चौटाला - Latest News on चौटाला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चौटाला को मिली 21 दिन की अंतरिम जमानत

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 18:34

दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अपने भाई की अंत्येष्टि के बाद होने वाले संस्कारों को संपन्न कराने के लिए आज 21 दिन की अंतरिम जमानत दे दी। चौटाला अध्यापक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल की जेल काट रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला के भाई का गत रविवार को निधन हो गया था।

चौटाला की बेल याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 17:55

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को छह हफ्तों की अंतरिम जमानत के अनुरोध वाली हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा।

हरियाणा के सीएम हुड्डा ने दो शादियां की हैं?

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 13:15

हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

IOA चुनावों में अपने गुट के प्रत्याशियों को नामित करेंगे चौटाला

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 22:09

भारतीय ओलंपिक संघ के अगले महीने होने वाले चुनावों में इसके निलंबित अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भाग नहीं ले सकते हैं लेकिन शीर्ष पदों के लिये अपने गुट के प्रत्याशियों के नामांकन में उनकी भूमिका अहम होगी।

चौटाला सरकार के दौरान बहाल 2800 जेबीटी शिक्षकों की नौकरी गई

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 22:52

नियुक्ति के तकरीबन 14 साल बाद हरियाणा में 2800 जूनियर बेसिक टीचर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

मोदी पीएम बने तो भाजपा को बिना शर्त समर्थन : इनेलो

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 18:34

हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन पर इनेलो ने आज कहा कि पार्टी का फैसला भविष्य की स्थिति पर निर्भर करेगा। उसने संकेत दिया कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह बिना शर्त समर्थन देगी।

ओम प्रकाश चौटाला ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 23:05

शिक्षक नियुक्ति कांड में दस साल जेल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने तकरीबन दो माह तक जमानत पर बाहर रहने के बाद सोमवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने उनकी राहत की मीयाद बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

चौटाला को झटका, जमानत बढ़ाने की अर्जी खारिज

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 16:04

उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की अवधि बढ़ाने के लिये दायर याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

प्रतिक्रिया के लायक नहीं है चौटाला का बयान: बिंद्रा

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 15:01

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला द्वारा उन पर किये गए निजी प्रहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार करते हुए कहा है कि यह बयान प्रतिक्रिया के लायक नहीं है।

चौटाला ने बिंद्रा से कहा, दागियों से समस्या है तो पहले अपने पिता को घर से निकालो

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 11:48

स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के भारतीय ओलंपिक संघ के दागी अधिकारियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से नाराज निलंबित आईओए के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को इस पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के खिलाफ कई व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं।

जमानत बढ़ाने की चौटाला की अर्जी कोर्ट ने खारिज की

Last Updated: Friday, September 6, 2013, 15:08

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की चिकित्सकीय आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने संबंधी याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज करते हुये कहा कि ‘उन्हें अब और अस्पताल में भर्ती रहने की जररत नहीं है।’

`पीएम पद के लिए मोदी का समर्थन करेगी इनेलो`

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 00:29

इनेलो नेता अभय चौटाला ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी लेकिन जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘बिना शर्त’ समर्थन करेगी।

ओम प्रकाश चौटाला की अंतरिम जमानत कल तक बढ़ी

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 19:11

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की अंतरिम जमानत मेडिकल आधार पर कल तक के लिए बढ़ा दी।

चौटाला की अंतरिम जमानत 22 तक बढ़ी

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 15:32

हरियाणा में साल 2000 में अध्यापकों की नियुक्ति में अनियमितता के दोष में 10 साल की सजा पाए हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अंतरिम जमानत की अवधि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने चिकित्सकीय आधार पर चौटाला की अंतरिम जमानत को 22 जुलाई तक बढ़ा दिया।

हमें किसी गठजोड़ की जरूरत नहीं: चौटाला

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 09:57

हरियाणा में स्थानीय निकायों के चुनाव में खराब प्रदर्शन के बावजूद इनलोद प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी किसी गठजोड़ के बगैर भी मजबूती से खड़ी रह सकती है।

चौटाला के खिलाफ 80 गवाहों को दी मंजूरी

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 20:52

दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से जुड़े आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्पत्ति के मामले की सुनवाई में सीबीआई को 80 और गवाहों को पेश करने की अनुमति प्रदान कर दी। इस संबंध में सीबीआई कहना था कि इन्हें भूलवश सूची में शामिल नहीं किया जा सका।

चौटाला की आवासीय संपत्ति कुर्क, धन शोधन की जांच शुरू

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 21:52

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की आवासीय संपत्ति कुर्क कर ली।

ओम प्रकाश चौटाला को मिली अंतरिम जमानत

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 15:29

टीचर भर्ती घोटाले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी है।

चौटाला के सेहत की जांच को मेडिकल बोर्ड होगा गठित

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 14:27

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2000 में अध्यापकों की भर्ती संबंधी घोटाला मामले में जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का गुरुवार को आदेश दिया।

