भूस्खलन - Latest News on भूस्खलन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 लोग दफन

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 14:18

दक्षिण असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा दफन हो गये।

‘अफगानिस्तान में भूस्खलन से मृतकों की संख्या 500 से अधिक नहीं’

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 19:40

अफगानिस्तान के एक गांव में आज हुए भूस्खलन में अधिकतम करीब 500 लोगों के मारे जाने की आशंका है। देश के अधिकारियों ने यह ताजा जानकारी देते हुए अपनी पिछली सूचना में संशोधन किया जिसमें कहा गया था कि 2500 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

अफगानिस्तान भूस्खलन में 2000 मरे, भारत ने की मदद की पेशकश

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 23:26

अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बड़खशां में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से करीब 2,000 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारत सरकार ने शनिवार को राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों में मदद देने की पेशकश की है।

अफगानिस्तान में भूस्खलन से 350 मरे, 2000 से ज्यादा लापता

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 08:55

उत्तरी अफगानिस्तान में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में आज एक दूरस्थ गांव का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया जिससे कम से कम 350 लोग मारे गए और 2000 से ज्यादा लापता हैं।

अफगानिस्तान में भूस्खलन में कम से कम 350 लोग मारे गए हैं: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 23:23

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान में हुए भूस्खलन में शुक्रवार को कम से कम 350 लोग मारे गए हैं। संगठन ने कहा कि अभी भी मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है।

माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन में 13 नेपाली शेरपा गाइडों की मौत

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 16:25

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर हुए भूस्खलन में कम से कम छह नेपाली पर्वतारोही गाइडों के मारे जाने की खबर है जबकि छह अन्य लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना शुक्रवार तड़के हुई।

फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 22 हुई

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 15:56

दक्षिणी फिलीपीन्स में आई भारी बाढ़ और भूस्खलनों में 22 लोग मारे जा चुके हैं और लगभग दो लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित यह क्षेत्र अभी भी वर्ष 2012 में आए चक्रवात से उबरने की कोशिश में लगा है।

चीन में कोयला खदान में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 12:48

चीन के शांक्सी प्रांत में एक खुली कोयला खदान में भूस्खलन होने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता विल्फ्रेड सोलोमन्स जोहानेस ने बताया कि सप्ताहांत में आई तेज बारिश के कारण जगह जगह बाढ़ आ गई जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए, भूस्खलन हुए और कैपटाउन शहर के आसपास बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

तूफान और भूस्खलन ने जापान में लीं 18 जानें, 45 लापता

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 11:13

जापानी द्वीप पर तूफान के बाद हुए भू-स्खलन में लोग मलबे में दब गए और दर्जनों मकान तबाह हो गए। सरकार ने कहा कि वीफा तूफान से कम से कम 18 मौतों की पुष्टि हो गई है और 45 लोग लापता हैं।

टोक्यो में भीषण तूफान, 13 मरे और 50 लापता

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 15:56

जापानी द्वीप पर आए भीषण तूफान के कारण भूस्खलन शुरू हो गए और कम से कम 13 लोग मारे गए।

मैक्सिको में तूफान से 139 मरे, 53 लापता

Last Updated: Thursday, September 26, 2013, 09:29

मैक्सिको में आये दो तूफानों से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 139 हो गयी और भूस्खलन की वजह से 53 लोग अभी भी लापता हैं।

मेक्सिको में भूस्खलन, बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 15:44

मेक्सिको में भारी बारिश के कारण आई बाढ और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

चीन में बाढ़ और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 23:43

उत्तर पूर्वी चीन में पिछले एक हफ्ते से जारी भारी वर्षा के चलते बाढ़ और भूस्खलन में सैकड़ों लोग की मौत हो गई है और हजारों अन्य प्रभावित हुए हैं।

चीन में बाढ़ और भूस्खलन से 29 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 17:34

उत्तर पूर्वी चीन में पिछले एक हफ्ते से जारी भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लापता हैं।

