Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 14:30
राष्ट्रीय राजधानी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 23 वर्षीय युवती के लिए न्याय तथा दुष्कर्म के खिलाफ कठोर कानून की मांग को लेकर दिल्ली में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है। सैकड़ों लोग राजधानी के मध्य जंतर मंतर पर अपनी आवाज बुलंद करने जमा हो गए हैं।