मोहम्मद मुर्सी - Latest News on मोहम्मद मुर्सी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मिस्र के सेना प्रमुख अल-सीसी लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 16:57

मिस्र के शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल अब्दुल फताह अल-सीसी ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह यह चुनाव आसानी से जीत जाएंगे।

मुर्सी के खिलाफ सुनवाई 1 फरवरी तक स्थगित

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 22:35

मिस्र के बर्खास्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने के आरोपों पर सुनवाई बुधवार को 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मुर्सी समर्थकों की रैली में हुए संघर्ष में 13 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 14:02

मिस्र के अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पद पर बहाली की मांग को लेकर पूरे मिस्र में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

मिस्र में मोहम्मद मुर्सी का प्रवक्ता गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 12:57

मिस्र में अधिकारियों ने सत्ता से बेदखल कर दिए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के पूर्व प्रवक्ता यासर अली को गिरफ्तार किया है।

मिस्र: मुर्सी को करना होगा मुकदमे का सामना

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 12:47

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हिंसा भड़काने और इसे अंजाम देने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मुकदमे की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है।

मिस्र: मुबारक और मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख के खिलाफ सुनवाई स्थगित

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 22:06

मिस्र में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हुई क्रांति के दौरान 800 से ज्यादा लोगों की हत्या के लिए उकसाने के आरोपों में पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके पुत्रों सहित अन्य लोगों पर चल रही सुनवायी को मध्य सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

मिस्र : मुस्लिम ब्रदरहुड के आध्यात्मिक नेता गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 22:12

मिस्र की सेना समर्थित सरकार ने आज मुस्लिम ब्रदरहुड के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए संगठन के आध्यात्मिक नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

मुर्सी पर प्रदर्शनकारियों की हत्याओं में शामिल होने का आरोप

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 09:14

सैन्य तख्तापलट के जरिए अपदस्थ किए गए नेता मोहम्मद मुर्सी पर 2012 के अंत में राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों की हत्या और यातना के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया।

मिस्र में हिंसा का दौर जारी, 25 पुलिसकर्मियों की हत्या

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 21:50

मिस्र में मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सुरक्षा बलों में चल रही हिंसक झड़पों के बीच आज सीमावर्ती शहर रफाह में चरमपथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 25 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 36 सदस्यों की मौत

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:19

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 36 सदस्य उस समय मारे गए, जब जेल ले जाते समय इन सभी ने भागने की कोशिश की, और सुरक्षा बलों को गोलीबारी करनी पड़ी।

मिस्र में शनिवार को हिंसा में 79 लोग मारे गए

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 08:56

मिस्र की अंतरिम सरकार ने कहा है कि देश में चार दिनों में पुलिस और अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के बीच संघर्ष में 888 लोग मारे गए हैं।

मिस्र: ब्रदरहुड पर लटकी पाबंदी की तलवार, 800 से ज्यादा की मौत

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 21:27

मिस्र की सेना समर्थित सरकार कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है जिसके समर्थक अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को उनके पद पर बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

मिस्र हिंसा : पुलिस ने घेरा काहिरा मस्जिद को

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 20:52

मिस्र में कल हुई झड़पों में करीब 100 लोगों के मारे जाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड की नई रैलियां आयोजित करने की योजना को देखते हुए सुरक्षा बलों ने आज काहिरा की उस मस्जिद को घेर लिया जिसमें अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थक एकत्र हैं।

मिस्र में जुमे की नमाज के बाद ताजा हिंसा में 80 की मौत

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 10:29

मिस्र में आज सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के बीच ताजा संघर्ष में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई।

पाकिस्तान में मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में मार्च

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 10:21

पाकिस्तान में आज सैकड़ों लोगों ने मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में प्रदर्शन किया। मिस्र में सुरक्षाबलों और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच संघर्ष में बहुत से लोग मारे गए हैं।

मिस्र संकट : मुस्लिम ब्रदरहुड ने शुरू किया मार्च, हिंसा में 638 की मौत

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 09:36

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई में 638 से अधिक लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद आज मुस्लिम ब्रदरहुड ने यहां की अल इमान मस्जिद से अपना मार्च शुरू किया है।

मुर्सी समर्थक प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर कार्रवाई, 100 की मौत

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 20:43

मिस्र के सुरक्षा बलों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए उनके शिविरों पर धावा बोल दिया।

मुर्सी समर्थकों और विरोधियों में झड़प, एक की मौत

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 10:34

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर कार्रवाई की आशंका से छाये तनाव को लेकर मुर्सी समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें हुई जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मुर्सी के ठिकाने को गोपनीय रखने की कोशिश में सेना

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 13:02

मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना ने जिस स्थान पर नजरबंद कर रखा है, उसे गोपनीय रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

मिस्र में इस्लामी पार्टी के नेता गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 09:23

