japan - Latest News on japan | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत, चीन से ज्यादा नियुक्ति कर रही हैं जापानी कंपनियां

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 19:40

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गलाकाट प्रतियोगिता का सामना कर रही जापानी कंपनियों ने भारत, चीन व अन्य उभरते देशों से प्रतिभाओं की नियुक्ति के प्रयासों को तेज कर दिया है। जापानी कंपनियां राष्ट्रीय सीमा के पार से प्रतिभाओं की भर्तियां कर रही हैं।

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

अमेरिका ने चीन को क्षेत्रीय विवाद पर दी चेतावनी

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 17:02

अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हगेल ने आज चीन को यूक्रेन में रूस के अतिक्रमण की तर्ज पर जापान एवं अन्य एशियाई देशों के साथ उसके क्षेत्रीय विवाद के हल के लिए एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी।

चिली में भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 15:29

चिली में प्रशांत महासागर से हजारों किलोमीटर दूर आए 8.2 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान ने आज तड़के सुनामी की चेतावनी जारी की, हालांकि साथ ही यह भी कहा कि इससे क्षति पहुंचने की आशंका नहीं है।

जापानी उपग्रह को दिखा लापता विमान एमएच 370 का मलबा?

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 09:01

जापान के एक उपग्रह ने समुद्र में तैरती लगभग 10 वस्तुओं की तस्वीरें ली हैं जो संभवत: लापता मलेशियाई विमान 370 का मलबा हो सकता है।

‘हाई स्पीड ट्रेन से भारत की आर्थिक वृद्धि में आएगी तेजी’

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 00:05

देश की आर्थिक वृद्धि को तीव्र गति की ट्रेनों से जोड़ते हुए जापान की एक रेल कंपनी के प्रमुख ने कहा है कि तीव्र गति वाले रेल नेटवर्क से देश को विकास तथा प्रगति के अपने लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली मेट्रो के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज देगा जापान

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 10:31

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज देने का ऐलान किया।

चीन से विवाद पर जापान चाहता है भारत का समर्थन

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 18:25

चीन के साथ क्षेत्र को लेकर विवादों में फंसे जापान ने ‘चीन की तरफ से हालिया भड़काउ कार्रवाई’ पर’ भारत से समर्थन मांगते हुए कहा है कि सामूहिक रूप से एक संदेश भेजे जाने की जरूरत है कि जबरदस्ती पूर्व स्थिति नहीं बदली जा सकती।

नया हवाई क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक : चीन

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 18:40

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के उपर एक ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ बनाए जाने के बीजिंग के एकपक्षीय कदम को लेकर आज चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया तथा दोनों देश एक दूसरे के राजदूतों को तलब कर रहे हैं।

जापानी भी ‘बिग बी’, ‘3 इडियट’ के प्रशंसक

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 13:54

प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट’ सिर्फ भारत में ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि जापान में भी इनके अच्छे खासे चाहने वाले हैं।

अमेरिका ने नए चीनी वायुरक्षा जोन की आलोचना की, जापान की रक्षा का लिया संकल्प

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 19:13

अमेरिका ने विवादित पूर्वी चीन सागर में वायुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने के चीन के एकतरफा फैसले पर गहरी चिंता जताते हुए अपने सहयोगी जापान की रक्षा का संकल्प जताया।

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में फिर हुआ रिसाव

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 21:46

जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की संचालक टोक्यो विद्युत ऊर्जा निगम (टीईपीसीओ) ने गुरुवार को कहा कि संयंत्र में नए रिसाव का पता चला है, एक खाई के निकट रेडियोधर्मिता काफी अधिक है।

दिल्ली में मोदी की रैली के स्थल पर किया भूमि पूजन

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:41

दिल्ली में आगामी 29 सितंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने रोहिणी के जापानी पार्क में रैली स्थल पर भूमि पूजन किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी यहां एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

जापान ओपन: महिला एकल में सिंधु की चौंकाने वाली हार

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 15:05

विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की महिला स्टार पीवी सिंधु को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जापान की क्वालीफायर खिलाड़ी के हाथों चौंकाने वाली हार मिली। टूर्नामेंट की आठवीं और विश्व की 10वीं वरीय खिलाड़ी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची ने 21-6, 21-17 से हराया। सिंधु सिर्फ 32 मिनट कोर्ट पर रह सकीं।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

जापान में श्रीदेवी बनीं लेडी रजनीकांत

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 13:40

जापान में अभिनेता रजनीकांत के बाद यदि किसी फिल्मी हस्ती ने लोकप्रियता के झंडे गाड़े हैं तो वह हैं अभिनेत्री श्रीदेवी।

जापान में 6.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 09:32

पूर्वी जापान में बुधवार को 6.5 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि यह भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 12 बजकर 18 मिनट पर आया।

‘चीन के लिए खतरा है भारतीय विमान वाहक पोत’

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 09:01

भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमान वाहक पोत और दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जापान के सबसे बड़े युद्धक पोत को चीन अपने लिये खतरा मान रहा है ।

दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 16:08

दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जिरोएमोन किमुरा का जापान के क्योटो प्रांत में बुधवार तड़के 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

