राष्ट्रमंडल - Latest News on राष्ट्रमंडल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राष्ट्रमंडल खेलों की 30 सदस्यीय टीम में सोढ़ी को जगह नहीं, बिंद्रा करेंगे अगुआई

Last Updated: Saturday, May 31, 2014, 20:58

खराब फार्म के कारण एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रंजन सोढ़ी आगामी राष्ट्रमंडल खेलों की 30 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। टीम में अभिनव बिंद्रा और विजय कुमार जैसे शीर्ष निशानेबाजों को जगह मिली है।

अमेरिका में अभ्यास करेंगे पूनिया और ओमप्रकाश

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 14:58

चोटी के एथलीट कृष्णा पूनिया और ओम प्रकाश कल अमेरिका रवाना होंगे जहां वे ग्लास्गो में होने वाले 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिये प्रशिक्षण कम प्रतियोगिता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मोनिका राष्ट्रमंडल, एशियाड के संभावित खिलाड़ियों में

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 17:33

नागपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सीनियर भारोत्तोलक मोनिका देवी को आगामी राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिये 26 मुख्य संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

मरीन मुद्दे को लेकर इटली एक बार फिर जाएगा यूएन और ईयू

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 00:35

हत्या के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो मरीन के मुकदमे के संचालन में देरी से भारत से नाराज इटली ने कहा है कि वह मामले का शीघ्रता से निपटारे के लिए नयी दिल्ली पर दबाव बनाने को लेकर एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और यहां तक कि राष्ट्रमंडल का रूख करेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े 30 कार्यों की जांच कर रहा CVC

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 12:41

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) वर्ष 2010 में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों के सिलसिले में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 3,500 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से किए गए करीब 30 कार्यों की कथित भ्रष्टाचार के लिए जांच कर रहा है।

मैं पुरस्कारों के पीछे नहीं भागता : मिल्खा सिंह

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:51

दिग्गज धावक मिल्खा सिंह ने कहा कि वह पुरस्कारों के पीछे नहीं भागते और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 1958 में सरकार से मिले पद्मश्री से वह खुश हैं। मिल्खा ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘मैं पुरस्कारों के पीछे नहीं भागता। सभी को पता है कि मिल्खा पद्मश्री से अधिक का हकदार है लेकिन मुझे शीर्ष पुरस्कारों के लिए महासंघ सहित अन्य को नामित करना होगा।’

क्रिकेट को तरजीह से अन्य खेलों की अनदेखी : मिल्खा

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 15:49

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह ने कहा कि भारत में क्रिकेट को काफी तरजीह दी जाती है जिससे अन्य खेलों की अनदेखी होती है। उन्होंने इस खेल की ‘हाइप’ के लिए मीडिया को दोषी ठहराया।

भारतीय पहलवानों ने 14 पदक के साथ जीती राष्ट्रमंडल टीम चैम्पियनशिप

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 18:34

भारतीय पहलवानों ने जोहान्सबर्ग में सात स्वर्ण सहित 14 पदक जीतकर 2013 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप के टीम खिताब पर कब्जा किया।

भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल में खेली पदकों का शतकीय पारी

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 16:32

भारतीय भारोत्तोलकों ने मलेशिया के पेनांग में चल रही राष्ट्रमंडल युवा, जूनियर और सीनियर चैम्पियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 102 पदक के साथ आज पदकों का शतक पूरा किया जिसमें 53 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।

भारत ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में जीते 87 पदक

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 18:16

युवा एशियाई चैम्पियन आर वेंकट राहुल (77 किलो) ने छह स्वर्ण पदक जीते जबकि भारत ने मलेशिया के पेनांग में संपन्न राष्ट्रमंडल युवा, जूनियर और सीनियर चैम्पियनशिप में कुल 87 पदक अपनी झोली में डाले।

चीन ने कहा-मानवाधिकारों का संरक्षण करे श्रीलंका

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 18:42

चीन ने सोमवार को एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए श्रीलंका से मानवाधिकारों का संरक्षण करने और इसे बढ़ावा देने की कोशिश करने को कहा। इस तरह से उसने श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिलों के मानवाधिकार हनन के आरोपों पर गौर करने की भारत, ब्रिटेन और अन्य देशों के द्वारा ‘चोगम’ में की गई अपील का समर्थन किया है।

दूसरे देश श्रीलंका पर हुक्म नहीं चलाएं : राजपक्षे

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 17:27

मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोपों के मामले में अपने रुख पर अडिग श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि दूसरे देशों को श्रीलंका पर ‘हुक्म नहीं चलाना’ चाहिए।

