birthday - Latest News on birthday | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

47 साल की हो गई `धक-धक` गर्ल माधुरी

Last Updated: Thursday, May 15, 2014, 12:07

गुरुवार को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित का जन्‍मदिन है। माधुरी आज 47 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित का जन्‍म 15 मई 1967 महाराष्‍ट्र के मुंबई में हुआ था।

33 बरस की हुई बॉलीवुड सनसनी सनी लियोन

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 16:32

बतौर पोर्न स्टार बॉलीवुड में एंट्री मारनेवाली सनी लियोन का आज 33वां जन्मदिन है। सनी लियोन आज 33 साल की हो गई।

आंद्रे हेपबर्न के 85वें बर्थडे पर गूगल ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 12:06

गूगल के डूडल द्वारा प्रस्तुत स्मृति विशेष चिह्न में ताजा नाम आंद्रे हेपबर्न का जुड़ गया है। पर्दे की इस महान नायिका को 85वें जन्मदिन के अवसर पर गूगल के डूडल ने आज उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सचिन ने वोट डालकर की 41वें जन्मदिन की शुरुआत, बधाईयों का तांता

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 17:46

क्रिकेट के भगवान और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने 41 वें जन्मदिवस की शुरुआत वोट डालकर की की। सचिन ने ट्वीट किया, मैंने वोट दिया है, क्या आपने अपना मत दिया? महान देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में मेरे जन्मदिन की शानदार शुरुआत हुई। उधर, इस महान क्रिकेट को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाईयां देने वालों का तांता लग गया।

बर्थडे ब्वॉय सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 15:01

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होंने अपनी पत्नी अंजलि के साथ करीब दोपहर 12 बजे उपनगर बांद्रा में अपने निवास के समीप स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।

बर्थडे पर परिवार की मौजूदगी सबसे बड़ा गिफ्ट : जया बच्चन

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 19:46

अभिनेत्री जया बच्चन ने अपना 66 वां जन्मदिन बच्चों और पोते-पोतियों के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि उनके लिए जन्मदिन का इससे बढ़िया तोहफा कुछ और नहीं हो सकता था। जया बुधवार को 66 साल की हो गईं।

ये क्‍या, पूनम पांडे ने एकांत में मनाया अपना जन्‍मदिन

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 19:36

मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपना 23वां जन्मदिन अपने माता-पिता के साथ एकांत में मनाया, जबकि जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के फोन और संदेश लगातार आते रहे।

49 साल के हुए आमिर खान, `सत्यमेव जयते` को बर्थडे समर्पित

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 18:57

अभिनेता-निर्माता आमिर खान शुक्रवार को 49 साल के हो गए। आमिर ने अपना 49वां साल सामाजिक मुद्दों पर आधारित अपने टीवी कार्यक्रम `सत्यमेव जयते` को समर्पित करने के बारे में सोचा है।

मिशेल के 50 वें जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी थिरके

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 21:45

अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के 50 वें जन्म दिन के मौके पर पॉप स्टार बियोंस और स्टीव वंडर ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा, वहीं सारी रात चली पार्टी में पति बराक ओबामा भी थिरकते नजर आए।

मायावती ने अपने जन्‍मदिन पर किया चुनावी शंखनाद; बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 14:54

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि बसपा के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए तीनों पार्टियों अंदरखाते एक हो गई हैं। अपने 58वें जन्मदिन पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित बसपा की राष्ट्रीय सावधान रैली में मायावती ने कहा कि बसपा के खिलाफ अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर बरसीं।

मायावती का 58वां जन्मदिन आज, सावधान महारैली में करेंगी लोकसभा चुनाव का शंखनाद!

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 11:30

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती बुधवार को अपना 58वां जन्मदिन मनाएंगी। हालांकि, उन्होंने घोषणा कर रखी है कि वह अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगी, लेकिन राजधानी में पार्टी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सावधान विशाल महारैली के मंच से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद जरूर करेंगी।

बॉलीवुड हस्तियों ने सलमान को दी जन्मदिन की बधाई

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 19:43

बॉलीवुड हस्तियों ने शुक्रवार को सबके चहेते अभिनेता सलमान खान के 48वें जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दीं। इस दौरान उन्हें `सबसे बड़े बॉस` और `सबकी जान` कहकर भी पुकारा गया। नरगिस फाकरी, प्रतीक बब्बर, दीया मिर्जा और नेहा धूपिया सरीखी हस्तियों ने इस सुपरस्टार को बधाई देने के लिए ट्विटर को चुना।

