मोर्चा - Latest News on मोर्चा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी बोले, राहुल कर रहे अब नुकसान की भरपाई

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 23:54

तीसरे मोर्चे को समर्थन देने से राहुल गांधी के इनकार के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह अहसास होने के बाद अपना सुर बदला है कि ऐसे विकल्प को समर्थन देने के बारे में उनकी पार्टी के कई नेताओं के बयानों ने इसकी चुनावी संभावनाओं को ‘नुकसान’ पहुंचाया है।

तीसरे मोर्चे पर फैसला चुनाव के बाद : प्रकाश करात

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 20:33

तीसरा मोर्चे और इसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की संभावना के बारे में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात का कहना है कि इस बारे में फैसला चुनाव के बाद होगा।

तीसरे मोर्चे को लेकर मुलायम बेहद आश्वस्त

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 20:20

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद तीसरे मोर्चे की सरकार ‘प्रबल संभावना’ के तौर पर उभरेगी।

किसी फ्रंट को समर्थन देने से राहुल का इंकार, कहा- कांग्रेस को मिलेंगे पूरे नंबर

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 20:48

लोकसभा चुनाव के बाद समर्थन लेने या देने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़े ही साफगोई से कह दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी मोर्चे को समर्थन नहीं देगी।

तीसरे मोर्चे को समर्थन देने के पक्ष में नहीं हैं राहुल गांधी!

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 10:59

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल में यह कहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे को भी सरकार बनाने के लिए समर्थन देने या लेने पर विचार कर सकती है। शुक्रवार को इस संबंध में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी नेतृत्‍व इस तरह के विचार (तीसरे मोर्चे को सम‍र्थन) से खुश नहीं है।

तीसरे मोर्चे के पक्ष में लहर, सपा निभाएगी बड़ी भूमिका : अखिलेश यादव

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 17:35

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दावा किया देश में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के पक्ष में लहर है और इसमें समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।

तीसरे मोर्चे को समर्थन नहीं देगी कांग्रेस : खुर्शीद

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 23:00

केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भविष्य में स्थितियां बनने पर तीसरे मोर्चे की सरकार को समर्थन देने के हाल के बयान से पलटते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस किसी मोर्चे को समर्थन नहीं देगी।

सपा प्रमुख मुलायम होंगे अगले PM: अखिलेश

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 20:04

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और केन्द्र की तीसरे मोर्चे की सरकार के प्रधानमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव होंगे।

तीसरे मोर्चे की सरकार में हिस्सा चाहते हैं जयराम

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 18:39

केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज यहां कहा वह उनकी पार्टी द्वारा तीसरे मोर्चे को समर्थन देने के पक्ष में नहीं हैं और इसकी बजाय चाहते हैं कि पार्टी सरकार का हिस्सा बने।

कांग्रेस दे सकती है तीसरे मोर्चे को समर्थन : खुर्शीद

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 23:53

केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे को भी सरकार बनाने के लिये समर्थन देने या लेने पर विचार कर सकती है।

`तीसरे मोर्चे को समर्थन दे सकती है कांग्रेस`

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:42

केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे को भी सरकार बनाने के लिये समर्थन देने या लेने पर विचार कर सकती है।

तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने में साथ देगी कांग्रेस: अखिलेश

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 18:10

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा किसी भी कीमत पर जादुई आकंडा नहीं छू पाएगी और कांग्रेस सबसे कमजोर पार्टी के रुप में उभरेगी जिसके कारण केन्द्र में तीसरे मोर्चे की धर्मनिरपेक्ष ‘स्थायी सरकार’ के गठन में कांग्रेस भी जुड़ जाएगी।

तीसरे मोर्चे को मिलेगी बढ़त: मुलायम सिंह यादव

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 12:34

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना में तीसरे मोर्चे की पार्टियों को अधिक सीटें मिलेंगी।

मोदी के गुजरात में वृंदा, नीतीश, जया बच्चन!