उत्तराखंड: भूस्खलन से दो की मौत, एसडीएम का सुराग नहीं

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 22:53

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली इलाके में बुधवार तड़के भारी बारिश के बाद भूस्खलन से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई। वहीं, पिछले एक पखवाड़े से लापता अल्मोड़ा के एसडीएम अजय अरोड़ा को ढूंढने के प्रयास में नाकामी ही हाथ लगी।

केरल में भूस्खलन, 9 की मौत, कोच्चि हवाईअड्डा बंद

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 14:30

केरल के इदुक्की जिले और इससे सटे इलाकों में आज तेज बारिश के बाद हुई भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

उत्‍तराखंड: भूस्खलन, बादल फटने से 4 की मौत

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 13:19

उत्तराखंड में कई जगहों पर बुधवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बादल फटने की अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य के बहने की आशंका है।

भूस्खलन से बाल-बाल बचे निशंक

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 14:43

उत्तरकाशी के आपदा ग्रस्त गांवों में प्रभावितों से मिलने जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब नेताला-मनेरी मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया।

चीन में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 43 पहुंची

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 09:44

चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में पिछले बुधवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 43 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह भूस्खलन सांक्सी गांव में हुआ था।

तबाही मचा सकती है बद्रीनाथ के ऊपर बनी अस्थायी झील

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 13:15

उत्तराखंड में केदारनाथ के बाद अब बद्रीनाथ पर भीषण तबाही के खतरे मंडरा रहे हैं। बद्रीनाथ के ऊपर अलकनंदा नदी के उद्गम स्थल के पास ही भूस्खलन से नदी का प्रवाह रूक सा गया है और इससे वहां एक अस्थायी झील बन गई है।

चीन में बारिश और भूस्खलन में 50 की मौत

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 23:44

चीन में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लापता हो गए।

नैनीताल में भूस्खलन, 6 की मौत

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 10:36

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुए एक भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश की वजह से जिले के भीमल इलाके में गुरुवार रात भूस्खलन हुआ था।

चीन में भूस्खलन से 30 से 40 लोग दबे

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 20:04

चीन के सिचुआन प्रांत में आज वर्षा से हुए भूस्खलन में करीब 30 से 40 लोग दब गए।

`उत्तराखंड त्रासदी में 5000 से ज्यादा लोग मरे`

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 09:13

उत्तराखंड में पिछले महीने आई आपदा में 5000 से ज्यादा लोग मारे गए। एनजीओ एक्शएड ने मंगलवार को यह दावा किया। राज्य में राहत कार्यो में जुटी एनजीओ ने कहा है कि मारे गए लोगों की संख्या का अनुमान लगाना कठिन है।

उत्तराखंड: लगातार बारिश ने रोका राहत अभियान

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 13:14

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से राहत कार्यों में रुकावट बनी हुई है, जिसके बाद सोमवार को केदारनाथ और अन्य प्रभावित जगहों पर राहत सामग्री गिराने का जिम्मा भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान को सौंपा गया।

सिर्फ 5 मिनट में तबाह हो गया था केदारनाथ

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 10:58

केदारनाथ धाम में 17 जून को मौजूद रहे एक व्यक्ति और उसके जीवित बचे 25 वर्षीय पुत्र के मुताबिक केदारनाथ मंदिर और उसके आसपास के इलाके को तबाह होने में मात्र पांच मिनट लगे होंगे।

उत्तराखंड: बचाव अभियान समाप्‍त; बद्रीनाथ से सभी लोग निकाले, गांवों में गहराया खाद्यान्न संकट

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 15:48

बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के बद्रीनाथ में फंसे करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही मंगलवार को यहां तीर्थयात्रियों का बचाव अभियान समाप्त हो गया, लेकिन खाद्यान्न की कमी से जूझ रहे राज्य के दूर दराज के 170 गांवों में राहत सामग्री पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

उत्‍तराखंड: समय रहते जारी की गई थी चेतावनी

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 10:01

उत्तराखंड में आई बाढ़ को लेकर आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया, जिसमें मौसम विभाग ने कहा कि उसने ‘समय रहते ही’ भारी वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी जारी कर दी थी जबकि राज्य सरकार ने कहा कि वे ‘विशिष्ट’ नहीं थीं।

