महिलाओं - Latest News on महिलाओं | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

महिलाओं के खिलाफ हिंसा बिल्कुल सहन नहीं करेगी सरकार: राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 15:12

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि उनकी सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने को वचनबद्ध है। साथ ही वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बिल्कुल सहन नहीं करेगी।

महिलाओं की सुरक्षा को ठोस पहल जरूरी: राहुल

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 23:40

देश भर में महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं सामने आने के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आह्वान किया ताकि महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा भयभीत करने वालीं: US

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 11:17

अमेरिका ने कहा है कि भारत में यौन हिंसा और हत्याओं की खबरों से वह भयभीत है। साथ ही उसने ऐसी घटनाओं से प्रभावित लोगों को सुरक्षा देने के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों और नागरिक समाज के समूहों की भूमिका की सराहना भी की।

पहली बार महिलाएं रिकॉर्ड संख्या में पहुंची संसद

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 15:54

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में महिलाओं की जीत के लिहाज से एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इस बार 61 महिला सांसद लोकसभा पहुंचने में सफल रही हैं।

16वीं लोकसभा में महिलाओं का कीर्तिमान, सर्वाधिक 61 महिला सांसद पहुंचीं

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 09:11

16वीं लोकसभा में 61 महिला उम्मीदवार जीत कर पहुंची हैं। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 543 सदस्यीय लोकसभा में महिला उम्मीदवारों की संख्या 2009 के 58 से ज्यादा है।

जेनिफर लॉरेंस को महिलाओं पर भरोसा नहीं

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 13:50

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस उन महिलाओं पर भरोसा नहीं करतीं, जिनकी दूसरी महिलाओं से मित्रता नहीं होती।

केरल में महिलाओं के लिए खुलेंगे और ‘कैफे’

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 14:17

केरल का ‘कुडुम्बश्री’ नेटवर्क कई क्षेत्रों में सफलता के बाद अब राज्य भर में बेहद लोकप्रिय महिलाओं के कैफे का विस्तार करने जा रहा है। कुडुम्बश्री के खानपान सेवा ब्रांड ‘कैफे कुडुम्बश्री’ के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं।

विश्व टी20 के लिए महिलाओं की ‘टीम ऑफ टूर्नामेंट’ में पूनम यादव एक मात्र भारतीय

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 16:19

फाइनल में पहुंची इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की कुल छह खिलाड़ियों ने आईसीसी विश्व टी20 2014 महिलाओं की टीम में जगह बनायी है जिसकी आज घोषणा की गयी जिसमें लगातार दूसरी बार इंग्लैंड की चालरेट एडवर्डस को कप्तान बनाया गया है।

`महिला नक्सलियों का होता है शारीरिक शोषण`

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 10:33

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सली संगठन दल्लीराजहरा के एरिया कमेटी के आत्मसमर्पण कर चुके सदस्य एवं पल्लेमाड़ी एलओएस के डिप्टी कमांडर दिनेश उर्फ नवल सिंह उर्फ बिल्लू का कहना है कि आंध्र प्रदेश के बड़े तेलुगू नक्सली नेता छत्तीगसढ़ की आदिवासी महिलाओं का दैहिक शोषण करते हैं। शरीरिक

‘शिक्षा के मौकों की तुलना में महिलाओं पर रेप का खतरा अधिक’

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 12:05

नई दिल्ली में कलाकारों ने शहर में 16 दिसंबर, 2012 को हुए 23 वर्षीय छात्रा के सामूहिक बलात्कार की घटना पर आधारित जीवंत रंगमंच प्रस्तुति पेश करके दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। ‘निर्भया: ब्रेकिंग द साइलेंस’ नामक इस रंगमंच प्रस्तुति के दौरान कलाकारों के निजी अनुभवों को भी दिखाया जो स्वयं यौन हिंसा का शिकार हुई हैं।

60% महिलायें बीच में ही छोड़ देती हैं करियर: विशेषज्ञ

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 18:50

कार्यस्थलों पर महिलाओं को बेहतर परिवेश और समान अवसर दिये जाने की बढ़ती बहस के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि निजी व पारिवारिक कारणों के चलते 60 फीसदी महिलाओं को बीच में ही अपने करियर से नाता तोड़ना पड़ जाता है।

4896 सांसदों और विधायकों में सिर्फ 418 महिलाएं

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 15:44

भारत में महिलाओं की स्थिति और नीति नियामक संस्थाओं में उनके प्रतिनिधित्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में कुल 4896 सांसदों और विधायकों में महिला प्रतिनिधियों की संख्या मात्र 418 है जो केवल नौ फीसदी है।

महिलाओं की सुरक्षा को दिल्ली सरकार उठाएगी कदम

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 20:37

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा महिला सुरक्षा दल गठित करने की तैयारी के बीच दिल्ली की महिला और बाल कल्याण मंत्री राखी बिड़लान ने कहा कि महिलाओं को समानता दिलाने के लिए सोच बदलना जरूरी है।

युगांडा की महिलाओं ने बयान दर्ज कराए

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 23:34

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आज युगांडा की तीन महिलाओं के बयान दर्ज किये। इन महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अच्छी नौकरी के वादे के साथ भारत लाया गया और मादक पदार्थ माफियाओं द्वारा बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेला गया।

मणिपुरी महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस हिरासत

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 21:57

मणिपुर की दो महिलाओं पर नस्ली टिप्पणियां करने और उनके साथ मारपीट तथा छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली की एक अदालत ने आज एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पानी संकट : महिला ने आप विधायक को मारा थप्पड़

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 00:37

पानी के मुद्दे को लेकर हुई बहसबाजी के दौरान दिल्ली के संगम विहार में रविवार शाम धरने पर बैठी एक महिला ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को थप्पड़ जड़ दिया।

दिल्ली में मणिपुरी महिलाओं पर हमला, नस्ली टिप्पणियां भी

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 15:06

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में कुछ लोगों ने दो मणिपुरी महिलाओं पर कथित तौर पर हमला किया और नस्ली टिप्पणियां भी कीं। पीड़ितों ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने में अनिच्छा जताने का आरोप लगाया है।

घोषणा पत्र के लिए राहुल ने महिला प्रधानों से मांगे सुझाव

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 00:29

नीति निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की वकालत करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभर से जमा हुईं महिला प्रधानों से चर्चा की और लोकसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए उनके सुझाव मांगे।

केजरीवाल के मंत्री कटघरे में, कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर होगा केस दर्ज

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:04

विदेशी महिला की बदसलूकी के आरोप में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर केस दर्ज होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं पर लाठीचार्ज, मामले की जांच शुरु

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 15:04

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रसूलपुर थाना क्षेत्र में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लात-घूंसों से मारा।

बिहार: 2013 में महिलाओं के साथ रिकॉर्ड 1052 बलात्कार की घटनाएं

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 13:19

बिहार के सभी जिलों में महिला थाना खोले जाने तथा पुलिस के विभिन्न पदों पर बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के बावजूद यहां महिला अपराध के मामले बढे हैं और पिछले वर्ष यह संख्या बढकर 10898 पहुंच गयी।

यदि महिलाएं पूरे कपड़े पहनें तो कम होंगे अपराध: बाबूलाल गौर

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 15:48

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि चेन्नई में अपराध कम इसलिए होते हैं, क्योकि वहां की जनता धर्मप्रिय है और महिलाएं पूरे कपड़े पहनती हैं।

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ 412% बढ़ा क्राइम

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:16

दिल्ली में वर्ष 2012 के मुकाबले 2013 में आपराधिक घटनाओं में जहां 43.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं बीते वर्ष की तुलना में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 412 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज दरों में की कटौती

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 18:53

एसबीआई ने नए आवास ऋणों पर ब्याज आज 0.4 प्रतिशत तक कम कर दी। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किये जाने के बाद एसबीआई ने यह कदम उठाया है। महिलाओं को 0.05 प्रतिशत की रियायत मिलेगी।

महिलाओं से ज्यादा लंबी होती है पुरुषों की नाक

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 08:20

समाज में नाक ऊंची होने की कहावतें तो आपने जरूर सुनी होंगी, और यह भी मानते होंगे कि अक्सर पुरुषों की ही नाक को खतरा होता है।

यौन उत्पीड़न के लिए महिलाओं के कम कपड़े जिम्मेदार ?

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 12:12

कोलंबिया में यौन उत्पीड़न के लिए महिलाओं के कम कपड़े पहनने को जिम्मेदार ठहराने वाले एक रेस्तरां के मालिक से खफा महिलाओं के एक समूह ने मिनीस्कर्ट पहनकर प्रदर्शन किया।

बदस्तूर जारी है महिलाओं से साथ यौन शोषण और अत्याचार

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 23:37

बात करेंगे मायानगरी में एक बाप के घिनौने पाप की, लेकिन पहले खबर देश की राजधानी से। जहां एक शख्स ने 8 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी। जो बेटी कभी मां-बाप की गोद में खेलती थी। अब वो बेजान होकर लाश में तब्दील हो चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट में यौन शोषण के 300 से अधिक मामले लंबित

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:09

उच्चतम न्यायालय के समक्ष महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन उत्पीड़न के 300 से अधिक मामले लंबित हैं। आरटीआई (सूचना का अधिकार) याचिका के जवाब में उच्चतम न्यायालय की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के अनुसार न्यायालय के समक्ष 150 नियमित मामलों समेत यौन उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 325 मामले लंबित हैं।

'रेप कैपिटल` में हम कैसे रहें सुरक्षित

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 09:37

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पिछले साल दिसंबर की सर्द रात में छह दरिंदों ने ऐसा एक मासूम लड़की पर ऐसा कहर बरपाया, जिसे सुनकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए और पूरा देश स्‍तब्‍ध हो गया। किसी न सपने में भी नहीं सोचा था कि हैवानियत और वहशीपन का ऐसा नंगा नाच किया जा सकता है और वह भी सरेआम देश की राजधानी में।

महिलाओं और बजुर्गो का सम्मान करें पुरुष: शाहरुख

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 16:01

बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान ने पुरुषों से अपील की है कि वे महिलाओं और बुजुर्ग लोगों की इज्जत करें। उन्होंने कहा कि जो ऐसा करते हैं उन्हें दुआएं मिलेंगी।

महिलाओं के लिए मुंबई भी सुरक्षित शहर नहीं : NCRB

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 12:09

मुंबई में फोटो पत्रकार के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के अलावा देश की आर्थिक राजधानी के दामन पर बीते तीन साल में बलात्कार के 647 मामलों और छेड़छाड़ के 1,877 मामलों के दाग हैं।

महिलाओं की अस्मिता की हिफाजत करेगा `मिर्च स्प्रे`

Last Updated: Wednesday, August 7, 2013, 18:49

महिलाओं पर शारीरिक हमलों की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विश्व की सबसे तीखी मिर्च ‘भूत झोलकिया’ से एक मिर्च स्प्रे विकसित किया है।

सुरक्षित दिल्ली में सुरक्षित महिलाओं के लिए प्रतिबद्ध : बस्सी

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 23:44

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भीम सेन बस्सी ने आज दिल्ली के 20 वें पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला और उन्होंने शहर को खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने का निश्चय किया।

‘अपनों’ से ही महफूज नहीं महिलाओं की आबरू

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 14:03

देश में महिलाओं की अस्मत को तार-तार करने में कोई गैर नहीं, बल्कि उनके सगे-संबंधी और जान-पहचान के लोग ही आगे हैं। यह चौंकाने वाला तथ्य राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों से सामने आया है।

कामकाजी महिलाओं को स्तन कैंसर होने का 70% अधिक खतरा

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 16:41

पूर्वाग्रह और भेदभाव समेत कार्यस्थल पर तनाव के कारण कामकाजी महिलाओं के स्तन कैंसर की चपेट में आने की आशंका नाटकीय रूप से बहुत अधिक बढ़ जाती है।

दागदार दिल्ली में तब्दील होती `दिलदार दिल्ली`

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 11:14

देश की राजधानी दिल्ली अब डराने लगी है। यहां अब लोगों के बीच खासकर महिलाओं में खौफ पसरने लगा है।

ट्रेन में महिला सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की सिफारिश

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 13:38

रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए संसद की एक समिति ने रेल मंत्रालय से महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाने और महिलाओं के लिए अधिक सुविधायें मुहैया कराने संबंधी योजनाओं को पूरे उत्साह के साथ तेजी से लागू करने की सिफारिश की है।

समाज महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करे : राष्ट्रपति

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 15:12

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को देश में बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की हाल की घटनाओं को अस्वीकार्य बताया।

महिलाओं की सुरक्षा को कठोर कदम जरूरी : यूनिसेफ

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 17:27

दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने देश में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए ‘कठोर एवं त्वरित कार्रवाई’ का आह्वान किया।

ब्लाइंड महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 09:33

हनमकोंडा में दृष्टि बाधित लोगों के लिये चलाये जा रहे एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रही चार महिलाओं के साथ कथित रूप से संस्थान की मालकिन के पति ने यौन उत्पीड़न किया ।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ता अपराध एक देशव्यापी घटना: नवीन

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 08:56

ओड़िशा के मुख्ययमंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को आज देशव्यापी घटना बताया और कहा कि वर्ष 2012 के दौरान राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति कुल मिलाकर शांत रही।

एंटी रेप बिल लोकसभा में पारित, आज राज्यसभा में होगा पेश

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 09:45

एंटी रेप बिल आज राज्यसभा में पेश होगा जहां उसकी मंजूरी मिलनी बाकी है।

एंटी रेप बिल पर नहीं बन पाई सहमति, दोबारा होगी बैठक

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 13:01

महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तैयार एंटी रेप बिल आज सुबह हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई।

`महिलाओं की सुरक्षा पर केन्द्र के इरादे साफ नहीं`

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 16:19

बसपा प्रमुख मायावती ने कैबिनेट में मतभेद के चलते बलात्कार रोधी विधेयक में विलंब करने के लिए केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि इस मुददे पर केन्द्र के इरादे स्पष्ट नहीं हैं।

महिला दिवस: भारतीय महिलाओं की लंबी छलांग, हर क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 09:53

भारतीय महिलाओं ने निश्चय ही राजनीति, व्यवसाय तथा व्यापारिक जगत में सफलता की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं तथा खासतौर पर शहरी महिलाओं ने करियर व व्यक्तिगत पसंद के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करते हुए अपनी स्वतंत्रता की मांग को मजबूती प्रदान की है।

भारत की 20 सबसे लोकप्रिय महिलाओं में सोनिया नंबर-1

Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 21:07

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी 2012 में भारत की 20 सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में पहले नंबर पर रही है। इस सूची में ममता बनर्जी तथा जे. जयललिता भी शामिल हैं।

आम बजट: महिलाओं के लिए खुलेंगे सरकारी बैंक

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 13:56

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए कहा कि देश में जल्द ही पूरी तरह महिलाओं को समर्पित सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक खोला जाएगा।

2011 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 10231 मामले

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 19:33

बिहार सरकार ने आज कहा कि 2011 में अपहरण, बलात्कार, हत्या सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध के 10231 मामले दर्ज किये गये जिनमें सरकार के प्रयास से कांड का त्वरित अनुसंधान, समय पर आरोपपत्र दाखिल किया जा रहा है और त्वरित सुनवाई की जा रही है।

सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की चिंता: राष्ट्रपति

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 13:49

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को महिलाओं के विरुद्ध यौन अपराध की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता है।

महिलाओं की सुरक्षा नाकाफी : ऐश्वर्या

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 08:08

पूर्व विश्व सुंदरी और बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन देश में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में गहरायी से सोचती हैं और उनका कहना है कि महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए काफी कुछ किए जाने की जरूरत है ।

सम्मान की खातिर हत्या के खिलाफ है खाप पंचायत

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 21:47

महिलाओं के प्रति कथित रूप से फरमान जारी करने के कारण न्यायिक समीक्षा के दायरे में आयी खाप पंचायतों ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि वे झूठी शान की खातिर हत्या करने और समाज में महिलाओं द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल या उनके जीन्स पहनने के खिलाफ कोई आदेश नहीं देती है।

बिहार में सड़क हादसा, 4 मरे

Last Updated: Monday, February 18, 2013, 10:31

बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक बस के पलट जाने से सोमवार को तीन महिलाओं सहित चार पर्यटकों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ करना बाकी: शिंदे

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 10:26

राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसम्बर की रात घटी सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक घटना को याद करते हुए और इसे एक शर्मनाक घटना बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी काफी कुछ करना बाकी है।

महिला सुरक्षा पर पीएम का दखल चाहती हैं शीला

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 08:35

दिल्ली में पुलिस के कामकाज से असंतुष्ट मुख्यमंत्री शीला दीक्षित महिलाओं को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

महिलाओं के प्रति मानसिकता में परिवर्तन लाएं: प्रणब

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 20:13

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि महिलाओं का सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए समाज की मानसिकता में परिवर्तन लाने की जरुरत है।

महिलाओं की नलबंदी पर प. बंगाल को नोटिस

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 14:43

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार और मालदा के जिला मजिस्ट्रेट को इलाज की मूलभूत सुविधाओं के बिना 100 से अधिक महिलाओं की एक दिन में दो डॉक्टरों द्वारा नलबंदी किए जाने के आरोपों के चलते नोटिस जारी किया।

महिलाओं से जुड़ी स्कीम पर ज्यादा ध्यान दिये जाने की मांग

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 12:14

कई महिला समूहों ने महिलाओं को हिंसा और शोषण से बचाने और वित्तीय समावेशी योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता देकर सशक्त बनाये जाने की मांग करते हुये उनके लिये बजट में अधिक संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

लंदन: स्पेन की 6 महिलाओं के साथ रेप

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 23:38

मैक्सिको के मशहूर अकापुलोको पर्यटक रिसोर्ट में हथियार बंद लुटेरों ने छह स्पेनी महिला पर्यटकों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पर्यटक किराए के जिस बीच बंगले में सोई हुई थीं उसमें लुटेरों ने घुसकर अपराध को अंजाम दिया।

यौन अपराध पर वर्मा समिति का कोई भी सुझाव नामंजूर नहीं: चिदंबरम

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 17:04

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा संबंधी अध्यादेश को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलने के एक बाद सोमवार को वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि न्यायमूर्ति जे एस वर्मा समिति की सभी सिफारिशों को हालांकि इस अध्यादेश में शामिल नहीं किया गया है लेकिन समिति के किसी भी सुझाव को नामंजूर नहीं किया गया है।

अध्यादेश तो पहले ही जारी होना चाहिए था : बीजेपी

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 08:22

भाजपा ने रविवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के लिए कठोर सजा के प्रावधान के लिए अध्यादेश पहले ही जारी किया जाना चाहिए था।

दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर अपराधी को मिल सकती है सजा-ए-मौत

Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 09:57

केंद्रीय कैबिनेट ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए न्यायमूर्ति वर्मा समिति के सुझाव के अनुरूप मौजूदा कानून को सख्त बनाने और संशोधन के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी मिल गई है। अध्यादेश को राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है।

वर्मा कमेटी की सिफारिशों पर विचार जल्द : प्रधानमंत्री

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 14:33

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जस्टिस जेएस वर्मा को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा गया है कि सरकार महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ कानून में बदलाव को लेकर वर्मा कमेटी की सिफारिशों पर जल्द विचार करेगा।

देशभर में महिलाओं की मदद के लिये अब ‘‘181’’ हेल्पलाइन नंबर

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 16:05

राजधानी में महिलाओं की मदद के लिये तीन अंकों का हेल्पलाइन नंबर जारी करने के एक माह बाद सरकार ने कहा कि अब यह नंबर ‘‘181’’ सभी राज्यों में महिलाओं की मदद के लिये उपलब्ध होगा।

बिहार में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सहित कई पहल

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 15:17

दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए जनता के दबाव का असर बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है और रेलवे सहित राज्य के विभिन्न विभागों में हेल्पलाइन की स्थापना समेत कई पहल की जा रही हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: नवीन

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 09:43

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिये प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री ने दिल्ली में सुरक्षा की जांच-परख की

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 19:03

दिल्ली गैंगरेप की वारदात के मद्देनजर सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह जनता की सुरक्षा विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा कड़ी करे।

`दलित महिलाओं पर भी हिंसा रोकने की जरूरत`

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 08:48

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी सजा देने की मांग के तेज होने के बीच नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने आज कहा कि वह इस बात से प्रसन्न हैं कि अंतत: यह मामला उतना लोगों का ध्यान आकषिर्त कर रहा है जितना कि इसे जरूरत है।

पुलिस को संवदेनशील बनाने की जरूरत : SC

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:56

उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है और प्रशासन तथा कानून लागू करने वालों को महिला की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाकर ही इस पर काबू पाया जा सकता है।

इंडोनेशिया में मोटरसाइकिल पर दोनों ओर पैर फैलाकर महिलाओं के बैठने पर लगेगा प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 20:01

इंडोनेशिया के इस्लामी कट्टपंथ का गढ़ माने जाने वाले शहर ऐह में पुरूष मोटरसाइकिल चालाकों के पीछे महिलाओं के दोनों ओर पैर फैला कर बैठने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। शहर के मेयर ने आज कहा कि बैठने का यह तरीका गलत है।

यूपी: दो महिलाओं पर तेजाब फेंका, झुलसीं

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 11:31

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने दो महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गईं।

राज्य में 65 महिला थाने खुलेंगे : ममता बनर्जी

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 20:24

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों से निपटने के लिए उनकी सरकार राज्य भर में 65 महिला पुलिस थाने स्थापित कर रही है।

सामाजिक व राजनीतिक बदलाव का वक्त

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 20:40

आर्थिक उदारीकरण के साथ-साथ देश में राजनीतिक उदारीकरण और पितृ सत्तात्मक भारतीय समाज का उदारीकरण भी होना जरूरी था जो नहीं हो पाया। अब वक्त आ गया है, भारतीय समाज व देश की राजनीति में सकारात्मक सोच के साथ सुधार की तरफ कदम बढ़ाया जाए।

‘सूर्यास्त के बाद महिलाओं को नहीं पकड़े पुलिस’

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 12:37

दिन ढलने के बाद एक महिला को पकड़ने और गिरफ्तार करने पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक और नगर पुलिस आयुक्त को कहा कि वह तमाम पुलिस थानों को ये निर्देश जारी करें कि सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं करें या हिरासत में नहीं लिया जाए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई हो: सोनिया

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 00:36

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित एवं तत्काल कदम उठाने के लिए कहा है।

दिल्ली गैंगरेप : गुस्सायी महिलाओं का रायसीना हिल्स पर जबरदस्त प्रदर्शन

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 14:14

दिल्ली गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिलाओं ने आज दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक एक विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारी महिलाएं इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 15:02

दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के बाहर बुधवार को करीब 150 महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।

मुस्लिम महिलाओं के रिसेप्शनिस्ट जॉब पर फतवा

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 17:34

दारूल उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं को रिसेप्शनिस्ट के पद पर नियुक्त किए जाने के खिलाफ एक फतवा जारी किया है और इसे अवैध तथा शरिया कानून के खिलाफ करार दिया है ।

महिलाओं में अल्जाइमर्स के खतरे को कम कर सकता है विटामिन डी

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 08:16

एक नए अध्ययन में कहा गया है कि विटामिन डी के ज्यादा सेवन से महिलाओं में अल्जाइमर्स का खतरा कम हो जाता है ।

महिलाओं को ज्यादा भाता है स्लिम मर्द

Last Updated: Thursday, November 29, 2012, 18:05

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि महिलाओं को कुछ ज्यादा ही मर्दाना दिखने वाले पुरूषों की तुलना में थोड़े पतले पुरूष ज्यादा आकर्षित करते हैं।

राजधानी एक्स. में 3 महिलाओं से छेड़छाड़

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 14:03

सुरक्षा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में तीन महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में रविवार को कोच अटेंडेंट को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में गिरफ्तार किया गया।

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर कार्रवाई हो: सूले

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 08:53

राकांपा सांसद सुप्रिया सूले ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल से महिलाओं के खिलाफ अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

औरतों को मोबाइल की भला क्या जरूरत: BSP सांसद

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 14:24

बीएसपी सांसद राजपाल सैनी महिलाओं और मोबाइल पर दिए बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है।

महिलाओं के लिए ज्यादा नुकसानदेह है शराब

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 08:08

मद्यपान करने वाले पुरुषों की तुलना में ऐसा करने वाली महिलाओं की मृत्युदर अधिक है।

तीन आदिवासी महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 23:05

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक कंगारू अदालत ने तीन आदिवासी महिलाओं को डायन घोषित करके बगैर न्याय किये पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

महिलाओं की कम भागीदारी से अर्थव्यवस्था को नुकसान : क्लिंटन

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 22:08

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि दुनियाभर में महिला कार्यबल की कमी है, जिसके कारण अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।

महिलाओं के भद्दे चित्रण पर सख्त सजा!

