लंदन ओलम्पिक - Latest News on लंदन ओलम्पिक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

'लंदन ओलम्पिक में नए कोच की वजह से हारे'

Last Updated: Friday, August 24, 2012, 23:54

भारतीय हॉकी टीम के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह लंदन ओलम्पिक में मिली करारी हार के लिए कोच के नया होने को भी एक वजह मानते हैं।

रेल मंत्रालय सुशील को देगा 75 लाख

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 20:48

रेल मंत्री मुकुल राय ने लंदन ओलंपिक में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता के 66 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार को 75 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

लंदन ओलम्पिक (पैदल चाल) : लैशमानोवा ने जीता गोल्ड

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 14:12

रूस की एलीना लैशमानोवा ने लंदन ओलम्पिक की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता के महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड के साथ जीत लिया है।

मैं अपने खेल से खुश हूं : मैरीकॉम

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 20:33

लंदन ओलम्पिक की महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धा के 51 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने बुधवार को कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं।

`हैरान हूं कि लोगों ने मुझसे पदक की उम्मीद नहीं की`

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 18:38

लंदन ओलम्पिक की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारत के निशानेबाज विजय कुमार ने कहा कि जब उनके की सफलता के बाद मीडिया सहित तमाम लोगों ने फोन करके जिस अंदाज में उनके पदक पाने को लेकर आश्चर्य जताया, उससे वह खुद भी अचंभित हैं।

लंदन ओलंपिक: मैरीकॉम सेमीफाइनल में पहुंची, मेडल पक्का

Last Updated: Tuesday, August 7, 2012, 09:42

पांच बार की विश्व चैम्पियन भारत की महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने लंदन ओलम्पिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह भारत के नाम कम से कम एक कांस्य पदक पक्का हो चुका है।

लंदन ओलम्पिक (निशानेबाजी): गगन और संजीव बाहर

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 18:06

भारत को लंदन ओलम्पिक में पहला पदक दिलाने वाले निशानेबाज गगन नारंग 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके। गगन के अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय संजीव राजपूत ने भी निराश किया।

मरे के लिए स्वर्ण सबसे बड़ी जीत

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 12:41

लंदन ओलम्पिक की टेनिस प्रतियोगिता की पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे ने इसे जीवन की सबसे बड़ी जीत बताया है।

तैराकी : फेल्प्स ने जीता करियर का 18वां स्वर्ण

Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 14:34

अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने शनिवार को लंदन ओलम्पिक में तैराकी के 4 गुना 100 रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर अमेरिकी टीम को जीत दिलाई। इस पदक के साथ फेल्प्स के झोली में 18 ओलम्पिक स्वर्ण और कुल 22 पदक हो गए हैं।

तैराकी में फ्रेंकलिन ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 20:16

अमेरिका की 17 वर्षीया महिला तैराक मिसी फ्रेंकलिन ने लंदन ओलम्पिक की तैराकी प्रतियोगिता के 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व कीर्तिमान के साथ अपने नाम किया।

सायना को एक करोड़ रुपए देगी हरियाणा सरकार

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 19:38

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कांस्य पदक जीत सायना ने रचा इतिहास, भारत को तीसरा पदक

Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 00:41

लंदन ओलम्पिक में शनिवार को महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत की सायना नेहवाल को विजेता घोषित किया गया। चीन की जिन वांग के चोटिल हो जाने का कारण ज्यूरी ने सायना को विजेता घोषित किया।

चक्का फेंक के फाइनल में पूनिया

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 18:25

भारत की कृष्णा पूनिया ने यहां लंदन ओलंपिक के ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के पहले दिन क्वालीफाइंग रांउड में शानदार प्रयास से महिला चक्का फेंक के फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया।

मुक्केबाजी के रिंग में रविवार को उतरेंगी मेरीकाम

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 17:24

पांच बार की विश्व चैम्पियन एम.सी. मेरीकाम रविवार को ओलंपिक में महिला मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत की एकमात्र चुनौती और स्वर्ण पदक की प्रबल उम्मीद होंगी।

फाइनल में फेडरर-मरे के बीच होगी भिड़ंत

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 16:34

ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने शुक्रवार को दूसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक को सेमीफाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

लंदन ओलंपिक (बैडमिंटन): 4 महिला युगल जोड़ीदार सस्पेंड

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 19:14

लंदन ओलम्पिक -2012 आयोजन समिति ने बुधवार को `अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं करने` के कारण चार महिला बैडमिंटन जोड़ियों को निलम्बित कर दिया।