श्रीलंका नाकाम रहा तो हम करेंगे अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग : कैमरन

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 17:05

जाफना की यात्रा के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने श्रीलंका को एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने के लिए मार्च तक का समय दिया और कहा कि ऐसा न होने पर वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से लिट्टे से युद्ध के अंतिम चरण में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के आरोपों की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करेंगे।

राष्ट्रमंडल को फैसला सुनाने वाला निकाय न बनाया जाए : श्रीलंका

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 13:33

लिट्टे के खिलाफ श्रीलंका की जंग में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को राष्ट्रमंडल के देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में चर्चा में लाने की कुछ देशों की कोशिशों के बीच मेजबान श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा कि वे राष्ट्रमंडल को ‘सजा देने वाले और फैसला सुनाने वाले’ निकाय में नहीं बदलें और द्विपक्षीय एजेंडा से परहेज करें।

श्रीलंका पर मानवाधिकारों को लेकर दबाव बनाएं जाएं : एचआरडब्ल्यू

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 13:24

मानवाधिकार मामलों से जुड़े एक प्रतिष्ठित समूह ने कहा है कि चोगम में भाग ले रहे नेताओं को मेजबान देश श्रीलंका पर मानवाधिकार मामलों में उसके इतिहास को लेकर दबाव बनाना चाहिए और उससे जवाबदेही की मांग करनी चाहिए।

DMK ने CHOGM में खुर्शीद की भागीदारी की आलोचना की

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 19:09

द्रमुक ने आज अपना रूख कड़ा करते हुए राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्रप्रमुखों के सम्मेलन (चोगम) में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की श्रीलंका की यात्रा को गलत करार दिया।

चोगम में भाग नहीं लेने का मनमोहन का निर्णय कठीन: ब्रिटेन

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 19:14

ब्रिटेन ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कोलंबो में 15 नवंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन (चोगम) में निजी रूप से शामिल नहीं होने के निर्णय को कठिन बताया है।

पीएम के चोगम में शिरकत पर आज हो सकता है फैसला

Last Updated: Friday, November 8, 2013, 00:02

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कल यह फैसला किए जाने की संभावना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अगले हफ्ते श्रीलंका में होने वाली राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं।

श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्र का दौरा करेंगे डेविड कैमरन

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 19:46

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अगले माह राष्ट्रमंडल सम्मेलन के दौरान मानवाधिकारों को लेकर श्रीलंका सरकार से बिल्कुल साफ-साफ बात करने का वादा किया है। वह श्रीलंका के तमिल बहुल उत्तरी क्षेत्र का दौरा करेंगे। यह क्षेत्र एक समय जातीय संघर्ष का केन्द्र रहा है।

राष्ट्रमंडल को और मुखर होना चाहिए : लॉर्ड पॉल

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 16:12

श्रीलंका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन से पहले लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों को अपने राजनयिक प्रयासों में और अधिक मुखर होना चाहिए और खुद को हाशिए पर पहुंचने से बचाने के लिए इसमें बदलाव अनुकूलन और प्रगति की आवश्यकता है।

इंडिया गेट पहुंची राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:32

अगले साल होने वाले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन देश के शीर्ष खिलाड़ियों द्वारा शनिवार को यहां नेशनल स्टेडियम से ऐतिहासिक इंडिया गेट ले जायी गयी।

कलमाडी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 20:19

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री जवाबदेही लेने को तैयार नहीं: मोदी

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 16:22

दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रमंडल खेल, निर्भया बलात्कार मामला, सड़कों की स्थिति समेत किसी भी मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है और दूसरों पर दोष डाल देती हैं।

CWG घोटाला : वित्त मंत्रालय कंपनियों को भेजेगा नोटिस

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 17:21

वित्त मंत्रालय आने वाले दिनों में 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान परियोजनाओं से जुड़ी निजी कंपनियों को सेवाकर मांग नोटिस जारी कर सकता है।

साइना की निगाह अब सुपर सीरीज, राष्ट्रमंडल और एशियाड पर

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 18:24

इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय स्टार साइना नेहवाल को अब उम्मीद है कि वह आगामी सुपर सीरीज और अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

`श्रीलंका में राष्ट्रमंडल बैठक में पीएम हिस्सा नहीं ले`

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 13:26

श्रीलंका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन (चोगम) में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हिस्सा नहीं लेने की मांग पर चिर प्रतिद्वन्द्वी अन्नाद्रमुक और द्रमुक लोकसभा में एक साथ नजर आए और दोनों दलों ने इस बारे में सरकार से आश्वासन मांगा।