जापान में अब 500 किमी. की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 09:44

जापान ने अब ऐसी बुलेट ट्रेन तैयार कर ली है जो 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। इस ट्रेन का पहला सफल परीक्षण किया जा चुका है।

`चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है जापान`

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 12:54

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल में समाप्त हुई यात्रा के दौरान जापान द्वारा समुद्री सुरक्षा सहयोग पर जोर दिए जाने से क्षुब्ध चीन के एक सरकारी दैनिक ने आरोप लगाया कि पड़ोस में सामरिक गठबंधन बनाकर तोक्यो चीन को घेरने का प्रयास कर रहा है।

भारत-जापान की नजदीकी चीन को नहीं आ रही रास

Last Updated: Tuesday, May 28, 2013, 17:00

भारत के साथ जापान के घनिष्ठ संबंधों से खीझे चीन के एक प्रभावशाली दैनिक ने मंगलवार को कहा कि नई दिल्ली की बुद्धिमानी बीजिंग के साथ अपने विवादों को ‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उकसावे’ से प्रभावित हुए बिना शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में है।

अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत करने को तैयार: केरी

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 09:05

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने तोक्यो में कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया से बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन प्योंगयांग को उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के सम्मान के लिए सार्थक कदम उठाने होंगे।

उ. कोरिया धमकी: पैट्रियोट मिसाइल तैनात करेगा जापान

Last Updated: Friday, April 12, 2013, 15:44

उत्तरी कोरिया के मिसाइल खतरों की चिंताओं के बीच जापान अब अपनी रक्षा प्रणालियों को और मजबूत करने के प्रयास के तहत इस माह से अपने पैट्रियोट मिसाइलों को स्थायी रूप से ओकिनावा में स्थापित करेगा।

पैसा नहीं, मामला आत्मसम्मान का है: मनोज कुमार

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 21:15

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी भद्दी नकल से आहत गुजरे जमाने के शानदार अभिनेता मनोज कुमार ने कहा है कि शाहरूख खान अभिनीत इस फिल्म के खिलाफ मामला उन्होंने पैसों के लिये नहीं दायर किया है बल्कि यह प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान से जुडा हुआ है।

मजाक उड़ाने पर भड़के मनोज कुमार, शाहरूख खान पर ठोका 100 करोड़ रुपये का केस

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 14:11

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान मुसीबत में है। शाहरूख की कुछ साल पहले रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम में कथित रुप से मनोज कुमार का मजाक उड़ाना शाहरूख को महंगा पड़ा।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मुश्किल हो रहे हालात : शिंजो अबे

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 14:37

चीन के हालिया रुख और उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की ओर इशारा करते हुए अमेरिका की यात्रा पर आए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा हालात ‘और ज्यादा मुश्किल’ हो रहे हैं।

जापान ने प्रक्षेपित किए 2 खुफिया उपग्रह

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 14:05

उत्तर कोरिया की ओर से संभावित खतरे के मद्देनजर तैयारियों को दुरुस्त करने के क्रम में जापान ने दो खुफिया उपग्रहों का प्रक्षेपण किया है।

चीन का प्लान 2013: लड़ो और युद्ध जीतो

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 17:56

पड़ोसी देशों के साथ तनाव के बीच सूत्रों ने दावा किया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ चाइना ने अपने सैनिकों से कहा, 2013 में युद्ध की संभावना को देखते हुए तैयार हो जाओ।

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 00:02

पूर्वी चीन सागर में चीन एवं जापान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों द्वारा अपने वाई-8 जंगी जहाज का पीछा किया जाने के बाद चीन ने अपने दो जे-10 जंगी जहाजों को पूर्वी चीन सागर की तरफ रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जापान के लड़ाकू विमानों ने चीन के विमान को वापस भेजा

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 00:25

चीन के एक सरकारी विमान द्वारा जापानी वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद जापान के आठ लड़ाकू विमान फौरन हकरत में आ गए।

जापान ने चीन के विमान को वापस भेजा

Last Updated: Thursday, December 13, 2012, 14:41

चीन के एक सरकारी विमान द्वारा विवादित द्वीपों के वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद जापान के लड़ाकू विमान हरकत में आये और उन्होंने चीन के विमान को वापस भेजा।

जापान की समुद्री सीमा के पास मंडराए चीनी युद्धपोत

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 16:44

जापान की समुद्री सीमा के ठीक बाहर चार चीनी पोत करीब साढ़े पांच घंटे तक मंडराते रहे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार योनागुनी और इरियोमोट द्वीप के बीच आज सुबह यह युद्धपोत घूमते रहे और बाद में वहां से चले गए।

जापान में जोरदार भूकंप, सुनामी की लहरें उठीं

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 18:58

जापान के पूर्वोत्तर भाग में आए 7.3 तीव्रता के जोरदार भूकंप के तेज झटकों से राजधानी टोक्यो की इमारतें भी हिल गईं। भूकंप के चलते तटवर्ती इलाकों में करीब एक मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठीं।

जापान का व्यापार घाटा रिकार्ड स्तर पर

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 14:19

जापान का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में रिकार्ड 40.6 अरब डालर पर पहुंच गया है।