वीके सिंह - Latest News on वीके सिंह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

वीके सिंह ने सुहाग की पदोन्नति पर रोक के निर्णय को उचित ठहराया

Last Updated: Wednesday, June 11, 2014, 09:43

रक्षा मंत्रालय की ओर से जनरल (अवकाशप्राप्त) वीके सिंह के सेना प्रमुख मनोनीत दलबीर सिंह सुहाग की पदोन्नति पर रोक लगाने के निर्णय को ‘अवैध’ करार दिये जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री सिंह ने अपने कदम को उचित ठहराया।

वीके सिंह गाजियाबाद से जीते, राजबब्बर को हराया

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 11:45

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी वीके सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार राजबब्बर को हराया। वीके सिंह ने 40 हजार से अधिक मतों से राजबब्बर को शिकस्त दी है। आप पार्टी ने इस सीट पर शाजिया इल्मी को उतारा था। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था लेकिन वीके सिंह ने बाजी मार ली है।

यूपीए के कार्यकाल में सेना हुई कमजोर : वीके सिंह

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 22:34

पूर्व सेनाध्यक्ष और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े वी.के. सिंह ने आज आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्ष के दौरान केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में सेना कमजोर हुई है।

नीतियां हों ऐसी कि दुश्मन हमारे सैनिकों का सर काटने की हिम्मत न कर सके : वीके सिंह

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 14:57

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने आज यहां कहा कि देश की नीतियां ऐसी होनी चाहिए कि जिनसे कोई भी दुश्मन हमारे सैनिकों का सर काटने का दुस्साहस न कर सके और हमारी सरकार सिर्फ देखती न रह जाए।

वीके. सिंह ने लगाया बूथ कैप्चर करने का आरोप

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 23:23

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी वी. के. सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं पर धौलाना में बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाया जबकि इसी पार्टी के दो नेताओं ने खोड़ा में भाजपा के एजेंट को धमकाया।

वीके सिंह ने शाजिया इल्मी को राष्ट्र विरोधी करार दिया

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:44

आप नेता और अपनी प्रतिद्वन्द्वी शाजिया इल्मी पर करारा निशाना साधते हुए गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह ने उन्हें राष्ट्र विरोधी करार दिया।

अजय माकन, वीके सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा ने भरे पर्चे

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 21:17

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन, पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पत्रकार से नेता बने आशुतोष जैसे कांग्रेस, भाजपा और आप के कुछ प्रमुख नेताओं ने आज लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये।

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 19:53

गाजियाबाद से पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह को भाजपा अपना प्रत्याशी बनायेगी। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

भाजपा में टिकट बंटवारे पर घमासान, गाजियाबाद में वीके सिंह, चंडीगढ़ में किरण खेर का विरोध

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 14:18

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लोकसभा टिकट के बंटवारे को लेकर मारामारी बढ़ती जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय नेताओं को टिकट न दिए जाने पर पार्टी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

वी. के. सिंह भाजपा में, वाराणसी में रिक्शा चालकों तक पहुंचे राहुल

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 23:24

पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह आज (शनिवार को) भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में वीके सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ-साथ कई रिटायर आर्मी अधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि वीके सिंह राजस्थान के झुंझुनूं से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार होंगे।

भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 23:19

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे। आयु के मुद्दे पर उनकी सरकार के साथ लंबी लड़ाई चली थी।

सरकार और सेना में अविश्वास चिंता का विषय: बीजेपी

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 20:34

भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल ए के चौधरी के उस बयान पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा कि 2012 में दिल्ली के पास सेना की इकाइयों की हलचल पर सरकार और सेना के बीच अविश्वास हो सकता था।

जन समस्याओं का समाधान सड़क से नहीं : वीके सिंह

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:56

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हर बार सड़कों पर उतर कर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता।

J&K विधान परिषद के समक्ष पेश नहीं हुए वीके सिंह

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 23:08

पूर्व सैन्य प्रमुख वीके सिंह उनके खिलाफ लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के संबंध में जम्मू कश्मीर विधान परिषद के सामने दूसरी बार पेश नहीं हुए।

