तीरंदाज - Latest News on तीरंदाज | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारतीय तीरंदाजों ने विश्व कप में जीते दो पदक

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 19:35

भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने कोलंबिया के मेडलिन में आज दूसरे विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत की रिकर्व बी टीम फाइनल में कोरिया से हार गयी।

दीपिका एंड कंपनी ने तीरंदाजी में लहराया परचम

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 16:14

भारतीय तीरंदाजी के लिये यह साल अच्छा रहा जिसमें गोल्डन गर्ल दीपिका कुमारी की अगुवाई में महिला टीम ने विश्व चैम्पियन कोरिया को विश्व कप में हराया जबकि नये कंपाउंड तीरंदाजों ने भी सफलता हासिल की।

एशिया चै. में भारत ने तीरंदाजी का स्वर्ण पदक जीता

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 13:20

भारतीय कंपाउंड टीम ने फाइनल में कोरिया को हराकर चीनी ताइपे में गुरुवार को 18वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्यिनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

नत्थी वीजा मामले में हस्तक्षेप करे सरकार : मल्होत्रा

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 17:57

अरुणाचल प्रदेश के दो तीरंदाजों को चीन का नत्थी वीजा दिये जाने के मसले पर भारतीय तीरंदाजी संघ के शीर्ष अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जतायी है और इस मामले में सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

अपनी तकनीक में बदलाव का फायदा मिला : दीपिका

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 17:27

विश्व कप फाइनल में रजत पदक जीतने वाली तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा कि अपनी निशानेबाजी तकनीक में मामूली बदलाव से हाल ही के समय में उन्हें काफी फायदा मिला है।

कोरिया पर जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है : दीपिका

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 18:01

भारत की स्टार निशानेबाज दीपिका कुमारी ने मंगलवार को यहां कहा कि पोलैंड के रोसलो में महिला रिकर्व टीम का दक्षिण कोरिया पर मिली जीत से मनोबल बढ़ेगा जिसका फायदा उसे अगले होने वाली विश्व चैंपियनशिप अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में मिलेगा।

लोकसभा ने दी खिलाड़ियों को बधाई

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 17:34

लोकसभा ने एशियाई युवा खेलों में 14 पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों, अंडर 23 ट्रॉफी विजेता भारतीय क्रिकेट टीम, तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की जीत पर आज बधाई दी।

महिला रिकर्व टीम दूसरी बार बनी विश्व चैम्पियन, दक्षिण कोरिया को हराया

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 21:10

भारत की महिला रिकर्व टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को हराकर रविवार को लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा किया। भारतीय टीम में बोम्बाल्या देवी, दीपिका कुमारी और रिमिल बुरुली शामिल हैं।

दीपिका ने दिलाया स्वर्ण, भारत चौथे स्थान पर

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 15:40

स्टार खिलाड़ी दीपिका कुमारी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर भारत कोलंबिया में संपन्न तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में चौथे स्थान पर रहा।

तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 19:23

भारत की महिला रिकर्व टीम ने कोलंबिया के मेडेलिन में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के फाइनल में जगह बनाकर कम से कम रजत पदक पक्का किया।

तीरंदाजी विश्व कप से दीपिका कुमारी बाहर

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 19:00

भारत के लिए कोलंबिया के मेडलिन में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं जबकि अन्य खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल से भी आगे नहीं बढ़ पाए।

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता रजत पदक

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 21:07

रजत चौहान और मंजुदा साय को कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में एक अंक से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने तुर्की के अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप चरण दो में रजत पदक जीता।

पुणे के तीरंदाजी ट्रेनिंग कैंप में सेक्स स्केंडल

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 00:22

तीरंदाजी ट्रेनिंग कैंप में एक सेक्स स्केंडल का खुलासा हुआ है। पुणे में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में एक पुरूष तीरंदाज को साथी महिला तीरंदाज के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

दीपिका ने जीते दो रजत पदक, भारत को चौथा स्थान

Last Updated: Sunday, May 19, 2013, 20:32

उदीयमान तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शंघाई में रविवार को समाप्त हुए तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में आज दो रजत पदक जीते जिससे भारत चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा।

तीरंदाज प्रतिमा बोरो ने ट्रेनिंग कैंप में जान दी

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 20:45

असम की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज प्रतिमा बोरो ने पुणे में आर्मी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में आत्महत्या कर ली, जहां वह राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थीं। प्रतिमा अपने होस्टल के कमरे में छत के पंखे पर लटकी हुई पायी गयी।

