सूडान - Latest News on सूडान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सूडान में तेल को लेकर हुए संघर्ष में 41 की मौत

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 16:53

सूडान के पश्चिमी कोर्दोफान राज्य में तेल उत्खनन क्षेत्र पर कब्जे को लेकर सूडानी मूल के प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच हुए संघर्ष में कम-से-कम 41 लोगों की मौत हो गई।

US ने दक्षिण सूडान शांति समझौते का स्वागत किया

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 10:18

अमेरिका ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विद्रोही नेता के बीच शांति समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि समझौते से करीब पांच महीने से जारी गृहयुद्ध का अंत हो सकता है।

सूडान में यूएन शिविर पर हमला, 58 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 23:29

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण सूडान में हजारों लोगों को शरण देने वाले शिविर पर आज हुए हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

द. सूडान में भारतीय बटालियन को बहादुरी पुरस्कार

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 23:43

दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय शांति रक्षक बटालियन को अत्यंत मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हुए साहस और समर्पण दिखाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

अमेरिका ने दक्षिण सूडान में संघर्षविराम उल्लंघन पर चिंता जताई

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:11

अमेरिका ने इन दावों पर चिंता जताई है कि दक्षिण सूडान की सरकार और विद्रोहियों दोनों की ओर से, हिंसक संघर्ष को रोकने के लिए हुए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

दक्षिण सूडान में भारतीय सैनिकों पर हमला

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 14:40

दक्षिण सूडान के मालाकल में संयुक्त राष्ट्र के एक अड्डे के पास स्थानीय समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान भारतीय शांतिरक्षकों की एक टुकड़ी पर गोलियां चलाई गई।

दक्षिणी सूडान में नौका दुर्घटना, 200 से अधिक लोग डूबे

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:39

दक्षिणी सूडान की श्वेत नील नदी में हुए एक नौका हादसे में कम से कम 200 से अधिक लोग डूब गए।

यूएन ने किया दक्षिण सूडान के बंदियों की रिहाई का आह्वान

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 11:38

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति से राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आह्वान किया है।

दक्षिण सूडान में शांति वार्ता के बावजूद लड़ाई जारी: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 11:05

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दक्षिण सूडान में गुटीय झड़पों की समाप्ति के लिए शांति वार्ता शुरू होने के बावजूद लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों ने जोंग्लेई राज्य के दक्षिणी शहर बोर में लड़ाई की सूचना दी है।

दारफुर की घटना पर कार्रवाई करे सूडान : बॉन की मून

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 09:00

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बॉन की मून ने सूडान की सरकार से देश के तनावग्रस्त दारफुर क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

दक्षिण सूडान पहुंची संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 11:50

तनावपूर्ण हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक दक्षिण सूडान पहुंच गयी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सरकार और विद्रोही बलों के बीच संघषर्विराम की कोशिशों के बावजूद हालात के तनावपूर्ण होने की चेतावनी दी है।

सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान में शांति सैनिकों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी की

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 11:47

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान में जातीय एवं राजनीतिक हिंसा पर नियंत्रण के प्रयास के तहत अपने शांति रक्षकों की संख्या 7,000 से बढ़ाकर करीब 14,000 करने का फैसला किया है ।

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र एयरपोर्ट पर हमला, 3 भारतीय शांति सैनिकों की मौत

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 10:35

दक्षिण सूडान में तीन भारतीय शांति रक्षकों की उस वक्त मौत हो गई जब हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र अड्डे पर हमला कर दिया जहां जारी हिंसा और असंतोष के बीच असैनिकों ने पनाह ले रखी थी।

दक्षिण सूडान में गृह युद्ध का खतरा बढ़ा, विद्रोहियों ने वार्ता का प्रस्ताव खारिज किया

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 08:24

सरकारी बलों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दक्षिण सूडान के विद्रोहियों ने आज शांति वार्ता का प्रस्ताव खारिज कर दिया जिससे देश में गृह युद्ध की आशंका प्रबल हो गई।

दक्षिण सूडान में झड़पों में 400 से 500 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 14:42

सेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़पों के बाद दक्षिण सूडान की राजधानी के अस्पतालों में 400 से 500 लोगों के शव लाए जाने की खबर है।

दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में भीषण संघर्ष

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 21:40

दुनिया के सबसे नवीन राष्ट्र दक्षिण सूडान में कथित तौर पर तख्तापलट की कोशिश नाकाम होने के बाद राजधानी जूबा में राष्ट्रपति के प्रति वफादार सैनिकों और विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है।

सूडान: दारफुर में दो कबीलों के बीच हिंसा में 100 की मौत

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 09:25

सूडान के दारफुर इलाके में दो प्रतिद्वंद्वी कबीलों के बीच हिंसा में 100 लोगों की मौत हो गई है।

सूडान को आपात मदद पहुंचाएगा सऊदी अरब

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 10:40

सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने मंगलवार को सूडान को एक करोड़ डॉलर की आपात मदद का निर्देश दिया।

