लोकतंत्र - Latest News on लोकतंत्र | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकतंत्र के मंदिर में जनाकांक्षाओं को पूरा करने के सभी प्रयास किए जाएंगे : मोदी

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 11:58

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोकतंत्र के मंदिर में सभी प्रयास किए जाएंगे।

दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू को काटछांट कर दिखाने पर बोले नरेंद्र मोदी, 'यह प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है'

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 15:13

दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू को दिखाने से पहले उसमें की गई काटछांट के बाद उठे विवाद पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है, यह इमरजेंसी की याद दिलाता है, इमरजेंसी के समय मीडिया को दबाया गया था।

बंगाल में लोकतंत्र का ‘गला घोंट रही’ है तृणमूल: माणिक सरकार

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 11:17

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर मतदाताओं को डराकर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यदि चुनाव बिना किसी भय के होते हैं तो वाम राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

10 साल धोखे में रहा देश ?

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 19:05

लोकतन्त्र में सत्ता सामूहिक हिस्सेदारी से मिलती जरूर है, लेकिन सत्ता का संचालन हमेशा से ही केन्द्रीकृत रहा है। हिन्दुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे की ये ऐसी अघोषित परिभाषा रही है जिसे सभी ने माना है। लेकिन पिछला एक दशक इस मायने में अलग रहा है। इस दौर में सत्ता सात रेसकोर्स रोड और दस जनपथ के बीच के चौराहों पर कहीं भटक सी गई लगती है।

कोई भी व्यक्ति कहीं से चुनाव लड़ने को स्वतंत्र : प्रियंका

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी से अपने भाई राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता स्मृति ईरानी के चुनाव लड़ने पर कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिये स्वतंत्र है।

भ्रष्ट तंत्र और बेबाक मीडिया

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 19:03

निन्दक नियरे राखिए, आंगन कुटी छवाय। बिना पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय। कबीरदास का सिखाया ये सबक वक्त के साथ बदल चुका है। अब निन्दक को नियरे यानी अपने पास तो छोड़िए। उसे दूर भी चैन से कोई रहने देने को तैयार नहीं है। आलोचना अब इस कदर बेचैन करने लगी है कि जो समर्थ है वो आलोचक को कुचलने तक से परहेज नहीं करना चाहता। ये एक ऐसा सवाल है जो वक्त के साथ बड़ा होता जा रहा है और इसका शिकार बन रहा है मीडिया और मीडिया जैसे वो तमाम प्लेटफॉर्म जिनके जरिए अभिव्यक्ति की आजादी का सूकून महसूस करने की कोशिश होती है, लेकिन बीते कुछ सालों में अभिव्यक्ति की आजादी को अपनी सहूलियत के हिसाब से पारिभाषित करने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

भ्रष्‍टतंत्र और मीडिया: लोकतंत्र के चौथे स्‍तंभ पर ही निशाना क्‍यों?

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 17:16

आजादी मिलने से लेकर अभी तक मीडिया को लेकर सोच में काफी बदलाव आया है। मीडिया पहले समाज सेवा के तौर पर देखा जाता था धीरे-धीरे बिजनेस बन गया और बिजनेस होते हुए भी लोकतंत्र के चौथे पिलर के तौर पर मीडिया अहम भूमिका निभाता रहा।

चीन को रास नहीं आता बहुदलीय लोकतंत्र : शी

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 23:00

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्ता में सीपीसी के एकछत्र राज के पक्ष में मजबूत तर्क देते हुए कहा कि बहु-दलीय लोकतंत्र के कई असफल प्रयासों के बाद चीन ने अंतत: एक-दलीय प्रणाली को अपनाया है।

भारतीय लोकतंत्र की गंगोत्री है संसद : राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 15:33

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संसद भवन में सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेंबली के अध्यक्षों और पूर्व लोकसभा अध्यक्षों की तस्वीरों का अनावरण किया।

लोकलुभावन अराजकता शासन का विकल्प नहीं हो सकती : राष्ट्रपति

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 19:58

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हाल ही में दिए गए धरने पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि सरकार कोई परोपकारी निकाय नहीं है और लोकलुभावन अराजकता शासन का विकल्प नहीं हो सकती।

बेसुरा नमो राग संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरा है: येचुरी