अन्‍ना हजारे और `आप` के मतभेद सामने आए, गोपाल राय को लगाई फटकार

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 23:58

अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी के बीच मतभेद शुक्रवार को खुलकर सामने आ गए जब यहां हजारे के अनशन स्थल पर भाषण दे रहे जनरल वी के सिंह को बीच में टोकने पर हजारे ने आप के सदस्य गोपाल राय से नाराजगी जताते हुए उन्हें गांव से चले जाने को कह दिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई अकेले भी जारी रखूंगा : अन्ना हजारे

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 19:13

जन लोकपाल बिल को पारित कराने की मांग को लेकर अपने गांव रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को ‘आप’ नेता गोपाल राय की खिंचाई की। जनरल वीके सिंह से विवाद करने पर अन्ना हजारे ने राय को फटकार लगाई। अन्ना के अनशन का आज चौथा दिन है।

अन्ना ने लगाई गोपाल राय को फटकार, रालेगण सिद्धी से बाहर जाने को कहा

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 16:37

जनलोकपाल बिल की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के आंदोलन में चौथे दिन शुक्रवार को उस वक्त विवाद हो गया जब पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने अपने भाषण में इशारों ही इशारों में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को एक धोखाधड़ी बताया।

तेजिंदर की अर्जी पर पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को नोटिस

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 19:25

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह की याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को गुरुवार को नोटिस जारी किया। तेजिंदर सिंह ने याचिका में पूर्व सेना प्रमुख और चार अन्य सैन्य अधिकारियों को आपराधिक मानहानि मामले में दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की है।

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह की जमानत रद्द करने को दी याचिका

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 19:26

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में सोमवार को याचिका दायर करके पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह को दी गई जमानत रद्द करने अपील की। तेजिंदर सिंह ने वी के सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामला दर्ज किया था।

पीएमओ, सैन्‍य अफसरों ने लीक की सूचनाएं: वीके सिंह

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 23:18

थलसेना के पूर्व प्रमुख वीके सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा एक ‘साजिश’ के तहत संवेदनशील सूचनाएं लीक की गई थीं। सिंह ने सच्चाई सामने लाने के लिए जांच कराने की मांग भी की।

सुप्रीम कोर्ट ने वीके सिंह के खिलाफ अवमानना कार्यवाही खत्म की

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 19:24

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के खिलाफ अवमानना कार्यवाही बुधवार को खत्म कर दी। इससे पहले जनरल वीके सिंह ने बिना शर्त माफी मांग ली और अपनी उम्र संबंधी विवाद के फैसले को लेकर न्यायपालिका के बारे में दिया गया अपना बयान वापस ले लिया।

वीके सिंह ने जेएंडके विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का दिया जवाब

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 00:25

पूर्व सेना प्रमुख (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें जारी किए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस का मंगलवार को जवाब दे दिया।

उम्र विवाद: वीके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 23:23

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने अवमाननापूर्ण बयान के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। वीके सिंह ने आयु विवाद पर अपनी टिप्पणियों को लेकर शीर्ष कोर्ट से माफी मांगी है।

सैन्य तख्तापलट की खबर किसी के इशारे पर आई: वीके सिंह

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 14:29

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने जनवरी 2012 में सैन्य तख्तापलट के कथित प्रयास की कहानी को खारिज करते हुए कहा है कि यह कहानी एक ‘बहुत ही उर्वर दिमाग’ की उपज थी तथा यह किसी के इशारे पर रची गई थी।

जनरल वी के सिंह ने साधा मनमोहन सिह पर निशाना

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 19:26

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा है जिन्होंने ‘‘ऐसे मामलों में लाचारी जतायी’’ जो कि बेहद मामूली थे।

जनरल वीके सिंह ने आयु विवाद में PMO को घसीटा

Last Updated: Friday, November 8, 2013, 19:57

अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में सरकार के साथ उच्चतम न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ने वाले पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वी. के. सिंह ने अपनी आयु को लेकर उठे विवाद और टाट्रा ट्रक घोटाला मामलों में प्रधानमंत्री कार्यालय को घसीटते हुए आरोप लगाया है कि वहां के एक वरिष्ठ अफसर ने मुद्दों का ताना-बाना बुना।

