पर्यावरण - Latest News on पर्यावरण | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

तीन दशक में दुगनी दर से बढ़ा है समुद्री जल स्तर

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 18:43

एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने गुरुवार को यहां कहा कि विश्व में समुद्र जल स्तर करीब तीन मिलीमीटर प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है जो तीन दशक पहले की तुलना में दुगनी दर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ और हरित पृथ्‍वी पर दिया जोर

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 15:58

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण में लोगों से ‘अमानतदार’ के रूप में कार्य करने और भावी पीढ़ियों की खुशियां सुनिश्चित करते हुए वर्तमान में प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करने को कहा।

`दिल्ली, मुंबई में हवा की गुणवत्ता काफी खराब`

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:13

दिल्ली और मुंबई जैसे देश के आठ बड़े शहरों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है। पर्यावरण संबंधी एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

‘पर्यावरण बनाम विकास’ में नहीं है यकीन: जावडेकर

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 08:52

केन्द्रीय पर्यावरण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को कहा कि नई सरकार पर्यावरण और विकास के सह अस्तित्व को मानती है और `पर्यावरण बनाम विकास’ में उसका यकीन नहीं है।

रमेश अग्रवाल को गोल्डमैन इन्वायरमेंटल प्राइज

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 22:58

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ जिले में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रमेश अग्रवाल को पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए गोल्डमैन इन्वायरमेंटल प्राइज से सम्मानित किया गया है।

तमिलनाडु के मंत्री के घर चुनाव अधिकारियों का छापा

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 09:34

नागरकोइल के पास तमातुकोनम में चुनाव अधिकारियों ने तमिलनाडु के वन एवं पर्यावरण मंत्री के टी पचैमल के आवास पर इस सूचना के आधार पर छापा मारा किया वहां पर मतदाताओं को धन बांटा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यद्यपि छापेमारी के दौरान अधिकारी कोई नोट जब्त नहीं कर पाए।

यूरोप ने प्रक्षेपित किया पर्यावरण उपग्रह

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 10:38

यूरोप ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण नुकसान पर निगरानी और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए डिजाइन किए गए उच्च तकनीक वाले उपग्रहों में से अपने पहले उपग्रह का प्रक्षेपण कर दिया है।

सीएमपीडीआई का 2013-14 में खुदाई का नया रिकार्ड

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 16:37

कानून एवं व्यवस्था तथा पर्यावरण मंजूरी की समस्याओं के बावजूद केन्द्रीय खनन योजना एवं डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) ने वित्तवर्ष 2013-14 के दौरान 6.98 लाख मीटर खुदाई करने का रिकार्ड दर्ज किया।

ब्रिटेन में अटलांटिक तूफान का खतरा गहराया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 10:00

पिछले 250 सालों से सर्वाधिक सर्दी से परेशान ब्रिटेन के लोगों की मुश्किल बढ़ाने के लिए एक अन्य अटलांटिक तूफान देश की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान से एक माह से हो रही बारिश के जारी रहने का खतरा पैदा हो गया है।

पंचायतों के विरोध करने पर पर्यावरण मंजूरी मिलना मुश्किल: वीरप्पा मोइली

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 14:57

पर्यावरण मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने आज स्पष्ट किया कि उस परियोजना को पर्यावरण मंजूरी नहीं दी जाएगी उसका स्थानीय पंचायतों द्वारा विरोध किया जाता है। मोइली का यह बयान, ओड़िशा में नियामगिरि में वेदांता की 1.7 अरब डालर की बाक्साइट खनन परियोजना को मंजूरी खारिज किए जाने के मद्देनजर आया है।

`जयंती टैक्स` की टिप्पणी को लेकर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 22:50

नरेन्द्र मोदी की ‘जयंती टैक्स’ वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। कांग्रेस ने इसे जासूसी प्रकरण से जोड़ा और सवाल किया कि क्या गुजरात के मुख्यमंत्री को अपनी कैबिनेट में दागी मंत्री रखने के लिए धन मिला था।

