म्यांमा - Latest News on म्यांमा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

थाईलैंड और म्यांमार में आया जोरदार भूकंप

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 19:29

उत्तर थाइलैंड और म्यांमार में आज 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया जिससे मामूली नुकसान हुआ। भूकंप थाईलैंड के उत्तर में म्यांमार सीमा के समीप शहर चियांग राई से 32 किलोमीटर पर उत्पन्न हुआ। म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बिमस्टेक ने संकीर्ण विचारों को बदला है : मनमोहन

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 12:47

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन में सातों देशों के साथ आने से भौगोलिक परिभाषा बदली है। इसके साथ ही इसने व्यापार, ऊर्जा और संपर्क के क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।

बढ़ती समस्याओं से निपटें बिमस्टेक देश : म्यामां

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 12:41

जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा चुनौतियों के कारण विभिन्न देशों पर आसन्न खतरों को लेकर आगाह करते हुए म्यामां ने मंगलवार को सात सदस्यीय समूह बिम्स्टेक से आह्वान किया कि वह अपनी पूरी क्षमता और संसाधनों के साथ मिलजुल कर इन बढ़ती समसयाओं से कारगर तरीके से निपटे।

बिम्सटेक सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री पहुंचे म्यांमा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 15:58

भारत की लुक ईस्ट (पूर्वोन्मुख) नीति को प्रोत्साहित करने के लिए और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संपर्क, यातायात, व्यापार, पर्यटन व अन्य संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके तलाशने के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीआईएमएसटीईसी (बिम्सटेक) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को म्यांमा पहुंच गए।

बिमस्टेक सम्मेलन के लिए पीएम म्यांमार रवाना

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 10:59

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सात देशों के शिखर सम्मेलन बिमस्टेक में शिरकत करने के लिए सोमवार को म्यांमार की राजधानी न्या पी टॉ के लिए रवाना हुए।

म्यांमार में होगी कोईराला-मनमोहन की मुलाकात

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 00:39

नेपाल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री सुशील कोईराला और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच म्यांमार की राजधानी नायपयिडाव में आयोजित तीसरे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर मंगलवार को मुलाकात संभव है।

थाइलैंड ने रोहिंग्या लोगों को भेजा वापस म्यांमा

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 16:03

थाइलैंड के अधिकारियों ने बताया कि करीब 1300 रोहिंग्या लोगों को पिछले साल म्यांमा भेजा गया। मानवाधिकार समूह जातीय अल्पसंख्यकों को उनके देश नहीं भेजने की पैरवी करते रहे हैं।

जनरल वी के सिंह ने साधा मनमोहन सिह पर निशाना

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 19:26

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा है जिन्होंने ‘‘ऐसे मामलों में लाचारी जतायी’’ जो कि बेहद मामूली थे।

मणिपुर में आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 14:43

मणिपुर में एक स्थानीय समिति द्वारा आज आहूत 12 घंटे की आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान राज्य के नौ जिलों में बाजार और शैक्षिक संस्थान बंद रहे और सड़कों पर वाहन नहीं चले।

म्‍यांमार ने मणिपुर सीमा पर की बाड़बंदी की कोशिश

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 21:02

म्‍यांमार के सैनिकों ने मणिपुर से लगी सीमा पर एक सैन्य चौकी का निर्माण करने और सीमा पर बाड़बंदी करने की कोशिश की है जबकि भारत ने म्‍यांमार से दोनों देश के बीच सीमा निर्धारण के मुद्दे के हल के लिए एक संयुक्त सीमा कार्यकारी समूह (जेबीडब्ल्यूजी) का गठन करने को कहा है।

रोहिंग्या लोगों को नागरिकता दे म्यामांर: मून

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 14:25

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने म्यामांर को चेतावनी दी है कि यदि वह एक विश्वसनीय देश के रूप में देखा जाना चाहता है तो उसे देश के पश्चिमी हिस्से में रह रहे अल्पसंख्यक मुसलमानों पर बौद्धों के हमले रोकना होगा।