2014 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 09:44

पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लडने के संकेत दिये हैं। सिंह ने कल यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान लोकसभा चुनाव लडने के बारे में पूछे जाने पर ये संकेत दिये।

SC कोर्ट ने पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह को लगाई फटकार

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 17:42

सुप्रीम कोर्ट ने उसके आदेश के संदर्भ में पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों के लिये उन्हें आड़े हाथ लेते हुये कहा कि किसी को भी न्यायालय को बदनाम करने और उसके निर्णय की मंशा पर टिप्पणी की इजाजत नहीं दी जा सकती।

वीके सिंह को तलब करेगी जम्मू-कश्मीर विधानसभा

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 17:28

जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों को धन देने वाले बयान को लेकर पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जम्मू-कश्मीर विधासभाध्यक्ष ने इस आरोप पर कि सेना ने मंत्रियों को धनराशि का भुगतान किया कहा है, मैं पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक मौका दूंगा। अब यह लगभग तय है कि मंत्रियों को धन देने के मामले को लेकर पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह से स्‍पष्‍टीकरण मांगा जाएगा।

वीके सिंह के आरोपों की जांच को लेकर जेएंडके विस में प्रस्‍ताव पास

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 22:33

जम्मू कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र से पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के उन आरोपों की व्यापक और समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है जो राज्य के मुख्यधारा के नेताओं को राजनीतिक भुगतान करने से जुड़ा है।

वीके सिंह से मिले अन्ना, कहा साथ काम करते रहेंगे

Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 09:09

आपसी संबंधों में आए गतिरोध के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह से बुधवार को मुलाकात की।

उम्र विवाद पर वी.के. सिंह को नोटिस

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 17:18

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह को नोटिस जारी कर यह बताने के लिए कहा है कि जन्मतिथि मुद्दे पर शीर्ष अदालत के फैसले पर सवाल उठाने के लिए क्यों नहीं उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए।

8 पूर्व सैन्य प्रमुखों ने वीके सिंह के दावे को खारिज किया

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 20:56

सेना के आठ पूर्व सैन्य प्रमुखों ने जनरल (सेवानिवृत) वीके सिंह के इस दावे को खारिज कर दिया कि सेना आजादी के बाद से जम्मू कश्मीर में स्थिरता लाने के लिए राज्य के कुछ खास मंत्रियों को धन दे रही है।

मंत्रियों को धन देने के वीके सिंह के दावे को किया खारिज

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 10:51

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिन्हा ने कश्मीर में राजनीतिक नेताओं का वित्तपोषण करने के जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह के दावे को खारिज किया और उनके द्वारा किए गए दावे की एक विश्वसनीय, निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

वी के सिंह के दावों की पड़ताल कर रही है सरकार: पीएम

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 22:15

जम्मू कश्मीर में कुछ मंत्रियों को सेना द्वारा स्थिरता के नाम पर धन दिये जाने के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के बयान से नाराज दिखाई दे रही सरकार ने कहा कि वह सचाई का पता लगाने के लिए मामले की पड़ताल कर रही है।

वीके सिंह के आरोपों की जांच कराए केंद्र : उमर

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 20:59

जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों को सेना की ओर से धन दिए जाने की पूर्व सैन्य प्रमुख वीके सिंह की टिप्पणी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि केन्द्र सरकार को इसकी गहन जांच करानी चाहिए

वीके सिंह की टिप्पणी ‘अत्यंत गैरजिम्मेदाराना’ : आनंद शर्मा

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 19:08

केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पूर्व सैन्य प्रमुख वीके सिंह की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनका बयान ‘अत्यंत गैरजिम्मेदाराना’ है और उन्होंने अपने उच्च पद की गरिमा को चोट पहुंचाई है।

पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह के दावे से उठा `तूफान`

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 08:38

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के.सिंह ने मंगलवार को अपने बचाव का प्रयास करते हुए दावा किया कि जम्मू एवं कश्मीर के मंत्रियों को सेना के गुप्तकोष से धन उपलब्ध कराया जाता है। उनके इस दावे से राजनीतिक हलके में तूफान उठ गया है। उनके दावे की जांच कराने और लाभ लेने वालों की पहचान करने की मांग की गई है।

