शीतलहर - Latest News on शीतलहर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

कश्मीर में शीतलहर जारी, करगिल में पारा -19.2 डिग्री

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:24

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी है क्योंकि अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे रहा तथा सीमांत नगर करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यूपी में शीतलहर का प्रकोप, स्कूल बंद करने के आदेश

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:36

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, कई जगह पारा 0 से नीचे

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:00

कश्मीर घाटी शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शीतलहर की गिरफ्त में पूरा उत्‍तर भारत, दिल्‍ली में रहा सबसे सर्द दिन

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 11:01

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कड़ाके की सर्दी के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संपूर्ण उत्‍तर भारत में तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है और दिल्ली में दिसंबर का एक दशक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप जारी

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 14:36

कश्मीर और लद्दाख के कई भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई और श्रीनगर शहर सहित कई स्थानों पर रविवार की रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात थी।

उत्तर भारत में शीतलहर, लेह का पारा -15 डिग्री सेंटीग्रेड

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 21:59

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल इससे निजात मिलता नहीं दिख रहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी हुई है। हिमाचल और कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।

शीतलहर से पूरे उत्तर भारत की छूटी कंपकंपी

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 21:40

उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है जबकि कई जगहों पर तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आसमान खुला रहा और धूप खिली हुई थी, लेकिन बर्फीली हवाओं से दिन ठिठुरन भरी रही।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 15:06

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बुधवार को शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया जबकि राज्य में कई जगहों पर पारे में और भी गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल, यह कोहरे से मुक्त दिन रहा और धूप से दिन खिला रहा।

दिल्ली और एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, रेल और विमान सेवाओं पर असर

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:44

दिल्ली एनसीआर सोमवार को कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। सोमवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है।

डल झील के कुछ हिस्से जमे, पारा -4 के नीचे गया

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 14:42

कश्मीर घाटी में शीत लहर के जारी रहने पर मशहूर डल झील के कुछ हिस्से और अन्य जलस्रोत जम गए हैं। कल रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

कश्मीर घाटी और लद्दाख में शीतलहर जारी

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 14:32

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी है और न्यूनतम तापमान हिमांक (जमाव के बिंदु) से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

बिहार में कोहरे व शीतलहर का प्रकोप जारी

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 11:05

राजधानी पटना सहित राज्य भर में ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में गणतंत्र दिवस के मोके पर शनिवार को कोहरे के बीच ही झंडोत्तोलन किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

यूपी में शीतलहर जारी, कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 11:02

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड और शीतलहर का दौर अभी दो-चार दिनों तक जारी रहेगा। इस बीच कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यूपी में शीतलहर, कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 10:16

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है।

यूपी-बिहार में शीतलहर जारी, दिल्ली को राहत

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 22:44

दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। जम्मू-कश्मीर में घाटी समेत पूरे राज्य में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी शीतलहर से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।

यूपी में शीतलहर जारी,ठंड से 16 और मरे

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 15:51

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके भयंकर शीतलहर की चपेट में हैं और गलन भरी सर्दी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड लगने से राज्य में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी।

उ. भारत में शीतलहर का कोहराम, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 00:38

मंगलवार को कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र के महाबालेश्वर तक ठंड का असर देखा गया। उत्तर भारत में शीतलहर ने कोहराम मचा रखा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 धंटों के दौरान 114 लोगों के मरने की खबर मिली है।

ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 10:52

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और बढ़ती शीतलहर लोगों की जिदंगी पर भारी पड़ रही है।

बिहार: शीतलहर से हवाई और रेल सेवा बाधित

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:34

बिहार में बीते चार दिनों से जारी शीतलहर के कारण आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है जबकि रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं।

यूपी में ठंड का कहर,24 घंटे में 76 मरे

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 11:33

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और शीतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अब तक 100 मरे

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 10:35

समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में और 16 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण देशभर में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे उत्तर भारत में जानलेवा ठंड, यूपी में 11 और की मौत