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 00:01

नरेन्द्र मोदी के धुर विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माकपा की वृंदा करात, जनता दल (यूनाईटेड) के प्रमुख शरद यादव और समाजवादी पार्टी की जया बच्चन गुजरात में ‘तीसरे मोर्चे’ के पक्ष में प्रचार करने की योजना बना रही हैं।

केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी : मुलायम

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 21:16

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां दावा किया है कि अप्रैल में शुरू हो रहे आम चुनावों के बाद केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी, जिसमें उनकी पार्टी की अहम भूमिका रहेगी।

मोदी को रोकने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस और तीसरा मोर्चा के दल : जेटली

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 19:18

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने कहा, ‘मैं पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि कांग्रेस और तीसरा मोर्चा के दल अपने सरकार की उपलब्धियों के लिए नहीं बल्कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।`

मौकापरस्त दलों की एकजुटता

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 17:14

राष्ट्रीय राजनीति में गैर भाजपा-गैर कांग्रेस सरकार का विकल्प देने के लिए एकजुट हुए 11 राजनीतिक दलों का असली स्वरूप और ताकत लोकसभा चुनावों के बाद ही नजर आएगा।

कमजोर कड़ियों का एक बार फिर मोर्चा

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 17:23

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव की तीसरे मोर्चे के बारे में यह उक्ति काफी प्रचलित है कि तीसरा मोर्चा अपने गठन के तीसरे दिन (कार्यालय दिल्ली के किस रोड पर बने के विवाद पर) बिखर जाता है। लोकसभा चुनाव 2014 के लिए गैर-कांग्रेसी और गैर-बीजेपी 11 दल एकजुट हुए हैं। हालांकि, इस बार इन्होंने अपने इस गठबंधन को तीसरे मोर्चा का नाम नहीं दिया है।

हेमंत सरकार अल्पमत में, राज्यपाल बर्खास्त करें : मरांडी

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 23:25

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अल्पमत में आ जाने के कारण तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

लोकसभा चुनाव: लेफ्ट के सामने खुद को साबित करने की चुनौती

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 14:13

दलबदल, बगावत और संगठन संबंधी समस्याओं से परेशान वाम मोर्चा को उम्मीद है कि बुरा समय बीत चुका है और पश्चिम बंगाल में वह अपनी प्रासंगिकता साबित करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

तीसरा मोर्चा आम चुनाव के बाद पहला मोर्चा के रूप में उभरकर सामने आएगा: नीतीश

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 23:37

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तीसरे मोर्चे में शामिल अन्य नेताओं को फिर प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने वालों या भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों की टोली का जमवाड़ा बताए जाने पर नीतीश ने आज कहा कि यह मोर्चा जो कि उन्हें परेशान कर रहा है लोकसभा चुनाव के बाद पहले मोर्चे के रूप में उभरकर सामने आएगा।

लोकसभा चुनाव: शिबू सोरेन दुमका से लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:43

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य की तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी प्रमुख और निवर्तमान सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका एक बार फिर दुमका सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

लोस चुनाव के लिए बीजेपी, जीजेएम में गठबंधन

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 14:01

लोकसभा चुनाव से पहले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर लिया। जीजेएम दार्जिलिंग से भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करेगा।

भाजपा से मुसलमानों की दूरिया कम होंगी : अंसारी

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 11:53

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर से पिछले दिनों मुसलमानों के समक्ष माफी की पेशकश किए जाने की पृष्ठभूमि में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘दिल से एक बात’ कही है जिससे मुस्लिम समुदाय के साथ दूरियों में कमी आएगी।

तीसरा मोर्चा तो तीसरे नंबर पर ही रहेगा : भाजपा

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 00:03

तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का कांग्रेस के प्रयास का हिस्सा है। लेकिन तीसरा मोर्चा, चुनाव में तीसरे नंबर पर ही रहेगा।

तीसरा मोर्चा सिर्फ एक पार्किंग स्लॉट : वेंकैया

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 18:24

यह कहते हुए कि तीसरे मोर्चे की कोई नीति अथवा प्रतिबद्धता नहीं है भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु ने कहा कि पार्टियों का वैकल्पिक गठबंधन एक पार्किंग स्लॉट है।

12 गैर कांग्रेस, गैर भाजपा दलों की बैठक मंगलवार को

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 23:00

गैर कांग्रेस और गैर भाजपा विकल्प के गठन के लिए 12 वाम और धर्म निरपेक्ष दल मंगलवार को बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें वे अपनी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। आम चुनावों से पहले एक नये मोर्चे को आकार देने के उद्देश्य से ये बैठक हो रही है। वाम सूत्रों ने बताया कि चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

