रूसी - Latest News on रूसी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शारापोवा बोली, `यह सचमुच शानदार है`

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 15:24

रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने रोलां गैरो की लाल बजरी पर अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब हासिल किया जिसे जीतने के बाद उनके पास इस खुशी को बयां करने के लिये शब्द नहीं थे।

रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 11:39

रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने आज यहां अपना दूसरा फ्रेंच ओपन और पांचवां करियर ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया। उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे लंबे फाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप पर 6-4, 6-7 (5-7), 6-4 से जीत दर्ज की।

नेशनलिस्ट मोदी

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 21:05

इस बात को ज्‍यादा दिन नहीं बीते हैं जब रशियन संसद ड्युमा में दिए पुतिन के भाषण ने खलबली मचाई थी। अब एक बार फिर वही चर्चा नरेंद्र मोदी के हिंदी में बातचीत के फैसले के बाद हो रही है। नरेंद्र मोदी इसी साल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर होंगे जहां वो युनाइटेड नेशंस की बैठक में हिस्सा लेंगे।

`रूस भारत के हित के खिलाफ कुछ नहीं करेगा`

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 17:47

रूस ने अपनी नीति में किसी तरह के बदलाव से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ एमआई-35 रक्षा हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए बातचीत कर रहा है, लेकिन उसने यह कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचता हो।

रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत की आशंका

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 09:32

रूस के पश्चिमोत्तर इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत की आशंका है। उनमें से सिर्फ दो लोग बच सके हैं।

TISCO के पूर्व प्रमुख रूसी मोदी का निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 22:50

टाटा आयरन स्टील कंपनी (टिस्को) के पूर्व अध्यक्ष रूसी मोदी का शनिवार रात यहां निधन हो गया। निकटवर्ती सू़त्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उद्योगपति रूसी मोदी के निधन पर आज शोक प्रकट किया और कहा कि उनकी उद्यमी क्षमताओं ने टाटा स्टील को शेष भारतीय उद्योग के लिए मानदंड बना दिया।

कान में अनोखे अंदाज में दिखेंगे श्वार्जेनेगर, स्टॉलोन

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 12:45

हॉलीवुड के एक्शन सितारे आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर, स्ली स्टॉलोन, ब्रूस विलिस कान फिल्म समारोह में अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर ये सभी सितारे सोवियत संघ के जमाने के टैंक में सवार होकर आएंगे।

रूसी जेट विमान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 08:50

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटे में कई बार यूक्रेन के हवाईक्षेत्र में प्रवेश किया।

रूसी एजेंटों ने कराया कीव नरसंहार : यूक्रेन

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:08

क्रीमिया के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की आज एथेंस में बैठक होने जा रही है जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों के समर्थन वाले यूक्रेन के शासकों ने आरोप लगाया है कि फरवरी में खूनखराबे के लिए रूसी एजेंट और यूक्रेनी अपदस्थ राष्ट्रपति जिम्मेदार हैं।

यूक्रेन की सीमा से अपने बलों को वापस बुलाए रूस: केरी

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 09:05

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से कहा है कि रूस को यूक्रेन की सीमा से सैन्य बलों को वापस बुला लेना चाहिए ताकि मॉस्को के क्रीमिया पर कब्जा करने से पैदा हुआ तनाव कम हो सके।

रूसी सैनिकों के साथ सेक्स नहीं करेंगी यूक्रेनी महिलाएं

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 21:12

रूस की ओर से क्रीमिया पर कब्जा करने की तमाम प्रयासों के बीच यूक्रेन बौखला उठा है। साथ ही महिलाओं में इसके प्रति काफी रोष है। रूस के कब्जे से नाराज यूक्रेनी महिलाओं के एक ग्रुप से रूस के खिलाफ एक अनोखा अभियान छेड़ दिया है।

ब्रिक्स देश जी-20 सम्मलेन में पुतिन के भाग लेने पर रोक के खिलाफ

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 23:57

भारत, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने क्रीमिया मुद्दे को लेकर इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले समूह-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाग लेने पर किसी प्रकार के प्रतिबंध का आज विरोध किया।

यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में रूसी सैनिक मौजूद: नाटो

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 08:59

नाटो के शीर्ष कमांडर जनरल फिलिप ब्रीडलोव ने कहा कि यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में रूसी सैनिक मौजूद हैं और मास्को समर्थित अलगाववादी क्षेत्र ट्रांसडनिस्टर में संभावित घुसपैठ के प्रति सचेत किया।

रूसी और यूक्रेनी हस्तियों पर यूरोपीय संघ ने लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 10:56

यूरोपीय संघ ने रूस एवं यूक्रेन की 12 और हस्तियों पर संपत्ति संबंधी तथा यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। मास्को द्वारा क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने के बाद यूरोपीय खेमे के निशाने पर आए इन लोगों की संख्या अब बढ़कर 33 हो गई है।

यूक्रेन संकट: ऑस्ट्रेलिया ने रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 13:53

क्रीमिया को रूस में मिलाने के लिए मददगार की भूमिका निभाने वाले एक दर्जन रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।

पुतिन ने क्रीमिया की स्वतंत्रता को दी मान्यता

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 09:08

शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक ‘स्वतंत्र और संप्रभु देश’ के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।

नडाल और शारापोवा इंडियन वेल्स से बाहर

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 12:12

अलेक्सांद्र दोलगोपोलोव ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल को 6-3, 3-6, 7-6 से हराकर इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया। रोजर फेडरर और एंडी र्मे को भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये काफी जूझना पड़ा जबकि महिला वर्ग में रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा और अन्ना इवानोविच हारकर बाहर हो गई।

उग्रवादियों ने चार यूक्रेनी कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 11:16

क्रीमिया और उसके आसपास दो अलग अलग घटनाओं में रूस समर्थक उग्रवादियों ने कथित तौर पर चार यूक्रेनी कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया। घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी एक पत्रकार और एक कार्यकर्ता के परिजन ने बताया कि उग्रवादी कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले गए जिसके बाद से वे लापता हैं।

यूक्रेन में करीब 20,000 रूसी सैनिक मौजूद : पेंटागन

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 13:02

पेंटागन ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन में पिछले सप्ताह रूस से अतिरिक्त बल भेजे जाने के बाद वहां अभी करीब 20,000 रूसी सैनिक तैनात हैं।

ओबामा ने पुतिन से कहा, रूस की कार्रवाई से यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 12:00

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रूस की कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन है और सुझाव दिया कि एक कूटनीतिक हल है जिससे रूस और यूक्रेन दोनों के हितों की रक्षा होगी और शीत युद्ध के बाद पूर्व-पश्चिम के बीच उत्पन्न अब तक का सबसे बड़ा गतिरोध समाप्त होगा।

यूक्रेन संकट: क्रीमिया की संसद का रूस में शामिल होने का फैसला

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 23:16

यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। इस फैसले पर जनादेश हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने के आसार हैं।

सर्जेई लैवरोव ने की यूक्रेनी समकक्ष की अनदेखी, लेकिन वार्ता जारी

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 11:03

रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लैवरोव ने यूक्रेनी समकक्ष से मिलने के लिए पश्चिमी देशों की ओर से डाले जा रहे दबाव का विरोध किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि आगामी दिनों में अमेरिका और अन्य देशों के साथ बातचीत जारी रहेगी।

रूसी युद्धपोत ने बॉस्फोरस से काले सागर की ओर किया कूच : रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 09:16

तुर्की मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि दो रूसी युद्धपोत तुर्की के बॉस्फोरस जलडमरू (स्ट्रेट) को पार करते हुए काले सागर की ओर बढ़ रहे हैं।

सुरक्षा परिषद ने की यूक्रेन पर चर्चा, रूस ने कार्रवाई को ‘उचित’ बताया

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 17:11

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि यूक्रेन के अपदस्थ राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने अपने देश में कानून एवं व्यवस्था पुन: स्थापित करने और यूक्रेनी लोगों की रक्षा के लिए उससे रूसी सेना का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था।

