यूपी के मुख्‍यमंत्री - Latest News on यूपी के मुख्‍यमंत्री | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोलीं-बाप से ज्यादा जहरीला है बेटा

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 12:28

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव के बाद अब उनके बेटे एवं उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

बीजेपी का गुजरात मॉडल एक धोखा: अखिलेश यादव

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 13:18

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को धोखा करार देते हुए कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि यह मॉडल है क्या।

साम्प्रदायिक रास्ता अपना रही है भाजपा : अखिलेश

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 15:34

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर साम्प्रदायिकता का रास्ता अपना रही है।

देश में ‘साम्प्रदायिक सरकार’ की जुगत में संघ, विहिप : अखिलेश

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 21:24

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विहिप और आरएसएस पर देश में ‘साम्प्रदायिक सरकार’ के गठन की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) इन शक्तियों को पूरी ताकत लगाकर रोकेगी।

साजिश रच रहीं हैं विरोधी पार्टियां : अखिलेश

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 15:22

उत्तर प्रदेश की काशी नगरी में समाजवादी पार्टी (सपा) की `देश बचाओ, देश बनाओ` रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन इन्हीं आरोपों के बीच सपा अपने चुनावी वादे पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।

असफलता छिपाने को विधायकों को धमकी दे रहे अखिलेश: उमा भारती

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:37

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने आरोप लगाया है कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर की घटनाओं में अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा के विधायकों को धमकी दे रहे हैं।

अखिलेश ने आजम का किया बचाव, दंगों के लिए बीजेपी पर आरोप; छुट्टी पर गए ADG

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 13:10

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में बीते दिनों भड़के दंगों को लेकर चारों तरफ से निशाने पर आए मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी कैबिनेट के वरिष्‍ठ मंत्री आजम खान का बचाव किया। अखिलेश ने कहा कि मुजफ्फनगर दंगे में उनकी (आजम खान) कोई भूमिका नहीं है।

अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की: अखिलेश

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 20:33

अवैध खनन के मुद्दे पर प्रतिपक्षी दलों के हमलों से घिरी उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां दोहराया कि अवैध खनन की जहां भी जब भी कोई जानकारी सामने आने पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है और आगे भी करेगी।

सीएम अखिलेश यादव ने IAS दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन को ठहराया सही

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 14:49

उत्तर प्रदेश के नोएडा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाने वाली आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर मचे बवाल के बीच मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को निलंबन कार्रवाई को सही ठहराया। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि इस मामले में खनन माफिया की कोई भूमिका नहीं है।

सांप्रदायिक तनाव से बचने को एसडीएम का निलंबन: अखिलेश यादव

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 09:50

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि गौतम बुद्ध नगर की उप संभागीय मजिस्ट्रेट को खनन माफिया के दबाव में निलंबित किया गया है।

हैदराबाद में अखिलेश के काफिले पर हमला

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 22:00

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले पर रविवार को सिकंदराबाद के सांसद के कथित समर्थकों ने हमला कर दिया। हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

अखिलेश सरकार का विस्तार, 4 मंत्रियों ने ली शपथ

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 14:09

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने गुरुवार को तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार किया। इसमें तीन कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।

शहीद जवानों के परिजन को 20-20 लाख की मदद

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 15:26

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड आपदा राहत कार्य में लगे सेना के हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शहीद हुए सूबे के दो जवानों के परिजन को आज 20-20 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया।

यूपी के 13 बाढ़ग्रस्त जिलों को 50-50 लाख रुपये

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 12:41

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के 13 बाढ़ग्रस्त जिलों में से प्रत्येक को बाढ़ राहत कार्य के लिए 50-50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गयी है।

किसी भी वक्त हो सकते हैं लोकसभा चुनाव : अखिलेश

Last Updated: Saturday, June 1, 2013, 17:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कांग्रेसनीत केंद्र सरकार को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि लोकसभा चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं।

बिजली संकट को चुनौती की तरह ले रही सरकार : अखिलेश

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 16:50

उत्तर प्रदेश में गहराते बिजली संकट को लेकर आम जनता की नाराजगी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सरकार इस संकट को एक चुनौती की तरह ले रही है।

कुंभ प्रबंधन के गुर सिखाने अखिलेश अमेरिका रवाना

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 13:50

इलाहाबाद कुंभ मेले की कामयाबी पर अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए।

