दिल्ली के मुख्यमंत्री - Latest News on दिल्ली के मुख्यमंत्री | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

`केजरीवाल के शपथग्रहण के समय तैनात थीं सुरक्षा बलों की 18 कंपनी`

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 12:16

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के तहत दिल्ली पुलिस के 580 पुलिस अधिकारियों एवं कांस्टेबलों के अलावा बाहरी सुरक्षा बलों की 18 कंपनी तैनात की गई थीं।

अब दिखेगा केजरीवाल सीजन-2?

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 15:28

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल और एएपी के लोग इस इस्तीफे को राजनीतिक शहादत बता रहे हैं। समर्थकों का तर्क है कि जनलोकपाल के लिए केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी त्यागने में भी एक पल नहीं लगाया।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच सांठगांठ, अंबानी को बचाने के लिए एक हुई दोनों पार्टियां: केजरीवाल

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 00:33

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर दिल्‍ली विधानसभा को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच मिलीभगत का अब खुलासा हो गया है। कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत की वजह से विधानसभा नहीं चल पाई।

दिल्ली विस का विशेष सत्र आज से, जनलोकपाल बिल आज पेश नहीं होगा

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 12:06

आप सरकार आज जनलोकपाल बिल को विधानसभा में पेश नहीं करेगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने अब यह फैसला किया है कि वह 15 फरवरी को स्वराज बिल और 16 फरवरी को जनलोकपाल बिल पर बहस करेगी।

गैस कीमत मामला: एसीबी ने दर्ज किया केस; मोइली, अंबानी और देवड़ा के नाम शामिल

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 20:26

दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गैस की कीमत के मुद्दे पर रिलायंस के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। एसीबी ने केजी बेसिन से निकलने वाली गैस के मामले में इस केस को दर्ज किया है।

बिजली उपभोक्ताओं को केजरीवाल का तोहफा, बकाया बिल पर 50 फीसदी की माफी

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 15:47

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों को बिजली के बकाया बिल में 50 फीसदी की राहत दी है। इस राहत के तहत उपभोक्ताओं को कोई पेनाल्टी भी नहीं लगेगी।

मजबूत जांच दल बनाने की तैयारी में केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 19:49

दिल्ली में भ्रष्टाचार के कई बड़े मामले भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को सौंपे जा रहे हैं और दिल्ली सरकार ने आज कहा कि वह कथित अनियमितताओं के मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए ईमानदार अधिकारियों का मजबूत जांच दल बनाने की दिशा में काम कर रही है।

जनलोकपाल विधेयक मामले में उपराज्‍यपाल ने केंद्र की राय मांगी

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 23:51

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को केंद्र से इस बारे में संवैधानिक स्थिति स्पष्ट करने को कहा कि क्या दिल्ली की आप सरकार पूर्व अनुमति के बिना जन लोकपाल विधेयक पेश कर सकती है। उधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कायम रहते हुए अपने इस्तीफे की धमकी दी है।

गृह मंत्रालय के सामने नहीं झुकेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 20:57

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार वित्त मंत्रालय के ‘असंवैधानिक’ आदेश के सामने नहीं झुकेगी, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई विधेयक पेश करने से पहले केन्द्र से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

भागने का रास्ता तलाश रहे केजरीवाल: बीजेपी

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 19:38

राज्य विधानसभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं करने की सूरत में इस्तीफे की धमकी देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल भागने का रास्ता तलाश रहे हैं क्योंकि सरकार उनसे चल नहीं पा रही है।

मैं अपदस्थ होने की कोशिश नहीं कर रहा, यह धारण गलत: केजरीवाल

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 19:23

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार रोधी विधेयक पर कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी तकरार बढ़ने के बीच कहा है कि वह अपदस्थ होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

इस्तीफे की केजरीवाल की धमकी ‘धूर्त’ नीति : कांग्रेस

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 00:11

जनलोकपाल विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की धमकी को कांग्रेस ने जिम्मेदारी से भागने के लिए ‘धूर्त’ नीति करार दिया और कहा कि प्रस्तावित विधेयक का वह समर्थन करेगी बशर्ते नियत प्रक्रियाओं का पालन किया जाए।