प्रवासी पक्षियों की तरह है तीसरा मोर्चा : मोदी

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 21:11

तीसरे मार्चे की तुलना प्रवासी पक्षियों से करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यह ‘तीसरा का मोर्चा’ होगा।

तीसरा मोर्चा विफल साबित हो चुका विचार है: BJP

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 19:59

कांग्रेस और भाजपा विरोधी कुछ दलों के एकजुट हो कर नया मोर्चा बनाने के चल रहे प्रयासों के बीच मुख्य विपक्षी दल ने आज कहा कि वाम और क्षेत्रीय दलों का तीसरे मोर्चे का प्रयास पहले ही ऐसा विफल विचार साबित हो चुका है जिसे देश वहन करने की स्थिति में नहीं है।

AIADMK सुप्रीमो जयललिता भी हैं पीएम पद की दौड़ में, दिया संकेत

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 19:23

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी का संकेत दिया है। जयललिता ने यह संकेत चेन्नई में एक परियोजना के उद्घाटन के दौरान दिया।

तीसरे मोर्चे का एकमात्र काम कांग्रेस को बचाना है: मोदी

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 18:20

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओड़िशा में विकास की कमी को मुद्दा बनाकर राज्य की नवीन पटनायक सरकार को निशाने पर लिया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकार ले रहे तीसरे मोर्चे की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई कि उसका एकमात्र काम कांग्रेस को ‘बचाना’ है।

लोकसभा चुनाव के बाद ही बनेगा तीसरा मोर्चा: येचुरी

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 19:26

तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर गतिविधियों में तेजी के बीच माकपा नेता सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि तीसरे मोर्चे का कोई भी गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा न कि चुनाव से पहले।

तीसरे मोर्चे के गठन के लिए लेफ्ट पार्टियों और देवगौड़ा से मिले नीतीश कुमार

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 12:56

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार आज तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर जनता दल सेक्यूलर के अध्यक्ष देव गौड़ा के पर वामपंथी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

मोदी के आने से साम्प्रदायिकता को मिलेगा बढ़ावा: करात

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 19:52

माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में लाने और उनके गुजरात मॉडल को क्रियान्वित करने से केवल पूंजीवाद और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिलेगा। करात ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के गुजरात में केवल बड़े कारोबार को लाभ हुआ है आम लोगों को नहीं।

वाम मोर्चा के तीन बागी विधायक तृणमूल कांग्रेस में

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 23:42

राज्यसभा चुनावों में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए मतदान करने के बाद वाम मोर्चा के तीन विधायक आज पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए।

लाल किला की प्रतिकृति लेकर घूमते रहें मोदी : शरद यादव

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 22:56

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘यदि वह (नरेंद्र मोदी) पीएम बनने के लिए इतने उतावले हैं तो उन्हें अपने पीछे लाल किला की प्रतिकृति रखनी चाहिए और संगमा से प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर लेनी चाहिए

राज्यसभा चुनाव: टीएमसी ने 4, वाम मोर्चे ने 1 सीट जीती

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 19:35

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और वाममोर्चा का एक उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

नीतीश की डूबती नाव पर तीसरे मोर्चे का सपना बेवकूफी : लालू

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 00:21

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज यहां तीसरे मोर्चे का मखौल उड़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की डूबती नाव पर तीसरे मोर्चे का सपना बेवकूफी भरी बात है।

बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार, बातचीत जारी : मुलायम

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 18:31

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और कहा कि तीसरे मोर्चे को लेकर क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं के साथ बात चल रही है।

तीसरा मोर्चा खड़ा करना कांग्रेस की योजना: उमा

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 17:29

बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे के गठन के पीछे कांग्रेस की योजना होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने के लिये इस मोर्चे को पीछे से सहयोग कर रही है।

गैर भाजपा गैर कांग्रेस मोर्चा के लिए पार्टियों की बैठक आज

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 00:13

लोकसभा चुनाव से पहले गैर भाजपा और गैर कांग्रेस मोर्चा बनाने के प्रयास तेज होने के बीच वाम दलों सहित विभिन्न पार्टियां बुधवार को यहां बैठक कर रही हैं। बैठक में तय होगा कि कल से शुरू हो रहे संसद सत्र में क्या रणनीति अपनायी जाए।