‘राष्ट्रमंडल देशों की बैठक में हिस्सा न ले भारत’

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 17:01

द्रमुक ने मांग उठाई है कि भारत इस साल नवंबर में कोलंबो में आयोजित होने वाली राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के प्रमुखों की बैठक में भाग न ले। केंद्र सरकार द्वारा उसकी मांग न माने जाने पर द्रमुक ने राज्य भर में विरोध-प्रदर्शन करने और काले झंडे फहराने की चेतावनी भी दी है।

CWG, एशियाई खेलों की तैयारी से खुश नहीं हैं खेलमंत्री

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 14:11

खेलमंत्री जितेंद्र सिंह ने साइ अधिकारियों के साथ यहां हुई बैठक में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिये भारत की तैयारियों का जायजा लिया और अब तक की प्रगति पर असंतोष भी जताया।

राष्ट्रमंडल खेल घोटाला: ED ने कलमाड़ी से की पूछताछ

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 23:54

प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले और इसके दौरान धन शोधन के आरोपों की जांच के संबंध में आज इन खेलों की आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी से पूछताछ की।

राष्ट्रमंडल युवा संसद हैदराबाद में 21 अक्तूबर से

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 22:06

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (सीपीए) की आंध्र प्रदेश शाखा 21 अक्तूबर से पांच दिन के लिए राष्ट्रमंडल युवा संसद का आयोजन हैदराबाद में करेगी।

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस : भारत को मिश्रित युगल में रजत

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 23:08

भारत के सौम्यजीत घोष और मौमा दास की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक जीता है।

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस : घोष-मौमा मिश्रित युगल के फाइनल में

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 21:31

सौम्यजीत घोष और मौमा दास की जोड़ी राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है।

श्रीलंका से बाहर हो राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक: वासन

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 18:45

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी.के. वासन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रमंडल देशों के सरकार प्रमुखों (सीएचओजीएम) और नेताओं की नवंबर में होने वाली बैठक श्रीलंका से बाहर होनी चाहिए।

राष्ट्रमंडल खेल : ईडी ने की कलमाड़ी से पूछताछ

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 20:32

प्रवर्तन निदेशालय ने वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जा चुके सुरेश कलमाड़ी से सोमवार को पूछताछ की।

राष्ट्रमंडल दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगी महारानी

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 23:02

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आज आखिरी समय राष्ट्रमंडल दिवस समारोह (कामनवेल्थ डे सर्विस) में शामिल होने के कार्यक्रम रद्द कर दिया।

शिल्पा शेट्टी को राष्ट्रमंडल युवा खेल में डांस कराने के लिए कलमाड़ी के कहने पर दिए गए 71.73 लाख रुपए

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 20:19

दिल्ली की एक अदालत ने आज कहा कि दो आरोपियों ने सुरेश कलमाड़ी के ‘अंतिम लम्हों में की गई इच्छा को पूरा करने के लिए’ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पुणे में राष्ट्रमंडल युवा खेल 2008 के समापन समारोह में उनके परफार्मेंस के लिए 71.73 लाख रुपये का भुगतान किया।

राष्ट्रमंडल खेल: कलमाड़ी के खिलाफ आज तय हो सकते हैं आरोप

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 09:01

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा अन्य के खिलाफ आज आरोप तय किए जाने की संभावना है। इन लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश तथा सरकारी खजाने को 90 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के संबंध में आरोप तय किए जाएंगे।

राष्ट्रमंडल खेल: कलमाड़ी के खिलाफ कल होंगे आरोप तय

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 12:00

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए जाने की संभावना है। इन लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश तथा सरकारी खजाने को 90 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के संबंध में आरोप तय किए जाएंगे।

CWG SCAM : कलमाड़ी के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 14:11

राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने अभियोग निर्धारित करने के आदेश दे दिए हैं।

राष्ट्रमंडल कर चोरी मामले में रिकवरी नोटिस जारी

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 18:15

सरकार ने राष्ट्रमंडल खेल संबंधित परियोजनाओं में कथित तौर पर 500 करोड़ रूपये से अधिक की कर चोरी के मामले में विभिन्न निजी फर्मों और सरकारी विभागों को नोटिस जारी किये हैं।

ललित भनोट के IOA में चयन से नया बखेड़ा

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 19:47

राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ललित भनोट के भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव पद पर निर्विरोध चुने जाने से ताजा विवाद पैदा हो गया, लेकिन आईओए ने साफ किया है कि उन्हें अभी तक अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है।

