शीला दीक्षित - Latest News on शीला दीक्षित | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

5 सालों में 4 गुना बढ़ी संदीप दीक्षित की संपत्ति

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 11:41

कांग्रेस के निर्वतमान सांसद संदीप दीक्षित की संपत्ति पिछले पांच साल के बीच लगभग चार गुना बढ़ गयी है। 2009 के आम चुनाव में उनकी संपत्ति 1.8 करोड़ रूपये थी जबकि अब यह बढ़ कर 7.3 करोड़ रूपये हो गयी है।

शीला दीक्षित को बनाया गया केरल का राज्यपाल

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 00:31

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित हाल के विधानसभा चुनाव में पराजित होने के तीन महीने के अंदर केरल की राज्यपाल नियुक्त की गईं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज रात यहां बताया कि इस फैसले के बारे में शीला दीक्षित को बता दिया गया है। वह निखिल कुमार का स्थान लेंगी। कुमार दिल्ली पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।

शीला दीक्षित को अपना बचाव खुद करना होगा : कोर्ट

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 00:05

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के एक मामले में अपना बचाव खुद करना होगा।

आप ने बदले की भावना से की कार्रवाई : शीला दीक्षित

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 15:38

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर डेढ़ दशक तक रहने के बाद दो महीने पहले आम आदमी पार्टी की जीत के चलते सत्ता से बाहर हुईं शीला दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनके खिलाफ बदले की भावना से काम किया।

केजरीवाल को इस्तीफा देना ही था : दीक्षित

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 20:41

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में बहुमत गंवाने के बाद अरविंद केजरीवाल के पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था और काम करने के बजाए ‘काम की बात’ करने में यकीन रखने वाले आम आदमी पार्टी के नेता के लिए यह विकल्प का विषय नहीं था।

केजरीवाल का शीला पर वार, CWG घोटाले की जांच के दिए आदेश

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 12:14

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अनधिकृत कॉलोनियों का मामला: शीला दीक्षित की जांच के लिए केजरीवाल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 23:52

बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर महानगर में अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने में कथित अनियमितताओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दिग्विजय सिंह और मधुसूदन मिस्त्री बने राज्यसभा उम्मीदवार

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 22:56

कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए आज घोषित किये गये पांच उम्मीदवारों में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और मधुसूदन मिस्त्री शामिल हैं लेकिन इस बात को लेकर रहस्य अभी भी बना हुआ है कि क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जायेगा या नहीं।

कांग्रेस ने 7 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान किया, शीला पर फैसला बाकी

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 00:28

कांग्रेस ने 7 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए रविवार रात अपने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिसमें मोतीलाल वोरा, मुरली देवड़ा और रंजीव बिस्वाल भी शामिल हैं।

केजरीवाल ने शीला सरकार के फैसले को पलटा, मल्टी ब्रांड रिटेल में FDI को किया रद्द

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 20:41

आम आदमी पार्टी सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में बहु ब्रांड खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को दी गई मंजूरी आज वापस ले ली।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 13:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और इस पर कार्रवाई के लिए समय देने की मांग की। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "अभी केवल आठ दिन हुए हैं, मुझे कुछ समय दीजिए। हम किसी भी भ्रष्ट को नहीं बख्शेंगे।"

आप को बिना शर्त समर्थन नहीं: शीला दीक्षित

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 12:43

दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ने आप को बाहर से समर्थन दिया है।

शीला दीक्षित को अब शानदार वापसी की आस

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 00:21

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अपनी अपमानजनक हार से उबरने की कोशिश करते हुए निर्वतमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सोमवार को पूरी तरह जोशखरोश में नजर आईं और उन्होंने भाजपा एवं आम आदमी पार्टी पर ‘नामुमकिन वादे’ करने का आरोप लगाते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से ताजा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

भाजपा, कांग्रेस को ना समर्थन देंगे, ना उनसे समर्थन लेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 14:52

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी ने आज फिर कहा कि वह ना तो भाजपा या कांग्रेस से समर्थन लेगी ना ही उन्हें समर्थन देगी क्योंकि पार्टी का गठन उनके विकल्प के तौर पर किया गया है।

