लोजपा - Latest News on लोजपा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

परिचय: तीन दशकों से किसी न किसी सरकार में मंत्री रहे राम विलास पासवान

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 23:04

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले राम विलास पासवान पिछले तीन दशक से हर तरह की सरकारों में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रहे।

रामविलास पासवान बने लोजपा संसदीय दल के नेता

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 09:37

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान को सोमवार को अपनी पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया। पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर ने लोकसभा चुनाव में बिहार से निर्वाचित हुए लोजपा के छह सांसदों की एक बैठक में पासवान का नाम प्रस्तावित किया।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर तक हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: पासवान

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 22:45

लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान की नजरें अब बिहार विधानसभा चुनावों पर टिक गई हैं। लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत और मोदी लहर पर सवार पासवान ने रविवार को कहा बिहार में अक्टूबर-नवंबर तक चुनाव हो सकते हैं।

नीतीश सरकार जल्द गिर जाएगी : रामविलास

Last Updated: Thursday, May 15, 2014, 18:02

लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि बिहार में नीतीश सरकार जल्द ही समाप्त हो जाएगी और जल्द ही यहां विधानसभा चुनाव होने वाला है।

रामविलास ने पहली पत्नी को 1981 में ही दिया तलाक

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 09:30

लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान के हाजीपुर संसदीय सीट से गत 15 अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करने के समय दिए हलफनामे में अपनी पहली पत्नी के नाम का जिक्र नहीं कर उनका नाम छिपाने को लेकर की गई शिकायत पर पासवान की ओर से अपनी पहली पत्नी को वर्ष 1981 में तलाक दे देने का दस्तावेज पेश करने पर निर्वाचन आयोग ने उक्त शिकायत को खारिज कर दिया।

बिहार: गांव-गांव में नमो-नमो

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 13:15

तमाम विरोधी हमलों के बावजूद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शहरी मतदाताओं और व्यापारियों तक सीमित रहने वाली भाजपा का कारवां अब गांव-गांव पहुंच गया है। किसानों, मजदूरों और ग्रामीण युवकों के बीच इस लोकसभा चुनाव में नमो मंत्र का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

बिहार में मोदी लहर में बिखरी सामुदायिक गोलबंदी : लोजपा

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 19:40

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने 1977 की तरह बिहार में राजग के पक्ष में लहर होने का दावा करते हुए कहा कि यहां यादव और मुसलमान को छोड़कर अन्य सामुदायिक गोलबंदी नरेंद्र मोदी के पक्ष में देश में जारी लहर में बिखर गयी है

आम आदमी पार्टी ने पासवान के बेटे के खिलाफ मोची को उतारा

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 17:53

आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार के जमुई लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रत्याशी चिराग पासवान के विरुद्ध एक मोची को मैदान में उतारा है। चिराग पासवान लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान के पुत्र हैं। आप के एक नेता ने यह जानकारी रविवार को दी।

लोजपा का भाजपा में विलय नहीं किया, धर्मनिरपेक्षता के लिए अभी भी प्रतिबद्ध : पासवान

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 23:24

भाजपा से गठजोड़ के बाद अपने मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए दलित नेता राम विलास पासवान और रामदास अठावले ने आज जोर दिया कि उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय नहीं किया है बल्कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम के तहत राजग में शामिल हुए हैं।

लोजपा से गठबंधन के बाद बिहार बीजेपी में असंतोष

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 00:41

लोजपा एवं आरएलएसपी के साथ चुनावी गठबंधन के बाद बिहार भाजपा में असंतोष सामने आया तथा सवर्णों के कुछ ताकतवर नेताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व से इस बात की शिकायत की है कि उन्हें लोकसभा चुनाव के टिकटों का निर्णय करते समय शामिल नहीं किया गया।

मुजफ्फरपुर में मोदी की रैली आज, पासवान भी होंगे साथ

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 09:13

भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में लोकजनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान भी मंच पर मौजूद होंगे।