सूडान में मूसलाधार बारिश, 53 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 09:14

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ से 53 लोगों की मौत हो गई है और 77 अन्य घायल हुए हैं। इसके ज्यादातर हिस्से बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

दक्षिणी सूडान में संघर्ष में 24 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 21:12

दक्षिणी सूडान में सैनिकों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 24 लोग मारे गए हैं।

सूडान में सीमाई इलाके में गोलीबारी, 20 की मौत

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 16:26

सूडान और संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि विवादास्पद तेल बहुल सीमाई क्षेत्र में गोलीबारी होने के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

दारफुर में सोने की खदान धंसी, 60 की मौत

Last Updated: Thursday, May 2, 2013, 21:13

सूडान के दारफुर में सोने की खदान धसकने से करीब 60 लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में जनवरी से ही सोने की खदान को लेकर झड़प चल रही है। सोमवार को हुई इस घटना में कितने लोग लापता हैं इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

दक्षिण सूडान में बहादुरी से लड़े भारतीय जवान: UN

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 22:43

संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शांतिसेना में शामिल भारतीय सैनिकों ने संख्या में कम होने के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी और ज्यादा लोगों को हताहत होने से बचाया। हाल ही में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांतिसेना के काफिले पर हुए हमले में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए।

दक्षिणी सूडान से शहीद सैनिकों के शव लाए गए

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 16:24

दक्षिणी सूडान में शहीद हुए पांच भारतीय सैनिकों के शव गुरुवार को यहां लाए गए। ये सैनिक संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में शामिल थे।

शांतिरक्षकों की हत्या पर पीएम ने शोक जताया

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 13:06

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के दौरान भारत के 5 सैन्यकर्मियों की हत्या पर गहरा दुख जताया है।

भारतीय शांति सैनिकों की हत्या की यूएन ने की निंदा

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 08:59

संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिणी सूडान में आज एक हमले में पांच भारतीय शांति सैनिकों की हत्या की कड़ी निंदा की।

दक्षिणी सूडान में भारतीय शांति सैनिकों पर हमला, 5 जवान शहीद

Last Updated: Tuesday, April 9, 2013, 18:52

दक्षिणी सूडान के जोंगलेई इलाके में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत शांति सैनिक रूप में तैनात भारतीय जवानों पर मंगलवार को हुए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए। भारतीय जवान संयुक्त राष्ट्र के एक काफिले की सुरक्षा में तैनात थे। विद्रोहियों ने जवानों पर घात लगाकर हमला किया।

सूडान में हिंसक झड़पों में 22 मरे, 25 घायल

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:50

सूडान के पूर्वी राज्य दारफुर में हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और अन्य 25 घायल हो गए।

सूडान का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 मरे

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 19:49

सूडान की सेना ने सरकारी मीडिया से कहा कि उसका एक मालवाहक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 13 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूडान में विमान हादसा, मंत्री समेत 31 की मौत

Last Updated: Sunday, August 19, 2012, 23:24

सूडान के एक कैबिनेट मंत्री सहित 31 लोगों की आज उस समय मौत हो गई जब युद्धग्रस्त दक्षिणी कोरदोफान राज्य में ईद का त्यौहार मनाने के लिये एक प्रतिनिधिमंडल वहां जा रहा था।

दक्षिणी सूडान में संघर्ष, 27 की मौत

Last Updated: Wednesday, May 2, 2012, 04:18

दक्षिणी सूडान की सेना ने कहा कि इसने सीमा पर संघर्ष के दौरान सूडानी सशस्त्र बलों के 27 सैनिकों को मार डाला ।

सूडान में युद्ध की आशंका, बढ़ा तेल का दाम

Last Updated: Wednesday, April 25, 2012, 09:15

सूडान के तेल क्षेत्र में युद्ध की आशंका की चर्चा के साथ साथ नार्थ सी क्षेत्र में ब्रिटेन की एक तेल क्षेत्र परियोजना का उत्पादन बंद होने से एशिया में तेल की कीमतों में आज तेजी रही।

'द.सूडान पर हवाई हमलों में 16 की मौत'

Last Updated: Wednesday, April 25, 2012, 04:16

दक्षिण सूडान पर सूडान के हवाई हमलों में कम से कम 16 नागरिक मारे गए और 34 जख्मी हुए हैं।

दक्षिण सूडान में 400 सैनिकों की मौत

Last Updated: Monday, April 23, 2012, 06:07

सूडान के सबसे महत्वपूर्ण तेल संपदा वाले हेगलीग के लिए संघर्ष में सूडानी सैन्य बलों ने दक्षिण सूडान के करीब 400 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।

दक्षिण सूडान: हिंसा में 24 की मौत

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 12:01

दक्षिण सूडान के अशांत जोंगलेई राज्य में ताजा कबिलाई झड़पों में कम से कम 24 व्यक्तियों की मौत हो गई।