दुष्‍कर्म - Latest News on दुष्‍कर्म | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

यूपी में नहीं थम रही हैवानियत, फिर दो सगी बहनों से गैंगरेप!

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:30

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में तीन व्यक्तियों ने दो सगी बहनों से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को यहां बताया कि सियापुर गांव में 14 तथा 15 साल की दो सगी बहनें गुरुवार को चक्की पर गेहूं पिसाने गई थीं।

यूपी: गोंडा में 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:16

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में पिछले रविवार को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में गांव के ही दो लोगों ने 15 साल की एक लडकी को अगवा करके उसे अपनी हवश का शिकार बना डाला।

गैंगरेप पीड़ित बच्ची का अपहरण, आरोपी पक्ष पर संदेह

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 12:24

शहर से लगे थाना इंचौली क्षेत्र के गंगानगर इलाके से गैंगरेप पीड़ित 10 वर्षीय एक बच्ची का कथित रुप से अपहरण कर लिया गया। एसएसपी ओंकार सिंह ने पीड़ित के परिजनों के बयान के आधार पर आज यहां बताया कि रविवार को घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण कर लिया गया।

युवती की बलात्कार के बाद तेजाब पिलाकर हत्या

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 12:17

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो लड़कियों से गैंगरेप के बाद फांसी पर चढ़ाए जाने की वारदात को लेकर मचे बवाल के बीच बरेली में भी कमोबेश ऐसी ही वारदात में एक युवती की बलात्कार के बाद तेजाब पिलाकर और फिर गला घोंटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

बदायूं के बाद आजमगढ़ में दलित लड़की से गैंगरेप

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 17:57

बदायूं में दो दलित बहनों के सामूहिक बलात्कार के मुद्दे पर मचे बवाल के बीच शुक्रवार को दो पुलिस कांस्टेबलों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला सुखिर्यों में आने के बाद आजमगढ़ में भी चार लोगों ने कथित तौर पर एक दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार किया।

आजमगढ़ में दलित लड़की के साथ गैंगरेप

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 13:39

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र में एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।

उत्‍तर प्रदेश में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप के बाद हत्‍या

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 12:12

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, चार लोगों को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तारी हुई है। घटना उसैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है।

किशोरी से शादी करने पर `मुलायम सिंह यादव` को जेल

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 09:10

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की एक अदालत ने भगाकर ले जाई गई किशोरी से शादी करने व दुष्कर्म करने के आरोपी युवक मुलायम सिंह यादव को सोमवार को जेल भेज दिया। ये जानकारी पुलिस ने दी है।

बंदूक दिखाकर नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 13:36

जिले के खेड़ी फिरोजाबाद गांव में बंदूक दिखाकर तीन युवकों ने कथित रूप से 17 वर्षीय एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आज बताया कि कल लड़की को उसके घर के बाहर से तीन युवकों ने अगवा कर लिया और नजदीक के एक जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 08:26

बाडमेर जिले के शिव थाना पुलिस ने एक निजी स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में स्कूल के शिक्षक को आज गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद: महिला के साथ पांच ड्राइवरों ने किया जबरन गैंगरेप

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 22:10

हरियाणा रोडवेज के पांच चालकों द्वारा एक महिला के साथ कथित रूप से जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि इस संदर्भ में पुलिस के आला अधिकारियों तथा रोडवेज के महाप्रबंधक को जानकारी दे दी गई है तथा जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

दिल्ली दुष्कर्म : कोर्ट ने पीड़िता का मृत्युपूर्व बयान मांगा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 16:18

सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर की रात चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती द्वारा मृत्यु पूर्व दिए बयान पेश करने का निर्देश मंगलवार को दिल्ली पुलिस को दिया।

घोर दरिंदगी: स्कूल के प्रिंसिपल ने किया नाबालिग छात्रा से रेप

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 12:51

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को तीसरी कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ससुर ने किया बहू से बलात्कार, आरोपी गिरप्तार