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अनिश्चितता बरकरार, नजरें राज्यपाल पर

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 22:51

दिल्ली राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता दिख रहा है। दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और आप कह रही हैं कि वो सरकार बनाने के लिए दावा पेश नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें जनादेश नहीं मिला है।

मुझसे कहीं ज्यादा बुद्धिमान हैं अरविंद केजरीवाल : शीला दीक्षित

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 21:16

दिल्ली में तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी हार के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया है। शीला ने सोमवार को कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें पार्टी से पूरा सहयोग नहीं मिला।

अब होगी ‘आप’ की अग्निपरीक्षा

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:57

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। चुनावी सर्वेक्षणों, मीडिया, राजनीति के जानकारों किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। ‘आप’ पार्टी को कुछ सीटें मिलने की बात तो जरूर कही जा रही थी लेकिन कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

'आम आदमी' ने रोका भाजपा का चौका

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 18:49

भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में बहुमत का जादुई आकंड़ा छूने में सफल नहीं हो सकी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक साल पहले बनी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चौका लगाने से रोक दिया। भाजपा बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से पीछे रह गई। हालांकि दिल्ली में 32 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल रूप में उभरने में सफल रही।

विधानसभा चुनाव: चार राज्यों में शिवराज सिंह चौहान सबसे धनी मुख्यमंत्री

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:49

6.27 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति के साथ ही मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान चार राज्यों में बनने जा रहे मुख्यमंत्रियों में सबसे धनी होंगे। चौहान का बतौर मुख्यमंत्री यह निरंतर तीसरा कार्यकाल है जबकि उनके पार्टी सहयोगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हषर्वर्धन उन चार राज्यों के संभावित प्रमुखों में सबसे कम संपत्ति वाले हैं जहां विधानसभा चुनाव नतीजे की आज घोषणा हुई।

हम सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 19:09

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए `आप` पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जिस दिन देश की जनता जग जाती है उस दिन बड़े-बड़े सिंहासन डोल जाते हैं।

हार पर बोलीं सोनिया-चुनाव नतीजे बेहद निराशाजनक, आत्ममंथन की जरूरत

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 18:53

विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि चुनाव नतीजों से उनकी पार्टी को बेहद निराशा हाथ लगी है। सोनिया ने कहा कि इस चुनावी हार पर कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। सोनिया ने जीत के लिए विपक्षी दलों को बधाई भी दी।

सवाल के जवाब में शीला बोलीं : ‘बेवकूफ हैं ना’

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:28

‘‘(हम) बेवकूफ हैं ना’’, ये टिप्पणी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी पार्टी इस शहर के लोगों का मूड भांपने में विफल रही, जहां उसने लगातार 15 साल शासन किया।

यह नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:50

दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ‘आप’ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवल ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है।

आप का मूल्यांकन करने में बेवकूफी हुई : शीला

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:33

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को विधानसभा चुनाव में अपनी हार और उनकी पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता का मूल्यांकन करने में नाकाम रहने की बात स्वीकारी। शीला ने कहा कि उनकी पार्टी ने आप का गलत मूल्यांकन करने की बेवकूफी की है।

अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25, 864 मतों से हराया

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:52

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी हार स्वीकार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है। शीला दीक्षित ने अपना इस्तीफा उप-राज्यपाल नजीम जंग को भेज दिया है।

एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं: शीला दीक्षित

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 23:42

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तमाम एक्जिट पोल में कांग्रेस की हालत पतली बताए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि वह न तो इस तरह के सर्वेक्षण में भरोसा करती हैं और न ही उनके सत्ता से जाने के पूर्वानुमानों को मानती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शीला दीक्षित ने डाला वोट

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 10:56

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन स्थित बूथ पर अपना वोट डाला।

दिल्ली बन गई है ‘बलात्कार की राजधानी’: नरेंद्र मोदी

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 08:22

मतदाताओं से शीला दीक्षित सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं की सुरक्षा एवं अन्य बड़ी चुनौतियों से निपटने में नाकाम होकर दिल्ली को ‘बलात्कार की राजधानी’ की छवि दे रही है ।

