मोरसी - Latest News on मोरसी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुरसी ने मिस्र की अदालत से कहा-मैं राष्ट्रपति हूं

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 23:00

बतौर राष्ट्रपति अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हत्या और हिंसा के लिए उकसाने के मामले में आरोपों का सामना करने पर कुर्सी से हटाए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने सोमवार को इस सुनवायी को ‘गैर-कानूनी’ करार दिया और उनके बजाए ‘सैन्य तख्ता पलट’ में शामिल नेताओं के खिलाफ सुनवायी की मांग की।

मिस्र में पुलिस-इस्लामियों के बीच झड़प में 50 की मौत

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 15:01

मिस्र में इस्लामियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 50 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह झड़प उस समय हुई जब गत जुलाई में सैन्य तख्तापलट में सत्ता से बेदखल किये राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के वफादारों ने रविवार को काहिरा के मध्य चौक पर एकत्रित होने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया जिससे दोनों के बीच झड़प हुई।

मिस्र में सैन्य कार्रवाई, 31 आतंकवादी मारे गए

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 22:28

मिस्र की सेना द्वारा सिनाई में की गई सैन्य कार्रवाई में 31 लोग मारे गए, जबकि सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो सैनिकों की भी मौत हो गई।

मिस्र में सैन्य कार्रवाई में 10 आतंकवादी मारे गए

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 17:53

मिस्र की ओर सेना द्वारा सिनाई में किए गए हवाई हमले तथा जमीन पर की गयी कार्रवाई में कम से कम 10 आतंकवादी ढेर हो गए।

सुरक्षा बलों ने मुर्सी समर्थकों के कब्जे वाले मस्जिद पर बोला धावा

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 23:50

मिस्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार को उस मस्जिद पर धावा बोल दिया जहां सत्ता से हटाये गए मोहम्मद मुर्सी के सैकड़ों समर्थक जमा हुए थे।

यूएन ने किया मिस्र में ‘अधिकतम संयम’ का आह्वान

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 12:39

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परषिद ने मिस्र सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड से ‘अधिकतम संयम’ बरतने और देश भर में फैली हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है।

मिस्र: मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, अब तक 525 लोग मरे

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 19:25

अरब स्प्रिंग के बाद मिस्र के इतिहास में बुधवार को का दिन सबसे ज्यादा खूनखराबे वाले दिन के तौर पर दर्ज हुआ, जब अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सबसे ज्यादा 525 लोग मारे गए, जिसके बाद मुस्लिम ब्रदरहुड ने सेना समर्थित सरकार को सत्ता से हटाने का गुरुवार को संकल्प लिया।

मिस्र में आपातकाल लागू, कार्रवाई में 149 लोगों की मौत

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 00:23

मिस्र में बुधवार को सुरक्षा बलों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए बुल्डोजरों और बख्तरबंद वाहनों के साथ उनके दो विशाल प्रदर्शन शिविरों पर धावा बोल दिया। इस दौरान हुए भीषण रक्तपात में करीब 149 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया।

मुर्सी की हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 00:45

मिस्र की एक अदालत ने काहिरा की एक जेल से कैदियों को भगाने के लिए फलस्तीनी संगठन हमास के साथ मिलकर साजिश रचने के मामले में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

मिस्र संकट के समाधान को नई कोशिशें शुरू

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 23:55

मिस्र में जारी राजनीतिक संकट के समाधान के लिए नई कोशिशें शुरू हो गई हैं। खाड़ी देशों, यूरोपीय संघ के देशों तथा अमेरिका के राजनयिकों ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

मुर्सी के ठिकाने को गोपनीय रखने की कोशिश में सेना

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 13:02

मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना ने जिस स्थान पर नजरबंद कर रखा है, उसे गोपनीय रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी, 75 की मौत

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 17:25

मिस्र में पदच्युत राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने शनिवार को गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 75 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

मून ने किया मुर्सी को रिहा करने का आह्वान

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 09:01

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने मिस्र की सेना द्वारा अपदस्थ किए गये राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड के नेताओं को रिहा करने का आह्वान किया है।

