मछुआरों - Latest News on मछुआरों | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

29 भारतीय मछुआरों को छोड़ेगा श्रीलंका

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 23:22

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 29 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद ताजा घटनाक्रम घटित हुआ।

मोदी के शपथग्रहण में आने से पहले राजपक्षे ने दिए सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 13:19

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने सद्भावना के तौर पर श्रीलंकाई जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।

मछुआरों के मुद्दों पर भारत-श्रीलंका की वार्ता 12 को

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:37

मछुआरों से जुड़े मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए भारत और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल 12 मई को प्रस्तावित वार्ता में शामिल होंगे।

मरीन मुद्दा सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता चाहता है इटली, वापस भेजेगा राजदूत को

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 20:27

इटली भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन के मामले को सुलझाने में मदद के लिए अपने राजदूत को भारत वापस भेजेगा। साथ ही वह इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पर विचार कर रहा है क्योंकि द्विपक्षीय प्रयास नाकाम रहे हैं।

इतालवी मरीन ने दी एनआईए जांच को चुनौती

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 21:19

सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में दो भारतीय मछुआरों की गोली मार कर हत्या के मामले की जांच और मुकदमा चलाने के राष्ट्रीय जांच एजेन्सी के अधिकारी क्षेत्र के खिलाफ दो इतालवी मरीन की याचिका पर केन्द्र सरकार से जवाब तलब किया।

मछुआरों की तत्काल रिहाई को जया ने पीएम को लिखा

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:39

मछुआरों के मामले पर केन्द्र पर कमजोर और बेअसर प्रतिक्रिया देने का आरोप लगाते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया कि वह पिछले दो वर्ष के दौरान श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए तमाम मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करें।

मरीन मामला 3 दिन में निपट जाना चाहिए था: इटली

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 18:36

इटली ने इस बात पर खेद प्रकट किया है कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी उसके दो मरीन का मामला घटना के तीन दिन के भीतर ही नहीं सुलझाया गया और यह भारत की घातक न्यायिक और राजनीतिक पेचीदगियों में फंस गया।

मौत की सजा से बच सकते हैं इतालवी मरीन

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 00:06

केरल के तट के पास दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दोनों इतालवी मरीन मौत की सजा से बच सकते हैं क्योंकि गृह मंत्रालय ने उन्हें मौत की सजा दिए जाने पर जोर नहीं देने को लेकर आज सहमति जतायी।

मछुआरों की हत्या, हेलिकॉप्टर सौदा मामले से भारत-इटली के संबंध प्रभावित हुए : मैंचीनी

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 09:10

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में 3600 करोड़ रूपये के रिश्वत के आरोपों और केरल में मछुआरों की हत्या से इटली और भारत के संबंधों के प्रभावित होने की बात को स्वीकार करते हुए भारत में इटली के राजदूत डेनियल मैंचीनी ने विश्वास जताया कि एक बार इन मुद्दों का समाधान हो जाने पर संबंधों में सकारात्मक वापसी होगी।

ओडिशा के मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 12:37

ओडिशा के मौसम कार्यालय ने बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण तेज हवाएं चलने व समुद्र में ऊंची लहरें उठने के अंदेशे से मछुआरों को समुद्र में जाने से सावधान किया है।

इटली मरींस मामले की जांच NIA की टीम करेगी

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 16:09

दो भारतीय मछुआरों की इतालवी मरीन द्वारा कथित हत्या का मामला एनआईए को सौंपा गया है।

पटियाला हाउस के CMM कोर्ट में चलेगा इटली मरीनों पर केस

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 12:45

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो मरीनों पर मुकदमा चलाने का दायित्व यहां की पटियाला हाउस अदालत के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को सौंपा है ।

इटली मामले में भारतीय कूटनीति की जीत : चिदम्बरम

Last Updated: Friday, March 22, 2013, 13:27

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौ सैनिकों का भारत लौटना सुनिश्चित किए जाने के मामले में केंद्र सरकार की कूटनीतिक जीत हुई है।

इटली के दोनों मरीन को मौत की सजा नहीं होगी : भारत

Last Updated: Friday, March 22, 2013, 15:37

मछुआरा हत्या के आरोपी इटली के मरीनों को उनकी भारत वापसी के बीच राहत मिलती नजर आ रही है।

