कहर - Latest News on कहर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, 46 डिग्री पहुंचेगा पारा!

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 14:23

राजधानी दिल्ली में तेज गर्म हवाओं का दौर जारी है और आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का असर बरकरार

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 13:12

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का सितम जारी है। दिन का तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 81 हुई

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 17:34

अफगानिस्तान के पर्वतीय और सुदूर उत्तरी भाग में विनाशकारी बाढ़ के दो दिन बाद 80 से ज्यादा शव मिले हैं। बगलान प्रांत के गुजरिगा-ई-नूर जिले के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट फजल रहमान ने बताया कि शुक्रवार की बाढ़ में मरने वालों की संख्या 54 से बढ़कर 81 हो गयी है।

आसमान से बरसी ‘आग’, फिलहाल राहत नहीं

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 19:30

उत्तर प्रदेश में झुलसाती धूप के रूप में आसमान से मानो आग बरस रही है और इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्से प्रचंड गर्मी से तपते रहे और मौसम की इस मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दी दस्तक, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:08

देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाने वाला दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य तिथि से चार दिन के विलंब के बाद केरल में शुक्रवार को प्रवेश कर गया।

पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर, केरल में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 12:48

दिल्‍ली और उत्‍तर भारत सहित देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी का यह कहर आगे भी झेलना पड़ सकता है। उधर मौसम विज्ञान विभाग ने आज (5 जून) मानसून के केरल तट पर पहुंचने का अनुमान जताया है।

दिल्ली वासियों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 13:41

गर्मी का कहर जारी है और दिल्ली वासियों को इससे कोई राहत नहीं मिल पाई है। आज का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

दिल्लीवासियों को करना होगा गर्मी का सामना

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 13:11

दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूतनम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन चढने के साथ ही तापमान बढता गया।

लू की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 42 डिग्री पहुंचा

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 23:45

पूरा उत्तर भारत बुधवार को लू की चपेट में रहा जहां ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन में अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, ठंड बढ़ी

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 19:56

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है और कल शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी दिन भर जारी रहा। इससे ठंड में इजाफा महसूस किया गया।

ठंड से यूपी 15 लोगों की मौत, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:23

कंपकंपाती ठंड से उत्तरप्रदेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। जम्मू कश्मीर में तापमान और गिर गया तो उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुयी।

उत्तर भारत के इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 23:40

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तापमान और गिर गया तथा मैदानों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में तड़के कोहरे की परत छाई थी लेकिन दिन निकलते निकलते मौसम साफ हो गया।

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 9 की मौत

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 23:00

उत्तर प्रदेश में ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं फिर से हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर देश के शेष हिस्सों से फिर कट गया है जबकि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दक्षिण प्रशांत के टोंगा में चक्रवात का कहर

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 11:51

दक्षिण प्रशांत के द्वीपीय देश टोंगा में आज एक शक्तिशाली चक्रवात आया जिससे उत्तरी द्वीप समूह में नुकसान होने की खबर है।

अमेरिका में ठंड का कहर जारी, कई इलाकों में मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंड

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 16:14

आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के चलते ठंड इतनी बढ़ गई है कि पृथ्वी की ठंड की तुलना मंगल ग्रह से जाने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में कुछ दिनों में जिस तरह से ठंड में इजाफा हुआ है वह मंगल ग्रह से भी ज्यादा है। अमेरिका में ठंड से 21 लोगों की मौत हो गई है।

बर्फीली हवाओं से जम गया US, हजारों उडानें रद्द, पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे!

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 13:30

बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में ठंड का कहर रोज व रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से हजारों उडानें रद्द कर दी गई हैं और तमाम स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। खबर है कि बर्फबारी और सर्दी की वजह से अमेरिका में 20 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में मंगलवार को पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे तक गिरने की संभावना जताई की गई है।

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:12

पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली भी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई। जिससे दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सड़क हादसे भी हुए हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे है और कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में आज कुछ धुंधला धुंधला सा रहा मौसम

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:21

दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।

पंजाब और हरियाणा में ठंड के कहर से जन जीवन प्रभावित

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:06

घने कोहरे ओर पारे मे हो रही लगातार गिरावट के कारण पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्

कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, कई जगह पारा 0 से नीचे

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:00

कश्मीर घाटी शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता विल्फ्रेड सोलोमन्स जोहानेस ने बताया कि सप्ताहांत में आई तेज बारिश के कारण जगह जगह बाढ़ आ गई जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए, भूस्खलन हुए और कैपटाउन शहर के आसपास बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

दिल्‍ली में डेंगू ने बरपाया कहर, 3 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 09:34

शहर में डेंगू से एक और व्यक्ति के मरने की सूचना मिली। जबकि एनडीएमसी ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि जिन 11 व्यक्तियों के इस बीमारी से मरने की सूचना है वे वास्तव में अन्य बीमारी से ग्रसित थे।

असम में बाढ़ का कहर, करीब एक लाख लोग प्रभावित

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 18:35

भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई और यह खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके कारण असम में करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

कनाडा में बाढ़, 3 मरे, 75000 लोगों ने घर छोड़ा

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 18:56

कनाडा के दक्षिण अलबर्टा में बाढ के कारण मची तबाही में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और अधिकारियों को पूरा केलगेरी शहर खाली कराना पड़ा है।

कुदरत का कहर, राहत और बचाव कार्य में उतरी सेना

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 09:24

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण भारी तबाही मची हुई है। दिल्ली में युमना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बचाव व राहत कार्य के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 मरे; चार धाम यात्रा रुकी

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 23:57

पूरे उत्तराखंड में रात भर हुई भारी बारिश के चलते एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार धाम यात्रा के हजारों तीर्थयात्री गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गो पर फंसे हुए हैं।

श्रीलंका में बारिश का कहर, 27 की मौत, कई लापता

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:57

श्रीलंका में तूफानी मानसून के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर मछुआरे हैं।

पंजाब-हरियाणा में लू का कहर, यूपी में बारिश

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 22:23

उत्तर भारत में आज मिलाजुला मौसम रहा, जहां उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ी वहीं पंजाब और हरियाणा में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर लू लौट आयी।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, पारा और चढ़ा

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 21:25

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है तथा उत्तर प्रदेश का इटावा 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी से कोई राहत नहीं है तथा तापमान 44 डिग्री से थोड़ा कम रहा।

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, 8 की मौत

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 21:06

देश के अधिकतर हिस्सों में चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच पंजाब एवं हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आठ लोगों की जान चली गयी।

उत्तर प्रदेश में लू का कहर, पारा 46 के पार

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 12:59

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपती गर्मी और लू का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 11:40

राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना से इंकार किया है।

उत्तर भारत में लू का कहर, दिल्ली में पारा 44 के पार

Last Updated: Sunday, May 19, 2013, 23:17

उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।

बांग्लादेश में ‘महासेन’ से मृतकों की संख्या 48

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 22:31

बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ से मरने वालों की संख्या 48 हो गई है। बंगाल की खाड़ी से नौ बच्चों के शव आज बरामद किए गए।

बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ से 12 की मौत

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 21:58

चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ आज बांग्लादेश के दक्षिण में स्थित पातुआखाली तट तक पहुंचा और इससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा पहुंचा बर्ड फ्लू, अलर्ट जारी

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 13:36

ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में बर्ड फ्लू की चेतावनी जारी कर दी है। एक प्रवासी पक्षी के पंख के नमूने की जांच में बर्ड फ्लू के परिणाम सकारात्मक पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

देश में स्वाइन फ्लू से 194 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 14:46

सरकार ने बताया कि पिछले डेढ महीने में देश में स्वाइन फ्लू से 194 लोगों की मौत की सूचना मिली है।

गुजरात में स्वाइन फ्लू से 23 मौतें

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 08:39

सर्दियों की शुरूआत के बाद से गुजरात में स्वाइन फ्लू के कारण 23 लोगों की मौत हो गयी है और 82 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 19:12

हिमाचल प्रदेश में कंपकपाती सर्दी का प्रकोप बना हुआ है और आदिवासी इलाकों में मौसम साफ होने के बावजूद तापमान में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा और हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

