पर्यटक - Latest News on पर्यटक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

श्रीलंका ने बुद्ध के टैटू वाले ब्रिटिश पर्यटक को देश से निकाला

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 20:24

श्रीलंका ने भगवान बुद्ध का टैटू गुदवाने को लेकर 37 साल की एक ब्रिटिश पर्यटक को देश से बाहर निकाल दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नाओमी कोलमैन को लंदन जाने वाले श्रीलंकाई एयरलाइंस के विमान में बिठाकर रवाना कर दिया गया।

थाईलैंड में ‘सी वॉक’ के दौरान भारतीय पर्यटक की मौत

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 18:30

थाईलैंड के लोकप्रिय बीच शहर पट्टाया में ‘सी वॉक’ के दौरान दिल का दौरान पड़ने से एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। इस घटना के कारण देश के समुद्री खेलों की सुरक्षा प्रणाली और मानकों पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

लीजिए अब, दिल्‍ली मेट्रो में अपना कोच कराइए बुक

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 15:13

पर्यटक, विदेशी यात्री, सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चे तथा विकलांगों के लिए विद्यालय चलाने वाले एनजीओ अब मेट्रो की सवारी के लिए 30-50 हजार रूपए किराये पर कोच बुक करा सकते हैं।

इस साल 22 शहरों में रोड शो करेगा केरल पर्यटन

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 16:19

केरल सरकार ने घरेलू पर्यटकों को अपने रमणीय पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए इस साल 22 शहरों में रोड-शो करने की तैयारी की है।

अंडमान नाव हादसा: 22 पर्यटकों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी ; पीएम ने जताया शोक

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 11:30

बंगाल की खाड़ी में एक पर्यटक नाव के डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नाव पर 45 लोग सवार थे जिसमें तमिलनाडु के पुरम जिले और मुंबई के पर्यटक एवं क्रू के सदस्य थे। रॉस आईलैंस नॉर्थ बे जाते समय नाव डूब गई।

भारतीय पर्यटकों का सबसे पसंदीदा देश बनकर उभरा थाइलैंड

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 19:10

भारतीय यात्रियों के बीच थाइलैंड पिछले दो साल के दौरान सबसे पसंदीदा देश रहा और इसके तीन शहर बैंकाक, फुकेट और पटाया शीर्ष 10 विदेशी पर्यटन स्थलों में शामिल रहे।

डेनिश महिला पर्यटक से गैंगरेप में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 00:10

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चाकू की नोक पर 51 वर्षीय डेनिश पर्यटक के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में गुरुवार को तीसरी गिरफ्तारी हुई। यह घटना मंगलवार की है।

विदेशी महिला रेप: दो आरोपियों को 3 दिन की हिरासत

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 19:37

डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली में डेनमार्क की महिला से गैंगरेप, मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 00:32

दिल्ली में 51 साल की एक विदेशी महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप, मारपीट और लूटपाट के मामले में और दो संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

दिल्‍ली फिर हुई शर्मशार, भारत घूमने आई डेनमार्क की महिला से पहाड़गंज में गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्जं

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 13:59

राष्‍ट्रीय राजधानी में एक बार फिर विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का जघन्‍य मामला सामने आया है। दिल्‍ली में निर्भया के साथ घटी वारदात के बाद महिलाओं की अस्मत अब भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेपाल: सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय पर्यटकों की मौत

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 15:32

नेपाल के तनाहून जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक जीप के नदी में गिरने से छह भारतीय पर्यटकों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना कल रात हुई जब जीप पर्यटक शहर पोखरा से काठमांडो जा रही थी। जीप में 10 भारतीय पर्यटक सवार थे। सभी पर्यटक कोलकाता के रहने वाले थे।

सरोगेसी के लिए पर्यटक वीजा पर नहीं आ पाएंगे विदेशी नागरिक

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 14:57

किराये की कोख (सरोगेसी) के लिए भारत आने का इरादा रखने वाले विदेशी नागरिकों को अब शुक्रवार से पर्यटक वीजा पर आने की अनुमति नहीं होगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सरोगेसी कानूनों का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी किया है।

सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 14:32

रुपया के मुकाबले सिंगापुरी डॉलर के महंगा होने और फ्लैट स्क्रीन टीवी पर नया कर लगाए जाने से सिंगापुर आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या मे गिरावट दर्ज की गई है।

माउंट एवरेस्ट पर बर्फ में दबकर चार की मौत

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:31

हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन के कारण एक आस्ट्रेलियाई पर्यटक सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

