हिमाचल - Latest News on हिमाचल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हिमाचल: ब्‍यास नदी हादसे का `खौफनाक` वीडियो आया सामने

Last Updated: Wednesday, June 11, 2014, 11:31

हिमाचल प्रदेश की ब्यास नदी में 24 छात्र-छात्राओं के बह जाने की घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छात्र नदी में बह गए। वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि किस तरह अचानक नदी में पानी का स्‍तर बढ़ जाता है।

हिमाचल ब्‍यास नदी हादसा: लापता छात्रों की तलाश अभी भी जारी

Last Updated: Wednesday, June 11, 2014, 09:31

हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज के 19 छात्रों और एक गाईड की खोज में लगे बचावकर्मियों को मामूली सफलता मिली है। ये छात्र लारजी जल विद्युत परियोजना के जलाशय से अचानक पानी छोड़ने के कारण बह गए थे। लापता छात्रों की तलाश अभी भी जारी है और बचावकर्मी सघन अभियान में जुटे हैं।

ब्‍यास नदी हादसा: चार छात्रों के शव हैदराबाद पहुंचे

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 18:29

शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों के शव सेना के एक विशेष विमान के जरिए यहां लाए गए। ये छात्र अपने सहपाठियों के साथ हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी में बह गए थे।

ब्‍यास हादसा: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 16 जून तक स्थिति रिपोर्ट सौंपने को कहा

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 13:59

मंडी में ब्यास नदी में हुए हादसे में करीब 24 छात्र-छात्राओं के बह जाने के मामले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 16 जून तक स्थिति रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में खबरों को जनहित याचिका माना और एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट दायर करने के लिए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

हिमाचल: 5 छात्रों के शव बरामद, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी, जांच के आदेश

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 18:16

बचावकर्मियों ने हैदराबाद स्थित पांच इंजीनियरिंग छात्रों के शव पानी से निकाल लिए जो कल अपने 19 सहपाठियों और एक टूर आपरेटर के साथ व्यास नदी में पानी की तेज धार में बह गए थे।

शांता कुमार सहित कई नेताओं ने दाखिल किया नामांकन

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 21:57

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और जम्मू कश्मीर में पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वाले नेताओं में शामिल रहे।

तेंदुलकर के बाद सहवाग से सीखने की उम्मीद है धवन को

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 18:59

सचिन तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूप साझा करने को रिषि धवन अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकते और हिमाचल प्रदेश के इस युवा आलराउंडर को भरोसा है कि आगामी सत्र में वीरेंद्र सहवाग के साथ किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

विजय हजारे ट्राफी में नहीं खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 16:43

भारतीय टीम से बाहर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के विजय हजारे ट्राफी मैच में नहीं खेलने का फैसला लिया हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि खराब फार्म के कारण यह फैसला लिया गया।

देश में भ्रष्टाचार की मुख्य जड़ कांग्रेस पार्टी : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 20:19

कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आंध्रप्रदेश के विभाजन पर मचा बवाल इस बात का सटीक उदाहरण है कि कैसे सत्तारूढ़ दल जहर का बीज बोती है।

मोदी ने महंगाई को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated: Monday, February 17, 2014, 09:27

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रदेश के सुजानपुर में चल रही इस रैली के लिए भाजपा की स्थानीय इकाई ने खास इंतजाम किए हैं।

रिश्वत के आरोपों पर वीरभद्र सिंह की ज़ी मीडिया से खास बातचीत

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 19:48

इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर लगातार भाजपा के वार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी के हमले पर वीरभद्र बोले- लोकायुक्त के पास जाएं धूमल

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 13:58

कथित भ्रष्टाचार के उपर भाजपा के हमले का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने खिलाफ या कुछ अन्य पर कोई भी आरोप दर्ज कराने के लिए राज्य भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल को लोकायुक्त के पास जाने की सलाह देते हुए कहा कि हम वहां पर नतीजा भुगतेंगे।

बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग, वीरभद्र जांच को तैयार

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 13:01

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफे की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के करीब 300 प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ये आरोप राजनीतिक मंशा से प्रेरित हैं।

आसाराम का हिमाचल स्थित आश्रम जांच के दायरे में

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 15:08

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य के पांवटा साहिब शहर में आसाराम के आश्रम की जमीन की जांच शुरू कर दी। विवादास्पद गुरु आसाराम के आश्रम पर जमीन अवैध तरीके से हड़पने का अरोप है।

वीरभद्र सिंह और धूमल में वाकयुद्ध तेज

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 10:09

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया जब धूमल ने सिंह के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा सरकार ने बदले की भावना से काम किया और उन्हें सलाखों के पीछे डालने की धमकी दी थी।

दुर्गा शक्ति नागपाल के बैचमेट को था जान के खतरे का अंदेशा

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 21:07

हिमाचल प्रदेश में बालू माफिया पर कार्रवाई करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के युवा अधिकारी यूनुस खान को कातिलाना हमला होने का अंदेशा था। खान (33) ने शुक्रवार को कहा कि बुधवार को हुआ हमला पिछले छह माह के दौरान तीसरा था।

चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू में भूकंप के झटके

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 10:30

उत्तर भारत में आज कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 13:26

कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने रविवार को मंडी संसदीय उपचुनाव में तकरीबन 1.36 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली।

पीएम से मिले वीरभद्र, 1000 करोड़ रुपये की मदद मांगी

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 19:07

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलकात कर उनसे राज्य के बारिश प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी। वीरभद्र ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश से करीब 2,575 करोड़ रुपये की निजी एवं सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

बारिश का कहर: अब तक 131 लोग मरे, केदारनाथ में भारी तबाही

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 23:45

आसमान से बारिश के रूप में बरसी आफत ने समूचे उत्‍तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्‍खलन से भारी तबाही मची है। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ पूरी तरह तबाह हो गया है।

मनाली में अमेरिकी महिला से बलात्कार

Last Updated: Tuesday, June 4, 2013, 20:43

मनाली में 30 साल की अमेरिकी नागरिक के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने दुष्कर्म किया।

संदिग्ध चीनी जासूस धर्मशाला से गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 17:46

पुलिस ने यहां मैकलोडगंज से एक संदिग्ध चीनी जासूस को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर ने बताया कि तिब्बती मूल के पेमा सेरिंग को बुधवार शाम शाम धर्मशाला में तिब्बत सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

हिमाचल: 10वीं कक्षा के बोर्ड का रिजल्‍ट आज

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 11:14

हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के बोर्ड का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) परीक्षा परिणाम की घोषणा आज शाम पांच बजे तक की जाएगी।

अर्थ डे-2013 : ‘हिमाचल में हरियाली को खतरा’

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 17:00

हिमाचल प्रदेश में जंगलों एवं जल स्रोतों को समाप्त कर रहे हाइड्रोपावर परियोजनाओं का विरोध पर्यावरण कार्यकर्ता लंबे समय से करते आए हैं। अब निंयत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) ने भी कार्यकर्ताओं के दावे को सही ठहराया है।

कश्मीर, हिमाचल में ताजा हिमपात

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 22:12

कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ताजा हिमपात होने से तापमान घट गया और जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

रामदेव ने जमीन के लिए लड़ने का प्रण लिया

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 09:17

योगगुरु रामदेव ने अपने समर्थकों के साथ सोलन में एक रैली की और कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा उनके ट्रस्ट को दी गयी जमीन पर वह फिर से कब्जा पाकर रहेंगे।

रामदेव के ट्रस्ट की जमीन को कब्जे में लिया

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 21:32

हिमाचल प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार ने जिस जमीन का कब्जा योग गुरू रामदेव के ट्रस्ट ‘पतंजलि योगपीठ’ को सौंपा था, शुक्रवार को उसे राज्य सरकार ने ‘तेज लेकिन शांतिपूर्ण कार्रवाई’ के तहत अपने कब्जे में ले लिया।

हिमाचल के छठवीं बार मुख्‍यमंत्री बने वीरभद्र सिंह

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 13:01

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को छठवीं बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वीरभद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया।

हिमाचल: वीरभद्र आज लेंगे सीएम पद की शपथ

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 10:24

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह मंगलवार को छठवीं बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वीरभद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होगा।

वीरभद्र सिंह कल लेंगे सीएम पद की शपथ

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 14:48

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह कल छठवीं बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वीरभद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होगा।

हिमाचल में कांग्रेस के सीएम का चुनाव आज, वीरभद्र रेस में आगे

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 00:06

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की शनिवार शाम बैठक होगी जिसमें नये नेता का चुनाव किया जायेगा।

क्‍या वीरभद्र को हिमाचल का सीएम बनाएगी कांग्रेस?

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 13:11

वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद सत्ता विरोधी लहर पर सवार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 36 सीटें जीतकर भाजपा से प्रदेश की सत्ता छीन ली। अब कांग्रेस के आलाकमान के सामने सबसे यक्ष प्रश्‍न यह है कि क्‍या वीरभद्र को एक बार फिर सीएम की कुर्सी सौंपी जाएगी। वैसे भी राज्‍य में कांग्रेस के सामने अभी कोई दूसरा विकल्‍प नजर नहीं आ रहा है।

राहुल ने जहां प्रचार किया, वहां कांग्रेस जीती: तिवारी

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 00:17

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने गुरुवरा को कहा कि हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और जहां-जहां महासचिव राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया वहां पार्टी को जीत हासिल हुई।

