किरण कुमार रेड्डी - Latest News on किरण कुमार रेड्डी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आंध्र को बांटने में भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी की मिलीभगत: किरण रेड्डी

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 10:13

जय सम्यैकांध्र पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा, कांग्रेस, तेदेपा सहित वाईएसआर कांग्रेस की आलोचना की और लोगों से इन्हें मत नहीं देने की अपील की।

आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र`

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 10:39

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र` होगी। गौरतलब है कि राज्य विभाजन का विरोध करने वालों का नारा भी `जय समैक्यांध्र` था।

आम चुनाव से पहले आंध्र में बनी एक और पार्टी

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 18:44

साल 2004 के बाद से हर लोकसभा चुनावों के समय आंध्र प्रदेश में एक-दो नई राजनीतिक पार्टियों का पदार्पण होता रहा है। साल 2004 में जहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की स्थापना हुई थी वहीं 2009 में प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) का गठन हुआ।

आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी करेंगे नई पार्टी का गठन

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 21:04

आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना बनाने के फैसले के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके एन किरण कुमार रेड्डी ने गुरुवार को तेलुगू जनता के सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के वायदे के साथ चुनावों से पहले नई पार्टी के गठन की घोषणा की।

आंध्र में लगाया जा सकता है राष्ट्रपति शासन

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 22:28

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन द्वारा मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की अनुशंसा के कारण अब वहां राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

आंध्र के सीएम किरण रेड्डी कल देंगे इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 20:42

लोकसभा में तेलंगाना विधेयक के पारित करने के साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

आंध्र : तीन कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ी, किरण का पीएम पर निशाना

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 22:23

तेलंगाना राज्य के गठन से जुड़े विधेयक को लेकर आगे बढ़ने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने तेलंगाना के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा।

कांग्रेस के लिए घातक होगा आंध्र प्रदेश का विभाजन: रेड्डी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 19:27

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने रविवार को दावा किया कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के फैसले की ‘शून्य’ चुनावी संभावना है और कांग्रेस के लिए यह घातक होगा। उन्होंने कहा कि बंटवारे को रोकने के लिए वह अपने इस्तीफे समेत कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

तेलंगाना फैसले के खिलाफ किरण रेड्डी फिर धरने पर

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 16:43

आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ अपने विरोध को राजधानी में लाते हुए मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी बुधवार को जंतर मंतर पर मौन धरना पर बैठे। रेड्डी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद यहां जंतर मंतर पर अपना धरना शुरू किया।

आंध्र के बंटवारे के खिलाफ लॉबी करेंगे रेड्डी, अन्य नेता

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 10:26

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी एवं अन्य नेताओं ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं के समक्ष आंध्र प्रदेश के बंटवारे पर अपने पक्ष पर जोर देने की योजना बनाई है।

तेलंगाना विधेयक मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे रेड्डी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 18:59

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी, उनकी कैबिनेट के सहयोगी और तटीय आंध्र एवं रायलसीमा इलाके के कांग्रेस विधायक अगले हफ्ते नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे और आग्रह करेंगे कि आंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक को संसद में नहीं भेजें।

तेलंगाना विधेयक: राजू ने आंध्र के सीएम का किया समर्थन

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 08:51

केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एमएम पल्लम राजू ने तेलंगाना विधेयक के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी का समर्थन किया। आंध्र प्रदेश विधानसभा में फिलहाल इस विधेयक पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस विवादित तेलंगाना विधेयक को केन्द्र सरकार को वापस भेजने का प्रस्ताव किया है।

आंध्र के विभाजन से बढ़ेंगी सुरक्षा चिंताएं: किरण रेड्डी

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 19:46

आंध्र प्रदेश के विभाजन से पूरे देश के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री एन.किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को संबंधित मंत्रियों के समूह (जीओएम) से आग्रह किया कि वह पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

आंध्र के विभाजन पर राष्ट्रपति से मिले विभिन्न दलों के नेता

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 11:13

अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और राज्य के प्रस्तावित विभाजन के पक्ष में तथा विरोध में अपने अपने तर्क रखे।