48 साल के हुए बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 12:39

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के ‘दबंग’ यानी सलमान खान आज 48 साल के हो गए हैं। आज सलमान का 48वां जन्मदिन है।

दिलीप कुमार की जीवनी अगले साल आएगी: सायरा

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 18:27

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी अब अगले साल की शुरुआत में जारी होगी।

63 साल के हो गए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 20:34

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को 63 साल के हो गए । बताया जाता है कि वह बेंगलूर में अपना जन्मदिन मना रहे हैं ।

91 साल के हो गए ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 16:14

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार बुधवार को 91 साल के हो गए हैं और उनका जन्मदिन उनके दोस्तों, परिवार और चिकित्सकों की टीम के बीच बेहद निजी कार्यक्रम के तहत मनाया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी।

मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 15:50

प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन और कुणाल कपूर में हो गई मोहब्बत!

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 08:18

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन और रंग दे बसंती फिल्म के अदाकार कुणाल कपूर के बीच चर्चाओं का बाजार गरम है।

दिल्ली में अमिताभ बच्चन ने मनाया नाती का जन्मदिन

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 14:20

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में राजधानी दिल्ली में अपने नाती अगस्त्य का 13 वां जन्मदिन मनाया। 71 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर जन्मदिन की कुछ तस्वीरें डाली है।

48 के हुए शाहरुख खान, प्रशंसकों को कहा-शुक्रिया

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 13:44

अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को 48 साल के हो गए। उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। शाहरुख के प्रशंसक शुक्रवार की मध्यरात्री उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके बंगले के बाहर उनके पोस्टर और पटाखों के साथ जमा हुए, शाहरुख ने ट्विटर के माध्यम से उनका शुक्रिया अदा किया।

40 की हुईं ऐश्वर्या, आराध्या ने गाया `हैप्पी बर्थडे`

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 17:21

पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शुक्रवार को 40 साल की हो गईं। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन के इस मौके को सार्थक बनाने के लिए उन्होंने स्वयं को कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़ा। ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या ने `हैप्पी बर्थडे` गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

झूठा जन्मदिन मनाना बंद करे खालिदा जिया: शेख हसीना

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 19:10

बांग्लादेश की दो धुर विरोधी नेताओं के बीच राजनीतिक तनाव कम करने के लिए टेलीफोन पर हुई एक दुलर्भ वार्ता ने व्यक्तिगत रूप धारण कर लिया, जहां प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विपक्षी नेता खालिदा जिया से ‘झूठा जन्मदिन’ उत्सव मनाना बंद करने को कहा।

पोती अराध्या ने दादा बिग बी को कहा-‘हैप्पी बर्थ डे’

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 15:20

अपना 71वां जन्मदिन मना रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि उनका आने वाला हर दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो और उनके शरीर में जब तक ताकत हो वह काम करते रहें।

71 साल के हुए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 11:53

बॉलीवुड के महानायक यानी बिग बी शुक्रवार को 71 साल के हो गए। बिग बी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्‍मदिन पर बॉलीवुड और फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

59 साल की हो गईं 'उमराव जान' रेखा, जन्‍मदिन पर लगा बधाईयों का ढेर

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 14:56

यूं तो रेखा की `आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं` मगर हिंदी फिल्मों की सांवली सलोनी अभिनेत्री सिनेमा जगत में अपने अलहदा रूप-सौंदर्य और आकर्षण के लिए भी खूब मशहूर हैं।

81 साल के हुए PM मनमोहन, बर्थ-डे जश्न से रहे दूर

Last Updated: Thursday, September 26, 2013, 21:35

जम्मू-कश्मीर में हुए दोहरे आतंकी हमलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर गुरुवार को किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं किया गया। सिंह आज 81 साल के हो गए। वहीं, गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं भेजीं।

भारत में दोबारा विश्व गुरु का दर्जा हासिल करने की क्षमता : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Thursday, September 26, 2013, 16:44

गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को माता अमृतानंदमयी देवी के 60वें जन्मदिन समारोह पर कहा है कि भारत में दोबारा विश्व गुरु बनने की काबिलियत मौजूद है।

करीना हुईं 33 बरस की, सैफ ने लंदन में दी पार्टी

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 13:45

अभिनेता सैफ अली खान के साथ पिछले साल शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर आज 33 साल की हो गईं। करीना का जन्मदिन लंदन में मनाया जा रहा है।

धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं नरेंद्र मोदी : मुस्लिम धर्मगुरु

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 17:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कार्यकर्ता जहां अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का 64वां जन्मदिन मनाने में मशगूल हैं वहीं, एक मुस्लिम धर्मगुरु ने गुजरात के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर लिया मां हीरा बा का आशीर्वाद

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 15:07

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने 64वें जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद लिया और कहा कि आम लोगों से मिली शुभकामनाएं बेकार नहीं जाएंगी।

आडवाणी ने मोदी को फोन कर कहा-जन्मदिन मुबारक हो

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 12:50

गुजरात के सीएम और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मंगलवार को 64वां जन्मदिन है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

नरेंद्र मोदी की कामयाबी का राज, बोले-मां की वजह से आगे बढ़ा

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 12:14

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और पार्टी के कद्दावर नेता नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि मोदी अपने जन्‍मदिन को बेहद सादगी से मनाते आए हैं। वहीं, मोदी के जन्‍मदिन को लेकर गुजरात और पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्‍साह है।

अमिताभ ने 100 साल की महिला प्रशंसक का मनाया बर्थडे

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 15:40

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस का कितना ख्‍याल रखते हैं, उसकी एक बानगी अलग रूप में नजर आई। अमिताभ ने अपनी एक प्रशंसक के 100वें जन्मदिन को विशेष अवसर में तब्‍दील कर दिया।

राजीव गांधी के 69वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी गई

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 12:54

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के 69 वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सुरों के सरताज थे किशोर कुमार

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 13:54

अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक किशोर कुमार का जन्मदिन 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। कुंजीलाल गांगुली के घर जन्में आभास कुमार गांगुली उर्फ किशोर कुमार का रूझान बचपन से ही संगीत की ओर था।

54 साल के हुए संजय दत्‍त, जेल में ही मना रहे जन्‍मदिन

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 13:54

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त का जन्‍मदिन 29 जुलाई यानी आज है। आज के दिन वह 54 साल के हो गए। यह अलग बात है कि संजय दत्त जन्मदिन को अपने परिवार के साथ सेलेब्रेट नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि आर्म्‍स एक्‍ट में दोषी पाए जाने के बाद संजय दत्‍त इन दिनों पुणे के जेल में बंद हैं।

31 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड ने दी बधाई

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 20:20

बॉलीवुड की `देसी गर्ल` प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को 31 साल की हो गईं।

30 साल की हो गई हुस्न की मलिका कैटरीना

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 15:16

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ मंगलवार को 30 साल की हो गईं। कैटरीना कैफ बॉलीवुड में बार्बी गर्ल के नाम से भी जानी जाती है।

सौरभ गांगुली ने सादगी से मनाया 41वां जन्मदिन

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 20:27

भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली आज 41 बरस के हो गए हैं।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों ने धोनी के बर्थडे पार्टी में भरे `जश्‍न`

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 13:25

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही चोट से उबर रहे हों लेकिन वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों ने यहां उनकी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर उनका जश्न काफी धमाकेदार कर दिया। धोनी रविवार को 32 वर्ष के हो गए थे, वह मांसपेशियों में खिंचाव की चोट के कारण मौजूदा वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला से बाहर हो गये लेकिन इसके बावजूद वह भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं।

39 बरस की हुईं अभिनेत्री करिश्मा कपूर

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 17:15

करिश्माई और आकर्षक कपूर खानदान की बेटी, करिश्मा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मनाएगी।

28 बरस की हुईं बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 12:01

बॉलीवुड की सबसे बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर का आज 28वां जन्मदिन है। सोनम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं।

पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन हुईं 32 बरस की

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 19:25

पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करनेवाली सनी लियोन 13 मई को 32 साल की हो गई।

गूगल डूडल ने सत्यजीत रे को बर्थडे पर किया याद

Last Updated: Thursday, May 2, 2013, 13:07

लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने महान फिल्मकार सत्यजीत रे के 92 वें जन्मदिन पर उनकी एक फिल्म ‘पाथेर पंचाली’ के दृश्य का डूडल पेश किया है।

सचिन ने अपने बर्थडे पर कहा - केक काटने में शर्म आती है

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 23:16

बारिश सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के जश्न में खलल डाल सकती थी लेकिन अंतत: मौसम सुधरा और इस महान बल्लेबाज ने कहा कि आयु उनके लिए कभी मुद्दा नहीं रही।

