लोकसभा चुनावों में मिल रही भारी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता ने भाजपा पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उनकी पार्टी जनता के दिए उत्तरदायित्व को जिम्मेदारी पूर्वक निभाएगी। राजनाथ ने कहा कि इस चुनाव में जाति-धर्म की सभी मर्यादाएं टूट गईं।
अमृतसर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अरुण जेटली अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार दोपहर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस्तीफा सौंपने से पहले सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर कब्जा कर लोकसभा चुनाव में पहली जीत दर्ज कराई है।
मध्यप्रदेश की विदिशा संसदीय सीट पर तेजी से भारी जीत की ओर बढ़ रहीं भाजपा की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष की निवर्तमान नेता सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से न तो उन्हें कोई नाराजगी है और न ही कोई शिकायत है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के अनुसार, मनमोहन सिंह ने फोन कर मोदी को बधाई दी, जो फिलहाल गांधीनगर में मौजूद हैं।
भाजपा नीत राजग की विजय पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में बदलाव के लिए वोट दिया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार आगामी 20 या 21 मई को पीएम पद का शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक 17 मई को होगी। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एनडीए की बैठक होगी जिसमें सरकार बनाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि गांधी परिवार की सामूहिक नाकामी की वजह से देश भर में कांग्रेस को करारी हार मिली है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के साथ लोकसभा में पहुंचने के लिए तैयार है। ऐसे में आशा भोंसले और मधुर भंडारकर सरीखे पार्टी समर्थकों ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और उन्हें नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते देखने का इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वडोदरा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद वाराणसी संसदीय सीट से भी चुनाव जीत गए हैं।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे।
लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को मिल रही सफलता से उत्साहित पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि देश ने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
झांसी लोकसभा सीट से जीत की ओर बढ़ रही भाजपा उम्मीदवार और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिल रही भारी जीत को कांग्रेस नीत संप्रग सरकार से जनता का मोहभंग और घोर नाराजगी का परिणाम बताया।
राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा है। सुबह देशभर में मतगणना शुरू होने के बाद आ रहे रुझानों में पार्टी के खिलाफ भारी जनादेश देखा जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कार्यालय में संजय झा और राजीव शुक्ला जैसे कुछ प्रवक्ता ही मौजूद हैं। पार्टी के ज्यादातर नेता कार्यालय से गायब हैं।
गूगल के डूडल ने देश की 16वीं लोकसभा के लिए हुए मतदान की मतगणना के दिन भारतीय लोकसभा चुनाव को सलाम किया है।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि यह भारत की जीत है। रुझानों में भाजपा गठबंधन 325 सीटों पर आगे चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा अपने दम पर 272 सीट पर जीत दर्ज कर लेगी।
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी और वडोदरा सीट से जीत हासिल करने के बाद अपनी मां के पास आशीर्वाद लेने के लिए गए।
दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में अगली सरकार बनाने जा रही है, जिससे देश को सांप्रदायिकता का सामना करना पड़ सकता है।
आम चुनाव 2014