चीन सागर - Latest News on चीन सागर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अमेरिका ने चीन को वायुक्षेत्र में तनाव से बचने की चेतावनी दी

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 12:09

बीजिंग पर पूर्वी चीन सागर के विवादित क्षेत्रों के ऊपर खतरनाक हवाई उड़ान भरने के जापान के आरोप लगाने के बाद अब अमेरिका ने चीन को आगाह किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय वायुक्षेत्र में तनाव उत्पन्न करने वाली जोखिम से बचे।

दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक कार्रवाई पर अमेरिका ने जताई चिंता

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:27

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन की कथित आक्रामक कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समुद्र में एक विवादित तेल कुएं को लेकर चीन और वियतनाम के बीच तनावपूर्ण माहौल है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का जहाज टकराने का आरोप लगाया है।

दक्षिण चीन सागर तनाव के बारे में चिंता न करे भारत: चीन

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 17:11

दक्षिण चीन सागर में तनाव को लेकर भारत द्वारा चिंता जताए जाने से नाराज चीन ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोगों को इस मुद्दे के बारे में ‘बहुत अधिक चिंता करने’ की जरूरत नहीं है।

दक्षिण चीन सागर में चीनी पोतों की कार्रवाई चिंताजनक : अमेरिकी सीनेटर

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:09

प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटरों के एक बहुदलीय समूह ने दक्षिण चीन सागर में चीनी पोतों की हाल की कार्रवाइयों को ‘अत्यंत चिंताजनक’ बताया है और अमेरिकी सांसदों से कहा है कि वे एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए समर्थन दोहराने के मकसद से सीनेट में प्रस्ताव पारित करें।

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

नेवी और वायुसेना पर अधिक खर्च करेगा चीन

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 17:32

चीन ने जापान के साथ तनाव एवं दक्षिणी चीन सागर में विवाद के मद्देनजर अपनी नौसेना और वायुसेना की क्षमता में इजाफा करने के मकसद से 132 अरब डॉलर के रक्षा बजट से और अधिक राशि खर्च करने का फैसला किया है।

ओकीनावा के उत्तर में 6.7 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 08:39

यूएस जियोलॉजिकल सर्विस (यूएसजीएस) ने बताया है कि जापानी द्वीप ओकीनावा के उत्तर में पूर्वी चीन सागर में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया।

दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता का पालन करने के पक्ष में भारत

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 20:18

भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत दक्षिण चीन सागर में मौजूदा हालात के मित्रतापूर्ण समाधान पर विचार कर रहा है लेकिन यह भी चाहता है कि सभी देश एक आचार संहिता का पालन करें ताकि क्षेत्र में तनाव अब और न बढ़े।

अमेरिका ने नए वायु रक्षा क्षेत्र को लेकर चीन को दी चेतावनी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:27

अमेरिका ने विवादित द्वीपों समेत दक्षिण चीन सागर के हिस्सों में नये वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने के किसी भी कदम के खिलाफ चीन को आगाह किया है।

चीनी जहाजों ने किया विवादित द्वीप क्षेत्र में प्रवेश

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 14:41

पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया।

दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रतिबंध उकसाने वाले: अमेरिका

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:23

दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर चीन की हालिया पाबंदी को अमेरिका ने ‘भड़काऊ और संभावित खतरनाक कदम’ करार दिया है।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बयान पर भड़का चीन

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 14:15

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने दक्षिण चीन सागर के हवाई रक्षा क्षेत्र के बारे में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के हालिया बयान पर कड़ी टिप्पणी की है।

दक्षिणी चीन सागर में टकराने से बचे अमेरिकी और चीनी युद्धपोत

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 10:18

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि पिछले सप्ताह दक्षिणी चीनी सागर में हुई तनावपूर्ण घटना में चीनी युद्धपोत खतरनाक तरीके से अमेरिकी युद्धपोत के बिल्कुल पास आ गया था।

ईस्ट चाइना सी पर नहीं बदलेगा अमेरिका का रूख

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 08:51

पूर्वी चीन सागर में हवाई रक्षा पहचान जोन (एडीआईजेड) बनाने की चीन की उकसावे वाली कार्रवाई से इलाके में और तनाव बढ़ेगा। यह बात आज व्हाइट हाउस ने कही।

चीन का वायु रक्षा क्षेत्र अमेरिका को मंजूर नहीं

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:28

अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि चीन की ओर से पूर्वी चीन सागर के ऊपर घोषित किया गया वायु रक्षा क्षेत्र उसे ‘स्वीकार नहीं’ है। अमेरिका ने चीन से अनुरोध किया कि वह अपनी इस योजना को अमल में न लाए।

हवाई रक्षा क्षेत्र पर तनाव के बीच चीन पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:03

