त्रिपुरा - Latest News on त्रिपुरा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हाल में घुसे बांग्लादेशियों को स्वदेश भेजा जाएगा

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 16:23

त्रिपुरा के धलाई जिले के सीमाई इलाकों में हाल में घुसे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया के शुरू होने की उम्मीद है। धलाई के जिलाधिकारी मिलिंद के रामटेके ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश बॉर्डर्स गार्ड्स की उपस्थिति में प्रक्रिया शुरू होगी।

सीपीएम ने त्रिपुरा में दोनों सीटों पर कब्जा जमाया

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 11:40

त्रिपुरा पूर्व (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र से माकपा के जितेंद्र चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सचित्र देबबर्मा को 4,84,358 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी।

बंगाल में लोकतंत्र का ‘गला घोंट रही’ है तृणमूल: माणिक सरकार

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 11:17

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर मतदाताओं को डराकर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यदि चुनाव बिना किसी भय के होते हैं तो वाम राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

त्रिपुरा में आदिवासी लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 15:46

अगरतला से 50 किलोमीटर दूर जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के जनजातीय क्षेत्र में कथित तौर पर एक आदिवासी लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। लाश को एक पहाड़ी के ऊपर से फेंक दिया गया था।

लोकसभा चुनाव 2014 : चौथे चरण में बड़ी तादाद में लोगों ने किया मतदान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 22:48

पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोकसभा की पांच सीटों के लिए शनिवार को चौथे चरण के तहत 71 से 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

असम में तीन बजे तक 54, त्रिपुरा में 70 और सिक्किम में दो बजे तक 52.5% मतदान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 17:54

असम की तीन लोकसभा सीटों पर शनिवार को हो रहे चुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि त्रिपुरा में तीन बजे तक 70 प्रतिशत से ज्यादा, सिक्किम में 2 बजे तक लगभग 52.5 फीसदी मतदान और गोवा में दोपहर तक 40 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो गया है।

चौथे चरण में 4 राज्यों की 7 सीटों पर मतदान जारी

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 09:17

लोकसभा चुनाव-2014 के चौथे चरण में आज चार राज्यों में 7 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सिक्किम के 32 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही मतदान हो रहा है।

त्रिपुरा में सोमवार को 86 प्रतिशत से अधिक मतदान

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 19:41

त्रिपुरा में जिस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को मतदान हुआ था, वहां कुल 12 लाख मतदाताओं में से 86 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोकसभा चुनाव 2014 : त्रिपुरा में 85 प्रतिशत और असम में 76 फीसदी मतदान

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 23:14

नौ चरणों वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सोमवार को असम और त्रिपुरा में कुल छह सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा। असम में 72.5 और त्रिपुरा में 84 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन दोनों राज्यों में मतदान का आकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है।

देश में मोदी की लहर नहीं: माणिक सरकार

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 12:08

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में कोई लहर नहीं है।

लोकसभा चुनाव 2014 LIVE : तीन बजे तक असम में 60%, त्रिपुरा में 74% मतदान

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 18:01

असम में लोकसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को जारी मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार है।

लोकसभा चुनाव : पहले चरण का आगाज आज पूर्वोत्तर से

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 00:39

नौ चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों के पहले चरण का आगाज सोमवार से दो राज्यों के छह निर्वाचन क्षेत्रों से हो रहा है।

पहले चरण के चुनाव के लिए असम-त्रिपुरा में प्रचार समाप्त

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 20:39

लोकसभा के पहले चरण में सात अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए असम की पांच सीटों और त्रिपुरा की एक सीट पर चुनाव प्रचार आज शाम बंद हो गया।

वेस्ट त्रिपुरा में वाम को सरकार की छवि पर भरोसा

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 19:32

माकपा को चुनाव में देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले माणिक सरकार की स्वच्छ छवि का लाभ मिलने की उम्मीद है।

सत्ता में आए तो स्वास्थ्य का अधिकार देंगे : राहुल

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 19:06

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अगर केंद्र में तीसरी बार संप्रग की सरकार बनती है तो देश में सभी की अच्छी सेहत के लिए राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया जाएगा।