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार: मुलायम सिंह यादव

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 21:15

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में से किसी को बहुमत मिलने वाला नहीं है तथा केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी जिसमें उनकी पार्टी की भूमिका अहम होगी।

तीसरे मोर्चे का गठन करेगा जदयू : शरद यादव

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 18:42

पिछले साल राजग से संबंध तोड़ने वाली जदयू ने आज कहा कि सभी गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई दलों को साथ में लाने के रास्ते में अंतर्निहित विरोधाभासों की रकावट के बावजूद तीसरे मोर्चे के गठन के लिए प्रयास किये जाएंगे।

माकपा ने देश में वैकल्पिक मोर्चा के दिए संकेत

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 19:24

तीसरे मोर्चे के गठन से इंकार करते हुए माकपा महासचिव प्रकाश करात ने आज यहां कहा कि 10 गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा दल आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ आने के इच्छुक हैं ताकि एक व्यवहारिक विकल्प मुहैया हो सके।

नीतीश की अगुवाई में हो रहा नए मोर्चे पर मंथन, 5 को दिल्ली में बैठक

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 18:02

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि संसद के अंदर समान विचार रखने वाले विभिन्न दलों के एक नए ब्लॉक के निर्माण के लिए गैर कांग्रेस और गैर भाजपा नेताओं के बीच बातचीत जारी है और इसमें तेजी आगामी पांच फरवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद आएगी।

मोदी लहर में मददगार नाकाम कांग्रेस, अराजक आप : जेटली

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 19:05

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि नाकाम कांग्रेस, अराजक आप और अस्तित्वहीन तीसरा मोर्चा ‘मोदी लहर’ को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं।

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार : मुलायम

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 15:53

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सरकार तीसरे मोर्चे की ही बनेगी।

जेडीयू-जेवीएम के बीच गंठबंधन, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 17:55

लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के बीच गंठबंधन को लेकर नजदीकी बढ़ गई है। जेडीयू सांसद केसी त्यागी के आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच इसे लेकर विस्तार से बातचीत हुई।

वाम मोर्चा में खत्म होना चाहिए बड़े भाई का रवैया: बर्धन

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 09:45

वरिष्ठ भाकपा नेता ए बी बर्धन ने माकपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि पूंजीवादी और साम्प्रदायिक ताकतों को यदि सत्ता से बाहर रखना है तो बड़ी वाम पार्टियों को छोटी पार्टियों की ओर बड़े भाई का रवैया छोड़ना होगा।

लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की सरकार बनना तय : मुलायम

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 08:40

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की आज जो राजनीतिक स्थिति है उसमें तीसरे विकल्प की सम्भावनाएं प्रबल हैं।

मोदी की स्वीकार्यता बढ़ाने में जुटा अल्पसंख्यक मोर्चा

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 15:16

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मुस्लिम समुदाय में स्वीकार्यकता बढ़ाने और लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा मुसलमानों को साथ जोड़ने के मकसद से पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे ने राष्ट्रीय स्तर पर मुस्लिम समाज के बीच मुहिम चलाने का फैसला किया है।

तीसरे मोर्चे के प्रयास सफल नहीं होंगे : राजनाथ सिंह

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 23:38

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया कि जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं उनमें भाजपा की सरकारें बनेंगी। उन्होंने तीसरे मोर्चे के प्रयास पर कहा कि यह प्रयोग न पहले सफल हुआ है और न ही आगे होगा।

अखिलेश ने तीसरे मोर्चे के गठन की जरूरत जतायी

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 20:00

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और कांगेस की ओर इशारा करते हुए उन पर आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के अतिरिक्त आज देश को तीसरे विकल्प की आवश्यकता है।

जम्मू कश्मीर में नया राजनीतिक मोर्चा गठित

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 22:39

जम्मू कश्मीर में अगले साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के पहले राज्य की कई राजनीतिक पार्टियों ने आज पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट बनाए जाने की घोषणा की जो प्रदेश का तीसरा मोर्चा होगा।

17 दलों ने मिलाया हाथ, तीसरे मोर्चे की रखी बुनियाद

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 20:17

लोकसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा बनाने के प्रयासों के बीच वामपंथी पार्टियों सहित जदयू, अन्नाद्रमुक, बीजद और संप्रग के घटक दल राकांपा के नेता एक सम्मेलन में मिले और फासीवादी तथा साम्प्रदायिक शक्तियों से उपजे ‘खतरे’ को परास्त करने के लिए एकजुटता की जरूरत बताई।

