चक्रवात - Latest News on चक्रवात | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चक्रवात की भविष्वाणी के लिए भारत खरीदेगा NASA का विमान

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 16:31

पिछले साल अपने पूर्वी तटीय इलाके में पांच चक्रवात झेल चुका भारत अब इस तरह की आपदाओं की बेहतर भविष्यवाणी के लिए उंचाइयों पर हवा के रूख के अध्ययन के लिए नासा का एक विमान खरीदने की योजना बना रहा है जो एक प्रयोगशाला से लैस होगा।

फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 22 हुई

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 15:56

दक्षिणी फिलीपीन्स में आई भारी बाढ़ और भूस्खलनों में 22 लोग मारे जा चुके हैं और लगभग दो लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित यह क्षेत्र अभी भी वर्ष 2012 में आए चक्रवात से उबरने की कोशिश में लगा है।

दक्षिण प्रशांत के टोंगा में चक्रवात का कहर

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 11:51

दक्षिण प्रशांत के द्वीपीय देश टोंगा में आज एक शक्तिशाली चक्रवात आया जिससे उत्तरी द्वीप समूह में नुकसान होने की खबर है।

तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में कहर बरपा सकता है ‘मादी’

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 20:54

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान ‘मादी’ नाम का चक्रवाती तूफान जोरदार चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा जिससे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र में तैयारियां

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 19:17

चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र प्रदेश ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके तहत राज्य के तटीय जिलों से तकरीबन ढाई लाख लोगों को ज्यादा सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना बनाई है।

चक्रवात लहर: ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 21:41

हाल में चक्रवात फेलिन का सामना करने वाले ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों को फिर से अलर्ट किया गया है क्योंकि अब वहां एक और ‘चक्रवात लहर’ के पहुंचने की संभावना है।

चक्रवात हेलेन से 70303 लोग प्रभावित: अधिकारी

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 00:08

पूर्वी गोदावरी जिले की कलेक्टर नीतू कुमारी प्रसाद ने रविवार को कहा कि जिले में चक्रवात से चार लोगों की जानें गईं तथा 96 गांवों के 70303 लोग प्रभावित हुए।

ओडिशा में चक्रवात प्रभावितों को मिलेगी ऑनलाइन मदद

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 17:31

चक्रवात फैलिन के बाद पारदर्शी तरीके से मदद प्रक्रिया तेज करने के लिए प्रशासन की ओर से सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले गंजाम जिले में प्रभावित लोगों को इस महीने के अंत तक ऑनलाइन मदद दी जाएगी।

आंध्र के तट से निकला हेलेन, हो सकती है और बारिश

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 15:16

हेलेन नामक चक्रवात के आंध्रप्रदेश के तट को पार करने के बाद अधिकतर जगहों पर ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की गई है और राज्य पिछले माह के बाद आई इस दूसरी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने में लगा है।

आंध्र के तटीय जिलों से गुजरा चक्रवाती तूफान हेलेन; कई इलाकों में भारी बारिश, 7 की मौत

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 11:01

चक्रवात हेलेन शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपत्तनम के दक्षिणी इलाकों के पास से गुजरा। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन आयोग के आयुक्त सी पार्थसारथी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कृष्णा जिले में वर्षा से जुड़ी अलग अलग घटनाओं में 7 लोग मारे गए और 16,290 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

LIVE : आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान हेलेन, भारी बारिश

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 12:08

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती तूफान हेलेन शुक्रवार को दिन में आंध्र प्रदेश तट पर दस्तक देने जा रहा है। इसके प्रभाव के चलते क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अभी से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है।

आंध्र प्रदेश पर चक्रवात ‘हेलेन’ का खतरा

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 22:56

पिछले ही महीने विनाशकारी चक्रवात ‘फैलिन’ का दंश झेल चुके आंध्रप्रदेश के समक्ष अब एक और गंभीर चक्रवात ‘हेलेन’ का खतरा पैदा हो गया है जिसमें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलती है।

हेलेन` गुरुवार रात तक आंध्र तट से टकराएगा

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 16:56

चक्रवाती तूफान `हेलेन` के गुरुवार की रात तक आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटवर्ती इलाके के श्रीहरिकोटा और ओंगोल से गुजरने की उम्मीद है।

