बंधक - Latest News on बंधक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

व्हाइट हाउस ने स्नोडेन को माफी से किया इनकार

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 10:40

व्हाइट हाउस ने कहा है कि भंडाफोड़ करने वाले, सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन के लिए ‘क्षमा’ की कोई गुंजाइश नहीं है, उन्हें अमेरिका लौटना होगा और स्वयं पर लगे आरोपों का सामना भी करना होगा।

बोको हरम ने बंधक लड़कियों के बदले कैदियों को छोड़ने की शर्त खारिज की

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 22:46

नाइजीरिया ने सोमवार को 200 से अधिक स्कूली लड़कियों को छोड़ने के लिए बोको हराम नेता अबुबकर शेकाउ द्वारा रखी गई शर्त खारिज कर दी।

सीरियाई विद्रोहियों ने कई माह बाद बंधक ननों को किया रिहा

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 11:24

सीरिया के विद्रोहियों ने उन दर्जन भर ननों को रिहा कर दिया है जिन्हें गत दिसंबर से बंधक बना कर रखा गया था। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि इन यूनानी ऑथरेडॉक्स ननों और उनकी सहायिकाओं की संख्या करीब 16 थी। इन्हें राष्ट्रपति बशर असद को पद से हटाने की मांग कर रहे विद्रोहियों ने दिसंबर से बंधक बनाया हुआ था।

उग्रवादियों ने चार यूक्रेनी कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 11:16

क्रीमिया और उसके आसपास दो अलग अलग घटनाओं में रूस समर्थक उग्रवादियों ने कथित तौर पर चार यूक्रेनी कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया। घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी एक पत्रकार और एक कार्यकर्ता के परिजन ने बताया कि उग्रवादी कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले गए जिसके बाद से वे लापता हैं।

पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो सकते हैं हमारे सैनिक: ईरान

Last Updated: Monday, February 17, 2014, 19:54

ईरान के गृह मंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि एक विद्रोही संगठन के कब्जे से अपने जवानों को मुक्त कराने के लिए उसके सुरक्षा पाकिस्तान और अफगान सीमा में दाखिल हो सकते हैं।

युवती को बंधक बनाकर रचाई शादी, फिर किया रेप

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 16:50

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती को नौकरी का प्रलोभन देकर भोपाल ले जाकर उसकी जबरदस्ती शादी रचाने एवं दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

मॉस्को के स्कूल में बंधक संकट खत्म, 2 लोगों की हत्या

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 18:43

रूस की राजधानी मॉस्को के एक स्कूल में एक हथियारबंद छात्र ने करीब 20 बच्चों को बंधक बना लिया हालांकि बाद में छात्र को हिरासत में ले लिया गया। इस छात्र ने एक पुलिसकर्मी और एक शिक्षा की हत्या कर दी।

झारखंड में नक्सली हमला: CRPF का एक जवान शहीद, 15 घायल

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 22:20

झारखंड के गिरिडीह जिले में अपहृत चार लोगों को मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान को विफल करने के लिए माओवादियों ने कई बम धमाके किए जिनमें सीआरपीएफ का एक कर्मी शहीद हो गया जबकि 15 अन्य घायल हो गए। लेकिन अपहृत व्यक्तियों को मुक्त करा लिया गया।

दिल्‍ली: लड़की को बंधक बनाकर दो दिन तक किया रेप

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:29

उत्तर-पूर्व दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक स्थानीय गुंडे ने 18 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से अपहरण किया और दो दिनों तक उससे बलात्कार किया।

किशोरी को बंधक बना वकील ने 13 दिन तक किया रेप

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 13:34

पुलिस ने एक किशोरी को तेरह दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक वकील एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

छेड़छाड़ मामला: बहरीन के राजनयिक के खिलाफ मामला दर्ज

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 18:06

भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी से उपजे विवाद के बीच बहरीन के एक राजनयिक के खिलाफ अपनी हाउसिंग सोसाइटी की एक महिला प्रबंधक के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर यहां एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्हें प्राप्त राजनयिक विशेषाधिकारों के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