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 23:52

माकपा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर कांग्रेस और भाजपा का बेसुरा नमो राग संसदीय लोकतंत्र को बदलने का खतरा पैदा कर रहा है।

पीएम कैंडिडेट घोषित करने के पक्ष में नहीं दिग्विजय

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 15:30

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए कांग्रेस में मचे कोलाहल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सावधानी बरतने की वकालत की है। उनका कहना है कि संसदीय व्यवस्था में संसद और विधानसभाओं के चयनित सदस्य अपना नेता चुनते हैं।

आम आदमी पार्टी का उदय प्रजातंत्र के लिए अच्छा संकेत: दिग्विजय

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 16:36

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) का उदय वास्तव में भारतीय प्रजातंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। सिंह ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रेस कक्ष में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आप का उभार भारत के प्रजातंत्र के लिए अच्छा संकेत है।

अन्ना के आंदोलन ने लोकतंत्र के नए आयाम खोले: राष्‍ट्रपति

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 21:17

संसद द्वारा लोकपाल विधेयक पारित किए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि अन्ना हजारे ने जिस तरह का आंदोलन किया, उस तरह के आंदोलनों ने लोकतांत्रिक ढांचों के नए आयाम खोले हैं जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

`भारत-चीन संबंधों में रुकावट के लिए लोकतंत्र बहाना नहीं`

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 15:54

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालिया चीन यात्रा पर पहली टिप्पणी में चीन के एक सरकारी थिंक टैंक ने मंगलवार को कहा कि भारत को ‘घरेलू बाधाओं’ और ‘राजनीतिक अवरोधकों’ से पार पाना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि चीन के साथ संबंधों के विकास में उसका लोकतंत्र बाधक न बने।

संसद की कार्यवाही में अवरोध चिंता का विषय: मीरा

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 19:49

लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि छोटे मोटे मुद्दों को लेकर संसद की कार्यवाही में लगातार पड़ रहे अवरोध के चलते न सिर्फ संस्थान की विश्वसनीयता कम हुई है बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली और छवि के लिए भी ‘घातक’ है।

बाल श्रमिकों के मुद्दे पर भारत ने की मामूली प्रगति: अमेरिकी रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 08:56

अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के कई हिस्सों में बाल श्रम अब भी वीभत्स रूप में मौजूद है, लेकिन दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतंत्र ने इस समस्या को खत्म करने की दिशा में मामूली प्रगति की है।

राइट टू रिजेक्‍ट: देश के आम नागरिकों को `सुप्रीम` अधिकार

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 16:56

देश के लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में निश्चित तौर पर अब बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। यदि सही मायनों में इन बदलावों को अमलीजामा पहनाया गया तो हमारी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था बेहद मजबूत बनकर उभरेगी। खैर होना तो यह बहुत पहले चाहिए था, पर एक कहावत है `देर आए दुरुस्‍त आए`। जब आम नागरिक उम्मीदवारों को नामंजूर करना शुरू कर देंगे तो भारतीय लोकतंत्र में एक व्यवस्थागत और सकारात्‍मक बदलाव आएगा ही।

राशिद अल्वी ने मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 22:20

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मंगलवार को नरेन्द्र मोदी को ‘भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया और दावा किया कि अगर भाजपा नेता अगले साल होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो यह लोकतांत्रिक भारत में अंतिम आम चुनाव होगा।

आरोपों का सामना करने के लिए कोर्ट में पेश हुए मुबारक

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 17:56

मिस्र में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हुई क्रांति के दौरान 800 से ज्यादा लोगों की हत्या के लिए उकसाने के आरोपों का सामना करने के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक आज अदालत में पेश हुए।

ज़ी मीडिया पर `भारत भाग्य विधाता - लोकतंत्र का मेकओवर`की लांचिंग आज

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 13:56

ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड 15 अगस्त 2013 को `भारत भाग्य विधाता - लोकतंत्र का मेकओवर` नाम से एक मेगा टीवी शो की लांचिग करने जा रहा है।

जसवंत भी PM प्रत्याशी की घोषणा के खिलाफ

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 19:09

भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने कहा है कि भारत में राष्ट्रपति प्रणाली वाला लोकतंत्र नहीं है, इसलिए इस पद के लिए किसी नाम का ऐलान नहीं होना चाहिए।