जयंती ने हजारों करोड़ की परियोजनाएं रोक कर रखीं: भाजपा

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 20:46

भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व पर्यावरण एवं वन मंत्री के खिलाफ ‘जयंती टैक्स’ की टिप्पणी का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि इस बात को मानने की वजह हैं कि जयंती ने परस्पर हितों के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं को रोक कर रखा।

जयंती नटराजन ने मोदी के आरोप को किया खारिज

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 23:46

नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने आज कहा कि उन्हें उस समय से निशाना बनाया जा रहा था जब बतौर पर्यावरण मंत्री उन्होंने भाजपा शासित गुजरात में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का जोरदार विरोध किया था।

कोल इंडिया को 23 परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 14:58

निवेश पर कैबिनेट समिति (सीसीआई) के हस्तक्षेप के बाद कोल इंडिया को 23 परियोजनाओं के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है।

पर्यावरण मंत्रालय ने वेदांता की खदान का प्रस्ताव ठुकराया

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 23:21

पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को ओडिशा के नियामगिरि में वेदांता की विवादित बाक्साइट खदान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नियामगिरि पहाडियों पर बाक्साइट के खनन के लिए खदान के प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला किया गया है।

मंत्रीपद से हटाया नहीं गया, मैंने खुद इस्तीफा दिया: जयंती नटराजन

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 20:08

यंती नटराजन ने आज इन खबरों का खंडन किया कि उन्हें पर्यावरण मंत्री पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्हें परियोजनाओं को पर्यावरण संबंधी मंजूरी रोकी रखी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो स्वयं ही इस्तीफा दिया

वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 14:36

केंद्र की यूपीए सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि नटराजन को लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन के काम में लगाया जाएगा।

ओबामा की शीर्ष पर्यावरण सलाहाकार नैंसी सुटले छोड़ेंगी पद

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:17

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की शीर्ष पर्यावरणीय सलाहाकार और प्रशासन की कई जलवायु नीतियों की निर्माता नैंसी सुटले फरवरी में अपना पद छोड़ देंगी। व्हाइट हाउस ने आज यह जानकारी दी। नैंसी वर्ष 2009 से पर्यावरणीय गुणवत्ता पर व्हाइट हाउस की परिषद की अध्यक्ष रही हैं।

भारतीय शहरों में साइकिल चालक हो रहे किनारे: सुनीता नारायण

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 14:38

साइकिल चलाने के दौरान कार से टक्कर लगने से घायल पर्यावरणविद सुनिता नारायण ने सोमवार को कहा कि भारतीय शहरों में कारों का मार्ग प्रशस्त करने के लिए साइकिल चलाने वाले को सुनियोजित ढंग से किनारा किया जा रहा है।

उपवास कर रहे पर्यावरणविद अग्रवाल अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 17:03

उत्तराखंड में गंगा नदी पर बन रही जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण रोके जाने की मांग को लेकर गत जून से हरिद्वार में अनिश्चितकालीन उपवास कर रहे पर्यावरणविद जी.डी. अग्रवाल को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पर्यावरणीय जांच के दायरे में बिजली इकाइयां

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 17:17

एनजीटी ने पर्यावरण चिंताओं के चलते सिंगरौली और सोनभद्र जिलों में नयी बिजली परियोजनाओं के खिलाफ दायर एक याचिका पर केंद्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही एस्सार व हिंडाल्को समेत विभिन्न उद्योगों से जवाब मांगा है।

हर साल 1.3 अरब टन भोजन बर्बाद : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 00:20

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक मानव जाति के खपत के लायक एक तिहाई भोजन यानी 1.3 अरब टन भोजन हर साल बर्बाद हो जाता है।

पर्यावरणीय मंजूरी में देरी को पॉस्को जिम्मेदार : मंत्रालय

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 12:19

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने कहा है कि पॉस्को के ओडिशा के एकीकृत इस्पात संयंत्र को पर्यावरणीय मंजूरी में देरी के लिए कंपनी जिम्मेदार है।