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 19:32

उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के तमाम उत्तरी राज्यों में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड से 11 और लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में भीषण ठंड का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है।

यूपी में घना कोहरा, तापमान गिरा

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 11:20

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घना कोहरा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान गिरा है और सर्दी बढ़ी है।

कड़ाके की ठंड से उत्‍तर भारत कांपा, यूपी में अब तक 107 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 09:56

समूचे उत्तर भारत के भीषण ठंड की चपेट में होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी ने पिछले 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उधर, ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश में 15 और लोगों की जान चली गई। यूपी अब तक ठंड से मरने वालों की संख्‍या 107 हो गई है।

यूपी में शीतलहरी से 11 लोग मरे

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 11:27

उत्तर प्रदेश में शीतलहर बढ़ने से बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई है।

उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरे

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 14:26

पूरा उत्‍तर भारत जबरदस्‍त शीतलहर एवं ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि ठंड के चलते आम लोगों को खासी दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में पारा लुढ़का, शीतलहर का कहर जारी

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 11:16

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, 60 से ज्‍यादा मरे

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 10:08

देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी हिस्से में कोहरे का कोहराम और शीतलहर का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत पूरे उत्‍तर भारत में शीतलहर के प्रकोप से अब तक 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी में शीतलहर बनी जानलेवा, 47 मरे

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 11:40

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जानलेवा बनती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भीषण ठंड से सूबे के अलग-अलग जिलों में 47 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बिहार में कंपकपा देने वाली ठंड

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 15:55

बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं के कारण दिन में आसमान साफ रहने के बावजूद अत्यधिक ठंड महसूस हो रही है।

शीतलहर की चपेट में उ. भारत, यूपी में 7 की मौत

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 10:54

पूरे उत्‍तर भारत शीतलहर का कहर जारी है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों, हवाई यातायात आदि पर काफी असर पड़ा है।

यूपी में शीतलहर-ठंड का कहर, 27 मरे

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 12:32

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी से सोमवार को 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आने वाले दिनों में घने कोहरे का असर जारी रहने की सम्भावना है।

उ. भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी में 26 मौतें

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 11:51

पूरे उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कोहरे की मार के चलते ट्रेनों व हवाई यातायात पर खासा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली आने-जाने वाली करीब 39 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है और ये ट्रेनें लेट चल रही हैं। राजधानी दिल्‍ली में भी कोहरा व ठंड के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

शीतलहर से फसली नुकसान पर भी अब मुआवजा

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 15:48

शीतलहर और पाले के कारण फसलों को होने वाले नुकसान को अब केंद्र और राज्य की ओर से सहायता मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने ऐसे मौसम को प्राकृतिक आपदाओं में शामिल करने का फैसला किया है।

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर से राहत नहीं

Last Updated: Thursday, February 16, 2012, 08:27

पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान के गुरुवार को सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली।

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 09:08

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है और तापमान में और चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रसिद्ध गुलमर्ग रिसार्ट में तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

उत्तर भारत में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 13:35

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया क्योंकि क्षेत्र में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई तथा शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किल को और बढ़ा दिया।

उत्तर भारत में शीतलहर से राहत

Last Updated: Monday, January 16, 2012, 15:32

उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में सोमवार को बढ़ोतरी होने से निवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। दिल्लीवासी जब सुबह उठे तो कल रात में वर्षा के बाद मौसम काफी सुहावना था क्योंकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तर भारत में भीषण ठंड से राहत नहीं

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 03:45

कुछ दिनों से भारी बर्फबारी और बारिश के चलते पूरा उत्तर भारत बुधवार को भी कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में रहा। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को भी ठिठुरा रही है।

पूरा उत्‍तर भारत शीतलहर की चपेट में

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 06:27

उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में सर्द हवाओं के चलने के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश समेत अन्‍य कई राज्‍यों में कड़कड़ाती ठंड से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