वी के सिंह के बयान पर विवाद, राजनीति गरमाई

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 18:56

पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वी के सिंह के इस बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है कि जम्मू कश्मीर में मंत्रियों को पैसा दिया जाता है। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने इस बयान को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए मांग की कि जनरल सिंह को मंत्रियों के नाम बताने चाहिए।

वीके सिंह के दावे से कश्मीर में राजनीतिक बहस तेज

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 17:01

पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी.के.सिंह ने दावा किया है कि जम्मू एवं कश्मीर के सभी मंत्री सेना के गुप्त कोष से धन प्राप्त करते रहे हैं। इसके बाद राज्य के एक मंत्री ने इस तरह का कोई धन लेने की बात से इंकार किया है।

कश्मीर के मंत्रियों को दी गई रकम घूस नहीं थी : वीके सिंह

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 15:19

सेना द्वारा कश्मीर में नेताओं को पैसे देने के मसले पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटार्यड) वीके सिंह ने इस मामले पर सफाई दी है।

वीके सिंह नाम बतायें, सरकार करा सकती है जांच : शिन्दे

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 13:19

देश के पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल वीके सिंह के कश्मीर में कुछ मंत्रियों को सेना के धन देने के दावे पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि अगर ऐसा है तो वीके सिंह राजनीतिज्ञों के नाम बताएं जिन्हें सेना पैसे देती हैं। उन्होंने कहा कि यदि विवरण दिया जाता है तो हम जांच कर सकते हैं।

'जम्‍मू-कश्‍मीर में धन लेने वाले मंत्री का नाम बताएं पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह'

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 11:43

जम्मू-कश्मीर के सत्तारूढ़ दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने राज्य में कुछ मंत्रियों द्वारा धन लेने संबंधी पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें ऐसे मंत्रियों के नाम बताने की चुनौती दी।

वीके सिंह का दावा-घाटी में कुछ मंत्रियों को धन देती है सेना

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 23:45

सेना प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर सरकार को गिराने के प्रयास संबंधी खबरों को लेकर निशाने पर चल रहे सेवानिवृत जनरल वी के सिंह ने सोमवार रात दावा किया कि राज्य में ‘स्थायित्व’ के लिए कुछ मंत्रियों को धन दिया जाता है और यह आाजादी के समय से चल रहा है।

टीएसडी रिपोर्ट की प्रति के लिए वीके सिंह ने दायर की अर्जी

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 17:54

सेना की एक गोपनीय खुफिया इकाई की कथित गतिविधियों को लेकर आलोचनाओं से घिरे पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने सोमवार को एक आरटीआई आवेदन दाखिल कर तकनीकी सहायता विभाग (टीएसडी) के कामकाज को लेकर सेना की जांच रिपोर्ट की प्रति मांगी।

टीएसडी रिपोर्ट: वीके सिंह आज दे सकते हैं आरटीआई आवेदन

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 09:32

अपने द्वारा स्थापित गुप्त खुफिया इकाई की कथित गतिविधियों को लेकर निशाने पर चल रहे पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह सोमवार को आरटीआई आवेदन देकर टीएसडी के कामकाज की सैन्य जांच की प्रति मांगने पर विचार कर रहे हैं।

वीके सिंह का पलटवार, कहा- आरोप बेतुका औऱ दुर्भावना से प्रेरित

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 23:51

गुप्त खुफिया इकाई की कथित गतिविधियों को लेकर निशाने पर आए पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को दुर्भावना से प्रेरित बताया।

सेना को बदनाम करने वालों को सजा मिलेगी : कांग्रेस

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 20:47

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह द्वारा स्थापित एक खुफिया इकाई के दुरुपयोग के आरोपों पर कांग्रेस ने कहा कि भारतीय सेना के नाम को बदनाम करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जा सकता और उसे सजा मिलेगी।

मैं राष्ट्रवादी हूं, अभी भाजपा में शामिल होने के बारे में सोचा नहीं : वीके सिंह

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 20:29

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी तरह का करीबी संबंध होने से इंकार किया। सिंह ने कहा कि वह एक राष्ट्रवादी हैं जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि देश में एक भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