मिस्र में मोरसी के समर्थकों-विरोधियों के बीच झड़प

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 16:33

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थक और विरोधी गुटों के बीच हुई झड़पों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। ये झड़पें ऐसे समय में हुई हैं जब सेना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह हिंसक प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

मुर्सी ने ठुकरा दिया था जनमत संग्रह का अनुरोध

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 10:30

मिस्र में सत्ता से बेदखल किए जा चुके राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने 30 जून से शुरू हुए विद्रोह से पहले जनता की ओर से की गई जनमत संग्रह की मांग को ठुकरा दिया था। यह जानकारी रक्षा मंत्री अब्देल-फताह अल सिसी ने दी।

मिस्र संकट: ओबामा ने कतर, यूएई के नेताओं से की चर्चा

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 16:33

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र की वर्तमान अस्थिर स्थिति पर चर्चा करने के लिए कतर और यूएई के नेताओं को फोन किया। मिस्र में शक्तिशाली सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिया है जिसको लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

मिस्र के खून-खराबे की जांच हो: बॉन की मून

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 09:46

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बॉन की मून ने मिस्र में हाल ही में हुए खून-खराबे की निंदा करते हुए ताजा हिंसा में स्वतंत्र जांच का आह्वान किया है। हाल ही में हुई इस ताजा हिंसा में 50 लोग मारे गए।

मिस्र की स्थिति का आकलन कर रहा अमेरिका

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 08:49

मिस्र की स्थिति को जटिल एवं कठिन और प्रभाव डालने वाला करार देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अरब राष्ट्र की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और अभी भी इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की विदाई वास्तव में सैन्य तख्तापलट था।

अमेरिका ने मिस्र से कहा, अपने लोगों की चिंताओं का समाधान करो

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 10:50

मिस्र में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शनों और गहराते राजनीतिक संकट के बीच अमेरिका ने काहिरा से कहा है कि उसे अपने लोगों की सुनने तथा उनकी चिंताओं का समाधान करने की आवश्यकता है क्योंकि लोकतंत्र महज चुनाव कराने तक ही सीमित नहीं है।

मिस्र: सेना ने सत्ता परिवर्तन की चेतावनी का खंडन किया

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 11:49

मिस्र की सेना ने मंगलवार को यहां जारी नए बयान में कहा कि राजनीतिक ताकतों को सुलह करने और मौजूद संकट को समाप्त करने के लिए दिया गया 48 घंटों का अल्टीमेटम ‘सत्ता परिवर्तन की चेतावनी’ नहीं है बल्कि इसका मकसद मसले का तेज़ी से हल ढूंढना है।

मिस्र में मोरसी विरोधी प्रदर्शनों में पांच की मौत

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 11:54

मिस्र में इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हुए भारी विरोध प्रदर्शनों में कम से कम पांच लोग मारे गए और सैंकड़ों अन्य घायल हो गए।

मिस्र में हिंसा को लेकर अमेरिका चिंतित

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 11:45

अमेरिकी सरकार ने मिस्र में जारी अशांति, हिंसा और सरकार की नाकामी को लेकर लोकतांत्रिक बदलाव की ओर बढ़ रहे मिस्र के राह भटकने से जुड़ी चिंता जाहिर की है।

चुनाव पर बातचीत को मोरसी ने विपक्ष को बुलाया

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 21:41

आम चुनावों के बहिष्कार की अपील के बीच मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने ‘स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की गारंटी’ पर राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करने के लिए विपक्षी दलों को बुलाया है ।

मिस्र: मुरसी ने किया राष्ट्रीय एकता का आह्वान

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 09:11

मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने देश के लोगों को जनमत संग्रह के जरिए मिले नए संविधान की बधाई दी और विपक्ष से तनाव दूर करने के लिए उनसे राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता करने की अपील की।

जनमत संग्रह में मुरसी समर्थकों का जीत का दावा

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 15:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के सहयोगियों ने रविवार को दावा किया कि देश की जनता ने नए संविधान से जुड़े विवादास्पद मसौदे के पक्ष में मतदान किया है, जबकि विपक्ष ने मतदान में धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