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर चीन के नए हवाई रक्षा क्षेत्र पर विवाद के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन शीर्ष चीनी रहनुमाओं से मुलाकात करने आज यहां पहुंचे।

चीन ने तनाव के बीच नए हवाई रक्षा क्षेत्र में भेजे लड़ाकू विमान

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 10:52

चीन की सेना ने गुरुवार को पूर्वी चीन सागर के ऊपर विवादित हवाई क्षेत्र में गश्ती के लिए कुछ लड़ाकू जेट विमान और एक पूर्व चेतावनी विमान भेजा है।

चीन की गतिविधि उसकी मंशा पर उठाती है गंभीर सवाल : अमेरिका

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 13:23

अमेरिका का कहना है कि चीन के वायु रक्षा क्षेत्र स्थापित करने के कदम ने केवल टकराव और अनिश्चितता की स्थिति ही पैदा नहीं की है अपितु इससे इलाके की यथास्थिति में एक एकतरफा परिवर्तन हो गया है।

चीन ने की अमेरिकी बी-52 युद्धक विमानों की निगरानी

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 16:50

अमेरिका के बी-52 युद्धक विमानों ने पूर्वी चीन सागर में एक विवादित द्वीप को एकतरफा तौर पर अपना नया वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने के चीन के ऐलान को चुनौती दी तो इसके जवाब में चीनी सेना ने भी दुस्साहसपूर्ण तेवर दिखाते हुए जोर देकर कहा कि उसने उस हवाई क्षेत्र से गुजरते अमेरिकी विमानों की ‘निगरानी’ की।

चीन की कार्रवाई से पूर्वी चीन सागर में बढ़ेगा तनाव : अमेरिका

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 11:45

पूर्वी चीन सागर में वायु रक्षा पहचान क्षेत्र स्थापित करने की चीन की कार्रवाई से चिंतित अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और रक्षा मंत्री चक हेगल ने जापान की ओर से कदम को `बेहद खतरनाक` बताये जाने पर चीन से कार्रवाई रोकने को कहा है।

दक्षिण चीन सागर में तेल खोज के लिए भारत-वियतनाम में समझौता

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 00:04

एक अहम कदम बढ़ाते हुए भारत और वियतनाम ने बुधवार को नए तेल ब्लॉकों के आवंटन सहित विवादित दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज वाली परियोजनाएं विकसित करने और उन्हें बढ़ाने के लिए एक समझौते पर दस्तखत किया।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

भारत को द. चीन सागर में तेल उत्खनन का अधिकार: वियतनाम

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 20:07

भारत की तेल उत्खनन परियोजनाओं पर चीन के विरोध को नजरअंदाज करते हुए वियतनाम ने कहा है कि भारत को दक्षिण चीन सागर में तेल उत्खनन का अधिकार है, क्योंकि यह क्षेत्र उसके (वियतनाम) विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आता है।

एशियाई सागर विवाद: अमेरिका ने की समझौते की अपील

Last Updated: Wednesday, June 5, 2013, 17:44

प्रशांत में अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि दक्षिणी चीन सागर में विवादग्रस्त इलाकों पर किसी भी देश ने यदि बलपूर्वक नियंत्रण करने की कोशिश की तो अमेरिका इस कदम का विरोध करेगा।

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 00:02

पूर्वी चीन सागर में चीन एवं जापान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों द्वारा अपने वाई-8 जंगी जहाज का पीछा किया जाने के बाद चीन ने अपने दो जे-10 जंगी जहाजों को पूर्वी चीन सागर की तरफ रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

द्वीप विवाद पर शांति बनाएं चीन-जापान : US

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 21:35

पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादास्पद दिआओयू द्वीप पर चीन और जापान के बीच गहराते तनाव को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि इस मामले पर शांति बनी रहे।

चीन सागर में बर्फ में फंसे 1000 जहाज

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 09:21

कड़ाके की सर्दी के कारण पूर्वी चीन के शांगदोंग प्रांत में लाइच्यो खाड़ी में समुद्र में बर्फ की मोटी परत जमने से करीब 1,000 जहाज वहां फंस गए हैं।

द. चीन सागर मामले में चीन ने दी भारत को चेतावनी

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 23:00

चीन ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में तेल उत्खनन के किसी भी ‘मनमाने’ प्रयास के खिलाफ आज यह कहते हुए भारत को चेतावनी दी कि वह विवादित क्षेत्र से बाहर के देश के हस्तक्षेप के खिलाफ है।

दक्षिण चीन सागर : US ने चीन को धमकाया

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 15:19

दक्षिण चीन सागर में विवादास्पद क्षेत्र पर चीन के दावों के मद्देनजर अमेरिका ने बीजिंग और इस क्षेत्र के अन्य देशों से कहा है कि वे इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम न उठाएं।

