झारखंड - Latest News on झारखंड | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

यशवंत सिन्हा जेल में, बीजेपी का प्रदर्शन जारी

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 19:06

बिजली संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं बिजली बोर्ड के अधिकारी पर कथित हमले के सिलसिले में गिरफ्तार भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और अन्य नेताओं ने बुधवार को भी जमानत के लिए आवदेन नहीं किया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

झारखंड में माओवादियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 16:41

खूंटी जिले के जोजो में प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ मुखबिरी के संदेह में माओवादियों ने तीन ग्रामीणों की गोली मार कर हत्या कर दी।

यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 15:35

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को झारखंड के हजारीबाग शहर में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और जमानती मुचलका भरने से इनकार करने पर उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झारखंड में जश्न मनाने की तैयारी में बीजेपी

Last Updated: Thursday, May 15, 2014, 16:05

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पटाखे और मिठाईयों के साथ जश्न मनाने का मन बना लिया है। यह जानकारी एक विधायक ने गुरुवार को दी।

झारखंड में साइमन मरांडी मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 15:47

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढाई माह के भीतर मंगलवार को अपने दूसरे मंत्री साइमन मरांडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया। राजभवन के प्रवक्ता ने आज बताया कि राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुशंसा पर आज राज्य के खाद्य, उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति मामलों के मंत्री साइमन मरांडी को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया।

मेरी सरकार सुरक्षित,राज्य हित से समझौता नहीं : सोरेन

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 14:23

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और जनहित में तेजी से काम कर रही है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बयानों के आधार पर निर्णय नहीं लेते हैं।

भड़काऊ भाषण मामला: गिरिराज को हाईकोर्ट से राहत, वारंट रद्द

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 16:33

बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह को भड़काउ भाषण मामले में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत देते हुए बोकारो की एक अदालत द्वारा 23 अप्रैल को उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया।

झारखंड में नक्सली समूहों के बीच गोलीबारी, 2 मरे

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 13:12

झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को नक्सली संगठन के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों की मौत हो गई।

झारखंड में एक दर्जन नेता छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 19:26

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, बर्खास्त मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे और वरिष्ठ नेता निएल तिर्की समेत 12 वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

झारखंड में तीन चरणों में 14 सीटों के लिए 64 प्रतिशत वोटिंग

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 23:40

झारखंड में वर्ष 2009 की तुलना में वर्तमान आम चुनावों में लगभग 13 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ और सभी तीन चरणों में कुल 63.78 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।

लोकसभा चुनाव-2014 : छठे दौर में भारी मतदान, तमिलनाडु में 73 फीसदी मतदान

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 00:46

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में गुरुवार को 11 राज्यों और एक संघ शासित प्रदेश की 117 सीटों के लिए मतदान में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया।

भड़काऊ भाषण: गिरिराज सिंह के आवास पर छापेमारी, आज सरेंडर करने को लेकर संशय

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 13:08

आपत्तिजनक बयान देने के बाद झारखंड में गैर जमानती वारंट जारी होने के मामले में बिहार के नवादा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह गुरुवार को अदालत के समक्ष आत्मसर्मपण करेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहां (बोकारो या पटना) आत्मसमर्पण करेंगे।

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान आज

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 00:09

झारखंड में गुरुवार को दुमका समेत संथाल परगना की तीन और धनबाद लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।

पाकिस्तान पर विवादित बोल पर फंसे गिरिराज, बिहार-झारखंड में प्रचार पर रोक

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 21:31

चुनाव आयोग ने भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के के उस विवादस्पद बयान को लेकर उनके बिहार एवं झारखंड में प्रचार करने पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देने वालों का स्थान पाकिस्तान में है।

रांची में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 15:12

झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में आज अज्ञात बदमाशों ने 17 से 18 वर्ष की उम्र के तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

झारखंड में 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 13:41

झारखंड में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में रांची समेत छह लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 26.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

झारखंड में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 13:16

झारखंड के बोकारो जिले में नक्सिलयों ने गुरुवार को एक रेल पटरी उड़ा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लोकसभा चुनाव: झारखंड में 58 फीसदी मतदान

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:07

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत झारखंड में नक्सलियों के बहिष्कार के बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। राज्य में पहले चरण में नक्सल प्रभावित चार सीटों के लिए गुरुवार को 58.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान से पहले लातेहार में बारूदी सुरंग विस्फोट