भनोट बने IOA के महासचिव, चौटाला अध्यक्ष

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 13:07

भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के चेयरमैन अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए जबकि राष्ट्रमंडल खेल घोटालों के आरोपी ललित भनोट निर्विरोध महासचिव चुने गए।

सुरेश कलमाड़ी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 13:17

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के बख्रास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी की याचिका आज विचारार्थ स्वीकार कर ली।

CWG घोटाला : मंत्री समूह समिति की रिपोर्ट जल्द

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 19:57

राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित अनिमियतताओं की जांच कर रही प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त मंत्री समूह समिति को इस मामले की जांच करते हुए एक साल से ज्यादा गुजर गया है और अंतत: यह कमेटी अपनी निष्कर्ष रिपोर्ट जल्द सौंपने जा रही है।

CWG: कलमाडी के खिलाफ आरोप तय 21 नवंबर को!

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 21:49

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में इन खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोग निर्धारित करने के बारे में फैसले के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।

ग्लास्गो खेलों में देश की चुनौती को तैयार हूं : मैरीकाम

Last Updated: Thursday, October 4, 2012, 14:49

पांच बार की विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकाम ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों 2014 में महिला मुक्केबाजी को शामिल किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश के लिये हमेशा चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

`सीबीआई जब्त दस्तावेज आयोजन समिति को सौंपे`

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 14:41

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो को निर्देश दिया कि राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित विभिन्न घोटालों की जांच के दौरान जब्त किये गये दस्तावेज की प्रतियां राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति को सौंपी जायें ताकि वह विभिन्न कंपनियों के खिलाफ पंचाट की कार्यवाही आगे कर सके।

सलाहकार की नियुक्ति पर कलमाड़ी से होगी पूछताछ

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 19:40

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी को तकनीकी सलाहकार नियुक्ति करने के मामले में कथित अनियमितताओं के संदर्भ में कांग्रेस सांसद सुरेश कलमाड़ी से पूछताछ कर सकती है।

`लंदन ओलंपिक खेलगांव से बेहतर था दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलगांव`

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 17:08

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 के आयोजन में वित्तीय घोटालों की भले ही जांच चल रही हो लेकिन ओलंपिक के लिये गए भारतीय दल को इसका खेलगांव लंदन खेल की तुलना में सुविधाओं के रूप में कहीं बेहतर लग रहा है।

लंदन ओलम्पिक से कलमाड़ी को दूर रहना चाहिए : माकन

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 17:37

खेल मंत्री अजय माकन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को भले ही ओलंपिक खेलों के लिए लंदन जाने की अनुमति दे दी हो लेकिन उन्हें इस खेल महाकुंभ में नहीं जाना चाहिए।

CWG : शहरी विकास मंत्रालय की पीएसी जांच

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 16:07

साल 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आधारभूत संरचना तैयार करने के लिए जिम्मेदार शहरी विकास मंत्रालय की भूमिका लोक लेखा समिति (पीएसी) की जांच के दायरे में आ गई है।

CWG घोटाला: दो-दो हजार का जुर्माना

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 15:02

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े स्ट्रीट लाइट घोटाले में कथित भूमिका को लेकर अभियोग का सामना कर रहे दो कारोबारियों पर दिल्ली की अदालत ने दो-दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

CWG:सिंथेटिक ट्रैक घोटाले में 4 नए केस दर्ज

Last Updated: Wednesday, May 2, 2012, 05:11

राष्ट्रमंडल खेल घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कई जगहों पर छापे मारे ।

राष्ट्रमंडल ने मालदीव पर चिंता जताई

Last Updated: Tuesday, March 20, 2012, 12:51

राष्ट्रमंडल ने मालदीव की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सभी पक्षों को ज्यादा से ज्यादा संयम का परिचय देना चाहिए।

मालदीव ने राष्ट्रमंडल जांच का किया स्वागत

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 10:55

मालदीव की नई सरकार ने मोहम्मद नशीद को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के मामले की जांच के लिए राष्ट्रमंडल के मंत्री स्तरीय जांच दल भेजे जाने के फैसले का स्वागत किया है।

ईडी ने कलमाडी पर आरोप पत्र दाखिल किया

Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 17:47

प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गुरुवार को आरोप पत्र दाखिल किया और आयोजन समिति के बर्खास्त प्रमुख सुरेश कलमाड़ी और उनके पांच सहयोगियों को ‘अनधिकृत भुगतान’ के मामले में नामजद किया।