जन लोकपाल बिल पास नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा : केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 23:43

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जन लोकपाल विधेयक पास कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अगर यह विधेयक पास नहीं हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे।

कभी नहीं सोचा था, राजनीति में आउंगा: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 11:53

आज वह खुद को ‘राजनीतिक क्रांतिकारी’ कहते हैं लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कभी नहीं सोचा था कि वह राजनीति में आएंगे, पार्टी बनाएंगे और चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं राजनीति में आउंगा।’

अन्ना से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 00:34

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार रात अन्ना हजारे से मुलाकात की। कुछ घंटे पहले ही गांधीवादी नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि कुछ लोग बंगला नहीं लेने का वादा करते हैं लेकिन बंगला ले लेते हैं।

अगर बिजली कटी तो दिल्‍ली से भगा देंगे: केजरीवाल

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 15:37

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को बिजली कंपनियों पर जमकर बरसे। केजरीवाल ने आज बुराड़ी में हुए ऑटो वालों की महासभा में बिजली कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इन्होंने दिल्ली को बिजली नहीं दी तो इन्हें दिल्ली से भगा दिया जाएगा।

मानहानि केस: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दिया नोटिस

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 13:37

सर्वोच्च न्यायालय ने मानहानि की एक याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में, केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में आए दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।

दिल्‍ली : मुश्किल में केजरीवाल सरकार, बिन्‍नी के साथ एजकुट हो सकते हैं 5 विधायक

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 10:53

दिल्ली में एक महीने पहले बनी अरविंद केजरीवाल सरकार पर अब खतरा मंडराता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक विनोद बिन्नी, जेडीयू के विधायक शोएब इकबाल और निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन ने आप सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कानूनी नोटिसों की बाढ़

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 08:27

भाजपा नेता अनंत कुमार और कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने आम आदमी पार्टी के नेता को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है। सिब्बल और गडकरी पहले ही केजरीवाल को नोटिस भेज चुके हैं।

अपने रास्ते से भटक गए हैं केजरीवाल: रामदेव

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 18:49

बगैर किसी सबूत के नेताओं को भ्रष्ट करार देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि व्यवस्था की सफाई के लिए निकले आप के नेता अपना रास्ता भटक गए हैं।

केजरीवाल का नया पता : सी/2- 23 तिलक लेन, नई दिल्ली

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 23:35

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गाजियाबाद के कौशांबी से नई दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं। केजरीवाल का नया पता है, फ्लैट नंबर- सी/11- 23 तिलक लेन, नई दिल्ली।

केजरीवाल ने ली एनडीएमसी सदस्यता की शपथ

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 18:25

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सदस्य की शपथ दिलायी गयी। गुरुवार को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नगर निकाय के लिए उनकी सदस्यता अधिसूचित की थी।

खाप पंचायतों को बैन करने की कोई जरूरत नहीं: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 10:14

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब खाप पंचायतों को लेकर नरम रुख दिखाया है। तुगलकी फरमान देनी वाली खाप पंचायतों को प्रतिबंध करने की मांग पर केजरीवाल ने कहा कि गांवों की अवैध खाप पंचायतों को बैन करने की कोई जरूरत नहीं है।

1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच करेगी एसआईटी : दिल्ली सरकार

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 23:40

दिल्ली सरकार ने आज फैसला किया कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से करायी जाएगी।

दिल्ली : जनलोकपाल विधेयक को आज मिल सकती है मंजूरी

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 09:41

जन लोकपाल विधेयक को मंगलवार को दिल्ली मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है क्योंकि उसके मसौदे को मुख्य सचिव की अगुवाई वाली समिति ने करीब करीब अंतिम रूप दे दिया है।

गृह मंत्री शिंदे और केजरीवाल फिर आए आमने-सामने

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 15:32

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो के चीफ की नियुक्ति को लेकर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आमने सामने आ गए हैं।