यूक्रेन ने UNSC से रूसी अतिक्रमण रोकने को कहा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 11:57

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी अतिक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपातकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया और मॉस्को पर विश्व संस्था के चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन में रूसी हस्तक्षेप पर ओबामा ने दी चेतावनी

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 10:01

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के भीतर रूसी सेना के कथित हस्तक्षेप पर गहरी चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी हस्तक्षेप की ‘कीमत चुकानी’ पड़ेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कीमत क्या होगी।

‘विमर्श’ के लिए रूस ने कीव से अपना राजदूत बुलाया

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 12:56

कीव में हो रहे विरोध का नेतृत्व कर रहे रूसी समर्थक नेता विक्तोर यनुकोविच की विदाई और उसकी जगह विपक्ष से अमेरिका समर्थक नेतृत्व को बैठाए जाने के बाद रूस ने यूक्रेन के अपने राजदूत को ‘विमर्श’ के लिए वापस मास्को बुलाया है।

रूस में पुतिन विरोधी नया ओलंपिक वीडियो पोस्ट

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 15:37

रूसी बागी समूह पूसी रायट ने आज ओलंपिक मेजबान सोच्चि के मध्य में फिल्माया गया नया वीडियो पोस्ट किया जिसमें शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी और रूस के माहौल को लेकर राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की निंदा की गई है।

एशियाई खेलों का हिस्सा बनी रूसी मार्शल आर्ट सांबो

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 17:51

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने रूसी मार्शल आर्ट सांबो को मान्यता प्रदान कर दी है और अब यह एशियाई खेलों का हिस्सा बन गया है।

कलाश्निकोव को था एके-47 के आविष्कार पर अफसोस

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 23:10

महान बंदूक डिजाइनर और एके-47 राइफल के आविष्कारक मिखाइल कलाश्निकोव ने मृत्यु से करीब छह महीने पहले मास्को और पूरे रूस के पेट्रियार्क किरिल प्रथम को एक पश्चाताप पत्र लिखा था।

अंटार्कटिका में अब चीनी जहाज के फंसने की आशंका

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 17:42

हेलीकॉप्टर के जरिए अंटार्कटिका में फंसे एक रूसी जहाज से 52 लोगों को सुरक्षित तौर पर निकाले जाने पर ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने शुक्रवार को राहत की सांस ली। इसके साथ ही, वहां पर भारी बर्फ के बीच एक चीनी बचाव जहाज के फंसने से चिंता बढ गयी है।

नाटो देशों की सीमा पर रूस ने तैनात की मिसाइलें

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 13:26

रूस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसने नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) देशों की सीमा पर सामरिक इस्कंदर-एम मिसाइलें तैनात की हैं।

`पोलोनियम से नहीं हुई यासिर अराफात की मौत`

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 09:23

यासिर अराफात की कब्र खोद कर उनके अवशेषों का परीक्षण करने वाले स्विस और रूसी विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2004 में फिलस्तीनी नेता की मौत रेडियोसक्रिय पोलोनियम से नहीं हुई थी। स्थानीय सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एसएसटीएल ने ‘3जी प्लस’ दूरसंचार नेटवर्क किया शुरू

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 13:37

रूसी कंपनी सिस्तेमा के नियंत्रण वाली सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज :एसएसटीएल: ने अपने सभी सर्कल में ‘3जी प्लस’ नेटवर्क का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की बुधवार को घोषणा की। इस नेटवर्क का उपयोग उच्च गति वाले डाटा सर्विस के लिए किया जाता है।

पुतिन ने मनमोहन सिंह को दिए विशेष उपहार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 10:25

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ तस्वीरें और सिक्के उपहार में देकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आश्चर्यचकित कर दिया जो कि 100 वर्ष से अधिक समय पहले के द्विपक्षीय संबंधों के प्रतीक हैं।

