Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 19:35
महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर. पाटिल ने कहा है कि महाराष्ट्र में 60,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। पाटिल ने बुधवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि 61,494 पुलिस कर्मियों की इस चरणबद्ध भर्ती के पहले चरण में 12,379 कर्मियों की भर्ती होगी। बाकी भर्तियां अगले कुछ वर्षो में की जाएगी।