जल प्रलय : पहाड़ के मिजाज को समझें

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 23:44

चारधाम की यात्रा पर पुण्‍य कमाने गए हजारों जिंदगियों ने कभी इस बात की कल्‍पना भी नहीं की होगी कि उन्‍हें इस तरह की भीषण दैवीय आपदा का सामना करना पड़ेगा। कुछ ऐसा अप्रत्‍याशित घटा कि इस देवभूमि में आए जल प्रलय में हजारों लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ी।

उत्तराखंड: टिहरी में बादल फटा, 3 मरे, अभी भी 9000 फंसे हैं

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 11:18

उत्तराखंड में एक बाद फिर कुदरत ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खबर है कि टिहरी के देवप्रयाग में आज सुबह 6.30 बजे बादल फटा गया है। इससे तीन लोगों के मरने की खबर है।

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते गोचर में फंसे राहुल गांधी

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 10:19

उत्तराखंड में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खराब मौसम के चलते गोचर में फंस गए हैं। राहुल सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। राहुल चमोली जिले के गोचर में फंसे हैं।

आखिरी जीवित बचे व्यक्ति को बचाने तक अभियान जारी: एंटनी

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 23:14

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि आखिरी जीवित व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाले जाने तक सुरक्षा बल वष्रा प्रभावित उत्तराखंड में अपना राहत अभियान जारी रखेंगे।

फंसे लोगों को निकालने में लगेंगे तीन और दिन: आईटीबीपी

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 22:26

बारिश के कारण बचाव अभियान पर असर पडने के बाद आईटीबीपी ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के बाढ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने का काम बहाल करने में तीन दिन और लगेंगे।

उत्तराखंड : भारी बारिश, भूस्खलन से बचाव कार्य बाधित, हजारों लोग अब भी फंसे

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 00:33

उत्तराखंड के कई स्थानों पर बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से सोमवार को बचाव अभियान प्रभावित हुआ है और क्षेत्र में फंसे करीब दस हजार लोगों में केवल 1,000 लोगों को बाहर निकाला गया।

उत्तराखंड त्रासदी: शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 13:44

उत्तराखंड के अधिकारी केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 50 टन लकड़ी और इतनी ही मात्रा में देसी घी का इंतजाम करने की कोशिश कर रही है।

दिनभर चलता है अभियान, रात में बनती है रणनीति

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 13:05

भारतीय वायुसेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल उत्तराखंड में बाढ पीड़ितों के लिए दिन भर अथक राहत अभियान चलाने के बाद रात्रि भोज की मेज पर एक साथ बैठकर अगले दिन के लिए रणनीति बनाते हैं और मौसम के कारण उनके अभियान के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों पर चर्चा करते हैं।

सोनिया, राहुल ने उत्तराखंड रवाना की राहत सामग्री

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 12:17

उत्तराखंड में आई बाढ़ और भूस्खलन से तबाह इलाकों में राहत कार्य तेजी से चल रहा है। इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (सोमवार) सुबह राहत सामग्री रवाना की।

उत्तराखंड में फिर बारिश, राहत और बचाव कार्य रुका

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 15:42

उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन से तबाह इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्य एक बार फिर बारिश की वजह से रोकना पड़ गया है। बारिश थमने के बाद ही फिर राहत और बचाव कार्य शुरू हो सकता है।

उत्तराखंड: वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा मिशन

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 19:59

भारतीय वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर की मदद से अब तक का सबसे बड़ा बचाव अभियान चलाया है। वायुसेना के एक शीर्ष कमांडर ने आज यह बात कही।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन में ठीक होंगे मोबाइल टॉवर

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 15:11

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने कहा है कि वह भारी वर्षा और बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त मोबाइल टॉवरों को तीन दिन में फिर से स्थापित करेगी।

उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 50 हजार लोग

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 19:52

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के कई इलाकों में फंसे अब तक 34,000 से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है, लगभग 50,000 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड : बचाव कार्य युद्धस्तर पर, हजारों अब भी लापता