प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सकते हैं भारतीय तीरंदाज

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 14:51

भारतीय तीरदांजी संघ की मान्यता रद्द किये जाने से अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा तीरंदाजों ने खिलाड़ियों के संघ के जरिये अपील करने की उम्मीद जतायी है क्योंकि सत्र शुरू होने में अभी दो महीने का समय है।

AAI की मान्यता रद्द करना गैर कानूनी : मल्होत्रा

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 19:43

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने आज उसकी मान्यता रद्द करने के लिए सरकार को लताड़ते हुए कहा कि यह फैसला ‘असंवैधानिक और मनमाना’ है।

भारतीय मुक्‍केबाजी और तीरंदाजी संघ पर गिरी निलंबन की गाज

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 20:27

खेल मंत्रालय ने भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) और भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) की मान्यता शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का हवाला देते हुए रद्द कर दी।

PM पर उम्र लागू नहीं तो खेल महासंघों पर क्यों : मल्होत्रा

Last Updated: Friday, November 9, 2012, 17:24

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष का चुनाव भारी मतों से जीतने से आह्लादित विजय कुमार मल्होत्रा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल विकास संहिता पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री पर उम्र का नियम लागू नहीं होता तो फिर खेल महासंघों पर ही इसे क्यों थोपा जा रहा है।

तीरंदाजी संघ के प्रमुख बने रहेंगे मल्होत्रा

Last Updated: Friday, November 9, 2012, 15:18

विजय कुमार मल्होत्रा को शुक्रवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) का अध्यक्ष चुन लिया गया। मल्होत्रा बीते 40 साल से इस खेल संघ के प्रमुख हैं।

तीर पर गलत अनुमान के कारण गंवाया स्वर्ण: दीपिका

Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 21:58

भारत की शीर्ष महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने आज कहा कि हाल में संपन्न विश्व कप में अगर वह बारिश के बीच अंतिम तीर पर गलत अनुमान नहीं लगाती तो वह रजत पदक की जगह स्वर्ण पदक जीत सकती थी।

दीपिका कुमारी पहले ही राउंड में लंदन ओलंपिक से बाहर

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 15:45

लंदन ओलंपिक में आज भारत को उस वक्त झटका लगा जब तीरंदाजी में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

तरुणदीप, बनर्जी ने किया निराश, अब दीपिका से आस

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 23:05

भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय और राहुल बनर्जी पहली बाधा पार करने के बावजूद अगले दौर में चूकने के कारण आज यहां ओलंपिक तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा से बाहर होने वाले हमतवन जयंत तालुकदार और चेकरोवोलु स्वुरो की जमात में शामिल हो गये।

तीरंदाजी में झटका, तालुकदार बाहर

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 21:12

भारत के जयंत तालुकदार मंगलवार को लंदन ओलम्पिक की पुरुषों की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा के 1/32 एलिमिनेशन में हार गए हैं।

लंदन ओलंपिक में आज भारत

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 09:26

ओलंपिक खेलों के चौथे दिन मंगलवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है

लंदन ओलम्पिक : प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं बोंबायला

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 20:04

ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा और लैशराम बोंबायला देवी महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व में मैक्सिको की रोमन एडा से 2 . 6 से हारकर प्री क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गईं।

क्वार्टर फाइनल में हारी महिला तीरंदाजी टीम

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 15:15

भारत की महिला तीरंदाजी टीम रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर हुई तीरंदाजी टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के हाथों हार कर खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है।

भारतीय पुरूष तीरंदाजी टीम ओलंपिक से बाहर

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 15:41

भारतीय पुरूष तीरंदाजी टीम आज यहां लार्डस क्रिकेट मैदान में जापान से तनावपूर्ण प्री क्वार्टरफाइनल शूट आफ में हारकर ओलंपिक खेलों से बाहर हो गयी ।

महिला तीरंदाजों ने उम्मीद बंधाई

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 13:42

लंदन ओलम्पिक के उद्घाटन के पहले ही दिन भले भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हो लेकिन महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी के 662 अंक जुटाकर आठवें स्थान पर आने से भारतीय उम्मीद बची है।

रैंकिंग राउंड में पिछड़े भारतीय तीरंदाज

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 21:45

लंदन ओलंपिक में भारतीय अभियान की शुरूआत काफी निराशाजनक रही जब लार्डस क्रिकेट मैदान हुए तीरंदाजी स्पर्धा के रैंकिंग राउंड में आज यहां पुरुष और महिला तीरंदाजी टीमें निचले हाफ में रहीं।