‘आप’ का दिल्ली में 38 से 50 सीटें जीतने का दावा

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 23:01

एक न्यूज पोर्टल द्वारा हाल ही में अपने कुछ नेताओं के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दावा किया कि 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में उसे 38 से 50 सीटें हासिल होंगी।

कांग्रेस ने दो हाथों से देश को लूटा, ‘आप’ झाडू से लूटने आई है: मोदी

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 20:30

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों से दिल्ली की जनता को आगाह करते हुए कहा कि पहली पार्टी ने दोनों हाथों से देश को लूटा तो दूसरी अब ‘झाड़ू’ लेकर लूट करने आई है।

गूगल हैंगआउट के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगी शीला

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 10:49

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पिछड़ने की संभावना वाले कई सर्वेक्षणों के सामने आने के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित गूगल प्लस हैंगआउट पर शनिवार को दिल्लीवासियों से रू-ब-रू होंगी।

दिल्‍ली चुनाव : केजरीवाल ने कांग्रेस, बीजेपी के साथ गठबंधन से किया इनकार

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 00:03

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत ट्वीट किया है कि लगता है कि शीला दीक्षित अपनी हार मान चुकी हैं।

शीला ने दिए संकेत, बहुमत नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी से परहेज नहीं

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 20:35

दिल्ली में कांग्रेस की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिलता है तो उसे आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से कोई परहेज नहीं है।

सोनिया ने की शीला की प्रशंसा, विपक्ष पर साधा निशाना

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 18:37

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निंदा करने वाले इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को भी नहीं छोड़ते तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

आम आदमी पार्टी का गुब्बारा फूटा: शीला दीक्षित

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 20:19

आम आदमी पार्टी पर ‘लोगों की भावनाओं को आहत’ करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि एक स्टिंग आपरेशन के चलते इस पार्टी का गुब्बारा फूट गया है। इस स्टिंग आपरेशन में इसके वरिष्ठ नेताओं को कथित तौर पर गैर कानूनी ढंग से धन लेते हुए दिखाया गया है।

महंगाई काबू करने में असफल रही दिल्ली सरकार: बीजेपी

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 00:41

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढोतरी को नियंत्रित करने में असफल रहने पर दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि उसकी नीतियां और कार्यक्रम समाज के गरीब तबके पर वित्तीय बोझ डाल रहे हैं।

अभी मत जाइए 10 मिनट राहुल को सुनकर जाइए: शीला

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 09:38

कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की रैली में रविवार को उस वक्‍त अजीब माहौल बन गया था जब लोग भाषण के बीच में ही उठकर जाने लगे थे।

शीला दीक्षित ने खाद्यान्न वेंडिंग मशीन का वादा किया

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 21:49

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को वादा किया कि कांग्रेस की सरकार अगर दिल्ली में फिर से बनती है तो मदर डेयरी की तर्ज पर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए सब्सिडी वाले खाद्यान्न वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे।

दिल्ली में राहुल ने प्रवासियों को लुभाया, भाजपा पर साधा निशाना

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 19:00

महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाहरी लोगों पर निशाना साधने के मुद्दे पर भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि इससे तनाव फैला है जबकि उनकी पार्टी जाति, धर्म या क्षेत्र देखे बिना सभी लोगों पर ध्यान देती है।

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले की न्यायिक जांच हो : हर्षवर्धन

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 20:35

डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर दिल्ली जल बोर्ड के निजीकरण और मीटरों की खरीद के नाम पर करोड़ों रूपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ेंगे केजरीवाल, नामांकन पत्र भरा

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 18:21

आगामी 4 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दायर किया।

दिल्ली विस चुनाव : शीला दीक्षित और डॉ. हर्षवर्धन ने भरे अपने-अपने पर्चे

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 16:36

दिल्ली की मुख्यमंत्री कांग्रेस की मुख्यमंत्री की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और विश्वास जताया कि कांग्रेस रिकार्ड चौथी बार सत्ता में बनी रहेगी। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन ने भी कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरा।