छोटी सुनामी से सोलोमन के सैकड़ों गांव तबाह

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 15:57

भूकंप के बाद आयी छोटी सुनामी ने सोलोमन द्वीपसमूह के गांवों में कहर बरपा दिया। दक्षिण प्रशांत द्वीपसमूह में घर मलबों में तब्दील हो गया और शवों के मिलने का सिलसिला जारी है।

लखनऊ में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, 34 और मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 14:45

उत्तर प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है और भयंकर सर्दी तथा कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ रेल, सड़क तथा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

उ. भारत में शीतलहर का कोहराम, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 00:38

मंगलवार को कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र के महाबालेश्वर तक ठंड का असर देखा गया। उत्तर भारत में शीतलहर ने कोहराम मचा रखा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 धंटों के दौरान 114 लोगों के मरने की खबर मिली है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 24 और मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 11:45

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।

ठंड का कहर जारी, 24 घंटे में 24 की मौत

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:30

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ धुंध के घने आवरण के कारण समूचे उत्तर भारत में आज भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली और पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न भागों में इसके करण 24 लोगों की मौत हो गई।

यूपी में ठंड का कहर,24 घंटे में 76 मरे

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 11:33

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और शीतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अब तक 100 मरे

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 10:35

समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में और 16 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण देशभर में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:59

कश्मीर घाटी में ठंड का कहर बढता जा रहा है। बीती रात श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां पारा शून्य से नीचे 5.4 पर पहुंच गया।

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दू से नीचे

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:58

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से सामान्य जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य के माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दू से एक डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि फतेहपुर में पारा जमाव बिन्दू पर और कई हिस्सों में जमाव बिन्दु के आसपास टिका हुआ है।

पंजाब-हरियाणा में ठंड का कहर, पारा शून्य डिग्री तक गिरा

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:56

पंजाब और हरियाणा में लोगों को कंपकंपाती सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है और तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के कारण दोनों राज्यों में आम जीवन प्रभावित हुआ है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 116 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:00

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का कहर भी जारी है ।

फिलीपीन्स में तूफान ‘बोफा’ का कहर, 52 की मौत

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 00:05

फिलीपीन में तूफान ‘बोफा’ के कहर से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई जबकि दक्षिणी फिलीपीन में चालीस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

प्रचार के बीच ओबामा की राहत कार्य पर भी नजर

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 08:46

राष्ट्रपति चुनाव के चुनाव प्रचार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तूफान सैंडी से प्रभावित हुये इलाकों में राहत कार्रवाई पर नजर रखे हुये हैं।

अमेरिका में `सैंडी` तूफान का कहर, कई राज्यों में आपातकाल

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 19:01

अमेरिका में सैंडी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सैंडी तूफान की वजह से अमेरिका के कई राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में डेंगू से इस साल 18 मरे

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 11:07

महाराष्ट्र में इस वर्ष डेंगू से 18 लोगों की मौत हो गई और राज्य सरकार ने इसके प्रसार को रोकने के लिये अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है ।

तालिबान से लोहा लेने वाली 14 वर्षीय मासूम पर बरपा कहर, मारी गोली

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 13:00

पाकिस्तान में तालिबान की ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक 14 वर्षीय लड़की को आज तालिबान के आतंकियों ने सिर में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

असम में बाढ़ से 13.8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 22:02

ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जल का स्तर बढ़ने के कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है । बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई और 13 . 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए जबकि 16 जिलों में 1972 गांव जलमग्न हो गए हैं ।

लुसियाना में इसाक चक्रवात ने कहर बरपाया

Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 00:24

अमेरिका के लुसियाना राज्य में इसाक चक्रवात का कहर टूटा जिसके कारण तेज हवाएं चलीं, मूसलाधार बारिश हुई और बेहद महंगी बाढ़ सुरक्षा प्रणाली के पहले परीक्षण का समय आ गया।

उ. भारत में बारिश का कहर, जम्मू में 5 की मौत

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 23:55

जम्मू में वर्षाजनित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और उत्तर भारत के कई भागों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और बाढ़ के हालात हैं। भारी बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में कई जगह जलभराव हुआ जिससे यातायात बाधित रहा।