पुतिन से आज मिलेंगे मनमोहन, कुडनकुलम पर समझौते की संभावना नहीं

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:47

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, आज की बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नए परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है।

लीबिया में रूसी दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 10:01

एक रूसी महिला द्वारा एक लीबियाई सैन्य अधिकारी की हत्या किए जाने की रिपोटरे के बाद दर्जनों आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने त्रिपोली में रूसी दूतावास पर हमला करने की कोशिश की।

दमिश्क में रूसी दूतावास पर मोर्टार गिरा, तीन घायल

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 09:54

सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित रूसी दूतावास परिसर में गिरे एक मोर्टार से तीन लोग घायल हो गए। उधर, रूस ने आरोप लगाया है कि सीरिया के रासायनिक हथियारों को लेकर कड़े संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के मामले में मॉस्को को अमेरिका ब्लैकमेल कर रहा है।

यूएन प्रस्ताव की योजना के खिलाफ रूस और सीरिया एकजुट

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 00:08

रूस और सीरिया दमिश्क में कथित रासायनिक हमले की प्रतिक्रिया स्वरूप लाए जा रहे पश्चिमी देशों के संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव की योजना को नाकाम करने के लिए एकजुट हो गए हैं।

सीरिया पर सैन्य हमला टालना चाहते हैं रूसी सांसद

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 13:08

रूसी संसद के निचले सदन ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सीरिया को संभावित सैन्य हमले से बचाने की अपील की है और साथ ही यह चेतावनी दी है कि इस तरह का कदम इलाके में स्थिरता को खतरे में डाल देगा।

रूसी एथलीट अर्दायेवा पर दो साल का प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 21:02

पूर्व यूरोपीय इंडोर शॉटपुट पदक विजेता रूस की अन्ना अर्दायेवा पर प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन का आरोप साबित होने के बाद दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रूसी संसद के साथ काम कर सकते हैं स्नोडेन

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 21:24

रूस में एक वर्ष की अस्थायी शरण हासिल करने वाले अमेरिकी खुफिया कांट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन को एक विशेषज्ञ के तौर पर काम करने के लिए रूसी संसद आमंत्रित कर सकती है।

`स्नोवडेन वेनेजुएला में शरण लेने को राजी`

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 09:15

अमेरिकी भेदिया एडवर्ड स्नोवडेन वेनेजुएला में राजनीतिक शरण लेने पर राजी हो गए हैं। एक रूसी सांसद ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डेंगू, मलेरिया का जल्दी पता लगाएगी नया सॉफ्टवेयर

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 22:25

एक समान लक्षणों वाले डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के बारे में पता लगाना अब काफी आसान हो जाएगा। भारतीय डॉक्टरों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है जो कम समय में बीमारी की सही पहचान करता है।

बैकानूर से प्रक्षेपण के बाद ही रूसी रॉकेट में विस्फोट

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 14:24

कजाखस्तान स्थित बैकानूर कास्मोड्राम से प्रक्षेपित होने के बाद रूस के मानवरहित प्रोटॉन-एम रॉकेट में विस्फोट हो गया। इसका सीधा प्रसारण सरकारी टेलीविजन पर किया जा रहा था।

रूस में हत्या के आरोप में मेयर गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, June 2, 2013, 18:24

रूस की जांच समिति के प्रवक्ता व्लादिमीर मार्किन ने कहा है कि दागेस्तान गणराज्य की राजधानी मखचकला के मेयर, अमीरोव हत्या की साजिश रचने के आरोपी हैं।

रूस-अमेरिका संबंध पर जासूस विवाद का असर नहीं : रूसी सीनेटर

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 18:00

रूस ने कहा कि मास्को में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के कथित एजेंट की गिरफ्तारी से अमेरिका के साथ उसके संबंधों पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

आईसीसी से जुड़ने में असफल हो सकता है रूसी अंतरिक्ष विमान

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 17:43

रूस के मानवरहित अंतरिक्ष यान का नेविगेशन एंटीना ठीक प्रकार से नहीं लग पाने के कारण यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईससी) से जुड़ने में समस्या आ सकती है।