ट्विटर पर छाए हुए हैं बर्थडे ब्वॉय सचिन तेंदुलकर

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 17:14

मौजदा और पिछले साथी खिलाड़ियों, प्रतिद्वंद्वियों और प्रशंसकों ने सचिन तेंदुलकर को ट्विटर पर उनके 40वें जन्मदिन की बधाई दी ।

सचिन ने काटा 40वां बर्थडे का केक, प्रशंसकों को कहा शुक्रिया

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 14:57

क्रिकेट के मैदान पर शांतचित्तता की मिसाल सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि अपने 40वें जन्मदिन का केक काटते समय वह ‘तनाव’ महसूस कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर की जगह भरना असंभव : द्रविड़

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 10:06

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी जगह भरना असंभव होगा लेकिन खेल चलता रहेगा। द्रविड़ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी जगह ले पायेगा। यह असंभव है।

पार्टी पर 10 लाख पाउंड खर्च करेंगी नाओमी कैंपबेल

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 13:02

खबर है कि सुपर मॉडल नाओमी कैंपबेल अपने 43 वें जन्मदिन पर एक बड़ा समारोह आयोजित करने की योजना बना रही हैं और वह चाहती हैं कि इस पार्टी में ब्लैक आइड पीज और डेविड गुएटा कार्यक्रम प्रस्तुत करें।

मेरे पास उदास होने का वक्त नहीं : प्रभुदेवा

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 16:09

नृत्य निर्देशक प्रभुदेवा ने बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और कहा कि उनके पास अपने अकेलेपन को लेकर उदास होने का समय नहीं है।

20 साल की हो गई कमसिन हीरोईन आलिया भट्ट

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 10:10

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्में पर्दे पर शुरुआत करनेवाली बॉलीवुड की कमसिन अदाकारा आलिया भट्ट आज 20 साल की हो गई।

48 साल के हुए मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 17:58

बॉलीवुड में `मिस्टर परफेक्शनिस्ट` के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान गुरुवार को 48 साल के हो गए हैं। सूत्रों पर यकीन करें तो अपने काम को एक अलग अंदाज में अंजाम देने वाले आमिर इस बार अपना जन्‍मदिन स्विट्जरलैंड में मना रहे हैं।

बर्थडे गर्ल पूनम पांडे के सुपर स्टार बनने का राज!

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 14:37

इंटरनेट सेंसेशन और बिंदास मॉडल पूनम पांडे आज 22 साल की हो गई।

पूनम पांडे का बर्थडे और SEX के 69वें पोजीशन का लिंक

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 22:39

बेबाक और बिंदास मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में है। पूनम पांडे ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर फिर तहलका मचा दिया है।

वीना मलिक 100 बार लिप लॉक kiss का बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 13:29

वीना मलिक अपने जन्मदिन के मौके पर `द सिटी दैट नेवर स्लीप` के कॉन्टेस्ट `हीरो हंट` में प्रतियोगियों को एक मिनट में 100 बार लिप लॉक चुंबन लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएगी।

जगजीत सिंह के 72वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल पर दी श्रद्धांजलि

Last Updated: Friday, February 8, 2013, 11:27

जानेमाने गजल गायक जगजीत सिंह 2011 में हम सबसे बिछड़ गए। लेकिन उनकी गजल गायिकी का सुरूर अब भी सर चढ़कर बोलता है।

सलमान खान को मिली जन्‍मदिन की सौगात, कोर्ट में पेशी से राहत

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 15:52

बॉलीवुड अभिनेता और `दबंग` सलमान खान को गुरुवार को उनके 47वें जन्‍मदिन पर एक बड़ी सौगात मिली है। हिट एंड रन केस में अदालत ने उन्‍हें कोर्ट में पेशी से राहत दे दी है। हालांकि इस साल पुराने इस केस की टीस उनके मन में बनी रहेगी।

मेरा पैदा होना ही है सबसे बड़ा गिफ्ट: सलमान खान

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 14:55

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी मजाकिया फिल्मी लाइनों की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अपने जन्मदिन पर भी सलमान अपने इसी अवतार में नजर आए। य

47 साल के हुए 'दबंग' सलमान खान, तमाम एक्‍टरों ने दी बधाई

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 15:44

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता और `दबंग` सलमान खान गुरुवार को 47 साल के हो गए। सल्‍लू को जन्‍मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कलाकार और फैंस की ओर से बधाईयों का सिलसिला जारी है।

88 के हुए वाजपेयी, यूपी में कार्यक्रमों का आयोजन

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 16:33

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता अटल बिहारी वाजपेयी का 88वां जन्मदिवस पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

बर्थडे मनाने को लेकर असमंजस में हैं सलमान खान!