मिस्र में सेना समर्थित सरकार को चुनौती देते हुए अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थकों ने उनकी पद से बेदखली के खिलाफ एक ‘महारैली’ करने का आह्वान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने एक इस्लामी पार्टी के दो शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीबारी में मारे गए 200 लोग : मुस्लिम ब्रदरहुड

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 19:43

सत्ता से बेदखल किए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों ने आज खदेड़ दिए जाने की धमकियों के बावजूद एक मस्जिद में धरना दिया। खूनी हिंसा के एक दिन बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। मुस्लिम ब्रदरहुड ने दावा किया है कि इस हिंसा में उनके लगभग 200 समर्थक मारे गए।

मुर्सी को हिरासत में लेने का कोर्ट का आदेश

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 19:33

मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से फिलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के साथ साठगांठ को लेकर पूछताछ करने के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया है।

मुर्सी समर्थकों, विरोधियों में झड़प, 4 मरे

Last Updated: Tuesday, July 23, 2013, 14:16

मिस्र में सत्ता से बेदखल कर दिए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

मिस्र: अंतरिम पीएम समेत नई कैबिनेट ने शपथ ली

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 23:38

अंतरिम प्रधानमंत्री और उनके सहायकों समेत मिस्र की नयी सरकार के मंत्रियों ने आज शपथ ली। करीब दो सप्ताह पहले सेना ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटा दिया।

मिस्र: हिंसा भड़काने के आरोप में मुर्सी से की पूछताछ

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 20:48

मिस्र के अधिकारियों ने जासूसी, हिंसा भड़काने और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने में कथित भूमिका के लिए अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी के सदस्यों से आज पूछताछ की।

अलबरदेई ने मिस्र के उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 20:32

प्रमुख उदारवादी नेता मोहम्मद अलबरदेई ने आज विदेशी संबंधों के लिए मिस्र के अंतरिम उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उधर, राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अपदस्थ होने के बाद प्रधानमंत्री हाजिम अल बबलावी नई कैबिनेट के गठन के लिए बातचीत में लगे हुए हैं।

मिस्र: ब्रदरहुड के नेताओं को गिरफ्तार करने का आदेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 21:16

मिस्र की अंतरिम सरकार ने देश में हिंसा भड़काने के मामले में मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख सहित कई शीर्ष इस्लामवादियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तथा कहा है कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ‘सुरक्षित स्थान’ पर हैं।

मिस्र: अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने चुनाव कराने का किया वादा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 20:49

मिस्र में चल रहे संकट को खत्म करने के प्रयास के तहत आज अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने देश में अगले साल की शुरूआत में ताजा चुनाव कराने का वादा किया।

मिस्र: सेना और मुर्सी समर्थकों में संघर्ष, 54 की मौत

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 16:38

सैन्य मुख्यालय के बाहर देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष में 54 लोगों की मौत के बाद मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति ने अगले साल की शुरूआत में फिर से चुनाव कराने का वचन दिया है ।

मिस्र में हिंसात्मक संघर्ष, 42 की मौत, 322 घायल

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 19:40

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच यहां सेना मुख्यालय के बाहर हुए हिंसात्मक संघर्ष में 42 लोगों की मौत हो गई जिससे सैन्य समर्थित नई अंतरिम सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच गतिरोध और गहरा गया।

मुर्सी के तख्ता पलट के समर्थन में मिस्रवासी सड़कों पर उमड़े

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 10:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का सेना द्वारा तख्ता पलट किए जाने के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर आ गए। दूसरी ओर अंतरिम सरकार ने कहा है कि वह जल्द ही नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेगी।

पीएम पद को लेकर मिस्र सरकार में झगड़ा, बढ़ा तनाव

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 23:26

मिस्र में राजनीतिक उठापटक ने एक और नाटकीय मोड़ ले लिया है। उदारवादी नेता मोहम्मद अलबरदेई को प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने को लेकर देश के नए नेतृत्व में घमासान हो रहा है।

मिस्र में हिंसक संघर्षों में 30 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 16:25

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के हिंसक प्रदर्शनों में देशभर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं।

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुर्सी नजरबंद : सेना

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 22:06

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बुधवार रात अपदस्थ किये जाने के बाद से ‘सुरक्षा घेरे’ में रखा गया है। सेना प्रवक्ता कर्नल अहमद अली ने ‘डेली न्यूज इजिप्ट’ से कहा कि मुर्सी बुधवार के बाद से रिपब्लिकन गार्डस क्लब में ‘सुरक्षा घेरे’ में हैं।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता गिरफ्तार

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 10:19

मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से सत्ता छीन लेने के अगले दिन उनकी सहयोगी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता मोहम्मद बैदी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिस्र के संकट के बाद तेल का मूल्य गिरा

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 08:48

मिस्र में सेना की ओर से राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाए जाने की घटना के बाद चिंतित मध्यपूर्व में शुक्रवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई।