कर्नाटक में फिर खनन की तैयारी में है सेसागोवा

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 13:55

पर्यावरण मंत्रालय की एक शीर्ष सलाहकार इकाई ने सिफारिश की है कि सेसागोवा की कर्नाटक स्थित लौह अयस्क खदान को वन संबंधी मंजूरी प्रदान की जाए।

राष्ट्रीय विषयों पर समाधान सुझाएं वैज्ञानिक: पीएम

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 22:19

वैज्ञानिक समुदाय से भोजन, पर्यावरण और जल सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय विषयों के व्यावहारिक समाधान निकालने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज आगाह किया कि जब तक आंतरिक विषमताओं को पाटा नहीं जाता तब तक देश मानवीय विकास में पीछे रहेगा।

`पवन उर्जा परियोजना से पर्यावरण को नुकसान`

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 13:12

विज्ञान एवं पर्यावरण (सीएसई) ने चेतावनी दी है कि पवन उर्जा उद्योग बड़े स्तर पर वन क्षेत्र का अधिग्रहण कर रहा है जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

उत्तराखंड में अहम विकास मापदंड होगा ‘जीइपी’: बहुगुणा

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 09:35

उत्तराखंड आपदा की पृष्ठभूमि में एक अनूठे प्रयास के तहत मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आज विकास सूचकांक के महत्वपूर्ण मापदंड के रूप में राज्य की जीडीपी के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद (जीइपी) के इस्तेमाल की घोषणा की है।

पर्यावरण सम्बंधित चिंताओं को दूर करेंगे : सोनिया

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 16:53

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को किश्तवाड़ में कहा कि राज्य में 850 मेगावॉट की पन बिजली परियोजना के निर्माण से पहले पर्यावरण सम्बंधित चिंताओं को दूर किया जाएगा।

अब भी नहीं संभले तो कुछ भी नहीं बचेगा : सुंदरलाल बहुगुणा

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 14:42

उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ को पहाड़ों के साथ छेड़खानी का नतीजा बताते हुए मशहूर पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा ने कहा है कि इस त्रासदी के बाद भी नहीं संभले तो सब कुछ खत्म हो जाएगा।

एचपीसीएल की रिफाइनरी के विस्तार को लाल झंडी

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 13:46

सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) को एक तगड़ा झटका देते हुए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने कंपनी की विशाखापत्तनम रिफाइनरी के विस्तार की योजना को हरी झंडी देने से मना कर दिया है।

यूएन ने की समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपील

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 11:19

‘विश्व महासागर दिवस’ के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समुद्री पर्यावरण में हुए क्षरण की प्रक्रिया को रोक कर जलीय वातावरण सामान्य बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करने की अपील की है।

पर्यावरण दिवस : बढ़ता तापमान, सिकुड़ता जीवन

Last Updated: Wednesday, June 5, 2013, 18:01

पर्यावरण की इन चुनौतियों से निपटने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सवाल है कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे पर्यावरणीय खतरों से निपटने के लिए क्या वैश्विक स्तर पर गंभीर प्रयास हो रहे हैं।

पर्यावरण कानून तोड़ने पर वालमार्ट देगी 11 करोड़ डॉलर

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 17:41

अमेरिका की वैश्विक खुदर कंपनी वाल-मार्ट ने अमेरिका की एक अदालत में पर्यावरण कानून के तहत अपना जुर्म कबूल करते हुए मामला निपटाने के लिए 11 करोड़ डालर (615 करोड़ रुपए से अधिक) की राशि भुगतने को तैयार हो गयी है।

2005 में देश में निकला था, 46800 टन ई-कचरा

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 14:58

सरकार ने आज माना कि वर्ष 2005 के दौरान देश में।,46,800 टन ई कचरा निकला था जिसमें से 9730 एमटीए ई-कचरा दिल्ली में निकला था।

अर्थ डे-2013 : ‘हिमाचल में हरियाली को खतरा’

