कैदी - Latest News on कैदी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

बॉबी जिंदल ने बंदियों की अदला-बदली के लिए ओबामा की आलोचना की

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 16:02

अमेरिका के लुसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिन्दल ने तालिबान की हिरासत से करीब पांच साल बाद एक अमेरिकी सैनिक को छुड़ाने के लिए इस आतंकवादी संगठन के पांच बंदियों को रिहा किए जाने पर राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की है।

गणतंत्र दिवस पर नेपाल सरकार ने छोड़े 155 कैदी

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 17:31

देश के सातवें गणतंत्र दिवस के मौके पर नेपाल सरकार ने आज विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 155 कैदियों को रिहा कर दिया। राष्ट्रपति राम बरन यादव ने आज सरकार की सिफारिश पर 155 कैदियों की बची हुई सजा माफ कर दी।

इतालवी नौसैनिकों पर नहीं चलेगा समुद्री डकैती निरोधी कानून के तहत केस

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 17:57

भारत के दो मछुआरों की हत्या मामले में इटली की दो नौसैनिकों को राहत मिली है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि इटली के नौसैनिकों पर समुद्री डकैती निरोधी कानून, एसयूए के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाए।

अमेरिका की बर्बादी चाहते हैं ग्वांतेनामो के पूर्व कैदी

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 11:44

ग्वांतेनामो के पांच पूर्व कैदी अमेरिका की बर्बादी चाहते हैं। उनके मुताबिक बिना किसी मामले या सुनवाई के बगैर ही उन्हें अमेरिकी कारागार में रखा गया था और वहां उन्हें यौनशोषण, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा था।

तालिबान का दावा, अमेरिका के साथ हुई अप्रत्यक्ष वार्ता

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 15:00

लगभग पांच साल पहले पकड़े गये एक अमेरिकी सैनिक की रिहाई के बदले ग्वांतानामो बे से पांच शीर्ष तालिबानी कैदियों को छोड़ने के लिए अमेरिका के साथ तालिबान ने अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता की है।

मलेशिया: मौत की सजा पाए भारतीय कैदी को राहत

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 10:15

भारतीय मूल के एक कैदी को मृत्युदंड दिए जाने के कुछ ही घंटे पहले उस समय राहत मिल गई, जब जोहोर के सुल्तान के हस्तक्षेप के बाद उसकी इस सजा को स्थगित कर दिया गया।

पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 16:42

पाकिस्तान की एक जेल में भारत का एक मछुआरा मृत पाया गया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रूप में हुई है।

राजीव हत्याकांड में दोषियों की सजा बदलने का विरोध

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 12:57

केंद्र ने राजीव गांधी हत्याकांड मामले में दोषियों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने संबंधी अपील का विरोध किया।

आजीवन जेल की सजा काट रहे कैदी को विवाह के लिए पैरोल

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 09:42

मद्रास उच्च न्यायालय ने हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे 38 वर्षीय एक कैदी को आज 10 दिन की पैरोल प्रदान की ताकि वह अपनी प्रेमिका से विवाह कर सके।

राजीव गांधी हत्याकांड में दंडित कैदी मृत्युदंड के लायक : सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 00:05

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी कैदी मृत्यु दंड के लायक ही हैं। कोर्ट ने उनकी दया याचिका के निबटारे में विलंब के आधार पर सजा घटाकर उम्र कैद में तब्दील करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान उन्हें दोषी ठहराने के गुण-दोष पर विचार करने से इंकार कर दिया।

इराक में 11 कैदियों को दी गई फांसी

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 10:00

इराक में आतंकवाद के अलग-अलग मामले में दोषी पाए गए 11 कैदियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। यह घोषणा न्याय मंत्रालय ने की। इस सप्ताह इराक में अब तक 37 लोगों को मृत्युदंड दिया जा चुका है। मंत्रालय ने मंगलवार को 26 लोगों को फांसी देने की घोषणा की थी, जो कि 2014 की पहली फांसी थी।

इजरायल ने रिहा किए 26 फिलीस्तीनी कैदी

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 09:49

इजराइल ने सीधी वार्ता के लिए अमेरिकी मध्यस्थता के बीच हुए समझौते के तहत 26 फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है। यह जानकारी मंगलवार को प्रसारित खबर से सामने आई है। कैदियों की रिहाई के बाद वेस्ट बैंक और गाजा में लोगों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।

जेल में अंडा सेल तक भी पहुंचती है शराब!