आप जांच को तैयार, कांग्रेस, भाजपा भी कराएं कोषों की जांच : केजरीवाल

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 18:15

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने कोषों की सरकार द्वारा जांच के लिए तैयार है लेकिन पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस और भाजपा को भी वैसी ही जांच के लिए पेशकश करनी चाहिए।

शीला दीक्षित

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 13:29

1998 से लगातार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित दिल्ली विधानसभा 2013 के एक बार फिर नई दिल्ली सीट से अपने प्रतिद्वन्दियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं।

डॉ. हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 14:10

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 के लिए प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाक, कान और गले के रोगों के विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 14:10

नौकरशाह से सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बने अरविंद केजरीवाल ने नवंबर 2012 में आम आदमी पार्टी बनाकर दिल्ली में सक्रिय राजनीति में दस्तक दी।

दिल्ली में चुनावी मुद्दों की है लंबी फेहरिस्त

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 15:53

वैसे तो दिल्ली देश के विकसित राज्यों में से एक है। फिर भी इस प्रदेश में अनेक ऐसी समस्याएं हैं जो इस विधानसभा चुनाव के मुद्दे हैं।

शीला ने आम आदमी पार्टी के फंड के स्रोत पर उठाए सवाल

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 21:46

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के वित्त पोषण के स्रोत पर आज सवाल उठाए।

वादे पूरे करने में नाकाम रही है कांग्रेस सरकार: दिल्ली भाजपा

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 20:17

शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार पर अपने पिछले घोषणा-पत्र में किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कहा कि पार्टी की ओर से किए गए आश्वासन झूठ के पुलिंदे से ज्यादा कुछ भी नहीं है ।

अधिसूचना जारी होने के साथ दिल्ली में चुनाव प्रक्रिया शुरू

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 20:41

उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही 4 दिसंबर को होने वाले इन चुनावों की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई।

केजरीवाल और शीला दीक्षित के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 22:30

आम राय बनाने के लिए आठ घंटे तक चली गहन चर्चा के बाद भाजपा ने आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विरूद्ध उतारने का फैसला किया।

सत्ता में आने पर दुर्भावना से काम नहीं करूंगा: हर्षवर्धन

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 18:05

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल से अलग रुख अख्तियार करते हुए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने स्पष्ट किया कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तब वह शीला दीक्षित के शासन के दौरान राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच का आदेश नहीं देंगे।

दिल्ली चुनावों में नरेंद्र मोदी का प्रभाव नहीं : शीला

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 23:16

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर हाइप को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कहा कि मोदी का दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं होगा।

दिल्ली में एकल कमान की शीला ने की हिमायत

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 22:37

राष्ट्रीय राजधानी में एकल कमान ढांचे की हिमायत करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राहुल गांधी से मुद्दे का हल करने की अपील करते हुए कहा कि कई सारे कमान होने से भ्रम पैदा होता है और विकास कार्य में देरी होती है।

दिल्ली रैली में राहुल ने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 16:30

दिल्ली में पिछले 15 साल में हुए विकास कार्यों और संप्रग सरकार के महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा विधेयक के तौर पर कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल गांधी ने रविवार को प्रवासी मतदाताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जो दिल्ली की जनसंख्या का करीब एक तिहाई हैं।

प्याज़, पावर और पॉलिटिक्स...

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 17:00

आखिरकार प्याज के दाम 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए लेकिन देश के जिन मंत्रियों पर इसकी कीमत को काबू में रखने की जिम्मेदारी थी वो न सिर्फ संवेदनहीनता व्यक्त कर रहे हैं बल्कि लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाले बयान भी दे रहे हैं।

शीला बोलीं- हफ्तों प्याज नहीं खाया, भाजपा ने कहा सफेद झूठ

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 21:20

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज स्वीकार किया कि सब्जी की कीमतों में भारी वृद्धि से उनकी रसोई भी प्रभावित हुयी है और उन्होंने कहा, ‘हफ्तों बाद मैंने आज भिंडी के साथ प्याज खाया।’ भाजपा ने शीला के बयान को सफेद झूठ बताया है।