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 17:00

हिमाचल प्रदेश में जंगलों एवं जल स्रोतों को समाप्त कर रहे हाइड्रोपावर परियोजनाओं का विरोध पर्यावरण कार्यकर्ता लंबे समय से करते आए हैं। अब निंयत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) ने भी कार्यकर्ताओं के दावे को सही ठहराया है।

आर्थिक विकास पर्यावरण के अनुकूल हो: पीएम

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 19:04

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पर्यावरण अनुकूल विकास मॉडल पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि विकास तभी टिकाऊ रह सकता है, जब वह प्राकृतिक संतुलन की रक्षा करता हो।

आर्थिक विकास को संतुलित रखना जरूरी : पीएम

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 13:26

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक वृद्धि प्राकृतिक संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग पर आधारित होनी चाहिए और साथ ही विकास को पर्यावरण की दृष्टि से संतुलित रखा जाना चाहिए।

बांधों से सिर्फ बड़े उद्योगों को फायदा: अन्ना

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 10:21

गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आज कहा कि ग्रामीण जनता के लिए बांधों ने अपना महत्व खो दिया है क्योंकि अब वे सिर्फ बड़े उद्योगों के काम आ रहे हैं और पर्यावरण के लिए भी खतरा बन रहे हैं ।

...और बीच समुद्र में फंसे रहे मंत्री जी

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 20:20

एक नौका दौड़ का उद्घाटन करने गए तमिलनाडु के पर्यावरण मंत्री एम सी संपत आज तकरीबन आधे घंटे तक बीच समुद्र में फंसे रहे।

`पर्यावरण मंजूरी को नई कैबिनेट समिति`

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 18:29

सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं को जल्द पर्यावरण मंजूरी दिलवाने के मकसद से एक कैबिनेट समिति गठित करने का निर्णय किया है।

संसाधन-सक्षमता टिकाऊ विकास को जरूरी: PM

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 14:51

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वैश्विक पर्यावरण एजेंडा और वैश्विक विकास एजेंडा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संसाधन सक्षमता टिकाऊ विकास के लिए आवश्यक शर्त है।

पर्यावरण मंत्रालय का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 18:12

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के एक अधिकारी को एक खनन परियोजना को मंजूरी देने के लिए सात लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

`आदर्श हाउसिंग सोसायटी को नहीं मिली थी पर्यावरण मंजूरी`

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 21:32

आदर्श घोटाले की न्यायिक आयोग द्वारा दो साल तक की गयी जांच पूरी हो गयी है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि विवादास्पद आवास समिति को आवश्यक पर्यावरण मंजूरी नहीं मिली थी।

‘आईटी, पर्यावरण पर WTO का समझौता स्वीकार्य नहीं’

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 19:49

भारत का कहना है कि वह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में कुछ विकसित देशों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरणीय सामानों के बारे में पेश किए जा रहे किसी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि देश का मामना है कि इसका घरेलू उद्योग धंधों पर बहुत प्रतिकूल असर होगा।

मिला आश्वासन, अपीली निकाय नहीं होगी सीसीआई

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 09:33

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन की ओर से चिंता जाहिर करने के बाद कहा गया कि निवेश पर प्रस्तावित कैबिनेट समिति (सीसीआई) अपीली निकाय नहीं होगी।

मैला ढोना सबसे शर्मनाक प्रथाओं में से एक: रमेश

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 09:10

ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि मैला ढोना ‘सबसे शर्मनाक प्रथाओं’ में से एक है और सरकार इस बुराई से निपटने के लिए एक कानून लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस साल अब तक 78 बाघों की मौत

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 22:51

बाघों के संरक्षण की तमाम कोशिशों के बीच इस साल अब तक देशभर में 78 बाघों की मौत हो गई जिसमें से आधे शिकार की वजह से मारे गए। संसद में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

अमेरिका में जल्द दिखेगी बिजली से चलने वाली कार

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 20:14

अमेरिका में पर्यावरण अनुकूल वाहनों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। जल्द ही वर्जीनिया के आर्लिगटन में सड़कों पर पूरी तरह बिजली से चलने वाली कारों का काफिला नजर आ सकता है।