आंध्र के तट से गुरुवार को गुजरेगा चक्रवात `हेलेन`

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 00:34

आंध्र प्रदेश अभी पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान `फेलिन` और भारी बारिश से हुई तबाही से उबर भी नहीं पाया है कि इसके तटवर्ती इलाकों पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है।

चक्रवात प्रभावित फिलीपींस पहुंचे अमेरिकी, ब्रिटिश युद्धपोत

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 17:10

‘हैयान’ चक्रवात से सही सलामत बचे असंख्य लोगों की मदद की अपील के बीच चक्रवात प्रभावित फिलीपीन में आज अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोत तैनात किए गए।

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, छह की मौत

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 15:23

ओडिशा के चक्रवात प्रभावित गंजाम और अन्य तटीय जिलों में बाढ के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और इस बीच राज्य सरकार ने दक्षिणी इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से बाहर निकालने का आज निर्णय लिया।

भारत में बह रहा है परिवर्तन का `साइक्‍लोन`: नरेंद्र मोदी

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 19:03

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार ने शुक्रवार को कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पूरे देश में इस समय परिवर्तन का साइक्‍लोन (चक्रवाती तूफान) बह रहा है और हर जगह यह तेज गति से बह रहा है।

ओडिशा में चक्रवात,बाढ़ से 36 मरे,1,523 करोड़ की मांगी मदद

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 23:51

फैलिन चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ की दोहरी आपदा से जूझ रही ओडिशा सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 1,523 करोड़ रूपये तुरंत जारी करने की मांग की।

ओडिशा में 647 गांव अभी भी जलमग्न

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:25

ओडिशा के पांच उत्तरी जिलों में फैलिन चक्रवात और मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति में बुधवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन 647 गांवों के लोग अभी तक पानी से घिरे हैं और इस दोहरी त्रासदी से अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है।

फैलिन के चलते झारखंड में पांच लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 15:30

झारखंड के विभिन्न इलाकों में फैलिन के चलते पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश और अंधड़ से बोकारो, हजारीबाग, गुमला, गिरिडीह और साहिबगंज समेत अनेक क्षेत्रों में एक छोटी बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 12:06

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बीते 72 घंटों से रुक-रुककर हो रही बरिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे पड़े हैं।

फैलिन की वजह से बिहार में 14 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 22:32

फैलिन चक्रवात के कारण बिहार में पिछले दो दिनों के दौरान चार लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी।

ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, बिजली क्षेत्र में 900 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 22:28

ओडिशा में मंगलवार बाढ की स्थिति गंभीर बनी रही और फैलिन तूफान के बाद हुई बारिश के कारण कई नदियां अभी भी उफान पर हैं जबकि 75 हजार लोग बालेश्वर और जाजपुर जिलों में बाढ से घिर गये हैं।

फैलिन पर PM ने दुख जताया, हर परिवार को 2 लाख की सहायता राशि

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 19:40

चक्रवात फैलिन से बड़े पैमाने पर हुई तबाही से व्यथित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसमें मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 2 लाख और गंभीर रूप से घायल को 50000 रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

फैलिन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ गंजाम, 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 14:23

‘फैलिन’ चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए ओड़िशा के तटीय जिले गंजाम में अनुमानित तौर पर कम से कम 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में लाखों लोगों की आजीविका छीन गई और 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त हुए।

तूफान `फैलिन` का असर: ओडिशा में बाढ़ में फंसे 2.5 लाख लोग, बिहार में भारी बारिश

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 12:59

चक्रवात फैलिन का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश में तबाही मचाने के बाद यह तूफान झारखंड और बिहार में अपना रौद्र रुप दिखा रहा है।

चक्रवात के बाद बाढ़ की चपेट में आया ओडिशा

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:53

चक्रवात फैलिन के कारण हो रही भारी बारिश से ओडिशा के पांच जिलों की मुख्य नदियों में बाढ़ आ गयी है। इन दोनों प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा ढाई लाख लोग बालेश्वर जिले में प्रभावित हुए हैं।

चक्रवाती तूफान से निपटने का श्रेय कांग्रेस ने लिया

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 17:31

कांग्रेस चक्रवाती तूफान फैलिन से प्रभावी तरीके से निपटने का श्रेय खुद लेती दिखी और उसने कहा कि देश को ‘आपदा प्रतिरोधी’ बनाने के लिए उसके शासनकाल में कई कदम उठाए गए जो कि मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी और ओड़िशा तथा आंध्र प्रदेश में दस लाख से अधिक ‘रिकार्ड’ लोगों को निकाले जाने से स्पष्ट है ।न

चक्रवात से ओडिशा में आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:54

चक्रवात फैलिन से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई जबकि इससे मरने वालों की तादाद 25 हो गई। अ

मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:06

चक्रवात फैलिन के चलते एक मालवाहक जहाज पश्चिम बंगाल के अपतटीय क्षेत्र में संभवत: डूब गया है, लेकिन इसके चालक दल के 18 सदस्यों को आज बचा लिया गया । इस दल में चीन के 17 और इंडोनेशिया का एक सदस्य शामिल है।

तूफान फैलिन झारखंड पहुंचा, आज पहुंच सकता है यूपी

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:50

चक्रवाती तूफान फैलिन झारखंड पहुंच गया है और सोमवार को उसके उत्‍तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसर, तूफान के चलते रविवार को झारखंड में कई जगहों पर बारिश हुई।

चक्रवात फैलिन: भारी बारिश और आई बाढ़ से लोग विस्थापित होने को मजबूर

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:58

चक्रवात फैलिन से ओडिशा में भले ही भारी तबाही नहीं हुई हो लेकिन इसके प्रभाव से हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

अगले 48 घंटे में भारी बारिश हो सकती है: एनडीएमए

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:21

चक्रवाती तूफान फैलिन के छत्तीसगढ़, ओड़िशा की सीमा के नजदीक पहुंचने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। यह जानकारी आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी।

फैलिन प्रभावितों के लिए त्वरित राहत एवं पुनर्वास हो: राष्‍ट्रपति

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:18

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में चक्रवात फैलिन के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अपने अदम्य साहस के कारण पीड़ित जल्दी ही इस हादसे की तकलीफों से बाहर आ जाएंगे।

फैलिन के पूर्वानुमान पर विदेशी एजेंसियां गलत साबित हुईं

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 20:04

भारतीय मौसम विभाग की बात सही साबित हुई जिसमें उसने कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के विपरीत कहा था कि फैलिन ‘महाचक्रवात’ नहीं होगा। उसने कहा कि उसका मूल्यांकन कमोबेश सटीक साबित हुआ।

फैलिन: क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचों की बहाली का काम शुरू

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 18:59

चक्रवाती तूफान फैलिन का प्रकोप कम होने के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में टेलीफोन लाइनों, बिजली की लाइनों को बहाल करने और क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए रविवार को प्रयास शुरू हो गये।

फैलिन : चक्रवात के बाद ओडिशा में मरने वालों की संख्या 21 हुई

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 22:33

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए गंजम जिले से रविवार को आठ और शव बरामद किए गए जिससे इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले की संख्या 17 तक पहुंच गयी है।

कमजोर पड़ा ‘फैलिन’, 90 लाख लोग हुए प्रभावित, 23 की मौत

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 23:03

भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन के कारण लाखों मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिससे करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 2400 करोड़ रुपये की धान की फसल बर्बाद हो गई। पिछले 14 वर्षों में आए देश के सबसे भीषण तूफान में ओड़िशा और आंध्रप्रदेश व्यापक जनहानि से बच गए।

लार्ड स्वराज पॉल ने चक्रवात से निपटने के तरीके की सराहना की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 17:06

लार्ड स्वराज पॉल ने फैलिन चक्रवात से निपटने में जबरदस्त सूझबूझ दिखाने के लिए भारतीय अधिकारियों की रविवार को सराहना की और प्रभावित लोगों के राहत व पुनर्वास के लिए 25 लाख रुपये का योगदान करने की घोषणा की।

फैलिन चक्रवात के पीड़ितों के लिए बॉलीवुड सितारों ने की प्रार्थना

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:34

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने ‘फैलिन’ चक्रवात के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए ट्विटर पर अपनी अपनी टिप्पणियां डालीं। कल रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्से फैलिन चक्रवात से प्रभावित हुए।