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 21:03

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के ग्राम रहटा खुर्द में एक ससुर द्वारा अपनी बहू के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

हत्‍या एवं दुष्कर्म के 3 दोषियों को मौत की सजा

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 22:11

हत्या एवं दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए गए तीन व्यक्तियों को यहां एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को मौत की सजा सुनाई। तीनों पर एक 19 वर्षीय युवती के साथ 2012 में दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप था।

महाराष्ट्र : मंत्री का भाई रेप के आरोप में गिरफ्तार

Last Updated: Monday, February 17, 2014, 21:54

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महाराष्ट्र इकाई के नेता और महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री शशिकांत शिंदे के भाई रिषिकांत शिंदे को 33 साल की एक महिला से बलात्कार के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली में 9 साल की लड़की से रेप एवं अप्राकृतिक यौन दुष्कर्म

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 23:39

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चौंका देने वाली घटना के तहत बाड़ा हिंदू राव इलाके में 25 साल के एक युवक ने नौ साल की लड़की से कथित रूप से बलात्कार और अप्राकृतिक यौन दुष्कर्म किया।

दिल्ली में बंधक बना कर 22 साल की महिला के साथ गैंगरेप

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 09:27

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पीड़िता पड़ोसी द्वारा शादी का झांसा दिए जाने पर उसके साथ भाग गई थी, पड़ोसी ने उसे 12 दिन तक अपने दोस्त के घर बंधक बना कर रखा और दोनों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

बीरभूम गैंगरेप : महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश, सभी आरोपियों को न्‍यायिक हिरासत में भेजा

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 15:04

बीरभूम जिले के लाभपुर में 13 लोगों ने 20 वर्षीय एक आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। ये लोग दूसरे समुदाय के लड़के से लड़की के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल महिला आयोग ने कथित तौर पर जनजाति पंचायत के मुखिया के निर्देश पर आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विदेशी महिला रेप: दो आरोपियों को 3 दिन की हिरासत

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 19:37

डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली में डेनमार्क की महिला से गैंगरेप, मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 00:32

दिल्ली में 51 साल की एक विदेशी महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप, मारपीट और लूटपाट के मामले में और दो संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

दिल्‍ली फिर हुई शर्मशार, भारत घूमने आई डेनमार्क की महिला से पहाड़गंज में गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्जं

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 13:59

राष्‍ट्रीय राजधानी में एक बार फिर विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का जघन्‍य मामला सामने आया है। दिल्‍ली में निर्भया के साथ घटी वारदात के बाद महिलाओं की अस्मत अब भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रांची में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, बनाया एमएमएस

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 12:43

रांची शहर में कक्षा दस की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि कल दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक कोचिंग कक्षा जाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा एक व्यक्ति के साथ रातू रोड में स्थित एक मंदिर गयी।

नोएडा: कॉल सेंटर में महिला कर्मी को नशीला पदार्थ देकर किया रेप!

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 08:41

कॉल सेंटर की एक कर्मचारी ने अपनी कंपनी के मालिक और उसके साथी पर नशीला पदार्थ देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

गाजियाबाद में कांस्टेबल ने दोस्तों के साथ मिलकर 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 08:45

उत्तर प्रदेश के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर जिले के मोदीनगर इलाके में कथित तौर पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिलाकर्मी के साथ गैंगरेप

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 08:55

हरियाणा के गुड़गांव शहर स्थित एक कॉल सेंटर की 30 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय में सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

सोनीपत: स्कूली छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 18:10

जिले के गांव मोहाना में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा पशुवाडे में बुलाकर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जम्‍मू : 7वीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने किया रेप

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 18:38

जम्मू में स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की एक छात्रा का दो भाइयों ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी जोगिन्दर कुमार (25) और सुदेश कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी : किशोरी से सहेली के भाई व दोस्‍तों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 22:44