एकीकृत आंध्र को किरण रेड्डी ने लिया इंदिरा का सहारा

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 16:59

आंध्रप्रदेश स्थापना दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी आंध्र के एकीकरण की समर्थक थीं और उन्होंने राज्य के बंटवारे के खिलाफ अपने विचार रखे।

किरण रेड्डी ने राज्य के बंटवारे की तुलना ‘चक्रवात’ से की

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 00:03

आंध्रप्रदेश के बंटवारे की तुलना ‘चक्रवात’ से करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने रविवार को कहा कि वह इसे विफल बनाने का प्रयास करेंगे।

अविभाजित आंध्र की मांग के लिए पत्र पर सबसे पहले दस्तखत करुंगा: जगन

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 09:54

वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आज रात सम्यक आंध्र संयुक्त कार्य समिति से कहा कि केंद्र को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश को अविभाजित रखने की मांग की जाए।

किरण रेड्डी ने केंद्र व कांग्रेस को दी खुली चेतावनी

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 09:18

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने बीती रात कांग्रेस को यह कहते हुए चेतावनी दी कि जनता की इच्छा पूरी नहीं की गईं तो वह एक पार्टी या सरकार को छुट्टी पर भेज सकते हैं।

तेलंगाना पर बयान के बाद आंध्र के सीएम निशाने पर

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 21:57

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की तेलंगाना पर की गई टिप्पणी से तूफान मच गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और तेलंगाना क्षेत्र से आने वाले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के फैसले के खिलाफ जाने के लिए उनकी भर्त्सना की है।

आंध्र के बंटवारे से पूर्व सभी मुद्दों का हल हो: रेड्डी

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 23:25

अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी गुरुवार को केंद्र सरकार से पृथक तेलंगाना राज्य का गठन करने से पहले सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए कहा।

तेलंगाना पर 3 प्रस्ताव पास, मांगा CM का इस्तीफा

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 11:37

आंध्र प्रदेश के बंटवारे से नाराज आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं अपने इस्तीफे वापस लेने की पार्टी आलाकमान के निर्देश को अस्वीकार करते हुए कल रात अपना आंदोलन और तेज कर दिया।

आंध्र-रायलसीमा के मंत्रियों से आज मिलेंगे किरण रेड्डी

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 10:20

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने आंध्र और रायलसीमा के अपने कैबिनेट सहयोगियों को गुरुवार शाम एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि इन दोनों क्षेत्रों के मंत्री अपने संभावित इस्तीफे पर अभी गोलमाल स्थिति बनाए हुए हैं।

तेलंगाना मुद्दा : मुख्यमंत्री रेड्डी नहीं चाहते हैं आंध्रप्रदेश का विभाजन

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 23:41

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि वह राज्य के विभाजन में पक्ष नहीं बनेंगे।

इस्तीफे की धमकी की रिपोर्ट गलत : रेड्डी

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 18:52

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने उन रिपोर्टों को ‘निराधार’ बताया है जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने धमकी दी थी कि अलग तेलंगाना राज्य के गठन के लिए कांग्रेस आलाकमान ने कोई फैसला किया तो वह पद छोड़ देंगे।

तेलंगाना मसले पर हलचल तेज, सोनिया गांधी से मिले आंध्र के मुख्‍यमंत्री

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 16:01

तेलंगाना के जटिल मुद्दे पर शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस कोर समूह की बैठक के नतीजों का आंध्र प्रदेश में बेसब्री से इंतजार है।

तेलंगाना पर कांग्रेस कोर समूह की बैठक 12 को

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 09:35

लंबे समय से लंबित तेलंगाना मुद्दे पर शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अंतिम निर्णय करने की संभावना के बीच आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में हलचल तेज हो गई है।

आंध्र: ‘दागी मंत्रियों’ पर तेदेपा, कांग्रेस में वाकयुद्ध

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 19:03

आंध्र प्रदेश विधानसभा में मंगलवार दोपहर मुख्य विपक्षी दल तेदेपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्यों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया क्योंकि मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने उन ‘दागी मंत्रियों’ का बचाव करने का प्रयास किया जो जगन के गैर कानूनी सपंत्ति मामले में सीबीआई की निगरानी दायरे में आ गए हैं।