जनरल वीके सिंह के खिलाफ आरोप फर्जी : स्वामी

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 18:58

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के खिलाफ बोर्ड ऑफ आफिसर्स पैनल के आरोप ‘फर्जी’ हैं और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के करीब होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

वीके सिंह बोले-चाहता तो बिक्रम सिंह की तरक्की रोक सकता था

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 19:41

वर्ष 2010 में गठित गोपनीय खुफिया यूनिट पर उठे विवाद के एक दिन बाद पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा कि यूनिट (टेक्निकल सर्विसेज डिवीजन) को जो व्यक्तिगत सेना बता रहे हैं उन्हें सशस्त्र सेनाओं के बारे में जानकारी नहीं है।

सेना की रिपोर्ट के कानूनी औचित्य पर उठाया सवाल

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 23:47

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के अधिवक्ता ने सेना की उस रिपोर्ट के कानूनी औचित्य पर सवाल उठाया, जिसने खुफिया कोषों के दुरुपयोग के आरोप और उनके द्वारा गठित खुफिया इकाई के कामकाज की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई जांच परख के बाद ही : सरकार

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 23:10

सरकार ने आज कहा कि जनरल वीके सिंह द्वारा गठित खुफिया इकाई पर सेना की रिपोर्ट पर सावधानीपूर्वक जांच परख करने के बाद ही कार्रवाई करने के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।

मोदी से जनरल की नजदीकी पर बौखलाई सरकार: भाजपा

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 19:46

देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह पर एक राज्य में तख्ता पलट सहित कई संगीन इल्जाम लगाने संबंधी खबरों पर भाजपा ने शुक्रवार को तीखी प्रतिक्रिया करते हुए आरोप लगाया कि इस सेवानिवृत्त सैन्य प्रमुख का पीछे इसलिए पड़ा गया है क्योंकि उन्होंने रेवाड़ी रैली में नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा किया।

वीके सिंह पर पद के दुरुपयोग का आरोप, सीबीआई जांच की संभावना

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 15:57

सरकार तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की ओर से गठित खुफिया इकाई के कथित अनधिकृत अभियान और वित्तीय अनियमितता की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दे सकती है।

वीके सिंह के खिलाफ जांच की सिफारिश, विपक्ष ने बताया राजनीतिक प्रपंच

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 10:17

सेना की ओर से रक्षा मंत्रालय से जनरल वीके सिंह द्वारा बनाई गई गुप्त खुफिया इकाई के क्रियाकलापों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने का आग्रह को विपक्ष ने राजनीतिक प्रपंच करार दिया है। सेना ने संदेह जताया है कि इस इकाई ने ‘अनधिकृत क्रियाकलाप’ और वित्तीय गड़बड़ियां कीं।

जनरल वीके सिंह की खुफिया इकाई की होगी जांच

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 23:36

सेना ने रक्षा मंत्रालय से जनरल वीके सिंह द्वारा बनाई गई गुप्त खुफिया इकाई के क्रियाकलापों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने का आग्रह किया है।

डायल करें 022-45014501, और मोदी को सुने लाइव

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 13:26

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री रविवार को जहां हरियाणा के रेवाड़ी सेना के पूर्व कर्मियों को संबोधित करने वाले हैं, वहीं पार्टी ने रैली में उपस्थित न हो सकने वाले लोगों के लिए एक नया तरीका निकाला है। ऐसे लोग 022-45014501 डायल कर मोदी का भाषण लाइव सुन सकेंगे।

तेजिंदर मामले में वीके सिंह को केंद्र ने दी क्लीन चिट

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 22:22

केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह तथा चार अन्य सैन्य अधिकारियों द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह के खिलाफ जारी कथित अपमानजनक विज्ञप्ति के मामले में कोई ‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’ करने की जरूरत नहीं है।

वीके सिंह ने दी दस्तावेज सार्वजनिक करने की धमकी

Last Updated: Thursday, July 25, 2013, 22:48

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि सीबीआई ‘निम्न मानक’ के वाहनों की खेप को मंजूरी देने के लिए एक सेवानिवृत्त अधिकारी की ओर से 14 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश के बारे में उनके द्वारा किए गए दावे के मामले की जांच को आगे बढ़ाने में असफल रहती है तो वह सभी दस्तावेजों को सार्वजनिक कर देंगे।