उत्तर प्रदेश के फरूर्खाबाद जनपद में एक किशोरी को उसकी सहेली बहला-फुसला कर अपने घर ले गई, जहां सहेली के भाई और उसके तीन साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में फतेहगढ़ के पीडी कालेज के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की सहेली के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

चंडीगढ़ : नाबालिग लड़की से पांच कांस्टेबलों ने किया रेप

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 00:11

चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबलों को महीनों तक एक किशोर लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

असम में 8 साल में 13,000 महिलाओं के साथ बलात्कार

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 19:57

असम में वर्ष 2005 से 2013 तक के आठ साल में कम से कम 40,096 महिलाएं अत्याचार का शिकार हुईं और इनके अलावा 13,798 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। राज्य के वन मंत्री रकीबुल हुसैन ने सोमवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी।

दुष्कर्म मामला: जेल गए अपर सचिव जोशी निलंबित

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 20:35

नौकरी का झांसा देकर युवती से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में जेल गये उत्तराखंड के अपर सचिव (गृह) जेपी जोशी को गुरुवार को पद से निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जोशी के निलंबन से संबंधित प्रस्ताव पर अपने दस्तखत कर दिये।

गुजरात में 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 22:53

गुजरात में बनासकांठा जिले के खतवा गांव के पास दो लोगों द्वारा 20 साल की एक युवती का अपहरण कर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

महिला के साथ उसके पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 20:09

हरियाणा के जिला फरीदाबाद में एक महिला के साथ उसके पति के दो दोस्तों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

यौन उत्पीड़न के लिए महिलाओं के कम कपड़े जिम्मेदार ?

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 12:12

कोलंबिया में यौन उत्पीड़न के लिए महिलाओं के कम कपड़े पहनने को जिम्मेदार ठहराने वाले एक रेस्तरां के मालिक से खफा महिलाओं के एक समूह ने मिनीस्कर्ट पहनकर प्रदर्शन किया।

साढ़े 3 साल की बच्ची से विवाहित युवक ने किया रेप

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 21:33

शहर के ओल्ड डीसी रोड़ स्थित भगतपुरा कालोनी में बुधवार दोपहर एक विवाहित युवक ने पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दिल्ली में नाबालिग नौकरानी के साथ गैंगरेप

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 08:48

पश्चिमी दिल्ली के हरी नगर इलाके में तीन लोगों ने बुधवार को एक उद्योगपति के घर में घुसकर उनकी 19 वर्षीय नौकरानी का सामूहिक बलात्कार किया और कीमती सामान लूट ले गए।

यूपी: बंदूक की नोंक पर 12वीं की छात्रा से रेप

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 13:44

शामली जिले के कुदाना गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

यूपी में रेप के बाद जलाई गई नाबालिग की मौत

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 12:25

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। लगभग 80 फीसदी तक झुलसी लड़की की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार तड़के मौत हो गई।

मुजफ्फनगर: कॉलेज जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 15:03

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा गांव में विज्ञान विषय की स्नातकोत्तर की छात्रा जब अपने कॉलेज के लिए जा रही थी तभी उसके साथ कथित रूप से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पाकिस्‍तान: दो नाबालिग बहनों से पुलिस चौकी में रेप!

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:32

अंदरुनी सिंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उसके दो कनिष्ठ सहायकों को दो किशोर बहनों से पुलिस चौकी में बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली और कामदुनी में प्रदर्शन स्वत: स्फूर्त थे: राष्ट्रपति

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 12:12

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर दिल्ली और कामदुनी में हुए प्रदर्शन ‘स्वत:स्फूर्त’ थे।

मुजफ्फरनगर: 3 महिलाओं ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 18:19

मुजफ्फरनगर जिले में फुगना गांव की तीन महिलाओं ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी अलग अलग शिकायतों में उनके साथ सामूहिक कलात्कार किए जाने और उनके घरों को जलाए जाने का आरोप लगाया है।

ठाणे में महिला के साथ गैंगरेप, चार गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 12:02