जेबीटी घोटाला: सीबीआई ने कोर्ट से कहा चौटाला थे मुख्य साजिशकर्ता

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 21:20

सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला वर्ष 2000 में जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी) शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले में ‘मुख्य षड्यंत्रकर्ता’ थे।

शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 12:41

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती घोटाले में निचली अदालत से दोषी ठहराए गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सहयोगी विद्याधर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया।

अजय चौटाला की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 12:45

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अजय चौटाला की जमानत याचिका और वर्ष 2000 के शिक्षक भर्ती घोटाले में निचली अदालत से मिली 10 साल की सजा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने सीबीआई से चार अप्रैल तक जवाब मांगा है।

खराब सेहत के चलते कोर्ट में पेश न हो सके चौटाला

Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 21:42

शिक्षक नियुक्ति घोटाले में 16 जनवरी से सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को शनिवार को खराब स्वास्थ्य के कारण उनके खिलाफ दर्ज आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली की एक अदालत में पेश नहीं किया जा सका।

चौटाला की जगह होता तो इस्तीफा दे देता : हुड्डा

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 21:42

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए गए विपक्ष के नेता एवं इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के स्थान पर यदि वह होते तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देते।

चौटाला के जेल से रैली संबोधित करने की जांच का आदेश

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 23:17

तिहाड़ जेल के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजय चौटाला ने जेल से फोन के जरिए हरियाणा में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

चौटाला की बेल खारिज, सीबीआई को नोटिस जारी

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 13:56

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 वर्ष कैद की सजा पाए पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला को जमानत दिए जाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है।

चौटाला की बेल पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 08:41

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 वर्ष कैद की सजा पाए पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा।

चौटाला की जमानत याचिका पर आज सुनवाई संभव

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 00:41

दिल्ली उच्च न्यायालय बारह साल पुराने कनिष्ठ अध्यापक भर्ती घोटाले में दोषसिद्धि और 10 साल की सजा को चुनौती देने वाली हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की याचिका पर आज सुनवाई करेगा।

शिक्षक घोटाला: सजा के खिलाफ अदालत पहुंचे चौटाला

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 20:07

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 12 वर्ष पहले अवैध रूप से 3206 शिक्षकों की भर्ती प्रकरण में उन्हें दोषी करार देने और 10 वर्ष की सजा को गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

`सीबीआई ने इनेलो नेताओं को फंसाया`

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 22:11

इनेलो नेता एवं पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ‘इशारे’ पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने शिक्षक भर्ती घोटाले में उनके पिता और भाई सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को झूठा फंसाया।

सीएम हुड्डा ने शांति बनाए रखने की अपील की

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 15:27

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय और अन्य सहयोगियों को भ्रष्टाचार के एक मामले में 10 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उनके समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

चौटाला को सजा ऐतिहासिक फैसला: बिश्नोई

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 14:52

हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के मुखिया कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को अदालत द्वारा दस साल कैद की सजा सुनाया जाना एक ऐतिहासिक फैसला है और इससे भ्रष्ट नेताओं तथा अधिकारियों को कड़ा संदेश जाएगा ।

टीचर भर्ती घोटाला: ओमप्रकाश,अजय चौटाला को 10-10 साल जेल की सजा

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 14:32

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।

दिल्ली में चौटाला समर्थकों पर लाठीचार्ज

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 11:01

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के समर्थक मंगलवार सुबह दिल्ली में रोहिणी अदालत के बाहर इकट्ठे हो गए।

शिक्षक भर्ती घोटाला, चौटाला को आज सुनाई जाएगी सजा

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 08:49

दिल्ली की एक अदालत 3, 206 शिक्षकों की अवैध भर्ती के मामले में दोषी ठहराये गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को आज सजा सुनाएगी।

चौटाला को आज सुनाई जा सकती है सजा

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 23:56

दिल्ली की एक अदालत 3, 206 शिक्षकों की अवैध भर्ती के मामले में दोषी ठहराये गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को आज सजा सुना सकती है। यह मामला वर्ष 2000 का है।

IOA निलंबन मसले का समाधान शीघ्र : अभय

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 20:05

भारतीय आलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिन बातों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आलंपिक समिति (आईओसी) ने संघ को निलंबित किया है, उसका निराकरण एक-दो माह में कर लिया जाएगा।

चौटाला बने रहेंगे इनेलो मुखिया, लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 18:32

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आज कहा कि दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बावजूद ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मुखिया बने रहेंगे और 2014 में होने वाला हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

चौटाला ने मांगी नरमी, CBI ने मांगी अधिकतम सजा

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 22:22

हरियाणा में अवैध तरीके से 3,206 शिक्षकों की भर्ती करने के दोषी ठहराए गए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने आज दिल्ली की एक अदालत से अपने खराब स्वास्थ्य और वृद्धावस्था का हवाला देते हुए सजा में नरमी बरतने का आग्रह किया लेकिन सीबीआई ने मामले के सभी 55 दोषियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की।

