तट - Latest News on तट | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी को घेरा

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 20:37

कांग्रेस ने आज गुजरात में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के मामले में ‘शिथिलता बरतने’ का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के दावों पर सवाल खड़ा किया।

नई राजधानी चिह्नित करने के लिए सीमांध्र पहुंची केंद्रीय टीम

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 20:29

केंद्र की ओर से नियुक्त विशेषज्ञ समिति रायलसीमा और तटीय आंध्र क्षेत्र (इसे एक साथ सीमांध्र कहा जाता है) में राजधानी शहर की तलाश में विभिन्न जगहों को लेकर अध्ययन के लिए जायजा ले रही है।

भारत ने नए इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 11:06

भारत ने रविवार को अधिक ऊंचाई से अपनी ओर दागी गयी लम्बी दूरी की मिसाइल को नष्ट करने करने में सक्षम नये इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया।

दक्षिण कोरियाई जहाज: 32 के मरने की पुष्टि, 270 अभी भी लापता

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 20:24

तीन दिन पहले 476 लोगों के साथ डूबे दक्षिण कोरियाई जहाज के गिरफ्तार कैप्टेन ने जहाज को खाली कराने के अपने निर्णय का बचाव किया है। गोताखोरों ने डूबे जहाज के भीतर शव देखे। इस दुर्घटना में 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है लेकिन 270 अभी भी लापता हैं जिसमें से अधिकतर बच्चे थे जो कि हाईस्कूल अवकाश भ्रमण पर निकले थे।

ओडिशा के तटीय क्षेत्र में मतदान के बाद हिंसा, एक की मौत

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 19:48

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद राजनीतिक रूप से संवेदनशील तटीय क्षेत्र में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद केंद्रपाडा जिला प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी जिससे जनसभाएं, रैलियां और विरोध-प्रदर्शन करने पर मनाही होगी।

द. कोरिया: जहाज से बचाए गए हाईस्कूल के उप प्राचार्य ने की खुदकुशी, कैप्टन के लिए गिरफ्तारी वारंट

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 15:04

क्षिण कोरियाई पोत के डूबने के दो दिन बाद गोताखोर पानी की तेज धार और कम रोशनी के बावजूद पोत तक पहुंचने में कामयाब रहे। लेकिन बुधवार को सुबह डूबे 6825 टन वजनी जहाज सीवोल से बचाकर निकाले गए एक हाईस्कूल के उप प्राचार्य ने खुदकुशी कर ली। जहाज में उनके स्कूल के सैकड़ों छात्र डूब गए।

द. कोरिया में जहाज डूबा, 4 मरे, 292 लापता

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 18:54

दक्षिण कोरिया के दक्षिणी समुद्र तट के पास एक जहाज के डूब जाने से 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 300 के करीब लापता हैं जिनकी जहाजों और हेलीकॉप्टरों के जरिए तलाश जारी है।

साउथ कोरिया: समुद्र में नाव डूबी, 2 की मौत, 293 लापता, 459 लोग थे सवार

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 16:11

दक्षिण कोरिया में एक नौका के समुद्र में डूब जाने से 293 लोग लापता हो गए हैं। इनको तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया की विशिष्ट नेवी सील के जवानों को लगाया गया है। इस नौका में चालक दल के सदस्यों सहित 459 लोग सवार थे।

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

उत्तर कोरिया का जहाज दक्षिण कोरिया तट के पास डूबा

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 12:25

उत्तर कोरिया से रवाना हुए एक मालवाहक जहाज के दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट के पास डूब जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जहाज में उत्तर कोरिया के चालक दल के 16 लोग सवार थे। दक्षिण कोरियाई तटरक्षक जीवित लोगों की तलाश में जुटे हैं।

श्रीलंकाई नौसेना के हमले में आठ मछुआरे घायल

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 22:40

कच्चातिवू के निकट मछलियां पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को शनिवार को पेय पदार्थ एवं मिठाइयां देकर हैरान करने वाली श्रीलंकाई नौसेना ने आज तड़के धनुषकोटि तट से परे भारतीय क्षेत्र में आठ मछुआरों पर हमला कर दिया।

उत्तरी पेरू में 6.3 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 10:06

उत्तरी पेरू के समीप तटीय शहर पियूरा में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जान माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मलेशियाई विमान का अब तक कोई सुराग नहीं, आतंकी पहलू की जांच जारी