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 22:48

इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन और राज्य सरकार के तमाम दावों की पोल खोल खुल जाएगी। जेल प्रशासन और राज्य सरकार भले ही हमेशा इस बात से इंकार करती रही हो लेकिन ज़ी न्यूज़ के हाथ लगे दस्तावेज़ साबित कर रहे हैं कि जेल में कैदियों को शराब तक मुहैया करवाई जाती है।

...जब इक्वाडोर में जेल तोड़कर भागे 55 कैदी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 11:07

इक्वाडोर में क्षमता से अधिक कैदियों वाली एक जेल से 55 कैदी भाग निकले लेकिन इनमें से 20 को पकड़ लिया गया। गृहमंत्री जोस सेरानो ने कल जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी पर ‘उपेक्षा’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल तोड़े जाने की यह घटना सुरक्षाकर्मियों की ‘संलिप्तता’ की ओर इशारा करती है।

6000 से अधिक भारतीय विदेशी जेलों में हैं बंद

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 20:01

विदेश की जेलों में 6000 से अधिक भारतीय बंद हैं। सबसे अधिक 1400 भारतीय सउदी अरब की जेलों में हैं। इन भारतीयों को वीजा नियमों के उल्लंघन, निर्धारित समय से अधिक अवधि तक रुकने, अवैध प्रवेश और चोरी जैसे अपराधों की सजा मिली है।

सरबजीत के परिवार को मिला उनका सामान

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 20:52

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में हुए हमले में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह का सामान गुरुवार को उनके परिवार को सौंप दिया गया। सरबजीत की बहन दलबीर कौर, उनकी पत्नी सुखप्रीत और बेटियों पूनम तथा स्वपनदीप को उनसे जुडी 36 से अधिक चीजें सौंपी गई।

अब जेल में बंद कैदी भी लड़ सकेंगे चुनाव, SC की मंजूरी

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 16:19

अब जेल में बंद कैदी भी चुनाव लड़ सकते हैं।

कैदी की आत्महत्या मामले में 4 कांस्टेबल निलंबित

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 16:02

मुजफ्फरनगर के जिला कारागार में दो कैदियों की आत्महत्या कर लेने के मामले में चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया।

सीरिया: असद ने कैदियों के लिए आम माफी की घोषणा की

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 11:00

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने कैदियों के लिए आम माफी की घोषणा की है, इसके अंतर्गत 29 अक्टूबर से पहले हुए अपराध में कैदियों को माफी दी जाएगी।

इजरायल ने 26 फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 09:45

अमेरिका द्वारा समर्थित शांति वार्ता के बीच इजरायल ने फलस्तीन के 26 कैदियों को रिहा कर दिया है। दोनों जगहों से संवाददाताओं ने बताया कि रात में एक बजे के बाद यरूशलम के नजदीक पश्चिमी तट से 21 कैदियों का एक समूह ओफेर जेल से रवाना हो गया और बाद में अन्य पांच गाजा पट्टी पहुंच गए।

भारत-पाक न्यायिक समिति तीन जेलों का दौरा करेगी

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 19:38

भारत-पाकिस्तान संयुक्त न्यायिक समिति तीन जेलों अमृतसर, तिहाड़ और जयपुर का दौरा करेगी। इस दौरान पाकिस्तानी कैदियों के साथ बातचीत कर समिति उनकी रिहाई की संभावना भी तलाशेगी।

संजय दत्‍त अब जेल में करेंगे चैरिटी, कैदियों के साथ करेंगे डांस

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 10:31

पुणे की यरवदा जेल में इन दिनों सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त जल्द ही मंच पर एक नाटक में अभिनय करते नजर आएंगे। गौर हो कि जेल अधिकारियों की ओर से हर साल दो घंटे का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इससे होने वाली आय का इस्तेमाल कैदियों के कल्याणार्थ और जेल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन आगामी 26 सितंबर को पुणे के एक थियेटर में किया जाएगा।

चलती ट्रेन से कूद कर भागा कैदी, किंतु पुनः पकड़ा गया

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 09:32

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को डकैती के मामले के विचाराधीन बंदी ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेशी के बाद वापस लाते समय चलती ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास किया किंतु उसे पुन: पकड़ लिया गया।