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वज्रेश्वरी के निकट अकलोली में पांच लोगों द्वारा एक महिला का सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

दिल्‍ली गैंगरेप: दरिंदों की सजा पर हाईकोर्ट में कल से रोजाना होगी सुनवाई

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 11:56

राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसंबर को हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में दी गई मौत की सजा पर दिल्ली उच्च न्यायालय में नियमित सुनवाई बुधवार से शुरू होगी।

बिहार: दो स्कूली छात्राओं के साथ गैंगरेप

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 09:09

बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम दो स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले के सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

दिल्‍ली गैंगरेप के दरिंदों की हाईकोर्ट में पेशी आज, फांसी की सजा पर होगी पुष्टि

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 09:03

राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले साल 16 दिसंबर की रात सामूहिक दुष्कर्म मामले में मौत की सजा पाए चारों दोषियों को मंगलवार को हाईकोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस बात की पूरी संभावना है कि कोर्ट चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रख उस पर मुहर लगाएगी।

महिला से दुष्कर्म केस में नागर के कर्मियों से पूछताछ

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 20:58

महिला से दुष्कर्म प्रकरण में अपनी कुर्सी गंवाने वाले राजस्थान के बाबूलाल नागर के आवास पर तैनात तीन कर्मचारियों से सीआईडी (अपराध शाखा) के जांच दल ने पूछताछ की और प्रदेश सरकार ने यह प्रकरण सीबीआई को सौंपने के लिए गृह मंत्रालय को औपचारिक पत्र भेज दिया है।

पूर्व राज्य मंत्री बाबू लाल नागर से दुष्कर्म मामले में पूछताछ

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 14:02

राजस्थान पुलिस की सीआईडी के जांच दल ने राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री बाबू लाल नागर से एक महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रकरण में कल रात पूछताछ की।

राजस्थान के मंत्री नागर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 22:05

जयपुर के सोडाला थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मंगलवार को राजस्थान के डेयरी और ग्रामाद्योग राज्य मंत्री बाबू लाल नागर के खिलाफ एक महिला से छेड़खानी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

ठाणे में लड़की के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 11:07

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शारीरिक रूप से निशक्त 19 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवक से दुष्कर्म का आरोपी मजदूर नेता गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 14:59

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से दुष्कर्म के आरोप में राष्ट्रीय श्रमिक संघ से सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा के महामंत्री को गिरफ्तार किया गया है।

'रेप कैपिटल` में हम कैसे रहें सुरक्षित

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 09:37

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पिछले साल दिसंबर की सर्द रात में छह दरिंदों ने ऐसा एक मासूम लड़की पर ऐसा कहर बरपाया, जिसे सुनकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए और पूरा देश स्‍तब्‍ध हो गया। किसी न सपने में भी नहीं सोचा था कि हैवानियत और वहशीपन का ऐसा नंगा नाच किया जा सकता है और वह भी सरेआम देश की राजधानी में।

ओडिशा: महिला से रिवाल्वर के जोर पर रेप

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 20:54

राज्‍य की राजधानी में एक महिला से रिवाल्वर के जोर पर उसके घर में बलात्कार किया गया। घटना के वक्त महिला का पति बाहर गया हुआ था। पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार की रात सामंत्रपुर इलाके में हुई जब 35 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। पीड़िता ने कल रात महिला थाने में मामला दर्ज कराया।

ओडिशा: नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 14:36

ओडिशा के कटक जिले के जंगली एवं पहाड़ी इलाके में 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोप में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की का अपहरण दो लोगों ने राजधानी भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर दूर बिंधानिमा गांव में उसके घर से छह सितंबर को कर लिया था।