`दृष्टिहीन` तीरंदाज ने बनाया पहला विश्व रिकार्ड

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 21:02

दक्षिण कोरिया के इम दोंग-ह्यून ने लंदन ओलम्पिक में शुक्रवार को लॉर्ड्स में पुरुषों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक नया कीर्तिमान कायम किया।

लंदन ओलम्पिक : भारतीय तीरंदाज आज चलाएंगे तीर

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 10:47

ओलम्पिक खेलों में भारत की ओर से पदकों की दावेदारी सबसे पहले शुक्रवार को तीरंदाज टीम करेगी। भारतीय तीरंदाज लॉर्ड्स मैदान पर अपने जलवे दिखाएगी।

कामयाबी के भूखे हैं हमारे तीरंदाज : लिम्बाराम

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 16:08

आगमन के साथ ही फ्लू की चपेट में आये भारतीय तीरंदाज अब लंदन के अप्रत्याशित मौसम से तालमेल बिठाने में कामयाब हुए हैं। राष्ट्रीय कोच लिम्बाराम के अनुसार अब उन्हें ओलंपिक शुरू होने का बेताबी से इंतजार है।

‘महिला तीरंदाज रच सकते हैं इतिहास’

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 14:41

भारतीय कोचों का मानना है कि महिला तीरंदाजी टीम के पास लंदन में इतिहास रचने की मानसिक ताकत है और वे दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना सीख गए हैं।

ओलंपिक रवाना होने से पहले महिला तीरंदाजों ने देखी ‘बोल बच्चन’

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 20:58

ओलंपिक से पहले दबाव को कम करने के लिये भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की कामेडी फिल्म ‘बोल बच्चन’ देखी ।

चलेगा भारतीय तीरंदाजों का जादू: चंपिया

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 14:29

बीजिंग ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र पुरूष तीरंदाज मंगल सिंह चंपिया भले ही चार साल पूर्व कोई पदक हासिल करने से चूक गये हों लेकिन उनका मानना है कि लंदन ओलंपिक में भारतीय तीरंदाज निराश नहीं करेंगे।

लंदन: लार्डस पर होगी ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 14:45

करीब 112 साल पहले क्रिकेट ने ओलंपिक में उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब लंदन में होने वाले खेलों में क्रिकेट तो नहीं होगा लेकिन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लार्डस पर तीरंदाजी की स्पर्धायें आयोजित कराई जाएंगी।

नंबर वन तीरंदाज होने का दबाव नहीं : दीपिका

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 17:21

लंदन ओलंपिक खेलों में भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही दीपिका कुमारी ने सोमवार को कहा कि उन पर दुनिया की नंबर एक तीरंदाज होने का दबाव नहीं है और वह किसी भी परिस्थिति में पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तीरंदाजी विश्व कप में भारत को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 18:21

ओलंपिक में पुरुष टीम वर्ग में जगह बनाने के बाद भारतीय टीम ओग्डेन में तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के फाइनल में तेज हवाओं के बीच मेजबान अमेरिका से मामूली अंतर से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पुरुष तीरंदाजी टीम को लंदन का टिकट

Last Updated: Friday, June 22, 2012, 11:36

तरुणदीप रॉय, जयंत तालुकदार और राहुल बनर्जी की भारतीय तीरंदाजी टीम ने अमेरिका के ओगडेन में आज ऑस्ट्रेलिया को हराकर लंदन ओलंपिक में जगह पक्की कर ली।

तीरंदाजी में दीपिका ने जीत ली दुनिया

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 16:55

ओलंपिक में पदक की दावेदार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के अंताल्या में चल रहे विश्व कप में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

दीपिका विश्व कप महिला वर्ग के फाइनल में

Last Updated: Friday, May 4, 2012, 09:02

भारत की प्रतिभाशाली तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अंताल्या में चल रहे विश्व कप के दूसरे चरण में महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली।

एशियाई तीरंदाजी के पहले दिन भारत को स्वर्ण

Last Updated: Saturday, February 18, 2012, 13:13

कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बैंकाक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी के पहले दिन व्यक्तिगत वर्ग में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता।

विश्व तीरंदाजी में दीपिका को रजत पदक

Last Updated: Sunday, September 25, 2011, 18:45

तुर्की के इस्तांबुल चल रहे विश्व तीरंदाजी के फाइनल मुकाबले में भारत की तीरंदाज दीपिका कुमारी चीन की मिंग चेंग से शूट ऑफ में हार गईंऔर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.