चीनी सैनिकों ने दिखाई दादागिरी, भारतीय नागरिकों को पहले बंधक बनाया फिर छोड़ा

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 21:26

चीन के सैनिक लद्दाख के चुमार स्थित भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर तक घुस आये और पांच भारतीय नागरिकों को पकड़कर अपनी सीमा में ले गए। यह संभवत: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घटी पहली ऐसी घटना है। हालांकि बाद में सघन प्रयासों के बाद भारतीय नागरिकों को भारत को सौंप दिया गया।

लंदन में 30 सालों से बंधक बनीं तीन महिलाएं मुक्त

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 19:19

यहां करीब 30 वर्षो से बंधक बनाकर रखी गईं तीन महिलाओं को एक बुजुर्ग दंपति के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गई।

केन्या के राष्ट्रपति ने कहा- मॉल की घेराबंदी समाप्त, 5 आतंकी मारे गए

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 23:31

कीनिया के राष्ट्रपति ने मंगलवार को घोषणा की कि नैरोबी में शॉपिंग मॉल की घेराबंदी खत्म हो गयी है लेकिन इस्लामिक बंदूकधारियों के इस हमले में बहुत क्षति हुई।

केन्या हमला: मॉल पर सुरक्षा बलों का नियंत्रण, 6 और आतंकवादी ढेर, मॉल में अब भी हैं बंधक

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 22:14

आतंकी हमले के शिकार केन्या के नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल को सुरक्षा बलों ने अपने नियंत्रण में कर लिया है। नैरोबी स्थित मॉल में बंधकों को अलकायदा से जुड़े अल शबाब के आतंकवादियों से छुड़ाने के लिए सुरक्षाकर्मी सोमवार रात से अपनी अंतिम कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि सुरक्षा बलों ने मॉल में मौजूद शेष हमलावरों में से छह को सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई में मार गिराया है।

केन्‍या हमला: मॉल पर नियंत्रण, सेना की अंतिम कोशिशें जारी

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 12:18

केन्या के सुरक्षा बलों ने नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल को अपने ‘नियंत्रण’ में कर लिया है। नैरोबी स्थित मॉल में बंधकों को अलकायदा से जुड़े अल शबाब के आतंकवादियों से छुड़ाने के लिए सुरक्षाकर्मी सोमवार रात से अपनी अंतिम कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, एक रिपोर्ट के अनुसार, एक या दो बंदूकधारी अभी भी मॉल के अंदर हो सकते हैं।

केन्‍या: शॉपिंग मॉल पर सेना का `नियंत्रण`, बाकी बचे बंधक छुड़ाए गए

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 09:41

केन्‍या के सुरक्षाबलों ने मंगलवार को नैरोबी के एक शॉपिंग मॉल में इस्लामिक बंदूकधारियों के साथ भीषण संघर्ष के बाद पूरे परिसर पर एक तरह से नियंत्रण कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉल के अंदर बाकी बचे बंधकों को छुड़ा लिया गया है।

केन्‍या हमला: अल शबाब ने मॉल में बंधकों को दी मारने की धमकी

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 14:32

सोमाली शबाब उग्रवादियों ने नैरोबी शापिंग मॉल में बंधक बनाए गए लोगों को मंगलवार को जान से मारने की धमकी दी है। उधर, कीनियाई सुरक्षा बल माल को उग्रवादियों के कब्जे से छुड़ाने के अभियान में जुटे हैं।

नैरोबी शॉपिंग मॉल हमला: अधिकांश बंधक छुड़ाए गए, परिसर का ज्‍यादातर हिस्सा सुरक्षित

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 09:23

केन्या में नैरोबी स्थित एक शॉपिंग मॉल में इस्लामी बंदूकधारियों द्वारा बंधक बनाए गए अधिकतर लोगों को छुड़ा लिया गया है और मॉल परिसर का अधिकांश हिस्सा अब सुरक्षित है। यह जानकारी केन्या की सेना ने दी।

बराक ओबामा ने कहा, `एडवर्ड स्नोडेन कोई देशभक्त नहीं`

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 10:48

एक अमेरिकी सांसद द्वारा सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने के कुछ दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इंटरनेट और फोनों पर निगरानी रखने वाले गोपनीय कार्यक्रमों को दुनिया के सामने उजागर कर देने वाला स्नोडेन कोई देशभक्त नहीं है।