त्रिपुरा में बिना परीक्षा के ही शिक्षकों की भर्ती होगी

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 19:05

त्रिपुरा सरकार ने राज्य में 17 वर्षो में पहली बार प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिना पात्रता परीक्षा (टीईटी) के ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

देश में पहली बार प्लास्टिक मतदाता पहचान पत्र त्रिपुरा से शुरू

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 17:31

त्रिपुरा में आज देश में पहली बार प्लास्टिक फोटो मतदाता पहचान पत्र पेश किया गया जिसके लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया था। मुख्य सचिव संजय कुमार पांडा ने यहां एक सामान्य सेवा केंद्र का उद्घाटन किया जहां से ऐसे कार्ड वितरित किये जाएंगे।

`लोकसभा चुनाव में वाम दल करेंगे बेहतर प्रदर्शन`

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 10:59

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने विश्वास जताया है कि वाम दल आगामी लोकसभा चुनाव में पिछले बार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

नोटों के बिस्तर पर लेटने वाला माकपा नेता संकट में

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 17:56

वामपंथ शासित त्रिपुरा में अपना एक पुराना सपना पूरा करने के लिए अपने बैंक खाते से निकाली गई नकदी के बिस्तर पर लेटने वाले माकपा नेता संकट में घिरते दिख रहे हैं।

केदारनाथ मंदिर आपदा दिखी त्रिपुरा में पूजा पंडालों पर

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 14:29

त्रिपुरा में पूजा पंडाल के विषयों पर आधारित रहने की परंपरा रही है तथा कम से कम तीन पूजा पंडालों में केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में हाल में बाढ़ से हुई तबाही का चित्रण किया गया है।

रशीद मसूद MBBS सीट आवंटन मामले में दोषी

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 22:35

1990 में वीपी सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मसूद को केंद्रीय पूल से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए त्रिपुरा को आवंटित एमबीबीएस सीटों पर धोखाधड़ी से अपात्र उम्मीदवारों को नामित करने का दोषी ठहराया गया है।

त्रिपुरा में भी अलग राज्य के गठन की उठी मांग

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 13:15

आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के फैसले के बाद त्रिपुरा में एक जनजातीय पार्टी भी अलग राज्य की मांग को दोहराने लगी है।

त्रिपुरा की साक्षरता दर बढ़कर 87.22 फीसदी हुई

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 14:31

2011 की जनगणना की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार त्रिपुरा की साक्षरता दर 73.3 प्रतिशत से बढ़कर 87.22 प्रतिशत हो गई है और राज्य इस लिहाज से देश में चौथे स्थान पर आ गया है।

त्रिपुरा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, हिंसक प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 15:17

त्रिपुरा में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोग हिसक प्रदर्शन पर उतर आए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

देबनाथ तीसरी बार बने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष

Last Updated: Friday, March 15, 2013, 16:21

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के रामेंद्र चंद्र देबनाथ को शुक्रवार को विधिवत रूप से त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।

5वीं बार त्रिपुरा की सत्ता वाम मोर्चा ने संभाली

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 18:44

त्रिपुरा में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा बुधवार को लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। 64 वर्षीय मार्क्‍सवादी नेता माणिक सरकार फिर मुख्यमंत्री के रूप में सरकार के मुखिया बनाए गए हैं।

पूर्वोत्तर की भी नब्ज नहीं पकड़ पाए राहुल

Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 14:37

राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। मेघालय को छोड़कर नागालैंड और त्रिपुरा में कांग्रेस के नए उपाध्यक्ष का सिक्का नहीं जम पाया।

वाम मोर्चा की जीत से नई ऊर्जा मिलेगी: माणिक

Last Updated: Friday, March 1, 2013, 14:30

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि वाम मोर्चा की जीत के साथ देश में वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी। राज्य में सरकार के नेतृत्व में वाम मोर्चा ने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है।

त्रिपुरा में माकपा की जीत ऐतिहासिक: करात

Last Updated: Friday, March 1, 2013, 14:00

त्रिपुरा में माकपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी महासचिव प्रकाश करात ने शुक्रवार को कहा कि सूपड़ा साफ करने वाली लगातार पांचवीं जीत ने साबित कर दिया है कि वाम मोर्चा की नीतियों को लोगों ने हाथों हाथ लिया।