पुणे में कैदियों के साथ कार्यक्रम पेश करेंगे संजय दत्त

Last Updated: Friday, September 6, 2013, 11:29

पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त यहां स्थित बालगंधर्व प्रेक्षागृह में राशि जुटाने के लिए 26 सितंबर को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में अन्य कैदियों के साथ हिस्सा लेंगे।

362 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान से वापस लौटे

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 00:19

पाकिस्तानी जेलों से रिहा 350 से अधिक भारतीय कैदी अटारी-वाघा सीमा पार करके आज स्वदेश लौट आए।

पाकिस्तान ने 337 भारतीय कैदियों को किया रिहा

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 17:47

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान ने शुक्रवार को 337 भारतीय नागरिकों को रिहा किया। इनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं।

इटावा जेल से तीन कैदी फरार, पूरा स्टाफ निलंबित

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 12:59

उत्तर प्रदेश की इटावा जिला जेल में हत्या और बलात्कार के आरोपी तीन कैदी बुधवार रात जेल की दीवार फांद कर फरार हो गए जिसके बाद आज राज्य सरकार ने जेलर सहित उस समय डयूटी पर तैनात पूरे स्टाफ को निलम्बित कर दिया है।

338 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्‍तान

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 14:15

पाकिस्तान आठ किशोरों सहित 338 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। इन सभी के शनिवार को वाघा-अटारी सीमा पर पहुंचने की उम्मीद है।

श्रीलंका ने करीब 30 कैदियों को भारत को सौंपा

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 23:51

श्रीलंका ने करीब 30 कैदियों को उनका सामाजिक पुनर्वास करने के लिए भारत को सुपुर्द किया है। दोनों देशों ने जून, 2010 में सजायाफ्ता कैदी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 18:44

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के चलते तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को सकारात्मक संदेश भेजने के उद्देश्य से 367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा।

इजराइल करेगा 26 फलीस्तीनी कैदियों को रिहा

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 14:39

इस सप्ताह के आखिर में होने वाली शांति वार्ता से पहले इस्राइली सरकार ने फलीस्तीन के 26 कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दे दी है।

पाक: तालिबान का जेल पर हमला, 250 कैदी फरार

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 18:21

पाकिस्तान में एक बेहद उच्च सुरक्षा वाली जेल में पुलिस की वर्दी पहने और भारी हथियारों से लैस तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब 250 कैदी फरार हो गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।

इराक: जेल से फरार 349 कैदी दोबारा गिरफ्तार

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 10:29

इराक की राजधानी बगदाद में इस्लामिक आतंकवादियों के हमले के दौरान पिछले सप्ताह एक बड़े कारावास से फरार हुए 349 कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी बगदाद के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने दी। ये कैदी पिछले सप्ताह अबु गरीब जेल से फरार हो गए थे।

104 फिलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर इजरायली कैबिनेट की मुहर

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 23:39

इजरायल के मंत्रिमंडल ने 104 फिलस्तीनी कैदियों के विवादास्पद रिहाई के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता बहाल हो रही है।

इराक में जेलों पर हमले में 41 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 19:55

बंदूकधारियों ने कुख्यात अबू गरैब समेत दो जेलों पर हमला किया और इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ रातभर चली उनकी मुठभेड़ में में कम से कम 41 लोग मारे गए। हमलों का मकसद कैदियों को छुड़ाना था।

तिहाड़ में हिंदू कैदी भी रख रहे रमजान के रोजे

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 12:39

सांप्रदायिक सद्भाव की एक अद्भुत मिशाल पेश करते हुए तिहाड़ के 45 हिंदू कैदी भी अपने 1,800 मुस्लिम कैदियों के साथ सुबह से शाम तक रमज़ान के रोज़े रख रहे हैं।

इंडोनेशिया की जेल में आग लगाकर भागे कैदी

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 11:45

इंडोनेशिया के तीसरे सबसे बड़े शहर स्थित एक जेल में गुरूवार देर रात हुए दंगे के बाद कैदियों ने जेल को आग लगा दी और आतंकवादियों सहित करीब 200 कैदी फरार हो गए ।

विक्षिप्त कैदी ने कर दी तीन कैदियों की हत्या

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 13:09

बीकानेर के केन्द्रीय जेल में आज एक विक्षिप्त कैदी ने बैरक में सो रहे तीन कैदियों की ईंट मारकर हत्या कर दी। एसपी राकेश सक्सेना ने बताया कि हत्या के जुर्म में सजा काट रहा कैदी राम सिंह मानसिक रूप से बीमार है।

