सिक्किम - Latest News on सिक्किम | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी ने नवीन पटनायक और पवन चामलिंग को दी बधाई

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 20:56

प्रधानमंत्री नियुक्त नरेन्द्र मोदी ने नवीन पटनायक को ओडिशा का और पवन चामलिंग को सिक्किम का लगातार क्रमश: चौथी और पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने पर आज बधाई दी।

चामलिंग ने पांचवीं बार सिक्किम के CM पद की शपथ ली

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 13:06

पवन चामलिंग ने बुधवार को लगातार रिकार्ड पांचवीं बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में चामलिंग तथा 11 मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी।

सिक्किम में एसडीएफ रिकॉर्ड पांचवीं बार सत्ता में

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 23:56

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) 32 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा की 18 सीटों पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड पांचवीं बार लगातार सत्ता में आ गया है।

सिक्किम में आज 32 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की होगी गिनती

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 00:30

सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती की जाएगी। गौर हो कि सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

सिक्किम में 80 से ज्यादा फीसदी मतदान

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 08:29

पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोकसभा की पांच सीटों के लिए चौथे चरण के तहत 71 से 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव 2014 : चौथे चरण में बड़ी तादाद में लोगों ने किया मतदान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 22:48

पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोकसभा की पांच सीटों के लिए शनिवार को चौथे चरण के तहत 71 से 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

असम में तीन बजे तक 54, त्रिपुरा में 70 और सिक्किम में दो बजे तक 52.5% मतदान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 17:54

असम की तीन लोकसभा सीटों पर शनिवार को हो रहे चुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि त्रिपुरा में तीन बजे तक 70 प्रतिशत से ज्यादा, सिक्किम में 2 बजे तक लगभग 52.5 फीसदी मतदान और गोवा में दोपहर तक 40 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो गया है।

सिक्किम: शुरुआती तीन घंटों में 30 फीसदी मतदान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 13:41

हिमालय की गोद में बसे सिक्किम राज्य में एकमात्र लोकसभा सीट और 32 विधानसभा सीट के लिए आज 10 बजे तक हुये मतदान में लगभग 30 फीसदी मतदान हो चुका है।

चौथे चरण में 4 राज्यों की 7 सीटों पर मतदान जारी

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 09:17

लोकसभा चुनाव-2014 के चौथे चरण में आज चार राज्यों में 7 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सिक्किम के 32 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही मतदान हो रहा है।

सिक्किम में कल एक साथ होंगे लोकसभा, विधानसभा चुनाव

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 11:44

सिक्किम में शनिवार को एकमात्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 32 विधानसभा सीटों के लिए साथ साथ मतदान होगा। इस चुनाव में 3,70,731 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिनमें 1,79,650 महिलाएं शामिल हैं।

सिक्किम विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 19:17

सिक्किम के 32 विधानसभा सीटों और इकलौते लोकसभा सीट के लिए चल रहा चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया । राज्य में मतदान 12 अप्रैल को होना है ।

सिक्किम में प्रमुख चुनावी मुद्दा है पर्यावरण

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 17:56

प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध सिक्किम भारत के उन कुछ क्षेत्रों में शामिल है जहां चुनावों के दौरान राजनीतिक चर्चा का मुख्य विषय पर्यावरण है ।

चामलिंग ने सिक्किमवासियों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाया

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 14:36

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने यह वादा किया है कि वे प्रत्येक सिक्किमवासियों को करोड़पति बना देंगे। अगर सिक्किमवासी 12 अप्रैल को होनेवाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के लिए मतदान करेंगें। ऐसा कहकर उन्होंने विपक्ष की आलोचना को आमंत्रित कर दिया है।

दो दशकों से हैं सिक्किम में पवन कुमार चामलिंग का राज

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 16:11

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट जैसी क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी के संस्थापक और सिक्किम के पांचवें मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर, 1950 को सिक्किम के एक छोटे और बेहद पिछ्ड़े गांव यंगयंग में हुआ था।

सिक्किम में 12 अप्रैल को विधानसभा चुनाव

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:40

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की एक लोकसभा सीट के लिए मतदान 12 अप्रैल को होने हैं और इसके साथ ही यहां कि सभी 32 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

सिक्किम में 21 विधायकों का टिकट कटा

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:26

सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने पार्टी के 21 विधायकों को टिकट दिए जाने से मना करने के एक दिन बाद कहा कि पार्टी ने नए चेहरों को मैदान में उतारने के लिए यह कदम उठाया है।

सिर्फ औपचारिकता से भरा होगा सिक्किम का चुनाव

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:23

अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता के विश्वविद्यालय सिक्किम में इस वर्ष के पूर्वार्ध में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा का चुनाव भी होगा।

अब हेलीकॉप्टर से निहारिए कंचनजंगा की खूबसूरती का नजारा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 12:10

भारत की सबसे ऊंची चोटी कंजनजंगा का खूबसूरत नजारा अब लोग हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे। सिक्किम सरकार ने अपने इस मनोरम स्थल पर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की है।

मध्य अप्रैल से 5-6 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव : सूत्र

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 19:53

राष्ट्रीय चुनाव आयोग के उच्च-पदस्थ सूत्रों ने आज कहा कि लोकसभा के चुनाव 5 से 6 चरणों में मध्य अप्रैल और मई के शुरूआती दिनों के बीच कराए जाएंगे