`त्रिपुरा में जीत वामदलों की मजबूती के संकेत`

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 17:38

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि त्रिपुरा में माकपा के काबिज रहने और पश्चिम बंगाल की नलहटी सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत से वामपंथी दलों की मजबूती झलकती है।

त्रिपुरा में वाम मोर्चा ने फिर लहराया लाल परचम

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:12

वाम मोर्चे ने विधानसभा की 60 में से 50 पर कब्जा जमा लिया है जबकि प्रतिपक्षी कांग्रेस को महज 10 सीटों से संतोष करना पड़ा।

त्रिपुरा में लेफ्ट, मेघालय में कांग्रेस, नगालैंड में NPF की फिर बनेगी सरकार

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:10

त्रिपुरा की सत्ता पर बीते दो दशक से आसीन वाम मोर्च ने लगातार पांचवीं बार बड़ी जीत दर्ज की है। नगालैंड में नगा पीपल्स फ्रंट ने 38 सीटों पर जीत दर्ज कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया और पार्टी अब राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार है। मेघालय विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ कांग्रेस-यूडीपी गठबंधन 37 सीटें जीत कर फिर से बहुमत प्राप्त कर लिया है।

त्रिपुरा में वाम मोर्चा दो तिहाई बहुमत की ओर

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 14:44

त्रिपुरा में वाम मोर्चा फिर से भारी बहुमत हासिल करके लगातार पांचवी बार सरकार बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सत्तारूढ़ गठबंधनों ने बनाई बढ़त

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 12:06

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में सत्तारूढ़ दल एवं गठबंधन फिर से सत्ता में आसीन होने की ओर बढ़ रहे हैं। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ गठबंधन लगातार पांचवी बार सरकार बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

त्रिपुरा: लेफ्ट फ्रंट 35 सीटों पर आगे

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 10:29

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा की सात सीटों पर लेफ्ट फ्रंट 35 सीटों पर आगे चल रही है।

त्रिपुरा, नगालैंड व मेघालय में काउंटिंग 28 को

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 11:12

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के मतों की गणना आगामी 28 फरवरी को होगी।

त्रिपुरा, नगालैंड व मेघालय में मतगणना 28 को

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 14:02

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के मतों की गणना आगामी 28 फरवरी को की जाएगी।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 91.6% मतदान

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 21:31

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण चुनाव में करीब 91.6 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है क्योंकि राज्य के कुछ भागों में मतदान प्रकिया जारी थी।

त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में 85% मतदान

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 19:14

वाम मोर्चा शासित त्रिपुरा में नई विधानसभा के लिए हुए गुरुवार को शांतिपूर्ण हुए मतदान में 85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष जिंदल ने कहा, "राज्य में 23.5 लाख मतदाताओं में से 85 प्रतिशत से ज्यादा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।"

त्रिपुरा में मतदान में तेजी, स्थिति शांतिपूर्ण

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 15:39

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया।

त्रिपुरा में चुनाव की तैयारियां पूरी

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 13:16

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को होने जा रहे चुनाव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं जहां 249 उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री माणिक सरकार, टीपीसीसी अध्यक्ष सुदीप राय बर्मन और नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा के अध्यक्ष बिजय हरंखवाल जैसे दिग्गज भी शामिल हैं ।

CPM को हिन्दुस्तान से उखाड़ फेंका जाएगा: राहुल गांधी

Last Updated: Tuesday, February 12, 2013, 18:55

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि जिस तरह माकपा को केरल और पश्चिम बंगाल से उखाड़ फेंका गया, उसी तरह उसे ‘हिन्दुस्तान’ से उखाड़ फेंका जाएगा ।

सोनिया, पीएम मनमोहन सिंह का त्रिपुरा दौरा रद्द

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 00:03

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का त्रिपुरा का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।

अमेठी दौरे पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 09:44

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल पहली बार अमेठी जा रहे हैं।

त्रिपुरा में प्रचार करेंगे मनमोहन, सोनिया और राहुल

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 16:00

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए इस हफ्ते त्रिपुरा का दौरा करेंगे।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 251 प्रत्याशी मैदान में

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 15:21

16 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 251 उम्मीदवार 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में रह गए हैं। चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा।