सरबजीत मर्डर की जांच को न्यायाधीश नियुक्त

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 17:35

पाकिस्तान की एक अदालत ने भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के मामले की जांच के लिए एक न्यायाधीश को नियुक्त किया है।

पाक: कोट लखपत जेल में कैदी भूख हड़ताल पर

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 21:09

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में जेल कर्मचारियों के प्रतिकूल रवैये के विरोध में 1400 से अधिक कैदी आज भूख हड़ताल पर चले गए ।

पाक कैदी पर हमले की खबर से तिहाड़ का इंकार

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 22:14

तिहाड़ के जेल अधिकारियों ने पाकिस्तानी मीडिया में आयी इन खबरों से आज इंकार किया कि जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी पर हमला किया गया है।

भारत की सलाह-उर्स के लिए जायरीनों को न भेजे पाक

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 19:16

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने उसे सलाह दी है कि सुरक्षा कारणों से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के लिए अजमेर जाने वाले पाकिस्तानी जायरीनों की यात्रा को रद्द कर दिया जाए।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह का शव पाकिस्तान भेजा गया

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 20:27

जम्मू की एक जेल में हुए हमले के छह दिनों बाद पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रनजय की चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो जाने के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान गुरुवार शाम सनाउल्लाह का शव लेकर यहां से रवाना हो गया।

`सनाउल्ला की मौत से जैसे को तैसा का बदला पूरा`

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 19:12

जम्मू के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की मौत भारतीयों के प्रति पाकिस्तान के रवैये का परिणाम है ।

सनाउल्ला की कुरान भी पाकिस्तान भेजी जाएगी

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 17:52

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की 27 चीजें उसके शव के साथ पाकिस्तान भेजी जाएंगी। इनमें पवित्र कुरान भी शामिल है।

सनाउल्लाह की मौत की जांच हो: पाकिस्तान

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 13:55

पाकिस्तान ने जम्मू की जेल में घायल होने के बाद एक भारतीय अस्पताल में दम तोड़ने वाले पाक कैदी सनाउल्लाह रंजय की मौत के मामले की जांच की मांग की।

उमर ने पाक कैदी के परिवार से माफी मांगी

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 12:48

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चंडीगढ़ के एक अस्पताल में गुरुवार को दम तोड़ने वाले पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के परिवार से माफी मांगी है।

`सनाउल्‍लाह की मौत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो`

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 11:47

पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारत सरकार से पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजे की मौत पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जांच शुरू किए जाने का अनुरोध किया है। जम्मू जेल में गत सप्ताह हमले में घायल हुए सन्नाउल्लाह की चंडीगढ़ अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई।

पाक को सौंपा जाएगा सनाउल्ला का शव: शिंदे

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 10:34

चंडीगढ़ के एक अस्पताल में गुरवार को दम तोड़ने वाले पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला का शव पाकिस्तान को सौंपा जाएगा। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हम उसका शव पाकिस्तान को सौंप देंगे।

सनाउल्‍लाह की अस्पताल में मौत, पाक को सौंपा जाएगा शव

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 13:09

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की गुरुवार को सुबह यहां स्थित पीजीआईएमईआर अस्पताल में मौत हो गई। सनाउल्ला पिछले सप्ताह जम्मू की एक जेल में एक साथी कैदी द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के बाद कोमा में चला गया था।

पाक कैदी सनाउल्ला की हालत अत्यंत गंभीर

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 20:34

घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की हालत ‘अत्यंत गंभीर है’ और बीती रात की अपेक्षा बुधवार को ज्यादा खराब है।

पाकिस्तानी कैदी का परिवार आज भारत पहुंचा

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 14:17

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के परिवार के दो सदस्य मंगलवार को यहां वाघा-अटारी सीमा के रास्ते यहां पहुंचे ।

पाक कैदी सनाउल्‍लाह का परिवार आज आएगा भारत

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 10:01

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला का परिवार मंगलवार को भारत आएगा। जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के दो रिश्तेदारों को भारतीय उच्चायोग ने भारत जाने के लिए वीजा दे दिया।

पाक कैदी सनाउल्ला को देखने आएंगे उसके रिश्तेदार

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 22:48

जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के दो रिश्तेदारों ने सोमवार को भारत जाने की खातिर वीजा के लिए आवेदन किया है।