मुलायम के बाद अब अखिलेश ने ली अफसरों की क्लास

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 21:56

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को पहले से बेहतर होने का दावा करते हुए कहा है कि इस मोर्चे पर किसी ढील के लिए अब सिपाही और दरोगा नहीं बल्कि डीआईजी स्तर के अधिकारी दण्डित होंगे।

सेना का हर क्षेत्र में अहम योगदान : अखिलेश

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 19:51

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि सेना ने देश की रक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अखिलेश सोमवार को करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 13:30

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान 27 साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं और लगातार बढ़ते अपराध से चारों तरफ आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

`यूपी की कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप नकारा`

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 12:27

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार पर लग रहे आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जो आलोचना की जा रही है वह बेबुनियाद है और मीडिया भी बढ़ चढ़कर ऐसा प्रचारित कर रहा है।

राजा भैया की गिरफ्तारी के सवाल पर अखिलेश खामोश

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 16:44

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में सीओ के तौर पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक जिलाउल हक हत्याकांड में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खामोश हैं।

मृत ग्राम प्रधान के परिजनों से मिले अखिलेश

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 13:20

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कुंडा के वलीगांव के मृत ग्राम प्रधान और उनके भाई रमेश के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को 20-20 लाख रुपये वित्तीय सहायता देने की घोषणा के साथ इंसाफ का भरोसा दिलाया।

यूपी: छात्रों में बंटेंगे 10 हजार लैपटाप

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 09:06

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 मार्च को काल्विन ताल्लुकेदार कालेज में छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित करेंगे। इस दौरान 10 हजार लैपटाप का वितरण छात्र छात्राओं में किया जाएगा।

अखिलेश यादव आज पेश करेंगे अपनी सरकार का दूसरा बजट

Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 08:01

उत्तर प्रदेश में वित्त मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2013-14 का बजट पेश करेंगे, जो उनकी सरकार का दूसरा बजट होगा।

महंगाई रोकने को केंद्र की करनी होगी घेराबंदी: अखिलेश

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 09:55

केंद्र की कांग्रेस-नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि महंगाई को रोकने के लिए सभी राज्य सरकारों को केंद्र सरकार की घेराबंदी करनी पड़ेगी।

बेकसूर मुसलमानों की होगी रिहाई: अखिलेश यादव

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 19:32

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के झूठे मामलों में जेल में बंद बेकसूर मुसलमानों की रिहाई की दिशा में काम कर रही है।

शहीद बाबूलाल के परिजनों से मिल अखिलेश

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 14:29

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झारखंड के लातेहार के जंगलों में बीते दिनों नक्सलियों के हमले में शहीद हुए इलाहाबाद निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान बाबूलाल पटेल के गांव पहुंचे। शहीद के परिजनों को सान्त्वना देकर 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया।

पार्टी के झंडे का दुरुपयोग बंद हो: अखिलेश

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 20:05

उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि कारों और वाहनों पर पार्टी के झंडे के दुरुपयोग तत्काल बंद होना चाहिए।

'सम्मान खो चुकी है सूबे की अफसरशाही'

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 09:35

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कभी देश के लिए कौशल की मिसाल कही जाने वाली सूबे की अफसरशाही अब अपना सम्मान खो चुकी है।

संभल में लड़कियों पर दर्ज केस वापस होंगे: अखिलेश

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 14:19

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि संभल में लड़कियों पर दर्ज केस वापस होंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि जिन लड़कियों के नाम कन्या विद्याधन योजना की लिस्‍ट में नहीं हैं, उन्‍हें जोड़ा जाएगा।

‘जनता दर्शन’ में आम आदमी से मिले अखिलेश

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 18:43

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम आदमी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कार्रवाई के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।

ममता से मिले अखिलेश यादव

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 23:31

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कवायद में जुटी सपा के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

अखिलेश यादव ने फिर लगाया जनता दरबार

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 13:18

लगभग दो महीने के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बार फिर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

'सामने आएगा NRHM घोटाले का सच'

Last Updated: Tuesday, May 15, 2012, 04:49

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भूमिका पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, सच्चाई सामने आ जाएगी।

मूर्तियों पर माया ने सपा को चेताया

Last Updated: Saturday, April 14, 2012, 07:02

मायावती ने सपा सरकार को चेतावनी दी कि अगर उसने उनके शासनकाल में बने दलित स्मारकों और पार्कों में बदलाव किया, उसे क्षति पहुंचाई या नया ढांचा खड़ा किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।