राजस्थान: बस दुर्घटना में 34 फ्रांसीसी पर्यटक घायल

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:14

राजस्थान के जोधपुर में आज ट्रक से टकरा कर एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 34 फ्रांसीसी पर्यटक घायल हो गए जिनमें पांच की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पर्यटकों को लेकर बस यहां मारूगढ़ के एक रिजार्ट से रवाना हुई थी।

चीनी घुसपैठ से लेह में पर्यटकों की संख्या घटी, कारोबार प्रभावित

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 12:52

लेह में पर्यटन तथा कारोबार चीन की घुसपैठ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। परंपरागत लद्दाखी भोजन की पेशकश करने वाले पैनारोमा होटल में इस सीजन में कारोबार ठंडा है।

नेपाल: 10 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 20:37

पाकिस्तान के तीन नागरिकों को पांच किलोग्राम सफेद हेरोइन रखने के आरोप में नेपाल के एक पर्यटक हब से गिरफ्तार किया गया। इस हेरोइन की कीमत 10 करोड़ रूपये आंकी गई है।

चार और एयरपोर्ट पर वीजा ऑन एराइवल सुविधा

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 18:34

पर्यटकों के लिए ‘वीजा ऑन एराइवल’ (आगमन पर वीज़ा) सुविधा देश के चार और हवाई अडडों पर मुहैया कराई गई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब यह सुविधा तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि के हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध होगी।

चीन की ओर आकर्षित हो रहे हैं भारतीय पर्यटक

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 17:52

भारतीय पर्यटकों के लिए चीन धीरे-धीरे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है जो बजट टूर पैकेज तथा सस्ती खरीदारी के विकल्पों के चलते यहां आना पसंद कर रहे हैं।

पर्यटकों के लिए कोलकाता अहमदाबाद से महंगा

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 12:34

देश में दो लोगों के लिए दो रात की छुट्टियां बिताने के लिए कोलकाता सबसे महंगा शहर है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में अहमदाबाद सबसे सस्ता शहर है। एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।

उत्तराखंड: बचाव अभियान पूरा,1.1 लाख लोग बचाए गए

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 23:07

बद्रीनाथ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड त्रासदी के 17 दिनों बाद फंसे सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बचाने का काम पूरा हो गया है।

फंसे लोगों को 72 घंटे में निकालेगी उत्तराखंड सरकार

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 15:22

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र और उत्तराखंड सरकार से कहा कि वे राज्य में अचानक आई बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान को तेज करें। राज्य सरकार ने अपनी कार्रवाई रिपोर्ट में अदालत को आश्वस्त किया कि सभी फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने का काम 72 घंटे के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

केदारनाथ में सेना का तलाशी एवं बचाव अभियान पूरा

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 12:58

बाढ़ पीड़ित केदारनाथ और आस-पास के इलाकों में तलाशी एवं राहत अभियान लगभग पूरा हो गया है। सेना को कोई अन्य जीवित व्यक्ति नहीं मिला है और रक्षा एवं अर्धसैन्य बल के जवान अब अपना तलाशी एवं राहत कार्य समेट रहे हैं।

उत्तराखंड: 5000 लोगों के मरने की आशंका, 10 हजार अब भी फंसे

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 00:02

उत्तराखंड के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने रविवार को आशंका जतायी कि इस आपदा में कम से कम 5000 व्यक्तियों की मृत्यु हो सकती है जबकि बचावकर्मियों ने सड़क और हवाई मार्ग से राज्य में विभिन्न जगहों पर फंसे हुए और 12 हजार लोगों को निकाल लिया।

ब्रिटेन वीजा के लिए भारतीयों को देने होंगे 3000 पाउंड

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 22:38

भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया और कुछ एशियाई तथा अफ्रीकी देशों के नागरिकों को ब्रिटेन में प्रवेश करने के पहले तीन हजार पाउंड नकद जमा कराने होंगे। ऐसे देशों के नागरिकों को ‘अधिक जोखिम’ वाला मान कर यह कदम उठाया जा रहा है।

पीड़ितों को निकालने में लग जाएगा एक और पखवाड़ा: बहुगुणा

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 20:29

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि बचाव दलों को बाढ़ पीड़ितों को निकालने में एक और पखवाड़ा लग जायेगा क्योंकि प्रभावित इलाकों की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

गिलगित-बल्तिस्तान में 11 पर्यटकों की हत्या

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 19:04

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आज्ञात हमलावरों द्वारा रविवार तड़के किए गए हमले में 11 पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में दो चीनी नागरिक तथा एक चीनी मूल का अमेरिका नागरिक भी शामिल है।

पाकिस्तान में 9 विदेशी पर्यटकों समेत 10 की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 12:29

उत्तरी पाकिस्तान के एक होटल में बंदूकधारियों ने बीती देर रात हमला करके चीन, यूक्रेन और रूस के नागरिकों समेत 9 पर्यटकों और एक पाकिस्तानी गाइड की गोली मारकर हत्या कर दी।

उत्तराखंड:1000 से ज्यादा हो सकती है मृतकों की संख्या, 22,000 अब भी फंसे

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 00:30

प्रतिकूल मौसम की भविष्यवाणी के मद्देनजर तमाम उपलब्ध साधनों को राहत एवं बचाव कार्य में झोंकते हुए शनिवार को उत्तराखंड में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित केदारनाथ सहित तबाह हुए अन्य विभिन्न ऊपरी क्षेत्रों से 10 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया।

उत्तराखंड त्रासदी: 250 रुपए में पराठा, 200 में खरीदा पानी

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 21:38

उत्तराखंड की बाढ़ से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोगों से दिल दहलाने वाली बातें सुनने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने बताया कि मुश्किल की उस घड़ी में उन्हें एक ‘पराठे’ के लिए 250 रुपए और चिप्स के छोटे पैकेट के लिए 100 रुपए चुकाने पड़े।

उत्‍तराखंड में फंसे लोगों को बचाए सरकार: SC

Last Updated: Thursday, June 20, 2013, 21:32

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और उत्तराखंड सरकार को निर्देश दिया कि वे राज्य में आई अचानक बाढ़ के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हजारों लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करें और उन्हें भोजन और पेयजल प्रदान करें।

गंगटोक में जबरदस्त भूस्खलन, 600 पर्यटक फंसे

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 23:56

जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर शनिवार शाम भूस्खलन होने के चलते छांगू झील, बाबा मंदिर और नाथू ला से वापस आ रहे करीब 600 पर्यटक गंगटोक से करीब 15 किलोमीटर दूर फिफ्थ माइल में फंस गये।

विदेशी सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा शहर है दिल्ली

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 19:08

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भारतीय महानगर लोकप्रिय पर्यटन स्थल बने हुए हैं और उनके बीच सबसे पसंदीदा महानगरों में दिल्ली शीर्ष पर है।

डेबिट कार्ड से भी अब रुपया खरीद सकेंगे विदेशी

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 14:04

मुद्रा विनिमय गतिविधियों को और तार्किक करते हुए रिजर्व बैंक ने अधिकृत मनी चेंजर्स (एएमसी) को अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्डों के बदले विदेशी पर्यटकों को भारतीय रुपया बेचने की अनुमति दे दी है।

होटल में घंटे भर मदद के लिए चीखती रही: ब्रिटिश महिला पर्यटक

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 12:16

खुद को कथित यौन उत्पीड़न से बचाने के क्रम में भारत में आगरा के एक होटल की बालकनी से कूदने वाली ब्रिटिश महिला ने कसम ली है कि अपने हमलावरों के खिलाफ गवाही देने के लिए वह वापस जाएगी लेकिन साथ ही कहा कि वह ‘कभी भी’ अकेले यात्रा नहीं करेगी।

कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या घटी

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 13:07

बाघों की घटती संख्या से चिंतित उच्चतम न्यायालय द्वारा बाघ अभयारण्यों में पर्यटन गतिविधियों को सीमित किये जाने के बाद कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या घटकर आधी रह गयी है।

बिहार में सड़क हादसा, 4 मरे

Last Updated: Monday, February 18, 2013, 10:31

बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक बस के पलट जाने से सोमवार को तीन महिलाओं सहित चार पर्यटकों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

लंदन: स्पेन की 6 महिलाओं के साथ रेप

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 23:38

मैक्सिको के मशहूर अकापुलोको पर्यटक रिसोर्ट में हथियार बंद लुटेरों ने छह स्पेनी महिला पर्यटकों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पर्यटक किराए के जिस बीच बंगले में सोई हुई थीं उसमें लुटेरों ने घुसकर अपराध को अंजाम दिया।

जारवा जोन रोड में पर्यटकों पर लगी पाबंदी

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 18:24

सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश के बाद अंडमान निकोबार प्रशासन ने जारवा क्षेत्र से गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क का पर्यटकों द्वारा इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है और बसों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को टिकट खरीदने के दौरान पहचान पत्र दिखाना होगा।

शांघाई में 72 घंटे का वीजा मुक्त प्रवेश, भारतीयों को यह सुविधा नहीं

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 14:31

चीन के सबसे बड़े शहर शांघाई में विदेशी पर्यटकों को बिना वीजा के 72 घंटे घूमने ठहरने की छूट देने की तैयारी है। यह सुविधा देश की राजधानी बीजिंग में पहले से ही लागू है। भारत और पाकिस्तान समेत चीन के पड़ोसी देशों के नागरिकों को यह सुविधा नहीं होगी।

न्यूजीलैंड में मिला हेलीकाप्टर का मलबा

Last Updated: Friday, November 23, 2012, 14:19

न्यूजीलैंड की पुलिस ने आज बताया कि करीब नौ वर्ष पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकाप्टर के मलबे से दो शवों को बरामद किया गया है। इनमें एक शव ब्रिटेन के एक पर्यटक का है जबकि दूसरा न्यूजीलैंड के पायलट का।

‘युद्ध पर्यटन’ को बढ़ावा देगा नेपाल

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 17:05

नेपाल में एक दशक पुराने माओवादियों के हिंसक संघर्ष की यादों की मदद से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए ‘युद्ध पर्यटन’ को बढ़ावा दिया जाएगा।

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 2 पर्यटकों की मौत

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 16:01

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को अलगाववादियों द्वारा किए गए एक हमले में दो पर्यटक मारे गए और चार घायल हो गए।

नागरिकों को बचाने के लिए सब कुछ करेंगे : नेतन्याहू

Last Updated: Sunday, July 22, 2012, 20:58

बुल्गारिया में इजरायल के पर्यटकों की हत्या किए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अपने निर्दोष नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनकी सरकार वह सब कुछ करेगी जो जरूरी होगा।

‘थीम पार्क’ बनाने की सोच रही सरकार : सहाय

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 18:37

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने शनिवार को कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए देश में जगह-जगह ‘थीम पार्क’ विकसित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

देश भर में ‘थीम पार्क’ बनाने की सोच रही सरकार : सहाय

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 17:34

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने शनिवार को कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए देश में जगह-जगह ‘थीम पार्क’ विकसित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

लेह में भूस्खलन, सेना ने 400 लोगों को बचाया

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 12:31

सेना ने कश्मीर के लेह जिले में भारी भूस्खलन के बाद चांगला दर्रे में फंसे 400 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

लेह के समीप भूस्खलन, बाल-बाल बचे 400 पर्यटक

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 10:22

भारतीय सेना ने लेह के समीप भूस्खलन के बाद वहां फंसे करीब 400 पर्यटकों के बचा लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, लेह से 40 किमी. दूर दुनिया की सबसे ऊंची जगह खारदुंग ला पर यह भूस्खलन हुआ।

`सैलानियों के लिए तिब्बत को बंद किया चीन ने`

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 00:12

ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि चीन प्रशासन ने विदेशी सैलानियों के लिए तिब्बत को बंद कर दिया है।

फिलीपीन में तूफान, 30 मछुआरे लापता

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 15:15

फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान मवार के चलते आज भारी वर्षा होने से 30 मछुआरे लापता हैं जबकि सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं जिससे उड़ानें और जहाज रद्द करने को मजबूर होना पड़ा है।

27 कैदियों को रिहा करेगा ओडिशा

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 16:19

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बंधक बनाए गए एक इतालवी पर्यटक और एक विधायक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आठ नक्सलियों सहित 27 राजनीतिक कैदियों को रिहा करने को राजी हो गई है।

'सरकार-माओवादियों के संघर्ष में हम फंसे'

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 03:55

माओवादियों के चंगुल में 11 दिन रहने के बाद रिहा हुए इतालवी पर्यटक क्लाउडियो कोलांगेलो ने कहा कि वह नक्सलियों और सरकार के बीच चल रहे संघर्ष का शिकार हुए।

'बंधक प्रकरण सुलझाने को वार्ता शुरू'

Last Updated: Thursday, March 22, 2012, 07:58

दो इतालवी नागरिकों के अपहरण के बाद पिछले आठ दिनों से जारी संकट को सुलझाने के लिए माओवादी मध्यस्थों और ओडिशा सरकार के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को वार्ता शुरू हुई।

इटली के पर्यटकों की रिहाई पर फिर संकट

Last Updated: Tuesday, March 20, 2012, 06:54

ओडिशा में बंधक बने इटली के पर्यटकों की आज रिहाई हो सकती है। सरकार की अपील पर नक्सलियों ने तीन वार्ताकारों के नाम दिए हैं। मामला दो विदेशी पर्यटकों को बंधक बनाए जाने का है।