केजरीवाल और शिंदे के बीच टकराव के फिर बन रहे आसार

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 11:23

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर से टकराव के आसार बनने लगे हैं। एक अग्रणी अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख के तौर पर प्रवीर रंजन की नियुक्ति को क्लियरेंस देने के फैसले से पीछे हट गए हैं।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 00:50

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से रेल भवन के बाहर दिए गए धरने के संदर्भ में दो और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायत

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 14:04

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ यूगांडा की एक महिला ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।

सोमनाथ भारती विवाद: केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:44

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और समझा जाता है कि विधि मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर पैदा हुए विवाद पर दोनों के बीच चर्चा हुई। भारती दक्षिण दिल्ली में आधी रात के समय हमलावरों के एक समूह की कथित अगुवाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं।

आम आदमी पार्टी का धरना: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया केस

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 12:50

दिल्ली पुलिस ने यहां रेल भवन के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रेल भवन उच्च सुरक्षा वाले इलाके में आता है और यहां निषेधाज्ञा लागू थी।

जंगलों में जो माओवादी करते हैं, दिल्ली की सड़कों पर केजरीवाल कर रहे हैं: भाजपा

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 16:54

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनका संविधान में विश्वास नहीं है और जंगलों में जो माओवादी करते हैं, वैसा वह दिल्ली की सड़कों पर कर रहे हैं। उसने आप और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि मोदी भय से ग्रसित कांग्रेस केजरीवाल को सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

दो पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद धरना से हटे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 23:58

सोमवार से धरना पर बैठे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल के द्वारा आंशिक तौर पर मांगे मान लेने के बाद अपना धरना आज (मंगलवार को) समाप्त करने का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने पहाड़गंज के पीसीआर इंचार्ज और मालवीयनगर के एसएचओ को छुट्टी पर भेजा।

केजरीवाल ने समझौते से किया इनकार, धरना स्‍थल बदलने की अपील को भी ठुकराया

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 13:53

अपने रुख से पीछे नहीं हटने का संकेत देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गतिरोध टालने के लिए केंद्र से समझौते से इनकार किया और आगाह किया कि राजपथ को लाखों समर्थकों से भर दिया जाएगा जो गणतंत्र दिवस समारोह में अवरोध उत्पन्न कर सकता है।

केजरीवाल पद की गरिमा को बनाए रखें: दिग्विजय सिंह

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 12:47

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखना चाहिए और धरने के बजाए विधानसभा के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए।

बारिश से बचने के लिए कार में पहुंचे केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 12:33

खुले आसमान के नीचे विरोध प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुबह में बारिश होने की वजह से मंत्रिमंडल सहयोगी मनीष सिसौदिया के साथ नीले रंग की अपनी छोटी कार में शरण लेनी पड़ी।

LIVE: शिंदे पर बरसे केजरीवाल, बोले-दिल्‍ली में जब महिलाएं असुरक्षित हैं तो गृह मंत्री चैन से कैसे सो सकते हैं

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 13:24

कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठे केजरीवाल ने मंगलवार को अपने तेवर और कड़े करते हुए राजपथ पर जनसैलाब उमड़ने की चेतावनी दी और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ जमकर हमला बोला। गौर हो कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन होता है।

केजरीवाल 10 दिन तक प्रदर्शन के लिए तैयार

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:53

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 दिनों तक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

रेल भवन के सामने सहयोगियों समेत धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली पुलिस पर किया प्रहार

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:23

दिल्‍ली पुलिस ने गृह मंत्री कार्यालय के बाहर धरना देने जा रहे मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार सुबह रेलभवन के पास रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल अपने सहयोगियों समेत रेलभवन के पास ही धरने पर बैठ गए।

जांच पूरी होने तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं : शिंदे

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:03

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आने तक केजरीवाल को धैर्य रखना चाहिए।

दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन आज रहेंगे बंद

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 09:41

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर मेट्रो के चार स्टेशनों -पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स को सोमवार सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक बंद रखा जाएगा। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने दी।

