बलूचिस्तान - Latest News on बलूचिस्तान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

धार्मिक अल्पंसख्यकों की रक्षा करे पाक: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 15:39

बलूचिस्तान प्रांत में 25 शिया जायरीनों की हत्या की निन्दा करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के जीवन की रक्षा के लिए कदम उठाए।

पाकिस्तान में 23 शिया जायरीन की हत्या

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 10:48

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तफ्तान इलाके में आंतकवादियों ने 23 शिया जायरीन की हत्या कर दी। बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज बुगती ने संवाददाताओं को बताया कि ‘लेवीज फोर्सेज’ और आंतकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई जिसमें चार हमलावर भी मारे गए।

नवाज शरीफ ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Last Updated: Saturday, May 31, 2014, 09:17

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कबायली इलाके और बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इलाके में तालिबान के एक ताकतवर धड़े ने सरकार के साथ शांति करार खत्म कर दिया है।

घास काटने को लेकर हुए झगड़े में 11 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 20:15

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के सुदूर इलाके में घास काटने को लेकर दो कबीलों के बीच हुए संघर्ष में 11 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने आज बताया कि माछी कबीले का एक व्यक्ति प्रांत के झाल माग्सी इलाके में पीचो कबीले के मैदान से घास काट रहा था। उसी दौरान माछी कबीले के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।

पाकिस्तान में ट्रेन में विस्फोट, 16 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 20:58

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक ट्रेन में हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए।

पाक सुरक्षा बलों ने 40 चरमपंथियों को मार गिराया

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 22:40

पाकिस्तान में हाल के हमलों में कथित तौर पर शामिल रहे कम से कम 40 चरमपंथी आज अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के हमले मारे गए।

पाकिस्तान में सूफी कवि की मजार पर आगजनी

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 17:06

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सूफी कवि मस्त तवक्कली की मजार पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।

पाकिस्तान: तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, 28 मरे

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 13:11

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शिया मुस्लिम तीर्थयात्रियों की बस पर हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में शिया श्रद्धालुओं को बनाया निशाना, 22 की मौत

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 23:27

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 19:02

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सिबी, माश, क्वेटा और निकट के दूसरे इलाकों में महसूस किए गए।

‘बलूचिस्तान की अशांति में भारत का हाथ होने की भूमिका नहीं’

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 19:27

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि इस अशांत क्षेत्र में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में उनके पास कोई सबूत नहीं है।

पाकिस्तान: भूकंप में मरने वालों की संख्या 350 के करीब पहुंची

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 21:04

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप के बाद से सैनिक और बचाव दल राहत अभियान में जुटे हुए हैं और इस बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर आज 350 के करीब पहुंच गई।

पाकिस्तान में भीषण भूकंप, 80 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 00:38

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 80 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 अन्य घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान में नाटो के तेल टैंकरों पर रॉकेट से हमला

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 16:28

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली सेना को आपूर्ति के लिए जा रहे तेल टैंकरों के काफिले पर हमला किया गया, जिसमें कम से कम नौ तेल टैंकर नष्ट हो गए।

पाकिस्तान: खिलौना बम में हुए विस्फोट में एक की मौत

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 15:45

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज एक खिलौना बम में विस्फोट होने की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पाक में चौकी पर हमला, 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 14:52

पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने एक चौकी पर हमला बोला जिसमें कम से कम आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए।

पाक उग्रवादियों ने जिन्ना के ऐतिहासिक घर को बम से उड़ाया

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 13:17

उग्रवादियों ने पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 121 वर्ष पुरानी उस ऐतिहासिक इमारत को आज हमला कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना रहा करते थे।

नेशनल पार्टी के अध्यक्ष होंगे बलूचिस्तान के नए मुख्यमंत्री

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 17:08

कुछ दिनों में पाकिस्तान की सत्ता संभालने जा रहे पीएमएल-एन पार्टी के नेता नवाज शरीफ ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री पद के लिए नेशनल पार्टी के एक नेता के नाम की घोषणा की है जिसे इस अशांत दक्षिणपश्चिमी प्रांत में सुलह-सफाई को बढ़ावा देने की स्पष्ट कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

बलूचिस्तान में गठबंधन सरकार बनाएगी पीएमएल-एन

Last Updated: Saturday, May 18, 2013, 16:36

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पीएमएल-एन और दो राष्ट्रवादी पार्टियां गठबंधन सरकार बनाने के लिए सहमत हो गयी हैं लेकिन चरमपंथ से प्रभावित इस प्रांत में मुख्यमंत्री पद को लेकर अब भी मतभेद कायम हैं।

पाकिस्तानी नेताओं पर हमलों में 22 की मौत

Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 09:56

पाकिस्तान के आगामी आम चुनावों के मद्देनजर बलूचिस्तान और खबर पख्तुनख्वा प्रांतों में चुनाव प्रचार कर रहे वरिष्ठ नेताओं पर उग्रवादियों ने निशाना साधकर हमला किया जिनमें 22 लोगों की मौत हो गयी।

भूकंप से थर्राया पाकिस्तान, 21 लोग मरे

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 21:41

ईरान-पाकिस्तान सीमा पर मंगलवार को आए भीषण भूकंप में पाकिस्तान बुरी तरह थर्रा उठा और कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

