Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 11:04
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के ताजा विधानसभा चुनाव में मतदातों को लुभाने के लिए घोषणा पत्र जारी किया। 72 पृष्ठीय घोषणा पत्र में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में भी जिक्र है। भाजपा का कहना है कि अगर उसकी सरकार बनती है तो अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनेगा। जहां पहले बाबरी मस्जिद हुआ करता था। भाजपा एक बार फिर भगवान राम के भरोसे सत्ता पर काबिज होना चाहती है।