मछुआरा - Latest News on मछुआरा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गुजरात का मछुआरा जिंदा है या...? परिजन पाक जाने को इच्छुक

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 12:43

पाकिस्तान की जेल में बंद गुजरात के एक मछुआरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अब उसके परिजनों ने उसके बारे में पता करने के लिए गुजरात जाने का इरादा जताते हुए केंद्र और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से संपर्क कर उनसे मदद मांगी है।

मरीन को हिरासत में रखना ‘अनुचित’: इटली

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 00:42

इटली की नई सरकार ने भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में अपने दो मरीन को भारतीय अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने को ‘अनुचित’ बताया है।

सुप्रीम कोर्ट में इतालवी मरीन मामले में सुनवाई टली

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 18:45

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से कहा कि भारत के दो मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो मरीन के खिलाफ समुद्री लुटेरे निरोधक कानून लगाए जाने के मामले के बारे में स्थिति स्पष्ट की जाए। इन मछुआरों की 2012 में केरल के तट से दूर गहरे समुद्र में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

`इतालवी मरीनों पर कानून के तहत होगी कार्रवाई`

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 22:04

भारत ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि दो मछुआरों की कथित हत्या के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे दो इतालवी मरीनों पर देश के कानून के मुताबिक ही कार्रवाई होगी, भले ही उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रकृति के मुद्दे पर इतालवी ‘मित्र’ नाखुश हों।

पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 16:42

पाकिस्तान की एक जेल में भारत का एक मछुआरा मृत पाया गया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रूप में हुई है।

श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व महौल बिगाड़ रहे: जयललिता

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 13:55

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व दो देशों के मछुआरों के बीच बने अनुकूल वातावरण को बिगाड़ रहे हैं।

इतालवी मरीनों के खिलाफ जल्‍द दाखिल होगा आरोपपत्र

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 13:13

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) केरल के दो मछुआरों को मार डालने के आरोपी दो इतालवी मरीनों के खिलाफ जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करेगी। यह आरोपपत्र मरीनों पर उस कानून के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति मिलने के बाद दाखिल किया जाएगा जिसके तहत मौत की सजा का प्रावधान है।

श्रीलंका ने 52 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 08:44

श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भारत द्वारा 20 श्रीलंकाई मछुआरों को रिहा किये जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का संकेत देते हुए 52 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।

मछुआरों की गिरफ्तारी पर केंद्र की प्रतिक्रिया अपर्याप्‍त: जयललिता

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 11:29

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर ‘उम्मीद रहित अपर्याप्त प्रतिक्रिया’ दे रहा है।

मछुआरों पर हमला: जयललिता ने पीएम को लिखा पत्र

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 12:01

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से कहा है कि भारतीय मछुआरों पर बिना उकसावे के हमले करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई समाप्त करने के लिए श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाया जाए और इस तरह के हमले अगले महीने दोनों पक्षों के मछुआरा समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित वार्ता के लिए अनुकूल माहौल नहीं बनने देंगे।

मछुआरा हत्या: भारत ने पाक उपउच्चायुक्त को किया तलब

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:06

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गुजरात के समुद्री तट के पास भारतीय मछुआरों पर गोली चलाए जाने और इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने पर भारत ने सोमवार को पाकिस्तान के उपउच्चायुक्त मंसूर अहमद खान को समन कर कड़ा विरोध जताया।

भारत, श्रीलंका ने कहा-मछुआरों के मुद्दे पर आगे बढ़े हैं

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 20:32

भारत और श्रीलंका ने सोमवार को कहा कि वे मछुआरों के ‘बहुत संवेदनशील’ मुद्दे को सुलझाने की दिशा में ‘आगे’ बढ़े हैं और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने तमिल बहुल क्षेत्रों में तेजी से समन्वय स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की मांग की।

पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:25

पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने कथित रूप से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में आ घुसे 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

गवाही के लिए चारों मरीनों को तुरंत भेजे इटली: भारत

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 18:49

भारत ने इटली से कहा है कि वह केरल के दो मछुआरों की हत्या के मामले में चार इतालवी मरीनों को तत्काल राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश करे ताकि उनसे पूछताछ की जा सके ।