उत्तर प्रदेश में नदियों का कहर जारी

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 23:31

उत्तर प्रदेश में छिटपुट वष्रा के बीच नदियों का कहर जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ तथा कटान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, घाघरा, शारदा, राप्ती, बूढ़ी राप्ती, गंगा, रामगंगा तथा कुन्हरा नदिया उफान पर हैं और अनेक स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।

उत्तर प्रदेश में नदियों ने शुरू किया कहर ढाना

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 18:15

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के कारण तटीय तथा तराई इलाकों में नदियों ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के प्रभावित इलाकों में सैकड़ों गांव तथा मजरे बाढ़ के पानी से घिर गये हैं।

पूर्व डीजीपी के बंगले में गूंजेगा बच्चों का ककहरा

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 10:47

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नारायण मिश्रा का बंगला न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा जब्त किए जाने के बाद अब यहां बच्चों का ककहरा गूंजेगा। पटना के रूपसपुर इलाके के इस बंगले में सरकार ने अब विद्यालय खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

असम में फिर बाढ़ का कहर, 70 हजार प्रभावित

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 08:43

असम के लखीमपुर जिले में एक बार फिर से बाढ़ आने से कम से कम 60 गांव के 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

असम में बाढ़ से 125 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 20:49

ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी के जलमग्न होने से असम में मंगलवार को बाढ की स्थिति और भयावह हो गयी, जबकि बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 125 तक पहुंच गयी।

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, लोगों का बुरा हाल

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 23:56

उत्तर भारत में आज भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।

उत्तर भारत में लू का कहर जारी, यूपी में 2 मरे

Last Updated: Saturday, June 23, 2012, 22:31

उत्तर भारत आज भी लू की चपेट में रहा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने दो की जान ली। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से चढ़ा

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 23:13

उत्तर भारत में थोड़ी राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी गयी और कई इलाको में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहा।

धूप और गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Last Updated: Monday, May 28, 2012, 21:25

राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान हैं। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक है।

देश भर में गर्मी का कहर जारी, लोग बेहाल

Last Updated: Saturday, May 26, 2012, 18:14

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार सहित देश के अधिकांश इलाके भयंकर लू एवं गर्मी की चपेट में हैं। शनिवार को कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश: प्रचंड गर्मी का कहर जारी

Last Updated: Wednesday, May 23, 2012, 15:29

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है और हाल-फिलहाल इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

यूरोप में ठंड से अबतक 460 मरे

Last Updated: Friday, February 10, 2012, 04:42

यूरोप में ठंड की मार से जलमार्ग के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली डैन्यूब नदी भी जम गई है।

यूरोप में ठंड का कहर, अब तक 71 मरे

Last Updated: Wednesday, February 1, 2012, 14:07

पूर्वी यूरोप में भारी ठंड से मरने वालों की संख्या आज 71 जा पहुंची। इनमें से ज्यादातर बेघर लोग हैं। कुछ इलाकों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे बिजली की आपूर्ति और यातायात ठप हो गया । अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी

Last Updated: Saturday, January 28, 2012, 17:51

उत्तर भारत में शनिवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 09:37

कश्मीर घाटी में पारा अभी भी शून्य से काफी नीचे चल रहा है। जबर्जस्त ठंड ने लगभग पूरी कश्मीर घाटी अपने चपेट में जकड़ रखा है।

उत्तर भारत में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 13:35

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया क्योंकि क्षेत्र में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई तथा शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किल को और बढ़ा दिया।

उत्तर भारत में ठंड से 140 मरे

Last Updated: Sunday, January 8, 2012, 16:19

बारिश और पहाड़ी इलाकों में हुए हिमपात के कारण उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 10:35

उत्तर भारत में बुधवार को शीतलहर का कहर और बढ़ गया साथ ही घने कोहरे के कारण क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन बाधित रहा। राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप खिली लेकिन इसके बावजूद ठंड जारी रही।

भूकंप का सेहत पर ज्यादा असर

Last Updated: Saturday, November 5, 2011, 08:03

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि बाढ़ और तूफान जैसे अन्य प्राकृतिक आपदाओं के मुकाबले भूकंप का कहर ज्यादा भयंकर होता है और स्वास्थ्य पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है।