सिक्किम पीसीसी के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 08:40

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

सिक्किम के सीएम भी चाहते हैं अलग गोरखालैंड राज्य

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 08:54

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कहा कि वह अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का समर्थन करते हैं।

सिक्किम में अखबार के दफ्तर में तोड़फोड़

Last Updated: Friday, November 9, 2012, 10:39

राज्य में सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोकेट्रिक फ्रंट के कथित समर्थकों ने यहां तादांगे इलाके के गैरीगांव में एक स्थानीय अंग्रेजी अखबार ‘सिक्किम नाउ’ के दफ्तर में तोड़फोड़ की।

सिक्किम में गरीबों को मिलेगा पक्का मकान

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 10:21

सिक्किम सरकार ने सामाजिक आवास योजना शुरू की है। पहले चरण में कच्चे मकानों में रहने वाले 30,000 गरीब नागरिकों को सरकारी खर्च पर पक्के मकान देकर शालीन घरों में रहने के उनके सपने को साकार करने का लक्ष्य है।

`आईलीग में बेदाग घरेलू रिकार्ड बनाये रखेगा यूएसएफसी`

Last Updated: Thursday, October 4, 2012, 14:39

भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा है कि उनकी टीम युनाइटेड सिक्किम फुटबाल क्लब आई लीग सत्र में अपना अपराजेय घरेलू रिकार्ड बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी ।

बाढ़ से सिक्किम के इलाके कटे, असम में 9 की मौत, अरुणाचल में 4 मरे

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 20:44

सिक्किम में बाढ़ के प्रकोप के चलते उत्तरी जिला मुख्यालय आज शेष प्रदेश से कट गया और बचाव दलों को सुदूर इलाकों में पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर असम में मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गयी है वहीं अरुणाचल प्रदेश में अब तक चार लोग मारे गये हैं।

उत्तरपूर्वी राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन, भारी तबाही

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 23:57

आकस्मिक बाढ़, भारी भूस्खलन और लगातार बारिश की वजह से सिक्किम में करीब 21 और अरुणाचल प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। असम में भी पांच लोगों की मौत की खबर है।

सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन, 21 की मौत, 8 लापता

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 16:04

त्तरी सिक्कम के दूरदराज के इलाकों में आई ताजा बाढ़ और भूस्खलनों से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं।

2015 तक पूर्ण जैविक राज्य बनेगा सिक्किम

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 14:25

हिमालय की सुरम्य वादियों में बसे सिक्किम में जैविक खेती का प्रचलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और राज्य के करीब 62 हजार कृषक परिवार वर्ष 2015 तक इसे देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य बनाने के लिए भगीरथ प्रयास कर रहे हैं।

चार राज्यों में प्रणब को पूरे वोट मिलने की संभावना

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 12:53

राष्ट्रपति पद के चुनाव में केरल, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम से कोई भी मत संप्रग प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी के विरोध में पड़ने की संभावना नहीं है जिससे विपक्षी उम्मीदवार पीए संगमा को निराशा हाथ लग सकती है।

बड़ा अनोखा है सिक्किम का यह बगीचा

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 12:00

वनस्पति जगत में खास स्थान रखने वाली काई वैसे तो नमी वाली जगह पर उगती है लेकिन अब सिक्किम के रूमटेक स्थित जवाहरलाल नेहरू वनस्पति उद्यान में इस काई का बगीचा तैयार हो चुका है।

सिक्किम आपदा प्रभावित राज्य घोषित

Last Updated: Wednesday, November 30, 2011, 14:14

सिक्किम को आधिकारिक तौर पर सरकार ने आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है ताकि बैंकों से रियायती ब्याज दरों पर कर्ज और अन्य सुविधाएं ली जा सकें।

भूकंप : मृतकों की संख्या 117 पहुंची

Last Updated: Thursday, September 22, 2011, 18:38

सिक्किम के उत्तरी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में फंसे 12 विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि इस विनाशकारी भूंकप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है जिसमें 74 सिक्किम से हैं.

नीतीश ने सिक्किम को दिए 5 करोड़

Last Updated: Thursday, September 22, 2011, 12:27

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष से सिक्किम के मुख्यमंत्री राहत कोष को पांच करोड़ की राशि दे रहे हैं. यह राशि बिहार की जनता की तरफ से सिक्किम के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए दिया गया है.

राहुल ने किया भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Last Updated: Wednesday, September 21, 2011, 11:51

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को सिक्किम में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

भूकंप में मरने वालों की संख्या 90 पहुंची

Last Updated: Wednesday, September 21, 2011, 03:00

भूकंप प्रभावित सिक्किम से सेना ने अब तक 3,000 से भी ज्यादा लोगों की जान बचा चुके हैं. भूकंप से मरने वालों की संख्या 92 हो गई है. सिक्किम में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है.

सिक्किम में भूकंप से 19 मरे

Last Updated: Monday, September 19, 2011, 03:49

सिक्किम में रविवार को आए भूकम्प में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.

भूकंप ने देश को हिलाया

Last Updated: Sunday, September 18, 2011, 18:40

देश के उत्तर-पूर्व में और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तरी भागों में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता मापी गई और इसका केंद्र सिक्किम-नेपाल सीमा पर था.