`लोकतंत्र को सही अर्थो में लागू करना मेरा मकसद`

Last Updated: Thursday, July 25, 2013, 12:25

भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में अलख जगाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ जनलोकपाल तक सीमित नहीं है बल्कि उनका मकसद लोकतंत्र को वास्तविक अर्थो में लागू करना है।

लोकतंत्र कमजोर हो रहा है : शरद यादव

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 09:17

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल में बंद सांसदों, विधायकों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के फैसले की पृष्ठभूमि में जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने शुक्रवार को कहा कि जो काम संसद को करना चाहिए वह अदालत कर रही है। इससे झलकता है कि लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

अमेरिका ने मिस्र से कहा, अपने लोगों की चिंताओं का समाधान करो

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 10:50

मिस्र में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शनों और गहराते राजनीतिक संकट के बीच अमेरिका ने काहिरा से कहा है कि उसे अपने लोगों की सुनने तथा उनकी चिंताओं का समाधान करने की आवश्यकता है क्योंकि लोकतंत्र महज चुनाव कराने तक ही सीमित नहीं है।

सोनिया का दंभ लोकतंत्र के लिए मददगार नहीं: राजनाथ

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 19:03

कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा खारिज कर दिए जाने पर भाजपा ने आज कहा कि उसने तथ्यों के आधार पर वह मांग की थी और सत्तारूढ़ दल का यह आचरण लोकतंत्र के लिए मददगार नहीं है।

सरकार में भरोसे की कमी से लोकतंत्र को खतरा:मोदी

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 21:00

केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुये गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि इस समय देश में सरकार के प्रति भरोसा कम कम हुआ है जो लोकतंत्र के लिये ‘गंभीर खतरा’ है।

भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए खतरा है : राष्ट्रपति

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 14:13

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने के लिए एक खतरा है। राष्ट्रपति सीबीआई की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में सीबीआई अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

साजिशों के बावजूद पाक में फलेगा लोकतंत्र : जरदारी

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 12:29

तालिबान द्वारा नेतृत्व को धमकी दिए जाने के मद्देनजर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेताओं ने एक आश्चर्यजनक कदम के तहत अर्धरात्रि के बाद सिंध प्रांत स्थित पार्टी मुख्यालय में बंद कमरे में बैठक की।

'भेड़-बकरियों की तरह वोटिंग करते हैं भारतीय'

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 09:12

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू ने शनिवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र अपूर्ण है क्योंकि देश के 90 प्रतिशत लोग भेड़ों-बकरियों की तरह मतदान करते हैं।

सत्ता का संवैधानिक हस्तांतरण लोकतंत्र के लिए जीत: अशरफ

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 16:16

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने कहा है कि देश की एक निर्वाचित सरकार की ओर से सत्ता का हस्तांतरण करना लोकतांत्रिक ताकतों की जीत है।

समय के साथ बांग्लादेश में मजबूत होगा लोकतंत्र : प्रणब

Last Updated: Monday, March 4, 2013, 20:04

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को भरोसा जताया कि बांग्लादेश में लोकतंत्र समय के साथ मजबूत होगा और यहां के लोग इसे अपनी चेतना से संरक्षित रखेंगे।

मोदी-राहुल में सीधा मुकाबला संभव नहीं : थरूर

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 18:21

केंद्रीय शशि थरूर ने अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच प्रधानमंत्री पद के लिए सीधे मुकाबले की संभावना से इंकार किया। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में ऐसा संभव नहीं है।

बजट सत्र : बहस हो, राजनीति नहीं

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 13:50

देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। माना जा रहा है कि यह बजट सत्र आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम संपूर्ण बजट सत्र होगा। चूंकि संसद बहस का सर्वोच्च मंच है इसलिए सत्र को हंगामे और शोरगुल में तब्दील कर देना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। ऐसा न हो इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को ही अहम भूमिका निभानी होगी।

एक इशारे पर प्रदर्शनकारी लोकतंत्र को उखाड़ फेंकते : कादरी

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 19:17

लाहौर में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कादरी के दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए डेली टाइम्स ने लिखा है, `यदि धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को मैंने संसद पर कब्जा करने का निर्देश दिया होता तो लोकतंत्र देश से विदा हो जाता।