फैलिन को लेकर विश्व बैंक के प्रमुख ने चिंता जाहिर की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 11:22

विश्व बैंक के प्रमुख ने चक्रवात फैलिन और लोगों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की पूर्ण वाषिर्क बैठक के खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं इन खबरों को लेकर चिंतित हूं कि पूर्वी भारत में फैलिन चक्रवात आया है।

तूफान की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं: NDRF

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 09:45

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने आज कहा कि ओडिशा के तट पर आए चक्रवात ‘फैलिन’ की वजह से अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

तूफान प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद करेगी सरकार, कांग्रेसः सोनिया गांधी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 09:32

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार रात कहा कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश समेत सभी चक्रवात फैलिन की चपेट में आने वाले राज्यों को सरकार और उनकी पार्टी हरसंभव मदद करेगी।

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल पहुंचेगा यूपी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 16:06

महातूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज बिहार और झारखंड पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

चक्रवात ‘फैलिन’ ओडिसा, उत्तरी आंध्र तट पर पहुंचा, 5 की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 23:44

1999 के खतरनाक महाचक्रवात के बाद अब तक का दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शनिवार रात ओडिशा के तट पर आ पहुंचा, जिसकी वजह से राज्य और निकटवर्ती उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

प्रधानमंत्री ने फैलिन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 22:21

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विदेश दौरे से आने के तुरंत बाद हालात की समीक्षा करने के उपरांत चक्रवात ‘फैलिन’ के लिए अलर्ट पर रखे गए राज्यों को हरसंभव सहायता दिए जाने का शनिवार को निर्देश दिया।

ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात फैलिन, पहले 6 घंटे होंगे भारी

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 21:51

ओडिशा की तट की तरफ बढ़ने वाला चक्रवात फैलिन शनिवार रात सवा नौ बजे की करीब गोपालपुर के तट से टकराया। इस चक्रवात की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। समुद्र की लहरें तीन से साढ़े तीन मीटर ऊपर उठने की आशंका जताई जा रही है।

ओडिशा में तैनात थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवान

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 20:54

ओडिशा के गोपालपुर में शनिवार शाम चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ की दस्तक के मद्देनजर थलसेना, वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान राज्य के प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होने को कमर कस चुके हैं।

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:50

ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फैलिन गोपालपुर तट से 30 किलोमीटर दूर है और यह तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक रात आठ-नौ बजे के बीच यह चक्रवात तट से टकराएगा।

चक्रवात फैलिन के मद्देनजर जारी हेल्पलाइन नंबर

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 22:29

चक्रवात फैलिन के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

ओडिशा तट से केवल 40 किलोमीटर दूर चक्रवात फैलिन, 3 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 18:47

मौसम विभाग ने बताया कि बेहद भीषण चक्रवात फैलिन ओडिशा से नजदीक आ गया है तथा यह गोपालपुर से करीब 150 किमी दक्षिणपूर्व और पारादीप से करीब 260 किमी दक्षिणपूर्व में केन्द्रित है।

कुछ ही देर में भारत के तट पर पहुंचेगा तूफान `फैलिन`, भारी तबाही की आशंका

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 16:41

चक्रवाती महातूफान `फैलिन` भारत में आज महातबाही मचा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान आज शाम करीब छह बजे तक भारतीय समुद्री तट पर दस्तक देगा।

चक्रवात फैलिन के ओड़िशा पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू, किसी भी हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के 1,600 से ज्यादा जवान तैनात

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 23:37

चक्रवात फैलिन के ओड़िशा पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू हो गई और भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि वह शनिवार यानी 12 अक्टूबर को शाम छह बजे तक पहुंचेगा ।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा के नजदीक पहुंचा ‘सुपर स्टार्म’, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए हजारों लोग

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 18:45

चक्रवात ‘फैलिन’ शनिवार की शाम ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंचने से पहले 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ विराट चक्रवात (सुपर साइक्लोन) में तब्दील हो रहा है। साइक्लोन से निपटने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकारें व्यापक कदम उठा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में तूफान ‘फैलिन’ से निपटने की तैयारी

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 14:24

आंध्र प्रदेश सरकार चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी कर रही है जिससे राज्य के तटवर्ती जिलों में नुकसान होने की आशंका है।

