lokpal bill - Latest News on lokpal bill | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

उप राज्यपाल ने खारिज की दिल्ली विधानसभा भंग करने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:02

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है। उप राज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा भंग करने की अरविंद केजरीवाल की सिफारिश नहीं मानी है।

थोड़ी देर में इस्तीफा दे सकते हैं केजरीवाल, पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को बुलाया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:52

दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक के पेश न हो सकने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। केजरीवाल इस बैठक में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं हुआ जनलोकपाल बिल, विपक्ष में पड़े 42 मत

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:12

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं हुआ है। विधानसभा के स्पीकर एमएस धीर ने यह घोषणा की।

जन लोकपाल बिल पर कोई समझौता नहीं : सिसौदिया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 12:53

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शुक्रवार को विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश करेगी और राज्य के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया का कहना है कि विधेयक पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

नजीब जंग ने कहा- बिना इजाजत विधानसभा में जन लोकपाल बिल पेश नहीं कर सकते

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 13:59

दिल्ली में जनलोकपाल बिल को लेकर नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है।

सत्र के अंतिम हफ्ते में आ सकता है तेलंगाना बिल

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 15:36

आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर अलग तेलंगाना राज्य बनाने संबंधी विवादास्पद विधेयक संसद के चालू सत्र के अंतिम सप्ताह में लोकसभा में पेश किया जा सकता है।

मैं अपदस्थ होने की कोशिश नहीं कर रहा, यह धारण गलत: केजरीवाल

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 19:23

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार रोधी विधेयक पर कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी तकरार बढ़ने के बीच कहा है कि वह अपदस्थ होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

`मैं CM का पद 100 बार छोड़ने को तैयार हूं`

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 14:14

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा सत्र में जन लोकपाल और स्वराज विधेयक पारित न होने की स्थिति में इस्तीफा देने की सोमवार को एक बार फिर धमकी दी है।

केजरीवाल के इस्तीफे की धमकी सिर्फ ड्रामा: हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 12:23

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर जनलोकपाल बिल दिल्ली विधानसभा में पास नहीं हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

केजरीवाल सरकार ने जनलोकपाल बिल पर नहीं मांगी थी सलाह : पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 15:43

पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एन भट्ट ने आज कहा कि उनसे जनलोकपाल विधेयक पर सलाह नहीं ली गई थी, अपितु केवल कुछ नियमों की वैधता के बारे में विचार विमर्श किया गया था। भट्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कल दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

दिल्‍ली कैबिनेट आज जन लोकपाल विधेयक पर लगा सकती है मुहर

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 10:37

आम आदमी पार्टी की सरकार जनलोकपाल बिल को चर्चा के लिए सोमवार को कैबिनेट के सामने लाएगी। इस बात की संभावना है कि आप कैबिनेट आज जन लोकपाल बिल पर मुहर लगा सकती है। गौर हो कि बीते शुक्रवार को जनलोकपाल बिल पर कैबिनेट की मुहर नहीं लग पाई थी।

जनलोकपाल बिल 16 फरवरी को पारित होगा : सिसोदिया

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 15:44

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जन लोकपाल विधेयक पारित करने के लिए 16 फरवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन करेगी।

दिल्ली : जनलोकपाल विधेयक को आज मिल सकती है मंजूरी

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 09:41

जन लोकपाल विधेयक को मंगलवार को दिल्ली मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है क्योंकि उसके मसौदे को मुख्य सचिव की अगुवाई वाली समिति ने करीब करीब अंतिम रूप दे दिया है।

राहुल ने आदर्श रिपोर्ट को खारिज करने के महाराष्‍ट्र सरकार के फैसले से जताई असहमति

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 20:38

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आदर्श घोटाले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को खारिज करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले से असहमति जताई और कहा कि इस पर पुनर्विचार होना चाहिए।

दिल्ली में VIP कल्चर खत्म करना चाहती है `आप`

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 15:29

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप दिल्ली में वीआईपी संस्कृति खत्म करने के लिए कटिबद्ध है और कल शपथ ग्रहण समारोह में उसके विधायकों का मेट्रो से रामलीला मैदान पहुंचने का निर्णय उसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

केजरीवाल अपने शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे को बुलाएंगे

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 13:41

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मनोनीत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि वह अपने ‘गुरू’ अन्ना हजारे को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करेंगे।

कोई जादुई छड़ी नहीं, लेकिन कुछ भी असंभव नहीं: केजरीवाल

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 13:56

दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा है कि दिल्ली को सुधारने और उसे अच्छा बनाने के लिए हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है।

दिल्ली के भावी सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने कैबिनेट का ऐलान कर सकते हैं

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 12:38

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही छह अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