दिल्‍ली गैंगरेप: कोर्ट में बहस पूरी, चारों दोषियों की सजा का 13 को होगा ऐलान

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 14:40

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले वर्ष 16 दिसंबर की रात चलती बस में 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे बुरी तरह घायल करने के मामले में दोषी ठहराए गए चारों अभियुक्‍तों की सजा पर बुधवार को साकेत कोर्ट में बहस पूरी हो गई। कोर्ट अब शुक्रवार यानी 13 सितंबर को इन चारों दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगा। जानकारी के अनुसार, कोर्ट शुक्रवार दोपहर ढाई बजे इस मामले में फैसला देगी।

बिहार में बेटी ने लगाया पिता पर रेप करने का आरोप

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 11:09

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा उसकी 16 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्‍ली गैंगरेप 2012: चारों दोषियों की सजा पर बहस शुरू, फांसी की सजा देने की मांग

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 12:15

दिल्ली गैंगरेप के चारों दोषियों की सजा को लेकर साकेत कोर्ट में बुधवार को बहस शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, सरकारी वकील ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

दोषियों को फांसी से दुष्कर्म की बाढ़ रुकेगी: सुषमा स्वराज

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 15:01

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि दिल्ली दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए, ऐसा होने पर यह फैसला देश के लिए मॉडल (नजीर) फैसला बनेगा और दुष्कर्मों की आई बाढ़ पर रोक लगेगी।

दिल्‍ली गैंगरेप: 9 महीने के बाद बेसब्री से न्‍याय का इंतजार, फैसला कुछ ही देर में

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 12:24

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष 16 दिसंबर को चलती बस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपियों पर न्यायालय मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। इस बर्बर घटना के बाद फैले व्यापक जनाक्रोश के कारण केंद्र सरकार को सख्त दुष्कर्म-रोधी कानून बनाना पड़ा।

नोएडा: महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

Last Updated: Friday, September 6, 2013, 11:21

कासना के गामा सेक्टर में एक महिला को अगवा कर दो लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम तब हुई जब महिला इलाके के एक मिल्क बूथ पर गई हुई थी।

यूपी: महिला के साथ देवरों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 09:08

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक विवाहिता ने अपने देवरों पर साथी के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर अकेली थी और उसका पति किसी काम से गया हुआ था।

मुंबई गैंगरेप: पीड़ित फोटोग्राफर को अस्पताल से छुट्टी

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 18:28

मुंबई में पिछले हफ्ते सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय फोटो पत्रकार का इलाज कर रहे डाक्टरों ने उसे ‘स्वस्थ’ घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

निजी स्‍कूल के हॉस्‍टल में 14 बच्चियों से रेप, वार्डन गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 13:09

वेस्ट सियांग जिले के लिकाबाई में एक निजी स्कूल में हॉस्‍टल वार्डन को 14 बच्चियों के साथ कथित रूप से बलात्कार के सनसनीखेज मामले में हिरासत में लिया गया है। कुछ छात्राओं द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दिए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया।

मुंबई गैंगरेप: फोरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 10:34

दिल्ली और गुजरात के फोरेंसिक विशेषज्ञ युवा फोटो पत्रकार के साथ पांच लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म के सबूत इकट्ठे करने के लिए मंगलवार को मुंबई पहुंचे।

रेप की बढ़ती घटनाओं पर राज्यसभा ने जताई चिंता

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 16:45

देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर मंगलवार को राज्यसभा में चिंता जताई गई और हरियाणा के जींद में एक दलित छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग की। सदस्यों ने ऐसे अपराधों के दोषियों को मौत की सजा दिए जाने की भी मांग की।

बलात्‍कार के मामलों के लिए मुझ पर दोष न दें: पूनम पांडे

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 17:44

विवादास्पद अभिनेत्री एवं मॉडल पूनम पांडे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए खुद को दोषी ठहराए जाने से चकित, हैरान और नाराज हैं। दरअसल इन दिनों पूनम को हर तरफ से यही सुनने को मिल रहा है कि इंटरनेट और पत्रिकाओं में उनकी उत्तेजक तस्वीरें महिलाओं के लिए अहितकर साबित हो रही हैं।