राहुल की पदोन्नति वंशवादी लोकतंत्र : अरुण जेटली

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 17:38

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आज कांग्रेस में राहुल गांधी की पदोन्नति की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को वंशवाद में बदलने का कदम है।

मैं खुद को भारतीय नागरिक महसूस करती हूं: सूची

Last Updated: Friday, November 16, 2012, 13:25

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित म्यामां की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने भारत और उसकी जनता के साथ अपनी दोस्ती को कुछ इस तरह बयां किया और कहा कि मैं खुद को आंशिक रूप से भारत की नागरिक ( प्यार और सम्मान) की नागरिक महसूस करती हूं।

पीएम मनमोहन सिंह से आज मुलाकात करेंगी सू ची

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 10:35

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थन नेता आंग सान सू ची आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी। सूची मंगलवार को छह दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंची। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेहरू मेमोरियल में व्यख्यान भी देंगी।

बिहार में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही हावी: दीपांकर

Last Updated: Saturday, October 13, 2012, 16:55

मधुबनी जिले में कल रात लोगों पर पुलिस गोलीबारी की निंदा करते हुए भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आज कहा कि बिहार में लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है और यहां तानाशाही हावी है।

जसवंत ने लोकतंत्र को लेकर खड़े किए सवाल

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 13:45

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने अपनी नई किताब में कुछ सवाल खड़े किए हैं, जिनमें उन्होंने पूछा है कि क्या खोखले रिवाजों ने उन सिद्धांतों की जगह ले ली है, जिन पर हमारी संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था खड़ी है? और अंतरराष्ट्रीय मामलों में हमारी क्या भूमिका है?

'कांटों भरी है पश्चिम एशिया में लोकतंत्र की राह'

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 22:06

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि पश्चिम एशिया में लोकतंत्र की राह रोड़ों भरी होने वाली है लेकिन आशा है कि दीर्घकाल में यह क्षेत्र में शांति लेकर आएगा।

‘हिंदी को सरकारी फाइलों से बाहर निकालें’

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 16:45

हिंदी के उत्थान के लिए उसे जनसाधारण की भाषा बनाने और सरकारी फाइलों से बाहर निकालने की मांग करते हुए यहां विश्व हिंदी सम्मेलन में हिंदी विद्वानों ने पुरजोर तरीके से इस बात को रेखांकित किया कि केवल हिंदी के जरिए ही देश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की जा सकती है।

फुफकारना नहीं छोड़ूंगी : ममता बनर्जी

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 09:54

एफडीआई और ‘जनता’ से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी की, ‘मैं भले ही काट नहीं सकती लेकिन हमेशा फुफकार तो सकती ही हूं।’

मनमोहन ने लोकतंत्र की परिभाषा बदल दी: मोदी

Last Updated: Friday, September 21, 2012, 16:19

मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने के लिए मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकतंत्र की परिभाषा को बदलकर ‘विदेशियों का, विदेशियों के द्वारा और विदेशियों के लिए’ कर दिया है।

बीजेपी लोकतंत्र को नष्ट कर रही है : सिब्बल

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 18:51

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने संसद की कार्यवाही न चलने देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि 2014 के आम चुनाव में अपना भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भाजपा लोकतंत्र के सिद्धांतों को `नष्ट` कर रही है।

राज ठाकरे का बयान लोकतंत्र पर हमला : BEA

Last Updated: Sunday, September 2, 2012, 23:28

टीवी समाचार चैनलों के संपादकों की शीर्ष संस्था ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने हिन्दी समाचार चैनलों के खिलाफ मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर कड़ा एतराज जताया है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं : सिब्बल

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 19:57

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने संसद की कार्यवाही बाधित करने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी देश की गरिमा गिरा रही है। भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है।

`पाक लोकतंत्र को कमजोर कर रहा अमेरिका`

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 14:55

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने दावा किया है कि पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अमेरिकी ड्रोन हमलों से देश में लोकतंत्र को कमजोर करने के साथ ही इनसे लोगों के आतंकवादी समूहों की ओर जाने का खतरा है।