भ्रष्टाचार लोगों का खून चूस रहा है, कांग्रेस ने इससे लड़ने के लिए बनाया तंत्र: राहुल

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 21:10

यह स्वीकार करते हुए कि भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है जो लोगों का खून चूस रहा है, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अनियंत्रित शक्तियां परियोजनाओं को रोक रही हैं। व्यापार जगत के दिग्गजों से बातचीत करते हुए और उनकी चिंताओं का उत्तर देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने स्थिति में सुधार लाने के लिए मंजूरी देने में नियम आधारित व्यवस्था की वकालत की।

46 साल के इंतजार के बाद भारत को मिला लोकपाल

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 12:14

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हथियार के रूप में आखिरकार साढ़े चार दशक बाद यानी करीब 46 साल बाद अब देश को लोकपाल कानून मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

देश अब भ्रष्टाचार से लड़ने में हुआ सक्षम: अन्ना हजारे

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 21:16

लोकपाल विधेयक के संसद में पारित हो जाने पर प्रसन्न समाजसेवी अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि हम देश और समाज के लिए कुछ करने में सक्षम होंगे।

लोकपाल बिल का पास होना अन्ना के संघर्ष का उपहार: मोदी

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 21:08

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद द्वारा लोकपाल विधेयक पारित करने के बाद आज भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले अन्ना हजारे के दृढ़ निश्चय की प्रशंसा की।

जानिये ये हैं लोकपाल एवं लोकायुक्‍त विधेयक के मुख्य बिंदु

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 20:49

संसद द्वारा पारित लोकपाल एवं लोकायुक्त विधेयक 2011 के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।

9 दिनों के बाद अन्ना हजारे ने तोड़ा अनशन

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:52

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को लोकपाल विधेयक संसद में पारित हो जाने के बाद सतर्क रहने के आह्वान के साथ नौ दिनों की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन तोड़ दिया।

लोकपाल बिल खतरनाक, इससे अराजकता बढ़ेगी: मुलायम

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:39

समाजवादी पार्टी ने लोकपाल बिल का संसद में आज विरोध किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकपाल बिल को खतरनाक बताया और कहा कि इस बिल से देश का विकास रुक जाएगा।

लोकपाल बिल पास होने पर मनमोहन और सोनिया खुश

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:31

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकपाल विधेयक पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई में ‘ऐतिहासिक’ कदम बताया।

लोकपाल पास होते ही रालेगण-सिद्धि में खुशी की लहर

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 14:45

लोकसभा में भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल विधेयक के बुधवार को पारित होने के साथ ही यहां सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के सैकड़ों समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लोकपाल बिल लोकसभा में भी पास, अन्ना ने खुश होकर तोड़ा अनशन

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:27

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल का सपना साकार होने के करीब है।

राज्यसभा में पारित हुआ लोकपाल विधेयक, लोकसभा में आज होगी चर्चा

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 00:52

राजनीतिक खींचतान के बाद लोकपाल बिल आखिरकार मंगलवार को राज्यसभा में पारित हो गया। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है। राज्यसभा में यह विधेयक सेलेक्ट कमेटी के संशोधनों के साथ पास हुआ है। अब इस विधेयक को दोबारा लोकसभा में पारित कराना होगा। लोकपाल विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

लोकपाल बिल पर लोकसभा में कल होगी चर्चा, सपा को छोड़ ज्यादातर दलों का लोकपाल को समर्थन

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 15:36

राज्यसभा में भाजपा, वाम और बसपा सहित अधिकतर दलों ने मंगलवार को संशोधनों के साथ पेश लोकपाल विधेयक का समर्थन करते हुए उम्मीद जतायी कि देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में इस कदम से काफी मदद मिलेगी। सपा ने इस बहुचर्चित विधेयक पर उच्च सदन में हुई चर्चा के दौरान बहिर्गमन किया।

लोकपाल बिल पारित कराने को बीजेपी अति उत्सुक : जेटली

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 14:11

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए अत्यंत उत्सुक है और इसने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस इसीलिए दिया है।

लोकपाल पर अन्ना और राहुल ने एक-दूसरे को लिखा खत

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 13:03

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को आश्वसन देते हुए कहा कि वह देश को मजबूत लोकपाल देने के प्रति कृत संकल्प हैं।

सर्वसम्मति से पारित होगा लोकपाल विधेयक : कमलनाथ

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 12:57

संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ लोकपाल विधेयक पर चर्चा की है और पार्टी को मंगलवार को राज्यसभा में सर्वसम्मति से विधेयक के पारित होने की उम्मीद है।

लोकपाल बिल पर मुलायम से मिले प्रधानमंत्री

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 12:55

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकपाल विधेयक पर समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन हासिल करने की कोशिश के तहत मंगलवार को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह से मुलाकात की।