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 12:49

झारखंड में आज लोकसभा चुनावों के पहले चरण में कोडरमा, लोहरदग्गा, चतरा और पलामू में हो रहे मतदान से ठीक पूर्व चतरा लोकसभा सीट के क्षेत्र में आने वाले लातेहार जिले में नक्सलियों ने श्रृंखलाबद्ध बारूदी सुरंग विस्फोट किये।

गुमला में आईआरबी जवान ने की 3 साथियों की हत्या

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 12:29

झारखंड के गुमला जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान ने अपने तीन साथियों को बीती रात गोली मार दी। तीनों की मौत हो गई।

झारखंड में नक्सलियों के बहिष्कार के बीच होगा मतदान

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 16:40

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार पर नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बीच गुरुवार को मतदान कराया जाएगा।

झारखंड सरकार को अस्थिरता का खतरा

Last Updated: Wednesday, March 26, 2014, 15:17

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन दे रहे कुछ विधायक लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनके जीतने की स्थिति में सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मायावती की रांची में पहली चुनावी रैली हुई फ्लॉफ

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 21:16

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रांची में एक रैली के दौरान राजनीतिक दलों के साथ यहां की जनता की भी आलोचना की और कहा कि राज्य के पिछड़ेपन के लिए राजनीतिक दलों के साथ जनता भी बराबर की जिम्मेदार है।

हेमंत सरकार अल्पमत में, राज्यपाल बर्खास्त करें : मरांडी

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 23:25

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अल्पमत में आ जाने के कारण तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

लोकसभा चुनाव: शिबू सोरेन दुमका से लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:43

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य की तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी प्रमुख और निवर्तमान सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका एक बार फिर दुमका सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

टाटा स्टील की कोयला खान का आवंटन रद्द

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 22:20

कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को झारखंड में टाटा स्टील को आबंटित एक कोयला खान का आवंटन रद्द करने का निर्णय किया जिससे पिछले पांच दिनों में ऐसे कोयला खानों की संख्या 29 पहुंच गई है जिनका आबंटन रद्द किया जा चुका है।

झारखंड: ददई दूबे की जगह केएन त्रिपाठी होंगे नए मंत्री

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 17:54

डाल्टनगंज से कांग्रेस विधायक केएन त्रिपाठी झारखंड में बर्खास्‍त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर राज्य के नये मंत्री होंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि मंत्रिमंडल से बख्रास्त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर कांग्रेस के ही कृष्णानंद त्रिपाठी को मंत्री बनाया जाएगा।

झारखंड के दुमका में मोदी की रैली 24 मार्च को

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 09:06

प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की 2014 के आम चुनावों के मद्देनजर झारखंड की दूसरी रैली दुमका में 24 मार्च को होगी।

राज्यसभा सदस्य केडी सिंह ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 23:18

राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे सदस्य केडी सिंह के इस्तीफे की बुधवार को घोषणा की गई। उपसभापति पी जे कुरियन ने आज उच्चसदन में इसकी घोषणा की।

झामुमो विधायक सीता सोरेन की संपत्ति कुर्क

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 18:18

झारखंड में वर्ष 2012 में हुए राज्यसभा चुनावों में विधायकों की खरीदफरोख्त की आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा की फरार विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की रांची की संपत्ति आज सीबीआई ने कुर्की कर ली।

देश की बड़ी आबादी अभी भी 500 मीटर दूर से लाती है पानी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 12:32

बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की 10 प्रतिशत से भी कम आबादी को पाइप के जरिए नलों से जल आपूर्ति उपलब्ध है जबकि आजादी के बाद से ग्रामीण बसावटों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल देने के उद्देश्य से 1,65,000 करोड़ रूपयों से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

झारखंड में नक्सली हमला: CRPF का एक जवान शहीद, 15 घायल

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 22:20

झारखंड के गिरिडीह जिले में अपहृत चार लोगों को मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान को विफल करने के लिए माओवादियों ने कई बम धमाके किए जिनमें सीआरपीएफ का एक कर्मी शहीद हो गया जबकि 15 अन्य घायल हो गए। लेकिन अपहृत व्यक्तियों को मुक्त करा लिया गया।