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 12:38

श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार और धनुषकोडी के बीच मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के 35 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी चार नौकाएं जब्त कर ली।

गवाह नहीं हुए पेश, इतालवी मरीनों की सुनवाई में देरी

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 21:22

केरल तट पर भारतीय मछुआरों की कथित रूप से हत्या करने वाले दो इतालवी मरीनों के खिलाफ सुनवाई में देरी होगी क्योंकि इस मामले के कुछ विदेशी गवाह पूछताछ के लिए जांचकर्ताओं के सामने अब तक उपस्थित नहीं हुए हैं।

`लंका को मछुआरों पर हमला रोकने की सलाह दे केंद्र`

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 13:28

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमले के मामले में केंद्र सरकार पर ‘उदासीन रवैया अपनाने और चुप्पी साधे रहने’ का आरोप लगाते हुए उससे अपील की है कि वह श्रीलंकाई राजदूत को बुलाकर कोलंबो को इस प्रकार के हमले रोकने की कड़े शब्दों में सलाह दे।

पाकिस्तान जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 19:32

पाकिस्तान की जेल में अपनी सजा पूरी कर चुके और रिहाई का इंतजार कर रहे 60 वर्ष के एक भारतीय मछुआरे की यहां एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।

मछुआरा मसले को लेकर केंद्र पर बरसीं जयललिता

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 15:17

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज केंद्र आरोप लगाया कि प्रदेश के मछुआरों पर हमला मुद्दे के हल के लिए वह किसी बातचीत में श्रीलंका सरकार को शामिल नहीं कर रहा है और इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी उदासीनता भरी हुयी है।

कच्चातीवू टापू वापस ले केंद्र: जयललिता

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 12:45

भारतीय मछुआरों पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने मंगलवार को केंद्र से कच्चातीवू टापू वापस लेने के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है, जिसे श्रीलंका में 1974 को दिया गया था।

पाकिस्तान, 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 16:51

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने 51 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर रिहा करने का फैसला किया है।

श्रीलंका से मछुआरों का मुद्दा उठाए केंद्र: करुणानिधि

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 14:48

श्रीलंका की अदालत द्वारा 30 भारतीय मछुआरों की रिमांड 20 मई तक बढाए जाने के एक दिन बाद द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि ने मंगलवार को केन्द्र और तमिलनाडु सरकार से इस मुद्दे को तत्काल श्रीलंका सरकार के संज्ञान में लाने और मामला सुलझाने के लिए कहा।

इतालवी मरीन्‍स पर आरोपों को लेकर भ्रम

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 21:35

केरल के दो मछुआरों की हत्या के आरोप इतालवी नौसैनिकों (मरीन) के खिलाफ किन कानूनों के तहत मुकदमा चले, इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस बीच संकेत हैं कि यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जा सकता है।

तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के आदेश

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 20:02

श्रीलंका की एक अदालत ने देश की नौसेना द्वारा 13 मार्च को कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 19 भारतीय मछुआरों की रिहाई का गुरुवार को आदेश दिया।

`इटली को दिए आश्वासन का सम्मान करेंगे`

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 18:44

राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा इटली के दौ नौसैनिकों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद भी भारत इटली को दिये गये इस आश्वासन का सम्मान करेगा कि केरल तट के निकट दो भारतीय मछुआरों की कथित हत्या करने वाले दोनों नौसैनिकों को मौत की सजा का सामना नहीं करना पडेगा ।

मरीन मामला: एनआईए ने दर्ज किया मामला

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 19:14

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के तटीय क्षेत्रीय में पिछले साल भारतीय मछुआरों की हत्या किए जाने के मामले में दो इतालवी नौसैनिकों (मरीन) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ऐसा किया गया है, जिसने कहा कि दोनों इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मुकदमा चलाना राज्य सरकार के अधिकारक्षेत्र में नहीं आता।