विवादित द. चीन सागर में जाएगा अमेरिकी पोत

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 12:15

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में अपनी ताकत का परिचय देने के लिये आज परमाणु उर्जा चालित एक विमानवाहक पोत को इस जलक्षेत्र की यात्रा पर भेजा है ,जो बीजिंग के साथ उसकी बढ़ती रणनीतिक प्रतिद्वंदिता का केंद्र बनता जा रहा है।

विवादित द्वीपों पर चीन और जापान के बीच तनाव चरम पर

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 23:23

पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीप समूहों को लेकर चीन और जापान के बीच का तनाव आज उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब चीन ने कहा कि उसने पहली बार उस क्षेत्र में नौसेना तैनात कर दी है।

विवादित द्वीपों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा : जापान

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 18:17

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा ने कहा है कि जापान पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों के मुद्दे पर चीन से कोई समझौता नहीं करेगा।

द्वीप विवाद: चीन ने जापान को चेताया

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 18:55

चीन ने आज जापान को चेतावनी दी कि पूर्वी चीन सागर में विवादास्पद द्वीप खरीदने के उसके फैसले से दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को नुकसान पहुंचेगा।

विवादित द्वीपों को खरीदेगा जापान

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 19:18

पान की सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्वी चीन सागर में कई विवादित द्वीपों को उनके मालिकों से खरीदने का फैसला किया है। उसका यह कदम चीन को भड़का सकता है।

द. चीन सागर पर हिलेरी का दौरा भी कम नहीं कर सका चीन से मतभेद

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 00:25

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का चीन दौरा दक्षिण चीन सागर में छोटे देशों के साथ चीन की सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कोई भी सहमति बनाने में असफल रहा।

विवादित द्वीप समूह को खरीदेगा जापान!

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 16:02

जापान और चीन के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में टोक्यो ने पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीप समूह को खरीदने के लिए कदम बढ़ाया है, जिस पर बीजिंग की ओर से प्रतिक्रिया की आशंका है।

चीन के खिलाफ एकजुट हो आसियान : हिलेरी

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 20:26

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ के सदस्य देशों से अपील की कि उन्हें दक्षिण चीन सागर में विवादों से निपटने में चीन के सामने अपनी एकजुटता दिखानी चाहिए ।

दक्षिण सागर में चीन को भारत का दखल बर्दाश्त नहीं!

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 16:54

दक्षिण चीन सागर में भारत और वियतनाम अगर तेल-गैस खोजने का कार्य जारी रखते हैं तो चीन सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

दक्षिण चीन सागर पर बीजिंग ने बढ़ाया पहरा

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 22:14

चीन ने दक्षिण चीन सागर में गैरीसन की अगुवाई के लिए दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को नामजद कर दुनिया के इस सबसे विवादास्पद समुद्री क्षेत्र पर अपने दावे के अभियान में दूसरा कदम उठाया है।

बीजिंग की दक्षिण चीन सागर नीति से अमेरिका खफा

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 13:31

अमेरिका के एक सीनेटर ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के विवादित भूभागों पर नियंत्रण की चीन की हालिया एकतरफा कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हो सकती है।

चीन का पैंतरा, विवादित द्वीप पर बसाया नया शहर

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:27

चीन ने विवादास्पद दक्षिणी चीन सागर में एक छोटे द्वीप पर नया शहर बसाने का एलान किया है। चीन की सरकार ने कहा कि विवादित क्षेत्र में सांशा शहर को आगे काफी विकसित किया जाएगा और जियाओ जिए को इसका पहला मेयर निर्वाचित किया गया है।

`दक्षिण चीन सागर में नौवहन की आजादी हो`

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 16:16

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने शनिवार को दक्षिण चीन सागर में सीमा विवाद को लेकर उलझे चीन सहित सभी देशों से इस मामले को बातचीत के जरिए हल करने का मशविरा दिया और इस समुद्र क्षेत्र में नौवहन की आजादी पर जोर दिया।

चीन की नई हेकड़ी, वियतनामी तेल ब्लॉक की नीलामी का किया ऐलान

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 12:14

चीन एक बार फिर भारत को दक्षिण चीन सागर विवाद में घसीटने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिका-चीन ने की दक्षिण चीन सागर पर वार्ता

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 18:19

दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद को दूर करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आसियान शिखर सम्मलेन से इतर चीन के अपने समकक्ष यांग जेची से चर्चा की है।

आसियान के दक्षिण चीन सागर प्रस्ताव पर चीन उदासीन

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 23:49

दक्षिण चीन सागर में समुद्री जल क्षेत्र पर विभिन्न देशों के बीच विवाद से बचने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों द्वारा नियम तय किए जाने के प्रस्ताव पर चीन ने बुधवार को काफी सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की।