नस्लीय लेख पर श्रीलंका में टाइम पत्रिका जब्त

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 18:15

श्रीलंका ने म्यामां के संघर्षों को लेकर प्रकाशित मुख्य लेख से देश में धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका के आधार पर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम के ताजा संस्करण को जब्त कर लिया है।

म्यांमार: पूर्व जनरल राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने को इच्छुक

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 11:40

म्यांमार के प्रभावशाली संसदीय स्पीकर श्वे मान ने घोषणा की है कि सुधारों को तेजी से अपना रहे देश में वह वर्ष 2015 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे।

एयरटेल ने म्यांमा में दूरसंचार लाइसेंस के लिए लगाई बोली

Last Updated: Tuesday, June 4, 2013, 16:08

भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने म्यांमा में दूरसंचार लाइसेंस के लिए अपनी पक्की बोली सौंपी है। भारती विदेशों में अपना काम फैलाने में लगी है।

सैन्य सुधार की प्रक्रिया में है म्यांमार: थीन सीन

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 11:27

म्यांमार के राष्ट्रपति थीन सीन ने अमेरिका से प्रतिबंध हटाने की अपील करते हुए कहा है कि देश में लोकतंत्रीकरण और शांति स्थापित करने की प्रक्रिया में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनज़र उसमें सुधार किया जा रहा है।

चक्रवात महासेन बढ़ेगा बांग्लादेश की ओर

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 12:31

बंगाल की खाड़ी के उपर उठा चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ धीरे धीरे उत्तर पश्चिम की ओर जाकर सोमवार सुबह चेन्नई से 700 किमी दक्षिण पूर्व में ठहर गया जिससे शहर के कई भागों में तेज बारिश हुई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

म्यांमार में सांप्रदायिक हिंसा में 43 की मौत

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 11:52

मध्य म्यांमार में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इस हिंसा में 1,300 से ज्यादा मकान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

म्यांमार हिंसा, मृतकों की संख्या बढ़कर 40 पहुंची

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 19:52

मध्य म्यांमार में हाल में हुई हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

शिविर में आग लगने से 62 म्यांमा शरणार्थियों की मौत

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 18:51

थाईलैंड में एक शिविर में आग लगने से कम से कम 62 म्यांमा शरणार्थियों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों को डर है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

थाईलैंड में आग लगने से 30 शरणार्थियों की मौत

Last Updated: Friday, March 22, 2013, 22:21

थाईलैंड में एक शिविर में आग लगने से करीब 30 म्यांमा शरणार्थियों के मारे जाने की आशंका है।

आंग सान सू ची फिर से चुनी गईं पार्टी नेता

Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 14:24

म्यांमार की विपक्षी पार्टी ने अपनी पहली ऐतिहासिक कांग्रेस में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू ची को आज फिर से नेता नियुक्त किया।

चीन में 5.5 तीव्रता का भूकंप, 30 घायल

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 17:38

चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को आए 5.5 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं और 3,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

चीन में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 13:36

चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

बान ने म्यांमार में शांति पर बयान को सराहा

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 15:08

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने म्यांमार में शांति के लिए वहां की सरकार और कचीन इंडिपेंडेंस ऑर्गेनाइजेशन (केआईओ) की ओर से जारी संयुक्त बयान का स्वागत किया है।

म्यांमार में विमान पहाड़ी से टकराया 2 की मौत

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 13:38

म्यांमार में मंगलवार को खराब मौसम की वजह से एक विमान पहाड़ी से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इस घटना में विमान में सवार एक बच्चे और सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार की मौत हो गई। विमान में कुल 71 यात्री सवार थे।

‘म्यांमा में स्वीडन हथियार मसले को देखेंगे’

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 20:40

भारत ने कहा है कि वह म्यांमा में स्वीडन निर्मित हथियार पाए जाने के मामले को देख रहा है। इन हथियारों की खरीद कथित रूप से भारतीय सेना द्वारा की गई है।

बहादुर शाह की मजार पर खुर्शीद ने चादर चढ़ाई

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 14:15

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जब यहां अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर की मजार पर पहुंचे तो वह जफर की एक यादगार पंक्ति का उल्लेख नहीं नहीं भूले।