झारखंड में नक्सली हमला, 12 सुरक्षाकर्मी घायल

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 16:46

झारखंड के गिरीडीह जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को कई आईईडी विस्फोट किए जिनमें 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हमले की चपेट में आए सुरक्षाकर्मी माओवादियों द्वारा अपहृत किए गए चार लोगों की तलाश कर रहे थे।

झारखंड सरकार ने कोल इंडिया से मांगे 25000 करोड़ रुपये

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 15:25

झारखंड सरकार ने राज्य में बिना कोई मुआवजा दिए कोयला खनन के लिए कोल इंडिया लि. से 25000 करोड़ रुपये मांगे हैं। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर खासा असर पड़ सकता है।

झारखंड में एक नक्सली ढेर, दूसरा गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:54

झारखंड के खूंटी जिले के लेबेद गांव में मंगलवार सुबह नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया।

रांची में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, बनाया एमएमएस

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 12:43

रांची शहर में कक्षा दस की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि कल दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक कोचिंग कक्षा जाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा एक व्यक्ति के साथ रातू रोड में स्थित एक मंदिर गयी।

मोदी के खिलाफ मंत्री के विवादस्पद बयान से भड़की बीजेपी

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 10:22

झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री मनन मालक्‍का मलिक के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर दिए एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

`नरेंद्र मोदी अब जनता से पत्नी की भी मांग कर बैठेंगे`

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 09:32

झारखंड के एक मंत्री ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बयान दे दिया। मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लिए आम जनता से लोहा मांगने वाले मोदी लगता है, एक दिन जनता से एक पत्नी की भी मांग कर बैठेंगे।

रांची में गरजे मोदी, कहा- केंद्र सरकार को मार गया है लकवा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 00:45

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार को थामने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा और कांग्रेस नेता बस ‘आकाशवाणी’ कर रहे हैं।

झारखंड में मोदी की रैली अप्रत्याशित होगी: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 18:45

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारी यहां जोरों से चल रही है और भाजपा यह अप्रत्याशित रैली होगी।

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान शुरू

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 23:21

नक्सल प्रभावित सभी राज्यों में करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया जिसका उद्देश्य माओवादियों के ढांचे और काडरों की जड़ पर प्रहार करना है।

जेडीयू-जेवीएम के बीच गंठबंधन, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 17:55

लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के बीच गंठबंधन को लेकर नजदीकी बढ़ गई है। जेडीयू सांसद केसी त्यागी के आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच इसे लेकर विस्तार से बातचीत हुई।

`लालू यादव का क्या कहना, वह तो ढपोर शंख हैं`

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 09:34

हजारीबाग से भाजपा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने कहा कि लालू बड़बोले हैं और अब वह वास्तव में ‘ढपोर शंख’ बनकर रह गए हैं।

रांची में मोदी की रैली के लिए मैदान देने से इनकार

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 00:00

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की 29 दिसंबर की प्रस्तावित रैली के लिए स्थानीय प्रशासन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है और कहा है कि रैली के लिए मैदान खाली नहीं है।

झारखंड में नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या की

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 16:04

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर सिमडेगा जिले के कोलीबेरा इलाके में दो लोगों की हत्या शनिवार रात गोली मार कर दी गई।

झारखंड खदान हादसा : 6 अधिकारियों पर मामला दर्ज

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 15:20

कोयला खदान हादसा मामले में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के छह अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।

बस से सिर बाहर निकाला, धड़ से अलग हुआ सिर

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 17:47

झारखंड के सराईकला..खसर्वां जिले में रांची जमशेदपुर मार्ग पर एक बस यात्री ने थूकने के लिए खिड़की से जब अपना सिर बाहर निकाला तभी बगल से एक तेज गति वाले वाहन के गुजरने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

झारखंड में आतंकी मॉड्यूल का सुराग

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 23:53

पटना में हुए सीरियल धमाके ने इंडियन मुजाहिदीन के उस मॉड्यूल को अचानक ही चर्चित कर दिया जिसके बारे में अब तक खुफिया एजेंसियों को थोड़ा भी सुराग नहीं था। दहशतगर्दों ने गुपचुप तरीके से झारखंड में अपना स्लीपर सेल तैयार कर लिया था। धमाके के बाद सिर्फ छह दिनों में ही इंडियन मुजाहिदीन के पांच ठिकानों का पता चल चुका है।

चारा घोटाला: लालू यादव को बड़ा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 14:05

चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव को झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को बड़ा झटका लगा है।

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर फैसला आज

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 00:50

चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से फर्जी ढंग से 37 करोड़, 70 लाख रुपये निकालने के मामले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बहस के बाद बुधवार को आदेश सुरक्षित रख लिया जिसे कल सुनाये जाने की संभावना है।

पटना और बोधगया में सीरियल ब्‍लास्‍ट एक जैसे, आईएम का हाथ संभव: झारखंड पुलिस

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 15:37

पटना में रविवार को हुए सीरियल ब्‍लास्‍ट की जांच आगे बढ़ने के साथ ही नए खुलासे हो रहे हैं। झारखंड पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि पटना सीरियल ब्‍लास्‍ट और कुछ माह पहले बोधगया में हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों में काफी समानता है।

पटना ब्लास्ट के आरोपी झारखंड के, तलाश शुरू

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 00:20

पटना में सीरियल धमाकों के कुछ आरोपियों के झारखंड के होने के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने झारखंड के विभिन्न जगहों पर छापा मारा और इस दौरान ब्लैक पाउडर बरामद किया है।

जगन्नाथ को प्रोविजनल बेल, लालू पर फैसला 30 को

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 00:45

झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई 30 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी गयी और उसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की जमानत पर भी फैसला होने की संभावना है जबकि जगन्नाथ मिश्र को औपबन्धिक जमानत दे दी गयी।

...जहां सच साबित हुआ था सपना और मिली थी सोने की प्रतिमा

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 11:02

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा में एक सपने के आधार पर खजाने की खोज में चल रही खुदाई को लेकर भले ही देश में बहस-मुबाहिसे हो रहे हों, लेकिन झारखंड के गढ़वा जिले में बंशीधर मंदिर में स्थापित करीब 1,280 किलोग्राम सोने से निर्मित भगवान कृष्ण की मूर्ति को सपने के आधार पर ही पहाड़ी से खुदाई कर निकाला गया है।

...जब महेंद्र सिंह धोनी ने बताए सफलता के मूल मंत्र

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:39

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि सफलता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने झारखंड में बच्चे और युवाओं को शामिल करने के लिए खेल आधारित पाठ्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हिप हिप हुर्रे’ से खुद को संबंद्ध करते हुये यह बात कही।

ममता ने बंगाल में बाढ़ का दोष झारखंड पर मढ़ा

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 19:41

पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में आई बाढ़ और उससे 12000 से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड सरकार और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की आलोचना की है। ममता ने कहा कि उनके राज्य में `मानवजनित बाढ़` है।

फैलिन के चलते झारखंड में पांच लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 15:30

झारखंड के विभिन्न इलाकों में फैलिन के चलते पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश और अंधड़ से बोकारो, हजारीबाग, गुमला, गिरिडीह और साहिबगंज समेत अनेक क्षेत्रों में एक छोटी बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

तूफान `फैलिन` का असर: ओडिशा में बाढ़ में फंसे 2.5 लाख लोग, बिहार में भारी बारिश

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 12:59

चक्रवात फैलिन का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश में तबाही मचाने के बाद यह तूफान झारखंड और बिहार में अपना रौद्र रुप दिखा रहा है।

तूफान फैलिन झारखंड पहुंचा, आज पहुंच सकता है यूपी

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:50

चक्रवाती तूफान फैलिन झारखंड पहुंच गया है और सोमवार को उसके उत्‍तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसर, तूफान के चलते रविवार को झारखंड में कई जगहों पर बारिश हुई।

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल पहुंचेगा यूपी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 16:06

महातूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज बिहार और झारखंड पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

घायल ने तड़पकर दम तोड़ दिया लेकिन लोग प्याज लूटते रहे

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 22:48

पटना-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडरमा में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से प्याज लूटने में मशगूल लोगों ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति की कोई मदद नहीं की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

जामताड़ा में दो महिला का सिर मूंड़कर परेड करवाया

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 12:28

झारखंड के जामताड़ा जिले में दो महिला को सर मूंड़कर परेड करवाया गया। पुलिस ने आज बताया कि जामताड़ा पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

चारा घोटाला: एक अन्य मामले में लालू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 14:56

चारा धोटाले के एक मामले में पांच साल सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सोमवार को इस घोटाले के एक अन्य मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज (सोमवार को) यहां सीबीआई अदालत में पेशी की गयी।