राजनीतिक शून्यता का लोकतंत्र

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 15:56

जिस आर्थिक सुधार का ताना-बाना बीते दो दशकों से देश में बुना जा रहा है और अगर अब यह लगने लगा है कि बुना गया ताना-बाना जमीन से ऊपर था।

विपक्ष का रिपोर्ट कार्ड

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 08:56

संसदीय लोकतंत्र प्रणाली की एक बहुत बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि उसमें विपक्ष भी काफी मजबूत होती है। इस प्रणाली की सरकार ब्रिटेन में है जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस बात पर सहमत हैं कि अलिखित संविधान होने के बावजूद जिन मजबूत परंपराओं के बल पर उनकी शासन व्यवस्था चलती आई है उसपर वे कायम रहेंगे।

अभी भी संभव है विकास और लोकतंत्र : सू ची

Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 22:35

म्यामांर की सत्ताधारी जुंटा की आलोचक लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने मंगलवार को कहा कि हालांकि सैन्य शासक अतीत में लोगों पर गोलियां चलाने के दोषी हैं, लेकिन अभी भी विकास और लोकतंत्र के लिए उनके साथ मिलकर काम करना संभव है।

लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी पीपीपी : गिलानी

Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 20:50

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का षडयंत्र रचा जा रहा है लेकिन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ऐसा होने नहीं देगी।

'दो लोकतंत्रों का सहयोग है भारत-अमेरिका संबंध'

Last Updated: Tuesday, June 12, 2012, 23:24

हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे थे और साझा मूल्य, आर्थिक व्यवस्था और रणनीतिक अनिवार्यता दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों को पास लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

चीन में लोकतंत्र पर बैन बदस्तूर जारी: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, June 5, 2012, 10:54

अमेरिका के वरिष्ठ सांसदों ने कहा है कि बीजिंग के थ्येनआनमेन चौक पर हुए नरसंहार के 23 साल बाद भी चीन में मानवाधिकारों और लोकतंत्र की स्थिति नहीं बदली है।

सू ची को मिली जबरदस्त सराहना

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 22:13

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू ची को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं के समक्ष दिए गए अपने पहले भाषण में जबरदस्त सराहना मिली। बहरहाल, सू ची ने जल्द ही अपना भाषण म्यामां की जरूरतों पर केंद्रित करते हुए बताने की कोशिश की कि दुनिया इस देश की मदद कैसे कर सकती है।

आंग सान सू ची 24 साल बाद विदेश दौरे पर

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 20:46

म्यांमार में लोकतंत्र का पर्याय बन चुकीं विपक्ष की नेता आंग सान सू ची 24 साल बाद अपने पहले विदेश दौरे के लिए आज थाइलैंड रवाना हुईं, जहां वह ‘वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम’ में शामिल होंगी।

'चुनाव खर्च को ‘लोकतंत्र उपकर’ लगे'

Last Updated: Wednesday, April 18, 2012, 10:08

उद्योग मंडल सीआईआई ने राजनीतिक दलों को वैध बनाने का सुझाव देते हुए कहा है कि सभी आयकरदाताओं पर (कंपनियों सहित) 0.2 प्रतिशत का लोकतंत्र उपकर लगाया जाए।

म्यांमार: उप चुनाव में आंग सू ची की जीत

Last Updated: Sunday, April 1, 2012, 16:14

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता व नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की रविवार को हुए संसदीय उप चुनाव में जीत गईं।

राज्यसभा बिकाऊ क्यों है

Last Updated: Tuesday, March 27, 2012, 13:31

असल में इस दौर में जिस तरह से संसदीय राजनीति में सत्ता के हर रंग को लोकतंत्र का रंग बना दिया गया है उसमें लोकतंत्र ही कैसे ठस हो गई है, यह राजयसभा की तस्वीर उभार देती है। पिछले साल राज्यसभा के कुल 245 सदस्यों में से 128 सदस्य उघोगपति, व्यापारी, बिल्डर या बिजनेसपर्सन रहे।

‘मालदीव में लोकतंत्र की सुरक्षा भारत की जिम्मेदारी’

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 10:03

गृह मंत्री मोहम्मद जमील अहमद ने कहा है कि मालदीव का करीबी सहयोगी होने के नाते देश में लोकतंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की नैतिक जिम्मेदारी है।