यूपी: लड़की को बंधक बना कई दिनों तक गैंगरेप

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 20:39

राजधानी लखनऊ में एक लड़की को उसके सहपाठी ने बंधक बनाकर एक साथी के संग कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी लड़के को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

`स्नोडेन को शरण देने के पर्याप्त कारण नहीं थे`

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 15:52

सरकार ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और एनएसए के पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन को भारत में शरण देने के लिए पर्याप्त कारण नहीं थे जिसकी वजह से इस देश में शरण लेने का उनका आग्रह खारिज कर दिया गया।

महिला पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर किया रेप

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 14:59

बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले की एक महिला कांस्टेबल ने अनूपगढ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान के बेटे महेश के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

बहन ने भाई को 20 साल तक बंधक बनाया

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 20:34

कर्नाटक के हावेरी जिले में कम से कम पिछले 20 साल से अपनी बहन द्वारा कथित रूप से बंधक बनाकर रखे गए एक व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने मुक्त कराया।

कर्नाटक में मां-बाप ने बेटी को बनाया 4 साल तक बंधक

Last Updated: Tuesday, June 4, 2013, 20:26

कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में 35 साल की एक महिला को उसके ही मां-बाप द्वारा चार साल तक कथित रूप से बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को मां-बाप के चंगुल से छुड़ा लिया है।

ब्राजील की जेल में 3 कैदियों ने 12 को बनाया बंधक

Last Updated: Sunday, April 21, 2013, 11:04

ब्राजील की एक जेल में बगावत के दौरान तीन कैदियों ने 12 लोगों को बंधक बना दिया।

राजारत्नम के भाई ने खुद को निर्दोष बताया

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 16:36

जेल में बंद हेजफंड प्रबंधक राज राजारत्नम के छोटे भाई ने एक अमेरिकी अदालत में भेदिया कारोबार योजना में खुद को निर्दोष बताया है।

संवाद को घरेलू राजनीति का बंधक नहीं बनाया जाए : हिना

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 23:06

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम के उल्लंघन और दो भारतीय सैनिकों की हत्या को लेकर भारत की ओर से की गई कड़ी प्रतिक्रिया पर ‘गहरी चिंता’ जाहिर करते हुए कहा है कि संवाद प्रक्रिया को घरेलू राजनीति का बंधक नहीं बनाया जाए।

नाइजीरिया में 6 विदेशी बंधकों की हत्या!

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 08:52

नाइजीरिया के एक इस्लामी आतंकवादी संगठन ने सात `विदेशी ईसाइयों` की हत्या की आशंका जताई है। ब्रिटेन के एक समाचार पत्र के अनुसार, मारे गए सभी लोग निर्माण श्रमिक थे।

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के दोषी बैंक मैनेजर को जेल

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 18:20

कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत ने एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी को बैंक परिसर में एक महिला से छेड़छाड़ करने के लिए आज एक वर्ष की सजा सुनायी।

भारत ने 17 बंधकों के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 21:02

भारत ने नाइजीरियाई स्वामित्व वाले एमटी रॉयल ग्रेस पर सोमाली जलदस्युओं के हाथों पिछले 10 महीने से बंधक बने 17 नाविकों की जल्द मुक्ति के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी है।

अल्जीरिया में बंधक संकट खत्म, लोगों की तलाश

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 17:32

अल्जीरिया में सैनिकों की ओर से बंधक संकट खत्म करा लिए जाने के बाद अब लापता लोगों की तलाश करने की मांग तेज हो गई है और यह अल्जीरियाई सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

अल्जीरियाई बंधक संकट खत्म, 19 बंधकों की मौत

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 00:20

अल्जीरिया के विशेष बलों ने सहारा रेगिस्तान के बीच स्थित प्राकृतिक गैस संयंत्र परिसर में आज आखिरी धावा बोलते हुए बंधक संकट को समाप्त कर दिया। इस पूरे संकट के दौरान 19 बंधकों और 29 इस्लामी आतंकवादियों की जान गयी।