सनाउल्ला की हालत गंभीर, बशीर ने किया अस्पताल का दौरा

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 18:19

जम्मू जेल में एक अन्य साथी कैदी के साथ झड़प में जख्मी हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वहीं पाकिस्तान के उच्चायुक्त सलमान बशीर ने सोमवार को अस्पताल का दौरा कर उसकी स्थिति की जानकारी ली।

पाक कैदी सनाउल्‍लाह को देखने चंडीगढ़ जाएंगे पाक राजदूत

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 11:11

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह को देखने के लिए पाकिस्‍तान के हाई कमिश्‍नर सोमवार को चंडीगढ़ जाएंगे। पीजीआईएमईआर में भर्ती सनाउल्‍लाह की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

काटजू ने की पाक कैदी सनाउल्लाह की रिहाई की अपील

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 15:24

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कन्डेय काटजू ने जम्मू की जेल में एक झगड़े में घायल हुए और चंडीगढ़ में अस्पताल में इलाज करा रहे एक पाकिस्तानी कैदी की रिहाई की आज केंद्र सरकार से अपील की।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजय की हालत अभी नाजुक

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 13:18

जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ झगड़े में घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजय की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। यहां पीजीआईएमईआर ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला `डीप कोमा` में, हालत नाजुक

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 23:32

जम्मू जेल में अन्य कैदी के साथ झड़प में घायल हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को यहां पीजीआईएमईआर में वेंटिलेटर पर रखा गया है और वह अब ‘डीप कोमा’ में चला गया है।

पुलिस ने पाक कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगी

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 16:13

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज कहा कि वह यहां की कोट बलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगने के लिए अदालत जाएगी।

'चंडीगढ़ में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत नाजुक'

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 17:56

जम्मू जेल में हमले का शिकार पाकिस्तानी कैदी की हालत शनिवार को और बिगड़ गई। कैदी को चण्डीगढ़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। जम्मू की एक जेल में पाक कैदी पर शुक्रवार को हमला हुआ था।

पाकिस्तान की तीन जेलों में 535 भारतीय कैदी

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 10:35

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में शुक्रवार को बताया गया कि भारत तथा पाकिस्तान के पूर्व न्यायाधीशों की एक संयुक्त समिति ने 26 अप्रैल से एक मई के बीच पाकिस्तान की तीन जेलों का दौरा किया।

पाक कैदी मामला: खोसो ने भारत से गहन जांच की मांग की

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 09:17

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन किया और जम्मू में पाकिस्तानी कैदी पर हुए हमला मामले को निजी तौर पर देखने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इसकी गहनता से जांच की जाए।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत स्थिर: भारत

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 20:45

जम्मू की जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रानजेय पर हमले को अफसोसजनक करार देते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी हालत स्थिर है और उसने आश्वासन दिया कि दोषी दंडित किए जाएंगे। उधर, पाकिस्तान ने उसे तत्काल वापस भेजने की मांग की।

सनाउल्‍लाह को इलाज के लिए स्‍वदेश भेजा जाए: पाक

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 17:30

पाकिस्तान ने भारत से मांग की है कि जम्मू के जेल में हमले के बाद कोमा में चले गए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह को स्वदेश भेजा जाए।

पाक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे भारत : पाकिस्तान

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 21:08

जम्मू जेल में बंद अपने एक नागरिक पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने आज भारत से जेल में बंद सभी पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

विदेशी जेलों में हैं 6569 भारतीय कैदी

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 15:14

पाकिस्तान में 254 कैदियों समेत विभिन्न देशों की जेलों में कुल 6569 भारतीय कैदी बंद हैं। केरल निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा विदेश मंत्रालय से हासिल की गई जानकारी से इस बात का पता चला है।

`पाकिस्‍तानी कैदी पर हमला अफसोसजनक`

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 15:06

जम्मू जेल में एक दूसरे कैदी से कहासुनी के दौरान एक पाकिस्तानी कैदी के घायल होने की घटना को अफसोसजनक बताते हुए भारत ने आज कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी को सजा दी जाएगी।

पाकिस्‍तानी कैदी पर हमले की जांच शुरू: शिंदे

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 15:15

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू की एक जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

सरबजीत की सुरक्षा के साथ किया गया था समझौता : पाक मानवाधिकार आयोग

Last Updated: Thursday, May 2, 2013, 22:44

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने कहा कि ‘जेल के सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की जानकारी और मिलीभगत के बगैर’ जेल के भीतर सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला नहीं हो सकता था।