रूसी राष्ट्रपति का फर्जी लाइसेंस जर्मनी में जब्त

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 13:59

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम और फोटो वाला एक फर्जी लातवियाई ड्राइविंग लाइसेंस जर्मनी में जब्त किया गया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने नग्न हुईं युवतियां

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 11:18

जर्मनी के दौरे पर हनोवर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब कुछ महिलाएं न्यूड होकर उनसे सामने आ गई और जोर-जोर से अश्लील नारे लगाने लगीं।

मथुरा के गोवर्धन में रूसी दंपति से लूटपाट

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 12:48

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा कर रहे रूसी दंपति को दो युवकों ने लूट लिया। लुटेरे उनसे बैग छीन ले गए जिसमें सात हजार की नकदी और वीजा आदि जरूरी कागजात थे।

तीन अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन रवाना

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 11:20

दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री रूस के एक रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गए हैं। यह अब तक की सबसे तेज गति वाली यात्रा है ।

26000 हीरों के साथ व्यक्ति हिरासत में

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 10:01

मास्को के शेरेमेटयेवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को एक रूसी नागरिक को 26000 हीरों के साथ गिरफ्तार किया। सभी हीरे का वजन 166 ग्राम (630 कैरेट) है।

सीरिया से 25 रूसी नागरिक सुरक्षित निकाले

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 11:55

सीरिया स्थित रूसी दूतावास ने अलेप्पो शहर से 25 रूसी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अलेप्पो में सरकार के सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है।

भारत को नवंबर में INS विक्रमादित्य देगा रूस

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 19:43

रूस बहुप्रतीक्षित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को नवंबर में भारत के सुपुर्द करेगा। इस पोत को सुपुर्दगी में पहले से ही बहुत विलंब हो चुका है।

जामनगर में रबड़ कारखाने का निर्माण शुरू

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 16:17

रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा उसकी रूसी सहयोगी सिबूर ने जामनगर, गुजरात में रबड़ कारखाने का निर्माण शुरू कर दिया है। इस कारखाने में 45 करोड़ डालर का निवेश किया जाएगा।

रूसी अरबपति ब्लादिमीर पोतानिन ने दान की आधी संपत्ति

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 20:50

रूसी अरबपति ब्लादिमीर पोतानिन अपनी आधी संपत्ति दान करने के बाद अब वारेन बफेट और बिल गेट्स जैसे उन धनाढ्य व्यक्तियों में शामिल हो गए जिसने अपनी संपत्ति को दान किया है।

रूस में धमाके के साथ गिरा उल्का पिंड, 500 लोग जख्मी

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 19:02

रूस के यूराल पर्वतमाला पर शुक्रवार सुबह एक उल्का पिंड गिरने से करीब 500 लोग घायल हो गए। तेज रोशनी और धमाके के साथ धरती से टकराने वाले इस उल्का के टुकड़े चेलियाबिंस्क इलाके में गिरे हैं।

रूसी भारोत्तोलक का ओलम्पिक पदक छिना

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 14:53

प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की पुष्टि होने के बाद रूस के भारोत्तोलक ओलेग पेरेपेतचेनोव का 2004 के एथेंस ओलम्पिक में जीता गया 77 किलोग्राम भार वर्ग का कांस्य पदक छीन लिया गया है।

रूसी विमान ने सीमा लांघी, जापान का विरोध

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 21:52

रूस के दो सू-27 लड़ाकू विमान गुरुवार को जापान के होक्काइदो द्वीप पर देश की वायुसीमा में घुस आए जिससे जापान सरकार को रूस के सामने विरोध दर्ज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अंतरिक्ष में पैदा सब्जियों को रूसी वैज्ञानिकों की स्वीकृति

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 12:33

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में उगी सब्जियों को खाने से भोजन विषाक्तता का खतरा नहीं है। रूसी वैज्ञानिकों ने इन सब्जियों को अपनी स्वीकृति भी दे दी है।