ओबामा ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे म्‍यांमार

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 13:47

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ऐतिहासिक यात्रा पर सोमवार को म्यामांर पहुंचे जिसका लक्ष्य पहले कभी अलग थलग पड़े रहे इस देश में नाटकीय राजनीतिक सुधारों को बढ़ावा देना है।

म्यांमार में 500 से अधिक कैदियों को माफी

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 11:26

म्यांमार में राष्ट्रपति यू थेन सेन से क्षमादान मिलने के बाद यहां 500 से ज्यादा कैदियों को रिहा कर दिया गया है। इनमें 31 विदेशी कैदी भी शामिल हैं।

‘म्यांमार की यात्रा सैन्य सरकार को मान्यता नहीं’

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 11:22

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी म्यांमार यात्रा का बचाव करते हुए कहा है कि यह यात्रा वहां की सैन्य सरकार को मान्यता देना नहीं, बल्कि सरकार द्वारा लोकतंत्र की दिशा में की गई प्रगति को मान्यता देने के लिए है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सोमवार को म्यांमार पहुंच गए।

आंध्र के गांवों के दौरे पर पहुंचीं सू ची

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 13:01

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची शनिवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में पहुंचीं।

मुश्किल वक्त में भारत ने साथ छोड़ दिया: सूची

Last Updated: Thursday, November 15, 2012, 14:04

25 वर्ष के अंतराल के बाद भारत लौटीं म्यांमा की विपक्षी नेता आंग सान सू ची ने कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि भारत ने उनके देश के सबसे मुश्किल वक्त में उसका साथ छोड़ दिया।

गांधी, नेहरू मेरे जीवन के सबसे करीब : सू ची

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 21:04

नोबल पुरस्कार विजेता और म्यांमा की विपक्ष की नेता आंग सान सू ची ने आज कहा कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू दो ऐसे भारतीय हैं जिन्हें वह ‘सबसे करीब’ महसूस करती हैं।

पीएम मनमोहन सिंह से आज मुलाकात करेंगी सू ची

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 10:35

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थन नेता आंग सान सू ची आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी। सूची मंगलवार को छह दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंची। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेहरू मेमोरियल में व्यख्यान भी देंगी।

भारत दौरे पर म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू ची

Last Updated: Tuesday, November 13, 2012, 15:38

म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू ची एक लंबे अंतराल के बाद आज यहां पहुंचीं। वह म्यांमार में लोकतांत्रिक और बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली लागू करने की कवायद में जुटी हुई हैं।

म्यांमार में भूकंप पीड़ितों तक पहुंचने में परेशानी

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 17:23

म्यांमार के राहतकर्मियों को भूकंप से प्रभावित कुछ गांवों में पहुंचने में परेशानी हो रही है। राहत एजेंसियों के अनुसार भूकंप में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई और एक पुल तथा खान ढह गए।

म्यांमार में भूकंप, पांच लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, November 11, 2012, 14:58

उत्तरी म्यांमार में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। भूकंप के केंद्र के पास के इलाकों में कई जगहों से नुकसान और लोगों के घायल होने की खबरें आईं।

इस माह म्यामां के दौरे पर आएंगे ओबामा

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 18:12

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस माह म्यामां के दौरे पर आएंगे। इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में लोकतंत्र को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत उनका यह दौरा होगा।

रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन नहीं करूंगी : सू ची

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 13:27

ऐसी खबरें आ रही हैं कि पश्चिमी म्यामां में चल रही सांप्रदायिक हिंसा के बीच देश की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू ची ने रोहिंग्या मुसलमानों की ओर से बोलने से इंकार कर दिया है और जोर दिया कि वे इस अशांति में किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करेंगी।

म्यांमा के जातीय संघर्ष में 28 हजार लोग विस्थापित

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 16:05

म्यांमा सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने जातीय और धार्मिक तनाव से ग्रस्त पश्चिमी राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है जहां विस्थापित लोगों की संख्या 28 हजार तक पहुंच गयी है और इनमें अधिकतर मुस्लिम हैं ।