जयंती को प्रस्तावित एनआईबी पर ऐतराज, पीएम को लिखा खत

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 11:47

यूपीए सरकार के दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के बीच खींचातानी का मामला सामने आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम ने एनआईबी के गठन का प्रस्ताव रखा है जिसे लेकर पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने अपनी नाराजगी पीएम को खत लिखकर जताई है।

साइकिल इको फ्रेंडली, प्राथमिकता दें : अखिलेश

Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 20:14

लोगों से साइकिल को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि साइकिल दूसरे वाहनों की अपेक्षा इको फ्रेंडली है और इससे पर्यावरण को भी कोई हानि नहीं होती।

पर्यावरण के छोटे-छोटे कण हैं जलवायु परिवर्तन के जिम्मेदार

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 17:58

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा छोटा सा कण ढूंढ निकाला है जो आकार में तो एक बाल का भी तेहरवां हिस्सा है लेकिन जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण में एक बड़ी भूमिका निभाता है।

अमेरिका को छूटा पसीना, रूस पानी-पानी

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 16:33

विकास का हर सोपान बर्बरता के नए आयाम को पैदा करता है। दुनिया की दो महाशक्ति इस परिस्थिति का साक्षात उदाहरण है। एक तरफ अमेरिका में गर्मी ने लोगों की हालत खस्ता कर रखी है। लोग पसीना पसीना हो रहे हैं तो दूसरी ओर रूस में जबरदस्त बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोग वहां पानी-पानी हो रहे हैं।

भारत,चीन रक्षा मुद्दे पर बातचीत बढ़ाने पर सहमत

Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 10:46

भारत और चीन रक्षा मुद्दों पर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाने पर आज सहमत हुए।

जलवायु परिवर्तन बढ़ाएगा बाढ़ और सूखा

Last Updated: Sunday, June 3, 2012, 11:04

जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों की चेतावनी देते हुए सरकार ने कहा है कि मौसम में बदलाव के कारण अगले 23 साल में बाढ और सूखे की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी।

जीवीके की कोयला परियोजना को मंजूरी

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 14:29

बुनियादी ढांचा उद्योग से जुड़ी जीवीके की अल्फा कोल तथा रेल परियोजना को आस्ट्रेलिया में क्वीन्सलैंड सरकार से पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।

पर्यावरण उपग्रह एनविसैट का अंत

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 17:26

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह एनविसैट के आधिकारिक अंत की बुधवार को घोषणा की। इस उपग्रह ने पिछले महीने काम करना बंद कर दिया था।

'हम बनाएंगे एक आशियां'

Last Updated: Tuesday, May 8, 2012, 02:41

उस समय तो राकेश शर्मा ने तो अच्छे से बच्चों को समझा दिया था लेकिन हम और हमारे बाद के लोग शायद जवाब देने के बजाय उनकी तस्वीरों को कोरे कागज पर उकेरने के अलावा और कुछ नहीं कर पाएंगे।

पर्यावरणीय दिक्कतों से 21 परियोजनाएं अटकी

Last Updated: Wednesday, May 2, 2012, 07:43

पर्यावरणीय मंजूरी नहीं मिलने के कारण उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड में 21 राजमार्ग परियोजनाएं अटकी हुई हैं।

‘जलवायु पर संसाधन साझा करें भारत-यूएस’

Last Updated: Friday, April 27, 2012, 04:32

द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के महानिदेशक पचौरी ने कहा, ‘उर्जा सुरक्षा की चुनौतियों के समाधान तथा नीतियां तैयार करने के लिये भारत तथा अमेरिका के लिये जरूरी है कि वह अपनी दक्षता, प्रौद्योगिकी क्षमता तथा अनुसंधान को साझा करे।’

पर्यावरणविद ने अनशन तोड़ा

Last Updated: Friday, March 23, 2012, 10:14

गंगा को बचाने के लिए 15 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे 80 वर्षीय पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल ने शुक्रवार को सरकार की ओर से अपनी मांगों पर सहमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया।