शारापोवा को हराकर ली ना फाइनल में

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 12:53

चीन की टेनिस स्टार ली ना ने विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में स्थान बना लिया है।

‘चंद्रयान द्वितीय होगा भारत-रूसी अभियान’

Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 09:53

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रयोगशाला के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान को रूसी भागीदारी के साथ अंजाम दिया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ विलंब हो गया है।

सीरिया से रूसियों को निकालेंगे 2 विमान

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 14:18

रूस के आपात मंत्रालय ने सीरिया में फंसे रूसियों को स्वदेश लाने के लिए दो विमान भेजने का फैसला किया है। रूसी मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह फैसला मंगलवार को लिया गया।

रूसी नौसेना में शामिल होगी आधुनिक पनडुब्बी

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 12:18

रूसी नौसेना में रविवार को आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल से युक्त पनडुब्बी, यूरी दोगोरुकी को शामिल किया जा रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए एल्डरफार्मा का रूसी कंपनी से गठजोड़

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 16:27

दवा कंपनी एल्डर फार्मास्युटिकल्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए रूस की कंपनी होल्डिंग फार्माइको के साथ करार किया है।

रूसी नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 12:45

सीरियाई विपक्ष ने रूसी नागरिकों पर हमलों की घोषणा से इनकार किया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक विपक्ष ने कहा है कि उसने राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के समर्थन के लिए किसी भी रूसी नागरिक को सीरियाई क्रांति में निशाना बनाने की घोषणा नहीं की है।

पुतिन ने खराब सेहत की अफवाहों को किया खारिज

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 09:23

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर परेशानी होने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में लगाई जा रही इन अटकलों से उनके राजनीतिक विरोधियों को फायदा हो रहा है।

रूस और भारत करेंगे संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 16:21

भारतीय नौसेना के साथ आगामी दो दिसंबर से ‘इंदरा’ कूट नाम वाले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए रूस के दो जंगी जहाज आज मुंबई में प्रवेश करेंगे।

अराफात का शव निकालने पहुंचे रूसी विशेषज्ञ

Last Updated: Monday, November 26, 2012, 16:23

फिलीस्तीन के दिवंगत नेता यासर अराफात का शव उनकी कब्र से निकालने के लिए रूस के विशेषज्ञ पश्चिमी तट पहुंच गए हैं। उनका शव कब्र से इसलिए निकाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मौत की असली वजह क्या है?

रूसी वायुसेना को मिला नया सुखोई

Last Updated: Friday, November 23, 2012, 10:30

विमान निर्माता कम्पनी इर्कुट ने रूसी वायुसेना को दो नए सुखोई एसयू-30 एसएम लड़ाकू विमान उपलब्ध कराए हैं।

रूसी टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र के प्रस्ताव को हरी झंडी

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 20:23

रूस से लगभग 10 हजार टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र खरीदने के 1200 करोड रूपये के प्रस्ताव को आज सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने मंजूरी दे दी ।

`विदेशियों को गोद न दें रूसी बच्चे`

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 11:44

रूस में बाल अधिकार संस्था के प्रमुख पावेल अस्ताखोव ने अमेरिका सहित अन्य देशों के परिवारों को रूसी बच्चे गोद देने पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।

20 फीसदी रूसी महिलाएं पुतिन पर अब भी फिदा

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 00:06

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भले ही करीब 60 साल के हो गए हों लेकिन अब भी 20 फीसदी रूसी महिलाओं के लिए वह दिल की धड़कन के रूप में उभरे हैं और यदि शादी का मौका मिला तो वे लपक लेंगी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पाक यात्रा रद्द की

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 13:54

राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने इस्लामाबाद की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है जिससे पाकिस्तान , रूस , तजाकिस्तान तथा अफगानिस्तान की अगले माह होने वाली शिखर बैठक स्थगित हो सकती है ।