त्रिपुरा: जवान ने 2 साथियों की हत्या की

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 14:02

त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (टीएसआर) के एक जवान ने यहां अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि तीन अन्य को जख्मी कर दिया।

त्रिपुरा में अकेले विस चुनाव लड़ेगी भाजपा

Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 20:17

भाजपा त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाला विधान सभा चुनाव अकेले लड़ेगी। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुधींद्र दासगुप्ता ने कहा, ‘हमने प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।`

त्रिपुरा में विस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 21:14

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

त्रिपुरा में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 21:08

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

त्रिपुरा कांग्रेस को झटका, 32 ने छोड़ी पार्टी

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 21:18

त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के आगाज के साथ ही कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बुधवार को 32 जनजातीय नेताओं ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। राज्य में 14 फरवरी को चुनाव होंगे।

त्रिपुरा में कांग्रेस की सूची का भारी विरोध

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 17:44

त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है लेकिन स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उससे संतुष्ट नहीं हैं। राज्य में कम से कम 11 स्थानों पर खुला विरोध शुरू हो गया है।

त्रिपुरा, नगालैंड व मेघालय में चुनाव तारीखों का ऐलान

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 17:06

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव का शुक्रवार को ऐलान कर दिया।

EC की टीम तीन राज्यों का दौरा करेगी

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 16:04

मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. सम्पत आगामी सप्ताहांत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय का दौरा करेंगे।

दिल्ली के बाद त्रिपुरा में महिला से गैंग रेप, निर्वस्त्र कर पेड़ में बांधा

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 18:20

त्रिपुरा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, पिटाई की गई और उसे सरेआम निर्वस्त्र कर एक पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

`मिजोरम के रास्ते त्रिपुरा में घुसपैठ करेंगे उग्रवादी`

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 18:11

नेशनल लिब्रेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के उग्रवादी त्रिपुरा में अगले साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर राज्य में प्रवेश करना चाह रहे हैं। एक मंत्री ने दावा किया कि इस संगठन के उग्रवादी मिजोरम के रास्ते त्रिपुरा में घुसपैठ करेंगे।

हिमाचल, गुजरात में कांग्रेस चयन समिति तय

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 09:52

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी क्रमश: हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और गुजरात के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करने वाली समिति की अगुवाई करेंगे।

चार राज्यों में प्रणब को पूरे वोट मिलने की संभावना

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 12:53

राष्ट्रपति पद के चुनाव में केरल, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम से कोई भी मत संप्रग प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी के विरोध में पड़ने की संभावना नहीं है जिससे विपक्षी उम्मीदवार पीए संगमा को निराशा हाथ लग सकती है।

त्रिपुरा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं : तृणमूल

Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 20:57

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा से मुकाबला के लिए तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।

त्रिपुरा उपचुनाव में माकपा की आसान जीत

Last Updated: Friday, June 15, 2012, 16:02

त्रिपुरा की नालचर विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्समवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को शुक्रवार को आसान जीत मिल गई। राज्य में आठ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

मणिपुर, मेघालय व त्रिपुरा में बनेंगे हाईकोर्ट

Last Updated: Thursday, May 17, 2012, 08:17

पूर्वोत्तर क्षेत्र के मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में उच्च न्यायालय स्थापित करने संबंधी एक विधेयक को आज संसद ने मंजूरी प्रदान कर दी। राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन और अन्य संबंधित काननू संशोधन विधेयक 2012 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।

फौजी ने पत्नी समेत 5 की हत्या की

Last Updated: Saturday, April 28, 2012, 10:53

त्रिपुरा में धलई जिले के बगाबिल में दूसरी शादी करने पर आपत्ति जताने के बाद त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार रिश्तेदारों की गोली मार कर हत्या कर दी।

मुख्यमंत्रियों द्वारा जारी है NCTC का विरोध

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 18:32

त्रिपुरा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) का रविवार को विरोध किया।

2013 में त्रिपुरा की वाम सरकार को उखाड़ फेंकें

Last Updated: Thursday, November 10, 2011, 13:18

त्रिपुरा की वामपंथी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और कामकाजी लोगों के विकास के लिए काम नहीं कर रही और इस सरकार को 2013 विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंक दिया जाना चाहिए।