गृह मंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे केजरीवाल, मेट्रो यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 09:37

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के कार्यालय के बाहर धरना देंगे और कर्तव्य में कथित शिथिलता के आरोपी दिल्ली पुलिस के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

भटकल की रिहाई को केजरीवाल के अपहरण की साजिश रच रहा आईएम : सूत्र

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 18:52

आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन पिछले साल 27 अगस्त को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किये गए अपने अहम सदस्य यासीन भटकल की रिहाई के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगवा करने की साजिश रच रहा है।

दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को दिया सुझाव

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 15:44

कांग्रेस महासचिव एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुझाव दिया है कि वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से कुछ सीखें और जनता से हर दिन दो घंटे मिला करें।

दिल्‍ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो मंत्रियों की उपराज्‍यपाल नजीब जंग से शिकायत की

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 14:34

दिल्‍ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो मंत्रियों सोमनाथ भारती और राखी बिड़ला के व्‍यवहार को लेकर शुक्रवार को उपराज्‍यपाल नजीब जंग को एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में मंत्रियों के हस्‍तक्षेप भरे व्‍यवहार की शिकायत की गई है।

उपराज्यपाल से मिलकर दिल्ली पुलिस की शिकायत करेंगे केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 10:05

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलकर दिल्‍ली पुलिस की कार्यशैली का मुद्दा उठाएंगे और इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर रहा हूं जहां दिल्ली पुलिस के आयुक्त भी आ रहे हैं। मैं उन्हें कड़े शब्दों में बताने जा रहा हूं कि दिल्ली के नागरिक मूकदर्शक बने नहीं रहेंगे।

अब हर हफ्ते इलाके का दौरा करेंगे अरविंद केजरीवाल, सुनेंगे जनता की शिकायतें

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 11:16

साप्ताहिक रूप से जन सुनवाई आयोजित करने की योजना को त्यागते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इसके बजाय वह हर शनिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा कर दिल्लीवासियों से उनकी समस्याओं को जानेंगे।

टेंडर और जल माफिया के निशाने पर अरविंद केजरीवाल, आईबी ने जारी किया अलर्ट

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 11:13

आम आदमी को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के वादे के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए `आप` के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी और टेंडर माफिया के निशाने पर हैं।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्‍तर प्रदेश में मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 12:21

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा नहीं लेने के रुख के बावजूद गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें सोमवार से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला कर लिया है। यानी आज से केजरीवाल के लिए उत्‍तर प्रदेश में खास सुरक्षा घेरा मौजूदा रहेगा।

केजरीवाल को आज से यूपी पुलिस की जेड श्रेणी सुरक्षा

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 00:32

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा नहीं लेने के रूख के बावजूद गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें सोमवार से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला कर लिया है।

अराजकता को बढ़ावा दे रही आम आदमी पार्टी : भाजपा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 21:38

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार के अफरातफरी भरे माहौल में समाप्त होने के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कुशासन का संकेत है और पार्टी अराजकता को बढ़ावा दे रही है।

रैली से पहले अमेठी में ‘आम आदमी पार्टी’ के विरोध में पोस्टर

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 15:21

देश की राजनीति में बदलाव का पहलू दिखाने वाली ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में कल आयोजित होने वाली ‘जनविश्वास रैली’ से एक दिन पहले क्षेत्र में (AAP) संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा उनके सहयोगी मनीष सिसौदिया के खिलाफ होर्डिग लगाये गये हैं, नतीजतन (AAP) ने जिला प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।

अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से फिर किया इनकार

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 14:21

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फिर से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। आप के एक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने (केजरीवाल) किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। उनका रुख साफ है।

दिल्‍ली : मुख्यमंत्री कार्यालय को हर दिन मिल रही हैं 3000 से अधिक शिकायतें

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 09:03

आप सरकार द्वारा भ्रष्टाचार से निबटने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन पर पहले दिन करीब 4500 काल आने के बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें हर दिन औसतन करीब तीन हजार लिखित शिकायतें मिल रही हैं।