`भारतीय बंधकों के बदले जलदस्युओं को छोड़े सरकार`

Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 18:31

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने केन्द्र सरकार से कहा है कि पिछले दो वर्ष से बंधक बने सात भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए हिरासत में मौजूद कुछ सोमाली जलदस्युओं को छोड़ने पर तत्काल विचार किया जाए।

जापान में पांच लोगों का अपहरण, PM का इस्तीफा मांगा

Last Updated: Thursday, November 22, 2012, 19:29

जापान के एक बैंक में एक शख्स ने चाकू की नोक पर पांच लोगों को बंधक बना लिया और वह प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा की कैबिनेट के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों लूटे

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 17:38

सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक से आए बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बंधक बनाई गई विदेशी महिला को मुक्त कराया

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 10:26

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद के ग्राम तल्हेड़ीबुजुर्ग के एक मकान में बंधक बनाई गई एक ब्रिटिश युवती को पुलिस ने मंगलवार को बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया ।

सपा MLA ने महिला को बंधक बनाकर किया रेप

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 23:15

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी(सपा) के एक विधायक पर एक महिला ने बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका के चलते सीरिया में नागरिक बने बंधक: ईरान

Last Updated: Tuesday, August 7, 2012, 17:52

ईरान ने आज कहा कि वह सीरिया में अपने 48 नागरिकों को बंधक बनाये जाने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराता है।

काबुल में होटल तालिबान से मुक्त, 20 मरे

Last Updated: Friday, June 22, 2012, 19:31

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के निकट एक होटल में तालिबान आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने की अफगान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच आतंकवादियों सहित 20 लोग मारे गए।

अतीत में बंधकर नहीं रहना चाहते: सू ची

Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 21:43

म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सूची ने अपने यहां की सैन्य समर्थिक सरकार के प्रति मैत्रीपूर्ण रवैये का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि ‘हम लोग अतीत में बंधकर नहीं रहना चाहते।’

फ्रांस: अलकायदा के कब्जे में 4 बैंककर्मी

Last Updated: Wednesday, June 20, 2012, 19:26

फ्रांस के दक्षिणी शहर तौलौस में आज एक व्यक्ति ने अलकायदा का आतंकवादी होने का दावा करते हुए बैंक में चार व्यक्तियों को बंधक बना लिया।

'बंधक नीति बनाने पर करेंगे विचार'

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 11:07

छत्तीसगढ़ में एक जिलाधिकारी के अपहरण और फिर मुक्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के लिए एक केंद्रीय बंधक नीति बनाने पर विचार करेगी।

'बंधक संकट के लिए राष्ट्रीय नीति बने'

Last Updated: Friday, May 4, 2012, 10:22

सुकमा के जिला अधिकारी एलेक्स पॉल मेनन के 12 दिन बाद नक्सलियों के कब्जे से रिहा होने के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने आज यहां कहा कि इस तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए।

'बंधक संकट से निपटने में कारगर होगा NCTC'

Last Updated: Monday, April 30, 2012, 15:16

अपहरण की लगातार हो रही घटनाओं का सामना कर रही सरकार ने सोमवार को कहा कि यदि विवादास्पद राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र (एनसीटीसी) बनता है तो बंधक संकट से बेहतर ढंग से निपटने में मदद मिलेगी।

लंदन: बंधक प्रकरण खत्‍म, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated: Friday, April 27, 2012, 13:58

सेंट्रल लंदन में हथियार से लैस एक व्‍यक्ति ने टोटेनहम कोर्ट रोड पर एक बिल्डिंग के अंदर चार लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्‍कत करके बंधक बनाए लोगों को मुक्‍त करा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कलेक्टर रिहाई: वार्ता फिलहाल बेनतीजा

Last Updated: Friday, April 27, 2012, 04:42

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के अपहृत कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन की रिहाई के लिए दोनों ओर के मध्यस्थों की दो दौर की बैठक होने के बाद भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया हालांकि मध्यस्थों को उम्मीद है कि जल्दी ही कोई नतीजा निकल आयेगा।