लंदन ओलम्पिक: विष्णु वर्धन पहले दौर में बाहर

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 21:14

लंदन ओलम्पिक में भारतीय टेनिस खिलाड़ी विष्णु वर्धन पुरुषों के एकल मुकाबले में पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए। विष्णु वर्धन को सोमवार को स्लोवानिया के ब्लाज काविकिक ने 6-3,6-2 से सीधे सेटों में हराया।

नारंग की सफलता से दूसरों को मिलेगा प्रोत्साहन: माकन

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 19:53

केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजय माकन ने सोमवार को लंदन ओलम्पिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाले निशानेबाज गगन नारंग को बधाई देते हुए कहा कि नारंग की सफलता अन्य एथलीटों को इस बड़ी स्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करेगी।

बाहर हुए बिंद्रा अब नारंग से आस

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 15:45

चार साल पहले बीजिंग में निशानेबाजी का स्वर्ण जीतकर भारतीय खेल जगत में 'महापुरुष' बने अभिनव बिंद्रा लंदन ओलम्पिक में अपनी उस सफलता को दोहराने में नाकाम रहे।

जय भगवान ने दिखाया मुक्के का दम, अगले दौर में

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 20:12

भारत के मुक्केबाज जय भगवान रविवार को मिली जीत के साथ लंदन ओलम्पिक की मुक्केबाजी स्पर्धा के 60 किलोग्राम वर्ग के अगले दौर में पहुंच गए।

नेहवाल, विजेंदर और जय भगवान ने जगाई उम्मीदें

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 09:56

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल तथा मुक्केबाज विजेंदर सिंह और जय भगवान ने लंदन ओलंपिक में पहले दिन के आखिरी क्षणों और दूसरे दिन भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ाई

टेबल टेनिस : हारे सौम्यजीत, चुनौती समाप्त

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 17:43

लंदन ओलम्पिक में टेबल टेनिस स्पर्धा में रविवार को भारत की चुनौती समाप्त हो गई। पुरुष एकल वर्ग में सौम्यजीत घोष की हार ने भारत को इस स्पर्धा में पदक से दूर कर दिया।

लंदन ओलम्पिक : सेरेना, इवानोविच और क्लाइस्टर्स दूसरे दौर में

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 12:08

हाल में वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब पांचवीं बार जीतने वाली अमेरिका की सेरेना विलियम्स, सर्बिया की एना इवानोविच और बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स ने लंदन ओलम्पिक टेनिस प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत की है।

10 मीटर एयर पिस्टल में विजय ने किया निराश

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 19:43

निशानेबाज विजय कुमार के ओलंपिक अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही है। शनिवार को पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 31वें स्थान पर रहते हुए वह फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

सायना आज से करेंगी अभियान की शुरुआत

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 09:21

खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल लंदन ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत रविवार से करेंगी।

भारत के 81 एथलीटों का शानदार स्वागत

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 13:49

खेलों के महाकुम्भ लंदन ओलम्पिक का औपचारिक उद्घाटन भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात को हुआ। ओलम्पिक पार्क में हुए भव्य समारोह में भारतीय दल का गर्माजोशी से स्वागत किया गया।

महिला तीरंदाजों ने उम्मीद बंधाई

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 13:42

लंदन ओलम्पिक के उद्घाटन के पहले ही दिन भले भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हो लेकिन महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी के 662 अंक जुटाकर आठवें स्थान पर आने से भारतीय उम्मीद बची है।

16 देशों से होकर रिक्शे से लंदन पहुंचा चीनी व्यक्ति

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 15:35

चीन के एक किसान चेन गुआनमिंग ने दावा किया है कि वह थाईलैंड की बाढ़ और बर्फीले तुर्की जैसे 16 देशों से होता हुआ दो साल में रिक्शे से चीन से लंदन ओलंपिक तक पहुंचा है।

लंदन ओलम्पिक : भारतीय तीरंदाज आज चलाएंगे तीर

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 10:47

ओलम्पिक खेलों में भारत की ओर से पदकों की दावेदारी सबसे पहले शुक्रवार को तीरंदाज टीम करेगी। भारतीय तीरंदाज लॉर्ड्स मैदान पर अपने जलवे दिखाएगी।

पेस और धनराज से प्रभावित हूं : विजेंदर

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:40

टेनिस स्टार लिएंडर पेस और हाकी दिग्गज धनराज पिल्ले को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनके करियर की फिल्म अभी शुरू हुई है।

‘महिला तीरंदाज रच सकते हैं इतिहास’

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 14:41

भारतीय कोचों का मानना है कि महिला तीरंदाजी टीम के पास लंदन में इतिहास रचने की मानसिक ताकत है और वे दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना सीख गए हैं।