ममता की घोषणा के बाद GJM ने दोहराया गोरखालैंड

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 00:44

पश्चिम बंगाल और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बीच सुलह का संकेत रविवार को तब धरा का धरा दिखा जब जीजेएम ने एक बार फिर से गोरखालैंड की मांग दोहरा दी।

छत्तीसगढ़, राजस्थान में वाम दलों के साथ चुनाव लड़ेगी जदयू

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 21:28

कांग्रेस की ओर से लुभाने के प्रयासों के बावजूद जदयू ने कुछ राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में माकपा और भाकपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया और संकेत दिया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी अपने विकल्प खुले रख रही है।

मैं तीसरे मोर्चे में शामिल होने का इच्छुक नहीं: नीतीश

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 23:42

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनता दल-युनाइटेड (जदयू) अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे में शामिल होने का इच्छुक नहीं है।

2014 चुनाव के बाद बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार ?

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 10:49

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज (सोमवार को) यहां प्रेस को संबोधित करते हुए अपनी भावी रणनीति बताई। उन्होंने कहा, 2014 लोकसभा चुनाव में न तो कांग्रेस और न ही भाजपा की सरकार बनेगी। आम चुनाव के बाद तीसरा मोर्चे की सरकार बनेगी। हम लेफ्ट पार्टियों के संपर्क में हैं, चुनाव के बाद तीसरा मोर्चा का गठन होगा।

तीसरे मोर्चे की प्रबल संभावना, करात ने दिया न्यौता: मुलायम

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 22:21

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज देश में तीसरे मोर्चे के गठन की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि मार्क्समवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता प्रकाश करात ने इस सिलसिले में आगामी 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में उन्हें आमंत्रित किया है।

तीसरे मोर्चे को लेकर शरद यादव से मिले चंद्रबाबू नायडू!

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 15:13

अगले लोकसभा चुनाव से पहले अक्टूबर में गैर कांग्रेस तथा गैर भाजपा दलों की राष्ट्रीय बैठक आयोजित करने की योजना के बीच तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज जदयू अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात की। नायडू के साथ बैठक के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, इसके बारे में शरद ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

जीजेएम को धन देने वाला व्यवसायी गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 14:22

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग इलाके में गतिरोध पैदा करने वाली गतिविधियों में कथित रूप से धन मुहैया कराने के आरोप में बुधवार को एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ममता ने पश्चिम बंगाल के विभाजन से किया इनकार

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 20:58

पश्चिम बंगाल के विभाजन को एक बार फिर नकाराते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) से दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र से अनिश्चितकालीन बंद वापस लेने एवं जीटीए के नए कार्यकारी के चुनाव में सहयोग करने का आह्वान किया।

जीजेएम के शीर्ष नेता गिरफ्तार, दार्जिलिंग में जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 11:35

गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के कार्यकारी सदस्य समेत जीजेएम के दो शीर्ष नेताओं को उनके खिलाफ आगजनी के पुराने लंबित मामलों में आज यहां गिरफ्तार किया गया।

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे जयंत चौधरी

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 14:30

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव और मथुरा से सांसद जयंत चौधरी की अगुवाई में रालोद उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के खिलाफ 18 अगस्त को हल्ला बोलेगा।

नारायणन जीजेएम से बातचीत को तैयार

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 00:14

गोरखालैंड मुद्दे पर मध्यस्थता करने से इंकार करने के अगले ही दिन गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन ने कहा कि वे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) नेतृत्व से बातचीत करने लिए तैयार हैं।

जीजेएम ने किया बंद में राहत का एलान

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 23:10

गोरखा जन मुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग इलाके में कई दिनों से जारी अनिश्चितकलीन बंद में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के बाद से चार दिनों की राहत दिए जाने का ऐलान किया। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने प्रदर्शनकारियों और जीजेएम के शीर्ष नेताओं की धरपकड़ और गिरफ्तारियां जारी रखी हैं।

सातवें दिन में पहुंचा दार्जिलिंग बंद, टीवी चैनलों पर खबरों का प्रसारण बंद

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 11:56

अशांत पहाड़ी जिले में तनाव फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने आज तीन केबल टीवी चैनलों पर खबरों का प्रसारण बंद कर दिया। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा द्वारा प्रायोजित ‘अनिश्चितकालीन बंद’ का आज सातवां दिन है।

