हर्षवर्धन - Latest News on हर्षवर्धन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सीट बेल्ट से बच सकती थी मुंडे की जान : हर्षवर्धन

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 16:47

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने अगर सीट बैल्ट लगायी होती तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

भाजपा किरण बेदी को बनाएगी दिल्ली की मुख्यमंत्री उम्मीदवार? हर्षवर्धन ने कहा- `नहीं`

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 09:54

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से सरकार बनाने की नकाम कोशिश के बाद भाजपा की सरकार बनने की चर्चा होने लगी थी और किरण बेदी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर थी। लेकिन इस खबर को खारिज करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक न्यूज चैनल से कहा कि किरण बेदी को दिल्ली में भाजपा के सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात बेबुनियाद है।

NRHM में आमूल-चूल बदलाव करेगी सरकार

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 18:48

संप्रग सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भारी बदलावों की संभावनाएं हैं क्योंकि नए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि यह कार्यक्रम शहरी क्षेत्र में शुरू ही नहीं हो सका है जबकि इसकी ग्रामीण शाखा एनआरएचएम विभिन्न समस्याओं के दलदल में फंसी हुई है।

सरकार बनाने के लिए आप का विकल्प खुला, जंग से विधानसभा भंग नहीं करने को कहा

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 00:24

आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से कहा कि वह फिलहाल विधानसभा भंग ना करें क्योंकि वह शहर में जनसभाएं करके यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि उनकी पार्टी को यहां फिर से सरकार बनानी चाहिए या नहीं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार: हषर्वर्धन

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 14:11

लोकसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित दिल्ली भाजपा प्रमुख हषर्वर्धन ने रविवार को कहा कि पार्टी शहर में निकट भविष्य में किसी भी समय विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का भरोसा भी जताया।

मोदी से कोई मुसलमान नहीं डरा हुआ है: हर्षवर्धन

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 23:12

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर हर्षवर्धन ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर अल्पसंख्यकों के कथित तौर पर डरे होने की धारणा को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि देश का कोई मुसलमान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार से खौफजदा नहीं है और मोदी के शासन में गुजरात के मुसलमान उनसे खुश हैं।

आप को 10 सीटें भी मिल जाएं तो हैरानी: हर्षवर्धन

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 20:57

आम आदमी पार्टी (आप) पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि अगर आप आगामी लोकसभा चुनावों में पांच-दस सीटें भी जीत लेती है, तो उन्हें आश्चर्य होगा।

दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बने हर्षवर्धन

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 20:20

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हर्षवर्धन को अपनी दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल के राज्यसभा में चुने जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।

हर्षवर्धन बोले-सभी विकल्प खुले हैं

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:27

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरने के बाद भाजपा ने शनिवार को कहा कि उसके लिए सभी विकल्प खुले हैं और जो भी स्थिति आएगी वह उसे खुशी-खुशी स्वीकार करने को तैयार हैं।

दिल्ली में भाजपा नहीं बनाएगी वैकल्पिक सरकार, जनादेश को तैयार : डॉ. हर्षवर्धन

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 09:14

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा को भंग कर राज्य में नए सिरे से चुनाव कराने की उपराज्यपाल से सिफारिश किए जाने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह वैकल्पिक सरकार बनाने की बजाय नए सिरे से जनादेश मांगना चाहेगी।

भाजपा-कांग्रेस ने कहा, हम जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 21:45

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं होने के बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी विधेयक के खिलाफ नहीं है और आप सरकार से 100 गुना ज्यादा बार इसका समर्थन करती है। जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी ने जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं, बल्कि उपराज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के पक्ष में मतदान किया।

दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं हुआ जनलोकपाल बिल, विपक्ष में पड़े 42 मत

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:12

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं हुआ है। विधानसभा के स्पीकर एमएस धीर ने यह घोषणा की।

भाजपा ने `आप` पर लगाया नाकामी का आरोप

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 00:01

दिल्ली भाजपा ने मंगलार को आम आदमी पार्टी सरकार के पहले महीने के कामकाज को ‘पूरी तरह से नाकाम’ करार दिया और इस मुद्दे पर शहर के लोगों का नजरिया जानने के लिए सर्वेक्षण कराने की मांग की।