विधायक जाकिर हुसैन जद-यू में हुए शामिल

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:53

लोजपा से इस्तीफा दे चुके उसके एकमात्र विधायक जाकिर हुसैन खान उर्फ जाकिर अनवर ने शनिवार को जदयू में शामिल हो गए। उन्होंने लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पर मौका परस्त होने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा और लोजपा के बीच गठबंधन के लिए 50 करोड रुपए की ‘डील’ हुई है।

रामविलास पासवान ने की आडवाणी से मुलाकात

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 14:55

बिहार में लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा से हाथ मिलाने की घोषणा करने के दो दिन बाद लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने आज यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।

पासवान की एनडीए में पुनर्वापसी, बिहार में भाजपा-लोजपा का गठबंधन

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 23:21

ठीक 12 साल बाद एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का दामन थाम लिया है। बिहार में लोजपा सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मोदी को पीएम बनाने के लिए जिसका भी सहयोग मिलेगा, लेगी भाजपा

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 19:32

रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी से गठबंधन होने का संकेत देते हुए भाजपा ने आज कहा कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जिसका भी सहयोग और आर्शीवाद मिलेगा, पार्टी लेगी।

भाजपा-लोजपा गठबंधन लगभग तय, रामविलास पासवान ने कहा, '3-4 दिन में ले लेंगे फैसला'

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 18:45

तमाम अटकलों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन लगभग तय हो गया है। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर स्पष्ट किया कि हम 3-4 दिन में गठबंधन पर फैसला ले लेंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी भाजपा से गठबंधन के खिलाफ नहीं है।

भाजपा और लोजपा के बीच गठबंधन की अफवाह, नेताओं ने टिप्पणी करने से किया इनकार

Last Updated: Tuesday, February 25, 2014, 00:19

सोमवार को पूरे दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच गठबंधन की अफवाह मीडिया की सुर्खियों में रही। अंतत: दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

LJP को नरेंद्र मोदी से गुरेज नहीं, BJP से गठबंधन की बातचीत जारी

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 18:59

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं को बढ़ाते हुए लोकजन शक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता चिराग पासवान ने आज कहा कि 2002 के दंगों को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री को अदालत की ओर से क्लीन चिट मिल जाने के बाद नरेन्द्र मोदी को लेकर अब कोई मुद्दा नहीं है।

लोजपा से गठबंधन पर भाजपा ने अभी नहीं खोले पत्ते

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 17:25

रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोकजन शक्ति पार्टी से लोकसभा चुनावों को लेकर गठबंधन की खबरों पर अनिभज्ञता जताते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

कांग्रेस, राजद को झटका, पासवान भाजपा के साथ करेंगे गठबंधन

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 23:33

वरिष्ठ नेता रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अगला लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया है।

राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर लोजपा लड़ेगी चुनाव

Last Updated: Thursday, January 30, 2014, 22:52

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ अपनी असहजता को त्यागते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख रामविलास पासवान ने आज घोषणा की कि दोनों दल बिहार में अगला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे।

प्री-पोल एलायंस: दिग्विजय ने पासवान से की मुलाकात

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 22:43

बिहार में ‘चुनाव पूर्व धर्मनिरपेक्ष गठबंधन’ के प्रयास के तहत कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान से आज मुलाकात की।

गठबंधन को लेकर निर्णय कांग्रेस पर छोड रखा है: पासवान

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 21:20

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने आज कहा कि गठबंधन को लेकर निर्णय कांग्रेस पर छोड रखा है और उसे सुझाव दिया है कि वह इस संबंध में निर्णय इस महीने के अंत तक ले ले।

मच्छर मारने के लिए तोप चला रहे है CM केजरीवाल: पासवान

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 19:28

कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना आंदोलन कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए लोजपा नेता रामविलास पासवान ने आज कहा कि वह बिल्कुल ठीक नहीं कर रहे हैं और इससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ने के बजाये घट रही है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं: नीतीश

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 09:48

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी जदयू के लाइन में नही होने का दावा करते हुए लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को अच्छा आदमी बताया।

बिहार में गठबंधन के बारे में कांग्रेस ने अभी नहीं किया फैसला

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 15:28

बिहार में गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेता पिछले सप्ताहों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान के साथ बैठक कर चुके हैं।