मरीनों की वापसी नहीं करता तो अलग पड़ जाता इटली: मारियो मोंटी

Last Updated: Thursday, March 28, 2013, 16:54

इटली की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने कहा कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने नौ सैनिकों को यदि देश भारत वापस नहीं भेजता तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह अलग-थलग पड़ जाता। इसी खतरे को देखते हुए नौ सैनिकों को वापस भारत भेजने का निर्णय लिया गया।

मरीन विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 22:58

इटली के विदेश मंत्री जूलियो टैरेजी ने भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मैरीन को भारत भेजने के विषय पर सरकार के रूख में परिवर्तन का विरोध करते हुए आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मरीनों को मौत की सजा न देने का आश्वासन लेना अहम था: इटली

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 09:00

इटली ने आज कहा कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी मरीनों को भारत वापस भेजने के बाबत दिए गए कूटनीतिक आश्वासन पर रोक का मकसद भारत से यह भरोसा पाना था कि इन दोनों को मौत की सजा नहीं दी जाएगी।

मरीनों को लेकर इटली अपना वादा पूरा करे: सोनिया

Last Updated: Tuesday, March 19, 2013, 15:53

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि इटली को दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने दो नौ सैनिकों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय से किया गया वादा पूरा करना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, सोनिया ने यह बात यहां कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से कही।

भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर पीएम से पहल की मांग

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 13:15

पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के आस पास भारतीय मछुआरों के पाकिस्तानी बलों द्वारा पकड़े जाने के बढ़ते मामलों के बीच नेशनल फिश वर्कर्स फोरम ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है।

`नागरिकों की रक्षा करने में कमजोर हैं भारत`

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 14:38

श्रीलंका नौसेना द्वारा आए दिन भारतीय मछुआरों को पकड़ लेने से क्रोधित सत्तारूढ़ संप्रग के प्रमुख घटक दल द्रमुक ने आज सरकार पर आरोप लगाया कि अपने नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में वह ‘कमज़ोर’ बन गई है।

PM ने इटली को दी चेतावनी-मरीनों को भेजो, वरना भुगतने होंगे परिणाम

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 15:10

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को इटली को चेतावनी दी कि अगर उसने भारतीय मछुआरों की हत्या करने वाले अपने दो मरीनों (नौसैनिकों) को भारत वापस भेजने के अपने आश्वासन को पूरा नहीं किया तो इसके परिणाम भुगतने होंगे।

मरीन मामला: इटली के राजदूत पर गिर सकती है गाज, छोड़ सकते हैं भारत!

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 16:19

भारत ने वादे से मुकरी इटली सरकार का रुख खारिज करते हुए दो इतालवी मरीनों की वापसी की मांग की ताकि उनके खिलाफ देश में ही हत्या का मामला चलाया जा सके। भारत ने इतालवी मरीनों की वापसी की मांग करने के अलावा इटली सरकार के रुख को भी नकार दिया है।

भारत नहीं लौटने पर खुश हैं इटली के मरीन

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 09:07

दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दोनों मरीनों ने आज कहा कि वापस लौटकर वे खुश हैं। एक दिन पहले यहां की सरकार ने भारत से कहा था कि अदालती कार्यवाहियों का सामना करने के लिए वे वापस नहीं लौटेंगे।

मछुआरा हत्या मामला: भारत नहीं लौटेंगे इटली के दोनों मरीन

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 08:46

इटली सरकार ने देर रात कहा कि भारत में दो मछुआरों की हत्या के आरोप में सुनवाई का सामना कर रहे दो नौसैनिक भारत नहीं लौटेंगे जिन्हें हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने इटली में चुनाव में वोट डालने के लिये स्वदेश जाने की अनुमति दी थी।

कुडनकुलन संयंत्र के विरोध में मछुआरों का प्रदर्शन

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 16:20

तमिलनाडु के कुडनकुलम में एक हजार मेगावाट के दो निर्माणधीन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के खिलाफ लगभग 8000 मछुआरे सोमवार को अपनी 600 नावों पर सवार होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी एक कार्यकर्त्ता ने दी।