सरबजीत पर हमला ISI की साजिश के तहत : पूर्व भारतीय जासूस

Last Updated: Thursday, May 2, 2013, 21:02

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ एक पाकिस्तानी जेल में कुछ समय बिताने वाले एक पूर्व भारतीय जासूस का मानना है कि सरबजीत संभवत: आईएसआई के द्वारा बनाई गई साजिश के तहत किए गए हमले में मारा गया।

पाकिस्तान में ही होगा सरबजीत का इलाज

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 16:32

लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों के हमले का शिकार हुए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को इलाज के लिए विदेश नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनका इलाज पाकिस्तान में ही होगा।

पाक: सरबजीत की हालत बेहद नाजुक, बचने की संभावना क्षीण

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 15:51

पाकिस्तानी डॉक्टरों ने कहा कि कोमा में चले गए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं है और उसके बचने की संभावना बिल्कुल क्षीण है। दूसरी ओर भारत से यहां आए परिवार वालों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भारत भेजने की मांग की है।

तिहाड़ में पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 00:06

पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर हुए कातिलाना हमले की बदले की कार्रवाई की आशंका को देखते हुए तिहाड़ जेल में पाकिस्तानी कैदियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

तीन विचाराधीन कैदियों ने सिपाही को मार डाला

Last Updated: Friday, April 26, 2013, 09:56

बठिंडा जिले के मैसरखाना गांव के नजदीक तीन विचाराधीन कैदियों ने एक सिपाही की हत्या कर दी और पांच अन्य को जख्मी कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए।

ब्राजील की जेल में 3 कैदियों ने 12 को बनाया बंधक

Last Updated: Sunday, April 21, 2013, 11:04

ब्राजील की एक जेल में बगावत के दौरान तीन कैदियों ने 12 लोगों को बंधक बना दिया।

उप्र. में कैदी ने लगाई फांसी : 2 जेलकर्मी निलंबित

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 21:26

उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में शनिवार को एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में दो जेलकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।

गुजरात: जेल में पाकिस्तानी कैदी ने लगाई फांसी

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 09:00

उत्तरी गुजरात के पाटन जिले में राधानपुर उप कारागार के शौचालय में एक पाकिस्तानी कैदी ने आज फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

चमेल सिंह की मौत की जांच होगी : बशीर

Last Updated: Thursday, March 28, 2013, 18:44

पाकिस्तान की एक जेल में कथित तौर पर वहां के स्टाफ की पिटाई के बाद भारतीय कैदी चमेल सिंह की मौत के मामले में जांच का आदेश दिये जाने की जानकारी देते हुए पाकिस्तान के उच्चायुक्त सलमान बशीर ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है।

पाक की जेल में भारतीय कैदी की मौत के मामले में नया खुलासा

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 19:31

पाकिस्तान की एक जेल के कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के कारण भारतीय कैदी चमबैल सिंह की मौत के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं।

तिहाड़ जेल में अपहरण की आरोपी महिला कैदी ने की खुदकुशी

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 18:37

दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक महिला कैदी ने खुदकुशी कर ली है। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है और उसके खिलाफ अपहरण के एक मामले में मुकदमा चल रहा था।

पाक ने चमेल सिंह का शव भारत को सौंपा

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 22:04

पाकिस्तान ने भारतीय कैदी चमेल सिंह का शव अटारी सीमा पर भारतीय अधिकारियों को आज सौंप दिया। चमेल सिंह की पाकिस्तान के जेल में मौत हो गई थी।

पाक 11 कैदियों को करेगा भारत के हवाले

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:01

पाकिस्तानी अधिकारी शुक्रवार को वाघा सीमा पर सात मछुआरों सहित 11 भारतीय कैदियों को भारतीय अधिकारियों को सौपेंगे।

कैदी की निर्वस्त्र तस्वीर की जांच हो: मानवाधिकार आयोग

Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 19:01

पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग ने आज जेल महानिरीक्षक से दमदम केंद्रीय जेल के एक कैदी की उस निर्वस्त्र तस्वीर की जांच करने को कहा है जो एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित हुई है।

विचाराधीन कैदियों की समीक्षा करे राज्य : केंद्र

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 12:15

लंबे समय से जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों को जल्द ही राहत मिल सकती है क्योंकि केंद्र ने सभी राज्यों को ऐसे मामलों की समीक्षा का आदेश देते हुए कहा है कि सिर्फ गरीब लोग ही लगातार जेलों में जमानत के बिना बंद पड़े हैं।

