छंटनी - Latest News on छंटनी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

इंटेल करेगी 1,500 कर्मचारियों की छंटनी

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 12:24

बैंक आफ अमेरिका कोस्टारिका में अपना परिचालन बंद कर रहा है जहां उसकी प्रौद्योगिकी इकाई में 1,400 कर्मचारी नियुक्त हैं। कंपनी ने कल एक बयान में कहा कि इस मध्य अमेरिकी देश में स्थित इस इकाई को अगले नौ से 12 महीने में बंद किया जाएगा ताकि अन्य देशों में अपनी गतिविधियों पर ध्यान दिया जा सके।

वैश्विक स्तर 15,000 कर्मचारियों को हटाएगी IBM

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 00:23

प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके तहत वह भारत, ब्राजील तथा यूरोपीय क्षेत्र समेत वैश्विक स्तर पर 15,000 कर्मचारियों को हटाएगी।

वालमार्ट की सैम क्लब 2,300 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:35

वालमार्ट स्टोर्स ने कहा है कि उसकी इकाई सैम क्लब 2,300 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी कर्मचारियों की संख्या दुरूस्त करने के लिए मध्यम स्तर के प्रबंधकों की संख्या घटा रही है।

सीमेन्स 2014 के अंत तक 15,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 14:12

जर्मनी की इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेन्स लागत कटौती के उपायों के तहत 2014 के अंत तक दुनियाभर में 15,000 नौकरियां समाप्त करेगी। इसमें जर्मनी में ही कंपनी के 5,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

आईटी कंपनी सिस्को में 4,000 नौकरियां जाएंगी

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 12:13

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की विशाल कंपनी सिस्को ने 4,000 कर्मचारी हटाने की घोषणा की है। यह उसके संख्या बल के 5 प्रतिशत के बराबर है।

2600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी एयर फ्रांस

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 14:42

फ्रांस की विमानन कंपनी एयर फ्रांस ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए अगले साल लगभग 2,600 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है।

यूबीएस इंडिया में छंटनी की कार्रवाई शुरू

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 21:28

यूबीएस इंडिया ने करीब 50 कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की है। गौर तलब है कि यह स्विस बैंकिंग समूह यूबीएस ग्रुप की इकाई है और इसने भारत में अपना बैंकिंग लाइसेंस पिछले महीने वापस कर दिया।

छंटनी के विरोध में BBC के पत्रकार हड़ताल पर

Last Updated: Monday, February 18, 2013, 13:02

बीबीसी के पत्रकार आज से 24 घंटे के लिए हड़ताल पर चले गये। छंटनी के विरोध में की गयी इस हड़ताल से प्रसारणकर्ता की टीवी और रेडियो सेवा प्रभावित हुई।

नोकिया में 300 कर्मचारियों की होगी छंटनी

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 18:24

नोकिया ने कहा कि वह अपनी सूचना प्रौद्योगिकी परिचालन का काम भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलाजीज से करवाएगी। इस पहल के मद्देनजर फिनलैंड की कंपनी करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

5400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी अमेक्स

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 16:12

क्रेडिट कार्ड सेवा कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस (अमेक्स) ने 5,400 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है जो मुख्य तौर पर उसके यात्रा सेवा कारोबार से जुड़े हैं। इस छंटनी पर उसे 28.7 करोड़ डालर खर्च करने पड़ रहे हैं।

इनफोसिस में छंटनी, संख्या का खुलासा नहीं

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 16:32

व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की अटकलों के बीच देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इनफोसिस ने आज कहा कि उसने क्षमता से कम निष्पादन करने वाले कर्मचारियों को दूसरी नौकरी तलाशने को कहा है।

दस बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने 2012 में एक लाख कर्मचारियों की छंटनी की

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 19:15

आर्थिक संकट के दौर में लागत घटाने के उपायों के तहत वैश्विक स्तर पर 10 कंपनियों ने 2012 में एक लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इनमें एचपी, गूगल और सिटीग्रुप जैसी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं।

11000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा सिटीग्रुप

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 22:42

पुनर्गठन की बड़ी प्रक्रिया के तहत वैश्विक बैंकिंग समूह सिटीग्रुप ने दुनियाभर में 11,000 नौकरियां समाप्त करने की घोषणा की है।

10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी यूबीएस

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 15:07

स्विट्जरलैंड के बैंक यूबीएस ने भारत सहित दुनियाभर में 10,000 नौकरियां समाप्त करने की तैयारी की है। बैंक यह छंटनी लागत में भारी कटौती के उपायों के तहत कर रहा है।

4000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी मोटोरोला

Last Updated: Monday, August 13, 2012, 20:36

मोबाइल फोन बनाने वाली संकटग्रस्त कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी भारत में अपना परिचालन घटाएगी और कारोबार पुनर्गठन के प्रयासों के तहत दुनियाभर में 4,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