चीन से सीमा विवाद के पीछे लचर विदेश नीति: वीके सिंह

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 16:50

पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह का आरोप है कि भारत एवं चीन के बीच सीमा विवाद का मुख्य कारण हमारे देश की लचर विदेश नीति है।

वीके सिंह रिश्वत केस की जांच बंद करेगी CBI

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 17:26

तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की बहुचर्चित शिकायत पर सीबीआई अपनी प्राथमिक जांच बंद कर सकती है क्योंकि उन्होंने अब तक अपने इस दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज प्रदान नहीं किया है कि उन्हें ‘घटिया’ वाहनों की खेप को मंजूरी देने के लिए 14 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई है।

अन्ना की जनतंत्र यात्रा कल पहुंचेगी मेरठ

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 09:23

अमृतसर से शुरू हुई अन्ना हजारे की जनतंत्र यात्रा 15 अप्रैल को मेरठ पहुंचेगी। यात्रा सुबह लगभग 10 बजे गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ में प्रवेश करेगी।

सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन से होगा बदलाव: अन्ना

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 22:27

देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुये देशभर में अलख जगाने निकले गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि सत्ता परिवर्तन से कुछ होने वाला नहीं है और व्यवस्था परिवर्तन करना बेहद जरूरी है।

सरकार को सेना की तरह चलाने की जरूरत: वीके सिंह

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 18:57

पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने कहा है कि देश को एक ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जहां सरकार को एक सैन्य इकाई की तरह चलाया जाए जिसके लिए राष्ट्र किसी जाति या धर्म से ऊपर होता है।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए 'संपूर्ण परिवर्तन' जरूरी : अन्ना

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 22:41

पंजाब के अमृतसर से अपनी 'जनतंत्र यात्रा' शुरू करने वाले समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार रात यहां पहुंचने के बाद लोगों से देश में ‘संपूर्ण परिवर्तन’ लाने की अपील की।

अमृतसर से शुरू हुई अन्ना हजारे की `जनतंत्र यात्रा`

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 16:02

आगामी आम चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने के क्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को यहां से अपनी ‘जनतंत्र यात्रा’ शुरू की।

ऑपरेशन ब्लू स्टार जल्दबाजी में लिया गया राजनीतिक निर्णय था : वीके सिंह

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 20:50

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने आज कहा कि वर्ष 1984 में स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों के सफाए के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाने का फैसला ‘जल्दबाजी में लिया गया राजनीतिक निर्णय’ था।

पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह ने किया मुशर्रफ का गुणगान

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 20:37

पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत) वी के सिंह ने साल 1999 में भारतीय सीमा क्षेत्र के करगिल में काफी अंदर तक घुस आने के कारण पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक सैन्य कमांडर के ‘साहस’ को दिखाता है।

‘जवानों की हत्या मामले में सख्ती बरते सरकार’

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 16:26

पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह ने सीमा पर पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दो भारतीय सैनिकों की हत्या की निंदा की और कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख कड़ा करना चाहिए।

किसके निर्देश पर अधिकारी मेरे घर गया, जांच हो: सिंह

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 18:40

पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने मांग की है कि उनके घर किसके निर्देश पर सेना के एक अधिकारी को भेजा गया, इस मामले की जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला एक व्यक्ति से नहीं बल्कि एक पूर्व थल सेनाध्यक्ष से जुडा हुआ है।

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के घर घुसा सिग्नल्स रेजीमेंट का मेजर!