कलमाड़ी की लंदन ओलंपिक यात्रा पर फैसला कल

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 14:31

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया जिसमें राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को आलंपिक खेलों में शामिल होने के लिए लंदन जाने से रोकने का आग्रह किया गया है।

हालैंड के खिलाफ दिखानी होगी खास मुस्तैदी : टिर्की

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 14:04

भारतीय हाकी की दीवार पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की का मानना है कि लंदन ओलंपिक में हालैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय डिफेंडरों को खास मुस्तैदी दिखानी होगी और इग्नेस टिर्की का अनुभव काफी कारगर साबित होगा।

कलमाड़ी लंदन जाएंगे या नहीं, फैसला आज

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 11:31

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी शुक्रवार से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए लंदन की यात्रा पर जाएंगे अथवा नहीं, इस पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज फैसला करेगा।

`फाइनल मैच की तरह खेलेगी पाक हॉकी टीम`

Last Updated: Monday, July 23, 2012, 13:46

पाकिस्तान की राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच ख्वाजा जुनैद ने कहा है कि उनके खिलाड़ी 27 जुलाई से शुरू हो रहे लंदन ओलम्पिक में प्रत्येक मैच को फाइनल मुकाबले की तरह खेलेंगे।

ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार लंदन : मेयर

Last Updated: Monday, July 23, 2012, 13:37

लंदन के मेयर बोरिस जानसन ने कहा है कि लंदन शहर ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

खेल गांव में फहराया गया तिरंगा

Last Updated: Monday, July 23, 2012, 13:30

लंदन ओलम्पिक खेल गांव में रविवार को एक सादे किंतु रंगारंग समारोह में तिरंगा फहराया गया। इस समारोह के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आधिकारिक तौर पर खेल गांव में प्रवेश किया।

`क्वार्टर फाइनल में पहुंचना होगी उपलब्धि`

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 17:55

भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम के कोच इस्माइल बेग ने कहा है कि लंदन ओलम्पिक में यदि खिलाड़ी एकल और युगल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाते हैं तो यह अच्छा परिणाम होगा।

ओलंपिक ध्वजवाहक बनने का हकदार है सुशील : पेस

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 17:47

भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने लंदन ओलंपिक उद्घाटन समारोह के लिए सुशील कुमार को ध्वजवाहक नियुक्त करने के आईओए के पक्ष का समर्थन किया है।

चक्का फेंक : गौड़ा को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 15:16

चक्का फेंक के दिग्गज खिलाड़ी विकास गौड़ा का कहना है कि पैसों की तंगी के कारण ना तो उनका ध्यान भंग हुआ है और न ही वह अपने से बेहतर रैंकिंग वाले विपक्षी खिलाड़ियों से डर रहे हैं।

अश्विनी को भरोसा, जीतेंगी पदक

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 16:20

बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा को पूरा भरोसा है कि उनके और उनकी जोड़ीदार ज्वाला गुट्टा के पास लंदन ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का अच्छा मौका है।

'पदक के बारे में सोच दबाव नहीं बनाना चाहता'

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 15:10

बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार लंदन में पदक जीतने के बारे में सोचकर परेशान नहीं हो रहे । उन्होंने हालांकि, पदक जीतने के लिए कोई कोर-कसर नहीं रख छोड़ने का वादा किया है।

लंदन ओलंपिक : सुशील कुमार होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक

Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 18:18

बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को लंदन ओलंपिक के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया है।

आईओए दल का हिस्सा नहीं हैं कलमाड़ी : आईओए

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 19:44

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को कहा कि राष्ट्र मंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी आईओए दल के सदस्य नहीं हैं ।

कलमाड़ी का पलटवार, माकन से इस्तीफा मांगा

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 19:37

अपनी प्रस्तावित लंदन ओलंपिक यात्रा का चौतरफा वरोध का सामना कर रहे राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने शनिवार को खेल मंत्री अजय माकन पर हमला बोला।

कलमाड़ी की लंदन यात्रा पर खेल मंत्रालय का ब्रेक !