आम आदमी पार्टी के कार्यालय में हमले के बाद अरविंद केजरीवाल को मिल सकती है जेड श्रेणी सुरक्षा

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 11:47

आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित मुख्यालय पर बुधवार को हुए हमले के बाद जहां मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उपद्रवी तत्वों के मकसद पर सवाल उठाया, वहीं अब उनकी सुरक्षा को लेकर मंथन शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्तर प्रदेश में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल सकती है।

AAP सरकार में दूरदर्शिता की कमी लेकिन मंशा अच्छी: केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 10:30

दिल्ली विधानसभा का सात दिनों का सत्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आश्वासन के साथ खत्म हुआ कि उनकी सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गौर करेगी और ‘‘उनकी सरकार में दूरदर्शिता की कमी हो सकती है’’ लेकिन इसकी मंशा शुद्ध है।

पानी पर पैदा हुए विवाद पर चर्चा के लिए हुड्डा से मिलेंगे केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 10:27

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह मूनक नहर के मुद्दे पर चर्चा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करेंगे।

वीआईपी कल्चर पर लोगों को ‘भ्रमित’ कर रही AAP : कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 10:08

वीआईपी संस्कृति पर लोगों को ‘‘भ्रमित’’ करने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि दूरदर्शिता बयान और वास्तविकता में अंतर है।

अरविंद केजरीवाल कश्मीर में जनमत संग्रह के खिलाफ

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 16:02

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सेना की तैनाती बरकरार रखने के मसले पर जनमत संग्रह कराने का सवाल ही नहीं पैदा होता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की भावनाओं का हरहाल में सम्मान किया जाना चाहिए।

कांग्रेस और बीजेपी के कुछ लोग कुछ भी करवा सकते हैं: केजरीवाल

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 14:20

दिल्ली सरकार में मंत्री राखी बिड़ला की कार पर रविवार शाम मंगोलपुरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों की ओर से किए गए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया जताई।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 13:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और इस पर कार्रवाई के लिए समय देने की मांग की। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "अभी केवल आठ दिन हुए हैं, मुझे कुछ समय दीजिए। हम किसी भी भ्रष्ट को नहीं बख्शेंगे।"

जनशिकायत प्रणाली एक सप्ताह में शुरू होगा : केजरीवाल

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 23:43

दिल्ली सरकार ने आज एक सप्ताह के भीतर एक जनशिकायत प्रणाली शुरू करने का ऐलान किया जिसके तहत मंत्री लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

छह दिन का CM देख सकता है PM का सपना : शकील

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 22:10

आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा किये जाने पर कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि छह दिन मुख्यमंत्री रहने वाले के लिए भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने पर कोई रोक नहीं है।

सरकारी सुविधाओं को स्वीकार करें केजरीवाल : खुर्शीद

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 18:26

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को उनके प्रोटोकाल के हिसाब से मिलने वाली सुविधाएं स्वीकार कर लेनी चाहिए।

चुनावी वादों को पूरा करने पर ध्यान लगाएं केजरीवाल: उमर

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:15

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि केजरीवाल पांच शयनकक्ष वाले डुप्लेक्स सरकारी फ्लैट लेने से उपजे विवाद के ‘‘गुबार’’ में उलझने के बजाए अपने चुनावी वादों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें।

डुप्लेक्स फ्लैट को केजरीवाल ने कहा-ना, मांगा छोटा मकान

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 19:20

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवल अब सरकारी घर में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, सरकार द्वारा दिए गए दोनों डुप्लेक्स फ्लैटों में नहीं रहेंगे।

पांच बेडरूम वाले डुप्लेक्स में रहेंगे सीएम केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 23:52

मध्य दिल्ली में पांच शयनकक्ष वाले सरकारी डुप्लेक्स फ्लैट में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपनी पार्टी के ‘आम आदमी’ के दावों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

मोदी पर पीएम के बयान से आम आदमी पार्टी सहमत

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 23:13

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा यह महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि देश भ्रष्टाचार और महंगाई से तंग आ चुका है। आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के इस बयान से भी सहमति जताई कि नरेंद्र मोदी का पीएम बनना देश के लिए विनाशकारी होगा।