मिस्र में प्रस्तावित संविधान पर जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 18:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच टकराव के बीच यहां प्रस्तावित नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह के लिए मतदान आरंभ हो गया है।

नए संविधान पर जनमत संग्रह को तैयार मिस्र, झड़प

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 23:25

नए संविधान के विवादित मसौदे पर शनिवार को होने वाले निर्णायक जनमत संग्रह से पहले लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए इस्लामी समर्थन प्राप्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी और धर्मनिरपेक्ष विपक्ष ने आज रैलियां निकालीं और दोनों पक्षों में कई जगहों पर झड़पें भी हुईं।

मिस्र में हिंसक संघर्ष, जनमत संग्रह पर अड़े मोरसी

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 08:50

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों और उनका विरोध कर रहे लोगों के बीच हुई हिंसा के 30 घंटे बाद मोरसी ने शुक्रवार को टेलीविजन पर प्रसारित सीधे भाषण में देश को संबोधित किया।

मिस्र की सरकार को जनता की इच्छा स्वीकार करना चाहिए: US

Last Updated: Tuesday, November 27, 2012, 13:40

राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी द्वारा एक आदेश के जरिए शक्तियां अपने हाथ में लेने के फैसले पर चिंता जताते हुए व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि मिस्र की सरकार को जनता की इच्छा स्वीकार करनी चाहिए।

न्यायाधीशों ने भी मोरसी पर बोला हमला

Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 11:09

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के असीमित अधिकार हासिल किए जाने को देश की न्यायपालिका ने अपनी स्वतंत्रता पर ‘अभूतपूर्व हमला’ करार देते हुए राष्ट्रपति को आड़े हाथ लिया है।

मोरसी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 20:09

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी द्वारा असाधारण शक्तियां ग्रहण करने पर उपजे असंतोष के कारण राजधानी काहिरा के तहरीर चौक पर लोगों ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सप्ताह भर धरना देने की घोषणा की है।

इजरायली हमला रुकने का मिस्र का दावा, गाजा में 121 मरे

Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 23:50

इजरायल और हमास के बीच जारी टकराव को खत्म करने के मकसद से जारी अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों के बीच मिस्र ने दावा किया है कि मंगलवार को इजरायली हमला बंद जाएगा। दूसरी ओर इजरायली हमले में अब तक कम से कम 121 लोग मारे गए हैं।

'हमास-इजरायल के बीच संघर्ष विराम जल्द'

Last Updated: Sunday, November 18, 2012, 19:04

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी ने कहा है कि उनकी सरकार इजरायलियों और फलस्तीनियों से संपर्क बनाए हुए हैं और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उनके बीच जल्द ही संघर्ष विराम हो सकता है।

गाजा में तनाव पर ओबामा ने नेतान्याहू, मोर्सी से की बात

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 16:14

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गाजा क्षेत्र में तनाव को समाप्त करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू और मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी ईसा अल अय्यात से बात की।

कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे इजरायल : मिस्र

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 13:02

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी ने शुक्रवार को इजरायल को गाजा में सैन्य अभियान जारी रखने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी होगी।

सउदी अरब की यात्रा पर पहुंचे मो. मोरसी

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 08:36

पदभार संभालने के बाद मिस्र के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी पहली बार विदेश यात्रा के तहत सउदी अरब पहुंच गए हैं और शाह अब्दुल्ला से मुलाकात की है।

मिस्र : सेना पर बरसे मोरसी, आज लेंगे शपथ

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 09:09

मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी ने शुक्रवार को तहरीर चौक पर सैन्य शासकों को चुनौती के स्वर में कहा कि वह किसी से नहीं डरते और वह राष्ट्रपति को मिलने वाली किसी भी शक्ति को नहीं छोड़ेंगे। मोरसी आज शपथ लेंगे।

कल शपथ लेंगे मिस्र के नए राष्ट्रपति

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 09:59

मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने यह खबर दी है।

ओबामा ने मिस्र के नए राष्ट्रपति को दी बधाई

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 13:32

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोहम्मद मोरसी को फोन कर उन्हें मिस्र के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए बधाई दी।