झारखंडः हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 13:36

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल सैयद अहमद ने राजभवन में पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित समारोह में सभी छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मोदी के भरोसे भाजपा को सत्ता नहीं : पवार

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 22:52

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार महसूस करते हैं कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नहीं बना पाएगी। उन्हें तीसरे मोर्चे की सरकार की भी संभावना नजर नहीं आती है।

बेमियादी बंद से पहले दार्जिलिंग में हिंसा, ट्रेड यूनियन नेता की हत्या

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 22:45

दार्जिलिंग में आगजनी की घटनाओं के बीच होमगार्ड के एक जवान को आग के हवाले कर दिया गया और जीजेएम ट्रेड यूनियन के एक नेता की हत्या कर दी गयी।

भाजपा रिकार्ड जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी : आडवाणी

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 17:43

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी की मानें तो आगामी लोकसभा चुनावों में देश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

अखिलेश ने तीसरे मोर्चे को लेकर चंद्रबाबू नायडू से की चर्चा

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 12:27

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दो दिवसीय हैदराबाद दौरे के दौरान आज रात यहां तेलगुदेशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

जनता को आहत करने की बजाय इस्तीफा दे दूंगा :सोरेन

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 20:34

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद दो टूक कहा कि वह गठबंधन की मजबूरियों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे राज्य की जनता आहत हो अलबत्ता ऐसी स्थिति में वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे।

हेमंत सरकार आज विश्वास मत हासिल करने उतरेगी, व्हिप जारी

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 09:11

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गठबंधन सरकार गुरुवार को झारखंड विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेगी।

मुलायम ने तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना जताई

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 23:39

लोकसभा चुनावों से पहले तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना जताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं पर उन्होंने ऐसी किसी पेशकश को कबूल करने से भी इंकार नहीं किया।

हम फिर उठाएंगे अलग गोरखालैंड की मांग: जीजेएम

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 19:02

गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा ने धमकी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने तेलंगाना की मांग स्वीकार की और आंध्र प्रदेश का विभाजन किया तो वे दार्जिलिंग हिल्स के लिये एक अलग राज्य की मांग को फिर से उठाएंगे।

महंगाई के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 16:50

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला इकाई की 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के कार्यालय के बाहर इक्कट्ठा होकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

झारखंड के नए गुरुजी बने हेमंत सोरेन

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 21:13

झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नये ‘गुरू जी’ बन गये हैं। एक समय झामुमो में हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन को पिता शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन 2009 में बड़े भाई की मौत ने हेमंत को राज्य की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया।

झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:12

झारखंड में वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम निम्न हैं।

हेमंत सोरेन: बनना था इंजीनियर, बन गए सीएम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 13:44

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र और आज राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने राजनीति का ककहरा अपने घर में अपने पिता से सीखा है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:15

झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने की राज्यपाल की अनुशंसा को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के नौवें मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 15:50

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा अन्य छोटे दलों के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हेमंत ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अहमद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

झारखंड: राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 14:48

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल डा. सैयद अहमद से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

झारखंड: सरकार बनाने का दावा आज पेश कर सकते हैं हेमंत सोरेन

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 10:04

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमो ने 40 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। दो अन्य विधायकों का समर्थन भी पार्टी को मिलने वाला है।

झामुमो को बहुमत जुटाने के दिशा में मिली सफलता

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 11:26

झारखंड मुक्ति मोर्चा को सामान्य बहुमत जुटाने में कुछ सफलता मिली क्योंकि उसे चार विधायकों का समर्थन मिल गया है तथा मार्क्‍सिस्ट कार्डिनेशन कमेटी (एमसीसी) ने नौंवी सरकार बनाने के लिए बहुपक्षीय गठबंधन कायम करने के झामुमो के प्रयासों को समर्थन देने का संकेत दिया है।

झारखंड: सरकार गठन में शामिल होने के लालू के फैसले का स्वागत

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 09:20

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार बनाने के प्रयास में शामिल होने के पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि पार्टी यहां जनहित के कार्यों को करवाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस झारखंड में झामुमो के साथ सरकार बनाने के पक्ष में