अन्ना के अनशन का आठवां दिन, राहुल को कहा-धन्यवाद

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 12:46

अन्ना हजारे ने संसद में लोकपाल विधेयक पारित करने के प्रति ‘प्रतिबद्धता’ जताने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया है और विधेयक में प्रवर समिति की सिफारिशें शामिल करने की मांग की है।

लोकपाल बिल: लोकपाल बिल पास हो जाएगा - सोनिया गांधी

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 18:02

मंगलवार को राज्यसभा में लोकपाल विधेयक की फिर अग्नि परीक्षा है। आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

लोकपाल विधेयक पर लगभग आम सहमति, सपा अभी भी विरोध पर अडिग

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 20:21

अन्ना हजारे का अनशन सातवें दिन में प्रवेश कर गया है और सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि लोकपाल विधेयक उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वह इस विधेयक को पारित कराने के लिए संसद का मौजूदा सत्र बढ़ाने को भी तैयार है।

अगर जरूरत हुई तो लोकपाल की खातिर संसद सत्र को बढ़ाया जाएगा: कमलनाथ

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 15:58

संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि लोकपाल विधेयक सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर इसके लिए संसद का सत्र भी बढ़ाना पड़ेगा, तो हम ऐसा करेंगे

अन्ना हजारे का अनशन सातवें दिन भी जारी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:36

संसद में जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने का दबाव बनाने लिए गांधीवादी नेता अन्ना हजारे का अनिश्चितकालीन अनशन आज सातवें दिन में प्रवेश कर गया।

लोकपाल को `जोकपाल` कहना बेहद शर्मनाक: हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:50

लोकपाल बिल के मुद्दे पर सियासी वार-पलटवार जारी है।

केजरीवाल ने कहा- सरकारी लोकपाल से चूहा भी नहीं जा सकता जेल

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 09:49

संसद में विचाराधीन लोकपाल विधेयक पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनकी पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के बीच उभरा मतभेद रविवार को और गहरा होकर सतह पर आ गया।

लोकपाल नहीं, इस `जोकपाल` पर क्यों सहमत हुए अन्ना : केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 23:47

अन्ना हजारे द्वारा राज्यसभा में पेश मौजूदा सरकारी लोकपाल बिल पर मुहर लगाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकपाल के मुद्दे पर गांधीवादी नेता अन्ना हजारे को भ्रमित किया जा रहा है क्योंकि जो बिल सरकार पारित कराने जा रही है वह उनकी मांगों को पूरा नहीं करता और यह `जोकपाल` बनेगा।

लोकपाल बिल के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी सपा: अग्रवाल

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 21:26

लोकपाल विधेयक को पारित करने के लिए आज राहुल गांधी की अपील से बेअसर समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी कि वह इस विधेयक को रोकने के लिए संसद में किसी भी हद तक जा सकती है।

राहुल गांधी ने लोकपाल पर दिया जोर, बाकी दलों से मांगा समर्थन

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 00:24

लोकपाल विधेयक की जोरदार वकालत करते हुए राहुल गांधी ने आज सभी राजनीतिक दलों से मतभेदों को एक ओर रखकर भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए इस विधेयक को पारित कराने की अपील की और इस बात को खारिज किया कि दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार और अन्ना हजारे का अनशन सरकार को इस दिशा में बढने को बाध्य कर रहा है।

हम लोकपाल पारित कराने को तैयार हैं लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बाधा बन रहे हैं: भाजपा

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:39

लोकपाल विधेयक को पारित कराने के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा ने आज कहा कि वह इसे संसद से मंजूरी दिलाने के लिए सदैव तैयार है और आरोप लगाया कि ये कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं जो इसमें बाधा डाल रहे हैं।

मौजूदा सरकारी लोकपाल बिल जनहित में है : अन्ना हजारे

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:22

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने राज्यसभा में पेश मौजूदा लोकपाल बिल पर अपना रुख नरम करते हुए कहा कि वह राज्यसभा में पेश किए गए संशोधित बिल से खुश हैं।

लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश, नहीं हो सकी चर्चा

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 21:21

समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के मूल्य वृद्धि पर हंगामे के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने विभिन्न मुद्दों पर जारी हंगामे के बीच शुक्रवार को लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश कर दिया। हंगामे के कारण विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी।

लोकपाल विधेयक पर चर्चा को बाधित करेगी सपा

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 17:16

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को साफ संकेत देते हुए कहा कि वह राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पर चर्चा नहीं होने देगी। पार्टी ने कहा कि जब तक महंगाई के मुद्दे पर चर्चा नहीं हो जाती, वह सदन को चलने नहीं देगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकपाल बिल का किया समर्थन