चीन में लोकतंत्र चाहते हैं जियाबाओ

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 15:46

एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने ग्राम्य स्तर पर लोकतंत्र की पैरवी और सुधार का आह्वान किया है।

देश में लोकतंत्र और शांति चाहती हूं: हसीना

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 09:37

बांग्लादेश में सरकार का तख्ता पलटने की असफल कोशिश की खबरों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह देश में लोकतंत्र और शांति चाहती हैं।

पाक संसद में लोकतंत्र के पक्ष में प्रस्ताव पारित

Last Updated: Monday, January 16, 2012, 18:27

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा लोकतंत्र के समर्थन में पेश किए गए प्रस्ताव को पारित किया।

रामदेव नहीं लोकतंत्र पर लगा दाग : अन्ना

Last Updated: Saturday, January 14, 2012, 15:53

अन्ना हजारे ने शनिवार को स्वामी रामदेव के चेहरे पर काली स्याही फेंकने की कोशिश को ‘लोकतंत्र को कलंकित’ करने का प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसे हमले ‘जन आंदोलनों’ को नहीं रोक सकते।

कई मुद्दों पर इजरायल भारत के साथ

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 04:12

भारत को दुनिया के महान लोकतंत्र की संज्ञा देते हुए इजरायल ने कहा कि वह चाहता है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बने।

भाजपा लोकतंत्र की सच्ची हत्यारी : कांग्रेस

Last Updated: Friday, December 30, 2011, 17:38

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्यसभा में गुरुवार को लोकपाल विधेयक पर जो कुछ हुआ उस संबंध में भाजपा ‘लोकतंत्र की हत्यारी’ साबित हुई है।

'अब लोकतंत्र को बचाने के लिए होगी लड़ाई'

Last Updated: Friday, December 30, 2011, 12:24

टीम अन्ना ने कहा कि सरकार ने राज्यसभा में हुए नाटक को रचा क्योंकि उसकी मंशा एक मजबूत भ्रष्टाचार विरोधी संस्था बनाने की नहीं थी। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यसभा में जिस तरह मतदान से बचा गया उससे साबित होता है कि सरकार एक के बाद एक धोखा कर रही है।

जरदारी की टिप्पणी से अमेरिका असहमत

Last Updated: Friday, December 30, 2011, 08:28

अमेरिका ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम एशिया में अमेरिका अपने ‘मन माफिक लोकतंत्र’ (टेलर मेड) थोप रहा है।

लोकपाल बिल जनतंत्र के लिए खतरा: केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, December 28, 2011, 10:31

समाजसेवी अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लोकसभा से पारित लोकपाल विधेयक को जनतंत्र के लिए खतरा करार दिया और कहा कि इससे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिलेगा।

पाक सेना लोकतंत्र के प्रति समर्पित : कयानी

Last Updated: Friday, December 23, 2011, 12:38

पाकिस्तान के शक्तिशाली सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी ने सैन्य तख्तापलट की अटकलों को यह कहते हुए शुक्रवार को भ्रामक करार दिया कि इनका इस्तेमाल ‘असली मुद्दों’ से ध्यान बंटाने के लिए किया जा रहा है।

ममता का माओवादियों को और मोहलत

Last Updated: Monday, November 21, 2011, 15:59

माओवादियों से मुख्यधारा में लौटने की नई अपील करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र में धैर्य रखने की कोई समय सीमा नहीं होती।

‘यूपी बंटवारा प्रस्ताव लोकतंत्र की हत्या’

Last Updated: Monday, November 21, 2011, 14:38

कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य को चार हिस्सों में बांटने का विवादास्पद प्रस्ताव पारित कराने के लिए मायावती सरकार को आड़े हाथों लिया और इसे हास्यास्पद और लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

‘लीबिया में जल्‍द हकीकत बनेगा लोकतंत्र’

Last Updated: Friday, November 4, 2011, 11:27

लीबिया के नए प्रधानमंत्री अब्दुर रहीम अल-कीब ने कहा है कि मुअम्मर गद्दाफी के दमनकारी शासन के अंत के बाद देश की जनता लोकतंत्र का सपना देख रही है।