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 14:47

हरिद्वार से शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के 40 शव बरामद किये गये जिससे इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है जबकि भारी बारिश से तबाह हो चुके उत्तराखंड में आज व्यापक बचाव अभियान शुरू किया गया है और केदारनाथ तथा बद्रीनाथ से करीब नौ हजार लोगों को निकालने के लिये 40 हेलीकाप्टर सेवा में लगाये गए हैं।

हिप्र. के किन्नौर में बचाव कार्य फिर शुरू, वीरभद्र ने किया दौरा

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 11:50

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किन्नौर जिले में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के निरीक्षण के लिए शुक्रवार सुबह वहां का दौरा किया। दूसरी तरफ भारी बारिश से प्रभावित किन्नौर में बचाव कार्य फिर से शुरू हो गया है।

उत्तराखंड तबाही: 13 हजार से अधिक लापता, 50,000 अब भी फंसे

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 11:40

उत्तराखंड में बाढ़ की वजह से विभिन्न स्थानों पर फंसे कुल 33,192 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि पहाड़ियों में लापता एवं फंसे हजारों लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

नेपाल: भूस्खलन और बाढ़ में 39 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 00:08

नेपाल में पिछले पांच दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। नेपाली गृह मंत्रालय ने आज बताया कि बीते रविवार से अब तक कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 अन्य लापता हैं।

केदारनाथ-बद्रीनाथ तीर्थयात्रा 3 साल तक संभव नहीं

Last Updated: Thursday, June 20, 2013, 20:11

भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई क्षति के कारण उत्तराखंड स्थित पवित्रतम तीर्थस्थल केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा अगले तीन वर्षों तक नहीं हो सकेगी।

केदारनाथ धाम को फिर से बसाने में लगेंगे तीन साल

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 18:43

उत्तराखंड में बाढ़ की सबसे ज्यादा विभीषिका झेलने वाले केदारनाथ में मंदिर गर्भगृह को छोड़कर कुछ नहीं बचा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष का मानना है कि इस पवित्र धाम को फिर से बसाने में दो से तीन साल लग जाएंगे।

तस्‍वीरों में जल प्रलय: केदारनाथ मंदिर पहले और अब

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 16:48

उत्तराखंड में बाढ़ की सबसे ज्यादा विभीषिका झेलने वाले केदारनाथ में मंदिर गर्भगृह को छोड़कर कुछ नहीं बचा है और मंदिर समिति के अध्यक्ष का मानना है कि इस पवित्र धाम को फिर से बसाने में दो से तीन साल लग जाएंगे। बाढ़ में सबसे ज्यादा तबाही केदारनाथ में ही हुई है।

उत्तर भारत में मानसूनी बारिश का कहर जारी, मृतकों की संख्या 138 पहुंची

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 15:23

मानसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ और लोगों की मौत के साथ ही आपदा प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है।

केदारनाथ में भारी तबाही, हजारों लोग अब भी लापता

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 13:28

मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ और उसके आसपास के इलाकों में भारी तबाही का आलम है। अभी भी हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बारिश का कहर: अब तक 131 लोग मरे, केदारनाथ में भारी तबाही

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 23:45

आसमान से बारिश के रूप में बरसी आफत ने समूचे उत्‍तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्‍खलन से भारी तबाही मची है। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ पूरी तरह तबाह हो गया है।

उत्तर भारत में मानसून ने ली 73 जानें, 73,000 से अधिक फंसे

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 16:45

मूसलाधार बारिश की वजह से उत्तर भारत में मंगलवार को 11 और लोग मारे गए और इस तरह की घटनाओं में मृतकों की कुल संख्या 73 हो गयी। वहीं चार धाम की यात्रा पर गए 71,440 श्रद्धालु मानसून में हो रही भारी वारिश से तबाही का शिकार बने उत्तराखंड में जबकि 1700 अन्य हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैं।