नीतीश ने राजद, लोजपा व कांग्रेस गठबंधन को नकारा

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 19:35

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का पुराना गठबंधन है, जिसे जनता आजमा चुकी है और खारिज भी किया जा चुका है। लोजपा और जनता दल (युनाइटेड) के चुनावी तालमेल पर कोई बात होने से भी उन्होंने इनकार किया।

कांग्रेस और राजद-लोजपा गठबंधन से चिंतित नहीं: नीतीश

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 19:19

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच गठबंधन को लेकर जनता दल-युनाइटेड (जदयू) चिंतित नहीं है।

लोजपा के विधायक शोएब इकबाल जदयू में शामिल

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 00:05

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल यह कहते हुए जदयू में शामिल हो गए कि कांग्रेस के ‘भ्रष्ट’ शासन और भाजपा की ‘सांप्रदायिकता’ से परेशान हो चुके धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए नीतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।

नीतीश के सुशासन के दावे की खुली पोल : पासवान

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 18:46

लोजपा नेता राम विलास पासवान ने पटना में हुए बम विस्फोटों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निन्दा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता को अपने सुशासन के दावे पर जवाब दें।

मोदी की उम्मीदवारी से RSS बचाएगी साख : पासवान

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 19:14

लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान ने केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना से इंकार करते हुए दावा किया कि आरएसएस ने अपनी गिरती साख को बचाने के लिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

लोजपा मुखिया रामविलास पासवान अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 21:04

लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान को छाती में जकड़न की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोदी के नाम पर ‘नौटंकी’ कर रहे नीतीश: पासवान

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 22:19

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ‘नौटंकी’ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि सात जन्म में भी नीतीश भाजपा का साथ नहीं छोड़ सकते।

जनता को गुमराह कर रहे हैं नीतीश: पासवान

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 21:26

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने बिहार में सत्तारुढ़ राजग सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को विकास का बायस्कोप दिखाकर गुमराह कर रहे हैं।

`गैंगरेप पर संसद का विशेष सत्र बुलाने का करेंगे स्वागत`

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 18:24

लोजपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बलात्कार को हत्या से भी जघन्य अपराध बताते हुए आज कहा कि इसको लेकर कडा कानून बनाने के लिए अगर सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाती है तो वह उसका स्वागत करेंगे।

मोदी के जीतने पर सबसे अधिक नीतीश होंगे प्रभावित: पासवान

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 22:46

लोकजनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने आज कहा कि गुजरात चुनाव में नरेंद्र मोदी की जीत होने पर उससे सबसे अधिक नीतीश कुमार प्रभावित होंगे और इसका असर बिहार में अधिक दिखेगा।

गुजरात चुनाव: लोजपा ने 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 22:19

रामविलास पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची की आज घोषणा की।

बिहार का विधायक नेपाल में गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 16:16

बिहार के अररिया विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक जाकिर अनवर को नेपाल के विराटनगर क्षेत्र से एक उद्योगपति के अपहरण के मामले में नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने शनिवार को जोगबनी बाजार बंद रखा।

लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 16:41

बिहार के वैशाली जिला के जन्दाहा थाना अंतर्गत पानापुर गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने लोजपा के एक स्थानीय नेता की प्रात: गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार में लोजपा नेता की हत्या

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 07:53

बिहार में नालंदा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के महासचिव की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डीहा गांव में लोजपा नालंदा इकाई के महासचिव दिलीप सिंह मंगलवार रात को ईंट भट्ठा खोलने के लिए पूजा पाठ कर रहे थे।

यूपी चुनाव: लोजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

Last Updated: Sunday, January 8, 2012, 11:59

लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 288 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने सभी पांच राज्यों में होने वाला चुनाव अपने बलबूते पर लड़ने का निर्णय किया है।

असंवैधानिक है जन लोकपाल: पासवान

Last Updated: Wednesday, September 7, 2011, 06:02

वो अपनी मांगों के लिए समर्थन जुटाने के लिए 30 नवंबर को एक रैली आयोजित करेंगे