रोमनी चुनाव जीते तो रूस उनके साथ काम करेगा : पुतिन

Last Updated: Friday, September 7, 2012, 00:31

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन का कहना है कि हालांकि मिट रोमनी ने रूस को अमेरिका का ‘नंबर एक भूराजनीतिक दुश्मन’ कहा है , लेकिन फिर भी उनके राष्ट्रपति चुने जाने की स्थिति में रूस उनके साथ काम करेगा ।

`पुतिन खाने से पहले कराते हैं भोजन की जांच`

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 20:45

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमेशा भोजन करने से पहले पेशेवर लोगों द्वारा व्यंजन का परीक्षण कराते हैं क्योंकि उन्हें उन्माद की हद तक यह विश्वास है कि उन्हें भोजन में जहर दिया जा सकता है।

यूएन का सीरिया प्रस्ताव रूस को मंजूर नहीं

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 13:04

रूसी उप विदेश मंत्री गेनेडी गेटिलोव ने कहा है कि रूस को पश्चिमी देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया पर पेश किए गए प्रस्ताव पर आपत्ति है। रूसी सरकार को डर है कि इस प्रस्ताव का डेमेस्कस के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है।

रूसी संसद में ‘वेब सेंसरशिप’ बिल पास

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 09:28

रूसी संसद ने इंटरनेट सेंसरशिप से जुड़े एक विवादास्पद बिल के पक्ष में मतदान कर दिया है। इस बिल के बारे में कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह उन वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर सकता है, जो सरकार को अवांछित लगती हैं।

बाढ़ से सामने आया रूसी नेताओं का ओवर कॉन्फिडेंस

Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 14:15

रूस के दक्षिणी हिस्से में आई भयावह बाढ़ से न सिर्फ भारी जानमाल का नुकसान हुआ है, बल्कि इस आपदा ने यहां के नेताओं के गहरे अविश्वास को भी सामने ला दिया है।

रूसी महिला से यौन शोषण, मेडिकल टेस्ट से इनकार

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 18:30

एक रूसी महिला नागरिक ने उत्तरी दिल्ली के एक इलाके में पांच अज्ञात लोगों द्वारा उसके यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

रूसी अंतरिक्ष यान 193 दिनों बाद लौटा

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 14:19

रूस के तीन यात्रियों के दल वाला अंतरिक्ष यान रविवार को धरती पर लौट आया। यान ने 193 दिनों बाद वापसी की है।

गृह युद्ध के कगार पर खड़ा है सीरिया: पुतिन

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 22:21

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि सीरिया गृह युद्ध के कगार पर खड़ा हो सकता है लेकिन उन्होंने वहां हो रहे खून-खराबे को रोकने के लिए सेना के हस्तक्षेप के प्रति विरोध जताया। बर्लिन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि आप बलपूर्वक कुछ नहीं कर सकते हैं।

रूसी विमान दुर्घटना स्थल से 12 शव मिले

Last Updated: Friday, May 11, 2012, 14:20

इंडोनेशिया में एक ज्वालामुखी के पास जिस जगह रूस निर्मित दो इंजन वाला सुपरजेट 100 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था वहां से कम से कम 12 शव आज बरामद किए गए।

जी-8 में शामिल नहीं होंगे पुतिन

Last Updated: Thursday, May 10, 2012, 04:53

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा को फोन पर सूचित किया है कि वह कैम्प डेविड में आयोजित जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। व्हाइट हाउस से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।

रूसी विमान का मलबा मिला, सभी यात्री मरे

Last Updated: Thursday, May 10, 2012, 04:23

इंडोनेशिया में बुधवार को हुए रूसी सुखोई विमान को मलबा मिला है और इसमें सवार सभी लोग मारे गए हैं।

सुखोई सुपरजेट खरीदने को पाक इच्छुक

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 14:43

पाकिस्तान की कम्पनी एयर इंडस ने आठ सुखोई सुपरजेट 100 विमान खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। यह जानकारी रूसी विमान निर्माता ने बुधवार को दी।