बाली में पांच संदिग्ध आतंकी मारे गए

Last Updated: Monday, March 19, 2012, 16:30

इंडोनेशिया के मशहूर पर्यटक स्थल बाली में कथित तौर पर स्थानों को निशाना बनाने के लिए आए पांच संदिग्ध आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया है।

'इटली के पर्यटकों को रिहा करें माओवादी'

Last Updated: Sunday, March 18, 2012, 14:27

कंधमाल की सीमा से लगते आदिवासी बहुल गंजाम जिले में इटली के दो पर्यटकों का माओवादियों ने अपरहण कर लिया और सुरक्षा बलों द्वारा उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बंद करने की मांग की।

ओड़िशा में इटली के 2 पर्यटक अगवा

Last Updated: Sunday, March 18, 2012, 04:24

ओडीशा में माओवादियों ने इटली के दो नागरिकों का अपहरण कर लिया है।

जर्मन पर्यटक की वापसी सही: चिदंबरम

Last Updated: Wednesday, February 29, 2012, 13:17

कुडनकुलम परियोजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल होने को लेकर जिस जर्मन पर्यटक पर संदेह किया गया, उसे स्वदेश इसलिए भेजा गया क्योंकि वह ऐसी गतिविधियों में शामिल था जो उसके पर्यटक वीजा के अनुरूप नहीं थीं।

जमैका: निर्वस्त्र होकर पर्यटकों ने रचाई शादी

Last Updated: Wednesday, February 15, 2012, 10:16

नौ पर्यटक जोड़ों ने जमैका के तट पर पूरी तरह निर्वस्त्र होकर शादी रचाई। न्यू जर्सी से आयी मिली सालास के लिए यह दृश्य अद्भुत था जहां उसने सनबाथ करते जोड़ों को परिणय सूत्र में बंधते देखा।

पर्यटकों के लिए यात्रा पोर्टल लॉन्च

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 16:54

पर्यटकों के सुरक्षित एवं बाधा मुक्त यात्रा के लिए रविवार को एक यात्रा पोर्टल लॉन्च किया गया।

इथियोपिया : 5 विदेशी पर्यटकों की हत्या

Last Updated: Wednesday, January 18, 2012, 04:45

इथियोपिया के उत्तरपूर्वी अफार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने पांच विदेशी पर्यटकों की हत्या कर दी। कुछ विदेशी नागरिक घायल भी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

अंडमान : भोजन के लिए आदिवासियों को नचाया

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 05:43

अंडमान द्वीप में भोजन के कुछ टुकड़ों और कुछ सिक्कों के लिए जरावा आदिवासियों को विदेशी पर्यटकों के सामने नचाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।

भारत में विदेशी पर्यटकों में अमेरिकी आगे

Last Updated: Sunday, December 18, 2011, 11:53

अतुल्य भारत अभियान के तहत इस साल सर्वाधिक अमेरिका के पर्यटक भारत आए। ब्रिटिश पर्यटक दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका और ब्रिटेन से क्रमश: 9,31,292 और 7,59,494 पर्यटक भारत आए।

पर्यटकों को भा रहा गुजरात

Last Updated: Saturday, November 19, 2011, 11:12

गुजरात में पर्यटकों का रूझान बढ़ा है और मार्च 2011 तक एक करोड 98 लाख से अधिक पर्यटक यहां आए।

पुरी में दो महिला पर्यटकों की मौत

Last Updated: Monday, November 14, 2011, 02:54

उड़ीसा के पुरी में रविरार को सागर में स्नान के दौरान दो महिला पर्यटकों की डूब जाने से मौत हो गई जबकि तीसरी लापता है।

लक्षद्वीप में बंधक बने 130 सैलानी

Last Updated: Sunday, October 30, 2011, 04:20

लक्ष्द्वीप के काल्पेनी द्वीप पर 26 बच्चों सहित करीब 130 घरेलू पर्यटक फंस गए हैं।

पटना में रेडियो टैक्सी का मजा

Last Updated: Monday, October 3, 2011, 11:03

पर्यटन को बढ़ावा देने और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस सेवा को सूबे के सभी पर्यटन क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा.

भूकंप : मृतकों की संख्या 117 पहुंची

Last Updated: Thursday, September 22, 2011, 18:38

सिक्किम के उत्तरी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में फंसे 12 विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि इस विनाशकारी भूंकप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है जिसमें 74 सिक्किम से हैं.