पाक में बलूचिस्तान की प्रांतीय असेंबली भंग

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 23:56

बलूचिस्तान के गवर्नर जुल्फीकार अली मगसी ने मुख्यमंत्री मोहम्मद असलम रायसानी की सिफारिश पर प्रांतीय असेंबली को सोमवार को भंग कर दिया।

बलूचिस्तान में हमलावरों ने 4 को जलाकर मारा

Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 16:56

दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज चार लोगों को पहले गोली मारी गयी फिर जलाकर मार दिया गया।

पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 81 की मौत, करीब 180 घायल

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 11:04

दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शनिवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट में महिलाओं और बच्चों समेत 81 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि करीब 180 अन्य लोग घायल हो गए।

पाक में बलूचिस्तान प्रांत की सरकार बर्खास्त

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 10:17

पाकिस्तान सरकार ने अशांत प्रांत बलूचिस्तान की सरकार भंग कर वहां गवर्नर का शासन लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने, प्रांतीय सरकार को बर्खास्‍त करने और क्वेटा को सेना के नियंत्रण में दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हजारा शिया नेताओं के साथ लंबी बातचीत के बाद कल देर रात यह घोषणा की।

पाक में विस्फोटों में मरने वालों की संख्या हुई 126

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 23:48

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खबर पख्तूनख्वाह प्रांतों में गुरुवार को हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या आज 126 पहुंच गई। अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से इलाज के लिए कराची भेजने की व्यवस्था की है।

बलूचिस्तान में विस्फोट, 19 मरे, 25 घायल

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 12:55

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक आतंकवादी द्वारा विस्फोटकों से लैस वाहन से श्रद्धालुओं को ले जा रहे तीन बसों के काफिले को निशाना बनाने से चार महिलाओं सहित कम से कम 19 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।

पाकिस्तान-ईरान सीमा पर 11 की हत्या

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 15:38

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक अज्ञात व्यक्ति ने 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये लोग पड़ोसी ईरान से पाकिस्तान में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Thursday, December 13, 2012, 19:02

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक प्रख्यात हिंदू चिकित्सक की अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी ।

बलूचिस्तान में महिलाओं-बच्चों समेत 18 मरे

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 22:54

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक पेट्रोल पंप के पास बंदूकधारियों ने एक वैन पर गोलीबारी की जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी से पेट्रोल पंप में आग लग गई।

पाकिस्तान में बाढ़ से 52 की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 23:23

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से कम से कम 52 लोग मारे गए और करीब 7,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

पाक में बंदूकधारियों ने की 10 लोगों की हत्या

Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 23:52

दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज सड़क पर कार्यरत श्रमिकों के एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 10 लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान में नाटो के तेल टैंकरों पर हमला

Last Updated: Monday, September 3, 2012, 22:49

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने सोमवार को नाटो के दो तेल टैंकरों को फूंक डाला। इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए।

पाकिस्तान में 8 लोगों की हत्या

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 22:28

दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में जातीय हमले में तीन लोगों मारे गए जबकि बंदूकधारियों द्वारा बस को निशाना बनाकर किए गए हमले में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में धमाका, 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 09:10

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार रात सड़क किनारे लगाए गए एक बम के फटने से कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और दर्जनभर अन्य घायल हुए।

पाकिस्तान में विस्फोट, दो लोगों की मौत

Last Updated: Monday, June 11, 2012, 13:36

दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में आज एक बस के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

पाक में हिंसा,10 लोगों की मौत

Last Updated: Thursday, March 29, 2012, 16:04

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने गुरुवार को अल्पसंख्यक शिया समुदाय के छह सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के दो कर्मचारियों सहित 10 लोगों की हत्या कर दी।

पाक में तालिबानी हमला, 3 सुरक्षाकर्मी मरे

Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 08:36

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तालिबान आतंकवादियों की ओर से एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर किए गए हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

पाक में 50 से अधिक हिंदू अगवा

Last Updated: Sunday, March 4, 2012, 13:11

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बीते चार वर्षों के दौरान 50 से अधिक हिंदुओं का अपहरण किया गया है।

बलूचिस्तान प्रकरण: अमेरिकी दूत तलब

Last Updated: Monday, February 20, 2012, 14:40

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बलूच जनता को आत्मनिर्णय का अधिकार देने की मांग करने वाला एक प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस में पेश करने को लेकर आज कार्यवाहक अमेरिकी दूत को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

'बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन नहीं'

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 12:08

: बलूचिस्तान के लोगों की स्वतंत्रता की मांग को लेकर कांग्रेस में पेश किये गए विधेयक की पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से की गई तीव्र आलोचना के बीच अमेरिका ने रविवार को कहा कि वह प्रांत की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता।

पाक: सेना पर हमला, 14 जवान मरे

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 06:39

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों के हमले में अर्धसैनिक बल के 14 जवानों की मौत हो गई।

बलूचिस्‍तान में भारतीय व्यापारी अगवा

Last Updated: Friday, December 9, 2011, 09:47

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक हिंदू व्यापारी और उसके ड्राइवर को कुछ हथियारबंद लोगों ने बंधक बना लिया।

आतंकी हमले में बचे चीनी, 5 की मौत

Last Updated: Tuesday, November 22, 2011, 10:14

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में चीनी इंजीनियरों के एक समूह को सुरक्षा मुहैया करा रहे सुरक्षा बलों पर हमला हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई।