रायबरेली - Latest News on रायबरेली | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गांधी परिवार का अभेद्य दुर्ग?

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 22:11

1977 के इमरजेंसी के बाद जब पूरे देश में कांग्रेस और इंदिरा विरोधी लहर थी उस वक्त इंदिरा गांधी रायबरेली से हारीं थीं। चार दशक बाद एक बार फिर कुछ-कुछ वैसा ही माहौल बनता दिख रहा है, जब गांधी का दुर्ग अभेद्य रहेगा या नहीं इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश : चौथे चरण में 60 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 22:35

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को 14 लोकसभा सीटों पर छुटपुट घटनाओं के बीच औसत 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

नौ राज्यों की 89 सीटों पर मतदान आज, मोदी-सोनिया-आडवाणी की किस्मत का होगा फैसला

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 00:28

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में आज पूरे गुजरात, पंजाब सहित उत्तर प्रदेश और बिहार आदि की कुछ सीटों को मिलाकर कुल 89 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

केजरीवाल ने पूछा-सोनिया, मोदी एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार क्यों नहीं करते?

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 18:48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधा हमले करते हुए अरविंद कजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के बीच चुनाव से पहले साठ-गांठ हो चुकी है।

मैं निजी हमलों से चिंतित नहीं हूं : प्रियंका

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 00:29

भाजपा द्वारा राबर्ट वाड्रा के खिलाफ हमले तेज किये जाने के बीच प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि वह निजी हमलों से चिंतित नहीं हैं और वह आलोचनाओं का तोहफा लेने से मना कर सकती है।

यूपी : चौथे चरण में सोनिया और राजनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 10:22

16वीं लोकसभा के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 30 अप्रैल को होने वाले मतदान में दो राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्षों क्रमश: सोनिया गांधी व राजनाथ सिंह की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद होगा। राज्य में यह मतदान का चौथा चरण है। इस चरण में 14 लोकसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान में 17 सांसद और चार विधायक भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

प्रियंका गांधी का मोदी पर तीखा हमला, कहा-56 इंच के सीने से नहीं, दरियादिली से चलता है देश

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 15:48

प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश को चलाने के लिए 56 इंच के सीना नहीं चाहिए बल्कि दरियादिल की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।

वाराणसी प्रचार करने नहीं जाऊंगी : प्रियंका

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:56

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की उम्मीदवारी वाले वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगी।

प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर फिर साधा निशाना, बोलीं-गुजरात में कौड़ियों के भाव बांटी गई जमीन

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 14:58

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुजरात के विकास मॉडल पर जमकर सवाल उठाए।

जितना जलील करेंगे, उतनी ही मजबूती से हम लड़ेंगे : प्रियंका

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 19:46

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर अपने परिवार को जलील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जितना गिराने की कोशिश की जाएगी यह परिवार उतनी ही मजबूती से उठेगा।

प्रियंका आज से फिर रायबरेली में करेंगी प्रचार

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 09:04

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा अपनी मां केसंसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक बार फिर से प्रचार करने मंगलवार को वहां पहुंचेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रियंका मंगलवार को बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में नुक्कड़ सभाएं करेंगी।

प्रियंका बनाम वरुण: गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी के बीच छिड़ा जंग

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 19:41

देश भर में जहां तपती गर्मी के बीच चुनावी पारा पूरे उफान पर है, वहीं गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी के बीच सियासी तूफान भी छिड़ा हुआ है। यह तूफान और तकरार गांधी परिवार के चौथी पीढ़ी की बड़ी बहन और छोटे भाई के बीच छिड़ा है। यूं कहें कि यह गांधी परिवार के बड़े बच्‍चों के बीच की लड़ाई है।

...जब खत्‍म हुआ प्रियंका गांधी की गाड़ी का पेट्रोल

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 21:39

अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार करने गई प्रियंका गांधी वाड्रा का बुधवार को प्रचार का पहला दिन अच्छा नहीं रहा।

प्रियंका रायबरेली, अमेठी तक ही सीमित रखेंगी प्रचार

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:07

प्रियंका गांधी ने आज स्पष्ट किया कि वह केवल अपनी मां सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली एवं भाई राहुल की सीट अमेठी पर ही प्रचार करेंगी।

रायबरेली से सोनिया के खिलाफ लड़ रहे आप उम्‍मीदवार ने नाम वापस लिया

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 12:08

उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार ने सोनिया गांधी के खिलाफ अपनी चुनौती वापस ले ली है। रायबरेली से आप के प्रत्याशी सेवानिवृत न्यायाधीश फकरुद्दीन ने टिकट वापस कर दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अर्चना श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है।

रायबरेली: प्रियंका 10 को संभालेंगी प्रचार का जिम्मा

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 14:26

रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार का जिम्मा एक बार फिर उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेंगी।

सोनिया के नामांकन में प्रियंका की गैर मौजूदगी पर उठे सवाल

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 12:59

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली से नामांकन करने के दौरान उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा की गैर-मौजूदगी के कई सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

रायबरेली से पूर्व जज फखरूद्दीन होंगे आप प्रत्याशी

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 23:26

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) फखरूद्दीन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सोनिया ने रायबरेली से भरा नामांकन, बोलीं-चुनाव में सब कुछ अच्छा होगा

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 15:05

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र में हो रहे चुनाव में सब कुछ बहुत अच्छा होगा।

सोनिया गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन करेंगी दाखिल, राहुल और प्रियंका भी होंगे साथ

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 09:28

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अप्रैल यानी बुधवार को राय बरेली लोकसभा क्षेत्र से अपने पर्चे दाखिल करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया जब अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल करेंगी तो कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके पुत्र राहुल गांधी उनके होंगे।

रायबरेली से 2 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगी सोनिया

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 14:08

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 अप्रैल को राय बरेली लोकसभा क्षेत्र से अपने पर्चे दाखिल करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया जब अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल करेंगी तो उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी होंगे।

पार्टी कहती तो रायबरेली से भी चुनाव लड़ती : उमा

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 10:17

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता उमा भारती ने शनिवार को कहा कि बाबा रामदेव का वह बहुत सम्मान करती हैं। बाबा के सुझाव पर भाजपा की निर्वाचन कमेटी के समक्ष रायबरेली से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, जो असाधारण और काफी गंभीर था। भाजपा निर्वाचन कमेटी यदि निर्देश देती तो वह रायबरेली से भी चुनाव मैदान में उतर जाती।

सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी उमा भारती

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 17:00

भाजपा ने शुक्रवार को उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि उमा भारती को रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है। इससे पहले भाजपा की तेज तर्रार नेता ने भी कहा कि वह झांसी नहीं छोड़ेंगी जहां से उन्हें पहले मनोनीत किया जा चुका है।

उमा भारती को सोनिया के खिलाफ चुनाव में उतार सकती है बीजेपी

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 11:35

रायबरेली में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में भाजपा रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ फायरब्रांड हिन्दुत्व नेता उमा भारती को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

रायबरेली में सोनिया का मुकाबला उमा भारती से?

Last Updated: Wednesday, March 26, 2014, 23:44

भाजपा रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पार्टी की वरिष्ठ और फायरब्रांड हिन्दुत्व नेता उमा भारती को चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस बारे में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

AAP में घमासान, रायबरेली से चुनाव लड़ने से शाजिया का इंकार

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 23:16

जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी (आप) में आपसी कलह की बातें सामने आ रही हैं। आप की नेता शाजिया इल्मी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इंकार किया है जबकि कुमार विश्वास पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। इन सब पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी पर हमले के बाद नए तरह के रिश्ते सामने आ रहे हैं।

सोनिया आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 00:11

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर वहां पहुंच रही हैं।

सिर्फ रायबरेली, अमेठी में प्रचार करेंगी प्रियंका: कांग्रेस

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 20:53

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वड्रा सिर्फ अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी। इससे उन अटकलों पर विराम लगा कि प्रियंका लोकसभा चुनाव में पूरे देश में प्रचार में बड़ी भूमिका निभायेंगी।

रायबरेली पहुंचीं सोनिया, दी परियोजनाओं की सौगात

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 15:44

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 45 सड़कों का शिलान्यास किया तथा 20 अन्य का लोकार्पण किया।

पटाखे की दुकानों में आग: एक व्यक्ति की मृत्यु, 6 जख्मी

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 16:31

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज पटाखों से भरे आटो रिक्शा के पलटने से उठी चिंगारियों से पटाखों की दुकानों में आग लग गई और उसमें झुलसकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। हादसे में 6 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गये।

रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 11:36

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर सोमवार को रायबरेली पहुंचीं। प्रियंका यहां दो दिनों तक रहेंगी और अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी।

मिशन 2014 : प्रियंका करेंगी देश भर में प्रचार? कांग्रेस ने कहा-नहीं

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 22:07

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी।

सोनिया ने रायबरेली में रेल पहिया कारखाने की बुनियाद रखी

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 20:16

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में देश के सबसे बड़े रेल पहिया कारखाने का शिलान्यास किया और कहा कि देश और क्षेत्र के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा।

सोनिया ने रायबरेली में किया एम्स का भूमि पूजन

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 14:00

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में स्थापित हो रहे उत्तर प्रदेश के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भूमि पूजन कर उसके निर्माण की औपचारिक शुरुआत करवा दी।

सोनिया को हराने के लिए रायबरेली में करूंगा प्रचार: रामदेव

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 15:09

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आम चुनाव में हराने के लिए रायबरेली संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।

रायबरेली में बनेगा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 16:06

केंद्र ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया है। केवल महिलाओं के लिए यह देश का पहला विश्वविद्यालय होगा। विश्वविद्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा जाएगा।

रायबरेली में खुलेगा राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 15:21

सरकार ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर होगा।

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची प्रियंका

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 11:55

प्रियंका वाड्रा बुधवार को अपनी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। रायबरेली के दौरे के दौरान प्रियंका वहां संगठन के कामकाज की समीक्षा करने के साथ पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

अमेठी और रायबरेली में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 13:30

अमेठी और रायबरेली में 24 घंटे बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई है। शुक्रवार को अखिलेश सरकार ने यह निर्णय लिया था कि अब इन शहरों को 24 घंटे बिजली नहीं मिलेगी और बिजली आपूर्ति में कटौती होगी।

अब अमेठी, रायबरेली को 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 00:10

केंद्र में यूपीए सरकार को बारह से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के रिश्तों में इन दिनों खटास साफ नजर आने लगी है। इसका असर अब रायबरेली और अमेठी में बिजली आपूर्ति पर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के आदेश पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों में बिजली कटौती शुरू कर दी गई है।

मिशन-2014 : रायबरेली में प्रियंका पर दांव लगाएगी कांग्रेस!

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 09:39

प्रियंका गांधी के रायबरेली की जिला निगरानी समिति के सदस्य की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस बात की अटकलें शुरू हो गई है कि मिशन-2014 (अगले लोकसभा चुनाव) में प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

सोनिया की बैठक में भिड़े कांग्रेसी और सपाई

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 17:59

कांग्रेस अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुए जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हो गयी और सोनिया को उसमें हस्तक्षेप करके उन्हें शांत कराना पड़ा।

सोनिया गांधी ने रेडियो स्टेशन का किया शिलान्यास

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 14:52

अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को यहां एफएम रेडियो स्टेशन की आधारशिला रखी और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सोनिया गांधी आज करेंगी रायबरेली का दौरा

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 09:43

संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली जाएंगी।

अयोध्या मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पीएम को लिखी चिट्ठी

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 13:08

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले की रायबरेली की अदालत में चल रही सुनवाई को लेकर सीबीआई पर ‘सुस्त और लापरवाह’ होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है।

छात्राओं ने रोका प्रियंका गांधी का काफिला

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 15:50

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा के यहां पहुंचने पर एक स्थानीय संस्थान की लड़कियों के एक समूह ने उनके काफिले को रोककर महिलाओं के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।

रायबरेली के दौरे पर पहुंचीं प्रियंका गांधी

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 12:48

प्रियंका वाड्रा गांधी शुक्रवार को रायबरेली पहुंचीं। अपनी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दिनभर के दौरे के दौरान वह जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी।

अमेठी, रायबरेली के दौरे पर जाएंगे राहुल

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 16:17

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से सुबह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से रायबरेली जाएंगे।

प्रियंका आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

Last Updated: Monday, December 17, 2012, 14:49

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी अपनी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर कल देर रात यहां पहुंची।

रायबरेली में लगेगी रेलवे पहियों की फैक्टरी

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 14:23

रायबरेली में एक रेल कोच फैक्टरी की औपचारिक शुरूआत के बाद रेलवे की योजना अब कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र में पहियों की फैक्टरी स्थापित करने की है।

रायबरेली, अमेठी का जिम्मा प्रियंका के हवाले

Last Updated: Friday, November 16, 2012, 15:34

उत्तर प्रदेश में वर्ष की शुारुआत में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का अपने गढ़ रायबरेली और अमेठी में सूपड़ा लगभग साफ हो गया था।

राहुल-प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकें

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 21:29

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को अमेठी और रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार विमर्श किया।

सोनिया ने जनता दरबार में सुनीं जन समस्याएं

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 13:27

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को रायबरेली में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

सोनिया-राहुल आज अमेठी, रायबरेली के दौरे पर

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 10:39

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली-अमेठी में गुरुवार को पूरा गांधी परिवार मौजूद रहेगा। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी, राय बरेली में जारी विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को दौरा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

सोनिया ने रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन किया

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 22:35

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 1,685 करोड़ रुपये की लागत वाले आधुनिक रेल कोच निर्माण कारखाने का उद्घाटन किया और डिब्बों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

रेल मंत्री ने दिये यात्री किराया बढ़ाने के संकेत

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 19:00

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज रेल किराये में बढ़ोतरी के संकेत देते हुए कहा कि ऐसा किये बगैर रेलवे को चलाना मुश्किल होगा।

'रायबरेली में विकास की मिसाल है रेल कोच कारखाना'

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 16:18

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में रेल कोच फैक्टरी के शिलान्यास के वक्त कुछ लोगों ने तरह-तरह की अफवाहें फैलायी थीं।

सोनिया गांधी आज रायबरेली के दौरे पर

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 08:45

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं। वह आज अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में आधुनिक रेल कोच कारखाने का उद्घाटन करेंगी।

सोनिया आज रायबरेली कोच फैक्ट्री का करेंगी उद्घाटन

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 00:09

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में आधुनिक रेल कोच कारखाने का उद्घाटन करेंगी।

सात नवम्बर से सोनिया रायबरेली दौरे पर

Last Updated: Monday, November 5, 2012, 13:59

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आगामी सात नवम्बर को पहुंचेंगी।

जब सोनिया ने मुलायम को कहा "शुक्रिया"

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 18:36

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का शुक्रिया अदा किया।

रायबरेली-अमेठी में होगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 11:58

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार द्वारा रायबरेली और अमेठी में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के आदेश से दोनों शहरों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

तालीम की रोशनी से ही मुल्क की तरक्की : सोनिया

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 15:08

कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि शिक्षा ही सुरक्षित भविष्य की पूंजी है और तालीम की रोशनी से ही मुल्क सही मायने में तरक्की करेगा।

सोनिया कल से रायबरेली के दौरे पर

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 14:59

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर कल यानी 26 जुलाई को पहुंचेंगी।

यूपी : सामूहिक हत्याकांड के 12 को उम्रकैद

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 18:41

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले की एक अदालत ने करीब 16 साल पुराने सामूहिक हत्याकांड मामले के 12 आरोपियों को आज उम्रकैद की सजा सुनाई।

यूपी: कांग्रेस रायबरेली की सभी सीटें हारी

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 09:33

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक के आए परिणामों के अनुसार कांग्रेस रायबरेली जिले की सभी सीटों पर पराजित हो चुकी है। रायबरेली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

सोनिया-प्रियंका का मायावती पर पलटवार

Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 14:06

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी गढ़ रायबरेली में पहली बार मंच पर एक साथ दिखीं। दोनों ने मुख्यमंत्री मायावती के इस आरोप पर पलटवार किया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की।

रायबरेली,अमेठी के अफसर के तबादले

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 12:08

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को रायबरेली के जिलाधिकारी और अमेठी के अपर जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया।

प्रियंका तीन से अमेठी में करेंगी प्रचार

Last Updated: Tuesday, January 31, 2012, 11:50

पंजाब और उत्तराखंड में मतदान समाप्त हो जाने के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने अब उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया है और प्रियंका अमेठी और रायबरेली में पड़ने वाले विधानसभा सीटों पर प्रचार अभियान की कमान संभालने के लिए तीन फरवरी से वहां डेरा डालने वाली है।

प्रियंका ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Last Updated: Wednesday, January 18, 2012, 10:11

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली में प्रियंका वाड्रा ने अपने दौरे के अंतिम दिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

प्रियंका सोमवार से करेंगी चुनाव प्रचार

Last Updated: Saturday, January 14, 2012, 11:50

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 जनवरी को अमेठी और रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

अयोध्या प्रकरण में गवाही रायबरेली में

Last Updated: Thursday, December 8, 2011, 11:56

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में रायबरेली की विशेष अदालत में चल रहे आपराधिक मुकदमें की अब हर दिन गवाही दर्ज की जाएगी।