किन्नौर में फंसे वीरभद्र को बाहर निकाला गया

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 14:37

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पिछले तीन दिन से फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंगलवार को हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकाला गया। इस दौरान 10 से अधिक बीमार और बुजुर्ग पर्यटकों को भी बाहर निकाला गया है। भूस्खलन की वजह से इस इलाके का सम्पर्क अन्य स्थानों से कट गया था।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 की मौत

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 12:08

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी बारिश जारी है, इस बारिश में अब तक 58 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है तथा 58,000 लोग फंस गए हैं जिनकी हालत दयनीय है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले दो दिन और बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।

उत्तराखंड में बारिश में फंसे हरभजन सिंह

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 21:05

क्रिकेटर हरभजन सिंह उन कई तीर्थयात्रियों और पर्यटकों में शामिल हैं जो भूस्खलन और भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में फंस गए हैं।

उत्तर भारत में बारिश ने बरपाया कहर; भूस्खलन, बाढ़ से 60 से अधिक मरे

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 00:08

मॉनसून की भारी बारिश ने सोमवार को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहर बरपाया। हरियाणा में यमुना के जलस्तर में चिंताजनक वृद्धि से यहां के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई। इन सबसे 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग बाढ़ में फंस गए हैं।

भूस्खलन : सांगला घाटी में फंसे वीरभद्र सिंह

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 12:34

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और 1,000 से अधिक पर्यटक भूस्खलन की वजह से सांगला घाटी का अन्य स्थानों से सम्पर्क कट जाने से यहां फंस गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से इलाके में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है जिससे किन्नौर जिले में स्थित घाटी की तरफ जाने वाली सड़क अवरुद्ध हो गई है।

गंगटोक में जबरदस्त भूस्खलन, 600 पर्यटक फंसे

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 23:56

जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर शनिवार शाम भूस्खलन होने के चलते छांगू झील, बाबा मंदिर और नाथू ला से वापस आ रहे करीब 600 पर्यटक गंगटोक से करीब 15 किलोमीटर दूर फिफ्थ माइल में फंस गये।

मिजोरम में भूस्खलन से 8 की मौत, 11 लापता

Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 12:57

मिजोरम की राजधानी में आज भारी वर्षा और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

दारफुर में सोने की खदान धंसी, 60 की मौत

Last Updated: Thursday, May 2, 2013, 21:13

सूडान के दारफुर में सोने की खदान धसकने से करीब 60 लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में जनवरी से ही सोने की खदान को लेकर झड़प चल रही है। सोमवार को हुई इस घटना में कितने लोग लापता हैं इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

तिब्बत भूस्खलन में मृतकों की संख्या 11 हुई

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 21:02

तिब्बत में एक खनन क्षेत्र में हुए भूस्खलन में रविवार को मलबे से नौ और शव निकाले गए। यह जानकारी बचावकर्मियों ने दी है।

तिब्बत में भूस्खलन, 83 लोग दबे

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 21:02

तिब्बत के सोने की खान के इलाके में शुक्रवार को भीषण भूस्खलन में 83 लोगों के दबने के करीब 36 घंटे बाद बचावकर्मियों ने आज पहला शव निकाला। मलबे के भीतर किसी के जीवित होने के आसार वक्त गुजरने के साथ साथ कम होते जा रहे हैं।

ब्राजील भूस्खलन में 24 मरे

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 09:19

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के पहाड़ी इलाके में भारी बारिश और इसके कारण हुये भूस्खलन के चलते कम से कम 24 लोग मारे गये हैं।

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन, 200 वाहन फंसे

Last Updated: Friday, March 1, 2013, 17:44

जम्मू कश्मीर के चकराना में आज भीषण भूस्खलन से भद्रवाह घाटी का राज्य के अन्य हिस्सों से संपर्क कट गया जिससे डोडा-भद्रवाह सड़क अवरुद्ध हो गई और सैंकड़ों वाहन फंस गये हैं।

कश्मीर, हिमाचल में ताजा हिमपात

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 22:12

कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ताजा हिमपात होने से तापमान घट गया और जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 10:28