मछुआरा हत्या केस: इटली के दोनों आरोपी मरीन आज भारत लौटेंगे

Last Updated: Friday, March 22, 2013, 12:24

इटली के दोनों मरींस आज भारत लौट रहे हैं।

मरीनों के मामले में इटली के खुफिया का हाथ: वाममोर्चा

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 18:53

केरल के समुद्र तट के पास दो मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीनों को मुकदमे का सामना करने के लिए भारत नहीं भेजने के इटली के फैसले के मुद्दे पर आज राज्य विधानसभा में खूब हंगामा हुआ।

इटली के राजदूत को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, विदेश जाने पर रोक

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 14:48

इटली मरींस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इटली के राजदूत को आज फटकार लगाई है।

मरीन मामला: इटली के राजदूत आज SC में अपना पक्ष रखेंगे

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 08:55

मछुआरों की हत्या के आरोपी दोनों मरींस के भारत नहीं लौटने के मसले पर आज इटली के राजदूत सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

भारत-इटली आपस में समाधान निकाले : ईयू

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 12:20

भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो नौसैनिकों के भारत वापस न भेजने के इटली के फैसले के बाद दोनों देश के बीच उपजे विवाद के संदर्भ में यूरोपीय संघ (ईयू) ने आशा जाहिर की है कि दोनों देश आपस में स्वीकार्य कोई समाधान ढूंढ़ लेंगे।

मरीन केस: इतालवी राजदूत के भारत छोड़ने पर रोक, संबंधों की समीक्षा

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 21:00

एक अप्रत्याशित कार्रवाई के तहत सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति के इतालवी राजदूत के भारत छोड़ने पर गुरुवार को रोक लगा दी। वहीं, सरकार ने इटली के साथ संबंध के सभी पहलुओं की समीक्षा शुरू कर दी। परिणामस्वरूप मरीन मुद्दे पर कूटनीतिक संबंधों को कम किया जा सकता है।

श्रीलंका से रिहा 16 भारतीय मछुआरे घर लौटे

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 17:43

श्रीलंका की एक अदालत द्वारा रिहा किये गए तमिलनाडु के 16 मछुआरे आज यहां पहुंच गए। श्रीलंका ने इस महीने की शुरूआत में इन मछुआरों को अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इटली के इंकार पर अध्ययन में जुटी केंद्र सरकार

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 13:36

इटली ने केरल तट से सटे अरब सागर में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने दो सुरक्षा कर्मियों को वापस भारत भेजने से इंकार कर दिया है।

`विश्वासघात है मरीन भेजने से इटली का इंकार`

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 13:31

दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दो मरीन (नौसैनिक) भेजने से इटली सरकार के इंकार को भाजपा ने विश्वासघात और झांसा करार दिया।

इतालवी मरीनों को वापस नहीं भेजने का फैसला अस्वीकार्य: PM

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 14:20

इटली के 2 मरीनों को भारत नहीं भेजे जाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इटली सरकार का ऐसा किया जाना बर्दाश्त के बाहर है।

इतालवी मरीन इटली जाकर वोट डाल पाएंगे

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 13:53

उच्चतम न्यायालय ने केरल तट पर दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दो इतालवी मरीनों को इटली में आम चुनाव में वोट डालने के लिए आज स्वदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी

इटली के मरीनों पर अब केरल में नहीं, विशेष कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 12:27

भारतीय मछुआरों की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साफ कर दिया है कि यह केस केरल में नहीं चलेगा।

विशेष विमान से स्वदेश लौटेंगे इटली के नौसैनिक

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 17:31

इटली के दो नौसैनिकों को क्रिसमस पर स्वदेश ले जाने के लिए शुक्रवार सुबह यहां एक विशेष विमान उतरा।

मरीन पर इटली ने भारतीय राजदूत को तलब किया

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 00:05

इटली ने भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अपने दो मरीन के मामले को लेकर भारतीय राजदूत को इस बात पर जोर देने के लिए तलब किया कि इस संबंध में भारत का उच्चतम न्यायालय जल्द फैसला दे।