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 21:04

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के आवास पर जब एक मेजर सेना के टेलीफोन एक्सचेंज को कथित तौर पर हटाने पहुंचा तो वहां नाटकीय घटनाक्रम हो गया लेकिन उनके परिवार ने अपने आवास में इसे जासूसी यंत्र लगाने की कोशिश बताया।

अन्ना की जनतंत्र रैली व्यवस्था परिवर्तन के लिए : वीके सिंह

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:30

पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि पटना में 30 जनवरी को आयोजित होने वाली अन्ना हजारे की रैली जनतंत्र के पुनर्स्थापन और पुनरुद्धार के लिए है और इसका मकसद व्यवस्था परिवर्तन चाहने वाले लोगों को जोड़ना है।

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह की सुरक्षा वापस होगी

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 22:05

सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का समूचा सुरक्षा घेरा वापस लेने का फैसला किया है। सिंह भ्रष्टाचार, दिल्ली में सामूहिक बलात्कार और अन्य मुद्दों पर कई प्रदर्शनों में भाग लेते रहे हैं।

दिल्ली गैंगरेप: जंतर मंतर पर हुई हिंसा के लिए वीके सिंह और रामदेव पर FIR दर्ज

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 21:31

दिल्ली पुलिस ने एक छात्रा के सामूहिक बलात्कार के विरोध में जंतर मंतर पर पुलिस और समर्थकों के बीच हुई झड़पों से जुड़ी प्राथमिकी में पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह और बाबा रामदेव का नाम भी दर्ज किया है।

गैंगरेप : रामदेव, वीके सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 18:50

योगगुरु रामदेव और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के नेतृत्व में बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को जब इंडिया गेट की ओर जाने से रोका गया तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।

दिल्ली गैंगरेप में इंसाफ मांग रहे लोगों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 12:42

दिल्‍ली गैंगरेप केस में इंसाफ की मांग को लेकर शनिवार सुबह हजारों की संख्‍या में जुटी भीड़ जब इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ी और जैसे ही नॉर्थ ब्लॉक के करीब पहुंची, भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज की।

दिल्ली में सिर्फ VVIP को सुरक्षा: जनरल सिंह

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 23:34

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह दर्शाती है कि राष्ट्रीय राजधानी में शासन-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां तथाकथित वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए हैं न कि आम आदमी के लिए।

‘गैंगरेप केस प्रशासन के ध्वस्त होने का संकेत’

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 13:56

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एक चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ‘प्रशासन के पूरी तरह ध्वस्त’ होने का परिचायक है । इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस बल राजधानी में अति विशिष्ट लोगों की ‘सुरक्षा एजेंसी से से अधिक कुछ नहीं’ है।

जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा मैं उसके साथ: वीके सिंह

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 18:30

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि समाज में बदलाव लाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का फैसला करने वाले किसी भी व्यक्ति का वह समर्थन करने को तैयार हैं।

अन्ना की नई टीम की आज रालेगण में बैठक

Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 13:12

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे शनिवार को यहां अपनी नई टीम के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

‘वीके सिंह की संसद संबंधी टिप्पणी उचित नहीं’

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 10:24

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के संसद भंग करने और उसका घेराव करने संबंधी आह्वान से यह बहस छिड़ गई है कि क्या 13 लाख सैनिकों की फौज की अगुवाई कर चुके व्यक्ति को लोकतंत्र के सर्वोच्च संस्थानों के बारे में इस तरह की मांग करनी चाहिए।

गन्ना किसानों के लिए संसद का घेराव कर सकते हैं वीके सिंह

Last Updated: Saturday, November 3, 2012, 00:53

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने केंद्र सरकार के विरोध में एक कदम और बढ़ाते हुए आज संकेत दिया कि वह 4 दिसंबर को गन्ना उत्पादकों द्वारा संसद के प्रस्तावित घेराव में शामिल हो सकते हैं।

खुफिया नाकामी के चलते 1962 की जंग में चीन से हारे: वीके सिंह

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 23:14

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने आज कहा कि 1962 के युद्ध में चीनी सैनिकों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी नहीं एकत्र कर पाने और तैयारियों की कमी के चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

सरकार जनविरोधी, संसद तत्काल भंग हो : वी.के. सिंह

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 20:33

सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने सोमवार को इसे जन विरोधी करार दिया और संसद को तत्काल भंग करने की मांग की।

अन्‍ना की नई टीम की घोषणा आज संभव, करेंगे रणनीति का खुलासा

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 10:17

सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि पूर्व थलसेना अध्‍यक्ष वीके सिंह और अभिनेता आमिर खान उनकी इस नई टीम में शामिल हो सकते हैं।