केजरीवाल ने शीला को सार्वजनिक बहस का दिया आमंत्रण

Last Updated: Thursday, October 24, 2013, 14:07

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को औपचारिक रूप से सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किया जिसमें लोग भी हिस्सा लें और सीधे प्रश्न पूछ सकें।

प्याज से डरीं शीला, पवार और थॉमस से करेंगी वार्ता

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 18:35

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्याज की कीमतों में भारी तेजी को लेकर बेहद डरी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित गुरुवार को कृषि मंत्री शरद पवार और खाद्य मंत्री केवी थॉमस से मुलाकात करेंगी।

शीला दीक्षित ने पहली बार माना-आम आदमी पार्टी ने लोगों का ध्यान खींचा

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 10:17

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पहली बार स्वीकार किया कि अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है लेकिन उन्होंने संदेह जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यह वोट में तब्दील हो पाएगा।

गुजरात से दिल्ली कहीं आगे, गुमराह कर रही भाजपा :शीला

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 21:01

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल का ढिंढोरा पीट कर लोगों को ‘गुमराह’ कर रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस, भाजपा और आप रंगे चुनावी रंग में

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 23:27

कांग्रेस और भाजपा आज पूरे चुनावी माहौल में दिखे जब दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विपक्षी दल को चुनौती दी है कि उनकी सरकार के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप को साबित करने के लिए वह ‘सबूत’ पेश करे। चार दिसम्बर को होने वाले चुनावों में कड़ी टक्कर देने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो जनलोकपाल विधेयक को अपनाने के लिए 29 दिसम्बर को रामलीला मैदान में विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन करेगी।

पिछले 15 वर्ष के काम के आधार पर चुनाव लड़ेंगे: शीला

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 22:26

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कहा कि उनकी पार्टी दिसम्बर में विधानसभा चुनाव पिछले 15 वर्षों के दौरान उनके सत्ता में रहते हुए किए गए काम और उपलब्धियों के आधार पर लड़ेगी।

राहुल ‘कोई दूसरा शब्द’ उपयोग कर सकते थे: शीला दीक्षित

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 22:04

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि दागी सांसदों से जुड़े अध्यादेश की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ‘कोई दूसरा शब्द’ इस्तेमाल कर सकते थे।

भ्रष्टाचार के आरोप के समर्थन में सबूत पेश करें: शीला

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 20:16

भाजपा र्आैर आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज उन्हें अपने आरोपों के समर्थन में ‘सबूत’ पेश करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए लोगों को गुमराह कर रही है।

चौथी बार जीत के लिए चुनाव में उतरेंगी शीला दीक्षित

Last Updated: Friday, October 4, 2013, 23:06

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चौथी बार जीत के लिए चुनाव में उतरेंगी जबकि विपक्षी दल भाजपा 15 वर्ष बाद सत्ता वापस पाने की कोशिश करेगा और तीसरी ओर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कुछ सीटों पर दोनों को टक्कर देने की कोशिश करेगी ऐसे में चार दिसंबर को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई होगी ।

छात्रों और अनधिकृत कालोनियों पर शीला सरकार मेहरबान

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 09:19

विधानसभा चुनाव से पहले जनता को लुभाने के प्रयास में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के साथ ही छात्रों, अनधिकृत कालोनियों के लोगों के लिए कई लोकलुभावन घोषणाएं कीं।

उर्दू को दिल्ली की दूसरी आधिकारिक भाषा बनाने ने की कोशिश में शीला दीक्षित

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 12:13

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कहा कि उर्दू को दिल्ली सरकार की दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की दिशा में सभी प्रयास किए जाएंगे।

कांग्रेस ने मोदी को शीला के खिलाफ चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 09:38

दिल्ली कांग्रेस ने रविवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर हमला बोलने के लिए नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला किया और उन्हें शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। व

मोदी को शीला के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए : दिल्ली कांग्रेस

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 22:11

दिल्ली कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर हमला बोलने के लिए नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला किया और उन्हें शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री जवाबदेही लेने को तैयार नहीं: मोदी