ताजा हिमपात और भूस्खलन के चलते लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद है। कई वाहन मार्ग में ही फंसे हुए हैं।

बर्फबारी, भूस्खलन से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 11:00

कश्मीर घाटी में हिमपात और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहा।

चीन में भूस्खलन से 46 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 20:25

चीन के यूनान प्रांत में एक गांव के भूस्खलन की चपेट में आने से 46 लोगों की मौत हो गई है।

चीन में भूस्खलन से 42 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 23:44

चीन के युन्नान प्रांत स्थित एक गांव में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन पहाड़ी इलाके में स्थित गाओपो गांव में सुबह 8.20 बजे हुआ।

श्रीलंका में बाढ़ से 20 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 21:32

श्रीलंका में दो दिन की भारी वर्षा के बाद आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हो गई है और 14 अन्य लापता हैं।

पाक में भूस्खलन, 3 सैनिकों की मौत, 18 लापता

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 09:17

नियंत्रण रेखा पर शारदा सेक्टर में भारी बर्फबारी के बाद भूस्खलन के कारण कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और 18 लोग लापता हैं।

पेरू में भूस्खलन से 11 मरे,दस लापता

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 10:26

पेरू में पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित एक छोटे से गांव में भूस्खलन होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दस लापता हैं।

चीन में भूस्खलन में बच्चों सहित 19 की मौत

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 15:37

चीन के दक्षिण-पश्चिमी भाग में भूस्खलन की चपेट में आए स्कूल में 18 विद्यार्थियों समेत 19 लोगों की मौत हो गई है।

चीन में भूस्खलन में 19 लोग दबे

Last Updated: Thursday, October 4, 2012, 12:09

चीन के दक्षिण पश्चिमी युनान प्रांत में भूस्खलन के कारण एक स्कूल की इमारत ध्वस्त होने से 18 छात्रों समेत 19 लोग मलबे में दब गए ।

नेपाल में भूस्खलन, सात लोगों की मौत

Last Updated: Monday, October 1, 2012, 19:16

उत्तर नेपाल में इलम के निकट मेची राजमार्ग पर भूस्खलन की चपेट में पांच वाहनों के आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई सात अन्य लापता हैं।

उत्तरपूर्वी राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन, भारी तबाही

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 23:57

आकस्मिक बाढ़, भारी भूस्खलन और लगातार बारिश की वजह से सिक्किम में करीब 21 और अरुणाचल प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। असम में भी पांच लोगों की मौत की खबर है।

सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन, 21 की मौत, 8 लापता

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 16:04

त्तरी सिक्कम के दूरदराज के इलाकों में आई ताजा बाढ़ और भूस्खलनों से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं।

भारी बारिश से अरुणाचल प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 13:44

अरुणाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह से लगातार जारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की सूचना मिली है।

वियतनाम में भूस्खलन और बाढ़ से 29 की मौत

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 11:57

उत्तरी और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 29 लोग मारे गए हैं तथा चार लापता हैं।

चीन में भूकंप से 80 की मौत, 731 घायल

Last Updated: Saturday, September 8, 2012, 14:43

चीन में आये भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 80 हो गयी और सैकड़ों अन्य लोग घायल हुये हैं। बचाव दल प्रभावित इलाके के 90 फीसदी क्षेत्र तक पहुंच गये हैं।

भारी बारिश से मनीला जलमग्न, नौ की मौत

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 11:39

फिलीपीन में मूसलाधार बारिश के कारण राजधानी मनीला का आधा हिस्सा जलमग्न है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नौ लोग मारे गए हैं। यहां बाढ़ में हजारों बेघर हो गए हैं।

गढ़वाल में भूस्खलन, हजारों श्रद्धालु फंसे

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 12:44

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी भूस्खलन होने के कारण एक हजार से अधिक श्रद्धालु विभिन्न इलाकों में फंसे पड़े हैं। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से ऋषिकेश-बद्रीनाथ और ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग बाधित हो गया है।

उत्तर कोरिया बाढ़, भूस्खलन से 31 की मौत

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 22:53

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार देश में आए बाढ़ और भूस्खलन से 47 लोगों की या तो मृत्यु हो गई है या फिर लापता हैं ।