महंगाई-भ्रष्टाचार नहीं बना चुनावी मुद्दा

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 20:53

देश भर में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और यूपीए सरकार के खिलाफ करीब दो साल से कई बड़े-बड़े आंदोलन हुए। पिछले साल 16 अगस्त को अन्ना के जन लोकपाल आंदोलन ने पूरे देश में भूचाल ला दिया था। देश के हर कोने में जनता सड़कों पर उतर आई थी लेकिन चुनावी राजनीति में इसका कहीं भी कोई असर नहीं देखा गया। इसी परिदृश्य के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए। उम्मीदों पर खड़े उतरते हुए नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जीत की हैट्रिक बनाई और हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपी वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देकर सत्ता हथिया ली। गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत तो समझ में आती है लेकिन अगर देश में महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में गुस्सा होता तो हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में नहीं आती।

गुजरात-हिमाचल चुनावों में ताजा दलीय स्थिति

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 11:47

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की ताजा दलीय स्थिति इस प्रकार है।

गुजरात और हिमाचल चुनाव: वोटों की गिनती शुरू, नतीजे दोपहर बाद

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 08:01

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में साल 2012 के विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आज बजे शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, मतगणना स्‍थल पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वोटों की गिनती के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

वीरभद्र सिंह की नजर मुख्यमंत्री पद पर

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 19:49

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को होने वाली मतगणना से पहले जीत का विश्वास जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

गुजरात और हिमाचल में मतगणना आज, शाम तक आएंगे परिणाम

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 00:12

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी और सर्वेक्षणों की मानें तो गुजरात में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेंगे, जबकि भाजपा शासित हिमाचल में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 13:39

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है। शाम पांच बजे से आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी जान लगा दी। शिमला में गुरुवार को यूपीए सरकार के शासन के दौरान घोटालों से देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यह बात कही।

हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:33

हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बारी-बारी से सरकार बनती रही है। या यह कहें कि यहां कि जनता बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस को जनादेश आती आई है।

भारी सुरक्षा में होंगे हिमाचल प्रदेश में चुनाव

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 15:48

हिमाचल प्रदेश में चार नवंबर को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आईटीबीपी और सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों की 65 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

वीरभद्र सिंह पार लगा पाएंगे कांग्रेस की नैया

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 16:29

वीरभद्र सिंह कांग्रेस के यूं तो दिग्गज नेता है लेकिन इन दिनों उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हिमाचल की सियासत में कांग्रेस की बात करें तो वीरभद्र सिंह खुद को शीर्ष पर ला खड़ा करते हैं।

अपनी शादी को लेकर क्‍यों चुप हैं नरेंद्र मोदी: दिग्विजय

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 19:17

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक वेबसाइट के हवाले से गुरुवार को दावा किया कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री एवं वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की शादी साल 1968 में हुई थी। उनकी पत्‍नी का नाम यशोदा है।

राहुल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 17:25

भाजपा नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज विपक्षी पार्टी से पूछा कि उसने इस तरह के आरोपों का सामना कर रहे अपने नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की।

बीजेपी ने सिर्फ वायदे किए, विकास नहीं: सोनिया

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 16:34

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की मुहिम को तवज्जो न देते हुए सोनिया गांधी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

गडकरी ने रद्द किया हिमाचल का दौरा

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 09:09

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मीडिया के एक तबके द्वारा अपने खिलाफ चलाए जा रहे ‘मानहानि’ संबंधी अभियान के खिलाफ कानूनी रणनीति तय करने के लिए अपना हिमाचल दौरा रद्द कर दिया है।

आरोपों से बिफरे वीरभद्र, बताया बीजेपी की साजिश

Last Updated: Wednesday, October 24, 2012, 22:45

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र ने बुधवार को कहा कि बीजेपी जान-बूझकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने 25 बागियों को पार्टी से निकाला

Last Updated: Wednesday, October 24, 2012, 20:47

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में एक विधायक सहित 25 बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

वीरभद्र के खिलाफ आरोप राजनीतिक हैं : कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, October 24, 2012, 00:17

कांग्रेस ने आज भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जमकर बचाव किया और कहा कि ये आरोप वास्तविकता से कहीं ज्यादा राजनीतिक हैं और चुनाव प्रचार को प्रभावित करने के इरादे से लगाए गए हैं।

बीजेपी ने वीरभद्र पर फिर निशाना साधा

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 16:34

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार वीरभद्र सिंह को मंगलवार को भाजपा ने ठगी, धन शोधन, रिश्वत लेने और आयकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर निशाना बनाया।

हिमाचल सरकार ने पूरे नहीं किए वादे: सोनिया

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 16:04

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साध कर राज्य में पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू किया।

हिमाचल कांग्रेस ने सूची में फिर किया बदलाव

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 18:51

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में शुक्रवार दो और बदलाव किए। परिसीमन में बैजनाथ विधानसभा सीट समाप्त किए जाने के बाद यहां से मौजूदा विधायक सुधीर शर्मा को धर्मशाला की जगह ज्वालामुखी से उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रियंका गांधी के भूखंड की जांच हो: भाजपा

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 09:10

भाजपा ने इस बात की निष्पक्ष और उचित जांच कराने की मांग की कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को शिमला के निकट भूमि उचित ढंग से मिली है।