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 16:22

दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रमंडल खेल, निर्भया बलात्कार मामला, सड़कों की स्थिति समेत किसी भी मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है और दूसरों पर दोष डाल देती हैं।

शीला के शासन में भ्रष्टाचार की होगी जांच : गोयल

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 18:48

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आयी तो शीला दीक्षित के शासनकाल में हुए राष्ट्रमंडल घोटाले सहित कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितता के बड़े मामलों की जांच कराएगी।

अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली की सत्‍ता में आने का पूरा भरोसा

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 11:10

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में सत्ता में आने का भरोसा जताया।

विभाजनकारी ताकतों से दूर रहें लोग: शीला दीक्षित

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 23:05

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज लोगों से कहा कि वे देश को ‘बांटने वाली’ और ‘घृणा फैलाने वाली’ ताकतों को दूर रखें।

विस चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से राहुल ने की मंत्रणा

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 00:13

राहुल गांधी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की। पार्टी ने विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में रैली और बड़े नेताओं के दौरों के बारे में योजनाएं तैयार की हैं।

दिल्ली में मंगलवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी भाजपा

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 21:25

दिल्ली में 15 साल के अंतराल के बाद सत्ता में लौटने को व्याकुल भाजपा मंगलवार को यहां एक रैली में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। मंगलवार को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

शीला के खिलाफ लोकायुक्त की सिफारिश राष्ट्रपति ने की खारिज

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 20:14

राष्ट्रपति ने दिल्ली लोकायुक्त की उन सिफारिशों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को वर्ष 2008 विधानसभा चुनावों से पूर्व विज्ञापन पर सार्वजनिक कोष के कथित दुरुपयोग के लिए ‘चेतावनी’ दी जाए और उनसे या कांग्रेस से 11 करोड़ रुपये वसूले जाएं।

रहमान के गीत पर थिरकीं दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 00:40

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को यहां एक समारोह में संगीत बैंड ‘अस्तित्व’ के साथ एक मशहूर गाने को गुनगुनाया और थिरकीं।

शीला दीक्षित के खिलाफ 19 सितंबर तक FIR नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 18:02

दिल्ली हाईकोर्ट ने वर्ष 2008 के चुनाव के पहले विज्ञापन अभियान में सरकारी कोष के कथित दुरुपयोग के आरोप में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर 19 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी।

धन के दुरूपयोग पर शीला दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 20:54

दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापनों में सरकारी धन के कथित दुरूपयोग को लेकर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

तीन राज्यों में खाद्य योजना शुरू, सोनिया ने सराहा

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 00:27

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पसंदीदा खाद्य सुरक्षा विधेयक पर संसद में चर्चा शुरू नहीं होने के बीच मंगलवार को तीन कांग्रेस शासित राज्यों दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड ने योजना की शुरुआत कर दी। संसद में प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता को लेकर बाधा डाली और हंगामे के कारण विधेयक पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी।

दिल्ली में खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम लागू

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 19:03

संसद में खाद्य सुरक्षा विधेयक के पारित होने में हो रहे विलंब के बावजूद, कांग्रेस अध्यक्ष सेानिया गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिन के मौके पर दिल्ली में महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की और इसे विश्व की अद्वितीय योजना करार दिया।

दिल्ली सरकार आज शुरू करेगी खाद्य सुरक्षा योजना

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 08:55

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना शुरू कर दिल्ली पहला राज्य बनने जा रहा है, वहीं संसद में इस विधेयक का रास्ता अब तक साफ नहीं हो पाया है।

शीला सरकार ने अब शुरू की सस्ते प्याज की दुकानें

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 12:32

सस्ती दर से प्याज उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में शनिवार से प्याज की 1,000 दुकानें शुरू की गई हैं। इनमें 600 मोबाइल दुकानें होंगी। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

बिजली मुद्दे पर शीला ने बीजेपी पर साधा निशाना

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 20:24

बिजली दरों में वृद्धि के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने याद दिलाया कि कैसे 15 वर्ष पहले जब वह पहली बार सत्ता में आईं तो शहर में (बिजली की) अनुपलब्धता के कारण प्रदर्शन हुआ करते थे।