नक्सलियों ने MLA हिकाका को रिहा किया

Last Updated: Thursday, April 26, 2012, 03:02

ओडिशा में बीजेडी के अपहृत विधायक झीना हिकाका नक्सलियों ने आज रिहा कर दिया।

MLA हिकाका को आज रिहा करेंगे नक्सली

Last Updated: Wednesday, April 25, 2012, 03:57

ओडिशा के अपहृत विधायक झीना हिकाका को विधानसभा एवं सत्तारुढ़ बीजू जनता दल की सदस्यता से शीघ्र इस्तीफा देने का वादा करने के बाद गुरुवार को मुक्त करने का फैसला किया है।

बीजद विधायक ‘प्रजा अदालत’ में पेश

Last Updated: Thursday, April 19, 2012, 09:57

ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के अगवा विधायक झिना हिकाका को माओवादियों ने गुरुवार को ‘प्रजा अदालत’ में पेश किया ताकि उनकी किस्मत पर फैसला हो सके।

समुद्री डाकू गिरफ्तार, बंधक मुक्त

Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 18:12

दानिश नौ सेना ने 16 सामालियाई समुद्री डाकूओं को पकड़ा और 12 बंधकों को मुक्त कराया।

माओवादियों ने इतालवी बंधक को रिहा किया

Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 03:54

माओवादियों ने आज इतालवी बंधक पाउलो बोसुस्को को रिहा कर दिया।

बंधक प्रकरण में समय सीमा समाप्त

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 17:09

ओडिशा में एक इतालवी नागरिक और एक विधायक को बंधक बनाने वाले दो माओवादी समूहों द्वारा तय समय सीमा आज खत्म होने पर एक समूह ने दावा किया कि ओडिशा सरकार उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर स्पष्ट नहीं है।

बंधक संकट: सरकार-पुलिस आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 03:26

ओडिशा सरकार ने दो माओवादी समूहों को सलाह दी है कि उन्होंने जिन कैदियों की शीघ्र रिहाई की मांग की है, उनके लिए जमानत याचिका दायर करें। लेकिन पुलिस ने किसी भी कट्टर माओवादी की रिहाई पर नक्सल विरोधी अभियान का बहिष्कार करने की सरकार को धमकी दी है।

बंधकों की रिहाई पर असमंजस बरकरार

Last Updated: Monday, April 9, 2012, 12:54

अगवा किए गए बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक झिना हिकाका और इतालवी नागरिक पाओलो बोसुस्को की रिहाई के लिए माओवादियों की ओर से तय अंतिम समयसीमा कल खत्म होने जा रही है, लेकिन दोनों माओवादी संगठनों की ओर से नयी शर्त रखे जाने से रिहाई पर असमंजस की स्थिति कायम हो गयी है।

इटली के नागरिक की रिहाई पर संशय

Last Updated: Sunday, April 8, 2012, 16:49

तीन सप्ताह पहले अपहृत इटली के बंधक पाउलो बोसुस्को की रिहाई पर एक बार फिर संकट के बादल छा गये हैं, जब माओवादियों ने ओडिशा सरकार से पहले यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह कितने नक्सलियों को रिहा कर रहा है और 13 में से कितनी मांग को पूरा करेगा।

इतालवी बंधक मामले में फिर अल्टीमेटम

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 15:15

इतालवी नागरिक को बंधक बनाने वाले माओवादी संगठन ने शुक्रवार को ओड़िशा सरकार के कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को खारिज करके नया अल्टीमेटम दिया।

बंधक संकट: कोई प्रतिक्रिया नहीं, वार्ता अटकी

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 12:40

बीजद विधायक झीना हिकाका और इतालवी नागरिक पाओलो बोसुस्को की रिहाई के बदले में जेल में बंद 27 लोगों को रिहा करने की ओडिशा सरकार की घोषणा पर अपहर्ता नक्सली समूहों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

माओवादियों से सौदे के खिलाफ केंद्र

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 10:32

केंद्र सरकार ओडिशा में बंधकों की स्थिति पर चौकस नजर बनाए हुए है और माना जाता है कि वह अपहृत विधायक और एक इतालवी टूर गाइड के साथ कैदियों की अदला बदली के खिलाफ है।