'पर्यावरण की कीमत पर विकास ठीक नहीं'

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 09:32

बेसिक देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रगति लोगों के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन वह ऐसे तरीके से होनी चाहिए जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे।

निजी बिल्डर पर पर्यावरण मंत्री की नकेल

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 15:21

पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक निजी भवन निर्माता को एक आर्द्र भूमि परियोजना पर काम रोकने का आज आदेश दिया।

'पर्यावरण से जुड़ी फिल्म की चाह'

Last Updated: Friday, February 3, 2012, 03:38

फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन ने गुरुवार को कहा कि यदि कोई पर्यावरण मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए धन देता है तो वह उसमें खुशी खुशी अभिनय करेंगे।

'जल्लीकट्टू' पर पाबंदी चाहते हैं जॉन अब्राहम

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 09:41

बालीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के अवैध खेल पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिये कड़े कदम उठाये जायें ।

जलवायु वार्ता सम्पन्न, भारत का रुख स्वीकार्य

Last Updated: Sunday, December 11, 2011, 18:47

जलवायु परिवर्तन के सम्बंध में दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र वार्ता, उपायों के एक पैकेज पर सहमति के साथ समाप्त हो गयी। वार्ता के अध्यक्ष ने इस सहमति को संतुलित करार दिया। वार्ता तय समय से 36 घंटे अधिक चली। शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन का जोरदार भाषण छाया रहा। नटराजन ने चेतावनी दी कि भारत किसी भी खतरे या दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

'रिटेल में FDI भारत के हित में'

Last Updated: Friday, December 9, 2011, 05:54

खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर फिलहाल रोक लगाने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए अमेरिका ने कहा कि यह भारत के फायदे में है।

डरबन वार्ता: जयंती ने समानता पर दिया जोर

Last Updated: Tuesday, December 6, 2011, 10:12

भारत पर कानूनी रूप से कार्बन उत्सर्जन कटौती को स्वीकार करने के बढ़ते दबाव को देखते हुए पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन वार्ता का मुख्य तत्व समानता होने पर जोर दिया।

डरबन वार्ता में दल का नेतृत्‍व करेंगी जयंती

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 08:36

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में जलवायु वार्ता के दूसरे हफ्ते में पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी जो कार्बन उत्सर्जन में कटौती और कानूनी प्रतिबद्धताओं के कारण रुकी हुई है।

पर्यावरण पर भारत का खर्च बहुत कम

Last Updated: Sunday, November 20, 2011, 04:11

पर्यावरण को विश्व भर में दिए जा रहे महत्व के बावजूद भारत इस क्षेत्र में अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सिर्फ 0.012 फीसदी ही खर्च कर रहा है।

राजस्थान के एक और मंत्री का इस्तीफा

Last Updated: Saturday, November 12, 2011, 16:15

राज्य के वन, खान और पर्यावरण राज्यमंत्री रामलाल जाट ने अपने निजी जीवन के बारे में एक स्थानीय अखबार में नाम आने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

लवासा प्रोजेक्‍ट को मंत्रालय की हरी झंडी

Last Updated: Wednesday, November 9, 2011, 16:35

लवासा की पुणे के पास करोड़ों रुपये की हिल सिटी परियोजना ने पर्यावरण विभाग परीक्षा पास कर ली है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कुछ नियम और शर्तों के साथ परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दे दी है।

लवासा परियोजना को नहीं मिली मंजूरी

Last Updated: Friday, October 14, 2011, 15:03

पर्यावरण मंत्रालय ने पूर्व शर्तों का अनुपालन नहीं करने को लेकर पुणे के समीप लवासा की हिल सिटी परियोजना को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

जयराम के फैसले को जयंती ने पलटा

Last Updated: Wednesday, September 14, 2011, 05:58

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने अपने पूर्ववर्ती जयराम रमेश के इसी साल किए फैसले को पलटते हुए नए उद्योगों को बिना वन विभाग की मंजूरी के ही पर्यावरण मंजूरी की इजाजत दे दी है.