प्याज के मूल्य को लेकर शीला के आवास के बाहर प्रदर्शन

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 23:26

प्याज के बढ़ते मूल्य को लेकर दिल्ली भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि वह मूल्यों को बढ़ोत्तरी को नियंत्रित करने में असफल रही हैं।

भाजपा के किए चुनावी वादे पर शीला ने किया पलटवार

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 00:35

आगामी विधानसभा चुनावों में लगातार चौथी जीत की उम्मीद लगाए बैठीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता से ‘अविश्वसनीय वादे’ कर रही है।

खाद्य सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दिया गया: शीला

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 10:59

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि उनकी सरकार ने शहर को भूखमुक्त बनाने के वास्ते महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना को लागू करने के लिए सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को अंतिम रूप दे दिया है।

दिल्ली में खाद्य सुरक्षा योजना लागू

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 20:21

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से खाद्य सुरक्षा योजना लागू करने की घोषणा की। इस योजना के पहले चरण में 5.10 लाख गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

`कांग्रेस के खिलाफ गुस्से का लाभ उठाएं भाजपा कार्यकर्ता`

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 13:01

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 15 वर्षों बाद दिल्ली की सत्ता में लौटने का लक्ष्य पाने के मद्देनज़र शुक्रवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शीला दीक्षित सरकार के ‘कुशासन के खिलाफ लोगों के गुस्से’ को भाजपा के लिए मतों में तबदील करने की दिशा में काम करें।

`खाद्य सुरक्षा योजना सबसे पहले दिल्ली में`

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 20:51

दिल्ली देश में खाद्य सुरक्षा योजना को लागू करने वाला पहला राज्य बनने को तैयार है। राज्य की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की वषर्गांठ के दिन 20 अगस्त को शुरू किया जायेगा।

बिजली बिल पर शीला ने केजरीवाल की उड़ाई खिल्‍ली

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 18:29

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा बढ़ी हुई बिजली दरों पर की गई टिप्पणी का मजाक उड़ाया।

नई दिल्ली विस क्षेत्र में शीला को चुनौती देंगे केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 00:00

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आप 20 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी की ओर से मंगलवार को दूसरी सूची नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए जारी की गई।

केजरीवाल ने शीला को दी बहस की चुनौती

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 21:40

बिजली और पानी के ‘बढ़े हुए’ बिल, महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सार्वजनिक बहस की मंगलवार चुनौती दी।

`शीला दीक्षित पर निजी हमले बंद करें केजरीवाल`

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 09:21

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को राजनीति को ‘सस्ती नौटंकी’ में तब्दील करने वाले निजी हमलों से बचने को कहा है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान से ऊपर

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 08:51

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार दोपहर से लोहे के पुल पर आवागमन रोकने का फैसला किया है। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुटा है।

भाजपा ‘बेबुनियाद’ आरोप लगा रही है: शीला

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 10:14

भाजपा द्वारा कई मुद्दों पर सरकार की आलोचना किए जाने के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ‘बेबुनियाद आरोप’ लगा रही है और शहर की जनता ‘सचाई’ से अच्छी तरह वाकिफ है।

मानहानि मामला: केजरीवाल का जमानत लेने से इनकार

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 09:15

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव की ओर से दायर मानहानि के मामले में अदालत में जमानत नहीं लेने के अपने रुख पर कायम रहे। यह मामला बिजली दरों की बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान शीला दीक्षित के खिलाफ केजरीवाल की कथित टिप्पणियों को लेकर दायर किया गया है।

शीला दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 20:48

वर्ष 2008 विधानसभा चुनावों से पहले विज्ञापन अभियान में सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग के लिए दिल्ली लोकायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दोषारोपित करने के करीब हफ्ताभर बाद एक अदालत में यहां शिकायत दर्ज हुई है। इसमें शीला तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

शीला ने अनिल अंबानी को लिखी चिट्ठी, मांगा चौबीसों घंटे बिजली

Last Updated: Sunday, June 2, 2013, 18:40

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन अनिल अंबानी को पत्र लिखकर बिजली समस्या दूर करने और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कदम उठाने को कहा है।