सलमान खान पर धमकी देने का आरोप

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 10:06

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुंबई के उपनगरीय इलाके में रहने वाले एक मछुआरा परिवार ने सलमान पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है।

सलमान खान पर मछुआरे को प्रताड़ित करने का आरोप

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 20:05

उपनगरीय बांद्रा के एक मछुआरा परिवार ने आज अभिनेता सलमान खान और उनके अंगरक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उसने अभिनेता पर आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उन्हें अपनी नौका और मछली पकड़ने वाला जाल दूसरी जगह ले जाने की धमकी दी क्योंकि इसकी वजह से सलमान के कॉटेज से समुद्र को देखने में बाधा पहुंच रही थी।

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 15:09

समुद्र में कातचाथीवू द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने के दौरान तमिलनाडु के बहुत से मछुआरों पर आज श्रीलंकाई नौसेना के कथित कर्मियों ने पत्थरों और बोतलों से हमला किया जिससे उनकी कुछ नौकाओं को नुकसान पहुंचा है।

मछुआरा हत्‍या के आरोपी दोनों इतालवी नौसैनिक भारत लौटे

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 10:02

इटली के दो मरीन सैनिक शुक्रवार को परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के बाद कोच्चि लौट गए। गौर हो कि इन दोनों इतालवी मरीन सैनिक आज सुबह विशेष विमान से भारत लौट आए।

क्रिसमस पर घर लौटना चाहते इतालवी मरीन

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 15:05

दो भारतीय मछुआरों की फरवरी में हत्या के सिलसिले में यहां जमानत पर रह रहे दो इतालवी मरीन क्रिसमस पर स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने एक याचिका दायर कर कहा है कि वे क्रिसमस पर अपने घर लौटना चाहते हैं।

दक्षिण कोरिया के तटरक्षकों ने चीनी मछुआरे की हत्या की

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 23:56

पीला सागर में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे मछुआरों पर छापे के दौरान दक्षिण कोरिया के तटरक्षकों द्वारा चलाई गई रबड़ की गोली लगने से चीन से एक मछुआरे की मौत हो गई।

मछुआरों ने 67 श्रीलंकाई नागरिकों को बचाया

Last Updated: Saturday, September 15, 2012, 09:20

बीच समुद्र में दो सप्ताह से अधिक समय से बिना भोजन पानी के फंसे 67 श्रीलंकाई नागरिकों को समीप के एक गांव के मछुआरों ने बचा लिया है।

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना का हमला

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 20:18

तमिलनाडु में कोडिकराई तट से दूर समुद्र में श्रीलंका की नौसेना ने कुछ मछुआरों पर हमला किया और उनकी नौका को नुकसान पहुंचाया। यह भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के हमले की एक और घटना है।

‘मछुआरों पर हमलों पर केंद्र का रुख नरम’

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 14:35

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हमलों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जयललिता ने सोमवार को कहा कि केंद्र को सुनिश्चित करना चाहिए कि मछुआरों का उत्पीड़न नहीं हो।

मछुआरा केस में अमेरिका का निष्पक्ष जांच का भरोसा

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 20:01

अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात के तट के नजदीक फारस की खाड़ी में अमेरिकी नौ सेना की ओर से हुई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत पर खेद जताते हुए भारत को घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट के बाद किसी नतीजे पर पहुंचुंगा: कृष्णा

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 20:47

विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने गुरुवार को कहा कि दुबई तट से दूर अमेरिकी नौसेना के जहाज पर सवार सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई गोलीबारी में अपने मछुआरों की हत्या के बारे में भारत संयुक्त अरब अमीरात में अपने राजदूत की रिपोर्ट के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकता है।

इटली की याचिका पर केंद्र व केरल से जवाब तलब

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 16:14

सुप्रीम कोर्ट ने दो इटली सरकार की एक याचिका पर केन्द्र और केरल सरकार से जवाब तलब किया है। भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में इटली के दो नौसैनिकों पर चल रहे मुकदमे पर रोक के लिए यह याचिका इटली सरकार ने दायर की है।