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 21:30

झारखंड में राष्ट्रपति शासन की अवधि करीब एक पखवाड़े में समाप्त हो जाएगी और ऐसे में कांग्रेस राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

झारखंड में नई सरकार बनाने की घोषणा कभी भी संभव

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 14:46

झारखंड में राष्ट्रपति शासन के छह माह 18 जुलाई को पूरा होने से ठीक पूर्व कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य संभावित सहयोगी दलों और निर्दलीयों से नई सरकार के गठन के लिए बातचीत तेज कर दी है और इसकी औपचारिक घोषणा अब कभी भी की जा सकती है।

2014 चुनाव के बाद ही वैकल्पिक मोर्चे पर चर्चा चाहते हैं मुलायम

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 19:20

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी 2014 के आम चुनाव के बाद ही वैल्पिक मोर्चे पर विचार करेगी।

बर्धन ने तीसरे मोर्चे की व्यवहार्यता पर उठाए सवाल

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 20:07

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से प्रस्तावित ‘संघीय मोर्चे’’ का विरोध करते हुए भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा मोर्चा न तो व्यवहार्य है और न ही लोगों में विश्वास जगा सकता है।

केंद्र में तीसरे मोर्चे की गुंजाइश नहीं: अमित शाह

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 19:32

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता जेडीयू की नाराजगी के बाद तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि देश की दो ध्रुवीय हो चुकी राजनीति में तीसरे मोर्चे के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

`तीसरे मोर्चे के लिए प्रयास नहीं कर रही माकपा`

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 19:00

लोकसभा चुनावों के लिए माकपा की ओर से तीसरे मोर्चे के प्रयासों की बात को खारिज करते हुए पार्टी महासचिव प्रकाश करात ने गुरुवार को कहा कि वह क्षेत्रीय दलों के वामपंथी लोकतांत्रिक विकल्प के लिए काम करेगी।

नीतीश का थर्ड फ्रंट के गठबंधन की संभावना से इंकार नहीं

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 21:05

नरेंद्र मोदी को भाजपा की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किए जाने को लेकर राजग में हो रहे कोलाहल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के हालिया घटनाक्रम से चिंतित है लेकिन गठजोड़ के संबंध में कोई फैसला जदयू में विचार विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

संघीय मोर्चे पर विचार करेगी बीजद: नवीन

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 23:02

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की ओर से ‘संघीय मोर्चा’ बनाने की कोशिशों के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि अगर ऐसा कोई मोर्चा बनता है तो उनकी पार्टी बीजद इस पर जरूर विचार करेगी।

फेडरल फ्रंट की कवायद, ममता ने नीतीश और नवीन से की बात

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 18:24

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तक पहुंचने से रोकने के लिए क्षेत्रिय पार्टियों फेडरल फ्रंट बनाएगी। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से बात की।

लोस. चुनाव के लिए ममता का तीसरे मोर्चे का आह्वान

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 17:23

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई क्षेत्रीय दलों के संघीय मोर्चे के गठन का आह्वान किया और कहा कि कार्ययोजना तय की जानी चाहिए।

अन्ना हजारे की उत्तर प्रदेश यात्रा 23 जून से

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 15:20

लोकसभा चुनाव के लिये राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर पकड़ने के बीच प्रख्यात गांधीवादी और देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले अन्ना हजारे अपनी जनतंत्र यात्रा के तहत आगामी 23 जून को सियासी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण सूबे उत्तरप्रदेश का दौरा शुरू करेंगे।

दार्जिलिंग बंगाल का अभिन्न हिस्सा : ममता

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 22:15

पृथक दार्जिलिंग राज्य की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमो) को स्पष्ट संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का अभिन्न हिस्सा है और वह उस क्षेत्र में शांति कायम रखना चाहती हैं।

‘चीन-पाक के साथ संभावित युद्ध की तैयारी कर रहा भारत’

Last Updated: Tuesday, May 14, 2013, 23:31

चीन के एक थिंक टैंक का कहना है कि भारत निरंतर पाकिस्तान को अपने लिए ‘वास्तविक खतरे’ के तौर पर देख रहा है तथा वह पाकिस्तान एवं चीन के साथ दोहरे मोर्चे पर युद्ध की स्थिति को ध्यान में रखकर सैन्य रणनीति बना रहा है।