म्यांमार: मुसलमानों और बौद्धों के बीच झड़पें, दो मरे

Last Updated: Wednesday, October 24, 2012, 09:51

म्यांमार के पश्चिमी हिस्से में मुसलमानों और बौद्धों के बीच ताजा झड़प होने का मामला सामने आया है। झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

म्यांमा में मुस्लिम-बौद्धों के बीच संघर्ष, 3 मरे

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 19:16

म्यांमा के पश्चिमी इलाकों में मुस्लिम एवं बौद्धों के बीच फिर हुए संघर्ष में कम से कम तीन लोग मारे गए और सैकड़ों घरों को जला दिया गया है।

सत्ताधारी दल के अध्यक्ष बने राष्ट्रपति थिएन सीन

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 00:03

म्यांमा के सुधारवादी राष्ट्रपति थिएन सीन को मंगलवार को एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी यूनियन ‘सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी’ का अध्यक्ष चुन लिया गया।

सू ची हो सकती हैं म्यांमार की राष्ट्रपति : थीन सेन

Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 13:10

म्यांमार की सैनिक सरकार के पूर्व नेता थीन सेन का कहना है कि यदि लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची को जनता का समर्थन प्राप्त होता है तो वह देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं।

सू ची का म्यांमार से अमेरिकी बैन हटाने का आग्रह

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 08:50

म्यांमार की विपक्ष की नेता आंग सान सू ची ने अपने देश के खिलाफ लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए फिर से एक बार से आह्वान किया है।

वास्तविक लोकतंत्र हासिल करने के लिए सहयोग जरूरी : सू ची

Last Updated: Saturday, September 22, 2012, 12:44

म्यांमार के लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने कहा है कि पूर्व सैन्य शासित देश में वास्तविक लोकतंत्र हासिल करने के लिए साथ-साथ काम करना जरूरी है।

सू ची अमेरिका रवाना, ओबामा से करेंगी वार्ता

Last Updated: Sunday, September 16, 2012, 12:52

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची पिछले दो दशकों में पहली बार रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गईं जहां उनके समर्थक उनका स्वागत करेंगे और वह इस पूर्व जुंटा शासित देश में सुधारों की प्रगति पर चर्चा करेंगी।

म्यांमार के राष्ट्रपति ने सरकार को उदारवादी शक्ल दी

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 08:30

म्यांमार के राष्ट्रपति ने आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए सरकार को उदारवादी शक्ल देने का प्रयास किया।

म्यांमार में मीडिया पर सेंसरशिप समाप्त

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 16:23

म्यांमार ने अपने देश की मीडिया पर लगी सेंसरशिप को खत्म कर दिया है। देश की असैन्य सरकार की ओर से किए जा रहे सुधारों की कड़ी में यह सबसे ताजा सुधारवादी कदम है जिसकी जानकारी सूचना मंत्रालय ने दी।

`म्यांमार के शरणार्थियों को मदद लेने की अनुमति दे बांग्लादेश`

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 21:30

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बांग्लादेश से आग्रह किया है कि वह अपनी सीमा में पहुंचे म्यांमारी शरणार्थियों को मानवीय सहायता के प्रावधान की अनुमति दे।

म्यांमार: सू ची ने संसद में दिया पहला भाषण

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 20:55

म्यांमार में विपक्ष की नेता आंग सान सू ची ने आज संसद में अपने पहले भाषण में देश के जातिय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की बात कही ।

म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास के भवन में आग

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 15:53

म्यांमार की पूर्व राजधानी यंगून स्थित भारतीय दूतावास की पांच मंजिली इमारत में रविवार शाम आग लग गई, जिसे जल्द बुझा लिया गया।

सूची ने म्यांमार संसद में पहली बार किया प्रवेश

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 20:29

म्यांमार में विपक्ष की नेता आंग सान सू ची ने आज संसद में प्रवेश कर एक नया अध्याय रचा। सेना के दबदबे वाले अपने देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए करीब 25 साल से संघर्ष कर रही सूची के जीवन में इसी के साथ एक नये चरण की शुरूआत हो गयी है।

म्यांमार में राजनीतिक बंदियों की रिहाई

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 19:45

म्यांमार में सरकार की ओर से माफी मिलने के बाद मंगलवार को रिहा किए जा रहे कैदियों में करीब 20 राजनीतिक बंदी भी शामिल हैं।