‘पाक में पिटाई से भारतीय कैदी की मौत’

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 21:14

पाकिस्तान के एक वकील ने फिर कहा है कि भारतीय कैदी चंबेल सिंह की मौत जेल कर्मचारियों के हाथों हुई पिटाई के कारण हुई। दूसरी ओर, एक अन्य वकील ने कहा है कि मामले की जांच की मांग को लेकर वह लाहौर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

पाक में भारतीय कैदी की मौत की जांच शुरू

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 22:32

पाकिस्तान ने जासूसी के मामले में पांच वर्ष की सजा काट रहे भारतीय कैदी की जेल में मौत के मामले की न्यायिक जांच आरंभ कर दी है। आरोप लग रहे हैं कि जेल में पीट-पीट कर भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई।

पाकिस्तानी जेल में भारतीय कैदी की पिटाई से मौत

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 16:05

पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में जेल की सजा काट रहे एक भारतीय नागरिक की ‘बेरहमी के साथ पिटाई’ के कारण मौत हो गई है।

दिल्ली गैंगरेप: तिहाड़ में कैदियों का फूटा गुस्सा

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 10:03

दिल्ली में गैंगरेप की घटना से तिहाड़ जेल में सजा काट रहे कैदी भी दुखी हैं। कैदियों ने गुरुवार को वार्ड में घूम रहे दिल्ली गैंगरेप के आरोपी मुकेश की धुनाई कर दी।

बिहार के जेलों में कैदी भी कर रहे हैं छठ

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 13:15

बिहार में लोक आस्था के पर्व छठ की भक्ति के रंग में जहां पूरा जनमानस रंगा है वहीं जेलों में सजायाफ्ता कैदी भी भगवान सूर्य की उपासना का व्रत पूरे भक्तिभाव से कर रहे हैं।

पाक: सरबजीत नए सिरे से लगाएगा रिहाई की गुहार

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 09:53

पाकिस्तान में 1990 में कई बम धमाकों में कथित रूप से अपनी संलिप्तता को लेकर मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भेजे जाने के लिए एक नई दया याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।

श्रीलंका जेल में दंगा में अब तक 27 की मौत

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 13:38

श्रीलंका की एक जेल में रात को कैदियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी के बाद शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

महिला रिमांड होम से भागी 22 महिला कैदी

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 09:18

मानखुर्द स्थित महिला रिमांड होम से 22 कैदी भाग गए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाओं को मानव तस्करी के सिलसिले में मारे गए छापों के दौरान मुक्त करा कर यहां रखा गया था।

जेल में माओवादी कैदी भूख हड़ताल पर

Last Updated: Saturday, October 6, 2012, 08:48

हजारीबाग केंद्रीय कारागार में बंद तीन माओवादियों ने आज अपनी दो मांगों को लेकर एक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

ट्रेन में कैदी-सिपाही की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 23:02

मथुरा जिले में श्रीधाम एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में छह अज्ञात लोगों ने एक विचाराधीन कैदी और उसकी सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

`वकील को नहीं मिली सरबजीत से मिलने की इजाजत`

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 14:30

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की बेटी स्वपनदीप का दावा है कि उनके पिता के पाकिस्तानी अधिवक्ता को वहां के अधिकारियों ने भारत दौरे से लौटने के बाद सरबजीत से मिलने की इजाजत नहीं दी।

`सरबजीत पर गंभीरता से विचार कर रही है पाक सरकार`

Last Updated: Saturday, September 8, 2012, 12:26

लाहौर की जेल में बंद, मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के वकील अवैस शेख ने आज कहा पाकिस्तान सरकार सरबजीत की दया याचिका पर गंभीरता से विचार कर रही है और उसे जल्द ही रिहा किया जा सकता है।

ईरान से सभी राजनैतिक कैदी रिहा हों : यूएन

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 23:25

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने गुटनिरपेक्ष सम्मेलन से इतर ईरान से सभी राजनैतिक कैदियों को रिहा की अपील की।

भारतीय जेलों में 428 पाकिस्तानी बंद हैं: पाक

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 23:26

सरकार ने आज संसद को सूचित किया कि 85 मछुआरों सहित कुल 428 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में बंद हैं।

जेल में चली कैंची, कैदी की मौत

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 17:32

चेरापल्ली जेल में एक कैदी ने बुधवार सुबह अपने साथी कैदियों पर हमला कर दिया। इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।