मछुआरों पर गोलीबारी की जांच हो : द्रमुक

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 13:28

द्रमुक ने अमेरिकी नौसेना के पोत से मछुआरों पर गोली चलाने के मामले में आज भारत और संयुक्त अरब अमीरात की ओर से संयुक्त जांच की मांग की है। गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत हो गई थी।

नौका पर गोलीबारी से पहले दी थी चेतावनी : अमेरिका

Last Updated: Wednesday, July 18, 2012, 09:17

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि अमेरिकी नौसेना के जहाज ने फारस की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली एक नौका पर गोलीबारी करने से पहले कई बार चेतावनी दी थी।

मछुआरा हत्या केस: इटली के नौसैनिकों को जमानत

Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 15:31

केरल हाईकोर्ट ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो इतालवी नौसैनिकों (मरीनों) को सशर्त जमानत दे दी। अदालत ने इटली के दोनों रक्षकों को एक-एक करोड़ रूपये के बांड और इतनी ही राशि के दो जमानत बांड जो किसी भारतीय द्वारा भरे गए हों, पेश करने का निर्देश दिया है।

मछुआरा मामले में SC ने नराजगी जताई

Last Updated: Monday, April 30, 2012, 17:35

सर्वोच्च न्यायालय ने इतावली मालवाहक जहाज से हुई गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों के मारे जाने से सम्बंधित मामले में इटली की सरकार और मछुआरों के परिजनों के बीच समझौते को केरल उच्च न्यायालय द्वारा मंजूरी दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया को बाधित करने जैसा है।

गोलीबारी में भारतीय मछुआरा घायल

Last Updated: Friday, April 27, 2012, 13:03

अरब सागर में कल रात जखाउ तट के नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के नौसैन्य कर्मियों ने भारतीय मछुआरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे एक मछुआरा मारा गया।

‘मछुआरा मामले को श्रीलंका के समक्ष उठाएं’

Last Updated: Saturday, March 17, 2012, 10:35

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने राज्य के मछुआरों पर कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना की ओर से किए जा रहे लगातार हमलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से शनिवार को कहा कि वह श्रीलंका सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाएं जिससे यह तय हो कि फिर से ऐसी घटनाएं कभी न हों।

मछुआरा केस: इटली ने भारत को चेताया

Last Updated: Thursday, March 8, 2012, 04:22

भारतीय मछुआरों की हत्या मामले में इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिह से फोन पर बातचीत की।

मछुआरा केस: भारत के सामने झुका इटली

Last Updated: Wednesday, March 7, 2012, 13:02

विशेषज्ञ इसे इटली सरकार की पहली बड़ी विदेशी राजनयिक विफलता करार दे रहे हैं जहां दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो इतालवी मरीन का भविष्य एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहे भारत के साथ उसके राजनयिक संकट के गहरा सकता है।

मछुआरा केस: सुरक्षा गार्ड न्यायिक हिरासत में

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 15:51

दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे इतालवी जहाज के दो सुरक्षा गार्ड को सोमवार को यहां एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

‘इटली की याचिका में गंभीर कमियां’

Last Updated: Thursday, March 1, 2012, 15:16

दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में अपने दो मरीन के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए इतालवी सरकार की ओर से दायर याचिका में गंभीर कमियां होने की बात करते हुए केरल उच्च न्यायालय ने आज उनसे कहा कि वह याचिका पर तभी गौर करेगी जब इन कमियों को दूर किया जाएगा।

मछुआरा केस: हथियारों की संयुक्त जांच नहीं

Last Updated: Wednesday, February 29, 2012, 14:29

केरल की एक अदालत ने इटली के मालवाहक जहाज एनरिका लेक्जी से जब्त हथियारों की संयुक्त फॉरेंसिक जांच के लिए इटली सरकार की याचिका बुधवार को खारिज कर दी। इन हथियारों का इस्तेमाल कथित रूप से दो भारतीय मछुआरों की हत्या में किया गया।