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 00:27

प्रिंट या मल्टीमीडिया के माध्यम से महिलाओं का भद्दे तरीके से चित्रण करने के दोषी लोगों को अब अधिक सजा मिल सकती है और उन्हें दी जानी वाली कैद की सजा बढ़ाये जाने के साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है।

`अधिकांश महिलाओं को भाता है मर्दों का चिकना सीना`

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 22:23

पुरुषों के लिए यह अहम खबर है और हो सकता है कि इसे पढ़ने के बाद उन्हें नजदीक के वैक्स पार्लर जाना पड़ जाए। एक नए अध्ययन में सामने आया है कि कम से कम 80 प्रतिशत महिलाएं बाल रहित चिकने सीने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।

श्रीप्रकाश जायसवाल पर वाराणसी में भी केस दर्ज

Last Updated: Saturday, October 6, 2012, 14:29

महिलाओं को लेकर केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का आपत्तिजनक बयान उनके गले की फांस बनता जा रहा है। कानपुर के बाद कल वाराणसी में भी उनके खिलाफ इस बयान के सिलसिले में भाजपा की एक महिला नेता ने मामला दर्ज किया।

पाक में महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य होगा?

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 09:05

जमात ए इस्लामी पार्टी ने पाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के हिजाब पहनने को अनिवार्य बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

हैदराबाद में आश्रय गृह से 4 महिलाओं का अपहरण

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 16:13

हैदराबाद में रामनाथपुर इलाके के `उज्जवला` आश्रय गृह पर अज्ञात लोगों ने हमला कर मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई चार महिला का शनिवार को अपहरण कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

गुजरात का स्वास्थ्य सूचकांक चिंताजनक है: मोदी

Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 22:19

मध्य वर्गीय लड़कियों के छरहरे बदन को लेकर ज्यादा जागरूक होने के अपने बयान से विवादों में घिरे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी साक्षात्कार में यह भी स्वीकार किया था कि गुजरात में महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य सूचकांक ‘चिंताजनक’ हैं।

जीन रखता है महिलाओं को प्रसन्नचित!

Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 11:19

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा प्रसन्नचित रहने का कारण एक जीन है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन को खोज निकाला है जो महिलाओं को तो प्रसन्नचित रखता है लेकिन पुरुषों के साथ ऐसा नहीं करता।

कम सोनेवाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 21:37

वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य से कम नींद लेने वाली महिलाओं में खतरनाक स्तन कैंसर होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। साथ ही उनमें कैंसर के दोबारा होने की संभावना भी होती है।

‘तीन साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े’

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 15:00

सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया कि पिछले तीन वर्ष के दौरान महिलाओ के खिलाफ अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर दरोगा सस्पेंड

Last Updated: Sunday, August 26, 2012, 00:01

घर में घुस कर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी दारोगा और सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।

चीन में जल उत्सव के दौरान महिलाओं पर हमला

Last Updated: Friday, August 24, 2012, 12:42

चीन के हैनान प्रांत के एक द्वीप पर स्थानीय जल उत्सव के दौरान कई महिलाओं के कपड़े फाड़े जाने और उनका यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

दुनिया की ताकतवर महिलाओं की सूची में सोनिया छठे स्थान पर

Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 00:05

दुनिया की ताकतवर महिलाओं में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी छठे स्थान पर हैं।

‘मुठभेड़ में महिलाओं-बच्चों को ढाल बनाते हैं नक्सली’

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 19:39

सरकार ने बुधवार को कहा कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान नक्सली महिलाओं और बच्चों को रक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल की नयी रणनीति अपना रहे हैं। गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करे ईरान: अमेरिका

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 09:17

अमेरिका ने ईरान के 36 विश्वविद्यालयों द्वारा 77 पाठ्यक्रमों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से संबधित खबरों पर चिंता जताते हुए तेहरान से महिला अधिकारों की रक्षा करने को कहा है।

शाहरूख ने महिलाओं की आजादी की कामना की

Last Updated: Wednesday, August 15, 2012, 14:58

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने देश के 66वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं की आजादी की कामना की ।