दुष्कर्म के मामलों में कोई समझौता नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 13:12

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि दुष्कर्म के मामलों में समझौता नहीं हो सकता और न ही इन्हें क्षमा किया जा सकता है फिर चाहे पीड़ित ने ही क्यों न अपराध के आरोपी को माफ कर दिया हो।

पश्चिम बंगाल में महिला के साथ गैंगरेप

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 23:25

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार चारों आरोपियों में एक नाबालिग भी है।

यूपी: थानाध्यक्ष ने किया किशोरी के साथ रेप

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 21:24

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक किशोरी ने थानाध्यक्ष और सिपाही पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यूपी: महिला सिपाही का साथी सिपाही ने किया रेप!

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 22:08

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने साथी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कथित पीड़ित महिला सिपाही ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिए डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने सोमवार को बताया कि उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए मेरठ के एसएसपी को निर्देश दिए हैं।

यूपी: बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 19:14

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में पांच युवकों ने एक नाबालिग किशोरी को हैवानियत का शिकार बना डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।

यूपी: लड़की को बंधक बना कई दिनों तक गैंगरेप

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 20:39

राजधानी लखनऊ में एक लड़की को उसके सहपाठी ने बंधक बनाकर एक साथी के संग कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी लड़के को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्‍ट्र: गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 22:36

छोटा गोंडिया इलाके में 20 वर्षीय एक गर्भवती महिला से उसके पति के सामने चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता और उसका पति बीती रात अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे तभी इलाके में डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी के पास चार युवकों ने उन्हें रोक लिया।

लड़कियों को बंधक बना यौन शोषण करने वाले को सजा

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 19:15

अमेरिका की एक अदालत ने तीन लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के बाद उन्हें नौकरानी बनाने के दोषी एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई। वह आरोपी 10 साल से लड़कियों का शोषण कर रहा था।

पॉर्न वीडियो दिखाकर नाबालिग बेटी से रेप की कोशिश करने वाला बाप गिरफ्तार

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 19:43

अपनी नाबालिग बेटी को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाकर उससे दुष्कर्म की कथित कोशिश करने वाले अधेड़ एड्स पीड़ित को पुलिस ने आज यहां धर दबोचा।

झारखंड में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 11:14

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की से उसके एक मित्र और तीन अन्य नाबालिग लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

बिहार में मंद बुद्धि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 19:19

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना अंतर्गत माधवपुर गांव में शनिवार रात मानसिक रूप से कमजोर एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

रेप में असफल रहने पर लड़की को जिंदा जलाया

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:21

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक युवक ने अपने भाई की मंगेतर की छोटी बहन से दुष्कर्म करने की कोशिश की और असफल रहने पर उसे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। बाद में अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।

यूपी: इटावा में गैंगरेप के बाद लड़की को जिंदा जलाया

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 16:14

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शादी के लिए दबाव डालने के मकसद से अपने प्रेमी के घर गई एक लड़की को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला दिया गया।

यूपी: लखनऊ में किशोरी को अगवा कर रेप

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 09:19

उत्तर प्रदेश की राजधानी के निगोंहा इलाके में एक दबंग ने घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया और फिर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दिल्‍ली: महिला को नशा देकर किया बेहोश, दोस्‍तों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 09:50

एक महिला को ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके दो सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मप्र: बेटमा सामूहिक दुष्कर्म केस में 14 को दोहरी उम्रकैद

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 17:20

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दो ममेरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में अदालत ने शनिवार को 14 लोगों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनायी। बहुचर्चित प्रकरण के इन मुजरिमों में एक राजनीतिक नेता का बेटा शामिल है।

छात्रा से चार युवकों ने किया गैंगरेप, बनाई फिल्म

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 20:43

जिले के गांव गढ़ी उजाले खां की आठवीं कक्षा की एक छात्रा को चार युवकों ने हवस का शिकार बनाया, बल्कि उसकी विडियो बनाकर किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