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 15:39

बॉलीवुड सितारे सलमान खान ने कहा है कि वह अपने 47वें जन्मदिन पर 27 दिसम्बर के दिन 2007 के हिट-एंड-रन मामले में अदालत में उपस्थित हो सकते हैं। सलमान ने इस साल `एक था टाइगर` जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी और उनकी आगामी फिल्म `दबंग 2` के भी भारी सफलता दोहराने की उम्मीद है।

दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी फैंस से फोन पर बात की

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 22:03

हिंदी सिनेमा के महान कलाकार दिलीप कुमार की जन्मस्थली पाकिस्तान के पेशावर में लोगों ने मंगलवार को उनका जन्मदिन मनाया।

90 साल के हुए दिलीप कुमार, सायरा संग की यादें ताजा

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 11:48

अपने जमाने में अभिनय का प्रतीक माने जाने वाले दिलीप कुमार (असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान) मंगलवार को 90 साल के हो गए। अपने कुछ करीबी मित्रों की इस साल हुई मौत को देखते हुए अभिनेता ने बेहद सादगी से संक्षिप्त पार्टी रखने का फैसला लिया है। जन्‍मदिन के इस अवसर पर दिलीप कुमार को बधाइयों को तांता लग गया है।

दिलीप कुमार की जीवनी उनके बर्थडे पर नहीं

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 19:46

विख्यात अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी उनके 90वें जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार को जारी की जाने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है।

मातृत्व का आनंद ले रही है किरण: आमिर

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 12:06

अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उनकी पत्नी किरण अपने बच्चे की देखभाल में लगी हैं और मातृत्व का आनंद ले रही है।

SMS मना रहा है अपना 21वां बर्थडे

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 08:28

पर्व-त्योहार हो जन्मदिन या कोई और अवसर, हम अक्सर अपने प्रियजन को संदेश भेजते हैं और मोबाइल फोन की वर्तमान दुनिया में उसका जरिया है एसएमएस ।

जब बर्थडे के दिन खिलखिलाकर हंस पड़ी अराध्या

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 14:25

बी अराध्या के लिए 16 नवंबर का खास दिन था। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी अराध्या का पहला जन्मदिन शानदार तरीके से घर में मनाया गया।

बेबी अराध्या को पहले बर्थडे पर मिला BMW मिनी कूपर

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 11:27

अराध्या की मां ऐश्वर्या राय बच्चन और पिता अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी को जन्मदिन का तोहफा दिया है - BMW मिनी कूपर।

ऐश्वर्या के बर्थडे समारोह में सुर्खियों में रही बेबी अराध्या

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 16:25

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बेटी अराध्या अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मीडिया के केंद्र में रहीं।

39 साल की हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 13:45

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में एक फिल्म समीक्षक ने कहा था कि वह ऐसी अदाकारा है जो हर पर खूबसूरती की नई परिभाषा गढती है और उनका सौंदर्य हर पल सुंदरता के नए आयाम को दर्शाता है।

64 साल की हुईं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 15:08

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज 64 साल की हो गईं। हेमा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही है।

बर्थडे पर महानायक को बॉलीवुड की शुभकामनाएं

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 17:21

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की पार्टी में शिरकत की और आज ट्विटर पर लिखा कि अमितजी और जया जी के साथ उन सभी गानों पर डांस किया जिनको सुनते सुनते मैं बड़ा हुआ हूं।

मस्ती से भरपूर था बिग बी के बर्थडे का जश्‍न

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 17:09

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन का जश्न डांस, म्यूजिक व मस्ती से भरपूर रहा। फिल्मोद्योग की कई हस्तियों ने इस जश्न में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

बर्थडे जश्‍न में अराध्‍या संग पहली बार दिखा बच्‍चन परिवार

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 08:40

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन के मौके पर भव्‍य पार्टी का अयोजन किया गया। इस जश्‍न में तमाम क्षेत्रों के नामचीन हस्तियो ने शिरकत की और बिग बी को जन्‍मदिन की बधाई दी। इस अयोजन की खास बात यह रही कि उनकी पोती और अभिषेक-ऐश्‍वर्या की लाडली बेबी अराध्‍या भी स्‍टेज पर नजर आई।