मुर्सी को कुर्सी से हटाया गया, मंसूर बने अंतरिम राष्ट्रपति

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 19:23

मिस्र में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को कुर्सी से अपदस्थ कर नजरबंद किये जाने के एक दिन बाद आज न्यायाधीश अदली महमूद मंसूर को देश का अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष बना दिया गया।

मिस्र में सेना का तख्‍तापलट, मुर्सी को किया अपदस्थ

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 12:38

मिस्र के अपदस्थ नेता मोहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के चंद घंटे बाद अधिकारियों ने उन्हें और उनके कुछ महत्वपूर्ण समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इस सबके बावजूद मुर्सी ने कहा कि वह देश के वैधानिक नेता हैं।

मैं अभी भी `विधि सम्मत` राष्ट्रपति हूं: मुर्सी

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 11:01

मोहम्मद मुर्सी ने कहा है कि वह अभी भी मिस्र के वैध राष्ट्रपति हैं, जबकि उनकी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड ने सेना द्वारा उन्हें बेदखल किए जाने को विश्वासघात करार दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मुर्सी के एक रिकॉर्डेड वक्तव्य में उन्होंने कहा कि वैधता, संविधान या कानून का कोई विकल्प नहीं है।

मिस्र में सेना ने तख्‍तापलट कर मुर्सी को कुर्सी से हटाया, संविधान निलंबित

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 10:20

मिस्र की शक्तिशाली सेना ने देश में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुए प्रथम राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बुधवार रात कुर्सी से बेदखल कर दिया और इस्लामवादी समर्थित संविधान को निलंबित कर दिया। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक खाका भी पेश किया गया।

मिस्र में मुर्सी का पद छोड़ने से इनकार, ताजा हिंसा में 16 की मौत

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 17:58

अपने इस्तीफे के लिए हो रहे व्यापक प्रदर्शन और सेना के अल्टीमेटम से विचलित हुए बिना मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया है।

मुर्सी ने सेना का अल्टीमेटम ठुकराया, संकट गहराया

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 21:38

मिस्र में मौजूदा संकट मंगलवार को उस वक्त और गहरा गया जब कुर्सी नहीं छोड़ने की जिद पर अड़े राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज़ करते हुए कहा है कि वह 25 जनवरी, 2011 की ऐतिहासिक क्रांति की भावना से ‘एक भी कदम पीछे हटने’ की इजाजत नहीं देंगे।

मिस्र संकट पर ओबामा ने जताई चिंता, मुर्सी से की बात

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 18:23

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से बात करके उन्हें चेताया कि राजनीतिक संकट बढ़ने के बीच मिस्र के सभी नागरिकों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

मिस्र संकट: मुर्सी ने सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को किया खारिज

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 13:42

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने देश में मौजूदा संकट को सुलझाने के लिए सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज़ करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए वह अपनी योजनाएं बनाएंगे।

मिस्र: कोर्ट ने मुर्सी का आदेश खारिज किया

Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 14:28

मिस्र के एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट ने अगले महीने चुनाव कराने के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के आदेश को रद्द कर दिया है। समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक, अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को यह देखने की आवश्यकता है कि जिस कानून के तहत चुनाव कराने की बात कही गई है, वह संविधान के अनुरूप है या नहीं।

मिस्र में अप्रैल में होंगे संसदीय चुनाव, राष्ट्रपति ने किया ऐलान

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 18:58

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों को शांत करने और राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए अप्रैल में संसदीय चुनाव कराए जाने की घोषणा की है।

मिस्र में संविधान के मसौदे को वोटरों की स्वीकृति

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 19:00

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के नेतृत्व वाले इस्लामीवादी समर्थकों ने दावा किया है कि दो चरणों में संपन्न जनमत संग्रह में मतदाताओं के बहुमत ने देश के नए संविधान के मसौदा स्वीकार कर लिया है।

मुर्सी ने सेना को दी पुलिस शक्तियां, सेना कर सकेगी गिरफ्तारी

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 00:14

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने जनमत संग्रह से पहले सेना को पुलिस की शक्तियां देने का आदेश जारी कर दिया।

मुर्सी ने विवादास्पद आदेश निरस्त किया, जनमत संग्रह 15 को

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 11:39

समझौते का एक बड़ा संकेत देते हुए मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने उन्हें व्यापक शक्तियां देने वाले विवादास्पद आदेश को निरस्त कर दिया है।

मिस्र में विपक्ष का मुर्सी से बातचीत से इंकार

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 15:08

मिस्र की सबसे बड़ी उदारवादी-लोकतांत्रिक पार्टियों और आंदोलनों के गठबंधन, `नेशनल साल्वेशन फ्रंट` ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की बातचीत की पेशकश ठुकरा दी है।

मिस्र में मुर्सी की जीत पर कहीं खुशी तो कहीं गम

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 23:18

मिस्र के ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों के बाद जब पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है वहीं काहिरा की तोरा जेल में उदासी पसरी है।