सोरेन - Latest News on सोरेन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

झारखंड में साइमन मरांडी मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 15:47

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढाई माह के भीतर मंगलवार को अपने दूसरे मंत्री साइमन मरांडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया। राजभवन के प्रवक्ता ने आज बताया कि राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुशंसा पर आज राज्य के खाद्य, उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति मामलों के मंत्री साइमन मरांडी को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया।

मेरी सरकार सुरक्षित,राज्य हित से समझौता नहीं : सोरेन

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 14:23

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और जनहित में तेजी से काम कर रही है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बयानों के आधार पर निर्णय नहीं लेते हैं।

मयूरभंज में शिबू सोरेन ने किया प्रचार

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 23:36

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन ने मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

झारखंड सरकार को अस्थिरता का खतरा

Last Updated: Wednesday, March 26, 2014, 15:17

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन दे रहे कुछ विधायक लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनके जीतने की स्थिति में सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हेमंत सरकार अल्पमत में, राज्यपाल बर्खास्त करें : मरांडी

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 23:25

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अल्पमत में आ जाने के कारण तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

लोकसभा चुनाव: शिबू सोरेन दुमका से लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:43

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य की तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी प्रमुख और निवर्तमान सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका एक बार फिर दुमका सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

झामुमो विधायक सीता सोरेन की संपत्ति कुर्क

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 18:18

झारखंड में वर्ष 2012 में हुए राज्यसभा चुनावों में विधायकों की खरीदफरोख्त की आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा की फरार विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की रांची की संपत्ति आज सीबीआई ने कुर्की कर ली।

आज के युग में ईमानदार होना खतरे से खाली नहीं: हेमंत सोरेन

Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 00:08

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि बुधवार को समाज में इतनी तेजी से बदलाव हुए हैं कि अब तो ईमानदार होना भी खतरे से खाली नहीं है।

भूमि अधिग्रहण बिल जनजातियों के हित में नहीं: हेमंत

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 14:30

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय भूमि अधिग्रहण विधेयक राज्य के जनजातियों के हित में नहीं है। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि वह केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने लोगों को अधिकतम लाभ देने के लिए खुद अपनी नीति बनाएगी।

झारखंड के CM ने किया विभागों का बंटवारा

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 14:25

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह, कानून एवं न्याय के अलावा कई अन्य विभागों का प्रभार अपने पास रखा है जबकि अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी है।

झारखंडः हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 13:36

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल सैयद अहमद ने राजभवन में पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित समारोह में सभी छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रांची की बेटियों के लिए स्टेडियम बनाएगी सरकार

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 22:24

ग्रामीण ओरमांझी इलाके के दहू मौजा की लड़कियों को स्पेन में गास्तेज फुटबाल प्रतियोगिता में भारत की टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया और सरकार उनके गांव में स्टेडियम भी बनाएगी।

झारखंड में गठबंधन सरकार का कोई रिमोट कंट्रोल नहीं होगा :रमेश

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 16:44

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी गठबंधन सरकार का कोई रिमोट कंट्रोल नहीं होगा और यदि कोई रिमोट कंट्रोल होगा भी तो वह मुख्यमंत्री हेमंत के हाथ में ही होगा।

बंदूक की नोक पर औद्योगीकरण नहीं: हेमंत सोरेन

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 13:25

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बंदूक की नोक पर औद्योगीकरण नहीं होगा। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेदारी में एनटीपीसी के ऊर्जा संयंत्र के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस गोलीबारी का जिक्र करते हुए सोरेन ने मंगलवार रात कहा कि औद्योगीकरण बंदूक की नोक पर नहीं हो सकता।

जनता को आहत करने की बजाय इस्तीफा दे दूंगा :सोरेन

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 20:34

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद दो टूक कहा कि वह गठबंधन की मजबूरियों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे राज्य की जनता आहत हो अलबत्ता ऐसी स्थिति में वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे।

झारखंड: हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव जीता

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 16:59

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव जीत लिया।

झारखंड विधानसभा में सोरेन ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 13:52

झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।

हेमंत सरकार आज विश्वास मत हासिल करने उतरेगी, व्हिप जारी

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 09:11

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गठबंधन सरकार गुरुवार को झारखंड विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेगी।

हेमंत ने सत्ता के लिए झारखंड को दांव पर लगाया : अर्जुन मुंडा

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 17:23

झारखंड में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के दबाव और उसकी शर्तों पर सरकार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया है कि सत्ता पाने के लिए हेमंत ने समूचे राज्य को दांव पर लगा दिया है।

पाकुड़ बलात्कार के नौ में से 8 बलात्कारी गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 17:40

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को यहां बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में कल रात चार नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले नौ आरोपियों में से पुलिस ने आठ को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के नए गुरुजी बने हेमंत सोरेन

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 21:13

झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नये ‘गुरू जी’ बन गये हैं। एक समय झामुमो में हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन को पिता शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन 2009 में बड़े भाई की मौत ने हेमंत को राज्य की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया।

झारखंड में CM बनने वाले पहले पिता-पुत्र हैं शिबू सोरेन-हेमंत

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 15:25

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ऐसे पहले पिता पुत्र बन गए जिन्होंने राज्य की कमान संभाली हो।

झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:12

झारखंड में वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम निम्न हैं।

हेमंत सोरेन: बनना था इंजीनियर, बन गए सीएम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 13:44

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र और आज राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने राजनीति का ककहरा अपने घर में अपने पिता से सीखा है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:15

झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने की राज्यपाल की अनुशंसा को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

हेमंत सोरेन 13 को लेंगे सीएम पद की शपथ

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 20:56

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि पार्टी के विधायक दल के नेता और राज्य में नवगठित झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन आगामी 13 जुलाई को सुबह दस बजे राज्य के नवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 16:00

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की गुरुवार को सिफारिश की। दो दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के नौवें मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 15:50

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा अन्य छोटे दलों के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हेमंत ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अहमद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

झारखंड में हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 19:17

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को अपराह्न राज्यपाल डा सैयद अहमद से मुलाकात कर उनसे समर्थक 43 विधायकों की सूची के साथ राज्य में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया और कहा कि वह चौबीस घंटे की नोटिस पर भी अपना बहुमत साबित करने को तैयार हैं।

झारखंड: राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 14:48

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल डा. सैयद अहमद से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

झारखंड: सरकार बनाने का दावा आज पेश कर सकते हैं हेमंत सोरेन

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 10:04

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमो ने 40 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। दो अन्य विधायकों का समर्थन भी पार्टी को मिलने वाला है।

झामुमो को बहुमत जुटाने के दिशा में मिली सफलता

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 11:26

झारखंड मुक्ति मोर्चा को सामान्य बहुमत जुटाने में कुछ सफलता मिली क्योंकि उसे चार विधायकों का समर्थन मिल गया है तथा मार्क्‍सिस्ट कार्डिनेशन कमेटी (एमसीसी) ने नौंवी सरकार बनाने के लिए बहुपक्षीय गठबंधन कायम करने के झामुमो के प्रयासों को समर्थन देने का संकेत दिया है।

झारखंड में सरकार गठन के करीब पहुंचे कांग्रेस, झामुमो

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 15:13

कांग्रेस और झामुमो झारखंड में सरकार बनाने के करीब पहुंच गए हैं और हेमंत सोरेन ने कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश मामले के प्रभारी बी के हरिप्रसाद से लम्बी बैठक की है।

झारखंड में सरकार गठन पर नेताओं की सोनिया से चर्चा

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 13:23

झारखंड में झामुमो के साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने और प्रदेश में गठबंधन सरकार के गठन पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंचने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को एके एंटनी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस बारे में विचार विमर्श किया।

कांग्रेस झारखंड में झामुमो के साथ सरकार बनाने के पक्ष में

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 21:30

झारखंड में राष्ट्रपति शासन की अवधि करीब एक पखवाड़े में समाप्त हो जाएगी और ऐसे में कांग्रेस राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

झारखंड में सरकार का गठन कांग्रेस पर निर्भर : झामुमो

Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 10:30

झामुमो के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार का गठन कांग्रेस पर निर्भर करता है।

‘झामुमो राष्ट्रपति शासन से निराश, कांग्रेस पहल करे’

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 17:50

झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के गुरुवार के फैसले से निराश है, लेकिन उसने अभी यहां नई सरकार के गठन की आस नहीं छोड़ी है और कहा है कि इसकी पहल अब कांग्रेस को करनी है।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन पर कैबिनेट की मुहर

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 14:52

झारखंड में अब राष्ट्रपति शासन लगना तय हो गया है।

JMM से 28-28 महीने का नहीं हुआ था करार: मुंडा

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 15:08

झारखंड के वर्तमान राजनीतिक भूचाल के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उस चिट्ठी ने आग में घी का काम किया जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन को टका सा जवाब दे दिया था कि 11 सितंबर, 2010 को सरकार गठन के समय भाजपा और झामुमो में 28-28 महीने सरकार का नेतृत्व करने का कोई समझौता नहीं हुआ था।

झामुमो सरकार बनाने को तैयार, राज्यपाल से मांगा और समय

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 00:39

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज यहां कहा कि वह सरकार बनाने को तैयार है और इसी दृष्टि से उसने शनिवार को राज्यपाल से संभावनाएं तलाशने के लिए और समय मांगा है।

सरकार गठन को झामुमो ने राज्यपाल से मांगा और समय

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 14:58

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में एक वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए शनिवार को अतिरिक्त समय की मांग की।

सरकार गठन को झामुमो ने कांग्रेस से की बातचीत

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 18:35

झारखंड में भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद झामुमो नेताओं ने राज्य में वैकल्पिक सरकार के गठन की संभावना तलाश करने के लिए आज यहां कांग्रेस के नेताओं से बातचीत की।

झारखंड विधानसभा भंग करने पर अभी निर्णय नहीं

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 15:40

झारखण्ड में अर्जुन मुंडा द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और मंत्रिमंडल द्वारा विधानसभा भंग किए जाने की सिफारिश करने के बाद राज्यपाल सैयद अहमद ने अभी विधानसभा भंग करने के बारे में निर्णय नहीं लिया है।

सरकार बनाने का दावा करेंगे: शिबू सोरेन

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 09:34

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने यहां कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा करेगी और उन्हें आशा है कि कांग्रेस उसे समर्थन देगी।

झारखंड में सरकार गठन की कवायद, सोनिया से आज मिलेंगे हेमंत सोरेन

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 09:28

मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस्‍तीफे और विधानसभा भंग करने की सिफारिश के बाद झारखंड में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

मुंडा ने दिया इस्तीफा, विधानसभा भंग करने की सिफारिश

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 23:15

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्थन वापस लेने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है। झामुमो ने सोमवार को मुंडा सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया था।

मुंडा ने अपने गुरू शिबू सोरेन को फिर दी मात!

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 20:05

झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन के राजनीतिक शिष्य रहे पैंतालीस वर्षीय अर्जुन मुंडा ने बारह वर्ष पुराने झारखंड राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद छोड़कर अपने गुरू की चाल की ऐसी काट की जिसमें झामुमो फंसी नजर आ रही है।

झारखंड: झामुमो की समर्थन वापसी के बाद अर्जुन मुंडा का इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 16:42

झारखंड में मंगलवार सुबह तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ गठबंधन के प्रमुख घटक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा नीत अर्जुन मुंडा सरकार से औपचारिक रूप से समर्थन वापस ले लिया, जिसके मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया और उन्हें 82 सदस्यीय राज्य विधानसभा भंग करने की सिफारिश के अपने मंत्रिमंडल के फैसले की सूचना दी।

खतरे में अर्जुन मुंडा सरकार, समर्थन वापसी का पत्र आज गवर्नर को सौंपेगी जेएमएम

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 10:14

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अर्जुन मुंडा सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, जेएमएम मंगलवार को मुंडा सरकार से समर्थन वापसी का पत्र राज्‍यपाल को सौंपेगी।

झामुमो ने लिया समर्थन वापस, मुंडा सरकार अल्पमत में

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 22:46

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने सर्वसम्मति से अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का निर्णय किया है और अपने 18 विधायकों के समर्थन वापसी का पत्र वह कल राज्यपाल से मिलकर उन्हें सौंप देंगे।

मुंडा ने शिबू सोरेन से मुलाकात की

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 15:57

राज्य में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दलों के बीच सत्ता हस्तांतरण के मुद्दे पर पैदा हुए संकट को सुलझाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात की है।

कोल ब्लॉक के दोषियों पर हो कार्रवाई: सोरेन

Last Updated: Sunday, September 16, 2012, 10:27

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख शिबू सोरेन ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस्तीफे की मांग के बजाय कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है।

‘भाजपा-झामुमो में नहीं हुआ था कोई करार’

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 09:09

झारखंड के उप-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि करीब दो साल पहले भाजपा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सरकार में साझेदारी के लिए एक करार हुआ था।

उप-मुख्यमंत्री हेमंत को मिली बेल

Last Updated: Monday, May 21, 2012, 08:10

झारखंड के उप-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद आज जमानत मिल गयी ।

झारखंड सरकार को खतरा नहीं: सोरेन

Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 04:28

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष एवं सरकार चलाने के लिये गठित समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं है और अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार पूरी तरह स्थिर है।