थलसेना - Latest News on थलसेना | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

थलसेना की जरूरतों से पीएम को अवगत कराएंगे बिक्रम सिंह

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 23:26

थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन मुद्दों से विस्तार से अवगत कराएंगे जिनसे थलसेना जूझ रही है। इन मुद्दों में अहम हथियार प्रणालियों की कमी भी शामिल है। जनरल सिंह को इस बाबत कल ही प्रस्तुति देनी थी पर केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मृत्यु के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

कैबिनेट ने दी मंजूरी, लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग होंगे नए सेना प्रमुख

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 21:26

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग अगले सेना प्रमुख होंगे, जो जनरल बिक्रम सिंह की जगह लेंगे। सरकार ने भाजपा के विरोध को नजरअंदाज करते हुए आज उन्हें इस शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया।

सेना प्रमुख पद के लिए दलबीर सुहाग के नाम की सिफारिश

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 00:48

रक्षा मंत्रालय ने आज अगले थलसेना अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया और थलसेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग के नाम की सिफारिश शीर्ष सैन्य पद के लिए की।

कश्मीर पर पाक सेना प्रमुख का बयान अस्वीकार्य: खुर्शीद

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 08:32

कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताने वाले पाकिस्तानी थलसेना प्रमुख रहील शरीफ के बयान को अस्वीकार्य करार देते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को जोर देकर कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और दूर-दूर तक ऐसा कोई रास्ता नहीं जिससे भारत इस पर सवालिया निशान लगाने की किसी कोशिश को स्वीकार करेगा।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे सैन्‍य कर्मी

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 09:40

राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न होने देने के मकसद से भारतीय थलसेना ने अपने कर्मियों से ‘फेसबुक’ और ‘वीचैट’ जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करने को कहा है क्योंकि हो सकता है कि उनके सर्वर विदेशों में हों।

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देगा भारत : थलसेना प्रमुख

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 17:59

थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान को आगाह किया कि अगर पड़ोसी देश किसी नियम का उल्लंघन करता है तो भारत भी समान लहजे में जवाब देगा। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में सेना की कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी जवानों की जान गई थी।

किसी इकाई के गठन से पहले इजाजत ले सेना: रक्षा मंत्रालय

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 13:37

रक्षा मंत्रालय ने थलसेना को निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी तरह की इकाई का गठन करने से पहले वह सरकार से इजाजत ले। पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत) वीके सिंह के कार्यकाल में गठित की गई टेक्निकल सपोर्ट डिवीजन (टीएसडी) नाम की जासूसी इकाई पर पैदा हुए विवाद के बाद सरकार ने थलसेना को यह निर्देश दिया है।

पीएमओ, सैन्‍य अफसरों ने लीक की सूचनाएं: वीके सिंह

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 23:18

थलसेना के पूर्व प्रमुख वीके सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा एक ‘साजिश’ के तहत संवेदनशील सूचनाएं लीक की गई थीं। सिंह ने सच्चाई सामने लाने के लिए जांच कराने की मांग भी की।

भारत में मुमकिन नहीं है सैन्य तख्तापलट : वी के सिंह

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 18:12

भारतीय थलसेना के पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत) वी के सिंह ने आज जोर देकर कहा कि भारत में तख्तापलट नहीं हो सकता। गौरतलब है कि पिछले साल जब उम्र के मुद्दे पर सरकार से सिंह का विवाद चल रहा था तो उन पर सैन्य तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगा था।

SC कोर्ट ने पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह को लगाई फटकार

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 17:42

सुप्रीम कोर्ट ने उसके आदेश के संदर्भ में पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों के लिये उन्हें आड़े हाथ लेते हुये कहा कि किसी को भी न्यायालय को बदनाम करने और उसके निर्णय की मंशा पर टिप्पणी की इजाजत नहीं दी जा सकती।

‘केरन की घटना में पाक थलसेना की भूमिका स्पष्ट’

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 19:40

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कश्मीर घाटी के केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की ताजा घटना में पाकिस्तानी थलसेना की भूमिका ‘स्पष्ट’ है। हालांकि, उन्होंने इस घटना की कारगिल की वारदात से तुलना को खारिज कर दिया।

गंभीर गलती कर रही पाक सेना, देंगे माकूल जवाब: थलसेना

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 21:14

संघर्ष-विराम के बार-बार उल्लंघन और ‘बीएटी’ हमलों पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए थलसेना के एक शीर्ष कमांडर ने रविवार को पड़ोसी देश को चेताया कि वह एक ‘गंभीर गलती’ कर रहा है। शीर्ष कमांडर ने कहा कि सही समय पर और अपनी मर्जी की जगह पर उसे ‘पूरी ताकत’ के साथ करारा जवाब दिया जाएगा।

चीन से सीमा विवाद के पीछे लचर विदेश नीति: वीके सिंह

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 16:50

पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह का आरोप है कि भारत एवं चीन के बीच सीमा विवाद का मुख्य कारण हमारे देश की लचर विदेश नीति है।

जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की आज समीक्षा करेंगे आर्मी चीफ

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 09:35

जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकवादी गतिविधियों की पृष्ठभूमि में थलसेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह राज्य सरकार तथा शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को यहां आएंगे।

थलसेना प्रमुख ने चीनी सीमा पर तैयारियों का लिया जायजा

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 18:09

थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने चीन की सीमा पर तैनात बलों की तैयारियों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा स्थिति की आज यहां समीक्षा की।