चक्रवात ‘फैलिन’ हुआ और तीव्र, कल शाम तक आंध्र और ओडिशा को करेगा पार

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 13:14

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शुक्रवार को और अधिक तीव्र हो गया और यह कल कम से कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंच सकता है।

तीव्र हुआ साइक्‍लोन फैलिन, तेजी से बढ़ रहा है ओडिशा की ओर

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 10:38

बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्‍लोन तूफान और गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को `फैलिन` तेजी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक यह तूफान कीलगपट्टनम और पारादीप में होगा। तूफान की वजह से आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

ओडिशा में `साइक्लोन फेलीन` की चेतावनी जारी

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 11:27

ओडिशा में गुरुवार को चक्रवाती तूफान `फेलीन` की चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मध्यपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।

भारी दबाव का क्षेत्र ‘फैलिन’ चक्रवात में तब्दील हुआ

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 22:46

ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के उपर भारी दबाव वाला क्षेत्र ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ उत्तरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करने के बाद ‘फैलिन’ चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

ओडिशा में चक्रवात की आशंका, 14 जिलों में चेतावनी जारी

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 11:47

ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के चलते चक्रवात उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए राज्य के 14 जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

तूफान ‘महासेन’ आज दोपहर बांग्लादेश पहुंच सकता है

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 09:56

बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ के संबंध में चेतावनी जारी किए जाने के बाद से तटीय इलाकों को खाली कराने का सिलसिला जारी है।

बांग्लादेश में ‘महासेन’ का खतरा, खाली कराया तटीय इलाका

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 00:19

बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ के संबंध में चेतावनी जारी किए जाने के बाद से तटीय इलाकों को खाली कराने का सिलसिला जारी है।

पूर्व की ओर बढ़ रहा है चक्रवातीय तूफान ‘महासेन’

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:58

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य भाग में उठा चक्रवातीय तूफान ‘महासेन’ पूर्व की ओर बढ़ रहा है और वह कोलकाता से 730 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम तक पहुंच गया है।

तूफान ‘महासेन’ से बचने को बांग्लादेश में तैयारी तेज

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 00:26

बांग्लादेश ने आज चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ की आशंका के मद्देनजर बड़े पैमाने पर तैयारियां करने का आदेश दिया है।

आंध्रप्रदेश में चक्रवाती तूफान में 8 की मौत

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 23:12

बंगाल की खाड़ी में ‘महासेन’ चक्रवात के कारण आंध्रप्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में आठ लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।

चक्रवात महासेन बढ़ेगा बांग्लादेश की ओर

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 12:31

बंगाल की खाड़ी के उपर उठा चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ धीरे धीरे उत्तर पश्चिम की ओर जाकर सोमवार सुबह चेन्नई से 700 किमी दक्षिण पूर्व में ठहर गया जिससे शहर के कई भागों में तेज बारिश हुई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

चेन्नई तट से 800 किमी दूर चक्रवाती महासेन

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 23:07

चेन्नई स्थित मौसम कार्यालय को उपग्रह से प्राप्त बादलों की नवीनतम तस्वीरें यह दर्शाती हैं कि चक्रवाती तूफान महासेन चेन्नई तट से करीब 850 किलोमीटर दक्षिणपूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव, तूफान का खतरा

Last Updated: Sunday, November 18, 2012, 15:51

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक गहरा दबाव पश्चिम की ओर बढ रहा है। ओडिशा में पारादीप से करीब 520 किलोमीटर दूरी पर बना यह दबाव चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

नीलम चक्रवात ने ली 44 लोगों की जान

Last Updated: Sunday, November 11, 2012, 08:39

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आज यहां कहा कि राज्य में नीलम चक्रवात के कारण 44 लोगों की मौत हो गई और फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है।

लापता सभी पांच नाविकों के शव बरामद

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 00:09

चक्रवात नीलम से कुछ घंटे पहले तेज हवाओं के कारण शहर के तट पर फंसे एक तेल टैंकर के लापता हुए सभी पांच नाविकों के शव बरामद हो गए हैं।

तमिलनाडु के तट से टकराया चक्रवात 'नीलम', दो की मौत

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 00:03

चक्रवाती तूफान नीलम लम्बे समय तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर ठहरने के बाद बुधवार शाम मामल्लपुरम एवं कलपक्कम के मध्य तमिलनाडु के तट से टकरा गया। तमिलनाडु में चक्रवात के प्रभाव से बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