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 09:25

मलेशियाई एयरलाइंस के रहस्मय स्थिति में लापता हुए विमान के मामले में यह बात सामने आने के बाद आतंकवाद के पहलू से जांच शुरू कर कर दी गई कि दो यात्री चोरी के पासपोर्ट के साथ विमान में सवार हुए थे।

लोकसभा में तेलंगाना विधेयक पर आंध्रप्रदेश बंद, जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 11:04

संसद में तेलंगाना विधेयक पेश किये जाने के केंद्र के कदम के खिलाफ बंद के आह्वान के कारण आज आंध्रप्रदेश के तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 13:26

भारत ने ओडिशा तट से परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि चार मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल चार हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती है।

अगले हफ्ते अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण संभव

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 20:08

भारत अगले हफ्ते ओड़िशा तट पर अग्नि-4 मिसाइल का विकासात्मक परीक्षण करने की योजना बना रहा है ।

लंबी यात्रा के बाद भारत पहुंचा सबसे बड़ा विमानवाहक युद्धपोत INS विक्रमादित्य

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 15:25

लंबे समय से लंबित एवं बहु-प्रतीक्षित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य लंबी यात्रा के बाद शनिवार को भारत के पश्चिमी तट (अरब सागर) पर पहुंच गया।

आंध्र विभाजन पर गहन चर्चा 23 जनवरी के बाद

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 21:03

नयी पार्टी के गठन की अटकलों को विराम देते हुए मुख्यमंत्री किरन रेड्डी ने कहा कि तटवर्ती आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और नेता 23 जनवरी के बाद आयोजित दो दिवसीय सत्र में अपने भविष्य पर गहन चर्चा करेंगे।

सीमांध्र में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 13:58

रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश (रायलसीमा) में तेलंगाना गठन के विरोध में शुक्रवार को राज्य विभाजन के विरोध में हड़ताल देखी जा रही है।

आंध्र: बंटवारे के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 10:42

आंध्र प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत शुक्रवार को हंगामे के साथ हुई। तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र के विधायकों ने ‘समेक्य आंध्र’ के नारे लगाते हुए कार्यवाही में बाधा डाली।

आंध्र विधानसभा में तेलंगाना मुद्दे पर हंगामा

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 18:44

आंध्र प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर प्रदेश के विभाजन के विधेयक पर तत्काल बहस कराए जाने की मांग की, जिस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही। इधर, सीमांध्र (रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश) के विधायकों ने राज्य के विभाजन को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की।

चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र में तैयारियां

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 19:17

चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र प्रदेश ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके तहत राज्य के तटीय जिलों से तकरीबन ढाई लाख लोगों को ज्यादा सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना बनाई है।

`गोवा के समुद्र तटों पर 50 रुपये में सेक्स के लिए बच्चे मुहैया करवाने की होती है पेशकश`

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 17:06

एक फिल्म निर्माता ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा के समुद्री तटों पर 50 रुपये में सेक्स के लिए बच्चे मुहैया कराने की पेशकश की जाती है। यह दावा `बागा बीच` की प्रोड्यूसर प्रमोद सलगावकर ने किया है।

भारत-पाक सीमा पर 10 मीटर ऊंचा तटबंध बनेगा

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 21:26

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पाकिस्तान की गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बचाने के लिए जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 10 मीटर उंचा तटबंध खड़ा करने जा रहा है।

भारतीय नौसेना अकादमी के 399 कैडेट हुए पास

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 20:28

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के 399 कैडेटों का बैच अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आज पास हो गया। पास होने वाले कैडेटों में 28 महिलाएं भी हैं।

धनुष मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 14:57

भारत ने शनिवार को ओडिशा तट पर नौसेना के एक जहाज से अपनी परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया।

आंध्र तट पर शुक्रवार को दस्तक देगा चक्रवाती तूफान 'हेलेन'

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 13:55

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'हेलेन' शुक्रवार को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में दस्तक देने जा रहा है।

पूर्वी जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 09:04

पूर्वी जापान में आज सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। दुनिया भर में भूकंप के आंकड़ों पर गौर करने वाले यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, शहर से 37 किलोमीटर और तोबा शहर से 25 किलोमीटर दूर पूर्वी होन्शु तट पर स्थानीय समयानुसार पूर्वान्ह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया।

चीन के तट पर पहुंचा हैयान, ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 14:10