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 15:35

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी लोकपाल विधेयक का समर्थन करती है और सरकार से संसद के चालू सत्र में इस विधेयक को पारित करना सुनिश्चित करने की मांग की।

राज्यसभा में लोकपाल बिल पेश, हंगामे की वजह से राज्यसभा स्थगित

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 13:16

राज्यसभा में लोकपाल बिल आज पेश कर दिया गया है।

लोकपाल बिल को बिना बहस पारित करने को तैयार हैं बीजेपी

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 19:19

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि वह बिना किसी बहस के लोकपाल विधेयक को संसद में पारित करने के लिए तैयार है।

राज्यसभा में सोमवार को पेश हो सकता है लोकपाल बिल

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 15:50

लोकपाल बिल पर समाजसेवी अन्ना हजारे के अनशन का तीसरा दिन बीतने के बाद भी गुरूवार को यह विधेयक राज्यसभा में पेश नहीं हो पाया।

लोकपाल बिल पर राज्यसभा में तत्काल विचार : शिंदे

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 13:53

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पर तत्काल विचार करने के लिए चयन समिति द्वारा पहले ही एक नोटिस दिया जा चुका है।

राइट टू रिजेक्ट, राइट टू रिकॉल से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा: अन्ना

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 12:58

गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि जनलोकपाल, राइट टू रिजेक्ट, राइट को रिकॉल से देश का 80 फीसदी भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।

मुराली लाल सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 12:22

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र से लोकसभा के वर्तमान सदस्य मुराली लाल सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद का शीतकालीन सत्र आज से, टकराव के आसार और मुद्दों की भरमार

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 09:22

संसद का शीतकालीन सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है

सरकार ने लोकपाल बिल पर हमें धोखा दिया: अन्ना हजारे

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 15:07

संशोधित लोकपाल बिल पर कैबिनेट की मुहर लगने के एक दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने कहा कि यूपीए सरकार ने लोकपाल वि धेकय पर हमें धोखा दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना वादा नहीं निभाया। हम लोकपाल के मुद्दे पर फिर जनता के बीच जाएंगे।

किरण बेदी ने संशोधित लोकपाल बिल का किया समर्थन

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 12:59

एक ओर जहां गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के जनलोकपाल विधेयक के मसौदे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे जनलोकपाल विधेयक के आने से कोई फायदा नहीं होने वाला, वहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी और कार्यकर्ता किरण बेदी ने संशोधित लोकपाल बिल के मसौदे का समर्थन किया है। उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा कि यह (संशोधित लोकपाल बिल) हमारे पैमाने पर खड़ा उतरता है और हमारे अधिकांश बिंदुओं को पूरा करता है।

‘लोकपाल बिल में संशोधन का कैबिनेट को हक नहीं’

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 09:34

लोकपाल विधेयक मेंसंशोधन के अधिकांश प्रस्तावों को कैबिनेट ने गुरुवार को भले ही मंजूरी दे दी हो, लेकिन मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि संसद के नियमों के तहत सरकार को राज्यसभा की प्रवर समिति के संशोधन प्रस्तावों को अनुमोदन देने या खारिज करने का अधिकार नहीं है।

अन्ना ने लोकपाल बिल के मसौदे को नकारा

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 15:07

गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित जनलोकपाल विधेयक के मसौदे को खारिज करते हुए गुरूवार को कहा कि ऐसे जनलोकपाल विधेयक के आने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

लोकपाल बिल पर कैबिनेट की मुहर, 14 संशोधनों के साथ मंजूरी

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 20:16

लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक में सरकारी संशोधन पेश करने के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

सरकार बताए कि कब आएगा लोकपाल बिल: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 14:07

राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा ने लोकपाल विधेयक को सदन में नहीं लाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र खत्म होने में अब महज चार दिन रह गए हैं और सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह इसे कब लेकर आ रही है।

लोकपाल बिल के संशोधनों पर मिलेगी मंजूरी!

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 22:50

मंत्रिमंडल बहुचर्चित लोकपाल विधेयक पर सरकारी संशोधनों को मंजूरी देने पर गुरुवार को विचार कर सकता है जिनमें राज्यों में लोकायुक्त के गठन को केंद्रीय विधेयक से अलग रखा गया है।

केजरीवाल को नहीं दिया कोई चंदा: मूर्ति

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 14:18

टाटा समूह के बाद इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी मंगलवार को कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक गतिविधियों के लिए कोई चंदा नहीं दिया।

सत्ता के लालची हो सकते हैं केजरीवाल: अन्ना

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 14:36

समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा है कि वह सत्ता के भूखे हो सकते हैं।