पंजाब व हरियाणा में शीतलहर जारी

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 10:17

हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को भी लोगों ने कड़कड़ाती ठंड का सामना किया। अमृतसर 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कश्मीर घाटी में शीतलहर से राहत

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 10:44

ताजा हिमपात और बारिश से कश्मीर में एक माह से चल रही शीतलहर से लोगों को राहत मिली।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 10:35

उत्तर भारत में बुधवार को शीतलहर का कहर और बढ़ गया साथ ही घने कोहरे के कारण क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन बाधित रहा। राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप खिली लेकिन इसके बावजूद ठंड जारी रही।

कश्मीर में शीतलहर जारी, तापमान गिरा

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 10:25

कश्मीर में अभी भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान में अभी भी गिरावट आई है जो लगातार शून्य से नीचे है।

साल के अंतिम दिन भी दिल्ली में कोहरा

Last Updated: Saturday, December 31, 2011, 08:06

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2011 के आखिरी दिन भी शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रहा।

पंजाब,हरियाणा में शीतलहर से राहत

Last Updated: Thursday, December 29, 2011, 09:42

लगातार कुछ दिनों तक शीतलहर की मार झेलने के बाद पंजाब और हरियाण के लोगों को न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिला।

शीतलहर से राहत के फिलहाल आसार नहीं

Last Updated: Tuesday, December 27, 2011, 03:26

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से कम रहा। ठंड से मरने वालों की संख्या देश भर में 133 हो चुकी है।

उत्तर भारत में शीतलहर से राहत नहीं

Last Updated: Monday, December 26, 2011, 15:14

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर सोमवार भी जारी रहा और क्षेत्र में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से कम रहा।

देशभर में ठंड से 114 लोगों की मौत

Last Updated: Thursday, December 22, 2011, 17:53

देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में जबर्दस्त शीतलहर से कोई भी राहत नहीं मिलने के बीच गुरुवार को ठंड से 24 और लोगों की मौत होने के साथ ही पूरे देश में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई।

दिल्ली में धूप खिली तो थोड़ी राहत मिली

Last Updated: Thursday, December 22, 2011, 06:54

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह खुशनुमा धूप देखकर दिल्लीवासियों के चेहरे खिल उठे जबकि तापमान सामान्य से नीचे रहा ।

गुरुवार को कोहरे से मिली राहत

Last Updated: Thursday, December 22, 2011, 04:55

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड से तो नहीं लेकिन हां कोहरे की चादर से जरूर राहत मिल गई।

कोहरे व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Wednesday, December 21, 2011, 10:50

देश के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे एवं शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार और दिल्ली में शीत लहर जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण पिछले 24 घंटों में 40 लोगों की मौत की खबर है।

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

Last Updated: Tuesday, December 20, 2011, 11:25

दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। ज्यादातर हिस्सों ने न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।

शीतलहर जारी, यूपी में छह और मरे

Last Updated: Sunday, December 18, 2011, 15:59

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है जिससे छह और लोगों की मौत हो गई और सड़क तथा रेल यातायात बाधित रहा। सभी मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं।

यूपी में शीतलहर जारी, 9 और मरे

Last Updated: Sunday, December 18, 2011, 04:42

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण चलने वाली सर्द हवाओं के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में पारा लगातार नीचे आता जा रहा है।

उत्तर भारत में भीषण शीतलहर

Last Updated: Saturday, December 17, 2011, 17:41

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है जिससे नौ और लोगों की मौत हो गई जबकि घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का कहर

Last Updated: Friday, December 16, 2011, 12:48

दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया।यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इससे 11 लोगों के मरने की खबर है।

कश्मीर में शीतलहर, पारा शून्य से नीचे

Last Updated: Saturday, November 26, 2011, 13:05

कश्मीर शीतलहर की चपेट में है क्योंकि पूरे घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे गिर गया है।