फिलीपीन में 10,000 से अधिक लोगों की जान लेने के बाद ‘हैयान’ तूफान चीन के तट पर पहुंच गया है। इससे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है जो मौसम प्रणाली का दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है।

जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 00:06

जापान के पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे कोई विनाशकारी सुनामी आने की आशंका नहीं हैं।

कलेक्टर ने हथियार ले जाने वाले जहाज का किया निरीक्षण

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 08:16

तूतीकोरिन के जिला कलेक्टर एम. रवि कुमार ने एम. वी. सीमैन गार्ड ओहियो पर जाकर निरीक्षण किया जिसे तटरक्षक बलों ने हथियार और गोला-बारूद ढोने के लिए पकड़ रखा है।

फैलिन चक्रवात के पीड़ितों के लिए बॉलीवुड सितारों ने की प्रार्थना

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:34

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने ‘फैलिन’ चक्रवात के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए ट्विटर पर अपनी अपनी टिप्पणियां डालीं। कल रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्से फैलिन चक्रवात से प्रभावित हुए।

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल पहुंचेगा यूपी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 16:06

महातूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज बिहार और झारखंड पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

चक्रवात ‘फैलिन’ ओडिसा, उत्तरी आंध्र तट पर पहुंचा, 5 की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 23:44

1999 के खतरनाक महाचक्रवात के बाद अब तक का दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शनिवार रात ओडिशा के तट पर आ पहुंचा, जिसकी वजह से राज्य और निकटवर्ती उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात फैलिन, पहले 6 घंटे होंगे भारी

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 21:51

ओडिशा की तट की तरफ बढ़ने वाला चक्रवात फैलिन शनिवार रात सवा नौ बजे की करीब गोपालपुर के तट से टकराया। इस चक्रवात की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। समुद्र की लहरें तीन से साढ़े तीन मीटर ऊपर उठने की आशंका जताई जा रही है।

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:50

ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फैलिन गोपालपुर तट से 30 किलोमीटर दूर है और यह तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक रात आठ-नौ बजे के बीच यह चक्रवात तट से टकराएगा।

भूकंप से पाकिस्तान में तीन नए द्वीप उभरे

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 11:48

पाकिस्तान में दो दिन पहले आए भूकंप के कारण उसके समुद्र तट पर तीन नए द्वीपों का निर्माण हुआ है। बंदरगाह शहर ग्वादर के समुद्र तट पर एक द्वीप का निर्माण हुआ। इसके अलावा बलूचिस्तान तट पर दो अन्य छोटे द्वीपों का भी निर्माण हुआ।

कुदरत का करिश्मा, पाकिस्तान में भूकंप के बाद अरब सागर में नए टापू का जन्म

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 10:10

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आए जबरदस्त भूकंप के बाद अरब सागर में एक नए टापू ने जन्म लिया है।

सीमांध्र के मंत्री और कांग्रेस सांसद आज करेंगे बैठक

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 08:55

आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित विभाजन के संबंध में चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्री, सत्तारूढ कांग्रेस के सांसद और तटीय आंध्र एवं रायलसीमा इलाकों के अन्य नेता आज यहां बैठक करेंगे।

हथियारों के साथ पांच विदेशी अंडमान में पकड़े गए

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 14:39

अंडमान निकोबार द्वीप के दिग्लीपुर तट पर भारतीय तटरक्षकों ने एक नौका को रोका और उस पर सवार पांच विदेशियों को हथियारों एवं गोला बारूद के साथ हिरासत में लिया। भारतीय तट रक्षक के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

कोई नहीं रोक सकता 84 कोसी परिक्रमा : विहिप

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 11:02

विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल ने इलाहाबाद के संगम तट पर संकल्प लिया है कि 84 कोसी परिक्रमा हर हाल में संपन्न होगी और इसे कोई नहीं रोक सकता है।

`तटीय क्षेत्रों और बंदरगाहों पर आतंकी हमले का खतरा`

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 21:14

भारत के पड़ोस और उसके आसपास के सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए देश में बंदरगाहों एवं तटीय क्षेत्रों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमलों का खतरा है।

सीमांध्र में 4 लाख कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 13:53

रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश (सीमांध्र) में चार लाख से अधिक कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