श्रीलंकाई नौसेना का तमिलनाडु के मछुआरों पर हमला

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 20:30

श्रीलंकाई नौसना कर्मियों ने तमिलनाडु के मछुआरों के एक समूह पर उस वक्त पथराव किया जब वे कचातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे।

पवार ने दिया मछुआरों को धोखा : राम नाइक

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 09:17

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने मछुआरों की कम कीमत पर डीजल की आपूर्ति करने समेत कई मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किए जाने का वायदा करने के बाद उन्हें ‘धोखा’ दिया।

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना का हमला

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 20:18

तमिलनाडु में कोडिकराई तट से दूर समुद्र में श्रीलंका की नौसेना ने कुछ मछुआरों पर हमला किया और उनकी नौका को नुकसान पहुंचाया। यह भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के हमले की एक और घटना है।

बंधक भारतीय मछुआरों की रिहाई के आदेश

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 15:29

पाक जलडमरूमध्य में स्थित कच्चातिवू के पास श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में आज तमिलनाडु के छह मछुआरे जख्मी हो गए जबकि 13 अन्य को बंधक बना लिया गया ।

23 मछुआरों की तुरंत रिहाई का बंदोबस्त करे केंद्र: जयललिता

Last Updated: Monday, July 23, 2012, 23:37

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज केंद्र सरकार से कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये उनके राज्य के 23 मछुआरों को तत्काल रिहा कराने के बंदोबस्त किये जाएं और कोलंबो से कहा जाए कि वह अपनी नौसेना को मछुआरों को उनके परंपरागत जलक्षेत्र से गिरफ्तार करने पर रोक लगाने का निर्देश दे।

‘भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न करना बंद करे श्रीलंका’

Last Updated: Thursday, June 28, 2012, 13:23

यह टिप्पणी करते हुए कि तमिलनाडु के भारतीय मछुआरे विवादास्पद कच्चातिवू में पारंपरिक रूप से मछली पकड़ते रहे हैं, मुख्यमंत्री जयललिता ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की कि वह श्रीलंका से कहें कि वह अपनी नौसेना को उनका उत्पीड़न करने से रोके।

पाकिस्तान 315 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 23:15

पाकिस्तान वृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर भारत के 315 मछुआरों को रिहा करेगा।

श्रीलंकाई नौसेना का 4 भारतीय मछुआरों पर हमला

Last Updated: Sunday, June 24, 2012, 19:43

कचातीवु तट के पास कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसैनिकों ने चार भारतीय मछुआरों पर आज हमला किया है, हालांकि उनके द्वारा हिरासत में लिए गए नौ अन्य मछुआरे पास स्थित मंडपम तटरक्षक शिविर में पहुंच गए हैं।

इटली ने नौसैनिकों की रिहाई को किया ‘समझौता’

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 17:58

इतालवी जहाज ‘एनरिका लेक्सी’ के दो नौसैनिकों की कथित गोलीबारी में मारे गए दो मछुआरों के परिवारों ने एक नाटकीय घटनाक्रम में इतालवी अधिकारियों से एक समझौता किया है और एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा स्वीकार कर लिया है लेकिन इन नौसैनिकों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रहेगी।

मछुआरों की मौत पर मुआवजे की पेशकश

Last Updated: Friday, April 20, 2012, 09:50

कोच्चि मछुआरा मौत मामले में इटली के अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिए जाने की पेशकश की है।

पाक ने 26 भारतीय मछुआरों को छोड़ा

Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 14:40

पाकिस्तान ने गुरुवार को कैंसर के एक मरीज सहित 26 भारतीय मछुआरों को कराची जेल से रिहा कर दिया। एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी की रपट के अनुसार मलीर जेल से रिहाई के बाद मछुआरों ने बताया कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया।

‘मछुआरों को बेरेटा राइफलों से मारा’

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 08:01

अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज ‘एनरिका लेक्सी’ पर सवार इतालवी नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों को मारने के लिए बेरेटा राइफलों का इस्तेमाल किया था। यह घटना केरल तट पर 15 फरवरी को हुई थी जब इतालवी नौसैनिकों ने जलदस्यु होने के कथित संदेह में दो भारतीय मछुआरों को गोली मार दी थी।