इतालवी नागरिक की रिहाई पर नए सिरे से वार्ता

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 10:20

ओडिशा सरकार और माओवादी मध्यस्थों के बीच शुक्रवार को नए सिरे से वार्ता हुई।

बंधक संकट: 27 लोगों के छोड़ने की घोषणा

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 15:48

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को उन 27 लोगों के नामों की घोषणा की जिन्हें छोड़े जाने पर नक्सलियों के चंगुल से इटली के एक नागरिक और बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक झिना हिकाका की रिहाई सुनिश्चित हो सकेगी।

सरकार को बताने हैं रिहा होनेवालों के नाम

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 10:04

माओवादियों की ओर से दबाव के बाद अपहृत विधायक और एक इतालवी की रिहाई के बदले आठ माओवादियों तथा 19 अन्य को रिहा करने की घोषणा करने वाली ओड़िशा सरकार को गुरुवार को इन लोगों के नामों की घोषणा करनी थी जो अब तक नहीं हुई है ।

27 कैदियों को रिहा करेगा ओडिशा

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 16:19

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बंधक बनाए गए एक इतालवी पर्यटक और एक विधायक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आठ नक्सलियों सहित 27 राजनीतिक कैदियों को रिहा करने को राजी हो गई है।

इतालवी बंधक संकट पर वार्ता बहाल

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 09:30

एक दिन के अवकाश के बाद ओडिशा सरकार तथा माओवादी वार्ताकारों के बीच बंधक बनाए गए इतालवी नागरिक की रिहाई के बारे में वार्ता बहाल हो गई है

कोलंबियाई विद्रोहियों ने रिहा किए बंधक

Last Updated: Tuesday, April 3, 2012, 07:43

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास ने कहा है कि कोलंबिया के मुख्य विद्रोही समूह ने अंतिम बंधकों को रिहा कर दिया है, जिनमें 10 सैनिक और पुलिसकर्मी शामिल हैं।

बंधक प्रकरण: नक्‍सलियों के जवाब का इंतजार

Last Updated: Monday, April 2, 2012, 08:22

नक्सलियों ने ओडिशा से अगवा किए गए इतावली नागरिक को छोड़ने की अपने वार्ताकारों की अपील के दो दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया है।

इतालवी नागरिक बास्को रिहाई के करीब

Last Updated: Saturday, March 31, 2012, 12:24

इतालवी नागरिक पाओलो बास्को की रिहाई के लिए मध्यस्थ कुछ हद तक समझौते के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं, बीजद विधायक को छोड़ने के लिए अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

नक्सलियों ने सरकार का अनुरोध ठुकराया

Last Updated: Thursday, March 29, 2012, 09:15

बीजू जनता दल के विधायक जिना हिकाका के अपहर्ताओं ने ओडिशा सरकार के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें बातचीत के लिए मध्यस्थता करने वाले लोगों का नाम सुझाने को कहा गया था ।

इतालवी बंधक मामले में वार्ता स्थगित

Last Updated: Wednesday, March 28, 2012, 17:26

बंधक बना कर रखे गए इतालवी नागरिक पाओलो बोसुस्को की रिहाई के लिए वार्ता प्रक्रिया में शामिल माओवादी मध्यस्थों ने बुधवार रात ओड़िशा सरकार पर वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए वार्ता निलंबित कर दी। साथ ही, चेतावनी दी कि यदि बंधक को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए वह जिम्मेदार होगी।

बंधक संकट: सीएम ने की आपात बैठक

Last Updated: Tuesday, March 27, 2012, 10:29

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लक्ष्मीपुर के विधायक झिना हिकाका समेत अगवा किए गए दो लोगों के मामलों की समीक्षा के लिए आज शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

इतालवी बंधक मामला: वार्ता फिर शुरू

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 09:49

अपहरण किए गए दूसरे इतालवी नागरिक को रिहा कराने के लिए ओडिशा सरकार और माओवादियों द्वारा मनोनीत मध्यस्थों के बीच बातचीत फिर से शुरू हो गई है जबकि सत्तारूढ बीजद विधायक को बंधक बनाए एक अन्य विद्रोही समूह ने सघन अभियान को तत्काल रोकने और जेल में बंद उग्रवादियों को रिहा करने की मांग की।