पूर्व पति के साथ देखी गईं पामेला एंडरसन

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 11:00

अमेरिकी टीवी अभिनेत्री एवं सोशलाइट पामेला एंडरसन को हवाई के समुद्री तट पर अपने पूर्व पति रिक सालोमोन के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया। यूएस पत्रिका की खबर के अनुसार पूर्व ‘बेवाच’ स्टार ने गुलाबी रंग की बिकनी पहन रखी थी।

पृथक तेलंगाना: सीमांध्र में विरोध प्रदर्शन जारी

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 23:42

आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और अलग तेलंगाना राज्य बनाने के कांग्रेस के फैसले के खिलाफ तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में आज चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे।

आंध्र विभाजन के विरोध में सूबे में प्रदर्शन और तोड़फोड़, मंत्रियों ने अपनाए बगावती तेवर

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 00:04

केंद्र सरकार द्वारा पृथक तेलंगाना के गठन की मांग को स्वीकार कर लेने के अगले दिन बुधवार को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में जमकर प्रदर्शन किया गया और कांग्रेस के दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। गैर तेलंगाना क्षेत्र के कई मंत्रियों ने धमकी दी कि यदि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश से अलग एक नए राज्य के गठन का निर्णय किया तो वे हट जाएंगे।

तेलंगाना फैसला: रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश में बंद, जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 13:37

आंध्र प्रदेश से अलग कर तेलंगाना बनाए जाने के कांग्रेस और संप्रग के फैसले के खिलाफ रायलसीमा और तटीय आंध्रप्रदेश के क्षेत्रों में आहूत बंद से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

गोवा तट पर अब होगी आधी रात तक गश्ती

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 18:48

इस साल सितंबर में गोवा में पर्यटन सीजन शुरू होने पर विशेष पुलिस डिवीजन आधी रात तक समुद्र तटों पर गश्ती करेगा।

निकारागुआ के समुद्री तट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 09:09

निकारागुआ के समुद्री तट पर 6.5 तीव्रता का भूंकप का आया जिससे इमारतें हिल गई। किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है।

केरल में 3 जून को दस्तक देगा मानसून : मौसम विभाग

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 19:40

चिलचिलाती धूप और कड़कती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मानसून तीन जून को केरल में दस्तक दे देगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज-बीपी को केजी-डी6 में मिला गैस का बड़ा भंडार

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 23:46

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूर्वी अपतटीय क्षेत्र केजी-डी6 ब्लाक में संभवत: अब तक का सबसे बड़ा गैस भंडार का पता लगाए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। इससे क्षेत्र में घटते उत्पादन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ से 12 की मौत

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 21:58

चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ आज बांग्लादेश के दक्षिण में स्थित पातुआखाली तट तक पहुंचा और इससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

केरल तट पर मानसून की पहली बारिश 3 जून को : मौसम विभाग

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:45

देश की अर्थव्यवस्था के लिये महत्वपूर्ण दक्षिण पश्चिम मानसून से पहली बारिश केरल में 3 जून जून को होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात संबंधी गतिविधियों के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई है।

`विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए चीनी पोत`

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 16:47

चीनी सरकार के तीन पोत जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के जल क्षेत्र में सोमवार को प्रवेश कर गए हैं। जापान के तटरक्षकों ने यह जानकारी दी है और उधर इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है।

चेन्नई तट से 800 किमी दूर चक्रवाती महासेन

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 23:07

चेन्नई स्थित मौसम कार्यालय को उपग्रह से प्राप्त बादलों की नवीनतम तस्वीरें यह दर्शाती हैं कि चक्रवाती तूफान महासेन चेन्नई तट से करीब 850 किलोमीटर दक्षिणपूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

पारादीप में सी-425 नौका का जलावतरण

Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 18:29

भारतीय तटरक्षक के जहाज सी-425 का शुक्रवार को पारादीप में जलावतरण किया गया। यह इंटरसेप्टर नौकाओं की कड़ी में तीसरी नौका है।

लश्कर के निशाने पर थे गोवा के समुद्री तट: विकीलिक्‍स

Last Updated: Friday, April 19, 2013, 19:41

विकिलीक्स का दवा है कि वर्ष 2008 में गोवा के समुद्री तट भी लश्कर के संदिग्ध आतंकवादी नासिर रियाजुद्दीन के निशाने पर थे, जिसके खिलाफ बेंगलुरू में वर्ष 2008 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के सिलसिले में कार्रवाई चल रही है। विकिलीक्स ने यह दावा हाल ही में जारी अमेरिकी राजनयिक संदेश के जरिये किया है।