आज के युग में ईमानदार होना खतरे से खाली नहीं: हेमंत सोरेन

Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 00:08

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि बुधवार को समाज में इतनी तेजी से बदलाव हुए हैं कि अब तो ईमानदार होना भी खतरे से खाली नहीं है।

झारखंड में आईएएस अधिकारियों के बीच फेरबदल

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 09:07

झारखंड सरकार ने कल आईएएस अधिकारियों के बीच बड़ी फेरबदल की। एक आधिकारिक विज्ञिप्ति में यहां बताया गया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद को पेय जल एवं स्वच्छता के प्रभार के अलावा आबकारी एवं मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया जबकि प्रधान सचिव आदित्य स्वरूप को पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभागों का प्रभार सौंपा गया।

नक्सली अपने लोग, उनके प्रति हो मानवीयता: CRPF प्रमुख

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 18:38

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख दिलीप द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि माओवादी ‘हमारे अपने लोग’ हैं इसलिए उनके प्रति ‘और मानवीयता’ रखनी चाहिए।

सावधान! बच्चों को बम लगाने की ट्रेनिंग दे रहे नक्सली

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 23:10

झारखंड के अंबुश में एक जवान के मृत शरीर में बम प्लांट कर धमाके की घटना को अंजाम देने के बाद अब माओवादी राज्य में नक्सली गुरिल्ला बच्चों को बम लगाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

भूमि अधिग्रहण बिल जनजातियों के हित में नहीं: हेमंत

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 14:30

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय भूमि अधिग्रहण विधेयक राज्य के जनजातियों के हित में नहीं है। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि वह केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने लोगों को अधिकतम लाभ देने के लिए खुद अपनी नीति बनाएगी।

महिला पुलिसकर्मी के ‘बलात्कारियों’ की पहचान हुई

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 09:23

झारखंड के लातेहार जिले में 22 अगस्त को लूट और महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके साथ ही इस मामले में अब पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने 14 ट्रक फूंके

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 15:34

दुमका जिले में पटाबारी गांव के निकट रविवार को एक ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने 14 ट्रकों को आग लगा दी।

महिला कांस्टेबल के साथ डाकुओं ने किया गैंगरेप

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 15:39

झारखंड के लातेहर जिले के जगलदगा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर कथित रूप से डकैतों के एक समूह ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

झारखंड में 2 लड़कियों से 4 लोगों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 15:26

झारखंड के पाकुड़ जिले में दो लड़कियों के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

झारखंड के CM ने किया विभागों का बंटवारा

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 14:25

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह, कानून एवं न्याय के अलावा कई अन्य विभागों का प्रभार अपने पास रखा है जबकि अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस में विलय के पहले जेजेएम ने रखी शर्तें

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 18:49

झारखंड जनाधिकार मंच (जेजेएम) पार्टी के नेता और आदिवासी विधायक बंधु तिर्की के जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाने की संभावना है। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें कांग्रेस के सामने रखी हैं।

झारखंडः हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 13:36

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल सैयद अहमद ने राजभवन में पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित समारोह में सभी छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नक्सली संगठनों की आपसी रंजिश में दो ढेर

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 14:43

झारखंड के चतरा जिले में उगाही की रकम को लेकर नक्सली संगठनों के बीच हुई आपसी लड़ाई के दौरान गुरुवार को दो नक्सली मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दोष साबित किए बगैर रिकार्ड समय जेल में रखा: मधु कोड़ा

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 08:48

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दावा किया कि वह देश में एक मात्र ऐसे आरोपी हैं जिसने दोषी साबित हुए बगैर रिकार्ड 44 महीने जेल में बिताए हैं।

मधु कोड़ा रिहा, बोले- बेगुनाही साबित करूंगा

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 00:23

झारखंड के पूर्व मुख्यंत्री मधु कोड़ा ने आज 44 माह बाद यहां होतवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है और अदालत में वह अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।

जेल से बाहर आएंगे मधु कोड़ा, जमानत मिली

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 19:51

झारखंड के जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में भी जमानत दे दी। इससे करीब 44 माह बाद अब उनके जेल से छूटने का रास्ता साफ हो गया है। रिहाई के लिए कोड़ा को एक-एक लाख रुपये की दो जमानतें निचली अदालत में देने को कहा गया है।