रूस का जेट विमान लापता

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 14:32

रूस का एक यात्री विमान बुधवार को इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा क्षेत्र में लापता हो गया। विमान में क्रू मेंबर समेत 50 लोग सवार हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

पुतिन ने किया सैन्य शक्ति का निरीक्षण

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 14:05

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूस की सैन्य शक्ति के वार्षिक प्रदर्शन की अध्यक्षता की जब द्वितीय विश्वयुद्ध में देश की जीत की वर्षगांठ पर हजारों सैनिकों ने रेड स्क्वायर पर परेड किया।

टेनिस: सानिया-वेस्नीना फाइनल में हारीं

Last Updated: Sunday, March 18, 2012, 14:38

सानिया मिर्जा और उनकी रूसी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई हैं।

64 फीसदी मतों से विजयी हुए पुतिन

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 03:02

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने चार प्रतिद्वंद्वियों पर भारी बढत के साथ ही रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का तीसरी बार राष्ट्रपति चुना जाना तय हो गया है।

14वीं मंजिल से मां ने बेटे को फेंका

Last Updated: Saturday, March 3, 2012, 15:39

रूस में एक मां को अपने अबोध बेटे के रोने से नींद में खलल पड़ी तो बौखलाकर उसने उसे 14वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। चार माह के बच्चे की तत्काल मौत हो गई।

रूसी पनडुब्बी मार्च में पहुंचेगी भारत

Last Updated: Tuesday, February 28, 2012, 13:38

रूसी लड़ाकू पनडुब्बी के-152 नेरपा भारतीय नौसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल किए जाने से पूर्व अगले महीने भारतीय समुद्री तट पर पहुंचेगी।

पुतिन की हत्या की साजिश नाकाम

Last Updated: Monday, February 27, 2012, 09:45

रूस और यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों ने रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश का खुलासा कर उसे नाकाम कर दिया है।

हजारों साल पुराने ऊतक से उगाए पौधे

Last Updated: Tuesday, February 21, 2012, 12:48

रूसी जैवभौतिक विज्ञानियों के एक दल ने साइबेरिया क्षेत्र में लगभग 30,000 वर्षो से सुप्ता अवस्था में पड़े ऊतक से प्राचीन पौधे उगाने में सफलता हासिल की है।

पुतिन को मिला वोस्तोक झील का पानी

Last Updated: Friday, February 10, 2012, 15:29

रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ऐसे पहले शख्स बन गए हैं, जिन्हें लाखों साल पुरानी वोस्तोक झील के पानी का नमूना सौंपा गया है। उन्होंने रूसी वैज्ञानिकों के झील से जुड़े अनुसंधान की जमकर तारीफ की है।

2 करोड़ साल की झील से हटेगा रहस्य का पर्दा

Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 08:00

रूसी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने अंटार्कटिक की बर्फ के नीचे दबी दो करोड़ साल पुरानी एक झील में छेद करने में सफलता हासिल कर ली है। इससे झील के नीचे के रहस्य के बारे में पता चलेगा।

नक्सलियों से निपटेगा रूसी हेलीकॉप्टर!

Last Updated: Friday, February 3, 2012, 14:08

गृह मंत्रालय रूस से छह एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना बना रहा है ताकि नक्सल विरोधी अभियानों सहित आंतरिक सुरक्षा कार्यों में इनका उपयोग किया जा सके।

सीरिया मामले में हस्तक्षेप नहीं : रूस

Last Updated: Wednesday, February 1, 2012, 07:08

रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा कि मास्को सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद को इस्तीफा देने के लिए कहने का समर्थन नहीं करेगा।

गीता विवाद: रूसी अभियोजक जाएंगे अपर कोर्ट

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 14:01

रूस की साइबेरिया स्थित अदालत द्वारा हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ भगवद् गीता को 'चरमपंथी साहित्य' बताने एवं इसे प्रतिबंधित करने की याचिका खारिज करने के बाद सरकारी अभियोजक ऊपरी अदालत में अपील करने की योजना बना रहे हैं।