अग्नि-2 मिसाइल का व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 12:42

ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से आज मध्यम दूरी तक मार करने वाली और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक मार करने में सक्षम है।

`उत्‍तर कोरिया ने पूर्वी तट पर तैनात किया मिसाइल`

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 00:38

दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपनी मध्यम रेंज की मिसाइल को पूर्वी तट पर तैनात किया है। दूसरी ओर प्योंगयोग की ओर से लगातार हमलों की धमकी दिए जाने के मद्देनजर अमेरिका ने प्रशांत मिसाइल रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है।

पूर्वी तट पर उत्तर कोरिया का मिसाइल : रिपोर्ट

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 15:23

उत्तर कोरिया मध्यम रेंज वाली मिसाइल को अपने पूर्वी तट की ओर ले गया है। इस मिसाइल में दक्षिण कोरिया और जापान में स्थित इसके लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता है।

मुम्बई तट पर सैटेलाइट फोन युक्त पोत पकड़ा गया

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 15:07

मुम्बई तट पर दुबई से आ रहे एक पोत को पकड़ा गया है जिसके बारे में संदेह है कि उस पर सेटेलाइट फोन लगा है। इस पोत से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

...तो गोवा में खुलेगा प्लेब्वॉय का क्लब!

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 23:53

गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने आज राज्य विधानसभा को बताया कि सरकार कंडोलिम तट पर एक क्लब खोलने के प्लेबॉय के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

सोलोमोन द्वीप समूह में तेज भूकंप, पांच की मौत

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 15:15

सोलोमोन द्वीप समूह में आज रिक्टर पैमाने पर 8.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे प्रशांत तट पर सुनामी की छोटी लहरे उठी जबकि पांच लोगों की मौत हो गई और कई घर नष्ट हो गए।

संगम तट पर महिला नागा साधुओं की अलग दुनिया

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 15:14

अब तक आपने नागा साधुओं के बारे में ही सुना होगा या फिर उन्हें कुम्भ में देखा होगा लेकिन उत्तर प्रदेश में प्रयागनगरी इलाहाबाद में संगम तट पर लगे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले में पहली बार महिला नागा साधुओं की उपस्थिति लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई है। ये महिला साधु पुरुष नागाओं की तरह नग्न रहने के बजाए अपने तन पर एक गेरूआ वस्त्र लपेटे रहती हैं।

बस्तियां बसाना छोड़े इजरायल : भारत

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 17:52

भारत ने इजरायल से पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम में बस्तियां बसाने की गतिविधि को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा है कि इस तरह के कदम जमीनी स्तर पर ‘नई वास्तविकताओं’ को जन्म दे रहे हैं।

पनामा का ध्वज लगे पोत को रोका गया

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 14:55

पनामा का ध्वज लगे एक मालवाहक पोत को तटरक्षक बलों ने रोक लिया है।

महाकुंभ 2013 : पहले शाही स्नान पर संगम में आज डुबकी लगाएंगे लाखों श्रद्धालु

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 00:18

तीर्थराज के नाम से मशहूर प्रयाग (इलाहाबाद) शहर में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम तट पर सोमवार के मकर संक्रांति से ‘पृथ्वी पर सबसे बड़ा धार्मिक महोत्सव’ महाकुंभ मेला शुरू हो गया है।

इजरायल ने पश्चिमी तट को खाली कराया

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 13:22

इजरायल ने पश्चिमी तट को फिलिस्तीनी कार्यकर्ताओं से खाली करा लिया है। इस क्रम में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

कोलम्बिया के तट पर जहाज डूबा, 8 की मौत

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 11:42

प्रशांत महासागर से सटे कोलम्बिया के तट पर एक मालवाहक जहाज डूब गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। राहत एवं बचावकर्मियों ने आठ शव बरामद किए हैं और 14 लोगों को बचाया।

IOC पश्चिमी तट पर 30,000 करोड़ की लगाएगी रिफाइनरी

Last Updated: Tuesday, November 27, 2012, 19:08

सरकारी कंपनी इंडियन आयल कापरेरेशन (आईओसी) ने आज कहा कि उसने अपनी क्षमता बढ़कर 10 करोड़ टन करने की योजना के तहत पश्चिमी तट पर गुजरात या महाराष्ट्र में 30,000 करोड़ रुपए की रिफाइनरी लगाने की सोच रही है।