चीन की विस्तारवादी नीतियां जारी : जनरल सिंह

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 16:13

पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके. सिंह ने कहा है कि चीन आज भी अपनी विस्तारवादी नीति अपना रहा है, जिसकी आड में वह दूसरे देशों की जमीन हथियाने का प्रयास करता है।

अवैध हथियार जब्त करे असम सरकार: केंद्र

Last Updated: Friday, November 16, 2012, 21:39

असम में हुई ताजा हिंसा के मद्देनजर केंद्र ने राज्य सरकार से कहा है कि वह बोडो और मुस्लिम आप्रवासियों के बीच होने वाली झड़पों को रोकने के लिए थलसेना की तैनाती करे और गैर-कानूनी हथियारों को जब्त करे।

थलसेना-वायुसेना में गतिरोध को एंटनी ने नहीं दी तवज्जो

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 18:04

युद्धक हेलीकॉप्टरों के नियंत्रण को लेकर थलसेना और वायुसेना के बीच विवाद को तवज्जो नहीं दिए जाने की जरूरत पर बल देते हुए रक्षामंत्री ए के एंटनी ने आज कहा कि यह मुद्दा पारिवारिक समस्या है और सरकार इसका समाधान ढूंढ़ने के अंतिम चरण में है।

`अफ्सपा` से रोकी जा सकती थी असम की हिंसा: वी के सिंह

Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 08:13

देश के पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने कहा कि यदि सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) के तहत मिले अधिकारों को इस्तेमाल किया गया होता तो असम में भड़की हिंसा रोकी जा सकती थी ।

अन्ना और रामदेव के आंदोलन में कोई अंतर नहीं है: वीके सिंह

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 14:22

पूर्व थलसेनाध्यक्ष वी के सिंह ने आज कहा कि योगगुरू रामदेव और अन्ना हजारे के आन्दोलन समरूप है, मुझे इनके आन्दोलन में कोई फर्क नजर नहीं आता है। मैं देशहित में काम करने वाले लोगों के साथ काम करने को तैयार हूं।

जनरल बिक्रम सिंह ने संभाली सेनाप्रमुख की कमान

Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 13:17

जनरल बिक्रम सिंह देश के नए सेना प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को 27वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जनरल वीके सिंह का स्थान लिया है, जो 26 महीने के अपने कार्यकाल के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए।

जनरल वीके सिंह ने सेना को कहा अलविदा

Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 12:54

थलसेना प्रमुख के तौर पर विवादित कार्यकाल पूरा कर जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को सेना को अलविदा कर दिया। इनकी जगह जनरल बिक्रम सिंह ने सेना प्रमुख की कमान संभाल ली है।

अनाडेल मैदान पर सेना ने दिए जांच के आदेश

Last Updated: Monday, April 16, 2012, 16:15

थलसेना ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद अनाडेल मैदान के मसले पर राज्य सरकार के खिलाफ अपने पश्चिमी कमान मुख्यालय से जारी ‘‘अपमानजनक’’ प्रेस विज्ञप्ति मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

अफ्सपा पर हमारा रुख स्पष्ट: थलसेना

Last Updated: Monday, April 16, 2012, 15:45

थलसेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) हटाने पर उसका रुख स्पष्ट है और उसमें किसी तरह के स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है।

रक्षा खर्च में इजाफा होना तय : एंटनी

Last Updated: Thursday, March 29, 2012, 08:45

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने गुरुवार को कहा कि रक्षा खर्च में इजाफा होना तो तय है क्योंकि किसी खतरे से मुकाबले के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी एवं उपकरणों तक सशस्त्र बलों की पहुंच होना जरूरी है ।

सेनाध्यक्ष के आरोपों की होगी CBI जांच

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 06:20

आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के खुलासे के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने इसे गंभीर आरोप बताया है।

आर्मी चीफ आज ब्रिटेन रवाना होंगे

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 03:20

थलसेना प्रमुख जनरल वी के सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पांच दिनों की यात्रा पर ब्रिटेन रवाना हो रहे हैं।

प्रणब मुखर्जी से मिले सेना प्रमुख

Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 16:50

थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। सिंह की जन्मतिथि विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है और ऐसा माना जा रहा है कि प्रणव इस विवाद में संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं।

'उम्र मसले पर रक्षा मंत्रालय से मदभेद नहीं'

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 09:06

भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को उनकी उम्र पर हुए विवाद को महत्वहीन बताते हुए कहा कि यह एक निजी मसला है और इसका सशस्त्र बलों से कोई संबंध नहीं है।

वीके सिंह के जन्‍म मामले में याचिका खारिज

Last Updated: Friday, December 30, 2011, 12:45

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की जन्म के वर्ष में बदलाव करने की उनकी शिकायत खारिज कर दी।

नई तकनीक से लैस हों अधिकारी: सेनाप्रमुख

Last Updated: Thursday, December 29, 2011, 10:37

सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने नए कमीशंड अधिकारियों से नवीनतम तकनीक से परिचित होने को कहा है। एयर फोर्स एकेडमी में संयुक्त ग्रेजुएशन परेड के दौरान नए कमीशंड अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरोस्पेस शक्ति ने युद्ध के सभी प्रारुपों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है और उसमें भी कई जबर्दस्त बदलाव हो रहे हैं।

एएफएसपीए पर थल सेनाध्यक्ष से मिले उमर

Last Updated: Tuesday, November 15, 2011, 06:04

बैठक के दौरान दोनों के बीच सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून और सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

‘पीओके में चार हजार से ज्‍यादा चीनी मौजूद’

Last Updated: Wednesday, October 5, 2011, 12:19

पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में चार हजार से जयादा चीनी मौजूद हैं। इसमें पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी के सदस्‍य भी शामिल हैं।