सरकारी कर्मचारियों ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 14:31

सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर काम करने वाले शिक्षकों ने स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशाम्बी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

केजरीवाल का ‘स्वराज’

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 13:18

विश्वासमत की कसौटी पर खरे उतरने के बाद अरविन्द केजरीवाल और उनकी टीम भले ही सुकून की सांस ले रही हो लेकिन उनके लिए असली इम्तिहान की घड़ी अब शुरू हुई है। देश की राजनीति में जिस बदलाव की लड़ाई केजरीवाल साहब लड़ने निकले हैं, उसमें अब विधानसभा के भीतर की मर्यादाएं भी हैं और राजनीति के वही पुराने दांव पेंच भी।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला नया घर, दस कमरों के सरकारी फ्लैट में रहेंगे

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 14:14

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का पता अब जल्द बदलने जा रहा है। केजरीवाल अब गाजियाबाद के कौशांबी से दिल्ली के लुटियंस जोन में आकर आम आदमी की तकलीफ को सुनेंगे और उनकी शिकायतों व तकलीफों को दूर करेंगे।

ये जीत सच्चाई और ईमानदारी की जीत है : केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 00:13

विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये जीत दिल्ली की जनता की जीत है, सच्चाई और ईमानदारी की जीत है। ये आम आदमी की जीत है।

मानकर चल रहे हैं हमारे पास सिर्फ 48 घंटे हैं : केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 17:41

दिल्लीवासियों को मुफ्त पानी का तोहफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब दिल्लीवासियों को बिजली का तोहफा देने की तैयारी में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को तीन बिजली कंपनियों के ऑडिट के दिए आदेश दिए हैं। इससे संबंधित आज शाम सचिवालय में कैबिनेट की बैठक भी होगी।

केजरीवाल गठबंधन चलाने को मनमोहन से सीख लें: शिंदे

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 09:06

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गठबंधन सरकार चलाने के तरीके पर सलाह देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीख लें। शिंदे ने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार चलाना ‘मुश्किल काम’ है और इसके कर्णधारों को कुछ भी कहने से पहले ठीक से सोचना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से मांगी एक हफ्ते की मोहलत

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 22:49

पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को झूठे आश्वासन नहीं देना चाहते और उन्होंने उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के मकसद से एक प्रणाली का गठन करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा।

मैं आपको झूठा दिलासा नहीं देना चाहता, समस्याओं के समाधान के लिए 10 दिन का समय दें: CM केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 13:56

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रणाली का गठन करने के लिए आज 10 दिन का समय मांगा।

केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, पहले ही दिन 9 अफसरों पर गिराई गाज

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 16:11

दिल्ली की कांग्रेस मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री बनने वाले आम आदमी पार्टी ने संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शपथ लेने के तुरंत बाद ही काम काज संभालते हुए नौ अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने पहले दिन 6 घंटे काम किया।

...जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बन गए गायक

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:54

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान कुछ देर के लिए गायक नजर आए। केजरीवाल ने 1959 में रिलीज हुई फिल्म ‘पैगाम’ के एक गाने की दो पंक्तियां रामलीला मैदान में आए लोगों को गाकर सुनायीं। गाने के शुरुआती बोल थे, ‘‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा...’’।

केजरीवाल को 2 जनवरी को करना होगा विश्वास मत हासिल

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:38

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को दिल्ली विधानसभा में 2 जनवरी को विश्वास मत हासिल करना होगा।

केजरीवाल बने दिल्ली के CM, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:30

दिल्ली और आने वाले दिनों में शायद कहीं और की भी राजनीति में नयी इबारत लिखते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और सत्ता के अहंकार से रहित एक नए अंदाज वाले प्रशासन का वादा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

गडकरी का केजरीवाल पर गंभीर आरोप, कांग्रेस-`AAP` में हुआ डील, केजरीवाल ने कहा, आरोप बिल्कुल गलत है