पाक ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 11:20

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजराज के जखाउ तट के पास नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया।

कैलाशपति की अंत्येष्टि आज, मोदी भी आएंगे

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 00:16

वयोवृद्ध भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र का रविवार शाम पांच बजे गंगा के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

तमिलनाडु के तट से टकराया चक्रवात 'नीलम', दो की मौत

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 00:03

चक्रवाती तूफान नीलम लम्बे समय तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर ठहरने के बाद बुधवार शाम मामल्लपुरम एवं कलपक्कम के मध्य तमिलनाडु के तट से टकरा गया। तमिलनाडु में चक्रवात के प्रभाव से बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

‘सैंडी’ तूफान : अमेरिका में स्थिति गंभीर, लाखों लोगों का पलायन

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 00:20

सैंडी तूफान से बचने के लिए अमेरिका की घनी आबादी वाले पूर्वी तट से लाखों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने न्यूयार्क से लेकर वाशिंगटन तक में इस तूफान से बहुत बड़े क्षेत्र में तबाही मचने की आशंका जताई है।

कनाडा में भूकंप के झटके के बाद हवाई की ओर बढ़ी सुनामी

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 15:19

कनाडा के पश्चिमी तट पर 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके के बाद सुनामी अमेरिकी प्रांत हवाई की ओर बढ़ गई है। कनाडा के पश्चिमी तटों के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया।

मछलियों में विकिरण की मात्रा रिसाव का संकेत

Last Updated: Friday, October 26, 2012, 13:53

जापान के तटीय इलाकों में पायी गयीं मछलियों में सामान्य से अधिक विकिरण पाया जाना इस बात का संकेत है कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से अभी भी विकिरण का रिसाव हो रहा है।

समुद्र में लापता 6 इंजीनियरिंग छात्र-छात्राएं

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 23:36

गांधी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट (जीआईटीएएम) की तीन छात्राओं समेत छह छात्रों की आज रुशिकोंडा समुद्र तट पर डूब जाने की आशंका है।

दक्षिण कोरिया के तटरक्षकों ने चीनी मछुआरे की हत्या की

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 23:56

पीला सागर में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे मछुआरों पर छापे के दौरान दक्षिण कोरिया के तटरक्षकों द्वारा चलाई गई रबड़ की गोली लगने से चीन से एक मछुआरे की मौत हो गई।

ओडिशा तट के निकट अग्नि-तीन का परीक्षण

Last Updated: Friday, September 21, 2012, 14:47

भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट से दूर एक द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अपने अग्नि-तीन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण परीक्षण किया। यह मिसाइल 3000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है। इसका परीक्षण लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि-चार मिसाइल का सफल परीक्षण किए जाने के दो दिन बाद किया गया है।

समंदर में जहाज पर लगी आग पर काबू, क्रू मेंबर सुरक्षित

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 09:49

मुंबई के तट पर एंटीगा एवं बारबूडा के ध्वज लगे व्यावसायिक जहाज पर कल दोपहर से लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

समुद्र में एक व्यावसायिक जलपोत में आग

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 23:31

मुम्बई तट से दूर समुद्र में व्यावसायिक जलपोत एम वी एम्सटर्डम ब्रिज में आग लग गयी। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि जहाज के इंजन कक्ष में आग लगी होगी।

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना का हमला

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 20:18

तमिलनाडु में कोडिकराई तट से दूर समुद्र में श्रीलंका की नौसेना ने कुछ मछुआरों पर हमला किया और उनकी नौका को नुकसान पहुंचाया। यह भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के हमले की एक और घटना है।

अगवा पोत के साथ 23 भारतीय नाविक मुक्त

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 23:25

नाइजीरिया के तट पर संदिग्ध समुद्री डाकुओं द्वारा कब्जा कर लिये गये तेल टैंकर और उसके सभी 23 नाविकों को नाइजीरिया की नौसेना के हस्तक्षेप के बाद मुक्त करा लिया।

समुद्री डाकुओं ने 23 भारतीयों सहित तेल टैंकर को बनाया बंधक

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 21:31

गिनी की खाड़ी में नाइजीरिया के लागोस समुद्र तट पर समुद्री डाकुओं ने 23 भारतीय नाविकों समेत तेल टैंकर का अपहरण कर लिया। तेल टैंकर कम्पनी ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के तटीय राज्यों में तूफान की चेतावनी