CBI ने तेजिंदर सिंह और रविंदर से की पूछताछ

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 23:58

सीबीआई ने आज लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह और वेक्ट्रा अध्यक्ष रविंदर ऋषि से पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को कथित घूस की पेशकश दिए जाने के मामले में पूछताछ की।

वीके सिंह घूस मामला: CBI ने तेजिंदर सिंह से फिर की पूछताछ

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 23:59

सीबीआई ने आज लगातार दूसरे दिन भी ले. जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह, वेट्रा अध्यक्ष रविंदर ऋषि और चार अन्य से पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह को घूस की पेशकश किए जाने के मामले में पूछताछ की।

वीके सिंह घूस मामला: CBI ने तेजिंदर सिंह से की पूछताछ

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 20:14

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व थलसेना प्रमुख वी के सिंह को कथित तौर पर रिश्वत देने की पेशकश के मामले में आज वेक्ट्रा प्रमुख रविंदर ऋषि और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से पूछताछ की।

भ्रष्टाचार विरोधी नई टीम लांच करेंगे अन्ना : किरण बेदी

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 18:09

समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपनी कोर कमेटी में नए लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया जिसे एक महीने पहले उन्होंने भंग कर दिया था। किरण बेदी ने कहा कि नई टीम में ईमानदार लोग होंगे जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को आगे ले जाएंगे।

तेजिंदर के खिलाफ CBI ने मामला दर्ज किया

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 22:40

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) तेजिन्दर सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज करने के बाद यहां सात स्थानों पर छापे मारे।

कोर टीम का विस्तार करेंगे अन्ना, वीके सिंह को देंगे न्यौता

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 21:15

अन्ना हजारे ने अपने आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए शुक्रवार को तय किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह जैसे प्रतिष्ठित लोगों को न्‍यौता देकर कोर टीम का विस्तार किया जाएगा। वह जिला स्तर पर भी भ्रष्टाचार रोधी केंद्र बनाने पर विचार कर रहे हैं।

अन्ना से मिले पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 17:12

पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से रालेगण सिद्धी में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

सड़क पर उतरे बिना व्यवस्था परिवर्तन नहीं: वीके सिंह

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 08:59

पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिये आम लोगों का आगे आने का आह्वान करते हुये आज कहा कि जब तक आम आदमी सड़क पर नहीं उतरेगा आंदोलन सफल नहीं होगे।

रामलीला में रणनीति का ऐलान आज, वीके सिंह भी आएंगे

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 10:08

कालाधन, भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन को लेकर रामलीला मैदान में आंदोलन चला रहे योग गुरु बाबा रामदेव आज अपने आंदोलन की अगली रणनीति का ऐलान करने वाले हैं।

वीके सिंह की बेल रद्द कराने को दी अर्जी

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 20:23

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने आपराधिक अवमानना के मामले में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और सेना के चार अन्य शीर्ष अधिकारियों जमानत रद्द कराने के लिए दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दायर की है।

वी.के. सिंह तुड़वाएंगे टीम अन्ना का अनशन

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 15:03

पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह के हाथों नारियल का पानी या नींबू का जूस पीकर टीम अन्ना के सदस्य अनशन तोड़ेंगे। टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण ने बताया कि वी.के. सिंह शाम चार बजे धरनास्थल जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

हरियाणा में परमाणु संयंत्र के खिलाफ उतरे वीके सिंह

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 12:04

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने हरियाणा के गांव गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र का विरोध करते हुए कहा कि यहां की जमीन उपजाऊ है। यदि यहां परमाणु संयंत्र लगा तो बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी।

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह समेत पांच को जमानत

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 12:14

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह और उप सेना प्रमुख एसके सिंह समेत पांच शीर्ष सैन्य अधिकारी आज आपराधिक मानहानि के एक मामले में जारी समन के मद्देनजर दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत दे दी गई।

अन्ना, रामदेव के मुद्दों का समर्थन करते हैं वीके सिंह

Last Updated: Monday, June 11, 2012, 00:23

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने आज कहा कि वह अन्ना हजारे और रामदेव द्वारा उठाये गये मुद्दों का समर्थन करते हैं लेकिन उन्होंने अभी तक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल होने का फैसला नहीं किया है।