द. चीन सागर विवाद: चीन ने आसियान को चेताया

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 08:47

चीन ने आसियान देशों को दक्षिण चीन सागर पर विवाद को तूल देने से परहेज करने की चेतावनी दी और क्षेत्रीय मंच पर इसपर चर्चा करने का विरोध किया।

‘द. चीन सागर विवाद का हल कानूनों के अनुसार हो’

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 14:02

दक्षिणी चीन सागर में विवादित तेल ब्लॉकों को लेकर चीन तथा उसके पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ने के बीच भारत ने आज कहा कि यह क्षेत्र उसकी उर्जा सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इस विवाद का हल अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप होना चाहिए।

द.चीन सागर में मछली पकड़ने पर बैन

Last Updated: Monday, May 14, 2012, 16:23

फिलीपीन के साथ शोआल द्वीप को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन ने संसाधनों से भरपूर दक्षिण चीन सागर के एक विवादित द्वीप के आसपास के जलक्षेत्र में 16 मई से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन ने द. चीन सागर में खुदाई शुरू की

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 11:30

चीन की पहली मशीन ने दक्षिण चीन सागर में बुधवार को खुदाई का काम शुरू कर दिया। इसे चीन के तेल उद्योग का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

द्वीप पर चीन ने फिलीपींस को चेताया

Last Updated: Tuesday, May 8, 2012, 13:11

चीन ने आज फिलीपीन को आगाह किया है कि वह दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र के विवादास्पद द्वीप को लेकर पैदा हुई स्थिति का गलत आकलन नहीं करे और बीजिंग किसी भी स्थिति में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

द. चीन सागर में तेल उत्खनन करेगी ONGC

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 16:35

चीन द्वारा आपत्ति किए जाने के बावजूद ओएनजीसी ने एक वियतनामी कंपनी के साथ मिलकर दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज शुरू करने की तैयारी की है।

दक्षिण चीन सागर से दूर रहे रूस: चीन

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 15:57

चीन ने रूस से विवादित दक्षिण चीन सागर में किसी प्रकार के उत्खनन कार्यों से दूर रहने को कहा है।

दक्षिण चीन सागर विश्‍व की संपत्ति: कृष्णा

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 10:40

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर विश्व की सम्पत्ति है और समृद्ध व्यापार के लिए इसे मुक्त होना चाहिए। कृष्णा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत मानता है दक्षिण चीन सागर विश्व की सम्पत्ति है, उन व्यापारिक मार्गों को किसी भी देश के हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए।

चीन की धमकी, द. चीन सागर से दूर रहे भारत

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 05:21

दक्षिण चीन सागर से तेल निकालने के मसले पर चीन ने एक बार फिर भारत के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है। चीन ने कहा है कि अगर दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र से भारत तेल निकालता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

चीन ने शुरू की द. चीन सागर की मैपिंग

Last Updated: Tuesday, March 27, 2012, 13:34

चीन ने मंगलवार को कहा कि तेल एवं गैस के उत्खनन में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय दावा मजूबत करने के लिए उसने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) का नक्शा बनाने का काम शुरू कर दिया है।

तेल उत्खनन पर चीन ने भारत को चेताया

Last Updated: Sunday, March 25, 2012, 08:11

दक्षिण चीन सागर को विवादित क्षेत्र बताते हुए चीन ने भारत को वियतनामी ब्लाक में तेल उत्खनन से दूर रहने की चेतावनी दी है ताकि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित रह सके।

चीन के खिलाफ भारत के साथ जापान

Last Updated: Wednesday, September 21, 2011, 07:01

दक्षिण और पूर्व चीन सागर क्षेत्र में चीन के कथित विस्तारवादी रवैये से जापान भी चिंतित है. इसलिए वह इस समुद्री क्षेत्र में निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के लिए भारत का सहयोग चाहता है.

'चीन पर भारत-अमेरिका का साझा हित'

Last Updated: Saturday, September 17, 2011, 18:11

दक्षिणी चीन सागर में भारत के तेल उत्खनन पर चीन के कड़ा रूख अख्तियार करने के इस समय एक नवीनतम थिंक टैंक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन को भारत और अमेरिका के कई साझे रणनीतिक उद्देश्य हैं.

भारत का कदम भड़काने वाला:चीन

Last Updated: Friday, September 16, 2011, 17:44

दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के साथ तेल उत्खनन के लिए सहयोग जारी रखने के भारत के बयान पर देश के एक प्रभावशाली सरकारी अखबार ने इसे राजनीतिक रूप से भड़काने वाला गंभीर कदम बताया है.

भारत को तेल निकालने से चीन ने रोका

Last Updated: Thursday, September 15, 2011, 12:20

चीन ने एक बार फिर भारत को दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस निकालने से रोक दिया है. चीन का कहना है कि जिस क्षेत्र में ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) तेल और गैस निकाल रही है वह इलाका उसके अधीन है.