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 23:21

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को ओलम्पिक खेलों के लिए लंदन जाने की जहां अनुमति दी।

पदक का वादा नहीं लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी : सानिया

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 18:13

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि वह लंदन ओलंपिक में पदक जीतेंगी, इसका वादा वह नहीं कर सकतीं लेकिन टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

लंदन ओलम्पिक से कलमाड़ी को दूर रहना चाहिए : माकन

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 17:37

खेल मंत्री अजय माकन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को भले ही ओलंपिक खेलों के लिए लंदन जाने की अनुमति दे दी हो लेकिन उन्हें इस खेल महाकुंभ में नहीं जाना चाहिए।

ओलंपिक टीम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं : पोनप्पा

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 19:20

महिला बैडमिंटन स्टार अश्विनी पोनप्पा, जिन पर लंदन ओलम्पिक में भारत को पदक दिलाने की जिम्मेदारी है, अपने पहले ओलम्पिक अभियान को लेकर खासी रोमांचित हैं।

नंबर वन तीरंदाज होने का दबाव नहीं : दीपिका

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 17:21

लंदन ओलंपिक खेलों में भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही दीपिका कुमारी ने सोमवार को कहा कि उन पर दुनिया की नंबर एक तीरंदाज होने का दबाव नहीं है और वह किसी भी परिस्थिति में पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लंदन ओलंपिक में गुंजेंगे रहमान के सुर

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 00:36

प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान एक बार फिर हॉलीवुड निर्देशक डैनी बॉयल के साथ काम कर रहे हैं। इस बार वह लंदन ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह के लिए एक गीत बनाने के लिए साथ काम करेंगे।

राष्ट्रीय हित को आगे रखें टेनिस खिलाड़ी : माकन

Last Updated: Friday, June 22, 2012, 18:17

खेल मंत्री अजय माकन ने शुक्रवार को लंदन ओलंपिक के लिए टेनिस टीम चयन पर चल रहे विवाद से पल्ला झाड़ लिया।

लंदन ओलम्पिक : अब बोपन्ना का पेस संग जोड़ी बनाने से इंकार

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 15:01

महेश भूपति के बाद अब रोहन बोपन्ना ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि वह लंदन ओलम्पिक में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाएंगे।

पेस-भूपति को ही भेजेंगे ओलंपिक में : एटा

Last Updated: Saturday, June 16, 2012, 19:57

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एटा) ने शनिवार को कहा कि वह महेश भूपति के लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने को सिरे से खारिज करने के बावजूद लंदन ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों के संयोजन में बदलाव नहीं करेगा।

लंदन ओलम्पिक : पेस-भूपति की बनेगी जोड़ी

Last Updated: Friday, June 15, 2012, 18:38

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने लंदन ओलम्पिक की पुरुष युगल स्पर्धा के लिए शनिवार को लिएंडर पेस और महेश भूपति का चयन किया।

ओलम्पिक फुटबॉल के टिकटों की बिक्री शुरू

Last Updated: Monday, April 30, 2012, 14:12

लंदन ओलम्पिक के फुटबॉल मैचों के टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई।

लंदन ओलंपिक: सुरक्षा में तैनात होंगी मिसाइलें

Last Updated: Sunday, April 29, 2012, 14:00

लंदन ओलम्पिक-2012 के दौरान राजधानी के कम से कम एक हिस्से की इमारतों की छतों पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात किया जा सकता है।

ओलम्पिक: फीफा ने 84 अधिकारी चुने

Last Updated: Friday, April 20, 2012, 09:57

फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था-फीफा की रेफरी समिति ने लंदन ओलम्पिक के तहत होने वाले फुटबॉल मैचों के संचालन के लिए 84 अधिकारियों का चयन किया है। ये अधिकारी 36 देशों से चुने गए हैं।

लंदन में होगा ओलम्पिक निशानेबाजी टेस्ट

Last Updated: Friday, April 20, 2012, 07:09

2012 लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों की निशानेबाजी टेस्ट प्रतियोगिता रॉयल आर्टिलरी बैरक्स रेंज में आयोजित होगी।

मुक्केबाज विजेंदर को ओलम्पिक का टिकट

Last Updated: Sunday, April 8, 2012, 11:34

बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने का अधिकार हासिल कर लिया है।

लंदन ओलम्पिक का उद्घाटन करेंगे जेम्स बांड

Last Updated: Monday, April 2, 2012, 05:08

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने लंदन ओलम्पिक के उद्घाटन के लिए हॉलीवुड फिल्मों के सुपर जासूस जेम्स बांड को आमंत्रित किया है।

पहलवानी: क्वालीफाई किए बिना पदक का दावा

Last Updated: Sunday, March 18, 2012, 08:46

लंदन ओलम्पिक शुरू होने में केवल चार माह का समय रह गया है और भारत का एक भी पहलवान इस महाकुंभ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया हैं

भारतीय पहलवानों का चयन 16 दिसंबर को

Last Updated: Sunday, December 4, 2011, 09:03

लंदन ओलम्पिक खेलों का पूल बनाने के इरादे से भारतीय पहलवानों का चयन ट्रायल 16 दिसंबर को लुडलो कैसल स्कूल के कुश्ती स्टेडियम में किया जाएगा।