दुर्लभ - Latest News on दुर्लभ | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत, चीन, पाक के नौसेना पोतों ने किया दुर्लभ अभ्यास

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 18:39

भारत के लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस शिवालिक ने आज चीनी और पाकिस्तानी नौसेना के पोतों के साथ चीन के तट पर उसकी नौसेना की 65वीं वषर्गांठ के मौके पर आयोजित जश्न के लिए दुर्लभ बहुपक्षीय नौवहन अभ्यास में हिस्सेदारी की। भारतीय नौसैन्य पोत ने 18 अन्य पोतों, सात हेलिकाप्टरों और मैरीन कोर के साथ इस अभ्यास में हिस्सा लिया।

बाप रे बाप! आंध्रप्रदेश में मिला 15 फुट लंबा नाग (सांप)

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 15:46

आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में आज एक घर के समीप वन अधिकारियों को 15 फुट का एक दुर्लभ नाग प्रजाति का सांप मिला।

वसंत पंचमी के साथ ही दुर्लभ त्रिबल सिद्धि योग

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 08:52

वर्षों बाद इस बार वसंत पंचमी के दिन चार फरवरी को कई मंगलकारी और दुर्लभ योग बने हैं। ऐसे मुहूर्त में किया गया कोई भी शुभ कार्य ज्यादा फलदायी होता है। पंडितों की मानें तो इस दिन सबसे अच्छा योग विवाह के लिए है। विवाह के लिए रवि, अमृत सिद्धि और त्रिबल सिद्धि योग बन रहा है।

बीटल्स जारी करेगा 59 दुर्लभ व अनसुनी रिकॉर्डिंग

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 14:48

ब्रिटेन का रॉक बैंड द बीटल्स अपनी 59 दुर्लभ और अनसुनी रिकॉर्डिंग जारी करेगा ताकि इन पर उसका कॉपीराइट बना रहे। ईयू का कॉपीराइट कानून गीतों को उनकी रिकॉर्डिंग के बाद 70 वर्ष तक के लिए ही सुरक्षित रखता है।

अरुणाचल में एक दुर्लभ प्रजाति की तितली मिली

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 13:39

अरुणाचल प्रदेश में पश्चिम कामेंग जिले के ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य में दो वैज्ञानिकों ने तितली की एक दुर्लभ प्रजाति की खोज की है।

छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ सांप `ग्रीन पिट वाइपर`

Last Updated: Friday, September 6, 2013, 11:58

छत्तीसगढ़ का जशपुर इलाका नागलोक के नाम से चर्चित है। इधर बीते तीन दिनों में यहां फिर दुर्लभ प्रजाति के दो सांप ग्रीन पिट वाइपर मिले हैं। इनमें से एक सांप को बिलासपुर के कानन पेंडारी जू के कर्मचारी ले गए, जबकि दूसरे को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। इस सांप को बम्बू पिट वाइपर भी कहा जाता है।

ओडिशा में मिस्र के दुर्लभ गिद्ध नजर आए

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 15:58

ओडिशा में गंजम जिले के चिकिती वन्य क्षेत्र में लक्ष्मीपुर के पास तीखी चोंच, पीली गर्दन और चौकन्नी आंखों वाले मिस्र के दुर्लभ गिद्ध देखे गये और वन विभाग पक्षियों का सर्वेक्षण कराने की सोच रहा है।

मणिपुर में देखे गए दुर्लभ प्रजाति के 204 हिरन

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 14:31

मणिपुर के बिशेनपुर जिले के कैबुल लामजाओ नेशनल पार्क में ताजा गणना में दुर्लभ प्रजाति के सींग वाले 204 हिरनों का पता चला है। राज्य के वन मंत्री टी देवेंद्र ने कांग्रेस सांसद एस बीरा के एक सवाल के जवाब में सदन में यह जानकारी दी ।

दुर्लभ पक्षियों पर अब उपग्रह से नजर

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 10:59

भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) विश्व के विलुप्तप्राय पक्षियों में शामिल द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पर उपग्रह की मदद से नज़र रखेगा ताकि इस दुर्लभ पक्षी की गतिविधियों और उसके पसंदीदा वास का पता लगाया जा सके।

दुर्लभ नीला हीरा 94 लाख डॉलर में बिका

Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 00:43

लंदन में एक दुर्लभ नीला हीरा 94 लाख डॉलर की रिकॉर्ड कीमत में बिका। 5.3 कैरेट वजन वाले इस हीरे को एक नीलामी में बेचा गया। नीलामी करने वाली इकाई बोनहैम्स ने यह जानकारी दी।

लीवर की दुर्लभ बीमारी के लिए आनुवांशिक सूत्र जिम्मेदार

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 16:33

वैज्ञानिकों ने एक ताजा अध्ययन में यकृत की एक दुर्लभ बीमारी के लिए जिम्मेदार एक विशेष गुणसूत्र का पता लगा लिया है।

आस्ट्रिया को दुर्लभ पुस्तकें लौटाएगा रूस

Last Updated: Thursday, March 28, 2013, 18:43

रूस की संसद के ऊपरी प्रकोष्ठ ने आस्ट्रिया के साथ हुए अंतर-सरकारी समझौते पर मुहर लगा दी है। यह समझौता 1945 में रूस की लाल सेना द्वारा आस्ट्रिया से लाए गए दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह लौटाने से संबंधित है।

दुर्लभतम में से दुर्लभ जांच को चाहिए समाज की मंजूरी : न्यायालय

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 13:31

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘दुर्लभतम में से दुर्लभ’ जांच न्यायाधीश केंद्रित नहीं है बल्कि यह समाज की धारणा पर निर्भर करती है कि क्या वह खास तरह के अपराधों में दोषी पाए गए लोगों को मौत की सजा को मंजूरी देता है।