सैंडी से 20 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 20:53

भीषण च्रकवाती तूफान से मची तबाही के कारण 20 अरब डालर से अधिक के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

अंतरिक्ष से दिख रहा है सैंडी का कहर: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 16:39

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि अंतरिक्ष से चक्रवाती तूफान सैंडी का पूरा परिदृश्य भीषण नजर आ रहा है। सुनीता अंतरिक्ष में कल फिर से चहलकदमी की तैयारी कर रही हैं।

चक्रवात के प्रभाव से आंध्रप्रदेश में तेज बारिश

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 14:32

आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में और तमिलनाडु के समीपवर्ती जिलों में नीलम चक्रवात के प्रभाव की वजह से तेज बारिश हुई और आंधी आई।

महाबलिपुरम पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘नीलम’

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 18:16

चक्रवात ‘नीलम’ जबर्दस्त चक्रवाती तूफान के रूप में मजबूत हो गया है। इससे उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।

सैंडी ने ली 17 की जान, ओबामा बोले 'बड़ी त्रासदी'

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 22:59

अमेरिका में चक्रवाती तूफान सैंडी के कारण दक्षिणी न्यूजर्सी और पूर्वी तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और काफी तेज हवाओं ने कहर बरपा दिया जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। तूफान से लाखों लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं तथा दो दिनों से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज भी बंद है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे ‘बड़ी त्रासदी’ करार दिया।

आंध्र और तमिलनाडु में चक्रवात की आशंका

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 12:36

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चक्रवात आने की आशंका जताई गई है। चेन्नई में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है।

सैंडी की आशंका से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज निलंबित

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 13:29

चक्रवाती तूफान सैंडी के अमेरिका के पूर्वी समुद्री तट की ओर बढ़ने की आशंका जताए जाने के बाद न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज और नास्डैक में शेयर कारोबार आज दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया।

बांग्लादेश में भीषण तूफान, 19 की मौत

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 00:08

बांग्लादेश के दक्षिणी तटीय द्वीपों और जिलों में आज तड़के चक्रवातीय तूफान में कम से कम 19 लोगों की मृत्यु हो गई और 1500 मछुआरों के लापता होने का अनुमान है।

लुसियाना में इसाक चक्रवात ने कहर बरपाया

Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 00:24

अमेरिका के लुसियाना राज्य में इसाक चक्रवात का कहर टूटा जिसके कारण तेज हवाएं चलीं, मूसलाधार बारिश हुई और बेहद महंगी बाढ़ सुरक्षा प्रणाली के पहले परीक्षण का समय आ गया।

चक्रवाती तूफान आइजैक से हैती में मृतकों की संख्या बढ़ी

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 00:13

हैती की सरकार का कहना है कि चक्रवातीय तूफान आइजैक से संबंधित हादसों में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है।

चीन में चक्रवात से भीषण तबाही, 18 मरे

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 16:08

चीन के क्वांगचों प्रांत में आए भीषण चक्रवात से पिछले 10 दिनों में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समुद्री तूफान पर आज से होगा मंथन

Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 04:02

भारतीय समुद्री क्षेत्र में कटिबंधीय चक्रवाती तूफान एवं जलवायु परिवर्तन पर दूसरा तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है।

चक्रवात से अब तक 47 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, January 1, 2012, 15:15

चक्रवात प्रभावित तमिलनाडु के कुड्डालूर जिले और पुडुचेरी के कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जोर पकड़ चुका है। अधिकतर बड़ी सड़कों के साफ होने से यातायात सामान्य तौर पर बहाल हो गया है। चक्रवात से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।

तमिलनाडु की ओर बढ़ा ठाणे चक्रवाती तूफान

Last Updated: Thursday, December 29, 2011, 06:22

तमिलनाडु ने ‘ठाणे’ चक्रवाती तूफान की संभावित दस्तक के लिए शुक्रवार को खुद को तैयार किया। तूफान के शुक्रवार को अहले सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्से में पहुंचने की संभावना है जिसके कारण तेज गति से हवाएं चलने और जोरदार बारिश होने की आशंका है।