आंध्र के स्वास्थ्य मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त

Last Updated: Saturday, June 1, 2013, 23:25

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने शनिवार को असंतुष्ट मंत्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री डी. एल. रवींद्र रेड्डी को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

आंध के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी दिल्ली तलब

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 00:30

चुनाव से पहले कुछ कल्याणकारी योजनाओं को ‘एकपक्षीय’ ढंग से घोषित करने के कारण कांग्रेस आलाकमान ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी को अगले हफ्ते नयी दिल्ली तलब किया है।

`तेलंगाना मामले पर केंद्र को लेना होगा फैसला`

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 10:42

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आज कहा कि केंद्र सरकार को तेलंगाना मामले पर फैसला लेना होगा क्योंकि राज्य के पास मामले को सुलझाने की शक्ति नहीं है।

कैग ने वित्त प्रबंधन पर आंध्र सरकार की खिंचाई की

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 15:41

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी की तल्ख टिप्पणी के एक दिन बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग ने राज्य सरकार की बजट सबंधी प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन में कई खामियों का उल्लेख किया है।

टीआरएस को दी राज्य सरकार गिराने की चुनौती

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 09:39

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव को चुनौती दी है कि वह राज्य सरकार को गिराकर दिखाएं।

ओवैसी मामले में कानून अपना काम करेगा: रेड्डी

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 16:29

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि एक समुदाय विशेष के खिलाफ एमआईएम सांसद अकबरूद्दीन ओवैसी की ओर से कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला भाषण दिए जाने के मामले में कानून अपना काम करेगा।

कांग्रेस नेतृत्व ने किरण रेड्डी को दिल्ली तलब किया

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 12:09

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के सम्भावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली तलब किया था।

नीलम चक्रवात ने ली 44 लोगों की जान

Last Updated: Sunday, November 11, 2012, 08:39

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आज यहां कहा कि राज्य में नीलम चक्रवात के कारण 44 लोगों की मौत हो गई और फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है।

आंध्र: सीएम किरण रेड्डी ने लिया बाढ़ का जायजा

Last Updated: Monday, November 5, 2012, 17:41

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और उस दौरान उन्हें बताया गया कि पिछले तीन दिनों में राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है।

सोनिया और राहुल से मिले किरण रेड्डी

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 08:41

आन्ध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति एवं काफी समय से लंबित मंत्रिमंडल फेरबदल के बारे में चर्चा की।

वाईएसआर कार्यकाल के फैसलों में कुछ गलत नहीं :किरण

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 21:45

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने कहा है कि राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में मंत्रिमंडल द्वारा किए गए फैसलों में कुछ भी गलत नहीं है।

वाईएसआर का किरण सरकार को अस्थिर करने का इरादा नहीं

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 20:23

हालिया उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन के बावजूद जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस का आंध्रप्रदेश में किरण कुमार रेड्डी की सरकार को अस्थिर करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन जो भी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं ,उनका वह स्वागत करेगी।

'जगन जांच में कांग्रेस का लेना देना नहीं'

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 09:53

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आज कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्य अभियुक्त कडप्पा सांसद वाई एस जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ सीबीआई जांच से कांग्रेस और प्रदेश सरकार का कोई लेना देना नहीं है ।

आंध्र मंत्रिमंडल का आज हो सकता है विस्तार

Last Updated: Monday, February 6, 2012, 06:05

मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के नेतृत्व वाले आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार हो सकता है।

सोनिया गांधी से मिले आंध्र के सीएम

Last Updated: Friday, December 30, 2011, 11:32

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और समझा जाता है कि चर्चा के दौरान पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे, संभावित कैबिनेट विस्तार और राज्य में होने वाले उपचुनावों के दौरान अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा हुई ।

आंध्र के सीएम के खिलाफ दायर याचिका वापस

Last Updated: Sunday, December 11, 2011, 05:46

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर एन किरण कुमार रेड्डी के बने रहने को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका, पिछले सप्ताह उनके विश्वास मत हासिल करने के बाद विधायक एस वेणुगोपाल चारी द्वारा वापस ले ली गई।

रेड्डी सरकार ने जीता अविश्वास प्रस्ताव

Last Updated: Tuesday, December 6, 2011, 03:22

आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा किरण कुमार सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 38 मतों से गिर गया।