अल्काटेल 5000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 00:25

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी अल्काटेल ल्यूसेंट ने गुरुवार को कहा कि वह दुनियाभर में 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी और 2013 के अंत तक 1.25 अरब यूरो की बचत करने के लिए गैर लाभप्रद बाजारों से बाहर निकलेगी या पुनर्गठन करेगी।

ब्रिटेन में होगी 20 हजार सैनिकों की छंटनी

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 15:18

ब्रिटिश सेना अपने को अधिक चुस्त और फुर्तीला बनाने के क्रम में कोई 20,000 सैनिकों की छंटनी करेगी। रक्षा सचिव फिलिप हैमंड ने हाउस ऑफ कॉमन्स को यह जानकारी दी।

नोकिया करेगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 20:15

मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी नोकिया ने गुरुवार को कहा कि वह 2013 तक वैश्विक स्तर पर 10000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी और कुछ इकाइयां बंद करेगी।

ऐतिहासिक छंटनी के मूड में है एचपी

Last Updated: Friday, May 18, 2012, 13:18

कंप्यूटर कंपनी हेवलेट पैकर्ड (एचपी) की योजना आने वाली महीनों में 30,000 नौकरियां समाप्त करने की है। यह अमेरिका में कंपनियों के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी होगी।

10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी सोनी

Last Updated: Monday, April 9, 2012, 12:25

जापान की प्रौद्योगिकी कम्पनी सोनी 10 हजार कर्मचारियों या अपने वैश्विक कार्यबल के छह फीसदी हिस्से की छंटनी करने जा रही है।

याहू करेगी 2,000 कर्मियों की छंटनी

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 15:50

संघषर्रत इंटरनेट कंपनी याहू ने गुरुवार को कहा कि वह एक बचत योजना के तहत 2,000 कर्मियों की छंटनी करेगी।

याहू में अगले सप्ताह हो सकती है छंटनी

Last Updated: Saturday, March 31, 2012, 18:18

इंटरनेट क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी याहू अपनी पुनर्गठन योजना के तहत अगले सप्ताह अपने कर्मचारियों की संख्या में और अधिक कटौती की घोषणा कर सकती है।

प्रोक्टर एंड गैंबल: 1600 कर्मियों की होगी छंटनी

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 17:41

रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी प्रोक्टर एंड गैंबल ने खर्चे कम करने के उपायों के तहत 1,600 लोगों की छंटनी करने का निर्णय किया है।

3500 छंटनियां करेगा आरबीएस

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 15:08

रॉयल बैंक आफ स्काटलैंड (आरबीएस) ने आज कहा कि अगले तीन साल में वह 3,500 से अधिक नौकरियां समाप्त करेगा।

यूरोप: दो बैंकों में 11,500 कर्मियों की छंटनी

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 15:53

यूरोप के दो बड़े बैंकों में वैश्विक स्तर पर 11,500 कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। इसके पीछे प्रमुख वजह यूरोप के आरबीएस और सोसियटे जेनराले की पुनर्गठन की पहल है।

2100 कर्मचारियों को निकालेगी बोइंग

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 10:25

अमेरिका की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने कंसास राज्य के विचिटा स्थित संयंत्र को 2013 के अंत तक बंद करने की घोषणा की है। इस निर्णय से संयंत्र के 2,160 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है किंगफिशर

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 15:47

लागत कटौती के उपायों के तहत निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा, उसकी योजना अपने कर्मचारियों से अधिक घंटे तक काम कराने की है।

सिटी ग्रुप करेगा 4,500 कर्मियों की छंटनी

Last Updated: Wednesday, December 7, 2011, 09:58

सिटी ग्रुप आने वाले कुछ महीने में दुनिया भर में 4,500 लोगों की छंटनी करेगा। वैश्विक आर्थिक महौल में नरमी को देखते हुए अमेरिकी वित्तीय इकाई ने लागत कटौती में उपायों के तहत यह कदम उठाने का निर्णय किया है।

बैंक ऑफ अमेरिका में होगी भारी छंटनी

Last Updated: Tuesday, September 13, 2011, 06:22

बैंक ऑफ अमेरिका अगले कुछ सालों में करीब 30,000 लोगों की छंटनी करेगा. बैंक ने 2014 तक अपनी पुनर्गठन योजना के तहत अपने खर्च में पांच अरब डालर की कटौती करने का लक्ष्य बनाया है.

बैंक ऑफ अमेरिका 3500 कर्मियों को हटाएगा

Last Updated: Friday, August 19, 2011, 06:09

बैंक ऑफ अमेरिका ने चालू तिमाही के दौरान 3500 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. मीडिया की खबरों में कहा गया है कि बैंक ऑफ अमेरिका ऐसी व्यापक पुनर्गठन योजना पर काम कर रहा है, जिससे हजारों और नौकरियां जा सकती हैं.