जेबीटी घोटाले में CBI जांच निष्पक्ष : कोर्ट

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 22:29

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला एवं अन्य को शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराने संबंधी सीबीआई की जांच को आज दिल्ली की एक अदालत ने निष्पक्ष करार दिया।

शिक्षक भर्ती घोटाला : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, अजय समेत 55 अन्‍य दोषी करार

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 00:43

सीबीआई की विशेष अदालत ने जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला समेत 55 लोगों को दोषी करार दिया है।

अभय चौटाला बने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

Last Updated: Thursday, December 6, 2012, 00:37

अभय चौटाला भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बन गए हैं।

भारत के निलंबन के लिए रणधीर जिम्मेदार: चौटाला

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 21:36

आईओए के निर्विरोध भावी अध्यक्ष चुने गए अभय सिंह चौटाला ने आज राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था (आईओए) को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा निलंबित करने के लिये रणधीर सिंह को जिम्मेदार ठहराया और इस पूर्व महासचिव को तुरंत आईओसी से हटाने की मांग की।

भनोट बने IOA के महासचिव, चौटाला अध्यक्ष

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 13:07

भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के चेयरमैन अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए जबकि राष्ट्रमंडल खेल घोटालों के आरोपी ललित भनोट निर्विरोध महासचिव चुने गए।

अगला प्रधानमंत्री क्षेत्रीय दल से होगा : चौटाला

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 23:38

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने आज यहां कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन अनिवार्य है क्योंकि लोग घोटालों वाले संप्रग और अपने को बेहतर विकल्प साबित करने में विफल रही भाजपा से उब चुके हैं और अगला प्रधानमंत्री किसी क्षेत्रीय दल से ही होगा।

चौटाला को आड़े हाथों लिया हुड्डा ने

Last Updated: Saturday, November 3, 2012, 09:56

राबर्ट वड्रा के जमीन संबंधी विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि भूमि इस्तेमाल में परिवर्तन (सीएलयू) की अनुमति नरवाना जैसे छोटे शहरों में भी दी गयी थी और सब कुछ नियमानुसार हुआ था।

`राहुल के खिलाफ चौटाला का आरोप बेबुनियाद`

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 12:54

कांग्रेस ने आज हरियाणा के पलवल जिले में जमीन के एक सौदे में राहुल गांधी पर कर अपवंचना का आरोप लगाने के लिये इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला की आलोचना की और कहा कि दूसरों के खिलाफ उन्हें इस आधारहीन आरोप को लगाने से पहले स्वयं के अंदर झांकना चाहिये ।

राहुल गांधी ने जमीन खरीदने में लाखों की स्टांप ड्यूटी की चोरी की: चौटाला

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 09:58

राबर्ट वाड्रा के बाद अब जमीन घोटाले में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी फंस गए हैं।

चौटाला ने जमीन खरीद में राहुल को बनाया निशाना

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 00:00

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाल ने पलवल जिले के एक गांव में भूमि खरीद में राहुल गांधी पर कर वंचना का आज आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने इस आरोप को ‘पूरी तरह से गलत, सरासर निराधार और मानहानिकारक’ कहकर खारिज कर दिया।

शादी की उम्र घटाने के खाप के विचार पर चौटाला ने लिया यू टर्न

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 18:45

रेप को रोकने के लिए लड़के-लड़कियों की शादी की उम्र घटाकर 16 साल तक करने के खाप पंचायतों के विचार का समर्थन करने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने यू टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने या उनकी पार्टी ने ऐसे विचार का समर्थन नहीं किया है।

15 की उम्र में हों शादी तो रेप पर लग सकता है लगाम : चौटाला

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 00:40

इंडियन नेशनल लोकदल के अध्‍यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने बुधवार को लड़कियों की शादी को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया और शादी की उम्र 15 साल करने की वकालत की। चौटाला ने कहा कि बलात्‍कार की बढ़ती घटना को रोकने के लिए 15 साल में लड़कियों की शादी सही है और इसलिए कम उम्र में ही लड़कियों की शादी कर देनी चाहिए।

देश में तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट शुरू

Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 10:51

देश में कांग्रेस तथा भाजपा नेतृत्व वाले मोर्चे को छोडकर अब नेताओं के बीच तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है और इसके लिये नेताओं ने बयानों का सिलसिला भी तेज कर दिया है।

देश में तीसरे मोर्चे के गठन को सुगबुगाहट शुरू

Last Updated: Saturday, September 29, 2012, 23:32

देश में कांग्रेस तथा भाजपा नेतृत्व वाले मोर्चे को छोड़कर अब नेताओं के बीच तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है और इसके लिए नेताओं ने बयानों का सिलसिला भी तेज कर दिया है।

महिला खुदकुशी केस में हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा का इस्तीफा

Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 21:50

एक महिला की आत्महत्या के सिलसिले में हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा ने इस्तीफा दिया। गोपाल कांडा के खिलाफ दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा।

Last Updated: