नेल्सन मंडेला - Latest News on नेल्सन मंडेला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मंडेला के सम्मान में यूएन महासभा देगा अवॉर्ड

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 15:51

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद का विरोध करने वाले नेल्सन मंडेला की उपलब्धियों और योगदान के सम्मान में एक पुरस्कार की शुरूआत की है।

‘एफबीआई ने 1990 में की थी नेल्सन मंडेला की जासूसी’

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 21:55

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 1990 में दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की जासूसी की थी जब वह अमेरिकी दौरे पर थे। सरकारी दस्तावेजों के हवाले से यह बात सामने आई है।

मंडेला, प्राण, रेशमा, फारूक शेख की सिर्फ यादें ही रह गई हैं शेष

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 15:53

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, हिन्दी फिल्मों में खलनायकी को नयी उंचाइयों तक पहुंचाने वाले कलाकार प्राण, प्रख्यात पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा और मशहूर ध्रुपद गायक उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर सहित कुछ जानीमानी हस्तियां इस साल हमेशा हमेशा के लिए हमसे दूर हो गईं और पीछे छोड़ गईं अपनी कभी न खत्म होने वाली यादें...।

विनी माडिकिजेला-मंडेला ने किया पारिवारिक झगड़े से इंकार

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 13:06

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रतीक दिवंगत नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी ने इन खबरों से इंकार किया है कि उनके पूरे परिवार में वंश संबंधी कोई विवाद है।

`आशा का संचार करती है हुसैन की गांधी-मंडेला वाली पेन्टिंग`

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 09:38

भारत के महान कलाकार एम एफ हुसैन द्वारा दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की महात्मा गांधी के साथ बनाई गयी दुर्लभ पेन्टिंग को आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद का संचार करने वाला एक संदेश कहा गया है।

भारत रत्न नेल्सन मंडेला का पार्थिव शरीर सुपुर्दे खाक

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:29

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पार्थिव शरीर को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पुश्तैनी गांव कुनू में सुपुर्दे खाक किया गया, जहां रंगभेद विरोधी आंदोलन के इस नायक के परिजनों एवं दोस्तों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

`अपने महान पुत्र` नेल्सन मंडेला को अंतिम विदाई दे रहा है दक्षिण अफ्रीका

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 13:32

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 10 दिनों के राष्ट्रीय शोक के बाद ईस्टर्न केप प्रांत के कुनु गांव में शुरू हो गया। मंडेला का पांच दिसम्बर को निधन हुआ था।

यूनियन बिल्डिंग्स की तरफ बढ़ा मंडेला की शवयात्रा का काफिला

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 14:51

नेल्सन मंडेला की शवयात्रा आज यहां शुरू हो गयी। उनके शव को दक्षिण अफ्रीकी सरकार के मुख्यालय में तीन दिन तक रखा जाएगा।

मंडेला की शोक सभा के लिए वैश्विक नेताओं का दक्षिण अफ्रीका पहुंचना शुरू

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 19:33

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सहित दुनिया के 70 राष्ट्राध्यक्ष एवं शासनाध्यक्ष रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला की शोक सभा में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच रहे हैं।

‘डायना, जैक्सन और पोप से भी बड़ा होगा मंडेला का अंतिम संस्कार’

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:40

रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रणेता नेल्सन मंडेला के गृहनगर कूनू में 15 दिसंबर को होने वाला उनका अंतिम संस्कार, अब तक दुनिया में हुए सबसे बड़े अंतिम संस्कारों में से एक होगा।

आज 67 साल की हो गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 00:11

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 67 साल की हो गईं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला के निधन की वजह से कोई समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा।

जेल में मंडेला के साथ थे हिन्दू देवी देवता और शेक्सपियर

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 22:44

जब नेल्सन मंडेला ने करीब तीन दशक काल कोठरी में गुजारे थे तो वह वहां अकेले नहीं थे। उनके पास कुछ हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरें और विलियम शेक्सपियर की कृतियां थीं जो उन्हें प्रेरणा देती थीं।

मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी ब्रिटेन की महारानी

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 21:08

नेल्सन मंडेला की मित्र मानी जाने वाली ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय ने दक्षिण अफ्रीकी नेता के अंतिम संस्कार में नहीं जाने का फैसला किया है क्योंकि वह लंबी यात्राओं पर जाने से परहेज करती हैं।

मंडेला के लिए प्रार्थना को एकजुट हुआ दक्षिण अफ्रीका

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 19:04

नेल्सन मंडेला ने आज एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका की जनता को एकजुट किया जब लोग अपने रंग, नस्ल को पीछे छोड़ आधुनिक युग के इस महात्मा के लिए ‘प्रार्थना दिवस’ पर गिरिजाघरों, मस्जिदों और मंदिरों में उमड़े। ‘राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस’ की शुरुआत एक आधिकारिक शोक सभा कार्यक्रम के साथ हुई।

मंडेला के राष्ट्रीय प्रार्थना सभा में शामिल होंगे ओबामा

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 10:44

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा, दिवंगत रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के सम्मान में मंगलवार जोहानिसबर्ग में को आयोजित होने वाले एक राष्ट्रीय प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।

ये क्या, नेल्सन मंडेला की मौत पर मातम की जगह जश्न

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 12:48

ताउम्र नस्ली भेदभाव के खात्मे और हर समुदाय के बीच मेल जोल के लिए काम करने वाले नेल्सन मंडेला की मौत पर शोक प्रकट करने की बजाए सभी लोग उनकी अदभुत जीवन यात्रा और सफलताओं पर जश्न मनाने के लिए एकजुट हुए हैं।

मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को, श्रद्धांजलि देने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे ओबामा, बुश, क्लिंटन

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 11:21

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा बिल क्लिंटन दक्षिण अफ्रीका जाकर रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला के लिए आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। उधर, दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को किए जाने की घोषणा शुक्रवार को की।

आपको पता है, नेल्सन मंडेला के थे पांच और भी नाम

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 22:36

दुनिया भले ही उन्हें नेल्सन मंडेला के नाम से जानती हो लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के इसके अलावा पांच और नाम थे। कुछ नाम उनके बचपन के हैं जबकि कुछ उनके सम्मानस्वरूप रखे गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका के गांधी मंडेला का था भारत से गहरा नाता

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 22:06

‘दक्षिण अफ्रीका के गांधी’ कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला का भारत से गहरा नाता था और भारत के ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी तथा उनके बीच अक्सर समानताएं खोजी जाती हैं।

नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 19:18

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने वाले नेल्सन मंडेला के पार्थिव शरीर को आज यहां एक सैन्य अस्पताल लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं।

नेल्सन मंडेला मेरे आदर्श हैं : मलाला यूसुफजई

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 19:03

पाकिस्तान की किशोर सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने आज दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अपना ‘आदर्श’ बताया और कहा कि वह दुनियाभर के लोगों के लिए ‘प्रेरणा’ हैं।

...जब मंडेला से मिलकर भावुक हो गई थीं सोनिया गांधी

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 18:10

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उस समय कुछ भावुक हो गयी थीं जब उन्होंने सुना कि किस प्रकार अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस उनकी सास इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की ऋणी है।

मंडेला के सम्मान में 5 दिन का राजकीय शोक

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 17:44

केंद्र सरकार ने दक्षिणी अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. नेल्सन मंडेला के निधन पर उनके सम्मान में 6 से 10 दिसंबर तक पांच दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। गांधी के विचारों से प्रेरित एवं रंगभेद विरोधी नेता मंडेला का गुरुवार 5 दिसंबर की रात देहांत हो गया।

वैश्विक नेता और शांति के दूत थे नेल्सन मंडेला

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 16:01

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभा कर दुनिया भर में अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बन चुके नेल्सन मंडेला ने ना सिर्फ पूरे अफ्रीकी महाद्वीप को बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों को भी स्वतंत्रता की भावना से ओत-प्रोत किया था।

जानें- नेल्सन मंडेला के निधन पर बॉलीवुड ने क्या कहा

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:48

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया।

संसद के दोनों सदनों ने मंडेला को श्रद्धांजलि दी

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:37

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने के बाद शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

नेल्सन मंडेला सच्चे गांधीवादी और महामानव थे : प्रधानमंत्री

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 13:14

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें सच्चा गांधीवादी बताया।

नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल?

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 12:12

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

मानवता के लिए प्रेरणा के प्रतीक थे नेल्सन मंडेला: प्रणब

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 10:15

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वैश्विक रंगभेद विरोधी नायक नेल्सन मंडेला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘मानवता के लिए प्रेरणा के एक प्रतीक’ और ‘भारत के एक महान मित्र’ थे।

वैश्विक नेता और शांति के दूत थे नेल्सन मंडेला

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 09:47

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभा कर दुनिया भर में अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बन चुके नेल्सन मंडेला ने ना सिर्फ पूरे अफ्रीकी महाद्वीप को बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों को भी स्वतंत्रता की भावना से ओत-प्रोत किया था।

हमारे विश्व का सबसे प्रकाशमान ज्योतिपुंज चला गया: कैमरन

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 09:40

ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने नेल्सन मंडेला के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘हमारे विश्व के सबसे प्रकाशमान ज्योतिपुंजों में से एक आज चला गया।’’

मंडेला के निधन पर बराक ओबामा ने जताया शोक

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 08:51

अपने आप को नेल्सन मंडेला से प्रेरणा लेने वाले लाखों लोगों में से एक बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोध के प्रणेता के निधन पर शोक जताया और कहा कि दुनिया को उनके जैसा नेता दोबारा नहीं मिल सकता।

दुनिया के दूसरे गांधी मंडेला नहीं रहे, भारत समेत दुनिया भर में शोक

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 23:15

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के खिलाफ संघर्ष में महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने वाले और देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।

पूर्व पत्नी विनी ने कहा, नेल्सन मंडेला स्वस्थ हैं

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 09:50

वैश्विक शांति के प्रतीक नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विन्नी मैडिकिजेला-मंडेला ने कहा है कि मंडेला अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। करीब तीन माह तक अस्पताल में रहे मंडेला फिलहाल घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मंडेला की पोती ने जनता के प्रति जताया आभार

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 14:13

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पोती नेडिलेका ने उनके दादा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों द्वारा प्रार्थना किए जाने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया है

नेल्सन मंडेला को घर लाया गया, स्थिति गंभीर

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 18:03

नस्लभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति मंडेला को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा अब घर पर ही उन्हें गहन चिकित्सा उपचार मिलता रहेगा। उनकी स्थिति अभी गंभीर और अस्थिर बनी हुई है।

`कभी-कभी अस्थिर हो जाती है नेल्सन मंडेला की हालत`

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 19:08

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने आज कहा कि रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की हालत कभी-कभी ‘अस्थिर’ हो जाती है लेकिन वे बीमारी के खिलाफ संघर्ष में ‘महान जिजीविषा’ दिखा रहे हैं।

मंडेला की सेहत में धीमा मगर लगातार सुधार

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 20:48

रंगभेद के खिलाफ मुहिम के नायक नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में धीमा लेकिन निरंतर सुधार हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति 95 वर्षीय मंडेला फेफड़ों में संक्रमण के कारण दो महीने से अधिक समय से अस्पताल में हैं।

बुबका ने लिया मंडेला की टिप्पणी का सहारा

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 11:28

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अगले अध्यक्ष बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे महान पोल वाल्ट खिलाड़ी सर्जेई बुबका के घोषणा पत्र की मुख्य नीति दुनिया भर के युवाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

`नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार`

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 18:06

रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में निरंतर सुधार दिख रहा है। वह करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती हैं।

नेल्‍सन मंडेला की सेहत में लगातार सुधार

Last Updated: Tuesday, July 23, 2013, 10:53

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी।

अदम्य भावनाओं के प्रतीक हैं मंडेला : सोनिया

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 16:39

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता नेल्सन मंडेला के 95वें जन्मदिन के मौके पर आज कहा कि वह मानवाधिकारों के मूल्यों में भरोसा रखने वाले लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका मनाएगा मंडेला का 95वां जन्मदिन

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 18:57

दक्षिण अफ्रीका अपने रंगभेद नीति विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के कल (गुरूवार को) 95वें जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ है जबकि देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति अभी भी नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

`मंडेला को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी`

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 20:36

दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें आशा है कि नेल्सन मंडेला को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

मंडेला पर हो रहा इलाज का असर, लेकिन हालत अब भी गंभीर

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 08:33

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अस्पताल में नेल्सन मंडेला को देखने के बाद आज कहा कि उन पर इलाज का असर तो हो रहा है पर उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है ।

नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर लेकिन स्थिर

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 20:21

दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने आज कहा कि बीते कई दिनों से बीमार चल रहे नेल्सन मंडेला की हालत ‘गंभीर लेकिन स्थिर’ बनी हुई है।

अस्पताल में भर्ती मंडेला का हालत अब भी गंभीर

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 22:48

दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला फेफड़ों के संक्रमण के कारण अब भी अपनी जिन्दगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति की हालत अब गंभीर बनी हुई है।

निष्क्रिय हालत में मंडेला, जीवनरक्षक प्रणाली हटाने की सलाह

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला का इलाज कर रहे डाक्टरों ने कहा है कि वह ‘स्थायी रूप से निष्क्रिय हालत’ में हैं। डाक्टरों ने उनके परिवार को एक सप्ताह पहले उनकी जीवन रक्षक प्रणाली हटाने का सुझाव भी दिया था।

मंडेला की हालत नाजुक, लीक कागजातों से खुलासा

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 00:09

अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत बेहद नाजुक है। अदालत के लीक कागजातों से यह खुलासा हुआ है। मंडेला के रिश्तेदारों ने 28 जून को ये कागजात अदालत को सौंपे थे।

नेल्सन मंडेला की हालत ‘गंभीर, लेकिन स्थिर’

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 23:30

रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है।

मंडेला की लंबी बीमारी की वजह पुरखों का शाप!

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 13:55

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला जिस कुल से आते हैं उस कुल के बुजुर्गों के मुताबिक मंडेला के मन को तभी शांति मिल सकती है कि जब उनके परिवार में जारी विवाद खत्म हो जाए ।

विरोध के बीच मंडेला के परिवार से मिले ओबामा

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 23:04

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुआ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के परिवार वालों से मुलाकात की।

मंडेला की हालत ‘नाजुक लेकिन स्थिर’ : जुमा

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 21:01

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने शनिवार को देश के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के बारे में बताया कि उनकी हालत अभी ‘नाजुक लेकिन स्थिर’ है साथ ही उन्होंने आशा जतायी कि 94 वर्षीय नेता को जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

`नेल्सन मंडेला से मिलने नहीं जाएंगे बराक ओबामा`

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 16:35

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने राजनीतिक आदर्श नेल्सन मंडेला से मिलने अस्पताल नहीं जाएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

द. अफ्रीका पहुंचे ओबामा, मंडेला का जानेंगे हाल

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 21:12

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रिटोरिया के अस्पताल में अपनी जिन्दगी की लड़ाई लड़ रहे अपने ‘हीरो’ के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे।

मंडेला की बड़ी बेटी ने कहा, ‘गिद्ध’ है विदेशी मीडिया

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 08:31

नेल्सन मंडेला की बड़ी बेटी ने उनके पिता के गिरते स्वास्थ्य की खबरों को पाने की कोशिश के दौरान परिवार की भावनाओं और अफ्रीकी परंपराओं का पालन करने में असफल रही विदेशी मीडिया को ‘गिद्ध’ कहकर आज उसकी आलोचना की।

मंडेला की हालत नाजुक, बेटी ने कहा- कुछ भी हो सकता है

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 18:15

रंगभेद नीति के धुर विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की बड़ी बेटी का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत बहुत ‘नाजुक’ है और कुछ भी हो सकता है दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने गुरुवार को अपनी मोजाम्बीक यात्रा रद्द कर दी ।

मंडेला की हालत बेहद नाजुक, जूमा ने रद्द किया दौरा

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 10:30

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की नाजुक हालत को देखते हुए मोजाम्बिक की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वह अस्पताल में मंडेला को देखने गए थे।

जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं नेल्सन मंडेला

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 21:56

रंगभेद का जोरदार विरोध करने वाले दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला की सेहत और ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें देश के एक अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है जहां करीब तीन सप्ताह पहले फेफड़े में संक्रमण के बाद इस 94 वर्षीय नेता को भर्ती कराया गया था ।

मंडेला की हालत अब भी गंभीर, पुश्तैनी घर में एकत्र हुआ परिवार

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 08:46

अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद नीति विरोध नेता 94 वर्षीय नेल्सन मंडेला के संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं है और हालत नाजुक बनी हुई है दूसरी ओर उनका परिवार नाजुक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कुनु स्थित उनके पुश्तैनी मकान में आज एकत्र हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के गांधी नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 11:45

फेफड़ों में संक्रमण के चलते दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक हो गई है।

नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार: जुमा

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 20:15

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज कहा कि फेफड़े के संक्रमण का सामना कर रहे नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार जारी है लेकिन उनकी हालत अब भी गंभीर है।

नेल्सन मंडेला की हालत में हो रहा सुधार: जैकब जुमा

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 22:42

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने बुधवार को घोषणा की है कि अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की सेहत में सुधार हुआ है। मंडेला पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

नेल्सन मंडेला की हालत में कोई सुधार नहीं

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 18:34

दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र के स्तंभ माने जाने वाले और नोबेल पुरस्कार विजेता नेता नेल्सन मंडेला को फेफड़ों के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए आज पांच दिन हो गए हैं और राष्ट्रपति जैकब जुमा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मंडेला की हालत में सुधार नहीं, सुरक्षा बढ़ाई गई

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 19:13

फेफड़ों में संक्रमण के चलते पिछले चार दिन से सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला की हालत लगातार ‘गंभीर लेकिन स्थिर’ बनी हुई है और उधर, अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है ।

मंडेला के फेफड़े में संक्रमण, फिर अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:05

फेफड़ों का संक्रमण फिर से होने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने गंभीर लेकिन स्थिर हालत में दूसरा दिन अस्पताल में बिताया जिससे विश्वभर में रंगभेदी नेता की हालत को लेकर चिंता बढ़ रही है।

नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 13:51

रंगभेद विरोधी मुहिम के प्रणेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को कल देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

नेल्सन मंडेला को अस्पताल से छुट्टी मिली

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 22:10

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को 10 दिन तक निमोनिया के इलाज के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

मंडेला को `किंग ऑफ ह्युमन इक्वालिटी` सम्मान

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 13:07

वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल (डब्ल्यूबीसी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को देश में रंगभेद नीति के खिलाफ दशकों तक किए गए उनके संघर्ष के लिए उन्हें `किंग ऑफ ह्युमन इक्वालिटी` उपाधि से सम्मानित किया है।

भारतीय मूल की महिला को अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते थे मंडेला

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 10:10

नस्लभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला कभी भारतीय मूल की एक महिला को दिल दे बैठे थे और उसे अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते थे, लेकिन महिला ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

नेल्सन मंडेला की तबीयत में सुधार

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 10:56

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में सुधार हो रहा है। फेफड़े में दोबारा संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 94 वर्षीय मंडेला को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नेल्सन मंडेला फिर से अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Thursday, March 28, 2013, 17:49

रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को फेफड़ों के संक्रमण के कारण आज एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

मंडेला की यादाश्त अब खत्म हो रही है: मित्र

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 20:41

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के एक करीबी दोस्त ने आज कहा कि नस्लभेद विरोधी आंदोलन के इस नायक की यादाश्त अब खत्म हो रही है।

स्वास्थ्य जांच के लिए रात भर अस्पताल में रहे मंडेला

Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 19:45

रंगभेद नीति विरोधी आंदोलन के प्रणेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को शनिवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह रातभर रहे।

नेल्सन मंडेला फिर अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 08:12

रंगभेद नीति के विरोध में आंदोलन चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को आज नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंडेला का स्वास्थ्य पहले से बेहतर : जुमा

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 17:38

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा सोमवार को अस्वस्थ नेलसन मंडेला की खैरियत पूछने गए और बताया कि उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है।

नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 10:41

दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा हैं, जिससे उनका इलाज कर रहे चिकित्सक संतुष्ट हैं।

नेल्सन मंडेला फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 18:35

दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोध के प्रतीक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला बार-बार होने वाले फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित हैं लेकिन उन पर इलाज का असर हो रहा है।

ओबामा ने चुनाव जीतने के लिए गांधी का भी लिया सहारा

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 18:46

अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बने बराक ओबामा ने अपने चुनाव प्रचार में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे वास्तविक बदलाव लाने के लिए समय की जरूरत है जिन्हें उन महान नेताओं ने शुरू किया था।

94 बरस के हुए दक्षिण अफ्रीका के `गांधी` नेल्सन मंडेला

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 00:40

दक्षिण अफ्रीका के साथ आज पूरी दुनिया में नेल्सन मंडेला का 95वां जन्मदिन मनाया गया। दक्षिणी अफ्रीका में लोगों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर कम से कम 67 मिनट के लिए सार्वजनिक सेवा की।

ओबामा को फिर बापू याद आए

Last Updated: Sunday, March 4, 2012, 09:22

बराक ओबामा ने अपने दो नायकों महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को याद करते हुए लोगों से कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर वह इन्हीं दो शख्सियतों की तरह ‘वास्तविक बदलाव’ के वादे को पूरा करेंगे।

नेल्सन मंडेला अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Saturday, February 25, 2012, 14:07

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आशय की घोषणा राष्ट्रपति भवन की ओर से की गई है।