मतभेद दूर करने में विफल रहे भारत-इटली

Last Updated: Tuesday, February 28, 2012, 10:26

भारत और इटली मंगलवार को यहां दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बावजूद दो मछुआरों की हत्या के मामले में दो इतालवी सैनिकों की सुनवाई पर अपने मतभेद दूर करने में विफल रहे।

इटली के पोत की जांच करेगी एसआईटी

Last Updated: Friday, February 24, 2012, 09:09

केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) दो भारतीय मछुआरों की हत्या में नौसैनिकों द्वारा इस्तेमाल किये गये हथियारों की खोज के लिये कल इटली के पोत इनरिका लेक्सी की जांच करेगी।

मछुआरा केस: हथियारों की होगी जांच

Last Updated: Friday, February 24, 2012, 08:55

वाणिज्यिक पोत ‘एनरिका लेक्सी’ से जिन हथियारों से गोली चलाई गई थी, उनकी ‘बैलिस्टिक जांच’ इतालवी विशेषज्ञों की गैर मौजूदगी में किए जाने की संभावनाओं के बारे में पुलिस यहां इटली के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। इस गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई थी।

‘मछुआरा मामला केंद्र व केरल सरकार पर छोड़ दें’

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 16:26

दो भारतीय मछुआरों के मारे जाने पर राजनयिक गतिरोध के बीच विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने गुरुवार को कहा कि यह फैसला केंद्र और केरल सरकार पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि दो इतालवी नौसैन्य कर्मियों के खिलाफ मामले से कैसे निपटा जाए।

इटली सरकार की याचिका विचारार्थ मंजूर

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 13:20

केरल हाईकोर्ट ने इटली के दो नौसेनिकों के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की इतालवी सरकार की याचिका को आज विचारार्थ मंजूर कर लिया।

जांच में सशर्त सहयोग देगा इटली

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 12:56

इटली ने अपने गिरफ्तार दो नौसैन्य कर्मियों के हथियारों की प्राक्षेपिक जांच में गुरुवार को केरल पुलिस के साथ सहयोग की पेशकश की, लेकिन कहा कि यह उसके अधिकारियों की मौजूदगी में होनी चाहिए।

चांडी से इतालवी मंत्री की वार्ता बेनतीजा

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 03:55

भारतीय मछुआरों के मारे जाने के बाद भारत-इटली के बीच उपजे तनाव के बीच बीती देर रात इतालवी विदेश उप-मंत्री मुख्यमंत्री ओमान चांडी से मिले, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

'जहाज मालिक जमा करे 25 लाख'

Last Updated: Wednesday, February 22, 2012, 12:52

दो भारतीय मछुआरों की हत्याकांड मामले में केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को इटली के मालवाहक जहाज के मालिकों से 25 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करने के लिए कहा।

नौसैनिकों पर से केस हटाने को अर्जी

Last Updated: Wednesday, February 22, 2012, 12:33

इटली ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में अपने नौसेनाकर्मियों पर दर्ज प्राथमिकी खारिज कराने के लिए बुधवार को केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और भारत आए इसके उप विदेश मंत्री ने कहा कि सच का पता लगाया जाना चाहिए।

'मछुआरों की हत्या: कानून अपना काम करेगा'

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 12:28

विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने रविवार को कहा कि केरल के कोल्लम तट के पास इतालवी पोत के सुरक्षाकर्मियों की ओर से गोलीबारी करके दो भारतीय मछुआरों की हत्या मामले में देश का कानून अपना काम करेगा।

'मछुआरे की मौत दुर्भाग्यपूर्ण'

Last Updated: Thursday, February 16, 2012, 17:28

इटली के मालवाहक जहाज से हुई गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई, जिस पर भारत ने गहरा रोष जताया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने घटना पर चिंता जताते हुए इसे गम्भीर व दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

तमिलनाडु: लापता मछुआरे श्रीलंका पहुंचे

Last Updated: Sunday, December 25, 2011, 14:52

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के अक्करैपेट्टई के चार लापता मछुआरे श्रीलंका के मुल्लैतिवू पहुंच गए है।