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:14

रील नहीं रियल नायक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आम आदमी पार्टी पर गंभार आरोप लगाए हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में आने से रोकने के लिए एक प्रतिष्ठित उद्योगपति ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सौदा कराया। हालांकि इन आरोपों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया।

दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ सहित कई अफसरों का तबादला

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:54

दिल्ली में कामकाज संभालने के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने वित्त सचिव, उर्जा सचिव एवं दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर तैनात अधिकारियों का तबादला कर दिया।

अरविंद केजरीवाल के सचिव बनाए गए राजेंद्र कुमार

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:34

राजेंद्र कुमार को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सचिव नियुक्त किया गया। वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार उच्च शिक्षा सचिव थे और वह बिजली एवं परिवहन समेत कई विभागों का कामकाज संभाल चुके हैं।

बिजली और पानी पर फैसला अगले सप्ताह : केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:31

दिल्ली की नयी सरकार प्रत्येक परिवार को 700 लीटर मुफ्त पानी देने और बिजली की दरों में कटौती करने के अपने वायदे पर अगले सप्ताह निर्णय करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ आज बैठक के बाद यह बात कही।

केजरीवाल ने बांटे विभाग, बिजली, वित्त अपने पास रखे

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:27

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने मंत्रिमंडल के छह सहयोगियों में विभागों का बंटवारा कर दिया और गृह, वित्त, बिजली और गुप्तचर जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे।

कांग्रेस, भाजपा और वाम दलों ने केजरीवाल को दी बधाई

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 22:40

कांग्रेस, भाजपा और वाम दलों ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नयी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे उसे पूरा करेगी।

बिना लालबत्ती के चलेंगे दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 19:39

वीआईपी संस्कृति खत्म करने का अपना वादा पूरा करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने आज निर्णय किया कि उसके मंत्री और अधिकारी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया गया।

उद्योग मंडलों को उम्मीद, केजरीवाल से सहयोग मिलेगा

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 18:31

उद्योग जगत ने आज विश्वास जताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार उद्योगों की हितैषी होगी।

6 मंत्रियों के साथ केजरीवाल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 16:15

दिल्ली की राजनीति में नये युग का सूत्रपात करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य के मुख्यमंत्री पद के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सत्ता में अहंकार नहीं आने देने का भी विश्वास जताया।

सीएम केजरीवाल ने किया भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 16:01

शासन की राजनीति में नए युग की शुरूआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वायदा किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा सहित सभी दलों से उनकी सरकार को समर्थन देने की अपील की।

कोई रिश्वत मांगे तो हमें फोन करो: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 15:54

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानीवासियों को रिश्वत नहीं देने और नहीं लेने की शपथ दिलाते हुए आज कहा कि अगर कोई अधिकारी या बाबू घूस मांगे तो उसे मना नहीं करें और सरकार की मदद से उसे पकड़वाएं।

दिल्ली के डेढ़ करोड़ लोगों ने मिलकर बनाई सरकार: केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 14:07

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस तरह से उनका साथ दिया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

केजरीवाल के लिए कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 10:37

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मेट्रो के जरिए राजधानी के रामलीला मैदान जाने के आप नेता अरविन्द केजरीवाल के फैसले के मद्देनजर कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शपथ ग्रहण के बाद CM केजरीवाल समेत छह मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पीएम मनमोहन सिंह ने दी बधाई

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 17:10

फिल्मी नायक नहीं रियल नायक (अरविंद केजरीवाल) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में फिल्मी हीरो की तरह प्रवेश किया और जनता का नायक बन बैठा।

कांग्रेस की स्‍थापना दिवस के दिन शपथ ग्रहण करेंगे केजरीवाल

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 14:19

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल के शपथग्रहण की तारीख एक विचित्र संयोग से उस तारीख को पड़ रही है जिस दिन कांग्रेस का 128वां स्थापना दिवस है। केजरीवाल 28 दिसंबर को शपथ लेंगे और यही कांग्रेस के स्थापना दिवस की भी तारीख है।