भारत को दबाने की रणनीति नहीं : चीन

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 16:37

ऊर्जा सम्पन्न म्यांमार के साथ आर्थिक सम्बंधों को बढ़ावा देने की भारतीय कोशिशों के बीच चीन ने कहा है कि वह इस क्षेत्र में भारत से मिल रही प्रतिस्पर्धा का स्वागत करता है और उसको दबाने की उसकी कोई रणनीति नहीं है।

म्यांमार में 22 साल बाद अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 21:17

प्रसिद्ध राजनयिक डेरेक मिशेल को म्यांमार के लिए बाईस साल में अमेरिका के पहले राजनयिक के रूप में नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दी है।

बर्मा बुलाना बंद करें सू ची : म्यांमार

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 17:44

म्यांमार के अधिकारियों ने लोकतंत्र समर्थक एवं विपक्ष की नेता आंग सान सू ची से देश को ‘बर्मा’ बुलाना बंद करने का आदेश दिया है।

अभी भी संभव है विकास और लोकतंत्र : सू ची

Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 22:35

म्यामांर की सत्ताधारी जुंटा की आलोचक लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने मंगलवार को कहा कि हालांकि सैन्य शासक अतीत में लोगों पर गोलियां चलाने के दोषी हैं, लेकिन अभी भी विकास और लोकतंत्र के लिए उनके साथ मिलकर काम करना संभव है।

सू ची ने लंदन में मनाया 67वां जन्मदिन

Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 19:56

म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक और विपक्ष की नेता आंग सान सू ची ने मंगलवार को अपना 67वां जन्मदिन ब्रिटेन में मनाया ।

ब्रिटेन में 67वां जन्मदिन मनाएंगी सू ची

Last Updated: Friday, June 15, 2012, 18:24

म्यामार की लोकतंत्र समर्थक नेता और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की अध्यक्ष आंग सान सू ची 19 जून को अपना 67वां जन्मदिन ब्रिटेन में मनाएंगी ।

सिलसिलेवार बम धमाकों से थर्राया म्यांमार

Last Updated: Sunday, June 10, 2012, 14:54

म्यांमार के पूर्वोत्तर सीमावर्ती शहर म्यूज में शनिवार रात को थोड़े-थोड़े अंतराल पर पांच बम विस्फोट हुए लेकिन इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

`म्यांमार में भीड़ के हमले में नौ की मौत`

Last Updated: Monday, June 4, 2012, 14:00

पश्चिमी म्यामां में जातीय राखीने निवासियों के हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए।

म्यांमार, चीन अच्छे मित्र : सू ची

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 13:36

म्यांमार की विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की नेता आंग सान सू ची ने यहां शुक्रवार को कहा कि म्यांमार और चीन अच्छे मित्र बन सकते हैं, क्योंकि उनके देश ने राजनीतिक और आर्थिक सुधारों को गहराई से अपनाया है।

आंग सान सू ची 24 साल बाद विदेश दौरे पर

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 20:46

म्यांमार में लोकतंत्र का पर्याय बन चुकीं विपक्ष की नेता आंग सान सू ची 24 साल बाद अपने पहले विदेश दौरे के लिए आज थाइलैंड रवाना हुईं, जहां वह ‘वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम’ में शामिल होंगी।

दुनिया के नेताओं ने लोकतांत्रिक म्यांमार को सराहा

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 00:04

लोकतंत्र को गले लगाने के म्यांमार के निर्णय ने उसके लिए दुनिया के दरवाजे खोल दिए हैं। दुनिया भर से तमाम नेता अब म्यांमार का दौरा कर रहे हैं।

‘भारत, म्यांमार में सहयोग का नया दौर शुरू’

Last Updated: Monday, May 28, 2012, 17:08

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति थेन सेन के साथ मुलाकात के दौरान यहां कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग का एक नया दौर शुरू हो रहा है।