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 16:12

उष्णकटिबंधीय तूफान इसाक के जमीन की ओर बढ़ने के साथ ही अमेरिका के तीन तटीय राज्यों ने आपातकाल घोषित कर दिया है जबकि इस तूफान के और जोर पकड़कर लुसिआना पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया है ।

एंटनी ने तटीय निगरानी प्रणाली का उद्घाटन किया

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 12:39

रक्षामंत्री एके एंटनी ने आज महाराष्ट्र में समूचे तटवर्ती इलाके में निगरानी रखने के लिए स्थिर सेंसर श्रृंखला का उद्घाटन किया।

ब्रह्मोस मिसाइल का किया गया प्रायोगिक परीक्षण

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 13:13

भारत ने आज ओड़िशा तट के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण किया । 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम यह मिसाइल अपने साथ 300 किलोग्राम वजन तक के पारंपरिक आयुध ले जा सकती है ।

चीन में तटों के करीब पहुंचा तूफान तालिम

Last Updated: Wednesday, June 20, 2012, 16:41

चीन के दक्षिणी प्रांतों में समुद्र तट के पास आते तेज तूफान तालिम को लेकर चीन के मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है।

जापान में 6.4 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 09:18

जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पूर्वी तट पर आज समुद्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया।

गुजरात में तटीय पर्यटन के लिए 1200 करोड़ मंजूर

Last Updated: Monday, June 4, 2012, 10:53

योजना आयोग ने गुजरात सरकार की तटीय पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के लिए 1,200 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान को मंजूरी दी है।

इतालवी पोत को केरल छोड़ने की अनुमति

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 13:14

केरल हाईकोर्ट ने इतालवी पोत ‘एनरिका लेक्सी’ को जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राज्य का तट छोड़ने की अनुमति दे दी।

कल कोच्चि का तट छोड़ेगा इतालवी जहाज

Last Updated: Friday, May 4, 2012, 11:36

इटली का मालवाहक जहाज एमवी एनरिका लेक्सी शनिवार को कोच्चि तट से रवाना होगा। लेकिन हिरासत में लिए गए इसके दो सुरक्षाकर्मी अभी रिहा नहीं होंगे।

'आतंकियों के निशाने पर तेल रिफाइनरी'

Last Updated: Friday, May 4, 2012, 16:13

देश में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए गुजरात, मुंबई समेत देश के सभी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईबी की रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के अनुसार, आतंकियों के निशाने पर जामनगर तेल रिफाइनरी है।

सिंध में दो परमाणु संयंत्र बनाएगा पाक

Last Updated: Monday, April 23, 2012, 09:56

पाकिस्तान दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में दो तटीय परमाणु उर्जा संयंत्रों के निर्माण की योजना बना रहा है।

तटीय इलाकों से दूर रहें लोग: मौसम विभाग

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 11:34

इंडोनेशिया में बुधवार को आए जबरदस्‍त भूकंप के बाद सुनामी की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि इस समय ऐसी कोई भयावह स्थिति नहीं है और घबराने की जरूरत नहीं है।

भारत ने सुनामी की चेतावनी को वापस लिया

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 10:17

इंडोनेशिया के सुमात्रा के तट पर बुधवार को आए भूकंप के पहले जबर्दस्त झटके के बाद जारी सुनामी चेतावनी को भारत ने वापस ले लिया है।

इटली के जहाज पर तट छोड़ने पर रोक

Last Updated: Friday, March 30, 2012, 15:31

केरल हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें इटली के मालवाहक जहाज 'एनरिका लेक्सी' को तट छोड़ने की अनुमति दी गई थी।

गुजरात तट के पास 20 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Last Updated: Friday, March 30, 2012, 07:20

गुजरात में ओखा तट के समीप भारतीय क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध रूप घुस आने पर 20 पाकिस्तानी नागरिकों को उनकी तीन नौकाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

'भारतीय तट तक पहुंची समुद्री डकैती'

Last Updated: Wednesday, March 28, 2012, 05:16

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि समुद्री डकैतों की गतिविधियां अब भारत के समुद्र तट तक होने लगी हैं जिससे गश्त और प्रभावी कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है।

पाक: हमलावरों ने पिता-पुत्र को मारा

Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 07:53

पाकिस्तान के तटीय शहर कराची में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वरिष्ठ वकील और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।