महाकुंभ में दुर्लभ प्रदर्शनी की झलक

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 16:10

इलाहाबद के संगम तट पर लगे आस्था के महाकुम्भ में केवल एक कुम्भ ही नहीं बल्कि दर्जनों महाकुम्भ भी मौजूद है। आप अगर महाकुम्भ क्षेत्र पहुंच रहे हैं तो इनकी भी झलक आप यहां देख सकते हैं।

12.12.12 दुर्लभ संयोग या गलतफहमियों का पिटारा

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 23:24

12 तारीख,12वां महीना और साल भी 2012। सदी में एक बार यह दुर्लभ तारीख बनती है जब दिन,महीना और साल एक होते हैं। आज भी ऐसा ही है लिहाजा इसे लेकर जबरदस्त क्रेज हैं।

जेम्स बांड की फिल्मों के दुर्लभ पोस्टरों की नीलामी

Last Updated: Friday, October 26, 2012, 11:28

जेम्स बांड की फिल्मों के दुर्लभ पोस्टर, तस्वीरें, लॉबी कार्ड्स, पटकथा और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी की जा रही है।

उल्का पिंड से बनी बुद्ध की दुर्लभ प्रतिमा मिली

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 18:53

करीब एक हजार वर्ष पुरानी बुद्ध की एक दुर्लभ प्रतिमा मिली है जिसे वर्ष 1938 में एक नाजी अभियान दल द्वारा खोजा गया था तथा जिसका निर्माण 15 हजार वर्ष पहले पृथ्वी से टकराए एक उल्का पिंड से किया गया है।

ब्रिटेन के चिड़ियाघर में दुर्लभ कछुए का जन्म

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 17:40

ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर में विश्व के दुर्लभ प्रजाति के एक कछुए के अंडे से बच्चे का जन्म हुआ है। यह कछुआ इतना दुर्लभ है कि उसे ब्रिस्टल चिड़ियाघर में एक वातानुकूलित कमरे में रखा गया है और उसे हाथ से खिलाया जाता है।

भारतीय राष्ट्रवाद एक दुर्लभ पशु : थरूर

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 18:36

लेखक एवं सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को यहां कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद एक दुर्लभ पशु है और भारतीय धर्मनिरपेक्षता धर्म की अनुपस्थिति के विचार के खिलाफ धर्मो का एक प्राचुर्य है।

आज रात दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून का नजारा

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 00:11

एक महीने में दूसरी बार पूर्ण चांद का दुर्लभ नजारा कल रात आकाश में दिखाई देगा।

मैरी कॉम पर बन रही फिल्म में भंसाली करेंगे दुर्लभ प्रयोग

Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 16:24

भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम पर फिल्म बना रहे फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का कहना है कि यह दुलर्भ प्रयोग है जिस पर वह काम करने जा रहे हैं।

तिलक की आवाज का दुर्लभ ऑडियो मिला

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 15:56

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की आवाज का एक दुर्लभ ऑडियो मिला है जो 97 साल पहले का है। तिलक के प्रपौत्र दीपक तिलक ने बताया कि यहां केसरी ट्रस्ट के पुस्तकालय में लोकमान्य के लेखों और किताबों के संग्रह को संभालकर रखा गया है।

दुर्लभ धातुओं का भंडारण कर रहा चीन

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 14:02

चीन ने आधुनिक उपकरणों के लिए महत्वपूर्ण दुर्लभ धातुओं का भंडारण शुरू कर दिया है। यह जानकारी एक सरकारी अखबार में दी गई है।

नेपोलियन का दुर्लभ खत 3,25,000 यूरो में बिका

Last Updated: Monday, June 11, 2012, 10:04

नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अंग्रेजी में लिखा एक दुर्लभ खत, जिसमें कई त्रुटियां हैं, आज पेरिस में एक नीलामी में 3,25,000 यूरो में बिका।

नेपोलियन के दुर्लभ खत की फ्रांस में होगी नीलामी

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 00:03

नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अंग्रेजी में लिखे गये एक दुर्लभ पत्र की फ्रांस में रविवार को नीलामी होगी। उम्मीद है कि इसके लिए करीब एक लाख डॉलर तक की बोली लग सकती है।

देशभर में देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 10:59

आज सुबह भारत सहित दुनिया के कई देशों में लोगों ने एक दुर्लभ खगोलीय घटना शुक्र पारगमन देखा गया।

दुर्लभ कोशिकाओं की खोज

Last Updated: Tuesday, April 3, 2012, 07:47

वैज्ञानिकों ने ऐसी दुर्लभ कोशिकाएं ढूंढ़ लेने का दावा किया है जो किसी हमले को ‘याद रखने’ में प्रतिरोधक क्षमता की मदद करती है।

मर्लिन मुनरो की दुर्लभ तस्वीरों की नीलामी

Last Updated: Friday, March 16, 2012, 17:14

मर्लिन मुनरो की कुछ दुर्लभ तस्वीरें जो अभी तक अनदेखी हैं जल्दी ही अपनी कॉपीराइट के साथ नीलामी के लिए उपलब्ध होंगी।

डार्विन के ‘खोये’ जीवाश्म खोज निकाला

Last Updated: Tuesday, January 17, 2012, 04:52

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बड़ी संख्या में उन जीवाश्मों का पता लगाया है जिन्हें प्रख्यात वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने खोजा था लेकिन करीब 150 साल से भी पहले ये जीवाश्म उनके दुर्लभ संग्रह से खो गए थे।