बिहार में छात्रा के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, May 22, 2013, 12:34

बिहार के बांका जिले में पुरुष मित्र के साथ मंदार पर्वत घूमने पहुंची स्नातक की एक छात्रा के साथ तीन चरवाहों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान उसके मित्र के साथ मारपीट भी की गई तथा उनके सारे पैसे लूट लिए गए।

यूपी में महिला को निर्वस्त्र किया, रेप का प्रयास

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 09:20

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज की गई एक एफआईआर से वहां एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

शिक्षक द्वारा छात्रा से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ा

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 20:29

हरियाणा के जींद जिले के फरैण कलां गांव में शिक्षक द्वारा छात्रा से दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है और क्रुद्ध ग्रामीणों ने पूरे राज्य में स्कूल बंद करवा देने की धमकी दी है।

यूपी: पांच लोगों ने किया महिला से गैंगरेप

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 14:01

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के असदपुर गांव में कथित रूप से पांच लोगों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों ने कल पीड़िता के पति और भाई को बंधक बनाया और फिर एक ईंट भट्ठे में उसके साथ बलात्कार किया।

बिहार: गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 16:30

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार युवकों ने एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

यूपी में विवाहिता के साथ गैंगरेप

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 14:08

मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता के साथ उसके पति और तीन अन्य लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला अपने माता पिता के घर पर थी। चिकित्सकीय परीक्षण में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

त्रिपुरा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, हिंसक प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 15:17

त्रिपुरा में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोग हिसक प्रदर्शन पर उतर आए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश में 4 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 12:45

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से एक दिन में चार नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों की याचिका खारिज

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 13:06

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसंबर, 2012 की रात चलती बस में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों की तरफ से, प्राथमिकी रद्द किए जाने के लिए दायर की गई याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

सनी लियोन को बॉलीवुड में लाकर गुनाह नहीं की: पूजा भट्ट

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 16:20

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट कहती हैं कि बहुतों को लगता है कि महिलाओं की सुरक्षा के विषय में बात करने का उन्हें कोई हक नहीं है, क्योंकि इंडो-कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन को वह बॉलीवुड की फिल्मों में लेकर आई हैं।

रायगढ़: बीस साल की लड़की से गैंगरेप

Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 20:08

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 20 साल की लड़की से पांच युवकों ने कथित रूप से बलात्कार किया। कल पांचों आरोपी गिरफ्तार किए गए। रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि लड़की की शिकायत के आधार पर कल भादंस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तारियां की गईं।

दिल्‍ली: चलती कार में महिला से गैंगरेप

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 22:47

राजधानी में एक चलती कार में पति और उसके रिश्तेदारों ने महिला का बलात्कार कर उसे बेहोश हालत में बुधवार शाम नजफगढ़ में फेंक दिया। उसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

दतिया गैंगरेप: स्विटरजलैंड जा सकता है न्यायिक दल

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 19:04

मध्य प्रदेश के दतिया में स्विटजरलैंड की महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाई जा सके, इसके लिए जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने के लिए एक न्यायिक दल स्विटजरलैंड जा सकता है।

आदिवासी युवती से दुष्कर्म, 10 हजार में बेचा

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 12:50

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव से एक नाबालिग आदिवासी लड़की का अपहरण करके उसे 10 हजार रुपए में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरीददार करीब छह माह से युवती को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म कर रहा था।

दतिया में फिर गैंगरेप की वारदात

Last Updated: Tuesday, April 9, 2013, 19:35

स्विट्जरलैंड की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के चलते सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

बिहार में महिला ने दुष्कर्मी को जिंदा जलाया

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 12:19

पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने कथित तौर पर एक दुष्कर्मी को जलाकर मार डाला। मृतक की पत्नी का आरोप है कि महिला ने मंगलवार रात उसके पति को अपने घर बुलाकर उसे तेजाब से जलाकर हत्या कर दी।