नक्सलियों ने इटली के 1 नागरिक को रिहा किया

Last Updated: Sunday, March 25, 2012, 07:42

माओवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दो इतालवी पर्यटकों में से एक क्लाउडियो कोलांगेलो को रविवार को रिहा कर दिया गया।

इतालवी बंधक संकट के हल को वार्ता जारी

Last Updated: Friday, March 23, 2012, 14:52

ओडिशा के कंधमाल जिले में पिछले सप्ताह नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए इटली के दो नागरिकों की सुरक्षित रिहाई के लिए शुक्रवार को फिर बातचीत शुरू हुई। इस बीच नक्सलियों के वार्ताकारों ने बातचीत में जेल में बंद एक शीर्ष नक्सल नेता को भी शामिल करने की मांग की है।

इतालवी बंधक संकट पर वार्ता खतरे में

Last Updated: Friday, March 23, 2012, 09:42

ओड़िशा के मल्कानगिरि जिले में माओवादियों द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या किए जाने से नौ दिन से चले आ रहे इतालवी बंधक संकट को लेकर वार्ता खतरे में पड़ गई है ।

बंधक मामला: श्रीश्री मध्यस्थता की पेशकश

Last Updated: Thursday, March 22, 2012, 10:35

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के नक्सलवाद और हिंसा की तरफ मुड़ने की कथित टिप्पणी के कारण विवादों से घिरे आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर ने ओडिशा में इटली के दो नागरिकों को माओवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए सरकार और माओवादियों के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है।

'बंधक प्रकरण सुलझाने को वार्ता शुरू'

Last Updated: Thursday, March 22, 2012, 07:58

दो इतालवी नागरिकों के अपहरण के बाद पिछले आठ दिनों से जारी संकट को सुलझाने के लिए माओवादी मध्यस्थों और ओडिशा सरकार के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को वार्ता शुरू हुई।

पटनायक के दावे को खारिज किया

Last Updated: Wednesday, March 21, 2012, 11:38

गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि माओवादियों द्वारा इटली के दो पर्यटकों के अपहरण से निपटने में केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की।

इतालवी बंधक संकट: वार्ता में फिर विलंब

Last Updated: Wednesday, March 21, 2012, 07:34

ओडिशा में नक्सलियों द्वारा पिछले सप्ताह अगवा किए गए इटली के दो नागरिकों के भविष्य को लेकर बुधवार को भी अनिश्चितता बनी रही, क्योंकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नक्सलियों का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

इटली के पर्यटकों की रिहाई पर फिर संकट

Last Updated: Tuesday, March 20, 2012, 06:54

ओडिशा में बंधक बने इटली के पर्यटकों की आज रिहाई हो सकती है। सरकार की अपील पर नक्सलियों ने तीन वार्ताकारों के नाम दिए हैं। मामला दो विदेशी पर्यटकों को बंधक बनाए जाने का है।

यूरोपीय बंधकों के हत्‍यारे गिरफ्तार

Last Updated: Friday, March 9, 2012, 09:48

नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने एक बयान में कहा है कि एक ब्रिटिश और इतालवी बंधकों की हत्या उन्हें बंधक बनाने वाले ‘बोको हरम’ सदस्यों ने की थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यमन में युद्ध के दौरान 139 की मौत

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 16:03

यमन में सैन्य अधिकारियों का कहना है कि देश के दक्षिणी हिस्से में अलकायदा चरमपंथियों के साथ जारी युद्ध में मरने वालों की संख्या 139 हो गई है।

एस्सार महाप्रबंधक को मिली जमानत

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 10:33

छत्तीसगढ़ में माओवादियों से कथित सांठ-गांठ एवं 15 लाख रूपए उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार एस्सार कंपनी के महाप्रबंधक डीवीसीएस वर्मा की जमानत याचिका को दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायधीश ने स्वीकार करते हुये उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

बलूचिस्‍तान में भारतीय व्यापारी अगवा

Last Updated: Friday, December 9, 2011, 09:47

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक हिंदू व्यापारी और उसके ड्राइवर को कुछ हथियारबंद लोगों ने बंधक बना लिया।