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 8 की मौत

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 18:19

इंडोनेशिया के मालुकू प्रांत में भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है।

ऐजल में बस हादसा, 18 मरे 17 घायल

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 12:35

ऐजल से करीब 100 किमी दूर केफांग गांव के पास आज तड़के भारी भूस्खलन की चपेट में आकर एक बस गहरी खाई में जा गिरी जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हैं।

लेह में भूस्खलन, सेना ने 400 लोगों को बचाया

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 12:31

सेना ने कश्मीर के लेह जिले में भारी भूस्खलन के बाद चांगला दर्रे में फंसे 400 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

चमोली में भूस्खलन से एक की मौत, 15 घायल

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 15:10

उत्तराखंड के चमोली जिले में आज रिषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन में एक महिला जिंदा दफन हो गई और 15 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि भूस्खलन की वजह से एक पर्यटक रिसार्ट और सीमाई सड़कों के महानिदेशालय का एक शिविर नष्ट हो गया।

वर्षा तथा भूस्खलन से चारधाम मार्ग बाधित

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 20:29

उत्तराखंड में जीवन रेखा के रूप में मान्य चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ तथा बद्रीनाथ में से तीन धाम मार्ग वर्षा तथा भूस्खलन से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते इन मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

नेपाल में भूस्खलन, 7 मरे

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 19:27

नेपाल के पश्चिमी भाग में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर दब गया जिसमें सात लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।

बांग्लादेश में भारी बारिश, भूस्खलन से 83 की मौत

Last Updated: Wednesday, June 27, 2012, 18:20

दक्षिण पश्चिमी बांग्लादेश में भारी बारिश के चलते हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई है और हजारों अन्य प्रभावित हुए हैं।

यूगांडा में भूस्खलन,100 के लापता होने की आशंका

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 22:56

यूगांडा के पर्वतीय हिस्से में स्थित बुडुडा जिले में कल हुए भूस्खलन के बाद करीब 100 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, हालांकि बचावकर्मियों ने आज राहत कार्य शुरू कर दिया और वे मदद के लिए बुलडोजरों के आने इंतजार कर रहे हैं।

लेह के समीप भूस्खलन, बाल-बाल बचे 400 पर्यटक

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 10:22

भारतीय सेना ने लेह के समीप भूस्खलन के बाद वहां फंसे करीब 400 पर्यटकों के बचा लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, लेह से 40 किमी. दूर दुनिया की सबसे ऊंची जगह खारदुंग ला पर यह भूस्खलन हुआ।

चीन में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, April 1, 2012, 07:55

चीन के शांक्शी प्रांत के एक गांव में भूस्खलन के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी।

अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 45 मरे

Last Updated: Monday, March 12, 2012, 11:32

अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सोमवार को हिमस्खलन में 45 लोग मारे गए।

भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद

Last Updated: Wednesday, February 22, 2012, 10:29

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश से होने वाले भूस्खलनों की वजह से 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-कश्मीर राजमार्ग को बुधवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।

जम्मू: बर्फबारी में 31 सौ वाहन फंसे

Last Updated: Saturday, January 21, 2012, 11:15

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 3,100 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। राज्य प्राधिकरण सबसे पहले इन वाहनों को हटाने के प्रयास में जुटा है।

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Last Updated: Friday, January 13, 2012, 10:59

कश्मीर घाटी को जोड़ने वाले एकमात्र सड़क संपर्क 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबान जिले में भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है।

फिलीपीन: भूस्खलन में 28 की मौत

Last Updated: Saturday, January 7, 2012, 14:05

दक्षिण फिलीपीन में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 28 जा पहुंची है लेकिन राहतकर्मियों का कहना है कि उन्हें इसकी संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि करीब 35 लोग अभी भी लापता हैं

फिलीपींस में भूस्खलन, 25 की मौत

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 11:00

दक्षिणी फिलीपींस में गुरुवार को भूस्खलन में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग लापता हैं।