CWG: तीन और आरोपियों को जमानत

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 14:55

राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुए घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी है।

भनोट और जयचंद्रन को मिली जमानत

Last Updated: Saturday, January 21, 2012, 11:13

दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललिट भनोट एवं कोषाध्यक्ष रहे एम जयचंद्रन को जमानत दे दी।

CWG घोटाला: कलमाडी को मिली जमानत

Last Updated: Thursday, January 19, 2012, 02:40

राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को वर्ष 2010 में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के मामले के सिलसिले में करीब नौ माह जेल में बिताने के बाद, दिल्ली हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गई।

फरवरी में काम खत्म करेगी खेल आयोजन समिति

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 13:06

वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना करने वाली राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के फरवरी के अंत तक अपने काम को खत्म करने की उम्मीद है।

खेल घोटाला: पांच को जमानत से इनकार

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 11:23

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेल में भ्रष्टाचार मामले में कथित भूमिका के सिलसिले में गिरफ्तार पांच लोगों की जमानत याचिका को आज खारिज करते हुए मामले की सुनवाई प्रतिदिन करने का निर्णय किया।

कलमाड़ी की अर्जी पर सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Wednesday, November 30, 2011, 08:11

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी की खेलों से संबंधित घोटाला मामले में दायर जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है।

सीडब्लूजी घोटाले में सीवीसी ने मांगा जवाब

Last Updated: Thursday, November 17, 2011, 14:29

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षित संचार नेटवर्क टेट्रा की 100 करोड़ रुपये की खरीद में कथित अनियमितताओं के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

2018 के राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया में

Last Updated: Saturday, November 12, 2011, 07:15

ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड राज्य के गोल्ड कोस्ट को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान चुना है। गोल्ड कोस्ट ने श्रीलंका के हमबंटोटा को पछाड़ा।

पाक ने किया भारत का समर्थन

Last Updated: Sunday, October 30, 2011, 13:31

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को राष्ट्रमंडल के महासचिव कमलेश शर्मा के कार्यकाल विस्तार पर भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया।

कमलेश शर्मा फिर राष्ट्रमंडल के महासचिव बने

Last Updated: Sunday, October 30, 2011, 12:56

राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में शर्मा के नाम का प्रस्ताव भारत ने किया, जिसका पाकिस्तान ने समर्थन किया।

विलियम-केट की पहली संतान को राजगद्दी

Last Updated: Sunday, October 23, 2011, 15:35

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पहली संतान चाहे वह लड़का हो या लड़की ब्रिटिश राजगद्दी पर आसीन होगी।

कलमाडी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Wednesday, October 19, 2011, 17:33

राष्ट्रमंडल खेल घोटाला मामले में गिरफ्तार सुरेश कलमाडी की एक याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी किया।

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में भारत को 89 पदक

Last Updated: Thursday, October 13, 2011, 12:41

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के तीसरे दिन 17 स्वर्ण समेत 56 पदक जीत लिये। भारत के अब कुल 89 पदक हैं।

भारोत्तोलन में भारत का शानदार प्रदर्शन

Last Updated: Wednesday, October 12, 2011, 13:43

भारत का दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी है।

सीडब्ल्यूजी घोटाले में जांच का दायरा बढ़ा

Last Updated: Sunday, October 9, 2011, 12:17

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी 71 परियोजनाओं को पूरा करने में कथित अनियमितताओं की पड़ताल कर रहा है.

शुंगलू समिति रिपोर्ट पर खुलासे से इंकार

Last Updated: Thursday, October 6, 2011, 13:36

सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रबंधकीय अनियमितताओं पर शुंगलू समिति की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई के ब्योरे का खुलासा करने से इंकार कर दिया है.

राष्ट्रमंडल खेल पर शुंगलू कमिटी की रिपोर्ट पेश

Last Updated: Wednesday, September 7, 2011, 05:39

केंद्रीय सतर्कता आयोग भी विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है

उठेगा सीएजी रिपोर्ट का मुद्दा

Last Updated: Monday, August 8, 2011, 04:49

बीजेपी सोमवार को संसद में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर दी गई सीएजी की रिपोर्ट को उठा सकती है.

प्रस्ताव के अभाव में नही हटे कलमाड़ी- माकन

Last Updated: Sunday, August 7, 2011, 11:02

मणि शंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था

विपक्ष ने शीला से इस्तीफ़ा मांगा

Last Updated: Friday, August 5, 2011, 04:34

विपक्षी दलों ने दीक्षित से इस्तीफे की मांग की.