म्यांमार को 50 करोड़ डॉलर देगा भारत

Last Updated: Monday, May 28, 2012, 17:04

भारत ने म्यांमार को 50 करोड़ डालर की ऋण सहायता देने की घोषणा सोमवार को की। इसके साथ ही दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग में नए युग की शुरुआत करते हुए वायु सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत बनाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत-म्यांमार में 12 समझौतों पर हस्ताक्षर

Last Updated: Monday, May 28, 2012, 14:48

भारत और म्यांमार ने सोमवार को एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसमें 50 करोड़ डॉलर के ऋण, सीमावर्ती इलाकों का विकास तथा हवाई सेवाओं से सम्बंधित समझौते शामिल हैं। इन समझौतों पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और म्यांमार के राष्ट्रपति थेन सेन के साथ हुई व्यापक बातचीत के बाद हुए हैं।

म्यांमार पर प्रतिबंध के पक्ष में सू ची

Last Updated: Wednesday, May 16, 2012, 04:18

म्यांमार की लोकतांत्रिक नेता आंग सान सू ची अमेरिकी सीनेटर द्वारा दिये गये अमेरिकी अर्थिक प्रतिबंध के प्रस्ताव का समर्थन कर रही हैं।

सू ची ने ली संसद सदस्य पद की शपथ

Last Updated: Wednesday, May 2, 2012, 07:12

म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू ची ने आज देश की सेना समर्थित संसद में सदस्य पद की शपथ ली।

म्यांमार में सू की से मिले मून

Last Updated: Tuesday, May 1, 2012, 16:10

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की से मुलाकात की और देश में लोकतंत्र कायम करने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

म्यांमार विद्रोहियों से वार्ता फिर शुरू

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 13:41

म्यांमार में कारेन विद्रोहियों ने सरकार के साथ युद्धविराम पर फिर से बातचीत शुरू कर दी है।

नये युग के मुहाने पर म्यांमार: सू ची

Last Updated: Monday, April 2, 2012, 17:51

संसदीय उपचुनावों में पार्टी की शानदार सफलता के बाद लोकतंत्र समर्थित नेता आंग सान सू ची ने राजनीतिक एकजुटता की मांग करते हुए उम्मीद जताई है कि म्यांमा में नये दौर की शुरूआत होगी।

म्यांमार: उप चुनाव में आंग सू ची की जीत

Last Updated: Sunday, April 1, 2012, 16:14

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता व नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की रविवार को हुए संसदीय उप चुनाव में जीत गईं।

मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं: सूकी

Last Updated: Sunday, March 4, 2012, 13:04

म्यांमार में विपक्ष की नेता आंग सान सूकी ने जोर देकर कहा कि आज वह स्वस्थ महसूस कर रही हैं।

सू की के खिलाफ शिकायत खारिज

Last Updated: Wednesday, February 29, 2012, 11:28

विपक्ष की नेता आंग सान सू की की संसदीय उम्मीदवारी को चुनौती देने वाली एक शिकायत को म्यांमार के चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया और मतपत्र पर उनके नाम की पुष्टि की है।

म्यांमार ने चुनावी प्रतिबंध हटाया

Last Updated: Monday, February 20, 2012, 14:44

म्यामांर के चुनाव अधिकारियों ने एक असामान्य कदम उठाते हुए लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी की पार्टी के शिकायत पर सोमवार को राजनीतिक चुनाव प्रचार से प्रतिबंध हटा लिया।

म्यांमार में मीडिया पर से पाबंदी हटेगी!

Last Updated: Wednesday, February 8, 2012, 13:43

म्यांमार नया मीडिया कानून लागू करने की तैयारी में है। यह कानून करीब 50 साल पुरानी कड़ी पाबंदियों को हटा सकता है।

म्‍यांमार में खत्‍म होगी मीडिया पर पाबंदी

Last Updated: Wednesday, February 8, 2012, 12:32

म्यांमार नया मीडिया कानून लागू करने की तैयारी में है। यह कानून करीब 50 साल पुरानी कड़ी पाबंदियों को हटा सकता है।

सू की ने म्यांमार में शुरू किया चुनाव प्रचार

Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 11:04

म्यांमार में अप्रैल में होने वाले चुनाव के लिए विपक्षी नेता आंग सान सू की ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