अराजकता को बढ़ावा दे रही आम आदमी पार्टी : भाजपा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 21:38

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार के अफरातफरी भरे माहौल में समाप्त होने के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कुशासन का संकेत है और पार्टी अराजकता को बढ़ावा दे रही है।

`तब बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत मिल जाता...`

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 22:54

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि यदि हर्षवर्धन को थोड़ा पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता तो पार्टी को दिल्ली विधानसभा में बहुमत मिल जाता।

गैस मूल्य वृद्धि वापस लो वरना आंदोलन: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 20:08

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को कहा कि संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस के दाम में हुई वृद्धि के खिलाफ वह आंदोलन करेगी।

आप ने ‘भ्रष्ट’ कांग्रेस से मिल जनता से किया धोखा: बीजेपी

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 14:45

भाजपा ने ‘भ्रष्ट कांग्रेस’ के समर्थन से सरकार बनाने के ‘आप’ के फैसले की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि जिस पार्टी ने भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने के नाम पर राजनीति में प्रवेश किया उसने यह निर्णय करके ना सिर्फ अपने सिद्धांतों से समझौता किया बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी धोखा किया है।

दिल्‍ली: बीजेपी का सरकार बनाने से इंकार, उपराज्यपाल ने `आप` को बुलाया

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 23:15

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, लेकिन बहुमत से चूकी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सरकार बनाने से इनकार कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा चुनाव की संभावना बढ़ गई है।

बीजेपी ने दिल्ली में सरकार बनाने का न्यौता ठुकराया, कहा-सत्ता से बढ़कर है ईमानदारी

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 21:46

बीजेपी ने दिल्ली में सरकार बनाने का उप राज्यपाल नजीब जंग का न्यौता ठुकरा दिया है।

दिल्ली में `आप` को समर्थन देने पर विचार जारी: राहुल गांधी

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 18:17

दिल्ली में सरकार गठन के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी `आप` को समर्थन देने पर विचार कर रही है।

उपराज्‍यपाल ने सरकार गठन के लिए हर्षवर्धन को भेजा न्योता

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 12:07

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन को सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए आमंत्रित किया है।

दिल्‍ली में सरकार के गठन पर गतिरोध जारी; दोबारा चुनाव के पक्ष में BJP और AAP

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 18:25

दिल्‍ली में चुनाव परिणामों में त्रिशंकु विधानसभा आने के बाद सरकार गठन को लेकर कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा के तीन दिन बाद भी नई सरकार बनने का रास्‍ता अभी तक साफ नहीं हो पाया है और सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी है।

दिल्‍ली में गतिरोध कायम; बीजेपी दोबारा चुनाव के लिए तैयार, 'आप' को समर्थन का मन बना रही कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 00:38

दिल्ली में चुनाव परिणामों में त्रिशंकु विधानसभा आने के दो दिन बाद भी मंगलवार को सरकार गठन को लेकर कोई हल नहीं निकला एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष में बैठने के अपने कड़े रूख से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुई तथा दोनों ने ही कहा कि वे गतिरोध खत्म करने के लिए ताजा चुनाव पसंद करेंगी।

दिल्‍ली में फिर से चुनाव लड़ने को हैं तैयार: बीजेपी

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 18:00

दिल्ली में सरकार बनाने के प्रति अनिच्छा प्रकट करते हुए बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि उसके पास बहुमत नहीं है और वह फिर से चुनाव लड़ने को तैयार है।

भाजपा, कांग्रेस को ना समर्थन देंगे, ना उनसे समर्थन लेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 14:52

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी ने आज फिर कहा कि वह ना तो भाजपा या कांग्रेस से समर्थन लेगी ना ही उन्हें समर्थन देगी क्योंकि पार्टी का गठन उनके विकल्प के तौर पर किया गया है।

भाजपा को शर्तों पर समर्थन देने के बयान से पलटे प्रशांत भूषण

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 12:57

आप के नेता प्रशांत भूषण ने कहा था कि अगर भाजपा हमारी मांगों को पूरा करेगी तो हम प्रदेश में सरकार बनाने में समर्थन दे सकते है। परन्तु बाद में प्रशांत भूषण अपने बयान से पलट गए और कहा, भाजपा को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता।

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अनिश्चितता बरकरार, नजरें राज्यपाल पर

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 22:51

दिल्ली राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता दिख रहा है। दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और आप कह रही हैं कि वो सरकार बनाने के लिए दावा पेश नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें जनादेश नहीं मिला है।

दिल्ली में उपराज्यपाल नई सरकार बनाने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे: शिंदे

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 19:45

विधानसभा चुनावों के नतीजे में किसी एक दल को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल कोई भी निर्णय लेने से पहले नई सरकार बनाने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।

अब होगी ‘आप’ की अग्निपरीक्षा

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:57

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। चुनावी सर्वेक्षणों, मीडिया, राजनीति के जानकारों किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। ‘आप’ पार्टी को कुछ सीटें मिलने की बात तो जरूर कही जा रही थी लेकिन कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

'आम आदमी' ने रोका भाजपा का चौका

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 18:49

भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में बहुमत का जादुई आकंड़ा छूने में सफल नहीं हो सकी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक साल पहले बनी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चौका लगाने से रोक दिया। भाजपा बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से पीछे रह गई। हालांकि दिल्ली में 32 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल रूप में उभरने में सफल रही।

घोटालों में शामिल लोगों से बाहर नहीं पीएम: आडवाणी

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 19:22

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें संप्रग सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से लेकर कोलगेट तक सभी घोटालों के लिए जिम्मेदार लोगों से बाहर नहीं रखा जा सकता।

7वें आसमान पर पहुंचा कांग्रेस का अहंकार : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 17:57

दिल्ली में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव जनता जनार्दन लड़ रही है।

दिल्ली चुनाव : सीट बचाने में डॉ. हर्षवर्धन को नहीं आएगी मुश्किल

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 14:36

मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन के लिए अपने लगातार पांचवे कार्यकाल के लिए कृष्णानगर में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी।

आडवाणी ने किया डॉ. हर्षवर्धन का गुणगान, बताया सीएम उम्मीदवारी का राज

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 16:06

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉक में लिखे नए आलेख में इस बात को साबित करने की कोशिश की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर डॉ. हर्षवर्धन जैसे शख्स का होना बेहद जरूरी है।

दिल्ली विस चुनाव : घोषणापत्र में भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 18:28

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को यहां जारी घोषणापत्र में बिजली की दरें 30 प्रतिशत कम करने का, सब्जी के दाम कम करके महंगाई घटाने का और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 करने का वायदा किया।

ममगई और गायक शंकर साहनी भाजपा में शामिल

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 20:42

भाजपा पर विचाराधारा से हट जाने का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाले जगदीश ममगई अपने ‘अंहकार की हार’ का हवाला देते हुए फिर से पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ गायक शंकर साहनी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले की न्यायिक जांच हो : हर्षवर्धन

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 20:35

डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर दिल्ली जल बोर्ड के निजीकरण और मीटरों की खरीद के नाम पर करोड़ों रूपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

दिल्ली विस चुनाव : शीला दीक्षित और डॉ. हर्षवर्धन ने भरे अपने-अपने पर्चे

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 16:36

दिल्ली की मुख्यमंत्री कांग्रेस की मुख्यमंत्री की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और विश्वास जताया कि कांग्रेस रिकार्ड चौथी बार सत्ता में बनी रहेगी। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन ने भी कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरा।

डॉ. हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 14:10

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 के लिए प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाक, कान और गले के रोगों के विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

सत्ता में आने पर दुर्भावना से काम नहीं करूंगा: हर्षवर्धन

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 18:05

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल से अलग रुख अख्तियार करते हुए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने स्पष्ट किया कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तब वह शीला दीक्षित के शासन के दौरान राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच का आदेश नहीं देंगे।

राहुल से ज्यादा लोगों को आकर्षित कर रहे मोदी: हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 20:32

दिल्ली के विधानसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी का कोई असर नहीं होने संबंधी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दावे को खारिज करते हुए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी के विपरीत गुजरात के नेता काफी लोकप्रिय हैं और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर से आकर्षित कर रहे हैं।

भाजपा-अकाली दल गठबंधन किसी कीमत पर टूटने नहीं देंगे: हर्षवर्धन

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 13:36

भाजपा ने आज कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस सरकार को पराजित करने के लिए अपने स्वाभाविक सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने के भरपूर प्रयास कर रही है और पार्टी किसी कीमत पर गठबंधन को टूटने नहीं देना चाहती।

हर्षवर्धन के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी उतारेगी आप

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 00:47

आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने को उत्सुक है।

प्याज की ऊंची कीमत को दिल्ली सरकार जिम्मेदार : भाजपा

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 21:41

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हषर्वर्धन ने प्याज और खाद्यान्न की कीमतों में बढोतरी के लिए आज दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार की विफलता के कारण ऐसे हालात बने हैं।

हर्षवर्धन ने किया ईमानदार सरकार देने का वादा

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 23:27

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक छह हफ्ते पहले भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी पार्टी को प्रेरित करना तथा लोगों को एक ईमानदार एवं जनहितैषी सरकार देना है।

हषर्वर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने से खुश हूं :गोयल

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 17:24

बुधवार से पहले तक अपने को मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में पेश कर रहे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि हषर्वर्धन को इस पद का उम्मीदवार बनाए जाने से वह ‘खुश’ हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए वह कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

हषर्वर्धन के सामने बीजेपी को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 15:23

अपनी साफ छवि के लिए जाने जाने वाले और दिल्ली विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा उम्मीदवार हषर्वर्धन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खेमे में बंटी भाजपा को एकजुट करने की होगी।

हर्षवर्धन बने दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

Last Updated: Thursday, October 24, 2013, 00:34

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए मची दौड़ से विजय गोयल को बाहर करते हुए भाजपा ने बुधवार को ऐलान किया डा. हषर्वर्धन इस पद के लिए उसके उम्मीदवार होंगे।

सीएम कैंडिडेट के तौर पर हर्षवर्धन के नाम पर लगेगी मुहर!

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 09:55

दिल्‍ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार के नाम का बुधवार को ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दिल्‍ली भाजपा के वरिष्‍ठ नेता डा. हर्षवर्धन के नाम पर मुहर लग सकती है।

हर्षवर्धन बनाए जा सकते हैं भाजपा के सीएम उम्मीदवार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 00:07

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल की पार्टी छोड़ने की धमकी और अंदरूनी खींच-तान के बावजूद इस महीने के अंत तक हर्षवर्धन को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

दिल्ली भाजपा में सीएम पद को लेकर टकराव तेज

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:14

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर टकराव तेज हो गया है। यह टकराव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया और नाराज प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने हषर्वर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश करने के किसी भी कदम का जोरदार विरोध किया।

दिल्ली : सीएम पद की उम्मीदवार को गोयल ने पेश की दावेदारी

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 23:53

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर नहीं पेश किए जाने से नाराज विजय गोयल ने रविवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की और इस पद के लिए हर्षवर्धन के नाम को घोषित करने के किसी भी कदम के खिलाफ अपने विरोध का संकेत दिया।

दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे हर्षवर्धन!

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 19:18

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर सहमति करीब-करीब बन गई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए हर्षवर्धन के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों ने बताया कि हर्षवर्धन का नाम तय है और इसकी घोषणा बाद में की जा सकती है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, दिल्ली के सीएम पर फैसला संभव

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 17:13

दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शीला दीक्षित के मुकाबले में भाजपा से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा विजय गोयल या डॉ. हर्षवर्धन, इसका फैसला संभवत: आज हो जाएगा।

हर्षवर्धन होंगे दिल्ली में भाजपा के सीएम उम्मीदवार!

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 09:29

अगले महीने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. हर्षवर्धन को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने का फैसला किया है। हालांकि इसपर अभी केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर नहीं लगाई है।