जहाज-नौका की टक्कर: एक और शव बरामद

Last Updated: Sunday, March 4, 2012, 08:55

नौसेना के गोताखोरों ने उन तीन मछुआरों में से एक का शव बरामद कर लिया जो अलपुझा तट पर अपनी नौका के एक व्यापारिक जहाज से टकराने के बाद से लापता थे।

मालदीव से 11 भारतीय मछुआरे रिहा

Last Updated: Saturday, March 3, 2012, 10:46

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करने के आरोप में मालदीव की नौसेना की ओर से हिरासत में लिए गए 11 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया।

केरल: पोत-नौका में टक्कर, 2 की मौत

Last Updated: Thursday, March 1, 2012, 04:51

केरल में कोल्लम के तट पर गुरुवार तड़के एक पोत और एक नौका के बीच टक्कर हो गई जिससे दो मछुआरे मारे गए और दो अन्य लापता हो गए।

'गोलीबारी कांड का फैसला कोर्ट के बाहर नहीं'

Last Updated: Wednesday, February 29, 2012, 13:34

केरल सरकार ने बुधवार को इतालवी वाणिज्यिक पोत के सुरक्षाकर्मियों द्वारा दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में अदालत से बाहर समझौता करने की संभावनाओं से इनकार कर दिया है।

दोषियों को सजा मिलनी चाहिए: वासन

Last Updated: Monday, February 20, 2012, 11:16

जहाजरानी मंत्री जी के वासन ने सोमवार को कहा कि केरल तट के समीप एक ऑयल टैंकर के दो इतालवी समुद्री सैनिकों की ओर से कथित रूप से की गयी गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत अक्षम्य अपराध है और दोषी को दंडित किया जाएगा।

इटली के दोनों गार्डों को हिरासत में भेजा

Last Updated: Monday, February 20, 2012, 05:48

केरल तट पर दो भारतीय मछुआरों को मार देने के आरोप में इतालवी पोत एनिरका लेक्सी के दो नौसैन्य सुरक्षाकर्मियों को सोमवार दोपहर बाद यहां स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पोत मामला: इटली के 2 सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 07:24

इटली के एक पोत पर सवार उन दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो दो भारतीय मछुआरों की हत्या में कथितरूप से शामिल रहे हैं।

सुरक्षा गार्डों को सौंपेंगे जहाज के अधिकारी

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 03:08

इटली के तेल टैंकर के अधिकारी देर रात इस बात के लिए तैयार हो गए हैं कि वह कोल्लम तट पर 15 फरवरी को दो भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर गोली मारने वाले दो सुरक्षा गार्डों को रविवार सुबह तक भारत को सौंप देंगे।

'घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले सजा'

Last Updated: Saturday, February 18, 2012, 08:46

इटली के एक जहाज से चली गोलियों से दो भारतीय मछुआरों के मारे जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जहाजरानी मंत्री जीके वासन ने शनिवार को कहा कि दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए।

'पोत गोलीबारी में दोषियों को सजा मिलेगी'

Last Updated: Friday, February 17, 2012, 09:38

भारत ने कहा कि केरल के तट पर इतालवी व्यापारिक पोत पर सवार सशस्त्र गार्ड्स की गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत ‘कानूनों और मानकों के खिलाफ’ है और दोषियों को सजा दी जाएगी।

फिलिपींस: मछुआरों पर हमला, 15 मरे

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 06:40

फिलिपींस के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में बंदूकधारियों ने तीन नौकाओं पर गोलीबारी कर 15 मछुआरों को मार डाला।

पाकिस्तान की जेल से 180 भारतीय रिहा

Last Updated: Saturday, January 7, 2012, 13:03

पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की पहल के तहत 179 मछुआरों सहित 180 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया।

रामेश्वरम: नौका डूबने से चार मरे

Last Updated: Friday, December 23, 2011, 07:44

कच्चातिवु के निकट शुक्रवार को एक नौका के उफनते समुद्र में डूबने से चार मछुआरों के डूबने की आशंका है।

पूर्व डीएमके मंत्री सामी गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, September 24, 2011, 05:38

पूर्व डीएमके मंत्री के पी सामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.