म्यांमार पर से प्रतिबंध हटाएगा ईयू

Last Updated: Monday, January 23, 2012, 13:19

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने सुधारों को प्रोत्साहन देने के लिए म्यांमार के खिलाफ प्रतिबंधों में ढील देने पर सोमवार को सहमति जताई लेकिन प्रतिबंधात्मक उपायों को खत्म करने से पहले और सकारात्मक संकेत मिलने का इंतजार करेंगे।

म्यांमार में सुधारों से अमेरिका खुश

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 18:20

अमेरिका के एक वरिष्ठ सीनेटर ने कहा है कि उनका देश म्यामां में सुधार की प्रगति से खुश है, लेकिन वहां की सरकार से आग्रह किया है कि वह ‘निष्पक्ष एवं स्वतंत्र’ चुनाव सुनिश्चित करे।

म्यांमार: सू की की पार्टी पर चुनावी ‘बुखार’

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 09:05

पिछले दो दशकों में पहली बार आंग सांग सू की के यांगून स्थित पार्टी मुख्यालय में एकबार फिर से चहल-पहल बढ़ गई है।

ससंद की दौड़ में शामिल हुईं सू ची

Last Updated: Wednesday, January 18, 2012, 17:06

म्यांमार की विपक्षी नेता और लोकतंत्र समर्थक आंग सान सू ची ने संसद के लिए चुनावी दौड़ शुरु कर दी है। वह कई दशकों तक सैन्य शासन के बाद इस दौड़ में अपने कदम बढ़ा रही हैं जिसे सकारात्मक बदलाव माना जा रहा है।

म्यामांर में कई राजनीतिक कैदी रिहा

Last Updated: Friday, January 13, 2012, 13:37

म्यामांर में शुक्रवार को कई प्रसिद्ध राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया गया। सरकार के इस कदम से संकेत मिलते हैं कि वह अमेरिका की मांग को मानने की दिशा में अग्रसर है।

सू की को पूर्ण लोकतांत्रिक चुनाव की उम्मीद

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 13:37

म्यांमार के हालिया घटनाक्रमों से उत्साहित वहां की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की का मानना है कि उनके जीवन काल में ही देश में लोकतांत्रिक चुनाव हो जाएगा।

म्यांमार संसद में जाने की तैयारी में सू की

Last Updated: Friday, December 23, 2011, 11:45

म्यांमार में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वाली नेता आंग सांग सू की ने अपनी पार्टी ‘नेशनल लीग फॉर डैमोक्रेसी’ को पुन: पंजीकृत करा लिया है।

आंग सान सू की को समर्थन देगा ओबामा

Last Updated: Thursday, December 1, 2011, 14:43

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सुधार कार्यक्रमों को जारी रखने की स्थिति में म्यांमार के समक्ष रिश्तों के नए युग की शुरुआत की पेशकश के साथ ही लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची से पूरे समर्थन का वादा किया है।

म्यांमार में हिलेरी ने सुधार पर दिया जोर

Last Updated: Thursday, December 1, 2011, 12:45

म्यांमार के ऐतिहाहसिक दौरे पर पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने यहां के शासकों के साथ बातचीत में सुधार पर जोर देते हुए कहा है कि वह नए प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों से उत्साहित हैं।

हिलेरी के म्यामांर दौरे से चीन की चिंता बढ़ी

Last Updated: Wednesday, November 30, 2011, 12:59

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के म्यामांर दौरे को चीन अपने वर्चस्व के लिए चुनौती के रूप में देख रहा है।

हिलेरी अगले हफ्ते म्यामांर के दौरे पर

Last Updated: Thursday, November 24, 2011, 06:07

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अगले सप्ताह म्यामांर के तीन दिनों के दौरे पर पहुंचेगी।

म्यांमार की अध्यक्षता से बढ़ेगा खुलापन

Last Updated: Thursday, November 17, 2011, 18:41

दक्षिणपूर्व एशियाई देशों ने भरोसा जताया है कि वर्ष 2014 में म्यांमार के आसियान की अध्यक्षता करने से खुलापन बढ़ेगा और इस देश में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बल मिलेगा।