झारखंड में गठबंधन सरकार का कोई रिमोट कंट्रोल नहीं होगा :रमेश

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 16:44

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी गठबंधन सरकार का कोई रिमोट कंट्रोल नहीं होगा और यदि कोई रिमोट कंट्रोल होगा भी तो वह मुख्यमंत्री हेमंत के हाथ में ही होगा।

सोनिया गांधी बलिदान की प्रतिमूर्ति : मंत्री

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 12:14

झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश की बहू के रूप में स्वीकार कर लेना चाहिए। मंत्री ने सोनिया को बलिदान की प्रतिमूर्ति करार दिया।

पूर्वी सिंघभूम में मिला यूरेनियम का भंडार

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 10:21

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के पूर्वी सिंघभूम जिले में जादुगोड़ा और नरवापहाड़ खदान क्षेत्र के बीच एक जगह पर यूरेनियम का भंडार मिला है।

भोक्ता बने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष

Last Updated: Thursday, July 25, 2013, 20:58

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक शशांक शेखर भोक्ता को गुरुवार को ध्वनिमत से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।

बंदूक की नोक पर औद्योगीकरण नहीं: हेमंत सोरेन

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 13:25

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बंदूक की नोक पर औद्योगीकरण नहीं होगा। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेदारी में एनटीपीसी के ऊर्जा संयंत्र के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस गोलीबारी का जिक्र करते हुए सोरेन ने मंगलवार रात कहा कि औद्योगीकरण बंदूक की नोक पर नहीं हो सकता।

पांच साल की बच्ची से दो बेटियों के बाप ने किया रेप

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 19:33

झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में आज पांच साल की लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 18:23

झारखंड के विधानसभाध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह शुक्रवार अपराह्न तीन बजे विधानसभा भवन पहुंचे और विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम तैयार अपना दो पंक्ति का इस्तीफा विधानसभा के प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह को सौंप दिया।

जनता को आहत करने की बजाय इस्तीफा दे दूंगा :सोरेन

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 20:34

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद दो टूक कहा कि वह गठबंधन की मजबूरियों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे राज्य की जनता आहत हो अलबत्ता ऐसी स्थिति में वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे।

झारखंड: हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव जीता

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 16:59

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव जीत लिया।

झारखंड विधानसभा में सोरेन ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 13:52

झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।

झारखंड में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 11:14

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की से उसके एक मित्र और तीन अन्य नाबालिग लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

हेमंत सरकार आज विश्वास मत हासिल करने उतरेगी, व्हिप जारी

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 09:11

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गठबंधन सरकार गुरुवार को झारखंड विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेगी।

हेमंत ने सत्ता के लिए झारखंड को दांव पर लगाया : अर्जुन मुंडा

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 17:23

झारखंड में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के दबाव और उसकी शर्तों पर सरकार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया है कि सत्ता पाने के लिए हेमंत ने समूचे राज्य को दांव पर लगा दिया है।

पाकुड़ बलात्कार के नौ में से 8 बलात्कारी गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 17:40

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को यहां बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में कल रात चार नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले नौ आरोपियों में से पुलिस ने आठ को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड में 4 मासूम लड़कियों से गैंगरेप

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 16:35

झारखंड में जनजातीय वर्ग की चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 10 से 15 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है।

नक्सलियों की धमकी के बाद भी रमेश जाएंगे झारखंड

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 00:45

केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश नक्सलियों की कथित धमकी के बाद भी इस सप्ताह आखिर तक झारखंड जायेंगे।

झारखंड के नए गुरुजी बने हेमंत सोरेन

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 21:13

झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नये ‘गुरू जी’ बन गये हैं। एक समय झामुमो में हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन को पिता शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन 2009 में बड़े भाई की मौत ने हेमंत को राज्य की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया।

झारखंड में CM बनने वाले पहले पिता-पुत्र हैं शिबू सोरेन-हेमंत

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 15:25

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ऐसे पहले पिता पुत्र बन गए जिन्होंने राज्य की कमान संभाली हो।

झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:12

झारखंड में वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम निम्न हैं।

हेमंत सोरेन: बनना था इंजीनियर, बन गए सीएम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 13:44

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र और आज राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने राजनीति का ककहरा अपने घर में अपने पिता से सीखा है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:15

झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने की राज्यपाल की अनुशंसा को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।